Category: national

  • मौसन विभाग ने जारी किया अलर्ट, इस हफ्ते होगी कड़ाके की ठंड

    देश- उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। बीते कई दिनों से बर्फबारी होने के कारण भारत के कई हिस्सों में गलन बढ़ गई है। वहीं बर्फबारी का प्रकोप दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में दिखाई दे रहा है।
    दिल्ली में अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पूर्व 26 दिसंबर को यह 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
    मौसम विभाग की ओर से जारी गाइडलाइंस के अनुसार- इस सफ्ताह काफी गलन होगी और धुंध छाई रहेगी। इसीलिए मौसम विभाग ने लगातार चार दिन के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, बर्फीली हवाओं के बीच पंजाब को धुंध की सफेद चादर ने ढके रखा।

  • कोरोना से कांप उठा चीन, दिग्गज अभिनेताओं की मौत से मचा हड़कंप

    विदेश- चीन में कोरोना ने यू टर्न लिया है। लोगों की मौत का आकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। वहीं चीन के कई दिग्गज अभिनेताओं के कोरोना संक्रमित होने के कारण लोगों में कोरोना का खौफ बढ़ गया है।
    बीते महीने जहां चीन में कोरोना के कहर ने 40 साल की उम्र में ओपेरा सिंगर चू लैनलैन की जान ले ली। वहीं नए साल पर अभिनेता कुंग जिनटैंग की मौत हो गई। तत्पश्चात 83 साल के जोंग चीन की एक लोकप्रिय टीवी सीरीज़ ‘इन-लॉज़, आउट-लॉज़’ के देहांत से सभी हिल गए।
    चीन में कोरोना से होने वाली मौत से हर कोई परेशान हैं। लोगों को मौत का डर सता रहा है और अब लोग भयभीत हैं। हालाकि चीन की ओर से कोरोना का कोई आंकड़ा नहीं जारी किया जा रहा है। लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अन्य देशों को कोरोना से सतर्क रहने के लिए हिदायत दी है।

  • ईरान: शांति का संदेश देने वाले लेखक को सजा-ए-मौत

    डेस्क। Who is Mehdi Bahman: ईरान की कट्टरपंथी सरकार ने एक बार फिर अमन-शांति के पैगाम को मौत की सजा सुना दी है। बता दें सांप्रदायिक सद्भाव, शांति और धर्म के सह-अस्तित्व की बात करने वाले लेखक को सजा-ए-मौत दे दी गई है।
    इसी कड़ी में शांति की बात करने वाले ईरानी लेखक को जासूसी के आरोप में अरेस्ट भी किया गया था। साथ ही उन्होंने एक टीवी इंटरव्यू में सरकार की खिलाफत भी की थी। बता दें ईरान इसके पहले भी सुर्खियों में रहा है जब 22 वर्षीय महसा अमिनी को हिजाब न पहनने को लेकर पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया था और पुलिस प्रताड़ना में उसकी मौत हो गई थी। साथ ही इसके बाद देश ही नहीं पूरे विश्व में महिलाओं ने हिजाब के विरोध में प्रदर्शन शुरु कर दिया था।
    सरकार के खिलाफ दिया गया इंटरव्यू
    ईरानी लेखक व पेंटर मेहदी बहमन देश में सांप्रदायिक सद्भाव को लेकर काफी प्रयासरत थे। साथ ही वह देश में सांप्रदायिक सद्भाव व धार्मिक एक्जिस्टेंट को लेकर लोगों तक अपनी बातें भी पहुंचा रहे थे। साथ ही उनको बीते 12 अक्टूबर को अरेस्ट कर लिया गया था और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेहदी बहमन ने 12 अक्टूबर, 2022 को एक इज़राइली न्यूज चैनल को दिए गए ‘शासन-विरोधी’ इंटरव्यू के बाद गिरफ्तार किया था। 
    बता दें इस इंटरव्यू में मेहदी बहमन ने ईरान शासन और देश में इस्लामी कानून को लागू किए जाने पर आलोचना करी थी। साथ ही उन्होंने इजरायल और ईरान के बीच संबंधों को सामान्य करने का भी आह्वान करा था। साथ ही बता दें यह इंटरव्यू उन्होंने अप्रैल 2022 में एक न्यूज चैनल को दी थी।
    वहीं मेहदी बहमन ने विभिन्न धर्मों के प्रतीकों वाली कलाकृतियों को बनाने में एक धर्मगुरु के साथ काम भी किया था। साथ ही असंतुष्ट शिया धर्मगुरु मासूमी तेहरानी के साथ मेहदी बहमन ने विभिन्न धर्मों के प्रतीकों को बनाया है। और इन बनी हुई कलाकृतियों को ईरान में अल्पसंख्यक यहूदी, ईसाई, पारसी, सुन्नी इस्लाम, मांडियन सबियन और बहाई समुदायों के नेताओं को उपहार के रूप में दिया था। क्या आपको पता है बहमन की गिरफ्तारी के बाद तेहरानी को भी अरेस्ट कर लिया गया था।

  • क्यों अपने सैनिकों को रूस को लेकर वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने किया चौकन्ना

    विदेश- रूस युक्रेन युद्ध को एक साल पूर्ण हो गया है। लेकिन युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। रूस ने युक्रेन पर मिशाइल हमला तेज कर दिया है। तो युक्रेन भी रूस को जवाब देने के लिए मैदान में डटा खड़ा है। 
    वहीं अब इस परिपेक्ष्य में युक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा, जो युक्रेन के लोग आसमान ताक रहे हैं उन्हें और सतर्क होने की आवश्यकता है।
    रूस हमारा मनोबल तोड़ने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहा है। रूस की ओर से लम्बे समय के लिए ड्रोन आक्रमण हमपर किया जा रहा है। खुफिया एजेंसियों से जानकारी मिली है कि रूस ईरानी ड्रोन शाहेद ड्रोन का इस्तेमाल हमपर हमला करने के उद्देश्य से करेगा। 
    बता दें यूक्रेन के राष्ट्रपति ने यह बयान तब दिया है जब डोनबास क्षेत्र में सैकड़ों रूसी सैनिकों को मारने का दावा किया है। वहीं रूस भी इस बात को स्वीकार कर चुका है कि इस हमले में उसने अपने 60 सैनिकों की जान गवाई है।

  • Tunisha Sharma Suicide Case: शीजान खान के जेल में कटवाए जाएंगे बाल, वकील ने कहा

    Tunisha Sharma Suicide Case: अभिनेत्री तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार अभिनेता शीजान खान को विचाराधीन कैदियों से संबंधित जेल नियमावली का पालन करवाया जाएगा।
    साथ ही अधिकारियों ने महाराष्ट्र के पालघर जिले की एक अदालत को सोमवार को यह जानकारी भी दी है। साथ ही शर्मा ने टीवी धारावाहिक ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ में खान के साथ अभिनय भी किया था। इसी कड़ी में अभिनेत्री ने वसई के पास धारावाहिक के सेट पर 24 दिसंबर को कथित रूप से खुदकुशी भी कर ली थी। बता दें शर्मा और खान का लव रिलेशन था पर दोनों हाल में ही अलग हो गए थे।
    साथ ही आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार
    खान (28) को 25 दिसंबर को शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था। साथ ही वह न्यायिक हिरासत में ठाणे केंद्रीय जेल में बंद भी हैं।
    साथ ही खान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने वसई की सत्र अदालत से आग्रह किया था कि अभिनेता के जेल में बाल न कटवाएं जाएं जिससे वह आगे धारावाहिक की शूटिंग कर सकें। वही इसके बाद ठाणे केंद्रीय जेल के अधिकारियों ने अदालत में कहा कि विचाराधीन कैदियों से संबंधित जेल नियमावली का पालन किया जाएगा।
    साथ ही अदालत ने सोमवार तक इस संबंध में रोक भी लगा दी थी और जेल अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है कि जेल अधिकारियों के अनुसार, केवल सिख कैदी लंबे बाल रख सकते हैं जबकि हिंदुओं को ‘चोटी’ रखने और मुसलमान को दाढ़ी रखने की अनुमति नहीं दी गई है।
    साथ ही उन्होंने अदालत को यह भी बताया कि खान को जेल नियमावली के मुताबिक ही खाना दिया जाएगा और जेल अधिकारियों ने कहा कि खान की मानसिक स्थिति का मूल्यांकन भी किया जाएगा और डॉक्टर की रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

  • बीते बरस 70 लाख लोगों ने किया उमराह, जाने नई नीतियां

    विदेश- सऊदी अरब हज और उमराह मंत्रालय की ओर से जारी आकड़े के अनुसार बीते साल 70 लाख लोगों ने उमराह किया। इन 70 लाख लोगों में 40 लाख लोग ऐसे थे जो उमराह वीचा पर थे।
    वहीं इन यात्रियों की सुविधा को मद्देनजर रखते हुए प्रत्येक तरीके का बेहतर इंतजाम किया गया है। इसके साथ ही देश मे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य लोगों की यात्रा को सुविधाजनक तरीके से पूर्ण करवाना है।
    वहीं हमने सऊदी अरब के विजन को ध्यान में रखते हुए साल 2023 के लिए हज और उमराह के परिपेक्ष्य में नीतियां बनाई हैं। नई नीतियां संपन्न अर्थव्यवस्था, जीवंत समाज और महत्वाकांक्षी राष्ट्र के तीन स्तंभों पर आधारित हैं।
    मंत्रालय ने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 14 अलग-अलग भाषाओं में 13 जागरूकता मार्गदर्शिकाएं और उमराह के बारे में बताने वाली एक व्यापक मार्गदर्शिका जारी की हैं।

  • महंगाई से परेशान पाकिस्तान, देखें कितने में बिक रहा है आटा और घी

    विदेश- पाकिस्तान की हालत खराब होती जा रही है। लोगों के पास भोजन नहीं है। अर्थव्यवस्था की धज्जियां उड़ी हुई हैं। हर तरह से पाकिस्तान ने कर्ज ले रखा है जिसका बोझ उसे कुचलता जा रहा है। इस समय पाकिस्तान की दशा इतनी खराब है कि उसे इस समस्या से उभरने का कोई उपाय नहीं सूझ रहा है।
    महंगाई से लेकर गरीबी से पाकिस्तान की आवाम तड़प रही है। इस महंगाई और गरीबी के कारण पाकिस्तान में अपराध का आकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। वहीं यदि हम पाकिस्तान की दशा को आकड़ो से समझने का प्रयास करें तो आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएगी।
    पाकिस्तान में वर्तमान समय मे आटे की क़ीमत 140 से 145 रुपये प्रति किलो है। वहीं चावल की कीमत 200 रुपये पर टेंड कर रही है। वहीं अगर हम वनस्पति घी की बात करें तो यह 450 से 500 रुपये प्रति किलो बिक रही हैं। वहीं पेट्रोल 217 से 220 रुपये प्रति लीटर में ट्रेड कर रहा है।

  • बिना किसी डॉक्यूमेंट के ऐसे करें अपने आधार कार्ड को अपडेट

    डेस्क। Aadhaar Update Process: आधार यूजर्स के लिए UIDAI एक बड़ी सुविधा लेकर आई है। वहीं साथ ही अब आप बिना डॉक्यूमेंट के भी अपने आधार को आराम से अपडेट करवा सकते हैं। साथ ही इसके लिए केवल आपको अपने ‘हेड ऑफ फैमिली’ के अप्रूवल की जरूरत होगी।
    कई बार आधार अपडेट कराते वक्त लोगों को एक कॉमन मुश्किल का सामना करना पड़ता है वहीं कई ऐसे लोग हैं जिनके पास आधार के अलावा कोई वैलिड डॉक्यूमेंट भी नहीं हैं। ऐसे में आधार में दर्ज जानकारी को उन्हें अपडेट करने में परेशानी भी होती है। साथ ही ऐसे में इस परेशानी को दूर करने के लिए UIDAI एक ‘हेड ऑफ फैमिली’ बेस्ड आधार अपडेट प्रोसेस लेकर आया है और इस ऑप्शन के जरिए आप अपने घर के मुखिया के डॉक्यूमेंट्स की मदद से अपने आधार में दर्ज जानकारी को आराम से अपडेट कर सकते हैं।
    जानिए किन लोगों के लिए मददगार है यह सुविधा
    ‘हेड ऑफ फैमिली’ बेस्ड आधार अपडेट प्रोसेस उन लोगों के लिए बहुत मददगार है जिनके पास अपने खुद के डॉक्यूमेंट्स न हो। साथ ही वह लोग अपने परिवार के मुखिया के दस्तावेजों का इस्तेमाल करके आसानी से आधार में दर्ज जानकारी को अपडेट करवा सकने में सक्षम हैं। साथ ही इसका फायदा बच्चों, पत्नी/पति, माता-पिता जैसे लोगों को मिल सकता है वहीं कई बार बच्चों के पास आधार के अलावा कोई डॉक्यूमेंट्स नहीं होता है और ऐसे में वह अपने माता-पिता के डॉक्यूमेंट्स का यूज करके अपने आधार को अपडेट भी करवा सकते हैं। UIDAI ने इस मामले पर 3 जनवरी, 2023 को नोटिफिकेशन जारी करते हुआ जानकारी दी है कि अब केवल ‘हेड ऑफ फैमिली’ के डॉक्यूमेंट्स की मदद से आप बिना खुद के दस्तावेजों के भी आधार अपडेट करवाने में सक्षम हैं।

  • Bank Privatisation Latest News: कौन से बैंक होने जा रहे प्राइवेट, देखिए सूची

    Bank Privatisation Latest News: बैंकों के निजीकरण (bank privatisation in india) को लेकर सरकार की तरफ से बड़ी प्लानिंग हो रही है। साथ ही नीति आयोग (Niti Aayog) की तरफ से लिस्ट जारी कर यह बताया गया है कि किन-किन बैंकों का सरकार निजीकरण करेगी और किन बैंकों को इस लिस्ट (bank privatisation list) से बाहर भी रखा गया है।
    फिलहाल इस समय सरकार दो बैंक और एक जनरल बीमा कंपनी के प्राइवेटाइजेशन पर जल्द ही फैसला लेने की योजना बना रही है।
    इन 4 बैंकों का हुआ है मर्जर
    जानकारी के लिए आपको बता दें सरकार की तरफ से अगस्त 2019 में 10 में से 4 बैंकों का मर्जर किया गया था, जिसके बाद देश में सरकारी बैंकों की संख्या 27 से घटकर 12 ही रह गई है। वहीं फिलहाल इन बैंकों के निजीकरण के बारे में अभी कोई भी प्लानिंग नहीं है और वित्तमंत्रालय ने राय देते हुए कहा है कि इन सभी बैंकों को प्राइवेटाइजेशन से बाहर ही रखा जाए।
    जानिए इन 6 बैंकों का नहीं होगा प्राइवेटाइजेशन
    नीति आयोग की तरफ से जारी की गई लिस्ट में बताया है कि पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, केनरा बैंक, एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा और इंडियन बैंक ऐसे हैं जो प्राइवेट नही होंगे। और सरकारी अधिकारी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, जो भी सरकारी बैंक कंसोलिडेशन का हिस्सा था उन सभी को प्राइवेटाजेशन से बाहर भी रखा गया है।
    आपको बता दें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जानकारी देते हुए अपने बजट भाषण में कहा था कि 2 सरकारी बैंकों और एक जनरल इंश्योरेंस कंपनी का प्राइवेटाइजेशन करने का प्लान बनाया जा रहा है और फिलहाल सरकार ने फाइनेंशियल ईयर 2022 के लिए करीबन 1.75 लाख करोड़ रुपये का विनिवेश का लक्ष्य भी रखा था।

  • क्यों तालिबान सरकार के निर्णय के विरुद्ध खड़ा हुआ अमेरिका

    विदेश- अफगानिस्तान में महिलाओं के साथ हो रही बर्बता की पूरे विश्व मे आलोचना हो रही है। वही अब व्हाइट हाउस ने अफगानिस्तान की महिलाओं पर तालिबानी सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध की आलोचना की है। अमेरिका ने कहा है कि वह अफगानिस्तान की महिलाओं के साथ हैं। 
    व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन पियरे ने कहा, जो अफगानिस्तान की महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है हम उसकी निदा करते हैं। हम उनके साथ खड़े हैं। वहीं अफगानिस्तान में तालिबानी सरकार द्वारा महिलाओं की शिक्षा पर लागए गए इस प्रतिबंध की हम कड़ी निंदा करते हैं।
    उन्होंने आगे कहा, तालिबान द्वारा की गई यह कार्यवाही उन्हें अंतराष्ट्रीय समुदाय से पृथक कर देगी। हमने अपने सहयोगियों से इस परिपेक्ष्य में बात की है। हम अफगानिस्तान की महिलाओं के सनर्थन में खड़े रहेंगे। वहीं हमसे जो सम्भव होगा वह हम उनकी मदद करेंगे। हमारा यह निर्णय पक्का है। 
    बताते चलें बीते महीने तालिबान की सरकार ने अफगानिस्तान में महिलाओं की शिक्षा पर प्रतिबंध लगा दिया था और उन्हें विश्व विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने के अधिकार से वंचित किया था।