Category: national

  • युक्रेन रूस में घमासान होगा अब परमाणु वार , क्यों मास्को को याद आया भारत

    देश– रूस और युक्रेन के मध्य जारी युद्ध खतरनाक होता जा रहा है। अभी तक जो रूस परमाणु हमले की युक्रेन को चेतावनी दे रहा था। 
    वही अब न्यूक्लियर डिफेंस सिस्टम की टेस्टिंग कर रहा है। क्योंकि मास्को को अब यह अनुभूति हो रही है कि इस युद्ध मे परमाणु वार हो सकता है।
    रूस बार बार यह दावा कर रहा है कि युक्रेन उनके खिलाफ डर्टी बम का इस्तेमाल करने की साजिश बुन रहा है। वही अब खबर है कि रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने राजनाथ सिंह से संपर्क साधा है। 
    इस पर भारत ने यह साफ कर दिया है कि किसी भी परिस्थिति में परमाणु बम का इस्तेमाल नही किया जाना चाहिए। क्योंकि यह सिर्फ रूस और युक्रेन के लिए नही बल्कि पूरे विश्व के लिए खतरा साबित हो सकता है।
    रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जब दोनो देशो के रक्षा मंत्री में सम्वाद किया तो भारत की ओर से यह कहा गया कि किसी भी हालत में परमाणु परीक्षण नही होना चाहिए। 
    इससे सबसे अधिक अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी। वही यह विकल्प उचित नही है। परमाणु या रेडियोधर्मी आयुध का इस्‍तेमाल मानवता के मौलिक सिद्धांतों के विपरीत है।

  • बिना जांचे परखे सोशल मीडिया पर कुछ भी न करे शेयर- पीएम

    देश– गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रामक खबरों के परिपेक्ष्य में बड़ा बयान देते हुए कहा है कि, फेक खबरे देश के लिए बड़ी समस्या है। 
    एक गलत सूचना बड़ा बवाल मचा सकती है। लोगो को तथ्यों की जांच अवश्य करनी चाहिए और भ्रामक सूचना को शेयर करने से बचना चाहिए।
    उन्होंने आगे आरक्षण का जिक्र किया और कहा, जो आरक्षण को लेकर गलत सूचना प्रसारित की गई है। उनसे आरक्षण को लेकर लोगो के बीच खराब नजरिया विकसित हुआ है।
    इन भ्रामक खबरों से किसी ओर का नहीं अपितु हमारे देश का नुकसान है। मैं लोगो से यह अनुरोध करता हूँ कि वह सोशल मीडिया पर कुछ भी शेयर करने से पूर्व तथ्यों की जांच अवश्य करें।
    उन्होंने आगे कहा, देश के नागरिकों का हित करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। हम नकारात्मक चीचो के विरोध में कड़े कदम उठाएंगे। 
    लेकिन उससे पहले हमें सचेत रहने की आवश्यकता है। हमे कुछ भी फॉरवर्ड करने से पूर्व सोचना चाहिए और उसी के आधार पर चीजो को सत्यापित करने उसके सत्य को जांचना चाहिए।

  • मोदी पर बनाया गया दवाब लेकिन वह नही रुके हम नही करेगे परमाणु हमला- पुतिन

    विदेश– बीते कई दिनों से यह बात तूल पकड़े हुए हैं। कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यह योजना बना ली है कि वह युक्रेन पर परमाणु हमला करने को तैयार है। वही अब इस मामले पर पुतिन ने अपना मत रखते हुए कहा है कि वह युक्रेन पर परमाणु वार नही करेंगे।
    उन्होंने कहा, रूस की ऐसी कोई योजना नहीं है। लेकिन कुछ पश्चिम देश इसको अपना हथियार बनाकर भ्रम पैदा कर रहे हैं। लेकिन उनके यह प्रयास सफल नही होगे। पुतिन यही नही रुके। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और भारत के नेतृत्व को बेहतर हांथो में बताया।
    अंतरराष्ट्रीय विदेश नीति विशेषज्ञों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए वह बोले, भारत पर पश्चिमी देशों का दवाब था। लोग चाहते थे कि भारत उनके मुताबिक चले। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी नही सुनी। भारत ने स्वतंत्र देश के रुप मे अपना सफर तय किया है।
    वह आगे बोले, भारत का नेतृत्व बेहतर हाथों में है। मोदी एक देशभक्त है। उनका नेतृत्व भारत को आगे ले जाएगा और भारत तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। मोदी ने भारत के विकास का आधार भारत की स्वतंत्र नीति को बनाया है। 

  • क्या ट्वीटर पॉलिसी में होगा बदलाव जाने मस्क का सुझाव

    अंतरराष्ट्रीय– ट्वीटर का आधिपत्य अब टेस्ला कम्पनी के मालिक एलन मस्क के पास है। अब वही ट्वीटर के कर्ताधर्ता है। ट्वीटर की कमान संभालते ही ट्वीटर के सीईओ पराग अग्रवाल की ट्वीटर से छुट्टी हो गई है।
    वही ट्वीटर को लेकर लोग अब यह कयास लगा रहे है। कि शायद एलन मस्क के आने के बाद अब ट्वीटर की पॉलिसी में परिवर्तन देंखने को मिले। लेकिन लोगो की इन बातों पर एलन मस्क ने कब विराम लगा दिया है।
    मस्क ने कहा, अभी वह ट्वीटर की वर्तमान पॉलिसी में कोई भी बदलाव नही करने वाले हैं। लेकिन खबर यह भी सामने आ रही है कि एलन मस्क को ट्वीटर की लाइफटाइम बैन पॉलिसी बिल्कुल नही पसन्द है। वह इसे बदलना चाहते हैं। लेकिन अभी मस्क ने इस बात की पुष्टि नही की है कि वह इसे बदलेंगे या नही।

  • मुस्लिम बना हिन्दू, महिला के साथ गया होटल, बजरंग दल ने किया खुलासा लव जिहाद का बताया मामला

    देश– देश मे फर्जीवाड़ा सिर्फ किसी को ठगने के लिए नही बल्कि आज कल लोगो को बेवकूफ बनाने के लिए भी किया जाता है। वही अब मध्यप्रदेश के इंदौर में बजरंग दल की एक लोकल यूनिट ने एक होटल में फर्जी नाम के साथ ठहरे एक युवक और युवती को पकड़ा है।
    बताया जा रहा है कि युवक मुस्लिम था उसने हिन्दू नाम से होटल में एंट्री ली है। बजरंग दल की शिकायत के आधार पर युवक व युवती को हिरासत में ले लिया गया है। पूंछताछ में यह बात सामने आई है कि युवती को भी युवक की असली पहचान का कोई अंदाजा नही था।
    इंदौर के एडिशनल डीसीपी राजेश व्यास ने बताया बजरंग दल की लोकल यूनिट ने सूचना दी थी कि एक युवक फर्जी नाम से होटल में ठहरा है। उसके साथ एक लड़की भी है। सूचना मिलते ही पुलिस होटल पहुंची और उसने आरोपी को धर दबोजा। लड़की हिन्दू है वही युवक मुस्लिम है उसने अपनी पहचान छुपा रखी थी।
    बजरंगदल कन्वीनर तनु शर्मा ने बताया कि यह घटना इंदौर के लासुडिया क्षेत्र का है. बताया जा रहा है युवक के पास से फर्जी पहचान पत्र भी बरामद हुआ है। बजरंग दल ने इस पूरे मामले को लव जिहाद बताया है। वही आरोपी युवक लड़की को विवाह के लिए तैयार करना चाहता था और उसका धर्म परिवर्तित करवाना चाहता था।

  • सरकारी अस्पताल में महिला स्टॉप कर रहा था शराब पार्टी वायरल हुआ वीडियो मचा हंगामा

    देश– आज के समय मे महिला हो या पुरूष उसके लिए शराब पीना आम बात हो गई है। लोग अब शराब स्वैग के लिए पीते हैं। वही अब तेलंगाना के हनमकोंडा जिला स्थित एक सरकारी अस्पताल में महिला स्टाफ का शराब पार्टी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 
    वीडियो वायरल होते ही हंगामा मच गया है। वीडियो में 3 से 4 महिलाएं है। यह सभी आपस मे बातचीत करते नजर आ रही है। एक महिला अपने हाथ मे शराब की बोतल भी लिए है। बताया जा रहा है कि वीडियो सरकारी प्रसूति अस्पताल का है।
    रिपोर्ट के मुताबिक , यह वीडियो अस्पताल में एडमिट एक मरीज के रिश्तेदार ने बनाया है। स्टाफ को इस बात की कोई खबर नही थी कि उनका वीडियो नही बनाया जा रहा है। 
    सूत्रों ने दावा किया है कि कई मरीज इन परिपेक्ष्य में शिकायत कर चुके हैं। मरीजो का कहना है कि अस्पताल का स्टाफ मरीजो के प्रति एक्टिव नही है। वह आपस मे बातचीत करने और लोगो के साथ एन्जॉय करने में व्यस्त रहते हैं।
    वायरल हो रहे वीडियो में एक नर्स या दाई, एक आरोग्यश्री वर्कर, एक स्टाफ नर्स और दो बाहरी लोग शामिल हैं।

  • ट्वीटर- एलन मस्क जल्द ट्विटर के 50 फीसदी कर्मचारियों को दिखा सकते बाहर का रास्ता

    Technology:- ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने के बाद एलन मस्क ने कंपनी में आधारभूत बदलाव शुरू कर दिए हैं। पहले ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल समेत सभी बड़े अधिकारियों का निलंबन और फिर पूरे निदेशक बोर्ड को हटाने के बाद अब मस्क कंपनी की वर्कफोर्स यानी कर्मचारियों की संख्या भी घटा सकते हैं।
    रिपोर्ट्स की मानें तो एलन मस्क ट्विटर से 3700 कर्मचारियों को निकालने की योजना बना चुके हैं। मौजूदा समय में ट्विटर में करीब 7500 हजार कर्मचारी हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि मस्क शुक्रवार तक कंपनी से हटाए गए कर्मचारियों को इसकी सूचना दे सकते हैं।
    इसके अलावा मस्क सोशल मीडिया कंपनी के कर्मचारियों को दी गई ‘कहीं से भी काम करने की सहूलियत’ यानी वर्क फ्रॉम एनीवेयर को भी खत्म कर सकते हैं। इसके बाद ट्विटर कर्मियों के पास ऑफिस जाकर ही काम करने का विकल्प बचेगा। हालांकि, कर्मचारियों को कुछ छूट मुहैया कराई जा सकती हैं। 

  • सऊदी अरब पर हमले को तैयार ईरान, जारी हुआ हाई अलर्ट

    विदेश– युक्रेन रूस के मध्य जारी विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। लगातार यह दावा किया जा रहा है कि रूस युक्रेन पर परमाणु वार करने की योजना बना रहा।
    वही अब खबर है कि ईरान सऊदी अरब पर हमला करने की योजना बना रहा है। खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक अरब ने यह दावा किया है कि सऊदी के कई इलाकों पर ईरान द्वारा हमला किया जा सकता है।
    इस खबर की पुष्टि सऊदी अरब और अमेरिका के अधिकारियों ने भी की है। वही खड़ी इलाको को हाई अलर्ट पर रखा गया है। यह दावा किया गया है कि सेनाओं को सजग कर दिया गया है।

  • ब्लू टिक पर लगेगी फीस पर क्या बोले मस्क

    विदेश– ट्वीटर का स्वामित्व अब एलन मस्क के पास है। वही ब्लू टिक वाले यूजर ट्विटर के ब्रांडेड यूजर माने जाते हैं। लेकिन एलन मस्क ने अब ब्लू टिक वाले यूजर्स की समस्या को बढ़ा दिया है। क्योंकि उन्होंने यह साफ कर दिया है कि अब आपको ब्लू टिक के लिए फीस देनी होगी।
    अभी हाल ही में अमेरिकी लेखक स्टीफ़न किंग ने इन्हीं ख़बरों पर टिप्पणी करते हुए ट्वीट किया है – ‘मुझे ब्लू टिक के लिए हर महीने 20 डॉलर की राशि ख़र्च करनी होगी? इसकी जगह उन्हें हमें पैसे देने चाहिए. अगर इसे अमल में लाया गया तो मैं यहां से एनरॉन की तरह चला जाऊंगा.
    वही अब इस बात की पुष्टि करते हुए मस्क ने कहा है कि हमे अपने बिल भरने होते हैं। ट्वीटर सिर्फ विज्ञापन के बलबूते पर तो नही चल सकता है। क्या इसके लिए 8 डॉलर की राशि सही होगी।
    उन्होंने यह भी कहा है कि इसे अमल में लाने से पूर्व मैं इसपर विस्तार से बात करूंगा। क्योंकि इससे पहले मुझे आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ेगा।

  • पड़ोसी देश से आए अल्पसंख्यक को मिलेगी भारत की नागरिकता

    देश– केंद्र सरकार ने भारत के पड़ोसी देशों से आए अल्पसंख्यक नागरिकों को भारत की नागरिकता देने का निर्णय किया है। यह अल्पसंख्यक पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भारत आए हैं और गुजरात के दो जिलों में रह रहे हैं। 
    जो अल्पसंख्यक पड़ोसी देश से भारत आए हैं उनमें हिन्दू,सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाइ धर्म के लोग शामिल हैं. सरकार ने इन्हें नागरिकता कानून, 1955 के तहत भारत की नागरिकता देने का फैसला लिया है।
    बता दें सीएए अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आने वाले हिंदुओं, सिखों, बौद्ध, जैनियों, पारसियों और ईसाइयों को भारतीय नागरिकता देने का भी प्रावधान करता है।