Category: national

  • लिफ्ट देने के बाद पुलिस वाले ने जीप में बनाए शारीरिक संबंध

    डेस्क। Sex in Police Van: ब्रिटेन में एक पुलिसवाले की हरकत से पूरा डिपार्टमेंट शर्मसार हुआ है। इस पुलिस वाले ने ड्यूटी पर पुलिस वैन में सेक्स कर लिया था और अब उसे बिना किसी नोटिस के निलंबित भी कर दिया गया है।
    आपको बता दें नॉर्थम्ब्रिया पुलिस का सदस्य रहा इयान डॉसन यौन संबंधों के लिए एक महिला से मिला भी था। और उस वक्त वह पुलिस की वर्दी में था और पुलिस वैन भी चला रहा था। उसने पुलिस वैन में महिला को उसके घर से पिक किया और आधी रात के बाद उसे सुपरमार्केट की कार पार्किंग में ले भी गया जहां पर उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसे उसके घर वापस से छोड़ दिया। यह घटना सितंबर 2020 की बताई जा रही है। 
    वहीं इसके अलावा अक्टूबर 2021 में भी डावसन ने एक स्टाफ मेंबर के साथ नाजायज संबंध बनाए थे। साथ ही जब उसने स्टाफ मेंबर के साथ रोमांटिक या फिर शारीरिक संबध बनाने की बात को नकार दिया तो उसने अपने सीनियर्स के सामने झूठा बयान भी दिया। बल्की पिछले साल दिसंबर में उस पर अनुशासनहीनता के दो मामलों में आरोप लगे थे ।
    साथ ही चीफ कॉन्स्टेबल की अगुआई में हुई सुनवाई में सामने आया है कि कैसे उस पर गलत रवैये के अलावा ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के आधार पर पेशेवर व्यवहार के मानकों का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया गया है। साथ ही उस पर ये दोनों आरोप सही भी पाए गए थे।
    चीफ कॉन्स्टेबल ने उसे बिना नोटिस निलंबित करने का आदेश भी दिया था। ऐसा ड्यूटी पर पुलिस वैन में शारीरिक संबंध बनाने के लिए किया गया था और इसके अलावा उसे ईमानदारी और सत्यता को लेकर अंतिम लिखित चेतावनी भी दी गई थी।

  • पाक को लेकर सऊदी अरब ने की बड़ी घोषणा

    डेस्क। पाकिस्तान के लिए नए साल की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है और पाकिस्तान अपने पैरों पर खड़े होने के बजाय सऊदी अरब के क़र्ज़ों पर निर्भर होता भी जा रहा है।वहीं बता दें 2023 की शुरुआत भी इसी से हुई।
    पाकिस्तान को सऊदी अरब एक बार फिर से गहरे आर्थिक संकट से निकालने जा रहा है और पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले हफ़्ते पाँच अरब डॉलर के क़रीब पहुँच गया था जो कि मुश्किल से एक महीने के आयात बिल के भुगतान में ही ख़त्म भी हो जाता।
    इसके अलावा पाकिस्तान पर विदेशी क़र्ज़ों की देनदारी है और समय पर उसे नहीं चुकाने से डिफ़ॉल्ट होने की आशंका भी लगाई जा रही है।
    बता दें पिछले हफ़्ते ही पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक़ डार ने डिफ़ॉल्ट होने की आशंका को ख़ारिज करते हुए कहा था कि सऊदी अरब नया क़र्ज़ जल्द ही देने वाला है और चीन से भी बात जारी है।
    पाकिस्तान के आर्मी प्रमुख जनरल सैयद आसिम मुनीर सऊदी अरब के दौरे पर भी हैं वहीं जनरल मुनीर पिछले हफ़्ते ही सऊदी अरब गए थे और उनकी मुलाक़ात सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से भी हुई थी।
    सऊदी ने की अहम घोषणा
    इस मुलाक़ात के बाद सऊदी क्राउन प्रिंस ने पाकिस्तान में निवेश 10 अरब डॉलर तक बढ़ाने के लिए स्टडी करने का निर्देश भी दिया है।
    वहीं सऊदी क्राउन प्रिंस ने इसके अलावा सऊदी डिवेलपमेंट फ़ंड यानी एसडीएफ़ से कहा है कि वह पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक में डिपॉज़िट पाँच अरब डॉलर तक बढ़ाने के लिए अध्ययन करने में लगे हैं।
    पाकिस्तान में निवेश की घोषणा पिछले साल अगस्त में की गई थी और वहीं सऊदी ने पिछले महीने दिसंबर में पाकिस्तान को दिए क़र्ज़ चुकाने की मियाद बढ़ा भी दी गई थी।
    वहीं यह कोई पहली बार नहीं है जब सऊदी अरब पाकिस्तान को मुश्किल से निकालने के लिए सामने आया है बल्कि अतीत में सऊदी अरब ऐसा कई बार कर भी चुका है।

  • पीएम मोदी आज करेंगे भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्धाटन, जाने कितने देश होंगे शामिल

    देश- मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित हो रहे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होकर इसका शुभारंभ करेंगे। वहीं 10 जनवरी को इस सम्मेलन का समापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा किया जाएगा। 
    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस प्रवासी सम्मलेन का समापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रवासी पत्र वितरण करके करेंगी। प्रवासी दिवस सम्मेलन के परिपेक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, नौ जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर शहर इंदौर में रहेंगे। यह हमारे प्रवासी भारतीयों के साथ जुड़ाव को गहरा करने का एक शानदार अवसर है, जिसने विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। आगे पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा नौ जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर इंदौर में होने की उम्मीद है।
    बता दें प्रवासी सम्मलेन विश्वसनीय भागीदार थीम पर आयोजित किया गया है। इसमें 70 देशों के 3500 से अधिक लोग शामिल होंगे।सम्मेलन में पहले दिन गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली, सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी, ऑस्ट्रेलिया की सांसद जेनेटा मैस्करेनहास शामिल हुए। वहीं भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर इसका शुभारंभ में सम्बोधन भी करेंगे।

  • दो जून की रोटी के लिए संघर्ष कर रहा पाकिस्तान

    डेस्क। पाकिस्तान आर्थिक (Pakistan Economic Crisis) रूप से अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है और घटते विदेशी मुद्रा भंडार और बढ़ते कर्ज ने पाकिस्तान की अर्थव्यस्था को बर्बादी के कगार पर ला कर खड़ा किया है।
    पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई का अलाम ये है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत (Pakistan LPG Price) 10,000 पाकिस्तानी रुपये तक जा चुकी है। साथ ही पाकिस्तान की सरकार भी यह मान चुकी है कि देश में स्थिति बहुत गंभीर है। वहीं पाकिस्तान से भारत में भी कई चीजें आती हैं और इनमें ताजे फल, सीमेंट और चमड़े के सामान भी शामिल हैं और भारत में इन चीजों की डिमांड भी काफी बनी रहती है।
    ड्राइफ्रूट्स, तरबूज और अन्य फलों का आयात
    साल 2017 में भारत ने पाकिस्तान से 488.5 मिलियन डॉलर की कीमत के सामानों का आयात भी किया था। साथ ही इनमें ड्राइफ्रूट्स, तरबूज और अन्य फल भी थे। इसी के साथ पाकिस्तान के ताजे फलों के लिए एक बड़ी मार्केट भी है और रिपोर्ट्स के अनुसार, 2017 में भारत ने 89.62 मिलियन डॉलर (63 करोड़) के फल पाकिस्तान से आयात भी किए थे। साथ ही पाकिस्तान से आने वाले फल कश्मीर के रास्ते राजधानी दिल्ली की मार्केट तक पहुंचते हैं। 
    पाकिस्तान से भारत में आती हैं ये 10 चीजें
    ड्राइफ्रूट्स, तरबूज और अन्य फल
    सीमेंट
    सेंधा नमक
    पत्थर
    चूना
    चश्मों का ऑप्टिकल्स
    कॉटन
    स्टील
    कार्बनिक केमिकल्स और मेटल कंपाउंड
    चमड़े का सामान, आदि।

  • इंडियन रेलवे करने जा रहा 10 वीं पास वालों की भर्ती

    डेस्क। Railway Bharti 2023: अगर आप 10वीं पास हैं और रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। बता दें इंडियन रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
    इस भर्ती (Railway Recruitment 2023) के माध्यम से कुल 2,026 पदों को भरा जाना है। साथ ही जो भी उम्मीदवार 10वीं-12वीं व आईटीआई पास हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट rrcactapp.in पर जाकर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भी भर सकते हैं। वहीं ऑनलाइन एप्लीकेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार ध्यान दें कि अप्लाई करने की आखिरी तारीख 10 फरवरी 2023 की है।
    वैकेंसी डिटेल
    कुल पद- 2,026
    महत्वपूर्ण तारीख
    Railway Bharti 2023: ऑनलाइन आवेदन की तारीख- 10 जनवरी 2023 से, आवेदन की आखरी तारीख- 10 फरवरी 2023
    शैक्षिक योग्यता
    Railway Bharti 2023: अप्रेंटिस पदों पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50 फीसदी अंक होने चाहिए। इसी के साथ 10वीं पास या समकक्ष सर्टिफिकेट होना भी आवश्यक है। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास आईटीआई पास का सर्टिफिकेट होना भी आवश्यक है और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार भर्ती का नोटिफिकेशन भी जरूर पढ़े।
    उम्र सीमा
    Railway Bharti 2023: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 24 साल की है। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी।
    ऐसे करें अप्लाई
    स्टेप 1- Railway Bharti 2023: अप्रेंटिस पदों पर अप्लाई करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrcactapp.in पर जाएं।  
    स्टेप 2- अब दूसरे चरण में वेबसाइट के होमपेज पर दाएं तरफ एप्लीकेशन का लिंक भी उपलब्ध होगा।
    स्टेप 3- Railway Bharti 2023: अब उस लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन कर दें।
    स्टेप 4- रजिस्टर करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म को भर दें और सबमिट भी कर दें।
    स्टेप 5- Railway Bharti 2023: सबमिट करने के बाद अंत में भविष्य के इस्तेमाल के लिए फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकाल के रख लें।

  • जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन

    जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन हो गया। शरद यादव की बेटी ने इसकी जानकारी दी है। उनकी उम्र 75 साल थी। 

  • बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमला: हिंदू धार्मिक ग्रंथों को बताया अश्लील

    डेस्क। बांग्लादेश में अगले साल चुनाव होने वाले हैं। और इससे पहले विपक्षी दलों ने शेख हसीना सरकार पर हमला भी बोलना शुरू कर दिया है।
    उग्रवादी संगठन जमात-ए-इस्लामी और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमला बोलते हुए मौजूदा सरकार पर निशाना भी साधा है। वहीं जमात-ए-इस्लामी के नुरुल हक नूर पीछे के दरवाजे से विपक्षी पार्टियों का समर्थन भी कर रहा है और चुनाव में बिना भाग लिए सरकार को उखाड़ फेंकने की बात भी कर रहा है।
    साथ ही जमात-ए-इस्लामी के कुछ सहयोगी संगठनों ने हसीना के धर्मनिरपेक्ष रुख के लिए हिंदुओं अल्पसंख्यकों और भारत को लेकर निशाना भी साधा है। वहीं बांग्लादेश गोनो अधिकार परिषद के संयुक्त संयोजक और नुरुल हक नूर के शीर्ष सहयोगी तारिक रहमान ने हिंदुओं के प्रति घृणा फैलाते हुए एक फेसबुक लाइव में यह कहा है कि, ‘हिंदू धर्म के ग्रंथ कोई नैतिक शिक्षा नहीं देते हैं और ये सभी धार्मिक ग्रंथ अश्लील हैं।’
    वहीं नेटिजेंस द्वारा इस वीडियो को फेसबुक पर साझा भी किया गया है। और कई लोगों ने इस बयान की तुलना 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के साथ भी करी है। 
    तो साथ ही नूर ने खुले तौर पर चुनाव का सामना करने के बजाय पिछले दरवाजे से सत्ता हासिल करने के तरीके पर जोर भी दिया और नूरू ने कथित तौर पर सऊदी अरब से फेसबुक लाइव का संचालन किया था जिसमें उसने पत्रकारों को गुलाम करार दिया था। इसके साथ ही इस दौरान उसने पत्रकारों को चेतावनी भी दी थी कि वह उसके मिशन पर बिल्कुल भी सवाल न पूछे।

  • शरद यादव के निधन से गमगीन हुआ विपक्ष, तेजस्वी यादव ने कही बड़ी बात

    बिहार– बिहार के राजनेता शरद यादव अपने समाजिक स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन समाज के हित हेतु काम किया। जनता उन्हें अपना राजनेता मानती थी। वहीं वह सदैव अपने प्रयास से जनता का हित करने के लिए सोचते रहते थे।
    शरद यादव के निधन से बिहार को सबसे बड़ा नुकसान हुआ है। क्योंकि बिहार ने शरद के रूप में एक ऐसा समाजवेवी खो दिया है। जिसने अपने पूरे जीवन जनता के हित के विषय मे विचार किया।
    शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, मंडल मसीहा, राजद के वरिष्ठ नेता, महान समाजवादी नेता मेरे अभिभावक आदरणीय शरद यादव जी के असामयिक निधन की खबर से मर्माहत हूं. कुछ कह पाने में असमर्थ हूं।
    माता जी और भाई शांतनु से वार्ता हुई. दुःख की इस घड़ी में संपूर्ण समाजवादी परिवार परिजनों के साथ है। उन्होंने लिखा, ‘आदरणीय अभिभावक शरद यादव जी को अश्रुपूर्ण भावभीनी श्रद्धांजलि. शत्-शत् नम। 
    राहुल गांधी नें क्या कहा, शरद यादव जी समाजवाद के पुरोधा होने के साथ एक विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है।
    उनके शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। देश के लिए उनका योगदान सदा याद रखा जाएगा।
     

     

    वहीं कांग्रेस अध्यक्ष कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट किया, ‘देश की समाजवादी धारा के वरिष्ठ नेता, जद(यू) के पूर्व अध्यक्ष, शरद यादव जी के निधन से दुःखी हूं.’ उन्होंने कहा, ‘एक पूर्व केंद्रीय मंत्री और दशकों तक एक उत्कृष्ट सांसद के तौर पर देश सेवा का कार्य कर, उन्होंने समानता की राजनीति को मजबूत किया. उनके परिवार और समर्थकों को मेरी गहरी संवेदनाएं।

  • Joshimath में भारतीय सेना की इमारतों में आई दरार

    डेस्क। Joshimath इन दिनों इमारतों में आई दरारों की वजह से काफी सुर्खियों में है। वहीं केंद्र और राज्य सरकार जोशीमठ के लोगों की मदद भी कर रही है। साथ ही गुरुवार को आर्मी चीफ मनोज पांडे (Indian Army Chief Manoj Pande) ने यह भी बताया है कि जोशीमठ में मौजूद भारतीय सेना की 25 से 28 इमारतों में भी दरारें आ गई हैं।
    साथ ही उन्होंने बताया है कि सैनिकों को अस्थायी तौर पर दूसरी जगह शिफ्ट भी किया गया है। साथ ही सेना प्रमुख ने यह बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो सैनिकों को स्थायी रूप से औली (Auli) bhi शिफ्ट कर दिया जाएगा।
    सेना प्रमुख ने आगे यह भी कहा कि जहां तक बात जोशीमठ बाईपास (Joshimath Bypass) की है तो वहां काम अस्थायी तौर पर रोक भी दिया गया है और इसके साथ ही इससे फॉरवर्ड इलाके (Forward Areas) में पहुंचन की हमारी क्षमता और ऑपरेशन तैयारियों (Operational Readiness) पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। 
    वहीं हम स्थानीय प्रशासन (Local Administration) की हर संभव मदद भी करने वाले हैं।वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) बुधवार रात को ही जोशीमठ भी पहुंच गए थे वहीं साथ ही यहां उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और गुरुवार सुबह जोशीमठ के नरसिंह मंदिर में पूजा करने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यह भी कहा है कि हमारी सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी भी है।
    और इसके अलावा उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सीनियर अधिकारियों के साथ मीटिंग भी करी है। और इसके साथ ही इस मीटिंग में आर्मी, ITBP, NDRF के अलावा विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिक भी इसमें शामिल हुए है। इसके आलावा CMO ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी एजेंसियों से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी बोला है।
    केंद्रीय गृह मंत्री अमि‍त शाह ने भी जोशीमठ के संकट पर मीट‍िंंग भी की है।
    साथ ही इस बीच जोशीमठ का मौसम भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है और बार‍िश और ठंड के बीच लोग अपने घर भी खाली कर रहे हैं।

  • क्या आपको पता है कि हेलमेट लगाने पर भी कटेगा चालान

    बिजनेस– ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर व्यक्ति का चालान कटता है। लेकिन यह जानते हुए भी लोग ट्रैफिक नियमों का सुचारू तरीके से पालन नहीं करते हैं। कई लोग चार पहिया वाहन चलाते वक्त बेल्ट नहीं लगाते। 
    तो कई लोग मोटरसाइकिल चलाते वक्त हेलमेट नहीं लगाते। लेकिन अभी हम आपको जो बताने जा रहे हैं। उसे सुनकर आप सुन्न रह जाएंगे। क्योंकि अब अगर आपने हेलमेट लगाया भी है तो आपसे 2000 रुपये का चालान पड़ सकता है।

    जानें क्या हैं हेलमेट पहनने के नियम- 

    वास्तविक मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार यदि आप दोपहिया वाहन चला रहे हैं और आपने हेलमेट लगाया है मगर हेल्मेट पट्टी नहीं पहनी है। तो आपका 1000 रुपये का चालान कट जाएगा। 
    वहीं अगर आपने आपने खराब हेलमेट पहना है। जो सुरक्षित नहीं है। तो आपका 1000 रुपये का चालान कट जाएगा। इसके साथ ही जो व्यक्ति गाड़ी चलाते वक्त हेलमेट नहीं पहनता है उसका 2000 का चालान फटाक से कट जाता है।
    वहीं अगर आप गाड़ी पर ओवर लोडिंग करते पाए गए तो आपपर 2000 का जुर्माना लग जाएगा। वहीं अगर आपको कभी ऐसा लगता है कि आपकी गाड़ी का चालान हों गया है। लेकिन आप समझ नहीं पा रहे हैं। तो आप https://echallan.parivahan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं कि आपकी गाड़ी पर चालान हुआ है या नहीं।