Category: national

  • मैक्सिको में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 18 लोगो की हुई मौत

    विदेश– मैक्सिको में आय दिन हिंसा की खबरे सुनने को मिल जाती है। यह खून बहाना मानो लोगो का शौक बन गया है। वही अब एक बार फिर मैक्सिको में ताबड़तोड़ गोली बारी की घटना सामने आई है। 
    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मेक्सिको के सैन मेगुल टोटोलेपन में स्थित सिटी हॉल में बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई हैं. गोलीबारी की घटना में कम से कम 18 लोगों की मौत हुई है। इस घटना में मेयर की भी मौत हुई है।
    गोलीबारी होने से घटना स्थल पर अफरा तफरी मच गई। दावा किया जा रहा है कि अभी मरने वालों की संख्या में इजाफा देंखने को मिल सकता है। वही लगातार गोलीबारी के कारण को जानने की कोशिश की जा रही है। लेकिन इस बात की पुष्टि नही हो पा रही है कि आखिर यह वारदात क्यों हुई है।
    गोलीबारी की घटना के समय सिटी हॉल में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. बुधवार शाम को हुई इस गोलीबारी की घटना में बदमाशों ने खतरनाक हथियारों का इस्तेमाल किया है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. इसमें सिटी हॉल के बाहर बड़ी संख्या में खून से लथपथ शव पड़े देखे गए हैं. इसके साथ ही इमारत में अंधाधुंध गोलीबारी के बाद छर्रो के निशान बन गए हैं.

  • जाने क्यों हांगकांग दे रहा है पांच लाख एयर टिकट मुफ़्त

    विदेश– कोरोना के भीषण तांडव के कारण हांगकांग का पर्यटक क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। लोग हांगकांग घूमने नही जा रहे। वही अब अपने पर्यटन को सुधारने के लिए हांगकांग ने बड़ी पहल की ओर पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए अब यह पांच लाख एयर टिकट मुफ़्त में देगा।
    बता दें अब हांगकांग की स्थिति ठीक है। हांगकांग ने कोविड नियमो को वापस ले लिया है। हांगकांग लगातार अपने व्यापार को बढाने की कोशिश कर रहा है और अपने एयरलाइंस को पुनः पहले की तरह संचालित करने की कवायद में जुटी है।
    हांगकांग पर्यटन बोर्ड के कार्यकारी निदेशक डेन चेंग ने कहा, हवाईअड्डा प्राधिकरण एयरलाइन कंपनियों के साथ व्यवस्था को अंतिम रूप देगा. जब सरकार यात्रियों के लिए सभी कोविड -19 प्रतिबंधों को हटा देगी, तो हम मुफ़्त हवाई टिकट के लिए प्रचार अभियान शुरू करेंगे।

  • आतंकी का गढ़ कहे जाने वाले पाकिस्तान को क्यों हुआ आतंकियों से खतरा

    विदेश– पाकिस्तान जो हमेशा आतंकियों का समर्थन करते दिखा है। आज उसे आतंकवादियों का डर सता रहा है। लोगो को मन मे आतंकियों का डर है। पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने देश मे हाई अलर्ट जारी किया है और सभी को सतर्क रहने की हिदायत दी है।
    पाकिस्तान की सरकार ने कहा है कि संगठन तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) देश में हमला कर सकता है सभी को सचेत रहने की आवश्यकता है। पाकिस्तान की सरकार ने यह दावा किया है कि आतंकी संगठन के साथ चल रही उनकी शान्ति वार्ता रुक गई है। इस वार्ता के रुकने से टीटीपी भड़क गई है और अब उम्मीद है कि वह पाकिस्तान पर हमला कर सकते हैं।
    पाकिस्तान की सरकार ने इस परिपेक्ष्य में एक पत्र जारी किया है और देश के चार प्रांतों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया जाए और एहतियात बरता जाए। क्योंकि हमारी एक लापरवाही देश के लिए खतरा बन सकती है।

  • Mulayam Singh Yadav Death : सैफई में होगा नेता जी का अंतिम संस्कार

    Mulayam Singh Yadav Death : समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वहीं वह 82 साल के थे। 
    आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव काफी समय से बीमार थे और उन्हें इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मेदांता अस्पताल द्वारा बताया गया है कि, मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह 8:16 बजे निधन हो गया।
    मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सैफई में किया जाएगा और यूपी सरकार ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान भी किया है।
    बता दें कि मुलायम सिंह यादव को पिछली दो अक्टूबर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर समाजवादी पार्टी में शोक की लहर है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक भी जताया है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के निधन से मुझे बहुत दुख पहुंचा है, उनका उल्लेखनीय व्यक्तित्व था तथा एक जमीनी नेता के तौर पर उनकी व्यापक प्रशंसा की जाती थी। 
    आगे पीएम मोदी ने कहा कि जब हमने अपने-अपने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के रूप में काम किया, तब मुलायम सिंह यादव के साथ मेरी कई बार बातचीत हुई। घनिष्ठता जारी रही और मैं हमेशा उनके विचारों को सुनने के लिए उत्सुक भी था। उनके निधन से मैं बहुत दुखी हूं।

  • आज 3 बजे होगा मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

    देश – सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कल ८२ साल की उम्र में मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। मुलायम सिंह यादव की मौत से राजनीतिक गालियारों में शोक की लहर दौड़ गई. राष्ट्रपति समेत कई दिग्गज नेताओ ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजली दी.
    वही आज दोपहर करीब ३ बजे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सैफई में किया जायेगा। अंतिम संस्कार से पूर्व अंतिम दर्शन के लिए मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर सैफई मेला ग्राउंड में रखा जाएगा। १० बजे से सैफई के मेला ग्राउंड में मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन आरम्भ होंगे। 
    मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए आज उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सैफई पहुंचेंगे। इनके अलाव राजनाथ सिघ , हेमंत सोरेन, ओम बिड़ला, केसीआर कमलनाथ समेत केंद्रीय मंत्री भी श्रद्धांजलि अर्पित करने सैफई पहुंचेंगे।
    इनके अलावा महाराष्ट्र से शरद पवार , सुप्रिया सुले और तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव , भूपेश बघेल , संजय सिंह सैफई मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचेंगे।

  • रूस की चार मिसाइलों को युक्रेन ने मार गिराया

    विदेश-बीते कई महीनों ने रूस और युक्रेन के मध्य युद्ध जारी है। युक्रेन लगातार यह दावा कर रहा है कि रूस युक्रेन को तबाह करने की हर सम्भव कोशिश कर रहा है। रूस यूक्रेन के ऊर्जा सगठनों को तबाह करने की कोशिश में लगा हुआ है।
    वही अब यूक्रेन की वायु सेना कमान के प्रवक्ता यूरी इहनत ने दावा किया है कि आज सुबह युक्रेन की सेना ने रूस पर आक्रमक हमला किया और रूस की सेना की चार मिसाइलों को मार गिराया है। सूत्रों का कहना है कि आज सुबह 7 बजे से रूस और युक्रेन के मध्य मिशाइल वार शुरू हुआ था।
    युक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि यूक्रेनी सेना ने मिसाइलों को मार गिराने के लिए विमानन, वायु रक्षक सैनिकों और वायु रक्षा प्रणालियों का इस्तेमाल किया।

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा में पारित हुआ रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव, बाइडेन ने कही बड़ी बात

    विदेश– बीते कई महीनों से रूस और युक्रेन के मध्य विवाद जारी है। अमेरिका लगातार रूस की आलोचना करता दिखा है। वही अब संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रूस के खिलाफ एक निंदा प्रस्ताव पारित किया है। इस निंदा प्रस्ताव की अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन में खूब तारीफ की है।
    संयुक्त राष्ट्र महासभा द्धारा रूस के खिलाफ युक्रेन के चार इलाको को रूस में मिलाने की निंदा की गई है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के इस फैसले पर जो बाइडेन ने कहा, रूस के पास इतना अधिकार नही है कि वह किसी भी देश को नक्शे से हटा सके।
    उन्होंने आगे कहा, आज, दुनिया के हर क्षेत्र के राष्ट्र, बड़े और छोटे देशों, विभिन्न विचारधाराओं और सरकारों वाले देशों ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर का बचाव करने के लिए मतदान किया और यूक्रेन के क्षेत्रों पर ताकत से कब्जा करने के रूस के अवैध प्रयास की निंदा की है और आगे कहा रूस अंतरराष्ट्रीय शान्ति की इमारत को गिरा रहा है।
    जानकारी के लिए बता दें रूस-यूक्रेन में जारी जंग के बीच हालिया जनमत के माध्यम से रूस ने चार इलाकों का अपने देश में विलय कर लिया है। इसे लेकर विश्व के सबसे बड़े संगठन संयुक्त राष्ट्र ने रूस की निंदा की है। प्रस्ताव के समर्थन से भारत समेत 35 देशों ने परहेज किया, लेकिन 143 सदस्य देशों ने इसका समर्थन किया।

  • पीएम आज करेंगे महाकाल लोक कॉरिडोर का लोकार्पण

    Mahakal Lok Corridor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (11 अक्टूबर, 2022) को उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल ज्योतिर्लिंग के महाकाल लोक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद से ही इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं इस अवसर पर उज्जैन में बड़े आयोजन रखें गए हैं। 
    इसके तहत महाकालेश्वर मंदिर की तरफ जाने वाले 600 मीटर लंबे हरि फाटक पुल की रेलिंग को तेल के दीयों के साथ सजाया जाएगा। और लोकार्पण के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए बड़े टीवी स्क्रीन भी यहां लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर को यादगार बनाने के लिए राज्य भर में दिवाली जैसे समारोह का आह्वान कर रखा है।
    प्रधानमंत्री आज शाम 5.30 बजे इंदौर पहुंचेंगे और दूसरे हेलीकॉप्टर के जरिए उज्जैन जाएंगे। वह यहां कॉरिडोर का उद्घाटन करने से पहले संध्या आरती में भी शामिल होंगे। वहीं कॉरिडोर के लोकार्पण के बाद वह मुख्यमंत्री शिवराज के साथ कार्तिके मैदान में एक आम सभा ​​को संबोधित भी करेंगे।
    परियोजना के पहले चरण में महाकाल लोक कॉरिडोर में दो प्रवेश द्वार भी बनाए गए हैं, ये नंदी द्वार और पिनाकी द्वार हैं। इसके अलावा, द्वार पर टिकटिंग कियोस्क जैसी सुविधाएं भी रहेंगी। 900 मीटर लंबे इस कॉरिडोर से पैदल यात्रा करते हुए विजिटर महाकाल मंदिर तक जाएंगे। बता दें कॉरिडोर काफी आकर्षक बनाया गया है। इसमें भगवान शिव की 93 मूर्तियां हैं। महाकाल मंदिर के गलियारे में 108 स्तंभ बनाए गए हैं, जिस पर महाकाल मंदिर टिका हुआ है।
    रविवार को ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाकाल लोक का भ्रमण कर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा भी की है।

  • अपने बच्चो संग सो रही थी प्रेमिका, प्रेमी आया और उसे उतारा मौत के घाट

    देश– देश मे अपराध की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। खबर मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की है। जहां एक प्रेमी ने अपनी सभी हदे लांघ दी और अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। 
    पुलिस के मुताबिक युवक की प्रेमिका की शादी हो चुकी थी। वह अपने घर मे अपने बच्चो के साथ सो रही थी। तभी उसके घर मे उसका प्रेमी आया और चाकू घोंपकर महिला को मौत के घाट उतार दिया। बच्चो ने यह सब देख लिया और बाद में अपने परिजनों को इस घटना के बारे में बताया। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
    सूत्रों का कहना है कि प्रेमी और प्रेमिका एक ही गांव के रहने वाले थे। प्रेमी महिला का रिश्तेदार भी था। उनके बीच प्रेम प्रसंग था। लेकिन महिला की शादी हो चुकी थी। जब प्रेमी ने महिला के पेट मे चाकू से हमला किया तो वह चिल्लाने लगी। इसी चिल्लाने के कारण बच्चे जाग गए और उन्होंने प्रेमी को भागते हुए देख लिया।
    महिला की मौत प्रेम प्रसंग की वजह से हुई है। महिला पर उसके प्रेमी ने इतनी तेजी से वार किया था की उसकी मौके पर मौत हो गई। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले का जब से खुलासा हुआ है इलाके में सनसनी मच गई है।

  • कश्मीर मुद्दा सुलझ गया, मोदी बोलते हैं झूठ, कश्मीर अभी भी कर रहा आजादी के लिए संघर्ष

    देश– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा गुजरात मे एक सभा को सम्बोधित करते हुए कहाथा कि उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल की नीति पर चलते हुए कश्मीर मुद्दे को अब सुलझा लिया है। प्रधानमंत्री का यह कथन सुनकर पाकिस्तान तिलमिला उठा और उसने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बयान को गलत करार दिया है।
    पाकिस्तान ने कहा, हम भारत के प्रधानमंत्री के उस बयान को खारिज करते हैं जिसमे उन्होंने कहा है कि उन्होंने कश्मीर के मुद्दे को सुलझा लिया है। भारत का यह बयान झूठ का प्रदर्शन कर रहा है और जनता को गुमराह कर रहा है। साथ ही उनका यह बयान यह बता रहा है कि भारत का नेतृत्व कश्मीर की जमीन को कितने हल्के में लेता है।
    पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद में जारी एक बयान में कहा , जम्मू कश्मीर एक विवादित इलाका है और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवादित बताया गया है। 1948 से ही यह संयुक्त राष्ट्र द्वारा समाधान करने का विषय रहा है। संयुक्त राष्ट्र के साफ रुख के बाद भी भारत ने कश्मीर में अपना अवैध आधिपत्य स्थापित कर रखा है। इतना ही नही यहां भारत की सेना मानवाधिकार का उल्लंघन भी कर रही है।
    उन्होंने आगे कहा, कश्मीर में जो भी हो रहा है उसके खिलाफ लगातार आवाज उठाई जा रही है। लेकिन लोग सैनिकों का उपयोग करके लोगो का दमन कर रहे हैं। भारत दिखावा कर रहा है कि कश्मीर का विकास हो रहा है। प्रयोजित तरीके से भारत के राजनेता कश्मीर का दौरा कर रहे हैं।
    भारत कितना भी दिखावा कर रहे लेकिन कश्मीर अभी बड़ी समस्या है। कश्मीर अपनी आजादी के लिए संघर्ष कर रहा है और भारत के इस झूठे दिखावे से हम कभी भी दुनिया को रूबरू नही होने देंगे। क्योंकि राजनेता कश्मीर को लेकर जो बातें कर रहे हैं वह सब नाटकीय है।