Category: national

  • Makar Sankranti 2023:- जानें 15 को क्यों मनाई जाएगी मकर संक्रांति

    Makar Sankranti 2023: कई लोग मकर संक्रांति कब मनाई जाएगी इस असमंजस में पड़े हुए हैं वहीं कई लोग आज यानी 14 तारीख को ही मकर संक्रांति का पर्व मना रहे हैं। जबकि ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मकर संक्रांति कल मनाई जाएगी। 
    मकर संक्रांति मनाने के पीछे का उद्देश्य यह है कि इस दिन सूर्य का मकर राशि में गोचर शीत ऋतु की विदाई एवं बसंत के आगमन का प्रतीक माना जाता है। कई जगहों पर इसे पोंगल के नाम से भी जाना जाता है।

    जानें कब है सही मकर संक्रांति-

    वैसे तो अब त्यौहार दो दिन के हो गए हैं। लेकिन मकर संक्रांति पूर्ण दिवस में 15 जनवरी को मनाई जाएगी। 14 जनवरी को मकर संक्रांति रात 8:44 मिनट से आरंभ होगी। वहीं 15जनवरी को यह पूरे दिन रहेगी। इस लिए मकर संक्रांति का त्यौहार भारत मे 15 जनवरी को मनाया जाएगा। बता दें मकर संक्रांति 15 जनवरी को 6.47 बजे से सायं 5.40 बजे तक है।

  • क्या 5G और मोबाइल की वजह से हुआ नेपाल विमान हादसा

    नेपाल में हुए भीषण विमान हादसे ने सभी को दहला कर रख दिया है। विमान में सवार 72 लोगों की मौत से विश्व सहम गया है। इस हादसे में 4 लोग भारत के भी मरे हैं। वहीं अब यह रिसर्च जारी है कि आखिर इतना बड़ा हादसा हुआ कैसे और क्या ऐसा हुआ कि ट्रेड पायलट भी स्थिति को संभाल पाने में नाकाम रहा।
    वहीं इस समय सोशल मीडिया पर इस हादसे का लाइव वीडियो वायरल हो रहा है। लोग दावा कर रहे हैं कि विमान में स्मार्टफोन के उपयोग की वजह से यह हादसा हुआ है। वहीं कई लोगों का कहना है कि हादसा 5g तकनीकी के कारण हुआ है।

    जानें क्यों फ्लाइट में नहीं इस्तेमाल किया जाता है मोबाइल-

    जब आप विमान यात्रा करते हैं। तो आपको उड़ान भरने से पूर्व यह निर्देश दिए जाते हैं कि आप अपने फोन को या तो बन्द कर दें या उसे फ्लाइट मोड़ पर लगा दें। क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो पायलट को सिग्नल और टट्रैफिक देंखने में समस्या आती है और विमान दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है। लोग ऐसा ज्यादातर सुरक्षा के मद्देनजर करते हैं।
    वहीं 5G के दावे को सही नहीं माना जा सकता है। क्योंकि यह तकनीकी फ्लाइट में इस्तेमाल की जाती है।बता दें कि 5G C-बैंड फ्रिक्वेंसी पर विमान को रेडियो सिग्नल मिलते हैं. इससे प्लेन और जमीन के बीच की दूरी को कैलकुलेट किया जाता है. इससे धुंध, बर्फ और बरसात के समय लैंडिंग में काफी मदद मिलती है।

  • विमान हादसे पर बोले आधिकारिक कोई जिंदा नहीं मिला, सिर्फ दिखे शव

    विदेश- नेपाल के पोखर में हुई विमान दुर्घटना ने विश्व का दिल दहला दिया है। वहीं भारत इससे काफी व्यथित है। इस विमान में 72 लोग सवार थे। जिंसमे से 68 लोगों की मौत हो गई है। लोगों की मौत की खबर सुनकर हर कोई सुन्न रह गया है।
    वहीं अब नेपाल के आला अधिकारियों ने घटना के परिपेक्ष्य में कहा, यह घटना ह्रदयविदारक है। 68 लोगों का शव बरामद हुआ है। वहीं 4 लोगों के शव की तलाश जारी है। अभी तक इस हादसे में हमें कोई भी जिंदा नहीं मिला है। यह घटना बेहद दर्दनाक रही है।
    घटना का कारण अभी तक पता नहीं चला है। लेकिन आधिकारिक कह रहे हैं कि यह हादसा इन तीन कारणों के चलते हुआ है। दुर्घटना का कारण गलत संचालन, विमान प्रणाली की खराबी या पायलट की थकान हो सकती है। 
    वहीं जांच टीम इस परिपेक्ष्य में जांच कर रही है। बताया जा रहा है जल्द ही इस मामले के पुष्टि होगी कि आखिर इतना बड़ा हादसा हुआ कैसे।
    वहीं विमान हादसे से नेपाल दहल गया है। नेपाल में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। बता दें यति एयरलाइंस के 9N-ANC ATR-72 विमान ने काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रविवार सुबह 10:33 बजे उड़ान भरी और उतरने से कुछ मिनट पहले पुराने हवाई अड्डे और नए हवाई अड्डे के बीच सेती नदी के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

  • पाक में क्यों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वायरल हुआ वीडियो

    विदेश- पाकिस्तान इस समय अब तक के सबसे बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा है। न लोगों के पास खाने को आटा है और न जीविका का कोई रास्ता। कर्ज का बोझ पाक की कमर तोड़ रहा है। वहीं इस बीच पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
    इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह कहते नजर आ रहे हैं। भाईयों और बहनों हमने पाकिस्तान को सबक सिखा दिया है। आज वह पूरे विश्व मे कटोरा लेकर भीख मांग रहे हैं। वह लाचार हैं वह बेहद मजबूर हैं।
    पीएम के यह शब्द सुनकर पाकिस्तान के लोग आग बबूला हैं। पाकिस्तान के पत्रकार इरशाद भाटी वीडियो साझा करते हुए लिखते हैं कि जब हमारा दुश्मन हमारा मजाक उड़ाए। हमारा सम्मान न करें। तो हमें जिंदा रहने से अच्छा है मर जाना।
    वहीं इमरान खान के पक्षधर सांसद वीडियो साझा करते हुए कहते हैं, भारत के प्रधानमंत्री क्या कह रहे हैं। थोड़ी भी इज्जत बची है तो कोई बात नहीं। अब पाक को बचाने का एक मात्र माध्यम इमरान खान को सत्ता में वापस लाना है।
    पत्रकार नायला इनायत ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ”पीटीआई वाले वीडियो को शेयर कर रहे हैं कि मोदी शहबाज़ शरीफ़ की सरकार के बारे में कह रहे हैं, लेकिन यह वीडियो 2019 का है और तब इमरान ख़ान ही प्रधानमंत्री थे।

  • इंजीनियर को मिली राष्ट्रपति के पैर छूने की सजा, किया गया निलंबित

    डेस्क। जोधपुर दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) के पैर छूने वाली इंजीनियर महिला अधिकारी को राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) ने सस्पेंड भी कर दिया है। वहीं ये कार्रवाई शुक्रवार देर शाम से की गई है और महिला अधिकारी पर आरोप है कि उसने ड्यूटी छोड़कर राष्ट्रपति के सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन भी (Breach of President’s security) किया है।
    गृह मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद लिया गया एक्शन
    आपको बता दें कि ये सस्पेंशन ऐसे समय में हुआ है, जब कर्नाटक के हुबली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के रोड शो के दौरान एक लड़के के उनके करीब तक पहुंच जाने का मामला देशभर में काफी गर्माया हुआ है। और यह बताया जा रहा है कि राजस्थान में ये कार्रवाई पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (PHED) ने केंद्रीय गृह मंत्रालय (Central Home Ministry) के हस्तक्षेप के बाद करी है, और महिला अधिकारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड भी कर दिया गया है।
    जानकारी के लिए बता दें ये घटनाक्रम 4 जनवरी का है, जब राष्ट्रपति मुर्मू रोहट में स्काउट गाइड जाम्बोरे (Scout Guide Jamboree) के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुई थीं साथ ही इसी दौरान PHED की जूनियर इंजीनियर अम्बा सियोल (Amba Seoul) ने अपनी ड्यूटी भूलकर राष्ट्रपति के पैर छूने की कोशिश की थी और अम्बा सियोल पानी की व्यवस्था देखने के लिए कार्यक्रम में मौजूद भी थीं।
     बता दें राष्ट्रपति के सुरक्षा प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए, वे अचानक से आगे बढ़ीं और राष्ट्रपति के पैर छूने की कोशिश की हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया था पर इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने उनसे औपचारिक पूछताछ भी की और तब उन्हें छोड़ दिया गया था।
     
    वहीं जब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस घटना पर संज्ञान लिया तो राजस्थान सरकार हरकत में आई और केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस घटना को राष्ट्रपति की सुरक्षा में गंभीर चूक मानते हुए राजस्थान सरकार और राजस्थान पुलिस से रिपोर्ट भी मांगी और तब संबंधित विभाग के चीफ इंजीनियर ने कार्रवाई करते हुए जूनियर महिला इंजीनियर अंबा सियोल को सस्पेंड करने का आदेश भी जारी कर दिया।

  • मौत के साथ मर गया अंजू का सपना, पति की हुई थी विमान हादसे में मौत

    विदेश- नेपाल के पोखरा में हुए विमान हादसे से हर कोई दहल गया है। विमान में 72 लोग सवार थे। जिसमे में 68 लोगों का शव बरामद हुआ है। वहीं 4 लोगों के शव की तलाश जारी है। 
    अधिकारियों ने बताया है कि हालात काफी दर्दनाक हैं। हर ओर हमें शव ही शव दिखे हैं। मरने वाले लोगों में 4 लोग भारत के शामिल हैं। वहीं नेपाल में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।
    वहीं इस विमान हादसे में एयरलाइंस के विमान एटीआर-72 में एक को-पायलट अंजू खतीवड़ा की भी जान चली गई। अंजू को-पायलट से कैप्टन बनने वाली थीं। हालाकि विमान को सीनियर कैप्टन कमल केसी चला रहे थे, जबकि अंजू विमान में सह-पायलट थीं। बताया जा रहा है कि कमल केसी के पास विमान उड़ाने का 35 साल का अनुभव था।
    वहीं वह कई पायलट को ट्रेनिंग भी दे चुके हैं। उनके द्वारा सिखाए पायलट सफल पायलट बने हैं। लेकिन इस हादसे ने कमल केसी और अंजू की जान ले ली। अंजू की मौत के साथ उनका सपना भी अधूरा रह गया।
    वहीं आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अंजू के पति दीपक पोखरेल की भी सोलह साल पहले इसी यति एयरलाइंस के विमान हादसे में मौत हो गई थी। दीपक भी को-पायलट के पद पर तैनात थे। हादसा 21 जून 2006 को हुआ था।

  • आतंकवाद को लेकर विदेश मंत्री का बयान, भारत किसी के दवाब में नहीं आने वाला

    डेस्क। पाकिस्तान की ओर से आतंकवादी घटनाओं और चीन के साथ आक्रामक झड़प पर हमारी जवाबी कार्रवाई ने दिखाया है कि भारत सीमापार चुनौतियों के सामने किसी दबाव में नहीं आने वाला है। यह बात विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कही।
    विदेश मंत्री तमिल साप्ताहिक ‘तुगलक’ की 53वीं वर्षगांठ को संबोधित कर रहे थे और उन्होने कहा कि सभी देशों में राष्ट्रीय सुरक्षा की परीक्षा हो रही है, लेकिन भारत का हिस्सा उचित से अधिक भी रहा है। 
    आगे वो बोले, इनमें उग्रवाद और युद्ध से लेकर सीमा पार आतंकवाद, विशेषकर आतंकवाद शामिल हैं। और भारत के लंबे समय से सहन करने वाले दृष्टिकोण ने आतंकवाद के सामान्य करने का खतरा भी पैदा कर दिया है। 
    इस कड़ी में उन्होंने 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में वायुसेना की ओर से किए गए बालाकोट हवाई हमलों का उल्लेख करते हुए यह कहा है कि देश अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सब कुछ करेगा। वहीं उत्तरी सीमाओं पर चीन ताकत के बल पर बार-बार यथास्थिति को बदलने की कोशिश भी कर रहा है।
    साथ ही कोविड-19 के बावजूद चीन की साजिश का हमने मजबूती से जवाब भी दिया है। और दुर्गम इलाकों और कठोर परिस्थितियों वाली सीमाओं पर हजारों की संख्या में तैनात हमारे सैनिक अनवरत पर अपना काम भी कर रहे हैं। वहीं उसी समय केंद्र सरकार अन्य देशों के साथ परस्पर हितों को ध्यान में रखते हुए मजबूत आर्थिक और सामरिक संबंध स्थापित भी कर रही है। 

  • पोखरा विमान हादसा -यूपी निवासी की मौत से दहला गांव, सरकार से लगाई मदद की गुहार

    पोखरा विमान हादसे से नेपाल समेत भारत भी दहल गया है। यह अबतक का सबसे बड़ा विमान हादसा बताया जा रहा है। इस हादसे में 68 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। मौत की पुष्टि नेपाल के अधिकारियों द्वारा की गई है।
    वहीं इस भीषण हादसे में उत्तरप्रदेश के गाजीपुर के अलावलपुर गांव के निवासी विशाल शर्मा की मौत हुई है। उनकी मौत से गांव में मातम पसर गया है।
    वहीं विशाल के दोस्तों ने सरकार से उनके परिवार को सहयोग राशि देने की मांग की है। दोस्तों ने कहा, उनके 3 बच्चे हैं। एक की शादी हो गई है। सरकार को उनकी मदद करनी चाहिए। उनके परिवार की हालत खराब है।

  • भुखमरी के कारण पाक सरकार के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग

    डेस्क। पाकिस्तान में उत्तर के गिलगित-बाल्टिस्तान से लेकर दक्षिण में ग्वादर बंदरगाह शहर तक जगह-जगह बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन जारी हैं, जिसमें लोग सड़कों पर सरकार के खिलाफ असंतोष भी जता रहे हैं।
    एशियन लाइट की रिपोर्ट के अनुसार, गिलगित-बाल्टिस्तान (जीबी) में लोगों के बीच चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) को लेकर नाराजगी भी दिख रही है और वे इस परियोजना के लिए पाकिस्तान सरकार द्वारा किए गए भूमि अधिग्रहण का विरोध भी कर रहे हैं।
    एशियन लाइट ने इसके साथ ही अपनी रिपोर्ट में पामीर टाइम्स का हवाला देते हुए यह बताया है, जिसमें इंजीनियर आबिद ताशी ने पिछले तीन से चार दशकों से बिजली कटौती के मुद्दों का सामना कर रहे राज्य के लोगों के बारे में लिखा भी था।
    वहीं दक्षिणी पाकिस्तान के वज़ीरिस्तान में कबिलाई नेताओं और सरकार के बीच बातचीत के बावजूद धरना-प्रदर्शन भी जारी हैं और इस वार्ता की विफलता के साथ 10 जनवरी से विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह भी किया है।
    साथ ही एशियन लाइट की रिपोर्ट के अनुसार, इस विरोध के कारण यहां यातायात बंद कर दिया गया और 8000 से अधिक दुकानें भी बंद रहीं।
    द एशियन लाइट रिपोर्ट ने समुद्री कार्यकारी रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह जानकारी दी गई है कि ग्वादर पोर्ट सिटी में ग्वादर अधिकार आंदोलन के नेता मौलाना हिदायतुर रहमान के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन हुए, जिसमें मांग की गई कि चीनी जहाज बंदरगाह क्षेत्र छोड़ दें और प्रदर्शनकारियों ने घोषणा यह की है कि अगर सरकार इन शांति प्रदर्शनों की अनदेखी करता रहा तो प्रदर्शनकारी हथियार भी उठा लेंगे।
    वहीं इस सबके बीच, मौजूदा प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ अपने पूर्ववर्ती इमरान खान और आर्थिक संकट के दोहरे मोर्चे से लड़ने में व्यस्त दिखाई दे रहे हैं। 

  • पाकिस्तानी मीडिया ने की भारत की तारीफ, बताया दुनिया की जरूरत

    डेस्क। पाकिस्तानी मीडिया ने भारत के बढ़ते कदम को देखते हुए काफी तारीफ की है, और बताया है कि यह देश दुनिया के लिए कितना जरूरी बन चुका है। ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भारता दबदबा देखते हए पाकिस्तान के अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने पहली बार भारत की तारीफ भी की है। साथ ही अखबार ने ये भी कहा कि दुनिया को इस देश के पद चिन्हों पर भी चलना चाहिए।
    बता दें द एक्सप्रेस ट्रिब्यून में राजनीतिक, सुरक्षा और रक्षा विश्लेषक शाहजाद चौधरी ने अपनी राय लिखते हुए यह कहा कि, “अगर मैं हेनरी किसिंजर होते तो मैं ‘ऑन इंडिया’ पर एक ग्रंथ लिखता। और एक देश और मुख्य रूप से एशिया में और व्यापक रूप से वैश्विक मंच पर एक खिलाड़ी के रूप में भारत के भाग्य में इस तरह का एक बड़ा बदलाव भी आया है।
    इस कड़ी में चौधरी ने जिक्र भी किया कि विशेष रूप से, भारत ने पिछले साल दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य साधा था 
    वहीं उन्होंने जिक्र किया कि 8 बिलियन अमरीकी डालर का अनुदान पाकिस्तान के लिए एक बड़ी राहत के रूप में सकने आई है, जो विनाशकारी बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण में सहायता भी करेगी। वहीं बाढ़ में पिछले साल 1,739 लोग मारे गए थे और 33 मिलियन लोग प्रभावित हुए थे।
    इसके अलावा, चौधरी ने 600 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक का विदेशी मुद्रा भंडार रखने के लिए भारत की प्रशंसा भी की। उन्होंने भारत से पाकिस्तान की तुलना करते हुए कहा कि भारत के मुकाबले पाकिस्तान को अभी काफी लंबी दूरी तय करनी है। आपको बता दें पाकिस्तान के पास मौजूदा वक्त में 4.5 बिलियन अमरीकी डालर है। 
    आगे चौधरी अपने लेख में लिखते हैं, “भारत ने 2004 में 100 बिलियन अमरीकी डालर के भंडार को 1992 में 9.2 से बढ़ा दिया था और मनमोहन सिंह के तहत, भारत ने 2014 में अपने भंडार को 252 बिलियन अमरीकी डालर तक बढ़ा दिया। वहीं प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के तहत यह 600 बिलियन से अधिक हो गए हैं और जीडीपी है तीन ट्रिलियन अमरीकी डालर से अधिक का आकार हो गया। यह बहुत ही बड़ी प्रगति है जो भारत को सभी निवेशकों के लिए एक पसंदीदा स्थान बना देती है।”