Category: national

  • फुटबॉल मैच के दौरान भड़की हिंसा, 127 की मौके पर मौत तो इतने हुए घायल

     

    इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के दौरान हिंसा भड़क गई।  वहीं इस हिंसा में 127 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल भी हुए। वहीं इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है।

    आपको यह भी बता दें कि शनिवार को इंडोनेशिया में भारी हिंसा के दौरान 127 लोगों की मौत हुई है। वहीं बताया यह जा रहा है कि ये हिंसा एक फुटबॉल मैच के दौरान भड़क उठी साथ ही इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे है।

    आपको बता दें कि इस हिंसा में फैंस ने कई खिलाड़ियों पर अटैक कर दिया और सुरक्षाकर्मी पर भी हमला बोला वहीं सुरक्षाकर्मी भी लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ रहे थे, पर फिर भी भीड़ काफी ज्यादा थी जिस कारण कन्ट्रोल करने में बहुत दिक्कत हो रही थी।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को अरेमा एफसी और पर्सेबाया सुरबाया के बीच एक मैच चल रहा था। इसमें अरेमा की टीम हार गई जिससे फैंस काफी नाराज भी हो गए और गुस्से में आकर बड़ी संख्या में मैदान की तरफ दौड़ने भी लगे।

    इस हिंसा के कई वीडियो सामने आ रहे है जिसमें फैंस को हिंसा करते हुए भी देखा गया है। वहीं इतना ही नहीं दावा यह भी है कि फैंस मैदान में घुसते ही खिलाड़ियों पर हमला भी करने लगे और वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी पर चीजें फेंकने लगे।

    वहीं शुरुआती जांच में यह पता चला है कि इम मौत के पीछा का कारण मारपीट, भगदड़ और दम घुटना रहा। वहीं बताया यह भी जा रहा है कि भारी संख्या में वहां अफरा-तफरी हुई जिस कारण ये कई जाने भी गई है। मरने वालो में दो पुलिसकर्मी भी शामिल है।

    इसके अलावा हिंसा में लगभग 180 लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आई है। 

  • हिन्दू महासभा की दुर्गा पूजा में गांधी बने असुर, शुरू हुआ विवाद

    देश– देश मे इस समय दुर्गा पूजा का जश्न चल रहा है। कल एक ओर गांधी जयंती मनाई गई वही दूसरी ओर जगह जगह दुर्गा पूजा के पंडाल सजाए गए और माता रानी का जगराता किया गया। वही कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान एक नया विवाद खड़ा हो गया है। क्योंकि इस दुर्गा में असुर की प्रतिमा हूबहू महात्मा गांधी से मिलती दिखाई गई है।

    इस पूजा का आयोजन हिन्दू महासभा द्वारा किया गया है। पूजा कोलकाता के कस्बा इलाक़े में रूबी क्रॉसिंग के पास आयोजित की गई। पूजा में जो असुर दिखाया गया उसकी प्रतिमा महात्मा गांधी से मिलती है। जैसे ही पूजा शुरू हुई और मूर्ति पर लोगो की नजर पड़ी पूजा पंडाल में बवाल मच गया। मूर्ति को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया और बाद में मौके पर पहुंची पुलिस से रातों रात मूर्ति को बदलवाया।
    लेकिन अब इस प्रतिमा पर हिन्दू महासभा ने अपना पक्ष रखा है। हिन्दू महासभा के कहना है प्रतिमा का गांधी से मिलना एक संयोग था। लेकिन गांधी ने ऐसा कुछ नही किया है जिससे उनका सम्मान हो। हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रचूड़ गोस्वामी का कहना है, जरूरी नही है कि किसी व्यक्ति के सर में बाल नही है और उसकी आंखों पर चश्मा लगा है तो वह गांधी ही हो। 
    क्योंकि इस तरह के कई लोग हैं और यह मात्र संयोग है। लेकिन गांधी ने कोई ऐसा काम नही किया है जिससे उनकी सराहना की जाए। लेकिन हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचाना नही था। हर चश्मे वाला गांधी हो जरूरी नही है। जो असुर दिखाया गया है उसने ढाल भी पकड़ रखी है। लेकिन कभी भी महात्मा गांधी ने ढाल नही पकड़ी है।
    हालाकि जब से यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तब से हिन्दू महासभा को टारगेट किया जा रहा है। लोग इसे जानी समझी साजिश बता रहे हैं और कह रहे हैं कि यह गांधी के प्रति नफरत फैलाने का एक नया तरीका है। वही जब इस मामले पर विवाद छिड़ गया तो मूर्ति को बदला गया। सर पर नकली बाल लगाए गए और मूर्ति को नकली मूंछ भी लगाई गई।

     

    इस मामले को लेकर क्या बोले विपक्ष के नेता-

    तृणमूल कांग्रेस के महासचिव कुणाल घोष कहते हैं, “ऐसी घटना की कल्पना तक नहीं की जा सकती. इससे भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है. यह नाटक है. महात्मा गांधी देश के राष्ट्रपिता हैं. उनकी विचारधारा का पूरी दुनिया सम्मान करती है. राष्ट्रपिता का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    वही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने इस मामले की निंदा करते हुए कहा है कि आयोजकों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए. भाजपा ने भी इस घटना की निंदा की है.

  • चीता हेलिकॉप्टर हुआ दुर्घटना का शिकार एक पायलट की मौत, एक की हालत गम्भीर

    देश-भारतीय सेना से बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हुआ है और इस दुर्घटना में एक पायलट की मौके पर मौत हो गई है।
    पीआरओ डिफ़ेंस तेज़पुर के मुताबिक यह हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ है। जिस समय हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ उस समय वह रूटीन निरक्षण पर था। हेलीकॉप्टर में दो पायलट थे। दोनो को हादसे के तुरंत बाद अस्पताल ले जाया गया और एक पायलट की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वही एक का इलाज अस्पताल में जारी है।
    बता दें दोनो पायलटों को सेना के अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। वही अभी तक इस बात का खुलासा नही हो पाया है कि आखिर यह दुर्घटना हुई कैसे।

  • पुलिस महानिदेशक (जेल) हेमंत लोहिया का शव उनके घर मे मिला, नौकर हुए गायब, तलाश जारी

    देश– जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (जेल) हेमंत लोहिया का शव उनके घर से बरामद हुआ है। सूत्रों का कहना है कि हेमंत लोहिया की हत्या हुई है उनका गला किसी धारदार हथियार से रेत दिया गया है।
    शव मिलने के बाद हड़कम मच गया है। लगातार पुलिस उनकी मौत की गुत्थी को सुलझाने की कोशिश में लगी हुई है। उनके घर के नौकर गायब है पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है।
    अभी तक इस बात की पुष्टि नही हुई है कि जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (जेल) हेमंत लोहिया की हत्या कैसे हुई है। पुलिस ने इस मामले में ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुँच गई है और हत्या की जांच की जा रही है। जल्द इस मामले का खुलासा हो जाएगा।

  • इस धरती के सबसे बड़े झूठे व्यक्ति है इमरान खान- पकिस्तानी पीएम

    विदेश– पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के मध्य जंग जारी है। दोनो एक भी मौका नही छोड़ते एक दूसरे को नीचा दिखाने का। जहां इमरान खान शहबाज शरीफ को स्वार्थी नेता कहते दिखते हैं। वही अब शाहबाज शरीफ ने इमरान खान पर यह आरोप लगाया है कि आज पाकिस्तान की जो दशा है उसके जिम्मेदार वही है।
    उन्होंने अपने बयान में कहा है कि इमरान खान ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। यह इस धरती के सबसे बड़े झूठे व्यक्ति है। सत्ता से जाने के बाद इन्होंने जनता के मन मे जहर घोला है और अपनी कमियों को छुपाने के लिए सरासर यह झूठ बोलते रहते हैं
    उन्होंने कहा, साल 2018 से देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ती चली गई। उन्होंने कभी भी इस बात पर ध्यान केंद्रित नही किया की देश का विकास किस प्रकार किया जाए। आज पाकिस्तान कर्ज के बोझ तले दबा जा रहा है। इस सबके लिए अगर कोई जिम्मेदार है तो वह सिर्फ़ इमरान खान है। उन्होंने जनता से झूठ बोला पाकिस्तान से झूठ बोल और देश को आर्थिक संकट की आग में झोंक दिया।

  • जापान पर उत्तरकोरिया ने दागी मिशाइल

    International – अपनी क्रूर नीतियो के लिए जाना जाने वाला उत्तरकोरिया बीते दिनों से चर्चा में बना हुआ है। वही अब खबर है कि उत्तरकोरिया ने इंटरमीडिएट रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल उत्तरी जापान के ऊपर दागी है।

    उत्तरकोरिया की इस हरकत के बाद उत्तरी जापान सरकार ने अपने यहां हाई अलर्ट जारी किया है और होक्काइडो आइलैंड के लोगो को यह हिदायत दी है कि वह लोग घर से बाहर न निकले। इसके अलावा उत्तरी जापान में कई ट्रेनों को अस्थाई रूप से स्थगित कर दिया गया है।
    जानकारी के लिए बता दें संयुक्त राष्ट्र ने उत्तरकोरिया पर बैलिस्टिक और परमाणु हथियारों के परीक्षण को लेकर प्रतिबंध लगाया था। साल 2017 के बाद अब उत्तरकोरिया ने जापान पर मिसाइल दागी है।
    उत्तरकोरिया के इस हरकत को जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने चिंताजनक बताते हुए इसकी निंदा की है और इसे हिंसक बताया है। सरकार का कहना है उत्तरकोरिया को शान्ति से समस्या है इसी कारण वह इस तरह की हरकतें कर रहा है। वही इस घटना के बाद जापान सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा काउंसिल की बैठक बुलाई है।
    जानकारी के अनुसार मिसाइल जापान से करीब 3000 किलोमीटर दूर प्रशांत महासागर में गिरी है। यह एक सप्ताह के भीतर जापान के 5वां मिशाइल परीक्षण है। उत्तरकोरिया के इस कदम पर अमेरिका ने अपना पक्ष रखा है और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

  • अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 6 साल का मासूम गला रेत कर की हत्या

    देश– अंधविश्वास कैसा भी हो उसका परिणाम घातक ही सिद्द होता है। हमने कई बार सुना होगा की लोग अपने अंधविश्वास के कारण किसी को भी मौत के घाट उतार देते हैं। वही अब खबर दिल्ली के लोधी नगर इलाके की है जहाँ अंधविश्वास के कारण एक बच्चे की गला रेत कर हत्या का मामला सामने आया है।

    पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के लोधी नगर इलाके में 2 युवकों ने बलि के नाम पर एक 6 साल के मासूम का गला रेत दिया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों की पहचान विजय और अजय कुमार के रूप में हुई है। वही बच्चे के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    पुलिस ने बताया एक अक्टूबर की रात को लोधी कॉलोनी के सीआरपीएफ मुख्यालय के अंदर कुछ मजदूर भजन कीर्तन का कार्यक्रम कर रहे थे। इस कार्यक्रम से एक बच्चा गायब हो गया। लोगो ने बच्चे की तलाश शुरू की तो देखा एक झुग्गी से खून बह रहा था।
    लोग फटाक से उस झुग्गी के अंदर घुस गए और अंदर का दृश्य देखकर हक्का बक्का रह गए। दोनो आरोपी बच्चे का शव छुपाने की कोशिश में लगे हुए थे। लोगो ने आरोपियों को पकड़ लिया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जिस समय आरोपियों को हिरासत में लिया उस समय वह दोनो नशे की हालत में थे। 
    पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों ने यह बयान दिया है कि वह भगवान को खुश करना चाहते थे। भगवान को खुश करने के लिए उन्होंने बच्चे की बलि दी है। आरोपियों के बयान से साफ है कि अंधविश्वास के चलते बच्चे को अपनी जान गवानी पड़ी है।

  • पोरबंदर में अतिक्रमण हटाओ अभियान बना समस्या

    गुजरात– एक ओर राजनेता गुजरात मे होने वाले चुनाव के लिए तैयारी कर रहे हैं। वही दूसरी ओर गुजरात के पोरबंदर में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है। यह अभियान आय दिन हिंसक होता जा रहा है। 
    प्रशासन द्वारा जारी इस अभियान के खिलाफ कल प्रदर्शनकारियों ने सड़को पर जमकर हंगामा किया। वही पुलिस ने भीड़ को तोड़ने के लिए उनपर आंसू गैस के गोले फेके।
    पुलिस का दावा है कि बीते 3 से 4 दिन हो गए हैं। लेकिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है। इसकी गति बढ़ती जा रही है। इस अभियान में देवभूमि द्वारका, पोरबंदर और गिर सोमनाथ के कुछ इलाके शामिल हैं.लोग इस अभियान के खिलाफ हैं।
     वहीं, पिछले कुछ दिनों में पोरबंदर में दुकानों, घरों, दरगाहों और मजहरों सहित कई स्थानों पर तोड़फोड़ की गई है. इस तोड़फोड़ के खिलाफ लोगों में काफी आक्रोश । 
    हालाकि प्रशासन का कहना है कि इलाके में केवल ढांचे को ध्वस्त किया गया है। जिला कलेक्टर ने कहा अभी हालात स्थिर है। जब तोड़फोड़ शुरू हुई तब स्थानीय लोगो को काफी इससे दिक्कत हुई। लोगो ने इसका विरोध किया। लेकिन पुलिस ने अपनी बुद्धि के बलबूते से स्थित को काबू कर लिया है।

  • कनाडा के भगवत गीता पार्क में हुई हेट क्राइम की वारदात भारत ने की निंदा, कही बड़ी बात

    देश– भारत ने कनाडा के भगवत गीता पार्क में हुई हेट स्पीच क्राइम की निंदा की है। ओटावा में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट करते हुए कहा, हम ब्रैम्पटन के भगवत गीता पार्क में हुए हेट क्राइम की कड़ी निंदा करते हैं। हम कनाडा के उच्च अधिकारियों और पुलिस से अनुरोध करते हैं कि वह इस मामले को संज्ञान में ले और इसपर त्वरित कार्यवाही करें।

    जानकारी के लिए बता दें इससे पहले रविवार को यहां भगवत गीता पार्क में एक पार्क साइन को तोड़ा गया. इस खबर की पुष्टि ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने की. घटना की निंदा करते हुए ब्राउन ने कहा, “हम इसके लिए जीरो टॉलरेंस रखते हैं.”
    बताते चले कनाडा में भारतीय मूल के 16 लाख लोग और अनिवासी भारतीय रहते हैं. इस साल देश में हिंदू मंदिरों पर हमले की कम से कम दो घटनाएं हुई हैं. 15 सितंबर को, एक मंदिर को भारत विरोधी भित्तिचित्रों से डिफेक्ट किया गया था।

  • Uttarkashi Avalanche: एवलांच में फंसे नौ प्रशिक्षकों के शव बरामद, 32 की तलाश जारी

    Uttrakhand – उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में डोकरानी बामक ग्लेशियर में आज एवलांच हो गया। जानकारी के अनुसार, एवलांच की चपेट में आने से नेहरू पर्वतारोहण संस्थान(निम) के 34 प्रशिक्षु और सात पर्वतारोहण प्रशिक्षक वहां फंसे थे। निम कर्नल अजय बिष्ट ने बताया कि इस दौरान नौ पर्वतारोहियों के शव बरामद हुए हैं। 
    वहीं, 32 पर्वतारोही अभी भी लापता हैं। वहीं डीएम अभिषेक रूहेला ने बताया कि मौसम खराब होने की वजह से अभी रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया है। मौसम ठीक होने पर दोबारा रेस्क्यू शुरू किया जाएगा।
    डीआईजी एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि एयरफोर्स से शासन ने संपर्क किया है। तीन हेलीकॉप्टर पूरे क्षेत्र की रेकी करेंगे। एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सहस्त्रधारा हेलीपैड से एसडीआरएफ की पांच टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। तीन टीमों को रिजर्व में रखा गया है। जरूरत पड़ने पर इन टीमों को भी रवाना किया जाएगा।
    नेहरु पर्वतारोहण संस्थान निम का डोकरानी बामक ग्लेश्यिर में द्रोपदी डांडा-2 पहाड़ी पर बीते 22 सितंबर से बेसिक/एडवांस का प्रशिक्षण चल रहा था। जिसमें बेसिक प्रशिक्षण 97 प्रशिक्षार्थी, 24 प्रशिक्षक व निम के एक अधिकारी समेत कुल 122 लोग शामिल थे। जबकि एडवांस कोर्स में 44 प्रशिक्षणार्थी व नौ प्रशिक्षक समेत कुल 53 लोग शमिल थे। 
    जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि क्रेवांस में फंसे लोगों को निकालने के लिए निम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। घटना स्थल पर निम के पास दो सेटेलाइट फोन मौजूद हैं। रेस्क्यू अभियान के लिए निम के अधिकारियों के साथ निरन्त समन्वय किया जा रहा है।
    नोट- यह खबर अमर उजाला से ली गई है इसमे जनसंदेश की टीम द्वारा कोई एडिटिंग नही की गई है।