Category: national

  • धार्मिक नगरी हरिद्वार के इस आश्रम में हुई दिल दहला देने वाली वारदात !

    इनदिनों बाबा और उनके आश्रम चर्चा में हैं. गुजरात के कथित संत आशाराम बापू और हरियाणा के सिरसा में गुरप्रीत राम रहीम के बाद एक और बाबा के आश्रम में बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है.

    हरिद्वार के निरंकारी सत्संग भवन परिसर में भवन के ही सेवक और चैकीदार की निर्ममतापूवक हत्या कर शव परिसर में डाला गया।

    हरिद्वार। मामला हरिद्वार के निरंकारी सत्संग भवन परिसर का है. जहां गुरुवार की रात को दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया. जिसके बाद बाबा के मानने वाले और समर्थकों में हड़कंप मच गया है. दरअसल यहां काम करने वाले दो सेवादारों के शव क्षत विक्षत रूप में आश्रम के बाहर मिले. मृतकों की पहचान भवन के ही कर्मचारी और सेवक के रूप में की जा रही है. वहीं मृतक के परिजन मौत के पीछे हत्या का आरोप निरंकारी सत्संग भवन पर रहने वाले लोगों पर ही लगा रहे हैं.।

    वारदात हरिद्वार स्थित निरंकारी सत्संग भवन की है, जहां तडके सुबह स्थानीय लोगो को दो अज्ञात शव भवन परिसर में पडे मिले शव की खबर मिलते ही लोगो में खलबली मच गई. जिसके बाद स्थानीय पलिस को मामले की जानकारी दी गई. मृत्कों की पहचान भवन के ही सेवक और चैकीदार के रुप में की जा रही है. मामला भवन से जुडा देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई है. मौके पर एसपी सीटी के साथ पुलिस के कई आलाधिकारी मौजूद थे.।

    पुलिस की माने तो दोनों की हत्या बड़े ही निर्मम तरीके से की गई है. पुलिस ने कार्रवाई में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है. वही दूसरी ओर मृतक सोनू के परिजनों ने यहां पहुंचकर जमकर हंगामे के साथ, भवन संचालकों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया. परिजनों का कहना है कि उनके बेटे को भ्रमित कर सेवादार बनाया गया था. परिजनों के बढ़ते हंगामें को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत किया.।

    sant-nirankari-satsang bhavan

    पुलिस ने शव को देखने के बाद आशंका जताई जा रही है कि कमल राम की छाती पर गाड़ी चढ़ाई गई है. शव पर टायर के निशान थे वहीं आंखों और नाक से भी खून निकला हुआ था. पुलिस इस बात से इन्कार नहीं कर रही है कि कमलराम की हत्या ट्रक या डंपर के कुचलकर की गई है. लेकिन सोनू कुमार के शरीर पर ऐसा कोई निशान नहीं पाया गया है.।

    Read More :India’s Most Wanted फेम सुहैब इलियासी पत्नी अंजू की मौत के मामले में दोषी करार, 20 दिसंबर को सजा!

    सत्संग स्थल पर में नए भवन का निर्माण चल रहा है. रात को मिट्टी और अन्य सामान लाने ले जाने के लिए ट्रक व डंपर आते रहते हैं. सत्संग भवन के संयोजक का कहना है जो भी ट्रक या डंपर रात को अंदर घुसता है, चैकीदार उनकी एंट्री करता है. उनके मुताबिक, रात को दो ट्रक और एक डंपर आए थे. एक ट्रक साढ़े सात बजे घुसा था, जो वापस चला गया, जबकि दूसरा साढेघ् नौ बजे के करीब. इन दोनों की एंट्री रजिस्टर में है. जबकि रात को करीब साढ़े बारह बजे एक और डंपर वहां आया था. जो सुबह भी घटनास्थल पर खड़ा था. इसकी एंट्री रजिस्टर में दर्ज नहीं है. चालक जिशान का कहना है कि रात को जब वह डंपर लेकर वहां पहुंचा तो किसी ने गेट नहीं खोला. इसलिए उसने ही स्वयं गेट खोलकर डंपर को अंदर घुसाया.।

    Read More : हार्दिक पटेल का बड़ा खुलासा : हैक हो सकते है ईवीएम

     

  • हार्दिक पटेल का बड़ा खुलासा : हैक हो सकते है ईवीएम

    एटीएम हैक हो सकते हैं तो ईवीएम क्यूं नहीं !!!
    अहमदाबाद।. गुजरात विधानसभा के नतीजे सोमवार को आएंगे. इसके लिए बीजेपी, कांग्रेस और प्रदेश की राजनीति में उभरे तीन नए चेहरे हार्दिक पटेल, जिग्नेश मेवानी और अल्पेश ठाकोर अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. कई एग्जिट पोल में बीजेपी की जीत को भी दिखाया गया है.।

    चुनाव परिणाम से आने से एक दिन पहले हार्दिक पटेल ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा, अहमदाबाद की एक कंपनी के द्वारा 140 सॉफ्टवेयर इंजीनियर के हाथों से 5000 ईवीएम मशीन के सोर्स कोड से हेकिंग की तैयारी है.।

    Read More : महिलाओं की सुरक्षा पर प्रभावशाली निर्णय ले प्रधानमंत्री : स्वाति मालीवाल

    हार्दिक ने कहा, सनगर, पाटन, राधनपुर,टंकारा, ऊंजा, वाव, जेतपुर, राजकोट- 68, 69, 70, लाठी-बाबरा, छोटाउदेपुर, संतरामपुर, सांवली, मांगरोल, मोरवाहड़फ, नादोद, राजपीपला, डभोई और खास करके पटेल और आदिवासी इलाके की विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम सोर्स कोर्ड से हेकिंग करने का प्रयास हुआ हैं.।

    एक अन्य ट्वीट में हार्दिक ने कहा, मेरी बातों पर सिर्फ हंसी आएगी लेकिन विचार कोई नहीं करेगा. भगवान के द्वारा बनाई गई हमारे शरीर में छेड़छाड़ हो सकती है तो मानव के द्वारा बनाई गई ईवीएम मशीन में क्यों छेड़छाड़ नहीं हो सकती !!

  • रूपाणी मंत्रिमण्डल में इनका है जलवा

    गांधीनगर,  गुजरात में लगातार छठी बार सत्ता में आई भाजपा की सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में आज मुख्यमंत्री विजय रूपाणी तथा उपमुख्यमंत्री नीतिन पटेल के अलावा कैबिनेट स्तर के आठ और राज्य स्तर के दस मंत्रियों को राज्यपाल ओ पी कोहली ने यहां सचिवालय मैदान पर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। आज शपथ लेने वाले मंत्रियों में उपमुख्यमंत्री समेत पांच कैबिनेट स्तर के और कुल मिला कर छह मंत्री पाटीदार समुदाय के हैं। इसके अलावा कैबिनेट स्तर पर एक आदिवासी, एक दलित, एक ओबीसी और एक क्षत्रिय को शामिल किया गया है। दस राज्य मंत्रियों में एक पाटीदार, पांच ओबीसी, दो क्षत्रिय, एक आदिवासी और एक ब्राह्मण हैं। कुल मिला कर केवल एक महिला को ही मंत्रिमंडल में जगह दी गयी है।

    Raed More 136 हिन्दू नेता आतंकियों के निशाने पर

    मुख्यमंत्री रूपाणी स्वयं जैन समुदाय से आते हैं। मंत्रि परिषद में कुल मिला कर छह पाटीदार, छह ओबीसी, तीन क्षत्रिय, एक ब्राह्मण, दो आदिवासी और एक दलित को जगह मिली है। क्षेत्रवार तीन कैबिनेट और इतने ही राज्य मंत्री सौराष्ट्र-कच्छ से हैं। दक्षिण गुजरात से दो कैबिनेट और तीन राज्य मंत्री हैं। उत्तर और मध्य गुजरात से उपमुख्यमंत्री को शामिल करते हुए क्रमश: चार और चार मंत्री कैबिनेट और राज्य स्तर के हैं।

    इस बार सरकार में बतौर कैबिनेट और राज्य मंत्री चार चार नये चेहरों यानी कुल आठ नये चेहरों को शामिल किया गया है। पिछली बार मंत्री रहे वल्लभ काकडिय़ा और राजेन्द्र त्रिवेदी को इस बार जगह नहीं मिली है पर अब भी मंत्रिपरिषद में 7 स्थान खाली होने से उनके अलावा वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी को भी मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान सरकार में शामिल करने की अटकले लगायी जा रही हैं।

  • अमिताभ बच्चन के एक दिन में 640 करोड़ रुपये स्वाहा बिटक्वाइन में

    नई दिल्ली.। दुनिया की वर्चुअल करेंसी माने जाने वाली बिटक्वाइन की वजह से बॉलीवुड के मेगा स्टार अमिताभ बच्चन को एक दिन में करीब 600 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है.।

    अमिताभ बच्चन ने बिटक्वाइन की कीमतों में आई उछाल की वजह से करीब 100 मिलियन डॉलर (करीब 640 करोड़) रुपये कमाए थे लेकिन कीमतों में अचानक गिरावट आने की वजह से उनका ये पैसा अब डूब गया है.।

    अमिताभ बच्चन ने हैदराबाद की स्टैमपेड कंपनी के जरिए बिटक्वाइन में निवेश किया था और कंपनी के शेयर्स खरीदे थे.।

    यह ट्रेडिंग कंपनी रिसर्च पर आधारित वैश्विक ट्रेड हाउस के तौर पर जानी जाती है और नैनो सेकंड में करोड़ो रुपये का ट्रेड करती है.।

    इस कंपनी ने रेग्युलेटरी के दस्तावेजों में अमिताभ बच्चन को इंडिविजुअल नॉन-प्रमोटर शेयर होल्डर बताया है. अमिताभ बच्चन के इस कंपनी में बीते तिमाही 2.38 फीसदी शेयर्स थे.।

    Raed More : बिग बॉस के घर से बेघर हुई अर्शी खान

  • 10,000 रुपए और फ्री में टिकट भी, सिर्फ करना है आपको आधार को आईआरसीटीसी से लिंक

    नई दिल्ली.। अकाउंट से आधार लिंक करने पर आपके पास रुपये जीतने का बेहतरीन मौका है. ये ऑफर आईआरसीटीसी ने निकाला है. वहीं आईआरसीटीसी अकाउंट से आधार लिंक करने पर एक महीने में 12 टिकट बुक कर सकते हैं और बिना लिंक किए एक महीने में 6 टिकट ही बुक किए जा सकते हैं. भारतीय रेलवे ने इस ‘लकी ड्रॉ स्कीम’ को शुरू कर दिया है.।

    इस स्कीम में शामिल होने के लिए आपको कुछ भी एक्स्ट्रा नहीं करना है. इसके लिए आप अपने आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार से लिंक कर लें, जैसे ही आप इस काम को कर लेंगे, तो अगले 6 महीने तक जब भी आप टिकट बुक करेंगे, तो आप इस स्कीम में शामिल हो जाएंगे.।

    रेलवे हर महीने 5 लोगों को इस लकी ड्रॉ का फायदा देगी. इस दौरान जीतने वालों को न सिर्फ  रुपए इनाम दिया जाएगा, बल्कि उन्होंने टिकट बुक करने पर जो खर्च किया है, वह पूरा किराया भी लौटाया जाएगा. हालांकि इसके लिए जरूरी है कि प्त्ब्ज्ब् प्रोफाइल में आपका जो नाम है, टिकट पर भी वही नाम होना चाहिए.रेलवे के मुताबिक जैसे ही आप आधार लिंक करने के बाद आईआरसीटीसी अकाउंट से टिकट बुक करेंगे, तो आपका पीएनआर नंबर इस स्कीम में शामिल हो जाएगा. इसके बाद कंप्यूटर की मदद से हर महीने 5 लकी विजेता चुने जाएंगे. ।

    जिस महीने आप टिकट बुक करेंगे, उसके अगले महीने के पहले हफ्ते में आपको पता चल जाएगा कि आप जीते हैं या नहीं. इस स्कीम में जीतने वालों की जानकारी न सिर्फ आईआरसीटीसी साइट पर डालेगा, बल्कि जीतने वालों की रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भी भेजेगा. यह स्कीम दिसंबर से शुरू हो गई है और अगले 6 महीनों तक चलेगी.

  • बैंकों के लिए आरबीआइ के नौ सूत्रीय गुरुमंत्र

    नई दिल्ली। यह बात तो किसी से भी छिपी हुई नहीं है कि देश के सरकारी बैंक बेहद चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं। कुछ ही दिन पहले स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक और मूडीज ने भारतीय बैंकों पर जारी अपनी रिपोर्ट में तो मौजूदा हालात को अभी तक की सबसे खराब दौर करार दिया है। अब देश के बैंकों की नियामक एजेंसी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने परोक्ष तौर पर कुछ ऐसी ही बातें कही है।

    आरबीआइ ने सीधे तौर पर तो नहीं कहा है लेकिन देश के बैंकों के ढ़ांचे को सुधारने के लिए उसने एक नौ सूत्रीय फार्मूला दिया है जिसका लब्बोलुबाब यही है कि इन बैंकों के स्तर पर हालात को बेहतर बनाने के लिए कई स्तरों पर काम करना होगा।

    आरबीआइ का पहला फार्मूला यह है कि ग्राहकों की मांग और जरुरत के मुताबिक इन बैंकों को वित्तीय सेवा उत्पाद उतारने होंगे। इन्हें हर कीमत पर कर्ज की रफ्तार बढ़ानी होगी ताकि निवेश की प्रक्रिया को बढ़ावा मिले। यह सुझाव इसलिए अहम है कि वर्ष 2016-17 में सरकारी क्षेत्र के बैंकों की तरफ से दिए जाने वाले कर्ज की रफ्तार बेहद पिछले कई दशकों के मुकाबले सबसे सुस्त रही है।

    दूसरा सुझाव यह है कि बैंकों को अपनी बैलेंस सीट को साफ सुथरा करना होगा। इसके लिए इन्हें सरकार की तरफ से तैयार दिवालिया कानून इंसॉलवेंसी व बैंकक्रप्सी कोड (आइबीसी) का सहारा लेना होगा। बैंकों को कहा गया है कि वे नियामक एजेंसियों और कानून बनने का इंतजार नहीं करे बल्कि हिसाब किसाब किस तरह से साफ सुथरी रखी जाए, इसका इंतजाम अपने स्तर पर ही करे। सनद रहे कि पूर्व आरबीआइ गर्वनर रघुराम राजन के कार्यकाल में बैंकों को सभी तरह के फंसे कर्जे (एनपीए) को सार्वजनिक करने का निर्देश दिया गया था। अभी तक बैंकों के स्तर पर एनपीए छिपाने का काम किया जा रहा था।

    आरबीआई की तरफ से तीसरा सुझाव यह है कि वे ग्राहकों की शिकायतों को सुलझाने के लिए विशेष निकाय का गठन करे। यह निकाय ग्राहकों के हितों की रक्षा के मौजूदा तंत्र को मजबूत बनाएगा। चौथा सुझाव केंद्रीय बैंक ने कारपोरेट गवर्नेस के बारे में देते हुए कहा है कि इस बढ़ावा दे कर बैंक और देश का वित्ताय ढांचा दोनो मजबूत होंगे। इसके लिए बैंकों को सारे नियम कानून को मजबूती से लागू करने का सुझाव दिया गया है। इसके बाद पांचवा सुझाव यह है कि अप्रैल, 2018 से बैंक लागू होने वाले एकाउंटिंग स्टैंडर्ड को सही तरीके से लागू करे। माना जा रहा है कि इससे बैंकों के लिए भविष्य में फंसे कर्जे को छिपाना बिल्कुल असंभव हो जाएगा। छठा सुझाव यह है कि ग्राहकों से तमाम तरह की जो फीस वसूली जाती है उसको तय करने और उसे लागू करने को लेकर पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जाए।

    सातवां सुझाव यह है कि बैंकों को अब तकनीकी को अपनाने में कोई देरी नहीं करनी होगी। सनद रहे कि देश के सरकारी बैंक तकनीकी को अपनाने में अभी भी काफी सुस्त हैं। आरबीआइ का कहना है कि बैंकों को ऐसी तकनीकी लानी होगी जिससे आम ग्राहकों को बेहतरीन सेवा दी जा सके। आने वाले दिनों में बैंकिंग कारोबार में सफल होने का यही मंत्र होगा। आठवां सुझाव यह है कि लघु और मझोले उद्योगों पर फोकस बढ़ाना होगा। इसके बाद नवां और अंतिम सुझाव यह है कि बैंकों को साइबर अपराध रोकने के लिए मुकम्मल तैयारी करनी होगी।

  • पाक गोलाबारी में मेजर सहित 4 जवान शहीद, सेना ने कहा- व्यर्थ नहीं जाएगा बलिदान

    राजौरी । पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर फिर ब़़डी नापाक हकरत की है। शनिवार दोपहर को पाक ने जम्मू के राजौरी जिले के केरी सेक्टर में आतंकियों की घुसपैठ करवाने के लिए जमकर गोलाबारी की। इसमें भारतीय सेना के एक मेजर व तीन जवान शहीद हो गए। एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है।

    इस घटना से सीमा पर तनाव का माहौल है। सेना के उच्चाधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पहले सूचना मिली थी कि पाक की अोर से भारतीय जवानों के शव के साथ बर्बरता की गई है लेकिन रविवार को सेना की अोर से जारी बयान में कहा गया कि  जवानों के शवों के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं हुई थी।

    पाकिस्तान ने जब सीमा पर यह नापाक हरकत की तब जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती राजौरी में ही थीं और लोगों की समस्याएं सुन रही थीं। शहीदों की पहचान मेजर मोहारकर प्रफुल्ल अंबादास निवासी जिला भंडारा महाराष्ट्र, लांस नायक गुरमेल सिंह निवासी अमृतसर, सिपाही परगट सिंह निवासी करनाल, हरियाणा व लांस नायक कुलदीप सिंह निवासी पंजाब के रूप में हुई है।

    गश्त कर रहे थे तभी शुरू हो गई गोलाबारी
    मेजर अंबादास अपने जवानों के साथ केरी सेक्टर के बरातगला क्षेत्र में सीमा पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी शुरू की। जिसकी चपेट में आने से मेजर व दो जवान मौके पर ही शहीद हो गए। एक लांस नायक व एक जवान को घायल होने पर तुरंत ऊधमपुर के कमान अस्पताल ले जाया गया, जहां लांस नायक ने दम तोड़ दिया।

    मेजर व लांस नायक का पार्थिव शरीर ऊधमपुर व अन्य दो जवानों के राजौरी में जनरल अस्पताल में पहुंचाए गए। रविवार सुबह चारों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उनके शवों को घर भेजा जाएगा। सेना के प्रवक्ता ने कहा कि हमारे जवानों ने भी पाकिस्तान को क़़डा जवाब दिया। जवानों का यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

    Read more-प्रधानमंत्री से मिलीं जम्मू-कश्मीर की स्कूली छात्राएं


    मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों के प्रति जताई संवेदना
    मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने मेजर व जवानों की शहादत पर उनके परिजनों के प्रति संवदेना जताई है।

    इससे पहले शुक्रवार को भी पाकिस्तान ने सीजफायर उल्लंघन किया था। पाकिस्तानी सेना ने नौशहरा के लाम सेक्टर में गोलाबारी की। भारत ने भी इसका कड़ा जवाब दिया। इस गोलाबारी में सीमा पर कोई नुकसान नहीं हुआ है। शाम करीब 6 बजे पाक सेना ने लाम सेक्टर में अचानक सैन्य चौकियों और रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाकर गोलाबारी शुरू कर दी।

    Read more-समंदर में इंटरनेट डाटा चुराने पहुंचीं रूसी पनडुब्बियां, अमेरिका समेत पूरा नाटो बेचैन

    भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। बावजूद इसके पाक सेना ने देर शाम तक भारतीय क्षेत्र में गोलाबारी जारी रखी। वीरवार रात को भी पाकिस्तानी सेना ने उप जिला नौशहरा के शेर मकड़ी क्षेत्र में गोलाबारी की थी। इस गोलाबारी में गांव भवानी के स्थानीय निवासी जीत कुमार का मकान मोर्टार का गोला पडऩे से क्षतिग्रस्त हो गया था, हालांकि कोई घायल नहीं हुआ।

  • महिला कांस्टेबल बनी सिंघम, पूर्व विधायक को जड़ दिया थप्पड़

    शिमला शिमला में श् जो हुआ वह बताता है कि सत्ता का जाना क्या होता है और पुलिस से उलझने का क्या हश्र होता है। जब कोई पार्टी सत्ता में होती है तो पूरे राज्य में उसके नेताओं की तूती बोलती है। पुलिसकर्मी सलाम बजाते हैं और आसपास चाटुकारों की भीड़ भी खूब जमा रहती है। छोटी-छोटी बात पर कार्यकर्ता मारने-मरने के लिए उतारू हो जाते हैं। इस लोकतंत्र की खूबसूरती ही यही है कि जनता जब चाहे नेता को आसमान से उतारकर जमीन पर पटक सकती है।

    Raed More : साल 2017 का एक छोटा-सा फ्लैशबैक

    हिमाचल की राजधानी शिमला में शुक्रवार को जो हुआ वह यह बताने के लिए काफी था कि अब इस राज्य में कांग्रेस की सरकार नहीं है और इसलिए उसके नेताओं की भी नहीं चलेगी। दरअसल हिमाचल में विधानसभा चुनाव में हार की समीक्षा करने के लिए शिमला पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम में डलहौजी की विधायक आशा कुमारी भी पहुंची। इस दौरान आशा की वहां तैनात महिला कांस्टेबल में झड़प हो गई। राहुल गांधी यहां पहुंचे तो वे सीधे कांग्रेस कार्यालय के अंदर चले गए, लेकिन बाहर उनसे मिलने के लिए भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा थी।
    पुलिस अपना काम कर रही थी, लेकिन कार्यकर्ता राहुल के मिलने को उतावले थे। इसी भीड़ में डलहौजी से कांग्रेस विधायक आशा कुमारी भी थीं। पुलिस और भीड़ के बीच धक्का-मुक्की हो रही थी, इस बीच विधायक आशा कुमारी ने वहां तैनात एक महिला कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया। महिला कांस्टेबल ने भी बिना कोई देर किए थप्पड़ के जवाब में विधायक आशा कुमारी को थप्पड़ जड़ दिया।
    हालांकि कुछ समय के हंगामे के बाद यह मामला शांत हो गया। इस मामले की जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तक भी पहुंची। राहुल ने अपनी विधायक की इस गलती को समझा और आशा कुमारी को मंच पर बुलाकर उन्हें कांस्टेबल से माफी मांगने को कहा। राहुल गांधी ने कहा, यह हमारी सभ्यता नहीं है। इस पर विधायक आशा कुमारी ने कहा, हालांकि मेरी गलती नहीं है लेकिन क्योंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है तो मैं इस प्रकरण पर माफी चाहती हूं। विधायक और महिला कांस्टेबल के बीच इस विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर महिला कांस्टेबल के समर्थन में जबरदस्त टिप्पणियां आ रही हैं। उधर शिमला के डीएसपी ने कहा कि कांस्टेबल वर्दी में थी, ड्यूटी पर थी, उस पर हाथ उठाए जाने की जांच होगी।

  • नकली प्रोफाइल पर लगेगी लगाम: आधार से लिंक करना पड़ सकता है फेसबुक अकाउंट

    नई दिल्ली। अपने बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर के साथ-साथ अब आपको अपना फेसबुक अकाउंट भी आधार से लिंक करना पड़ सकता है। ऐसी खबरें हैं कि सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट पर रोक लगाने के मकसद से फेसबुक ने भारत में अपने नए यूजर्स को इस संबंध में मैसेज देना शुरू कर दिया है। फेसबुक नए यूजर्स को अकाउंट बनाते समय अपना नाम आधार कार्ड के मुताबिक ही डालने के लिए कह रहा है। खबरों के मुताबिक कुछ नए यूजर्स को अकाउंट बनाते समय फेसबुक की ओर से मैसेज मिला है, श्आधार कार्ड में आपका जो नाम है, उसी नाम से अकाउंट बनाएं। इससे आपके दोस्त आपको आसानी से पहचान सकेंगे।

    Read More :अब नहीं चलेगा सीएम योगी पर केस , जानिए क्या था मामला 

    हालांकि फेसबुक का यह मैसेज हरेक यूजर को नहीं आ रहा। सबसे पहले यह मैसेज रेडिट यूजर्स को आया। यह मैसेज फेसबुक मोबाइल साइट पर आ रहा है। ंिबमइववा ंकींत सपदा
    हालांकि फेसबुक ने यह साफ किया है कि अभी फेसबुक अकाउंट के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य नहीं बनाया गया है। लेकिन फेसबुक चाहता है कि यूजर्स अकाउंट में अपने वास्तविक नाम का इस्तेमाल करें। मैसेज प्रोम्प्ट करना यूजर्स को इस दिशा में प्रोत्साहित करना है।

  • इस महिला ने की 3,700 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी

    नोएडा. पोंजी स्कीम के जरिए कथित रूप से ठगी करने वाले अल्बेज इंफोसोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक अनुभव मित्तल की पत्नी आयुषी अग्रवाल को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने महाराष्ट्र के पुणे से कल शाम गिरफ्तार किया. एसटीएफ आयुषी को ट्रांजिट रिमांड पर नोएडा लाएगी.

    anubhava mittal

    पश्चिमी उत्तर प्रदेश एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि गत दो फरवरी को एसटीएफ ने पोंजी स्कीम चलाकर ठगी करने वाले अनुभव मित्तल, श्रीधरन तथा महेश को गिरफ्तार किया था. एसटीएफ ने जांच में पाया गया कि इन लोगों ने कथित रूप से पोंजी स्कीम चलाकर साढ़े छह लाख लोगों से 3,700 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की थी. उन्होंने बताया कि इस मामले में कुछ बैंक कर्मचारी तथा अन्य निदेशकों की भी गिरफ्तारी हुई.

    Read More : प्रधानमंत्री जी! क्या ऐसे ही दोगुनी होगी किसान की आय

    एसपी ने बताया कि वर्ष 2017 से ही अनुभव मित्तल की पत्नी आयुषी अग्रवाल फरार थी. वह इस घोटाले में कई मुकदमों में वांछित थी. एक सूचना के आधार पर एसटीएफ ने कल शाम को उसे पुणे से गिरफ्तार किया. वह अपने रिश्तेदारों के यहां रह रही थी.उन्होंने बताया कि एसटीएफ उसे पुणे से ट्रांजिट रिमांड पर नोएडा ला रही है. उन्होंने बताया कि इस मामले में एसटीएफ ने कंपनी के खाते में जमा 650 करोड़ रुपया फ्रीज कर दिया है. कंपनी के निवेशकों की बारह करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का भी पता लगा है.