Category: national

  • पीएम के जन्मदिन पर ये बड़ा अभियान होगा शुरू

    डेस्क। देश भर में 17 सितंबर को एक लाख यूनिट रक्त इकट्ठा करने की योजना के तहत स्वैच्छिक रक्तदान अभियान के तहत आरोग्य सेतु पोर्टल पर ‘रक्तदान अमृत महोत्सव’ के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया गया हैं।

    वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक पत्र भी भेजा गया है जिसमें कहा गया है कि यह अभियान राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस (Blood Donation Day) यानी 1 अक्टूबर तक चलेगा। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन है जबसे इसकी शुरुआत होगी।

    आधिकारिक सूत्र की माने तो, ‘रक्तदान अमृत महोत्सव’ के तहत आरोग्य सेतु पोर्टल पर स्वैच्छिक रक्तदान के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं, जिसके अंतर्गत लोगों से रक्तदान करने और मानवता के लिए प्रधानमंत्री के मिशन का हिस्सा बनने का आह्वान किया गया है। इस आयोजन के लिए अभियान का नारा “रक्तदान एकजुटता का कार्य है। प्रयास में शामिल हों और जीवन बचाएं।”

    इसके साथ ही सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से स्थानीय भाषाओं में अभियान आयोजित करने का अनुरोध भी किया गया है। पत्र में यह भी कहा गया है कि एक कुशल और प्रभावी राष्ट्रीय रक्त प्रणाली सुरक्षित करने के लिए लोगों की व्यापक और सक्रिय भागीदारी के साथ स्वैच्छिक, गैर-पारिश्रमिक, नियमित रक्तदान की आवश्यकता भी  है। 

  • जबरन जनसंख्या नियंत्रण सामाजिक हित नहीं- एस जयशंकर

    देश– देश मे जनसंख्या बढ़ती जा रही है। सरकार लगातार एक ऐसा कारक खोजने में लगी हुई है जो देश की बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण लगा सके। वही अब जनसंख्या के संदर्भ में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि अगर जबरन जनसंख्या नियंत्रित करवाई जाएगी। तो इसके कई दुष्प्रभाव देंखने को मिल सकते हैं और देश लैंगिक 

    संतुलन बिगड़ सकता है।
    जयशंकर ने गुजरात में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, भारत मे जनंसख्या वृद्धि कम हो रही है। भारत मे बढ़ती जनंसख्या नियंत्रण भारत में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और समृद्धि से लगाया जा सकता है। अगर हम पहले की तुलना में भारत की जनसंख्या देखे तो अब काफी कम है। परिवार काफी छोटे होते जा रहे हैं।
    वही अगर हम जबरन जनंसख्या नियंत्रण करना चाहते हैं। तो इसका काफी बुरा प्रभाव हो सकता है। हम कई देशो को देख सकते हैं। वहाँ जबरन जनसंख्या नियंत्रण पूरे देश को महंगा पड़ा है और इससे जेंडर बैलेंस बिगड़ गया है। अगर हम ऐसा करते हैं तो यह समाज पर काफी दुष्प्रभाव डालेगा। यह तरीका कभी भी समाज हित मे नहीं हो सकता है। 
    जानकारी के लिये बता दें जयशंकर का यह बताया तब सामने आया है। जब भारत की जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है। संयुक्त राष्ट्र ने यह अनुमान लगाया है कि आगामी समय में भारत की जनसंख्या चीन की जनसंख्या से अधिक हो जाएगी।

  • पाकिस्तान में मिली ब्रिटेन से चुराई गई एक लग्जरी कार ‘बेंटले मल्सैन’ सेडान

    डेस्क। हाल ही में पाकिस्तान के सीमा शुल्क अधिकारियों ने ब्रिटेन से चुराई गई एक लग्जरी कार ‘बेंटले मल्सैन’ सेडान को छापेमारी के दौरान कराची के एक बंगले से बरामद भी किया है। 

    ब्रिटेन की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी द्वारा कार चोरी होने की सूचना दिए जाने के बाद अधिकारियों ने एक बंगले पर छापा मारा और वहां से अढ़ाई करोड़ कीमत वाली कार को बरामद किया। एक अन्य बंगले से बिना लाइसेंस के हथियार भी बरामद किए गए। 

    वहीं सूत्रों ने बताया कि ये कार लंदन में कुछ हफ्ते पहले चोरी हो गई थी और गिरोह में शामिल लोग पूर्वी यूरोपीय देश के एक शीर्ष राजनयिक के दस्तावेजों का उपयोग करके कार को पाकिस्तान तक ले आए थे। उन्होंने यह भी बताया है कि उक्त राजनयिक को उसकी सरकार ने अब वापस बुला लिया है साथ ही वाहन की कीमत 3,00,000 डॉलर से अधिक है और यह ब्रांड की सबसे बड़ी और सबसे महंगी सेडान कार भी है। 

    अधिकारियों ने मकान मालिक के पर्याप्त दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाने पर उसे और कार बेचने वाले दलाल को हिरासत में भी ले लिया है।

  • बाढ़ के बाद अब पाक पर बन रहे भुखमरी के आसार

     

    डेस्क। पाकिस्तान में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। वहीं पड़ोसी मुल्क के कई जिले पानी में डूब चुके हैं अभीतक करीब 1300 लोगों की मौत हो चुकी है और करोड़ों लोग अपने घर से बेघर हो गए हैं। 

    वहीं अब देश की सबसे बड़ी झील में पानी इतना ज्यादा आ गया है कि उस पर किनारे टूटने का खतरा भी पैदा हो गया है। आपको बता दें कि डराने वाली बात यह है कि प्रशासन इसे फटने से रोकने में नाकाम साबित हुआ है और अब उसने हाथ भी खड़े कर दिए हैं।

    पाकिस्तान के दक्षिण पूर्वी सिंध प्रांत की मंछर लेक रिकॉर्ड बारिश की वजह से खतरे के निशान से काफी ऊपरबह रही है ऐसी जानकारी मिली है।

    यह झील बहुत बड़ा खतरा पैदा ना करे, इस लिए इसको तोड़ने की कोशिश भी की जा रही थी। इस वजह से करीब एक लाख लोगों को उनके घर से हटाया भी गया था। 

    प्रांत के सिंचाई मंत्री ने यह बताया है कि पानी के स्तर को कम करने की सभी कोशिशें विफल होती नज़र आ रहीं हैं। इस झील का पानी नीचे आने का नाम नहीं ले रहा।

    पाकिस्तान में आधे से ज्यादा फूड सप्लाई सिंध प्रांत से ही होता है ऐसे में बाढ़ की वजह से पहले से ही गरीबी की मार झेल रहे पड़ोसी देश पर भुखमरी की नौबत के भी आसार दिखाई दे रहे है। वहीं बाढ़ की वजह से 1300 से ज्यादा लोगों की मौत भी हुई, जिनमें 450 से ज्यादा बच्चे हैं और ऐसा माना जा रहा है कि बाढ़ की वजह से 1000 करोड़ डॉलर का नुकसान भी हो चुका है।

    जान लीजिए कि सिंध प्रांत में स्थित मंछर झील सिंधु नदी से निकलने वाली झील है। इसका आकार मौसम और बारिश के हिसाब से बदलता जाता है।  सिंध और बलूचिस्तान का पूरा क्षेत्र इस समय एक विशाल तालाब के रूप में नजर आ रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि ग्लोबल वॉर्मिंग की वजह से पाकिस्तान में इतना बुरा हाल हुआ है और भीषण बारिश के साथ हिमालयी ग्लेशियर के पिघलने से पाक में इतनी ज्यादा मात्रा में पानी आ गया है।

  • लिंगायत मठ प्रमुख डॉ. शिवमूर्ति मुरुगा शरणरु की हुई गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न के लगे थे आरोप

    कर्नाटक- कर्नाटक पुलिस ने लिंगायत मठ प्रमुख डॉ. शिवमूर्ति मुरुगा शरणरु को हिरासत में ले लिया है। शरणरु को दो किशोरियों के साथ यौन उत्पीड़न करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दावा किया है कि उनपर एससी एसटी एक्ट के उल्लंघन का भी मामला दर्ज करवाया गया है।

    दावा किया जा रहा है महंत की गिरफ्तारी कोर्ट के सामने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत दर्ज हुए बयान के बाद हुई है। जिस दो लड़कियों ने स्वामी जी पर यह आरोप लगाए हैं। उनमें से अभियुक्त जो दूसरे नम्बर की है। वह मठ में वार्डन है। उससे कई घण्टो तक पूंछताछ हुई और इस पूंछताछ में मिले साक्ष्यों के आधार पर उसे हिरासत में लिया गया है और मठ से निलंबित हुए एसके बसवराजन को दोपहर में अग्रिम जमानत मिल गई।
    जानकारी के लिये बता दें अभियुक्त ने एसके बसवराजन पर यह आरोप लगाए थे कि उन्होंने लड़कियों का यौन शोषण किया है और उन्हें डराया धमकाया है। वही उनकी पत्नी यह आरोप लगे थी। उन्होंने अपने पति का इन सभी अपराधों में साथ दिया था। बता दें स्वामी शिवमूर्ति पर पोक्सो के तहत मैसुरू में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। वही अब उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।

  • लिज ट्र्स या सुनक जाने किसका पलड़ा भारी और कौन बनेगा प्रधानमंत्री

    विदेश– आज ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री का नाम सामने आ जायेगा। क्योंकि कंजरवेटिव पार्टी के नेता के चुनाव की प्रक्रिया आज पूरी हो जायेगी और ब्रिटेन को लिज ट्रस या ऋषि सुनक के रूप में नया प्रधानमंत्री मिल जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लिज ट्र्स के सामने ऋषि सुनक फीके लग रहे हैं। लिज को बोरिस जॉनसन समेत कई नेताओं का समर्थन प्राप्त है।

    वही अपने इस्तीफे के ऐलान के बाद बोरिस जॉनसन ने लिज का समर्थन किया था और कहा था कि वह चाहते हैं। प्रधानमंत्री की रेस में लिज के सर पर ताज सजे। जानकारी के लिये बता दें पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद के दावेदार का निर्णय उसके सदस्यों के वोट से होता है जो ब्रिटेन की आबादी के एक फ़ीसदी से भी कम हैं।
    बताते चले विजेता का चुनाव कंजरवेटिव पार्टी के सदस्य करते है। वह जिसे भी चुनेंगे वह ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री बनेगा। सुनक और लिज ने पार्टी का समर्थन प्राप्त करने के लिए काफी प्रयास किया और कई कार्यक्रमों में भाग लिया।वही अब आज इस बात का फैसला हो जाएगा की आखिर किसकी रणनीति ने कमाल किया और किसे पार्टी का समर्थन प्राप्त हुआ है।

  • अब कार में पिछली सीट पर Seat Belt लगाना हुआ अनिवार्य

    Seat Belt Mandatory in Car: कार में बैठने वाले सभी लोगों के लिए अब सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य हो गया है और बिना सीट बेल्ट लगाए पकड़े जाने पर आपको जुर्माना भी भरना पड़ेगा।

    गौर करने वाली बात यह है कि मुंबई के पास एक कार दुर्घटना में साइरस मिस्त्री की मौत के बाद नितिन गडकरी ने इसकी घोषणा भी की है।

    गडकरी ने यह भी कहा कि कार के पीछे बैठने और सीट बेल्ट नहीं पहनने वालों पर काफी जुर्माना लगाया जाएगा, ऐसा भी लगता है कि टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की कार जब डिवाइडर से टकराने के बाद हादसे का शिकार हुई तो उन्होंने सीट बेल्ट भी नहीं पहन रखती है। 

    इस बारे में बात करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि पालघर में संडे को एक कार दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन के बाद हमने यह निर्णय लिया है कि पीछे की सीटों के लिए भी वाहनों में सीट बेल्ट होनी चाहिए।

    सरकार व्हीकल मैन्युफैक्चर्स के लिए पिछली सीट की सीट बेल्ट अलार्म प्रणाली को अनिवार्य करने की योजना में लगी हुई है। गौर करें कि देश के जाने-माने उद्योगपति साइरस मिस्त्री की रविवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गई और वह अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे तभी बीच रास्ते में उनकी कार डिवाइडर से टकराई और बड़ा हादसा हुआ है।

     

  • जाने क्यों बीजेपी नेता ने किसान नेता राकेश टिकैट पर दर्ज करवाया मुकदमा

    देश– किसान आंदोलन से सुर्खियों में आए राकेश टिकैट पर उत्तरप्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी में दंगा भड़काने समेत कई मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया है कि राकेश टिकैट के खिलाफ बीजेपी नेता दीपक पूरी ने तहरीर दर्ज करवाई है। 

    दीपक पूरी ने इस मामले की रिपोर्ट लखीमपुर खीरी की सदर थाना पुलिस में दर्ज करवाई है और पुलिस को एक वीडियो फुटेक भी सौंपी है। तहरीर के आधार पर अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
    बताते चले पिछले महीने राजापुर मंडी में किसानों ने 75 घंटे का धरना प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन में किसान नेता राकेश टिकैट भी मौजूद थे। उन्होंने टीवी पर एक विवादित बयान दिया था। उस बयान का वीडियो सामने आया उसी के आधार पर बीजेपी नेता दीपक पूरी ने तहरीर दर्ज करवाई है।
    पुलिस उनकी तहरीर के आधार पर इस मामले की जांच कर रही है। वही अभी तक इस मामले को ज्यादा लाइमलाइट में नही लाया गया है। बता दें जो धरना हुआ था उसमें ज्यादातर किसान पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली आदि राज्यों से शामिल हुए थे।

  • पूर्वोत्तर में दो आतंकियों का पर्दाफाश, अलकायदा से संबंध

    डेस्क। पूर्वोत्तर के असम में आतंकी माड्यूल का लगातार एक के बाद एक भंडाफोड़ हो रहा है। वहीं इस कड़ी में असम पुलिस के हत्थे दो संदिग्ध आतंकी लगे हुए हैं। बारपेटा एनसी अमिताव सिन्हा ने यह भी बताया कि दोनों संदिग्ध व्यक्तियों का लिंक अलकायदा भारतीय उपमहाद्वीप (एआईक्यूएस) और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) से रहा है।

    उन्होंने यह भी बताया, पुलिस ने बारपेटा के एक मदरसे में बेदखली अभियान चलाया, क्योंकि यह मदरसा अवैध रूप से सरकारी जमीन पर बना हुआ था। पुलिस अधिकारियों ने यह भी बताया, पकड़े गए दोनों संदिग्धों का लिंक इस मदरसे से रहा है। पुलिस ने कहा बारपेटा जिले से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकियों की पहचान कर ली गई जहां एक की पहचान अकबर अली तो वहीं दूसरे की अबुल कलाम आजाद के रूप में हुई है।

    असम पुलिस के द्वारा बारपेटा में सरकारी जमीन पर बने मदरसे को ध्वस्त कर दिया। अतिरिक्त उपायुक्त लचित कुमार दास ने यह भी बताया कि, यह संस्था देश विरोधी गतिविधियों, जिहादी संगठनों में शामिल है। जिसकारण से हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और संपत्ति की पुष्टि की। उन्होंने यह भी बताया, संस्था का मालिक नहीं मिला, इसलिए हमने इसे तुरंत ध्वस्त करने का फैसला कर कार्यवाही की।

  • केंद्र के खिलाफ कांग्रेस शुरू करने जा रही भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी करेंगे आगाज

     

     

    डेस्क। केंद्र सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस की नई रणनीति तैयार है। इसके लिए आज से कांग्रेस का ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) शुरू हो चुका है। कांग्रेस सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इसके लिए बुधवार सुबह तमिलनाडु भी पहुंच जाएंगे।

    इसके बाद यहीं से इस यात्रा का आगाज भी होना है। उद्घाटन समारोह के लिए गांधी मंडपम में तीन राज्यों तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री राहुल गांधी को राष्ट्रीय ध्वज सौंपने वाले हैं।

    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाने वाली है। आपको बता दें कि 3500 किलोमीटर की यह यात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों तक जाने वाली है।

    पांच महीने की इस पदयात्रा का राहुल गांधी स्वयं तमिलनाडु से बुधवार को आगाज करने वाले हैं। यह यात्रा दो चरणों में होनी है। इसमें राज्य के 100-100 लोग भी शामिल होंगे।

    मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी आज तमिलनाडु के श्रीपेरुमबुदुर शहर जाएंगे और यहां कांचीपुरम में वह अपने पिता राजीव गांधी के शहीद स्मारक पर भी जाएंगे। यहीं राजीव की हत्या भी हुई थी। यहां राहुल उन लोगों के परिवार से भी मिलेंगे जिन्होंने राजीव के साथ उस बम ब्लास्ट में जान अपनी गंवाई थी। इसके आगाज के बाद राहुल चेन्नई लौट जाने वाले हैं।

    जानिए इसका पूरा शेड्यूल-

    3:05 PM- 3:15 PM तिरुवल्लुवर स्मारक का दौरा

    3:25 PM – 3:35 PM विवेकानंद स्मारक का दौरा

    3:50 PM – 4:00 PM कामराज मेमोरियल

    4:10 PM – 4:30 PM महात्मा गांधी मंडपम में प्रार्थना सभा करेंगे

    4:30 PM- 4:35 PM गांधी मंडपम में राष्ट्रीय ध्वज वितरण समारोह

    4:40 PM – 5:00 PM महात्मा गांधी मंडपम से बीच रोड तक भारत जोड़ी यात्रियों के साथ मार्च जाएंगे

    5:00- 6:30 PM औपचारिक रूप से भारत जोड़ी यात्रा शुरू करने के लिए सार्वजनिक बैठक भी करने वाले है

    यह बताया जा रहा है कि राहुल गांधी आगामी हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनावों में प्रचार से ब्रेक लेकर यात्रा के अधिकांश भाग में भी शामिल भी होने वाले हैं। 

    कांग्रेस ने बताया यात्रा का सिद्धांत 

    – धर्मनिरपेक्ष भावना के लिए देश के लोगों को जोड़ना है

    – करोड़ों भारतीयों की आवाज को बुलंद भी करना है

    – देश मौजूदा वक्त में जिन समस्याओं से जूझ रहा है, इसके बारे में जनता से बात करना और उनको उजागर करना।