Category: national

  • क्यों बाइडेन बोले पकिस्तान है खतरनाक देश

    विदेश – अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है और पकिस्तान को सबसे खतरनाक देश बताया है और कहा है की इस देश के पास बिना किसी सामान्यज के ही परमाणु हथियार है। जो बाइडेन ने पाकिस्तान को लेकर ऐसा बयान तब दिया है जब वैश्विक स्तर पर न्यूक्लियर वार को लेकर बहस छिड़ी हुई है और रूस लगातार यूकेन के खिलाफ परमाणु हमले की चेतावनी दे रहा है। 
    अमेरिका की तरफ से आया यह ब्यान काफी अहम माना जा रहा है। क्योंकि आज से पहले अमेरिका ने पकिस्तान के खिलाफ कभी ऐसा बयान नहीं दिया है। लेकिन आज अमेरिका के राष्ट्रपति ने सीधे तौर पर पकिस्तान को खतरा करार दिया है और कहा है की यह एक ऐसा देश है जो किसी भी तरीके से परमाणु हमले को तैयार है. 
     जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से 1971 में पाकिस्तानी सशस्त्र बलों द्वारा जातीय बंगालियों और हिंदुओं के खिलाफ किए गए अत्याचारों को नरसंहार करार देने का अनुरोध किया गया है. भारतीय-अमेरिकी कांग्रेस सदस्य रो खन्ना और सांसद सीव चाबोट ने शुक्रवार को प्रतिनिधि सभा में यह प्रस्ताव पेश किया. इसमें पाकिस्तान सरकार से ऐसे नरसंहार में उसकी भूमिका के लिए बांग्लादेश के लोगों से माफी मांगने के लिए भी कहा गया है.

  • विदेश मंत्री एस जयशंकर दो दिवसीय मिस्र यात्रा पर गए

    देश– भारत अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी धमक बढ़ा रहा है। वही आज भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की दो दिवसीय मिस्र की यात्रा पर गए हैं।
    सूत्रों का कहना है कि इस यात्रा के दौरान, वह विदेश मंत्री समेह शौकी के साथ पारस्परिक हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

  • परीक्षा के दौरान छात्रा से शिक्षक बोला हिजाब उतारो, बताया देशद्रोही, मामला बिहार का

    देश– देश मे हिन्दू मुस्लिम विवाद अब अलग ही लेवल पर है। लोग कपड़ो को देखकर अब राजनैतिक स्वार्थ साध रहे हैं। हिजाब का मसला बढ़ता जा रहा है। वही अब खबर बिहार के मुजफ्फरनगर से है। जहां एक छात्रा ने यह दावा किया है कि जब पर परीक्षा देने जा रही थी तो एक पुरुष शिक्षक ने उससे हिजाब निकालने को कहा, जब उसने इससे इनकार किया तो वह उसे देशद्रोही कहकर संबोधित करने लगा।
    घटना बिहार के मुजफ्फरनगर के मिठनपुरा इलाके में स्थित महंत दर्शन दास महिला कॉलेज की है। छात्रा ने शिक्षक पर आरोप लगाया है कि उसने परीक्षा के दौरान उसे हिजाब निकालने के लिए कहा है। वही जब छात्रा ने उसकी बात मानने से इनकार किया तो वह उसे देशद्रोही कहकर सम्बंधित करने लगे। छात्रा के इन दावों को स्कूल के प्रिंसिपल ने खारिज किया है। 
    स्कूल के प्रिंसिपल डॉ कानू प्रिया का दावा है की छात्रा से हिजाब निकालने को नही बस कान खुले रखने को कहा गया था। क्योंकि यह आशंका थी की उसके पास ब्लू थूथ डिवाइस है। उन्होंने आगे कहा हमने दोनो पक्षो की जांच की है। मामला हाथ मे है और परीक्षा शान्ति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनाती की कोई आवश्यकता नहीं है।

  • रूस ने दिया सैनिकों को यूक्रेनी महिलाओं के रेप का फरमान!

    Russia-Ukraine War Latest Update: रूस और यूक्रेन के बीच बीते 9 महीने से जारी युद्ध का कोई निष्कर्स नहीं दिखाई दे रहा। वहीं इस युद्ध में अब तक लाखों की संख्या में जिंदगियां तबाह भी हो चुकी हैं।
    साथ ही लाखों की संख्या में लोग बेघर भी हो चुके हैं और भारी तादाद में लोग यूक्रेन छोड़कर दूसरे देशों में पनाह लेने को मजबूर भी हैं।
    वहीं इतनी तबाही के बाद भी दोनों देश एक दूसरे पर लगातार हमला किए जा रहे हैं और ताजा घटनाक्रम में कथित रूप से रूस ने यूक्रेन के खिलाफ अपने सैनिकों को अजीब फरमान दिया है। बता दें संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने कहा कि रूस अपने सैनिकों को वियाग्रा दे रहा है ताकि वे यूक्रेनी महिलाओं का रेप करें।
    जैसे ही रूस-यूक्रेन युद्ध अक्टूबर में अपने आठवें महीने में आगे बढ़ रहा है, संकट के साथ ही कई भयानक तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। वहीं इनमें सबसे अधिक परेशान करने वाला था बुका नरसंहार। जिसमें संयुक्त राष्ट्र ने यह दावा किया है कि आक्रमण के दौरान रूसी सैनिकों को यूक्रेनियन से बलात्कार करने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।
    वहीं संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के एक अधिकारी ने यह दावा भी किया है कि रूस अपने सैनिकों को ड्रग्स मुहैया करवा रहा है ताकि वे “सैन्य रणनीति” के तहत यूक्रेनियन पर यौन हमला भी कर सकें। इसी के साथ संयुक्त राष्ट्र के दावों के अनुसार, रूसी सैनिकों को वियाग्रा दी जा रही है ताकि यूक्रेन में नागरिकों का बलात्कार किया जा सके। संघर्ष में यौन हिंसा पर संयुक्त राष्ट्र की विशेष प्रतिनिधि प्रमिला पैटन ने एक चौंकाने वाला खुलासा भी किया है। पैटन ने यह कहा कि जब आप महिलाओं को वियाग्रा से लैस रूसी सैनिकों के बारे में गवाही देते सुनते हैं, तो यह स्पष्ट रूप से एक सैन्य रणनीति है।
    वहीं रूस-यूक्रेन युद्ध की चौंकाने वाली भयावहता के बारे में बात करते है तो पैटन ने आगे कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने आक्रमण शुरू होने के बाद से बलात्कार और यौन हिंसा के सौ से अधिक मामले दर्ज किए हैं। वहीं पीड़ितों में न केवल महिलाएं और लड़कियां हैं, बल्कि पुरुष और लड़के भी शामिल हैं। वहीं इस साल की शुरुआत में, यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय जांच आयोग ने एक रिपोर्ट जारी की जिसमें कहा गया कि रूसी सैनिक नागरिकों के खिलाफ क्रूर युद्ध अपराध कर रहे हैं जिसमें बलात्कार, यातना गैरकानूनी गतिविधियां भी शामिल हैं।
    आयोग ने यह भी दर्ज किया है कि युद्ध की शुरुआत के बाद से यौन हिंसा और हमले के शिकार लोगों की उम्र चार से 82 वर्ष के बीच थी और ऐसे मामले भी दर्ज किए गए थे जहां परिवार के सदस्यों को यौन हिंसक कृत्यों को देखने के लिए मजबूर किया गया था। 

  • जेलेंस्की ने मदद के लिए भारत के सामने फैलाया हाथ

    Ukraine Wants Indian Air Defence System: आपको बता दें कि क्रीमिया पुल पर हमले के बाद रूस बौखला उठा है वहीं इसी के बाद यूक्रेन पर इसने ऐसा हमला बोल दिया है कि जेलेंस्की दर्द से कराह उठे हैं।
    जिस दिन क्रीमिया पुल पर हमला हुआ उस दिन के बाद से जेलेंस्की चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं। वहीं उसी दिन के बाद से रूस ने यूक्रेन को उसकी औकात दिखाते हुए राजधानी कीव पर जमकर मिसाइलें बरसानी भी शुरू कर दी। वहीं इस वक्त आलम यह है कि, जेलेंस्की को समझ नहीं आ रहा कि वो क्या करें। बता दें कि रूस की मिसाइलों को रोक पाने के लिए यूक्रेन के पास कोई सिस्टम ही नहीं है। ऐसे में राजधानी कीव में जमकर तबाही हो रही है। 100 मिसाइलों के हमले के बाद कीव के पावर स्टेशंस को भी बंद कर दिया गया हैं और शहर अंधेरे में है। ऐसे में यूक्रेन भारत (Ukraine Wants Indian Air Defence System) के पास भागता हुआ आया और खबर है कि, यूक्रेन की मिलिट्री रूस की ओर से हो रही मिसाइल की बारिश को रोकने के लिए भारत की तरफ से सहनिर्मित एयर डिफेंस सिस्टम (Ukraine Wants Indian Air Defence System) को अपने साथ शामिल करना चाहती है।
    यूक्रेनी सेना ने मान लिया है कि, उसके पास मौजूद सोवियत दौर की बक और एस-300 एयर डिफेंस सिस्‍टम रूस के हमले झेलने में बिल्कुल भी समर्थ नहीं है। वहीं न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स की रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन ने इजरायल से आयरन डोम और बराक-8 मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम लेने का मन भी बनाया है। 
    साथ ही बराक-8 को इजरायल एरोस्‍पेस इंडस्‍ट्रीज और भारत के DRDO की तरफ से डेवलप भी किया गया है। साथ ही बराक-8 को इजरायल के साथ भारतीय नौसेना के लिए भी डेवलप किया गया है।
    आपको बता दें पिछले वर्ष सितंबर में भारतीय वायुसेना ने इन्‍हें शामिल किया था। वहीं इस मिसाइल को नौसेना ने डेस्‍ट्रॉयर्स और फ्रिगेट्स पर तैनात किया है। इजरायल, अपने ड्रोन और मिसाइल ट्रांसफर नहीं करना चाहता है क्योंकि उसे इस बात का डर है कि अगर वह ऐसा करता है तो फिर उसे सीरिया में नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। बता दें इस देश में रूस की तरफ से ईरान के आतंकियों और सीरियल अरब आर्मी को मदद दी जा रही है।
    रूसी नौसेना के जहाज काला सागर की तरफ से लगातार मिसाइलें फायर कर रहे हैं। वहीं टीयू-22M और टीयू-95 बॉम्‍बर्स की मदद से भी मिसाइलों को लॉन्‍च किया जा रहा है। साथ ही अभी तक रूस ने अपनी 9K720 इस्‍कंदर मिसाइल का प्रयोग नहीं किया है। वहीं इस्‍कंदर मिसाइल को ट्रैक करना और ढेर करना बहुत ही मुश्किल हो गया है। रूस ने अब तक जितनी मिसाइलें यूक्रेन में छोड़ी है सब तबाही मचा चुकी हैं। वहीं जेलेंस्की को इस तबाही का अंदाजा नहीं था और अब उन्हें पता चलने लगा है कि ये वो रूस नहीं है जिसे वो समझते थे यह वो रूस है जो दुनिया और अमेरिका संग पश्चिमी देशों के दांत अकेले ही खट्टे कर सकता है।

  • IRCTC आपके लिए लेकर आया है travel now pay later प्लान

     

    IRCTC New Facility: अगर दिवाली या छठ के मौके पर आप घर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी का ‘ट्रैवल नाउ पे लेटर’ का आप इस्तेमाल कर ट्रेन में सीट की आराम से बुकिंग करा सकते हैं।
    Travel Now Pay Later Facility: रेलवे को आम लोगों के जीवन की लाइफ लाइन बताया जाता है।  वहीं हर दिन करोड़ों की संख्या में यात्री ट्रेन से ट्रेवल करके अपने घर को जाते हैं। इसी कड़ी में भारत में फेस्टिव सीजन (Festive Season) की शुरुआत भी हो चुकी है। 
    जिस कड़ी में लोग बड़ी संख्या में अपने घर को जा रहे हैं। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों (Festival Special Train) की शुरुआत भी करी है। इन ट्रेनों में रिजर्वेशन के लिए आप इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी (IRCTC) ने यात्रियों के लिए नई सुविधा शुरू करी है। इससे आप बिना पैसे खर्च किए रेलवे टिकट की बुकिंग भी कर सकते हैं। वहीं इस फैसिलिटी का नाम है ‘ट्रैवल नाउ पे लेटर’। जिसके जरिए ग्राहक खाते में बिना पैसे के भी रेलवे टिकट की बुकिंग (Railway Ticket Booking TNPL) कर पाएंगे। वहीं यह सुविधा आपको आईआरसीटीसी के रेल कनेक्ट ऐप पर भी दिखने को मिलती है। ‘Travel Now Pay Later’ की फैसिलिटी देने के लिए आईआरसीटीसी ने CASHe के साथ पार्टनरशिप भी करी है।
    कई बार लोगों के साथ ऐसा होता है कि उन्हें आपातकाल में किसी टिकट की बुकिंग करनी है, लेकिन उनके पास टिकट बुकिंग के पैसे नहीं होते ऐसे में आप इस सुविधा का लाभ उठाकर बिना पैसे खर्च किए रेलवे टिकट को बुक कर सकते हैं। वहीं आप CASHe के ईएमआई ऑप्शन को चुनकर आसानी से टिकट भी बुक कर सकते हैं। आप इस टिकट का पेमेंट 3 से 6 महीने की ईएमआई ऑप्शन (EMI Options) के जरिए भी करा सकते हैं। इस कड़ी में इस सुविधा के जरिए देशभर के करोड़ो रेलवे यात्रियों को बहुत बड़ा लाभ मिलने वाला है।
    वहीं खास बात ये है कि ट्रैवल नाउ और पे लेटर की सुविधा का यूज आप तत्काल और नॉर्मल दोनों तरह के टिकट बुकिंग के लिए कर सकते हैं। इस सुविधा का यूज करने के लिए आपको किसी तरह के डॉक्यूमेंटेशन की भी जरूरत नहीं है।

  • महिला को जबरन डाला स्कॉर्पियो में ले गए जंगल किया रेप प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड

    दिल्ली– गाजियाबाद शहर के नंदग्राम इलाके में दिल्ली की 38 वर्षीय नर्स के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। इस मामले में तहरीर दर्द करवाई गई है। 
    बताया जा रहा है कि महिला अपने भाई घर से जन्मदिन मना कर अपने घर दिल्ली लौट रही थी। तभी चार युवकों ने उसके साथ दरिंदगी की सभी हदे लांघ दी।
    महिला के भाई ने आरोप लगाया है कि वह घर लौट रही थी। तभी चार युवकों ने उसे जबरन स्कॉर्पियो में डाल लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया उसके प्राइवेट पार्ट में रोड डाल दी और बाद में उसे बोरी में बांधकर रोड पर फेंक दिया।
    आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। एक युवक से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि वह इस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रहे हैं। क्योंकि मामला काफी संदिग्ध है। एक युवक ने पहले बताया की वह महिला को पहले से जनता था।
    उसने पहले यह दावा किया की वह मौके पर वहां गया था। लेकिन बाद में अपने बयान से पलट गया। पुलिस युवक का फोन खंगाल रही है और इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।
    रास्ते मे आते जाते लोगो ने बताया है कि युवक के कपड़े खून से सने थे और वह उस राह से जाता देखा गया है। हालाकि युवक इस बात से इनकार कर रहा है।

  • Kedarnath Helicopter Crash : दुर्घटना से ठीक पहले ये थे पायलट के शब्द

    Kedarnath Helicopter Crash : उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त (Helicopter Crash) होने से तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस हॉलीकॉप्टर हादसे में एक पायलट समेत 7 यात्रियों की मौत हो गई है वहीं अब बड़ा सवाल यह उठता है कि हेलीकॉप्टर कैश होने के पीछे का क्या कारण रहा होगा।  
    वहीं ये तो जांच का विषय है कि हादसे से पहले हेलीकॉप्टर के पायलट (Helicopter pilot) एयर ट्रैफिक कंट्रोल (Air Traffic Control) के बीच आखिर क्या बातचीत हुई होगी? 
    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हेलीकॉप्टर में मौजूद ब्लैक बॉक्स खुलने के बाद कई राज का खुलासा होगा।
    केदारनाथ से हेलीकॉप्टर फाटा की ओर से जा रहा है कि इसी बीच में अचानक से मौसम खराब हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हेलीकॉप्टर के पायलट ने एयर कंट्रोल रूम में मौसम खराब होने की सूचना भी दी है। वहीं इस दौरान पायलट ने कहा कि अब उन्हें वापस लौटना पड़ेगा, लेकिन थोड़ी देर में ही हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर आ गई। साथ ही बताया जा रहा है कि उत्तराखंड पहाड़ी क्षेत्र होने की वजह से यहां कभी भी मौसम खराब हो जाता है वहीं प्राथमिक जांच से यह पता चला है कि मौसम खराब होने की वजह से ये हादसा हुआ है।
    बता दें ब्लैक बॉक्स सभी विमानों में लगाया जाता है, चाहें वो पैसेंजर प्लेन हो या कार्गो या फाइटर प्लेन। ब्लैक बॉक्स से प्लेन के हादसों के कारणों का पता लगाया जाता है, ब्लैक बॉक्स में उड़ान के दौरान विमान से जुड़ी सभी गतिविधियों जैसे विमान की दिशा, ईंधन, गति, ऊंचाई, हलचल, केबिन का तापमान जैसे 88 तरह के आंकड़ों के बारे में रिकार्डेड जानकारी एकत्रित होती है। 

    हेलीकॉप्टर में सवार थे ये लोगों 

    पायलट अनिल सिंह
    पूर्वा रामानुज
    कृति
    उर्वी
    सुजाता
    प्रेम कुमार
    काला

  • यूपी के उपमुख्यमंत्री बोले मैं आरएसएस के साथ यूजर बोले जाओगे कहाँ

    Politics – आरएसएस की ओर से लगातार जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने का मुद्दा उठाया जा रहा है। आरएसएस का कहना है कि बढ़ती जनसंख्या देश के लिये बड़ी समस्या बनती जा रही है। यह देश के विकास में बाधक साबित हो सकती है।
    वही अब इस बढ़ती जनसंख्या कानून को लेकर उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आरएसएस के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए RSS के बयान का समर्थन करता हूँ, देशवासी ध्यान रखें,जनसंख्या संतुलन बिगड़ने से राष्ट्र का मूल चरित्र भी बदल जाता है।
    देखे यूजर्स की प्रतिक्रिया-
    केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर कहता है कि हिन्दुस्तान ,हिन्दुस्तान ही रहे इसके लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून नितांत आवश्यक है, इसमें की जा रही देरी भारत वंशियो के लिए घातक है, समय आ गया है जब भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो जाना चाहिए।
    एक अन्य यूजर कहता है कि तुमको तो आरएसएस वाले अछूते मानता है। सिर्फ मुसलामानों से लड़ने और दलितों से वोट लेने के लिए तुम्हारा इस्तेमाल हो रहा है। वही एक अन्य यूजर कहता है कि आरएसएस ही चला रहा है देश समर्थन तो करना ही है मोदी का निर्णय कभी नही लेते जो आरएसएस से आता है वही मोदी बोल देते है।

  • क्यों पाकिस्तान चुनाव आयोग ने लगाया इमरान खान पर पांच साल तक चुनाव लड़ने से प्रतिबंध

    विदेश– पाकिस्तान चुनाव आयोग ने इमरान खान को अगले पांच साल के लिए चुनाव लड़ने हेतु आरोग्य करार दिया है। इमरानखान पर तोशा खान मामले के परिपेक्ष्य में प्रतिबंध लगाया गया है।
    चुनाव आयोग ने कहा है कि इमरान खान ने सत्ता में रहते हुए जो भी तोहफे लिये है। उन सबके बारे में अधिकारियों को भ्रामक जानकारी मिली थी।
    वही पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के वकील गौहर खान ने बयान दिया है कि वह चुनाव आयोग के इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देंगे।
    जानकारी के लिए बता दें प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ की पार्टी मुस्लिम लीग (नवाज़) के नेता बैरिस्टर मोहसिन नवाज रांझा ने संविधान के अनुच्छेद 63 (2) के तहत नेशनल असेंबली के स्पीकर को इमरान ख़ान के ख़िलाफ़ ये मामला उठाया था।
    उन्होंने आरोप लगाया था कि इमरान ख़ान ने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए उपहार लिए थे. उन्होंने चुनाव आयोग को दी गई अपनी संपत्ति की घोषणा में उनका खुलासा नहीं किया. इस तरह से ये ‘दुर्भावनापूर्ण’ है और इसलिए उन्हें संविधान के तहत चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए.