Category: national

  • पुलिस वाले ने 12 औरतों के साथ इतनी बार बनाए शारीरिक संबंध, पूरे 71 यौन अपराध

    डेस्क। Police officer had sex with 12 women 48 times : पुलिस हमारे समाज की रक्षा के लिए है। पर वही पुलिस जब समाज में युवतियों का दुष्कर्म करे तो उन पर से भरोसा उठने लग जाता है।
    ब्रिटेन से एक अजब गजब मामला सामने आया है। जहां पर एक पुलिसकर्मी को 12 महिलाओं के साथ दुष्कर्म एवं यौन अपराधों के आरोपों को कबूलने के बाद गिरफ्तार भी कर लिया गया है। साथ ही उसने बलात्कार समेत कम से कम 71 यौन अपराधों को अंजाम भी दिया है। वहीं 48 वर्षीय इस अफसर ने बॉयफ्रेंड बनकर 12 महिलाओं को अपना शिकार भी बनाया। 
    उस पर 48 बलात्कार करने समेत कई आरोप भी लगाए गए हैं। यह घटना ब्रिटेन की है और अपराधी की पहचान डेविड कैरिक के तौर पर हुई है।
    Police officer had sex with 12 women 48 times : जानकारी के लिए बता दें कि वह लगभग 20 वर्षों तक एक के बाद एक अपराध को अंजाम देता रहा मगर फिर भी उसे नहीं पकड़ा गया और सूत्रों के अनुसार, डेविड महिलाओं का बलात्कार करता, उन्हें बेल्ट से पीटता, उन्हें अलमारी में बंद करता, उन्हें नंगा करके घर की सफाई करवाता, उन पर पेशाब करता तथा उन्हें बताता कि वह कब खाना खा सकती हैं और कब नहीं खा सकती है।
    डेविड कैरिक 12 महिलाओं के साथ 48 बार बलात्कार करने एवं दूसरे अपराध करने का जुर्म कबूल भी कर चुका है। उसने ये अपराध वर्ष 2003 से 2020 के बीच करे हैं। वह पीड़ित महिलाओं को ‘गुलाम’ कहकर बुलाया करता था और इन्हें दस घंटों तक सीढ़ियों के नीचे बनी अलमारियों में बिना खाना दिए कैद करके भी रखता था। वह उन्हें आर्थिक रूप से स्वयं पर निर्भर बनाकर उनका फायदा भी उठाता था। पीड़ित महिलाओं को उनके मित्रों एवं परिवार से दूर भी कर देता था। वहीं घरेलू हिंसा और बलात्कार के आरोपों के चलते वह नौ बार पुलिस की नजर में आया मगर उस पर कोई कार्रवाई भी नहीं हुई।

  • कांग्रेस नेता ने मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिख अध्यक्ष बदलने की उठाई मांग

    देश- कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। लेकिन कांग्रेस नेताओं की आपसी तकरार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक आशीष देशमुख ने महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले को उनके पद से हटाने की माग की है।
    उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक पत्र लिखकर अपनी बात कही और नाना पटोले को पार्टी के लिए खतरा बताया है। वहीं कांग्रेस नेता सत्यजीत तांबे के विद्रोह की वजह भी नाना पटोले को ठहराया है।
    उन्होंने लिखा, कई राज्यों में कांग्रेस अध्यक्ष बदलने की आवश्यकता है। आपके(मल्लिकार्जुन) नेतृत्व में कांग्रेस परिवर्तन और प्रगति की उम्मीद लगाए है। हमे यह आशा है कि पार्टी मजबूत होगी। एक समय हमारी पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी थी। कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं है। क्योंकि यह विचार और आंदोलन है।
    आज हम अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कई राज्यों में हमारी पार्टी की स्थिति खराब है। हमें प्रगति की आवश्यकता है। हमें सकारात्मक नेतृत्व की आवश्यकता है।

  • कर्नाटक में 21 नहीं 18 की उम्र में युवा खुलेआम पी सकेंगे शराब

    देश- कर्नाटक सरकार शराब बिक्री और उसकी खरीदारी के परिपेक्ष्य में युवाओं की उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने के संदर्भ में एक प्रस्ताव लाई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस परिपेक्ष्य में आबकारी विभाग ने 5 जनवरी को ‘कर्नाटक उत्पाद शुल्क (लाइसेंस की सामान्य शर्तें) (संशोधन) नियम- 2023’ शीर्षक से एक मसौदा जारी किया है।
    इस प्रस्ताव को पारित करने से 30 दिन पूर्व जनता से इजको लेकर राय मांगी गई है। वहीं सरकार के इस फैसले पर विपक्ष हमलावर है। विपक्ष का दावा है कि सरकार युवाओं को लुभाने के लिए यह स्वांग रच रही है। शराब खरीद बिक्री से प्रभावित होने वाले युवा इससे आकर्षित होंगे। 
    कर्नाटक सरकार का कहना है कि शराब सेवन की आम उम्र 18 वर्ष है और यह होनी चाहिए। क्योंकि नागरिक ऐसे छोरी छिपे शराब का सेवन करते हैं और उन्हें गिरफ्तारी का भय रहता है। यह उनकी अभिव्यक्ति के लिए है। 
    बता दें अलग अलग राज्यों में शराब खरीद बिक्री के परिपेक्ष्य में अलग अलग उम्र सीमा है। हालाकि विपक्ष की बातों से यह लग रहा है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में यह विपक्ष की ओर से बड़ा मुद्दा बन सकता है।

  • जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को जर्मनी पुलिस ने हिरासत में लिया

    डेस्क। जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को जर्मनी के लुएत्जेरथ (Luetzerath) में एक कोयला खदान के विस्तार के विरोध में प्रदर्शन के दौरान मंगलवार को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है।
    पुलिस ने ग्रेटा के साथ अन्य जलवायु कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया है। वहीं जर्मन पुलिस के हवाले से सीएनएन से संबद्ध एन टीवी ने यह सूचना भी दी है। साथ ही पुलिस का यह कहना है कि ग्रेटा थनबर्ग को थोड़ी देर हिरासत में रखने के बाद रिहा कर दिया गया। 
    पुलिस ने यह बताया कि कोयला खदान के विस्तार के लिए रास्ता बनाने के लिए लुएत्जेरथ गांव को उजाड़ने के विरोध में जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को अन्य कार्यकर्ताओं के साथ हिरासत में लिया गया था और पुलिस ने चेतावनी दी थी कि अगर कार्यकर्ता समूह खदान के किनारे से नहीं हटे तो उन्हें बलपूर्वक हटाया जाएगा। 
    वहीं जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए ने यह भी बताया कि यूरोपीय ऊर्जा कंपनी आरडब्ल्यूई (RWE) के स्वामित्व वाली गार्जवीलर लिग्नाइट कोल माइन (Garzweiler lignite coal mine) के कोयला खदान के विस्तार के लिए रास्ता बनाने के लिए एक गांव को उजाड़ने के खिलाफ सैकड़ों जलवायु कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पश्चिमी जर्मनी में अपना प्रदर्शन फिर से शुरू कर दिया है। साथ ही गांव से लोगों के निष्कासन की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आरडब्ल्यूई ने गांव के चारों ओर 1.5 किलोमीटर की परिधि में बाड़ बनाने की योजना भी बनाई है साथ ही गांव की इमारतों, गलियों और सीवरों को ध्वस्त करने से पहले गांव को पूरी तरह से सील भी कर दिया जाए। 
    क्या है आरडब्ल्यूई का सरकार के साथ समझौता
    जर्मनी के पश्चिमी राज्य उत्तरी राइन-वेस्टफेलिया के एक गांव को खदान के विस्तार की अनुमति देने के लिए साफ भी किया जा रहा है। वहीं इस खदान के मालिक आरडब्ल्यूई का सरकार के साथ समझौता भी हुआ है कि कोयले को तेजी से बाहर निकलने और मूल रूप से विनाश के लिए निर्धारित पांच गांवों को बचाने के बदले में वह लुएत्जेरथ गांव को ध्वस्त भी कर सकता है। वहीं यह प्रदर्शन दो दिनों के बाद फिर शुरू हुआ जब गांव के नीचे एक सुरंग में छिपे अंतिम दो कार्यकर्ताओं को साइट से हटा दिया गया था। 

  • आमदनी के मामले में बीजेपी सबसे आगे- चुनाव आयोग

    देश- चुनाव आयोग ने देश के बड़े राजनैतिक दलों का आंकड़ा जारी किया है। इस आंकड़े के मुताबिक देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पार्टी बीजेपी है।
    आंकड़ों के अनुसार साल 2021-2022 में आमदनी के मामले में बीजेपी सबसे आगे रही। वहीं कांग्रेस काफी पीछे नजर आई।
    आंकड़ों के मुताबिक सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को वित्त वर्ष 2021-22 में विभिन्न मद से कुल 1,917.12 करोड़ रुपये का योगदान मिला और 854.46 करोड़ रुपये का खर्च हुआ। इसमें बीजेपी ने चुनावी बॉन्ड के माध्यम से 1,033.7 करोड़ रुपये का योगदान प्राप्त किया।
    विपक्षी दल कांग्रेस ने वित्त वर्ष 2021-22 की अपनी वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट में अपना खर्च 400.41 करोड़ रुपये और प्राप्तियां 541.27 करोड़ रुपये बताई हैं। 
    कांग्रेस ने 347.99 करोड़ रुपये का अनुदान, दान और योगदान दिखाया है। साथ ही तृणमूल कांग्रेस ने अपनी प्राप्तियों में 633 प्रतिशत की सबसे बड़ी छलांग लगाई, जो 2020-21 में 74.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 2021-22 में 545.7 करोड़ रुपये हो गई

  • आर्थिक विकास के संदर्भ में भारत नहीं ले सकता चीन की जगह

    देश- आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने एक बयान देते हुए कहा, हमें अपनी यह सोच बदलनी होगी कि हम आर्थिक विकास को प्रभावित करने के परिपेक्ष्य में वैश्विक स्तर पर चीन को प्रभावित कर सकते हैं।
    हमारी स्थिति आगे बेहतर हो सकती है। हम विकास के पथ पर तीव्रता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। आज हम विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। हमें अपना विस्तार बढाते रहने की शक्ति को विकसित करना होगा। 
    चीन की अर्थव्यवस्था में सुधार वैश्विक विकास को बढ़ावा देगा। वहीं अगर चीन का विकास होगा तो यह विश्व के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

  • इस कानून में जल्द ही बदलाव कर सकती है मोदी सरकार

    डेस्क। केंद्र की मोदी सरकार दिवाला कानून में कई बदलाव लाने की तैयारी में है। वहीं इसके तहत सरकार का उद्देश्य प्रक्रिया को तेज करना और इसके पहले से निर्धारित ढांचे के दायरे को बढ़ाना है।
    वर्ष 2016 में अस्तित्व में आई दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) दबाव वाली परिसंपत्तियों का बाजार आधारित और तय समय में समाधान भी करना है। इस संहिता में पहले की कई संशोधन किए जा चुके हैं।
    मंत्रालय ने इस बयान में कहा, ”आईबीसी के कामकाज को मजबूत करने के लिए कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) आवेदन दाखिल करने को लेकर संहिता में बदलाव पर विचार भी किया जा रहा है।
    वहीं इसके अलावा संहिता में दिवाला समाधान प्रक्रिया को सुसंगत करने, समापन की प्रक्रिया को नए सिरे से बनाने और सेवाप्रदाताओं की भूमिका में बदलाव पर विचार भी किया जा रहा है। साथ ही अन्य बदलावों के साथ कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने अत्याधुनिकि इलेक्ट्रॉनिक मंच बनाने का सुझाव भी दिया है, जिसमें मानवीय दखल सीमित भी हो। 

  • क्यों भारत से बातचीत के मुद्दे पर बौखला पाकिस्तान

    विदेश- भारत और पाकिस्तान के मध्य हथियार से लेकर जुबानी जंग जारी रहती है। बीते कुछ दिन पहले जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक हुई तो भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तान के विदेश मंत्री के बीच काफी कहा सुनी हुई।
    लेकिन बीते दिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बयान दिया। जिसमें उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने शांति से बातचीत करने का प्रस्ताव रखा।
    उन्होंने कहा, हमें गम्भीर और ईमानदार बातचीत करनी चाहिए। लेकिन कुछ घण्टो बाद ऐसा हुआ कि वह अपने बयान से पलट गए और कहा, भारत से हमारी बातचीत तभी हो सकती है जब वह कश्मीर से धारा 370 हटाएं।
    लेकिन पाकिस्तान को शहबाज शरीफ की बात नहीं भाई। उनका इंटरव्यू प्रसारित हुआ। जिसमें वह भारत को बातचीत के लिए आमंत्रित कर रहे थे। तो पाकिस्तान में हंगामा मच गया। 
    इमरान ख़ान की पार्टी, तहरीक-ए-इंसाफ ने शहबाज़ शरीफ़ के बयान की आलोचना की और कहा कि शहबाज़ शरीफ़ तो पाकिस्तान के रवायती रुख़ से पलट गए हैं। पाकिस्तान हमेशा से यही चाहता है कि जब भारत कश्मीर से धारा 370 हटाएगा तभी हम उससे बातचीत करेंगे।

  • ऑस्ट्रेलिया से फिर उठी खालिस्तान की मांग, हिंदू मंदिरों का किया ये हाल

    डेस्क। ऑस्ट्रेलिया में एक बार फिर से हिंदू मंदिर में तोड़-फोड़ हुई है। बता दें विक्टोरिया के कैरम डाउन्स में श्री शिव विष्णु मंदिर को निशाना बनाया गया है। बता दें इतना ही नहीं मंदिरों में हिन्दू विरोधी चित्र भी हटा दिए गए हैं।
    वहीं ऐसा भी कहा जा रहा है कि ये खलिस्तानियों की करतूत है। और मंदिर की दीवारों पर आतंकी भिंडरावाले की ‘शहीद’ के रूप में प्रशंसा भी लिखी गई थी। वहीं इस घटना से ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोग आहत भी महसूस कर रहे हैं।
    बता दें यह हमला तब किया गया जब तमिल हिंदू समुदाय द्वारा ‘तीन दिवसीय ‘थाई पोंगल’ त्योहार भी मनाया जा रहा था। वहीं श्री शिव विष्णु मंदिर की एक भक्त उषा सेंथिलनाथन ने द ऑस्ट्रेलिया टुडे को यह भी बताया कि, “हम ऑस्ट्रेलिया में एक तमिल अल्पसंख्यक समूह हैं, यहां हमारे मंदिरों में हिन्दू विरोधी चीजों को लिख कर हमें डराने की कोशिश भी की जा रही है। वहीं ये खालिस्तान समर्थक बिना किसी डर के अपने नफरत भरे संदेशों के साथ इसे तोड़ भी रहे हैं।” साथ ही उषा ने विक्टोरिया पुलिस से उन गुंडों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह भी किया है।
    इसी कड़ी में हिंदू काउंसिल ऑफ ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया चैप्टर के अध्यक्ष मकरंद भागवत ने भी इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने कहा हमारे मंदिरों पर हमले करना निंदनीय है। वहीं वह इससे बेहद परेशान हो गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। वहीं मेलबर्न हिंदू समुदाय के सदस्य सचिन महते ने यह भी कहा, “अगर इन खालिस्तान समर्थकों में हिम्मत है तो उन्हें शांतिपूर्ण हिंदू समुदाय के धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने के बजाय विक्टोरियन संसद भवन पर ऐसे चित्र भी बनाने चाहिए।” साथ ही आपको बता दें कि एक सप्ताह पहले ही ऑस्ट्रेलिया में एक और मंदिर में तोड़फोड़ भी की गई थी। वहीं 12 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में मिल पार्क में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर की दीवारों पर बने चित्र उखाड़ दिए गए थे और मंदिर में तोड़फोड़ भी की गई थी।

  • सैकड़ों लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

    देश- प्रयागराज में माघ मेला चल रहा है। वहीं आज मौनी अमावस्या है। मौनी अमावस्या हिंदी धर्म मे किसी पर्व से कम नहीं होती है। वहीं आज प्रयागराज के 18 स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई।
    पौराणिक मान्यता है कि इस दिन संगम में स्नान सुख-समृद्धि प्रदान करता है। लगभग-लगभग सारे शिविर श्रद्धालुओं से भरे दिखाई दे रहे हैं। बस अड्डे, रेलवे स्टेशन पर भी वापसी वाली भीड़ बढ़ने लगी है। कल्पवासियों के स्वजन, शुभेच्छुओं ने गुरुवार से ही डेरा जमाना शुरू कर दिया था।