Category: national

  • बुर्का पहनकर आई दो महिलाएं तोड़ी दुर्गा देवी की मूर्ति आग लगाने का था इरादा

    देश– पूरा देश जहां दुर्गा पूजा की तैयारी कर रहा है। वही हैदराबाद से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां सऊदी अरब की दो महिलाएं बुर्का पहकर माता रानी के पंडाल में आई और उन्होंने माता की प्रतिमा तोड़ दी और आग लगाने की कोशिश की। इतना ही नही इन महिलाओं ने एक चर्च परिसर में स्थित मदर मेरी की मूर्ति के साथ भी तोड़फोड़ की।

    जानकारी के लिए बता दें यह घटना खैरताबाद इलाके की है। जहां बुर्का पहने महिलाओं में दुर्गा पंडाल में बवाल मचवा दिया। माता की मूर्ति तोड़ी और आग लगाने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को हिरासत में ले लिया है और इस मामले की तहरीर जारी है।
    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह दोनो महिलाएं जेहाद की रहने वाली है और इनकी मानसिक स्थिति खराब है। इन महिलाओं को रोकने की कोशिश की गई लेकिन इन्होंने लोगो पर भी हमला बोल दिया। दुर्गा पूजा पंडाल में हुई तोड़फोड़ के बाद हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई है। 
    पुलिस लगातार इस मामले की छानवीन कर रही है। महिलाओं से पूंछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह इस तरह का खराब वर्ताव क्यों कर रही है।

  • जाने क्यों पाकिस्तान को 10 मिलियन डॉलर की सहायता देगा अमेरिका

    International – अमेरिका पाकिस्तान की खूब मदद कर रहा है। पाकिस्तान के बुरे वक्त में अमेरिका पाकिस्तान के साथ खड़ा है। वही अब अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने खाद्य सुरक्षा के लिए पाकिस्तान को अतिरिक्त 10 मिलियन डॉलर की सहायता की घोषणा की है।

    अमेरिका के विदेश मंत्री ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो से मुलाकात की और कहा की यह समय पाकिस्तान के लिए काफी कठिन है। पाकिस्तान इस समय बड़े संकट से जूझ रहा है। पाकिस्तान को मदद की जरूरत है और हम उसके साथ खड़े हैं।
    उन्होंने आगे कहा अमेरिका हर उस देश के साथ खड़ा है जिसे मदद की आवश्यकता है। वही इस समय पाकिस्तान में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। पाक की जो हालात है उससे सभी वाकिफ हैं। पाकिस्तान की अगर इस समय मदद नही की गई तो इसके दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे।
    उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अब तक बाढ़ पीड़ितों को 55 मिलियन डॉलर की सहायता प्रदान की है और अब खाद्य सुरक्षा के लिए अतिरिक्त 10 मिलियन डॉलर की सहायता प्रदान कर रहा है।

  • रेप के आरोपी को पीड़ित ने बन्द किया घर मे दर्ज करवाई तहरीर

    अपराध– देश मे अपराध रफ्तार के साथ बढ़ते जा रहे हैं। आय दिन महिलाओ के साथ अभद्रता के मामले सामने आते हैं। वही अब खबर दिल्ली शहर से है। जहां एक एयर होस्टेस के साथ उसके घर मे घुस कर रेप का मामला सामने आया है। घटना के बारे में जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है।

    पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी के लिए बता दे आरोपी व्यक्ति किसी राजनीतिक दल का लोकल नेता था। वह युवती से बीते माह से संपर्क बनाए हुए था। वही जब उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया तो महिला ने उसे घर मे बन्द कर दिया और पुलिस को बुलाकर उसे अरेस्ट करवाया।
    पीड़िता ने बताया कि वह एक एयरलाइंस कंपनी में बतौर एयरहोस्टेस काम करती है. यहां वह दक्षिण दिल्ली के महरोली क्षेत्र में किराए का घर लेकर रहती है। वही आरोपी खानपुर का रहने वाला है उसका नाम यादव है। वह राजनीतिक पार्टी का स्थानीय ब्लॉक अध्यक्ष है। 
    पीड़ित ने बताया की बीते दो महीने से वह उसे जानती थी। बीते दिन वह नशे की हालत में उसके घर पहुंचा। वहां वह उसके साथ जबर्दस्ती करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी पर कार्यवाही की जा रही है।
    जानकारी के लिए बता दें आरोपी के खिलाफ पीड़िता के साथ दुष्कर्म और मारपीट के अलावा महिला के शील भंग की धाराओं में केस दर्ज किया गया है. आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने अप्राकृतिक सेक्स का भी आरोप लगाया है।

  • आप विधायक को मिली जमानत, बोले सत्य की हुई जीत

    Breakingnews – दिल्ली की राउस अवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह ख़ान को ज़मानत दे दी है। इन्हें बीते सप्ताह एंटी करप्शन ब्यूरो ने हिरासत में लिया था। आम आदमी पार्टी के विधायक पर यह आरोप लगा था कि जब यह वक़्फ़ बोर्ड के चैयरमेन थे तो इन्होने अपने पद का गलत उपयोग किया था।

    इन्हें कोर्ट ने एक लाख रुपये के बांड पर जमानत दी है। उन्हें जमानत मिली तो उन्होंने इसे सत्य की जीत बताया है। विधायक का पक्ष रखते हुए एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल मेहरा ने कहा की जो भी ऊपर आरोप लगाए गए हैं वह निर्थक है। इस बात का कोई सबूत नहीं है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया है। उनके पास एक एक पैसे का हिसाब रखा है।
    उनकी दलीलों का विरोध करते हुए अन्य वकील अतिरिक्त लोक अभियोजक अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि अभी यह मामला जमानत देने के स्तर पर नहीं पहुंचा है। उन्होंने इस मामले में एजेंसी से झूठ बोला था कि उनका मोबाइल खो गया है।

  • जाने क्यों नीतीश ने भरी सभा मे तेजस्वी यादव को बताया मुख्यमंत्री

    बिहार– मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस समय अपने बयानों को लेकर खुब सुर्खियां बटोर रहे हैं। वह आय दिन केंद्र की बीजेपी सरकार पर कटाक्ष करते दिखाई देते हैं। वही अब नीतीश का एक बयान सुर्खियों में है जिंसमे वह नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री सम्बोधित करते दिखाई दे रहे हैं। उनके इस बयान को सुनकर हर कोई चौंक गया है।

    पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने भारी सभा मे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री कहकर संबोधित किया। उनके मुख से निकले इस शब्द को सुनकर पूरी सभा की आंखे फटी की फटी रह गई और खुद तेजस्वी यादव चौंक गए की आखिर चाचा नीतीश कह क्या रहे हैं।
    जानकारी के लिए बता दें यह घटना तब सामने आई जब नीतीश कुमार पटना के ज्ञान भवन में पशु चिकित्सक पदाधिकारियों और मत्स्य विकास पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देने गए थे. ज्ञान भवन में चल रहे कार्यक्रम के दौरान पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया और बाद में उन्होंने सभा को सम्बोधित किया।
    नीतीश कुमार का यह बयान गलती की वजह से आया है। सभा के दौरान उनकी जुबान फिसल गई। लेकिन विपक्षी दलों ने इस मौके का फायदा उठाया। बीजेपी प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने तंज कसते हुए कहा नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री कहकर आत्मसमर्पण कर दिया है अब उनका राजनीतिक करियर डगमगा रहा है।

  • पाक और अमेरिका के रिश्ते से किसी को लाभ नही

    देश– विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्ते को लेकर बड़ी बात कही है। वह बोले दोनो देशो के रिश्ते से किसी का भला नही हुआ है। यहाँ तक की इस रिश्ते से अमेरिका और पाकिस्तान का भी कुछ भला नही हुआ है। वही उन्होंने आगे पाकिस्तान को एफ़-16 विमानों के लिए 450 मिलियन की अमेरिकी मदद पर भी सवाल उठाए।

    उन्होंने आगे कहा, अगर मैं प्रखर तरीके से सच कहूं तो इन दोनों देश के रिश्ते से किसी को कोई लाभ नही है। बाकी यदि अमेरिका को लगता है तो वह इस रिश्ते के लाभ गिनवा सकता है। जानकारी के लिए बता दें उन्होंने अमेरिका के उस दावे पर सवाल उठाए जिसमें वो कहता है कि पाकिस्तान को F-16 पैकेज चरमपंथ से निपटने के लिए दिया गया है।
    जयशंकर बोले यह बात तो जगजाहिर है कि पाकिस्तान F-16 का इस्तेमाल कब और कहां करता है। अब आप इस तरह की बातों से लोगो को बेवकूफ नही बना सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें इस महीने की शुरुआत में बाइडन प्रशासन ने पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमानों के रखरखाव के लिए 45 करोड़ अमेरिकी डॉलर की मदद देने का ऐलान किया । उनके इस ऐलान के परिपेक्ष्य में एस जयशंकर ने यह टिप्पणी की है।

  • ममता बनर्जी पर बनाया आपत्तिजनक मीम हुई युवक की गिरफ्तारी

    राजनीति– पश्चिम बंगाल के एक यू ट्यूबर को ममता बनर्जी पर मेम्स बनना मनाग पड़ गया है और उसे अब इस वजह से जेल की रोटी तोड़नी पड़ रही है। यह यू ट्यूबर नदिया जिले का है। इसकी उम्र 29 साल है। इसे कथित तौर पर ममता बनर्जी को लेकर आपत्तिजनक मेम्स बनाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

    बताया जा रहा है कि तुहिन मंडल को कोलकाता पुलिस की ख़ुफिया शाखा के अधिकारियों ने ताहेरपुर थाना क्षेत्र के बापूजीनगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। कोलकाता में इस समय इस तरह के मीम्स जमकर वायरल हो रहे हैं। पुलिस यह दावा कर रही है कि इस तरह की घटनाएं ममता बनर्जी की छवि खराब करने के उद्देश्य से की जा रही है।
    कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “ऐसा लगता है कि अभियुक्त ने मुख्यमंत्री की छवि खराब करने के उद्देश्य से उनके भाषणों के कुछ हिस्सों को संपादित कर कथित भड़काऊ, अपमानजनक मीम्स बनाये. शिकायतकर्ता ने दावा किया कि इस तरह के कृत्य हिंसा भड़काने का कारण बन सकते हैं, जिससे प्रदेश में शांति भंग हो सकती है।

  • भारत मे धड़ाके से बड़ा इंटरनेट का इस्तेमाल , चीन पहले तो भारत पहुंचा दूसरे पायदान पर

    तकनीकी– आज तकनीकी हमारे जीवन का हिस्सा बन गई है। इंटरनेट के बिना अब हमारा कोई काम सफलता पूर्वक नही हो पा रहा है। हम पूरी तरह से अब इंटरनेट पर डिपेंड है। वही अगर हम भारत की बात करे तो भारत मे इंटरनेट यूजर की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।

    अब गांव से लेकर शहर तक हर कोई इंटरनेट पर डिपेंड हो गया है। वही अब इंटरनेट इस्तेमाल को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में भारत उन 5 देशों में शामिल हैं जहां इंटरनेट का इस्तेमाल सबसे अधिक किया जाता है।
    अगर हम पहले नम्बर के इंटरनेट यूजर देश की बात करे तो वह चीन है। चीन में 102 करोड़ इंटरनेट यूजर्स है। वही भारत इंटरनेट यूजर की लिस्ट में दूसरे नम्बर पर है। 
    भारत मे 65.2 करोड़ लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। 2018 तक भारत इंटरनेट के इस्तेमाल में इतना आगे नही था। भारत के लोग तब 3 जी डेटा का उपयोग करते थे।
    लेकिन मार्केट में 4जी के कदम रखते ही। इंटरनेट यूजर के संदर्भ में भारत का आंकड़ा बदल गया। धड़ाके से भारत मे इंटरनेट यूजर्स की संख्या में इजाफा हुआ। वही इंटरनेट डाटा की कीमत के मामले में भारत पांचवे पायदान पर है. यहां औसतन एक जीबी डाटा की कीमत 13.92 रुपये है।
    अगर हम पूरी दुनिया के इंटरनेट यूजर्स की बात करे तो दुनिया भर में करीब 503 करोड़ इंटरनेट यूजर्स हैं, इनमें से 470 करोड़ यूजर्स सोशल मीडिया पर भी हैं।

  • करांची में हुई गोलीबारी चीनी नागरिक की गई जान, मचा हंगामा

    विदेश– पाकिस्तान अपनी नीतियों और देश मे हो रहे आम नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर चर्चा में रहता है। पाक में कोई भी व्यक्ति सुख की जिंदगी नही जी रहा है। आम नागरिक रोटी को तरस रहे हैं। हिंदूओ का पाकिस्तान में खूब शोषण हो रहा है। वही अब खबर है कि पाकिस्तान के शहर करांची में एक डेंटल क्लीनिक पर हमला हुआ है।

    सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस हमले में 1 चीनी व्यक्ति की मौत हो गई है और 2 नागरिक इस हमले में गंभीर रूप से घयाल हुए हैं। पाकिस्तान की पुलिस का कहना है कि जो घटना करांची से सामने आई है यह कोई हादसा नही है यह टारगेट किलिंग है।
    स्थानीय लोगो के मुताबिक घटना कराची के व्यस्त इलाके एम्प्रेस मार्केट में पारसी डिस्पेंसरी के पास हुई है.सभी लोग अपने काम मे व्यस्त थे। तभी अचानक से काम कर रहे लोगो पर गोलियां चलाई गई और इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जो व्यक्ति मरा है वह पाकिस्तान मूल का चीनी नागरिक हैं।
    पुलिस ने दावा किया है कि हमलावर ने किसी भी स्थानीय पाकिस्तान के व्यक्ति को नुकसान नही पहुँचाया है। वह उर्दू बोल रहा था। संभावना है कि वह बलूच था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस मामले की छानवीन कर रही है।

  • वरिष्ठ वकील आर. वेंकटरमानी होंगे नए अटॉर्नी जनरल

    देश– भारत सरकार ने वरिष्ठ वकील आर. वेंकटरमानी को अटॉर्नी जनरल ऑफ़ इंडिया नियुक्त किया है। यह इस पद पर बीते 3 साल से कार्य कर रहे थे। उनकी नियुक्ति की पुष्टि कानून मंत्री रिजिजू ने ट्वीट कर दी है।

    उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि, माननीय राष्ट्रपति, श्री आर. वेंकटरमणी, वरिष्ठ अधिवक्ता को दिनांक 1 अक्टूबर, 2022 से भारत के महान्यायवादी के पद पर नियुक्त करती हैं।
    अभी भारत के अटॉर्नी जनरल पद पर फ़िलहाल केके वेणुगोपाल हैं जिनका कार्यकाल 30 सितंबर को ख़त्म हो रहा है. कार्यकाल खत्म होने के बाद इस पद पर वरिष्ठ वकील आर. वेंकटरमानी होंगे।