Category: national

  • गुजरात में भाजपा की आंधी, कमल के फूल का तूफ़ान है

    देश– उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि गुजरात मे भाजपा की जीत सुनिश्चित है। वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का मैजिक चल रहा है। लोग पुनः गुजरात मे बीजेपी की वापस करवाएंगे।
    उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, गुजरात में भाजपा की आंधी,कमल के फूल का तूफ़ान,श्री नरेन्द मोदी जी के नाम की सुनामी चल रही है! 26 सांसद जीतने वाले गुजरात में 150+की ओर तेज़ी से बढता जा रहा है!

     

    केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट पर यूजर की प्रतिक्रिया- 

    आंधी, तूफ़ान और सुनामी सारे विध्वंस के कारण होते है। जो BJP राज में जनता झेल रही है। BJP को हराओ अपने आप को आंधी, तूफान और सुनामी से बचाओ।
    गुजरात में कोंग्रेस की आंधी, कोंग्रेस का तूफ़ान, कोंग्रेस के नाम की सुनामी चल रही है! 75 सांसद जीतने वाले गुजरात में 150+की ओर तेज़ी से बढता जा रहा है! #जय कोंग्रेस_विजयी कोंग्रेस आप, भाजपा की हवा निकल ना जाय।

  • SBI Banking Facility: सीनियर सिटीजन को बैंक की तरफ से मिलेगा बड़ा तोहफा

    डेस्क। SBI Banking Facility: व्हाट्सऐप पर सीनियर सिटीजन को कुछ प्रोसेस करना होगा जिसके बाद उन्हें एक बड़ी सुविधा के लिए बैंक के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
    SBI WhatsApp Banking Service: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सीनियर सिटीजन के लिए एक खास सुविधा खोल दी है। वहीं अब पेंशन स्लिप पाने के लिए वरिष्ठ नागरिकों को काफी परेशानी का सामना भी नहीं करना होगा। वहीं व्हाट्सएप पर सिर्फ एक मैसेज करके इस सुविधा का लाभ भी उठाया जा सकता है। देश के सबसे बड़े कर्जदाता बैंक ने अपने ट्विटर पर जानकारी देते हुए यह कहा है कि आराम से इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपका 9022690226 पर Hi लिखकर मैसेज सेंड करना पड़ेगा।
    इसके साथ ही एसबीआई बैंक के व्हाट्सएप सुविधा के तहत ‘Hi’ मैसेज करने के बाद आपको तीन विकल्प भी दिखाई देंगे वहीं जिसमें बैलेंस की जानकारी, मिनी स्टेटमेंट और पेंशन स्लिप भी होगा।
    इसके अलावा आपको पेंशन स्लिप पर क्लिक करना है और वह मंथ भी सेलेक्ट करें, वहीं जिस महीने का आप पेंशन स्लिप पाना चाहते हैं। तो अब आपको थोड़ी देर तक इंतजार भी करना होगा और जिसके बाद आपको पेंशन स्लिप प्रोवाइड की जाएगी।
    बैंक ने अपने ग्राहकों को अधिक राहत देने के लिए व्हाट्सऐप पर बैंकिंग सर्विस की शुरुआत भी करी है। वहीं इस सुविधा के तहत एसबीआई कस्टमर बैलेंस की जानकारी से लेकर मिनी स्टेटमेंट की जानकारी भी कर सकता है। इसी सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको व्हाट्सऐप पर रजिस्टर्ड भी करना होगा। 
    इसके लिए एसबीआई के अकाउंट होल्डरों को 7208933148 नंबर पर ‘WAREG’ टेक्स्ट के साथ स्पेस देकर अकाउंट नंबर भी दर्ज करना पड़ेगा और एसएमएस भी भेजना होगा। वहीं मैसेज आपको अकाउंट से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के माध्यम से एसएमएस को भेजना होगा।
    जानिए रजिस्ट्रेशन के बाद कैसे उठाएं सुविधाओं का लाभ 
    रजिस्ट्रेशन होने के बाद, आपको व्हाट्सऐप नंबर पर एसबीआई के नंबर 90226 90226 से मैसेज आएगा वहीं अब आप इस नंबर पर ‘Hi’ मैसेज भेज सकते हैं या फिर आपको एसबीआई की ओर से मिले मैसेज का जवाब भी दे सकते हैं। इसके साथ ही एसबीआई के सुविधाओं का लाभ उठाने दिए गए निर्देशों का पालन भी कर सकते हैं।
    भारतीय स्टेट बैंक के कस्टमर अपने नजदीकी ब्रांच में जाकर एसबीआई से पेंशन स्लिप भी ले सकते हैं वहीं इसके लिए यह जरूरी है कि बैंक में आपका खाता हो और आपके पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और हर महीने पेंशन की रकम भी आ रही होनी चाहिए।

  • आज से बढ़े दूध के दाम, अब आपको इतने में मिलेगा

    डेस्क। मदर डेयरी ने ‘फुल क्रीम’ दूध का दाम एक रुपए प्रति लीटर और ‘टोकन’ वाले दूध के दाम दो रुपए प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। वहीं इस कड़ी में मदर डेयरी ने कहा है कि लागत बढ़ने के कारण उसने यह वृद्धि करी है। इसी के साथ मदर डेयरी से दिल्ली-एनसीआर में प्रतिदिन 30 लाख लीटर से अधिक दूध की आपूर्ति भी होती है और मदर डेयरी ने इस साल दूध की कीमतों में चौथी बार बढ़ोतरी भी करी है। वहीं आज ही से नई दरें दिल्ली व एनसीआर में लागू भी हो जाएंगी।
    वहीं आपको कंपनी के मुताबिक मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध के दाम एक रुपए बढ़ाकर 64 रुपए प्रति लीटर भी कर दिए हैं और अब तक इस दूध के प्रति लीटर दाम 63 रुपए थे और आधा लीटर के पैक में बिकने वाले फुल क्रीम दूध की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। साथ ही इसके अलावा टोकन वाले दूध की कीमत सोमवार से 50 रुपए प्रति लीटर होगी वहीं अभी तक यह 48 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।
    आपको बता दें कि इस दूध में मदर डेयरी ने दो रुपए प्रति लीटर के साथ इजाफा करा है। वहीं दूध की कीमतों में बढ़ोतरी घरेलू बजट को प्रभावित भी कर सकती है क्योंकि इस वक्त खाद्य मुद्रास्फीति पहले ही काफी अधिक हो गई है। मदर डेयरी ने कीमतों में बढ़ोतरी के लिए डेयरी किसानों से कच्चे दूध की खरीद लागत में बढ़ोतरी को जिम्मेदार भी बताया है। 
    वहीं इस कड़ी में कंपनी के मुताबिक इस साल डेयरी उद्योग में दूध की मांग और आपूर्ति में भारी अंतर भी देखा जा रहा है। इसी के साथ कच्चे दूध की उपलब्धता चारे की बढ़ती लागत और अनिश्चित मानसून के कारण प्रभावित हुई है। और इस बढ़ोतरी की मदद से कच्चे दूध की उपलब्धता को लेकर बने दवाब को भी कम करने में मदद मिली है।
    इसी कड़ी में मदर डेयरी ने कहा है कि इसके अलावा प्रसंस्कृत दूध की मांग भी काफी बढ़ गई है। वहीं त्योहारी मौसम के बाद भी मांग-आपूर्ति में अंतर के कारण कच्चे दूध की कीमतों में मजबूती आई है और इस बढ़ोतरी की मदद से इस अंतर में कमी लाने की कोशिश भी की गई है। बता दें इससे किसानों को सहयोग किया जा सकेगा और दूध की गुणवत्ता बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

  • किसी की बीमारी का मजाक बनाना बेहद घटिया है- मनीष सिसोदिया

    देश– दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बिना किसी का नाम लिए बीजेपी पर वार किया है। उन्होंने कहा है कि किसी की बीमारी का मजाक बनाना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, सत्येंद्र जैन के स्पाइन-इंजरी के दो ऑपरेशन हुए हैं. 
    उनको डॉक्टर ने रेगुलर फ़िज़ियोथेरेपी बताई है. कोविड के बाद से उनके लंग्स में पैच है जो अभी ठीक नहीं हुआ है. किसी आदमी की बीमारी और उसको दिए जा रहे इलाज का मज़ाक़ बनाने की सोच ही बहुत घटिया है.

     

  • मोदी की सुरक्षा में चूक

    देश– गुजरात मे चुनाव प्रचार तेज हो गया है। पक्ष विपक्ष में बड़े नेता लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। वही गुजरात के अहमदाबाद स्थित बावला में पीएम मोदी की सभा मे बड़ी चूक का मामला सामने आया है।
    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सभा को सम्बोधित कर रहे हैं। इस दौरान एक निजी फोटोग्राफर ने मोदी की रिकॉर्डिंग के लिए ड्रोन उड़ाया। लेकिन पुलिस की नजर जैसे ही इसपर पड़ी तुरंत उस ड्रोन को नीचे उतरवाया गया।
    पुलिस ने इस मामले में नाम केश कालू भाई, निकुल रमेश भाई परमार, राजेश प्रजापति नाम के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। वही अब उनसे पूंछताछ जारी है।

  • Pok को वापस पाने के लिए अभियान चलाने को तैयार भारतीय सेना

    डेस्क। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए में लगी सेना का ऑपरेशन जारी है। वहीं इस बीच पीओके को वापस लेने के लिए भी सेना बिल्कुल तैयार नजर आ रही है। इस बात की जानकारी खुद सेना के उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने दी है साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) को लेकर बड़ा बयान भी दिया है। वहीं उन्होंने कहा है कि पीओके वापस लेने के लिए सेना बिल्कुल तैयार है और बस सरकार के आदेश का इंतजार कर रही है।
    इससे मतलब साफ है कि सरकार की ओर से आदेश आते ही सेना पीओके को वापस लेने के लिए अभियान में जुट जाएगी। वहीं उनका ये बयान ऐसे समय में सामने आया है जब सेना लगातार जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करने में लगी है। इसके साथ ही मंगलवार को भी जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से देश में घुसपैठ की अलग-अलग कोशिशों को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने नाकाम किया है।  
    बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया है कि एक घटना में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया है जबकि दूसरी घटना में एक अन्य घुसपैठिये को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक प्रवक्ता के मुताबिक, सतर्क जवानों ने सोमवार तड़के जम्मू के अरनिया सेक्टर और सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिखाया है। साथ ही उन्होंने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी घुसपैठिये को अरनिया सेक्टर में सीमा बाड़ की ओर आता देख उस पर गोलियां भी चलाईं है।

  • सरकार इन खाता धारकों को दे रही दस हजार रुपए, कैसे करें अप्लाई

    डेस्क। How to apply for 10 thousand rupees: देश में, प्रधानमंत्री जन धन योजना के माध्यम से 47 करोड़ से अधिक खाते खोले गए हैं और कई लाखों लोग इन खातों पर उपलब्ध है जो पहलों से अनजान भी हैं।
    सरकार जन धन खातों के धारकों को 10,000 रुपये दे रही है, वहीं आपको अपनी शाखा में इसके लिए अलग से आवेदन भी करना पड़ेगा। इसके अलावा भी इस खाते के और भी फायदे होते है, जैसे कि 1 लाख 30,000 रुपये तक के बीमा की उपलब्धता होती है। अगर आप इन कार्यक्रमों के बारे में नहीं जानते हैं, तो तुरंत पता करें और 10,000 रुपये के लिए आवेदन कर उसे पाएं ।
    आपको यह बता दें कि जन धन खाते के तहत खाताधारकों को कई तरह के लाभ भी दिए जाते हैं। पहला फायदा यह है कि खाताधारक को अपने खाते में मिनिमम बैलेंस मेंटेन करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसके अलावा, रुपे डेबिट कार्ड भी प्रदान किया जाता है और आप चाहें तो इस खाते पर 10,000 रुपये के ओवरड्राफ्ट के लिए बैंक में आवेदन भी कर सकते हैं। इसके आलावा आपको अपने बैंक की ब्रांच में संपर्क भी करना होगा।
    बता दें सरकार जन धन खाताधारकों को 1 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा पॉलिसी सहित कई लाभ भी प्रदान करती है। वहीं इसके अतिरिक्त, 30 हजार रुपये की जीवन बीमा पॉलिसी की पेशकश भी की जाती है। आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में खाताधारक के परिवार को 1 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाता है। वहीं सामान्य परिस्थितियों में मृत्यु होने पर 30,000 रुपये की बीमा कवर राशि दी जाती है।
    अगर आप इन कार्यक्रमों से लाभान्वित होना चाहते हैं, लेकिन आपने अभी तक जन धन खाता नहीं खोला है, तो भी आप यह खाता खोल सकते हैं वहीं इसके लिए आपके पास आधार कार्ड और पैन कार्ड होना बहुत जरुरी है।

  • श्रद्धा को सिगरेट से दागता था आफ़ताब लेकिन उसने उसे दिया मौका

    देश:- दिल्ली के महरौली इलाके में श्रद्धा वालकर मर्डर केस में रोज एक नया खुलासा हो रहा है और आफ़ताब की क्रूरता से पर्दा उठ रहा है। आफ़ताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े करने से पहले उसे कई अलग अलग तरह से प्रताड़ित किया। वही अब खुलासा हुआ है कि वह श्रद्धा को सिगरेट से दागता था। लेकिन श्रद्धा आफ़ताब को दूसरा मौके देने की वजह से पुलिस के पास जाने से बचती थी।
    श्रद्धा के दोस्त रजत शुक्ला ने बताया, आफ़ताब उसे काफी प्रताड़ित करता था। वह उसे सिगरेट से दागता था। लेकिन श्रद्धा उसे दूसरा मौका देना चाहती थी। साल 2021 में उसने अपनी सहेलियों से यह बात साझा की थी। जब हमने सुना तो हमे तकलीफ हुई। 
    हम लोग आफ़ताब के पास गए थे। हमने उसे धमकी दी थी कि अगर वह उसके साथ दुर्व्यवहार करेगा या उसे प्रताड़ित करेगा तो हम उसकी तहरीर दर्ज करवा देंगे। लेकिन उस समय श्रद्धा ने उसका समर्थन किया उसे एक और मौका देने को कहा, ओर आज उसकी जान चली गई है। बता दें आफ़ताब को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूंछताछ जारी है।

  • Post office scheme to double the money: जानिए कौन पा सकता है लाभ

    डेस्क। Post office scheme to double the money: पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों के लिए कई तरह की योजनाएं लेकर आता रहता है वहीं इनमें से एक योजना है ग्राम सुमंगल ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना (Gram Sumangal Rural Postal Life Insurance Scheme) जिसके बारे में आज बात करेगें।
    इस योजना में कोई निवेशक सिर्फ रोजाना 95 रुपये जमा कर मैच्योरिटी के समय लगभग 14 लाख रुपये हासिल भी कर सकता है। वहीं इस योजना के नाम से ही समझ में आता है कि ये प्‍लान ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले निवेशकों के लिए लाया गया था इसके अलावा इस स्‍कीम निवेशक को अतिरिक्‍त लाभ मिलता है कि ये एक मनी बैक पॉलिसी (Money Back Policy) है साथ ही मैच्योरिटी के पहले ही आपको इस स्‍कीम से पैसा मिलना भी शुरू हो जाएगा तो जानिए इस योजना के बारे में
    कौन ले सकता है यह पॉल‍िसी  
    ग्राम सुमंगल योजना की पॉल‍िसी लेने के लिए निवेशक की उम्र कम से कम 19 साल से 45 साल के बीच में होनी है तो आपको बता दें कि इस योजना में पॉलिसी होल्डर को मैच्योरिटी पर बोनस भी दिया जाता है। वहीं इसे आप 15 साल और 20 साल के लिए खरीद सकते हैं वहीं इस स्‍कीम को 1995 में शुरू किया गया था साथ ही अगर निवेशक की मृत्यु हो जाती है तो उसके नॉमिनी को बोनस के साथ सम एस्योर्ड का पूरा अमाउंट दिया जाता है।
    बता दें ये पॉलिसी 15 और 20 साल की अवधि की लिए होती है। इसमें कम से कम 19 साल का व्‍यक्ति निवेश करने में सक्षम है। इसमें निवेशक को कुछ साल के अंतराल पर मनी-बैक भी मिलता रहेगा वही अगर आपकी पॉलिसी 15 साल के लिए है तो इसकी एश्योर्ड राशि 20-20 फीसदी के आधार पर छह, नौ और 12 साल पूरे होने पर मिलेगी। वहीं 40 फीसदी रकम आपको बोनस के साथ मैच्योरिटी पर दी जाएगी। साथ ही इसी तरह अगर 20 साल की पॉलिसी आप लेते हैं तो आठ, 12 और 16 साल पर 20-20 फीसदी की राशि मनी बैक के तौर पर आपको दी जाएगी। इसी कड़ी में 40 फीसदी राशि मैच्योरिटी पर बोनस के साथ दी जाएगी।
    इसके साथ ही अगर कोई व्‍यक्ति 25 साल की उम्र में इस योजना में निवेश करता है तो उसे 7 लाख रुपये की बीमा राशि के साथ 20 साल के लिए इस प्‍लान में निवेश भी करना पड़ेगा। साथ ही इस स्थिति में हर माह 2853 रुपये की किश्‍त जमा करनी होगी यानी रोजाना आपको लगभग 95 रुपये देने हैं। वहीं अगर तीन महीने के आधार पर देखें तो इसके लिए आपको 8,850 रुपये जमा करने पड़ेंगे वहीं 6 महीने पर आपको 17,100 रुपये भी जमा करने होंगे। साथ ही इसके बाद मैच्योरिटी पर निवेशकर्ता को लगभग 14 लाख रुपये दिए जाएंगे।

  • बजट 2023-24: केन्द्र सरकार ने मांगा लोगों से सुझाव

    डेस्क। केंद्र सरकार ने बजट 2023-24 के लिए लोगों से विचार और सुझाव मांगे हैं, जिसे अगले साल फरवरी में पेश किया जाना है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ‘My Gov’ प्लेटफार्म से एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की हैं जिसमें लोगो से सुझाव मांगे गए हैं।
    क्या आप जानते हैं कि जनभागीदारी की भावना को बढ़ावा देने के लिए, आर्थिक मामलों का विभाग, वित्त मंत्रालय बजट बनाने की प्रक्रिया को सहभागी और समावेशी बनाने के लिए हर साल नागरिकों से सुझाव भी आमंत्रित करता है। इसी कड़ी में विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है, ‘कृपया अपने विचारों और सुझावों को साझा भी करें और जो भारत को समावेशी विकास के साथ वैश्विक आर्थिक महाशक्ति में बदलने में मदद भी कर सकते हैं। 
    जानकारी के अनुसार अभी तक लोगों ने सुझाव दिया है कि मध्यम वर्ग के ऊपर कर का बोझ कम करने का प्रयास हो रहा है। वहीं शिक्षा के ऊपर अधिक ध्यान दिया जाए साथ ही भारत में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने पर जोर भी दिया जाना चाहिए। साथ ही इस नई शिक्षा नीति के कार्यान्वयन में और अधिक तेजी भी लाई जाए। साथ ही इसके अलावा, आगामी बजट में भारत में स्वास्थ्य में क्षेत्रों में सुधार पर अधिक जोर भी दिया जाना है।
    एक साल में दो बार करवाई जाएं इंटर्नशिप
    कुछ लोगों का यह सुझाव है कि उच्च शिक्षा में अनुसंधान करने वाले विद्यार्थियों के लिए वर्ष में दो बार इंटर्नशिप अनिवार्य कर देनी चाहिए, जिससे उनको रोजगार भी मिलेगा और उनकी कार्यशैली में बहुत बड़ा बदलाव भी होगा। इसके अलावा, गांवों में सर्वे करवाकर सभी कच्चे रास्तों को पक्की सड़कों में बदलने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को विस्तारित रूप भी दिया जाए, ताकि गांव में परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
    जानकारी के लिए बता दें, बजट फरवरी में पेश किया जाता है। और लोग कैसा बजट चाहते हैं, इसको लेकर वे अपने सुझाव 10 दिसंबर तक दे भी सकते हैं। साथ ही लोग यहां पर क्लिक कर अपना सुझाव भी दे सकते हैं।