Category: national

  • अयोध्या में लगेगी विश्व की सबसे ऊंची राम प्रतिमा

    देश– उत्तरप्रदेश का जिला अयोध्या विकास की राह पर चल रहा है। जब से यहाँ राम मंदिर निर्माण शुरू हुआ है यह शहर सुर्खियों में आ गया है। अयोध्या को पुरातन काल की धरहरा के रूप में तैयार किया जा रहा है। लोग इसे राम नगरी भी कहते हैं। 

    वही अब दुनिया की सबसे ऊंची राम प्रतिमा की स्थापना अयोध्या नगरी में होने जा रही है। इस मूर्ति का स्वरूप राजा राम के तौर पर होगा, जिसके सिर विशाल छत्र, बाएं हाथ में धनुष और दाहिने हाथ में तीर होगी।
    इसके अलावा मूर्ति का बेस 51 मीटर का होगा, जिसमें म्यूजियम और मंदिर की स्थापना की जाएगी. यह मूर्ति विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति होगी, जिसे स्टेचू ऑफ यूनिटी बनाने वाली संस्था सुतार प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा बनाया जाएगा।
    बता दें इस मूर्ति के निर्माण का काम कम्पनी को साल 2018 में ही दे दिया गया था।मूर्ति की ऊंचाई 251 मीटर होगी, जिसमें 51 मीटर बिल्डिंग की ऊंचाई होगी, जिसमें मंदिर का स्वरूप और म्यूजियम होगा।
    पर्यटकों के लिए मंदिर और म्यूजियम आकर्षण का केंद्र रहेगा और भगवान की मूर्ति 200 मीटर ऊंची होगी. कुल 251 मीटर ऊंची भगवान राम की प्रतिमा होगी जो राजाराम के स्वरूप में दिखेगी।

  • पीएम बोले हमारी सरकार Internet for all पर कर रही काम

    India – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश मे 5G सेवाओ को लॉन्च किया है। अब आज से देश के 13 शहरों में 5 जी सेवा शुरू हो जाएंगी। वही यह योजना बनाई गई है कि 5जी सेवा का विस्तार पूरे देश मे साल 2023 तक कर दिया जाएगा।

    5जी के लॉन्च पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज देश की ओर से, देश की टेलीकॉम इंडस्ट्री की ओर से, 130 करोड़ भारतवासियों को 5G के तौर पर एक शानदार उपहार मिल रहा है।
    5G, देश के द्वार पर नए दौर की दस्तक है। 5G, अवसरों के अनंत आकाश की शुरुआत है। मैं प्रत्येक भारतवासी को इसके लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। नया भारत, टेक्नॉलजी का सिर्फ़ कंज्यूमर बनकर नहीं रहेगा बल्कि भारत उस टेक्नॉलजी के विकास में, उसके इम्प्लीमेशन में एक्टिव भूमिका निभाएगा।
    भविष्य की वायरलेस टेक्नॉलजी को दडिजाइन करने में, उस से जुड़ी मैन्युफैक्चरिंग में भारत की बड़ी भूमिका होगी।
    2G, 3G, 4G के समय भारत टेक्नॉलजी के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहा। लेकिन 5G के साथ भारत ने नया इतिहास रच दिया है। 5G के साथ भारत पहली बार टेलीकॉम टेक्नॉलजी में ग्लोबल सतिंदर तय कर रहा है।
    उन्होंने आगे कहा, जब हम डिजिटल इंडिया की बात करते हैं तो कुछ लोग समझते हैं ये सिर्फ एक सरकारी योजना है।
    लेकिन डिजिटल इंडिया सिर्फ एक नाम नहीं है, ये देश के विकास का बहुत बड़ा विजन है।
    इस विजन का लक्ष्य है उस तकनीकी को आम लोगों तक पहुंचाना जो लोगों के लिए काम करे, लोगों के साथ जुड़कर काम करे। 2014 में जीरो मोबाइल फोन निर्यात करने से लेकर आज हम हजारों करोड़ के मोबाइल फोन निर्यात करने वाले देश बन चुके हैं।
    स्वाभाविक है इन सारे प्रयासों का प्रभाव डिवाइस की कीमत पर पड़ा है। अब कम कीमत पर हमें ज्यादा फीचर्स भी मिलने लगे हैं। जैसे सरकार ने घर-घर बिजली पहुंचाने की मुहिम शुरू की जैसे हर घर जल अभियान के जरिए हर किसी तक साफ पानी पहुंचाने के मिशन पर काम किया।
    जैसे उज्जवला योजना के जरिए गरीब से गरीब आदमी के घर में भी गैस सिलेंडर पहुंचाया वैसे ही हमारी सरकार Internet for all के लक्ष्य पर काम कर रही है।

  • रूस का जनमत संग्रह झूठ मैं कभी नही करूंगा इसका सपोर्ट

    विदेश– अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वह कभी भी रूस द्वारा युक्रेन के कब्जा वाले इलाके में करवाए गए जनमत संग्रह को मान्यता नही देंगे।

    उन्होंने आगे कहा रूस का यह कदम अंतरराष्ट्रीय नियमो का उल्लंघन है। क्योंकि रूस का जनमत संग्रह झूठ है। मैं इसका कभी भी समर्थन नही करूंगा। क्योंकि इसके नतीजे मास्को में तैयार किये गए हैं जो रूस की नीतियों और इच्छाओं के अनुसार होंगे।
    उन्होंने आगे कहा, यह बात किसी से छुपी नही है की यूक्रेन क्या चाहता है। युक्रेन के लोग रूस से युद्ध कर रहे हैं रोज युक्रेन के लोगो की जान जा रही है। लेकिन पुतिन अपनी निरंकुशता का परिचय दे रहे हैं। पुतिन के हठ ने युक्रेन को शमशान बना दिया है। 
    रूस का यह काम संयुक्त राष्ट्र चार्टर और संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के बुनियादी सिद्धांतों का एक प्रमुख उल्लंघन है। बता दें पुतिन कई बार युक्रेन को धमकी दे चुके हैं। वही जो बाइडेन यह लगातार कहते आ रहे हैं कि पुतिन अपने स्वार्थ हेतु परमाणु हथियारों के इस्तेमाल तक जाने में नही कतराएंगे।

  • सुप्रीम कोर्ट ने तोड़ा रिकॉर्ड, 10 घण्टे 40 मिनट चली सुनवाई

    देश– कोर्ट में सुनवाई घण्टो चली यह तो सभी ने आम तौर पर सुना होगा। लेकिन क्या आपने यह सुना है कि न्यायाधीश ने केस की सुनवाई 10 घण्टे 40 मिनट तक की है। हां ठीक सुना आपने। मामला कल का है जब न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस हिमा कोहली ने सुप्रीम कोर्ट की पीठ के रिकॉर्ड तोड़ दिए।

    कल पीठ में 75 मामलों की सुनवाई की गई। कोर्ट में सुनवाई सुबह सवा नौ बजे से शुरू हुई और रात के सुनवाई 9 बजकर 10 मिनट तक चलती रही। सामान्य तौर पर कोर्ट में सुनवाई 4 से 5 बजे तक खत्म हो जाती है। 
    सुनवाई खत्म होने के बाद जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने पूरे स्टाफ का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कल 10 घण्टे 40 मिनट तक कोर्ट में सुनवाई की है। यह पहली बार हुआ है जब कोर्ट में इतनी देर तक सुनवाई हुई है। 
    उन्होंने इतनी देर तक सुनवाई की क्योंकि दशहरे की छुट्टी होने वाली है और कल कार्य का आखिरी दिन था। अगर सुनवाई न होती तो मामला लम्बे समय के लिए टल जाता।

  • मरने के बाद भी नही खत्म होता निजता का अधिकार- कोर्ट

    देश– निजता के अधिकार को लेकर कोलकाता हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा है कि किसी भी व्यक्ति की अगर मौत हो जाती है। तो उसका निजता का अधिकार खत्म नही होता है। उसकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कोई भी जानकारी या चैट सार्वजनिक नही की जा सकती है। 

    आरटीआई अधिनियम के तहत किसी भी मृत व्यक्ति की तस्वीरों , उसकी प्राइवेट चैट का खुलासा नही किया जा सकता है। कोर्ट ने यह बात मृतक व्यक्ति के प्राइवेट स्पेस का बचाव करते हुए कही है।
    टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक, हाईकोर्ट ने बंगाल पुलिस को निर्देश दिया कि वह रशिका जैन द्वारा उसकी मौत से पहले उसके दोस्त के साथ साझा किए गए व्हाट्सऐप संदेशों और तस्वीरों को आरटीआई एक्ट के तहत ‘प्राइवेट इन्फॉर्मेशन’ के रूप में मानें।
    जानकरी के लिये बता दें बीते साल राशिका की संदिग्ध तरीके से मौत हो गई थी। इनकी शादी 2020 में हुई थी और इनकी मौत काफी रहस्यमयी थी। राशिका के माता पिता और ससुराल वालों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया था।

  • उत्तर कोरिया ने दागी बैलिस्टिक मिसाइलें

    विदेश– उत्तर कोरिया अपनी कठोर नीतियों के लिये जाना जाता है। हर कोई जानता है किम जोंग उन अपने अलावा किसी की बात नही सुनते है। वही अब दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने यह पुष्टि की है कि जापान के समुद्र की ओर उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागी है। इस बात की पुष्टि जापान ने भी की है।

    जापान के अधिकारियों ने कहा है कि उत्तर कोरिया की ओर से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलें जापान के इकोनॉमिक स्पेस के बाहर गिरी है। इससे जापान के किसी भी जहाज को कोई नुकसान नही हुआ है।
    दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसी योनहाप ने ज्वाइंट चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ के हवाले से बताया कि प्योंगयांग के सुनान इलाके से शनिवार सुबह 6:45 और 7:03 बजे मिसाइलें लॉन्च की गईं।
    जानकारी के लिए बता दें उत्तरकोरिया के दौरे पर अमेरिकी की उपराष्ट्रपति कमला हैरिसन आई थी। उनके जाने के तुरंत बाद उत्तरकोरिया ने यह मिसाइलें दागी है। जानकारी के लिये बता दें उत्तर कोरिया ने साल 2017 में पहला इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल टेस्ट किया था।

  • मुकेश अंबानी को सरकार ने दी इस उत्तम श्रेणी की सुरक्षा

    डेस्क। गृह मंत्रालय ने उद्योगपति मुकेश अंबानी की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। सूत्रों की माने तो यह फैसला खुफिया एजेंसी (IB) की रिपोर्ट के बाद लिया गया है।

    इसके साथ ही आईबी की रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया था कि अंबानी की सुरक्षा को बहुत ही खतरा है। वहीं इसके बाद गृह मंत्रालय की तरफ से सुरक्षा कवर को भी बढ़ा कर ‘Z +’ श्रेणी का कर दिया गया है। इससे पहले अंबानी को सिर्फ Z श्रेणी की ही सुरक्षा दी जाती थी।

    बता दें  रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी को पहले ‘Z’ की सुरक्षा दी गई थी। पर आपको बता दें कि पिछले साल मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के बाहर बम विस्फोट के बाद से ही गृह मंत्रालय उनकी सुरक्षा को बढ़ाने की बात कही थी

    भारत में रिकॉग्नाइज्ड यानि कि लोकप्रिय व्यक्तियों को सुरक्षा कवर की पेशकश दी जाती है। आपको याद होगा इससे पहले गृहमंत्रालय की तरफ से खतरे को लेकर रिपोर्ट मांगी जाती है। वही सुरक्षा एजेंसियां जब व्यक्ति के बारे में मंत्रालय को रिपोर्ट करती हैं, उसके बाद उन्हें उसी के आधार पर सुरक्षा मुहैया कराई जाती है। वहीं एजेंसियों की तरफ से खतरों का आकलन पांच श्रेणियों में किया जाता है। जिन्हें X, Y, Z, Z+, SPG के रूप में जाना जाता है। वही बता दें कि एसपीजी की सुरक्षा प्रधानमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री के परिवारों को प्रदान की जाती है।

    जानिए, क्या है Z+ सुरक्षा?

    Z+ में सुरक्षा दूसरे नंबर की सुरक्षा सुविधा होती है। इस सुरक्षा कवर में 55 लोग भी शामिल होते हैं। इनमें 10+ एनएसजी कमांडो और पुलिस अधिकारी भी होते हैं। वहीं सभी कमांडो हर तरह से लड़ाई करने में सक्षम होते हैं। साथ ही भारत में इस वक्त Z+ सुरक्षा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय वित्त मंत्री सहित अन्य प्रसिद्ध व्यक्तियों को भी दी गई है।

  • व्हाट्सएप पर अब आपको मिलेगा ट्रैन का पूरा अपडेट, साथ में लोकेशन

    डेस्क। अगर आपको Train से यात्रा करना है तो अब WhatsApp पर ही घर बैठे आपको ट्रेन से जुड़ी कई अहम जानकारियां और अपडेट मिल सकेंगे। आपको बता दें कि मुंबई बेस्ड स्टार्टअप Railofy ने एक चैटबॉट भी तैयार किया है जो भारतीय रेल यात्रियों को वॉट्सऐप पर PNR status और रियल टाइम स्टेटस चेक करने की अनुमति देगा।

    वहीं यह सुविधा उन लोगों के लिए बेहद काम साबित हो सकती है, जो ट्रेन की डिटेल्स चेक करने के लिए कई सारे ऐप्स डाउनलोड नहीं करना चाहते।

     वॉट्सऐप पर पीएनआर और लाइव ट्रेन स्टेटस चेक करने के लिए आपको बस एक खास नंबर सेव करना है और उस चैटबॉट में 10 अंकों का PNR number दर्ज करना होगा। आगे हमने आपकी सुविधा के लिए वॉट्सऐप पर पीएनआर स्टेटस और ट्रेन की लाइव लोकेशन ट्रैक करने के लिए स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस बताया है।

    स्टेप 1: अपने स्मार्टफोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में Railofy का ट्रेन इंक्वायरी नंबर (+91-9881193322) सेव करना होगा। 

    स्टेप 2: अब, आपको वॉट्सऐप खोलें और रेलोफी के चैटबॉट नंबर की चैट विंडो में जाएं जिसे आपने पहले सेव कर के रखा होगा।

    स्टेप 3: अपनी ट्रेन का 10 अंकों का PNR number संभाल कर रखें और चैट विंडो में 10 अंकों का पीएनआर नंबर टाइप करें और मैसेज Send करें।

    स्टेप 4: अब रेलोफी चैटबॉट आपको PNR status, train status and alerts जैसे डिटेल्स भेजता रहेगा।

    स्टेप 5: चैटबॉट अब ऑटोमैटिकली आपको वॉट्सऐप पर ट्रेन का रियल-टाइम स्टेटस भी दिखाता रहेगा।

  • आखिर क्यों चालाक चीन ने पाकिस्तान से खरीद रहा है कुत्ते और गधे

    विदेश– अभी हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि चीन पाकिस्तान से कुत्ते और गधे की खरीद करने वाला है। चीन की इस डील की चर्चा पूरे विश्व मे हो रही है। हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर ऐसा क्या है इन गधों और कुत्तो में की चालाक चीन पाकिस्तान से इन्हें खरीदना चाहता है।
    जानकारी के मुताबिक चीन के लोग मास के काफी शौकीन हैं। वह हर किसी का मास खाना पसंद करते हैं। उनके यहां ज्यादातर डिश नॉनवेज बनती है। वही चीन कई बार यह बात कह चुका है कि वह पाकिस्तान से मांस खरीदना चाहता है। 
    वही इस मास की खरीद के परिपेक्ष्य में वाणिज्य पर सीनेट की स्थायी समिति (Senate Standing Committee on Commerce) की यह बैठक राजधानी इस्लामाबाद में जीशान खानजादा की अध्यक्षता में आयात और निर्यात को लेकर एक ब्रीफिंग देने के लिए आयोजित की गई थी।
    बताया जा रहा है चीन पाकिस्तान से कुत्तो और गधों को इसलिक खरीद रहा है कि क्योंकि वह ब्रीफिंग का शौकीन हैं। वह अपने यहां इनका एक फार्म खोलेगा और इनकी नस्लो को बढ़ाएगा। जब इनकी नस्लें चीन में बढ़ जाएगी तो चीन अपने यहां से गधे व कुत्ते के ब्रीफिंग को अन्य देशों में निर्यात करेगा और अपना बिजनेस बढ़ाएगा।

  • पार्ट टाइम जॉब के नाम पर करोड़ों की ठगी, ED ने किया चीन का पर्दाफाश

    डेस्क। पार्ट टाइम जॉब के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी एक्शन में नजर आ रही है। ईडी ने इस मामले में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 12 जगह रेड भी की है। ईडी ने बेंगलुरु में 12 जगह रेड करके 5 करोड़ 85 लाख रुपये जब्त कर लिए हैं। वहीं जांच के दौरान ज्यादातर युवाओं के साथ चीनी नागरिकों के धोखाधड़ी करने की बात भी सामने आई है।
    ईडी से मिली जानकारी कुछ चीनी नागरिकों ने युवाओं के साथ कीपशेयर नाम के एक मोबाइल एप्लिकेशन के जरिये धोखाधड़ी की है। युवाओं से पार्ट टाइम जॉब देने का वादा करके पैसे हड़पे गए हैं। वहीं ईडी ने यह जानकारी दी है कि चीनी नागरिकों ने भारत में कई कंपनियां बनाईं और कई भारतीयों को डायरेक्टर, ट्रांसलेटर के साथ ही ह्यूमन रिसोर्स मैनेजर और टेलीकॉलर के पदों पर काम दिया।
    केंद्रीय जांच एजेंसी ने आगे बताया कि चीनी नागरिकों ने युवाओं से उनके दस्तावेज लिए और इनका उपयोग करके बैंक खाते भी खोले। वहीं चीनी नागरिकों ने कीपशेयरर नाम के मोबाइल एप्लिकेशन से युवाओं को पार्ट टाइम नौकरी देने के संबंध में व्हाट्सएप, टेलीग्राम आदि ऐप के जरिये विज्ञापन भी दिए। और इस एप्लिकेशन को एक इन्वेस्टमेंट ऐप से जोड़ा गया जिसके बाद रजिस्ट्रेशन के नाम पर युवाओं से पैसे वसूले गए और निवेश के नाम पर भी लोगों की गाढ़ी कमाई जमा करा ली गई।
    साथ ही बताया जा रहा है कि इन युवाओं को मशहूर हस्तियों के वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने और उन्हें लाइक करने का काम दिया गया था वहीं टास्क पूरा हो जाने के बाद कंपनी की ओर से 20 रुपये प्रति वीडियो की दर से भुगतान भी किया जाता था। इसके बाद कुछ समय के लिए पैसा युवाओं के वॉलेट में जमा भी किया जाता था लेकिन बाद में इस ऐप को ही गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया और पार्ट टाइम जॉब के नाम पर करोड़ों रुपये के घोटाले की आशंका जताई गई।
    इस मामले को लेकर बेंगलुरु पुलिस की ओर से दायर आरोप पत्र के मुताबिक कुल 92 आरोपी हैं। इन 92 में से छह आरोपी चीन और ताइवान के नागरिक भी हैं जो धोखाधड़ी के इस खेल को पूरी तरह से नियंत्रित कर रहे थे।