Category: national

  • गुजरात चुनाव : सीएम भूपेन पटेल की बड़ी जीत, रिवाबा जडेजा ने स्टाइल में खोला खाता

    गांधीनगर (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) गुजरात विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत दर्ज करने और सातवें कार्यकाल के लिए सत्ता में वापसी करने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को अहमदाबाद जिले के घाटलोडिया विधानसभा क्षेत्र में निकटतम कांग्रेस उम्मीदवार को लगभग 2 लाख वोटों से हरा कर बड़ी जीत हासिल की।

    पटेल को जहां 2,12,480 मत मिले, वहीं कांग्रेस की अमी याज्ञनिक 21,120 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

    जामनगर उत्तर में, भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी और भाजपा उम्मीदवार रिवाबा जडेजा ने आप के करशनभाई करमूर को करीब 60,000 मतों से हराकर एक प्रभावशाली चुनावी शुरुआत की।

    भाजपा के अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में, ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर गांधीनगर से 43,322 मतों से जीते, हार्दिक पटेल वीरमगाम से 56,215 मतों के अंतर से जीते, जबकि वरिष्ठ नेता योगेश पटेल मांजलपुर से 1,00,754 मतों से जीते।

    इस बीच, असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) द्वारा मैदान में उतारे गए उम्मीदवार इस बार बुरी तरह विफल रहे। वडगाम में, एआईएमआईएम के सुंधिया कल्पेशकुमार, कांग्रेस के जिग्नेश मेवाणी (78,845) और भाजपा के मणिभाई वाघेला (75,005) से पिछड़ते हुए, इस रिपोर्ट को दाखिल करने तक केवल 1,832 वोट प्राप्त कर सके।

    अहमदाबाद के जमालपुर खड़िया विधानसभा क्षेत्र में एआईएमआईएम के उम्मीदवार साबिर काबलीवाला ने 15,655 वोट हासिल किए, जिसे कांग्रेस के इमरान खेड़ावाला ने जीता, जिन्होंने बीजेपी के भूषण भट्ट को 13,658 वोटों से हराया।

    दानिलिमदा में, कांग्रेस के शैलेश मनुभाई परमार ने भाजपा के नरेशभाई व्यास को 13,487 मतों से हराया, जबकि एआईएमआईएम के दिलीपभाई परमार केवल 2,434 मतों का प्रबंधन कर सके।

    इसी तरह गोधरा में भाजपा के सी.के. राउलजी ने कांग्रेस के दुष्यंतसिंह चौहान को 35.198 मतों से हराया जबकि एआईएमआईएम के हसन शब्बीर कछबा 9,508 मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे।

  • स्विट्जरलैंड ने युवाओं के आजीवन सिगरेट खरीदने पर लगाई पाबंदी

    डेस्क। स्विट्जरलैंड ने युवाओं के सिगरेट खरीदने पर आजीवन प्रतिबंध लगाकर धूम्रपान को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने की घोषणा बनाई है।  साथ ही अनूठी योजना को मंगलवार को कानून का रूप भी दे दिया गया है।
    इस कानून में यह प्रावधान भी किया गया है कि एक जनवरी, 2009 को, या उसके बाद पैदा हुए किसी भी व्यक्ति को कभी भी तम्बाकू नहीं बेचा जाएगा। इसका मतलब यह है कि सिगरेट खरीदने की न्यूनतम उम्र समय के साथ-साथ बढ़ती भी रहेगी।
    सैद्धांतिक रूप से, कोई व्यक्ति जो अब से 50 साल बाद सिगरेट का एक पैकेट खरीदने की कोशिश करेगा उसे यह साबित करने के लिए पहचान पत्र की आवश्यकता भी होगी कि वह कम से कम 63 वर्ष का है। साथ ही अधिकारियों को उम्मीद है कि इससे पहले ही देश में धूम्रपान भीं कम हो जाएगा।

  • दिल्ली में महिला पर फेंका गया तेजाब, सरकार सवालों के घेरे में

    देश- दिल्ली के द्वारका जिले की एक स्कूल छात्र के ऊपर एसिड फेकने की घटना सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक यह घटना सुबह करीब 9 बजे की है जब एक लड़के ने लकड़ी पर तेजाब फेंका।
    पुलिस के मुताबिक लड़की को दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है अभी उसका इलाज जारी है। वही इस मामले में लड़की से जुड़े लोगों ने दो लोगों पर संदेह जताया है। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है ओर मामले की पड़ताल जारी है।
    बताया जा रहा है कि लड़की की हालत अभी स्थिर है। हालाकि अब इस मामले में राजनीति शुरू हो गई है। वही महिला आयोग ने दिल्ली सरकार को घेरते हुए एक ट्वीट किया ओर कहा, हमारी टीम पीड़िता की मदद के लिए अस्पताल पहुँच रही है।
    बेटी को इंसाफ़ दिलाएँगे. दिल्ली महिला आयोग सालों से देश में तेज़ाब बैन करने की लड़ाई लड़ रहा है. कब जगेंगी सरकारें? वही इस मामले को संज्ञान में लेते हुए महिला आयोग ने अपनी टीम को अस्पताल भेजने का फैसला लिया है।

  • लड़की पर तेजाब फेंकने वालों को मिले सार्वजनिक फांसी- गौतम गंभीर

    देश– दिल्ली के द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार (14 दिसंबर) को बाइक सवार युवकों ने 17 वर्षीय लड़की पर एसिड (Acid) फेंका है। इस मामले के तीनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है ओर जांच पड़ताल की जा रही है। वही लड़की की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
    इस मामले पर महिला आयोग ने सरकार से सवाल किये हैं। वही अब भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने आरोपियों के लिए फांसी की सजा मांगी है।
    उन्होंने कहा है कि, जिन लोगों ने छात्र पर एसिड फेंका है उन्हें सार्वजनिक फांसी की सजा दी जानी चाहिए। हम शब्दो से न्याय नहीं कर सकते हमें इन लोगों के मन मे डर पैदा करना होगा। तेजाब फेंकने वाले लड़को को सार्वजनिक फांसी देने की आवश्यकता है।

     

  • भारत चीन विवाद पर सामने आई दो तरफा बातें

    देश– पूर्वी लद्दाख के बाद अरुणाचल प्रदेश के तवांग में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के मध्य हुई झड़प के परिपेक्ष्य में आप सभी ने भारत का पक्ष तो सुना ही है। लेकिन इस झड़प के संदर्भ ने चीन अब अलग ही बात कर रहा है। 
    यह झड़प 9 दिसम्बर को हुई। पहले इस मामले पर कोई मत सामने नहीं आया। अचानक से जब भारत के मीडिया ने इस मामले का खुलासा किया तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मामले पर खुलकर अपनी बात रखी। वहीं उनके बयान के बाद अब चीन ने विदेश मंत्रालय में अपना पक्ष रखा है।
    राजनाथ सिंह ने संसद में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर हुई झड़प की जानकारी देते हुए कहा था, ”’नौ दिसंबर 2022 को चीनी सैनिकों ने तवांग सेक्टर के यांग्त्से इलाक़े में, वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अतिक्रमण कर यथास्थिति को एकतरफ़ बदलने का प्रयास किया. चीन के इस प्रयास का हमारी सेना ने दृढ़ता के साथ सामना किया।
    इस तनातनी में हाथापाई हुई. भारतीय सेना ने बहादुरी से चीनी सैनिकों को हमारे इलाक़े में अतिक्रमण करने से रोका और उन्हें उनकी पोस्ट पर वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया। इस झड़प में दोनों ओर के कुछ सैनिकों को चोटें आईं।
    वहीं चीनी के अंग्रेज़ी अख़बार ग्लोबल टाइम्स को वहाँ की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना का मुखपत्र माना जाता है. ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, पूरे मामले पर चीन की सेना पीपल्स लिबरेशन आर्मी के वेस्टर्न थिएटर कमांड ने मंगलवार को कहा कि चीनी सीमा सुरक्षा बल अपने क्षेत्र में एलएसी पर दैनिक पट्रोलिंग कर रहे थे तभी भारतीय सैनिकों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पार कर चीनी सैनिकों को अवैध रूप से रोका। स्थिति नियंत्रण में करने के लिए चीन के सैनिकों ने पेशेवर सेना की तरह जवाब दिया।

  • SBI Bank News : इतने करोड़ ग्राहकों को लगा झटका

    डेस्क। SBI Bank News : अगर आप भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक हैं तो आपके लिए एक बुरी खबर सामने आई है। बता दें बैंक ने बड़ा फैसला लेकर 40 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों को बड़ा झटका भी दिया है।
    वहीं आपको बता दें कि एसबीआई ने एमसीएलआर दर में 25 आधार अंकों या 0.25 प्रतिशत की वृद्धि भी की है। इससे एसबीआई का कर्ज महंगा हो जाएगा और आपकी ईएमआई भी बढ़ने वाली है। 
    इसके अलावा एसबीआई ने यह फैसला आरबीआई द्वारा रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद लिया है और कुछ दिनों पहले आरबीआई ने रेपो रेट में बढ़ोतरी की घोषणा भी की थी साथ ही रेपो रेट में 35 आधार अंकों की बढ़ोतरी भी करी थी और अब रेपो रेट 6.25% का है।
    इसी कड़ी में बैंक की वेबसाइट के मुताबिक नई ब्याज दरें 15 दिसंबर 2022 से प्रभावी होने वाली है। और इस दिन से MCLR बेस्ड लोन की ब्याज दर भी बढ़ जाएगी वहीं साथ ही जिन ग्राहकों का कर्ज चल रहा है, उन्हें ईएमआई के लिए अपनी जेब ज्यादा खोलनी भी पड़ेगी। 
    इसके अलावा एसबीआई के 40 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं और SBI के इस फैसले से नए और पुराने दोनों तरह के ग्राहक प्रभावित भी होने वाले हैं।  
    एसबीआई की वेबसाइट की माने तो एक महीने और तीन महीने की अवधि के लिए एमसीएलआर को 7.75% से बढ़ाकर 8.00% भी कर दिया गया है। वहीं छह महीने और एक साल की अवधि के लिए एमसीएलआर को 8.05% से बढ़ाकर 8.30% कर दिया गया है। साथ ही दो साल के लिए MCLR को 8.25% से बढ़ाकर 8.50% कर दिया गया है वहीं तीन साल के लिए MCLR को 8.35% से बढ़ाकर 8.60% कर दिया गया।

  • पाक की इस नापाक वेब सीरीज में दिखाई गई भारत की ऐसी छवि

    डेस्क । हिंदुस्तान और पाकिस्तान का रिश्ता कैसा है ये बात तो किसी से भी नहीं छुपी है। इसी बिगड़े रिश्ते के चलते कभी यहां तो कभी वहां एक दूसरे के खिलाफ प्रोपगेंडा चलता ही रहता है। ऐसा ही एक चर्चा अब पाकिस्तान से भारत तक आ पहुंची है। बता दें पाकिस्तान में हाल ही मैं एक सीरीज बनी है जिसका नाम है ‘सेवक-द कन्फेशन’ रखा गया है।
    इस सीरीज को भारत में देखने के बाद लोगों ने ट्विटर पर हंगामा खड़ा कर दिया है। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
    आखिर क्यों लोग इस सीरीज से नाराज़ हैं
    ‘सेवक-द कन्फेशन’ 26 नवंबर को पाकिस्तान में रिलीज हुई थी। जिसे आप यूट्युब पर भी देख सकते हैं वहीं इस सीरीज को लेकर भारतीय जनता के मन में काफी क्रोध है वहीं ऐसा इसलिए है क्योंकि ये पाकिस्तानी सीरीज पूरी तरह से एक प्रोपेगेंडा शो है। इस सीरीज के जरिए यह भी कहा जा रहा है कि ये हिंदुओं की गलत छवि पेश करने की एक कोशिश है।
    जानिए क्या है इस सीरीज की कहानी
    इस सीरीज की कहानी भारत में हुए 1984 दंगे यानी की गुजरात दंगा और बाबरी मस्जिद विवाद पर है। सीरीज के ट्रेलर में हिंदू संतें को गुनहगार के रूप में पेश किया गया है। साथ ही वेब सीरीज में दीप सिद्धू, हेमंत करकरे, गौरी लंकेश और जुनैद खान की जिंदगी भी दिखाई गई है और गलत तरह से भारत के इवेंट्स को दिखाने के वजह से इस सीरीज पर जमकर अब लोगों का गुस्सा भी फूट रहा है।

  • इस देश मे बैन हुई लड़कियों की उच्च शिक्षा

    विदेश– अफगानिस्तान में महिलाओं के साथ दोहरे व्यवहार की सभी हदें पार की जा रही हैं। तालिब8सरकार महिलाओं को न सिर्फ उनके अधिकारों से वंचित रख रही है बल्कि उन्हें कुरीतियों की बेड़ियों में भी जकड़े है। 
    अभी तक जहां अफगानिस्तान में लड़कियों की स्कूली शिक्षा पर प्रतिबंध लगा था। वहीं अब यहां लड़कियों के लिए उच्च शिक्षा भी बैन कर दी गई है। अफ़ग़ानिस्तान में उच्च शिक्षा मंत्री के मुताबिक तालिबान ने अफगानिस्तान में लड़कियों की उच्च शिक्षा पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।
    उन्होंने कहा, अगली सूचना आने तक यह आदेश देश मे लागू होगा और जल्द से जल्द इसे लोगों को फॉलो करना होगा। अफगानिस्तान के इस निर्णय के बाद वहां की महिलाओं में गुस्सा है। काबुल यूनिवर्सिटी की छात्रों का कहना है जब से यह खबर सुनी है रोना आ रहा है। उन्होंने हमारे भविष्य को खत्म कर दिया है। हम अब बेहतर नहीं सोच सकते हैं।
    लेकिन सरकार लड़कियों के भविष्य को लेकर बिल्कुल सहिष्णुता का भाव नहीं दिखा रही है। अफगानिस्तान में लड़कियां जिन विषयों को पढ़ती थीं उन पर व्यापक प्रतिबंध लगाए गए थे. पशु चिकित्सा विज्ञान, इंजीनियरिंग, अर्थशास्त्र और पत्रकारिता जैसे विषयों पर तो कड़े प्रतिबंध लगे थे।

  • मां को प्रोपर्टी के लिए बेटे ने उतारा मौत के घाट

    देश- मुंबई के पॉश इलाके जुहू में एक बेटे ने अपनी मां की बैट मारकर हत्या कर दी है। जिस महिला की हत्या हुई है वह जानी मानी अभिनेत्री वीणा कपूर (Veena Kapoor) थीं। उनकी हत्या की जानकारी नीलू कोहली ने दी है।
    नीलू कोहली ने कहा, मैंने साथ मेरी भाभी सीरियल में पांच साल काम किया। कोरोना के दौरान हमारे सम्पर्क टूट गए थे। क्योंकि वह अपने प्रोजेक्ट में बिजी थी। लेकिन जब पता चला वह हमारे बीच नहीं रही हैं। तो हमारा ह्रदय रो पड़ा।
    वही सबसे ज्यादा दुख तब हुआ जब मुंबई पुलिस ने बताया की आरोपी बेटे ने अपनी मां की हत्या मुंबई के पॉश इलाके जुहू ने 12 करोड़ के फ्लैट को कब्जाने के लिए की। आरोपी बेटे ने अपनी मां की हत्या करने के बाद लाश को कार्टन में पैक किया और मुंबई से 90 किलोमीटर दूर माथेरान के जंगलों में फेंक दिया था।

  • ISIS-अलकायदा के संपर्क में केरल PFI के नेता हुआ खुलासा

    पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) सहित उसके सहयोगी संगठनों को गृह मंत्रालय ने पांच सालों के लिए बैन कर दिया था। बैन के बाद PFI के कई ठिकानों पर छापेमारी हुई जिसके बाद यह खुलासा हुआ है कि इस संगठन का सम्बंध आतंकी संगठन के साथ है।

    PFI के परिपेक्ष्य में एनआईए ने कहा कि पीएफआई की देशद्रोही गतिविधियों के संबंध में अहम जानकारी डिजिटल साक्ष्य भी मिले हैं। एनआईए जांच में PFI नेताओं द्वारा सोशल मीडिया समूहों के माध्यम से युवाओं को आतंकवादी गतिविधियों में शामिल करने जैसे कदमों का भी खुलासा हुआ है।
    राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पीएफआई पर प्रतिबंध के बाद गिरफ्तार किए गए प्रतिबंधित संगठन के नेताओं के बारे में कोच्चि में विशेष एनआईए कोर्ट में जानकारी दी। एनआईए ने बताया कि केरल में प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के नेता इस्लामिक स्टेट (आईएस) और अल-कायदा के कुछ नेताओं के संपर्क में थे।
    इस दौरान एनआईए ने अदालत से संगठन पर बैन लगाने के बाद गिरफ्तार किए गए पीएफआई नेताओं के खिलाफ जांच के लिए और समय भी मांगा। एनआईए ने विशेष अदालत में खुलासा किया है कि केरल पीएफआई नेताओं का कनेक्शन आईएस और अलकायदा से मिले हैं। इनके खिलाफ पुख्ता सबूत एजेंसी को मिले हैं।