Category: national

  • पाकिस्तान में क्यों लगा आपातकाल, जानिए कारण

     

    Pakistan Declares Floods Is National Emergency: मौजूद हालातो के मद्देनजर पाकिस्तान ने बाढ़ को राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया है। साथ ही प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ब्रिटेन की यात्रा रद्द कर दी है।

    पाकिस्तान में भारी बारिश से आई बाढ़ को राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है जिसके बाद पाक ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाथ फैलाए हैं। इस कारण प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ब्रिटेन की यात्रा रद्द कर दी है। पाकिस्तान में बाढ़ के कारण अब तक 1 हजार से भी ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं ।

    इसके साथ ही सूत्रों के अनुसार अब तक कम से कम तीन करोड़ लोग बेघर हो चुके हैं । राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के अनुसार सिंध प्रांत में 14 जून से गुरुवार तक तकरीबन 306 लोगों की जान जा चुकी है। साथ ही बलूचिस्तान में 234 लोगों के मारे जाने की खबर भी है। 

    पाकिस्तान के एक समाचार पत्र की माने तो एनडीएमए ने बारिश के आंकड़े साझा किए हैं। जिसके अनुसार पाकिस्तान में अगस्त महीने के अंदर 166.8 मिमी बारिश भी दर्ज की गई है। जो औसतन होने वाली 48 मिमी बारिश से 241 प्रतिशत ज्यादा बताई जा रही है। सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र सिंध और बलूचिस्तान में 784 प्रतिशत और 496 प्रतिशत से अधिक बारिश दर्ज की गई है। साथ ही अधिक बारिश के चलते पाकिस्तान के दक्षिणी हिस्से में बाढ़ के हालात भी बने हैं। जिस कारण से सिंध के दो दर्जन जिलों को आपदा प्रभावित भी घोषित कर दिया गया है।

    जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने गुरुवार को बाढ़ के संबंध में वॉर रूम स्थापित करने की जानकारी भी दी थी। लाखों लोग एक स्थान से अपनी जान बचाकर दूसरे स्थान की तरफ पलायन कर चुके हैं।

    इसी कड़ी में पाकिस्तान सरकार ने बाढ़ को राष्ट्रीय आपातकाल भी घोषित किया है। 

    बता दें कि जारी एक बयान में सूचना और प्रसारण मंत्री मरियम औरंगजेब ने देश में बाढ़ की स्थिति को राष्ट्रीय आपातकाल करार दिया और अब प्रधानमंत्री ने अपनी ब्रिटेन यात्रा को भी रद्द कर दिया है।

  • तेजस्वी कर रहे गुंडई, हम जानते सबको ठंडा करना

    Bihar: बिहार की राजनीति में बड़ा फेरबदल देंखने को मिला है। नीतिश कुमार ने भाजपा के साथ अपना गठबंधन तोड़कर जेआरडी से हाथ मिला लिया है। गुजरात मे अब नई सरकार बन गई है जिसमे मुख्यमंत्री तो नीतिश कुमार ही है लेकिन उपमुख्यमंत्री का पद तेजस्वी यादव संभाल रहे हैं।

    वही जब से गुजरात मे नई सरकार का गठन हुआ है। तेजस्वी यादव भाजपा सरकार के निशाने पर है। वही अब बिहार विधान परिषद के भाजपा नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा तेजस्वी यादव का वर्ताव बदल गया है। सरकार बन गई है तो वह अब गुंडों की तरह बात करने लगे हैं। उनका यह बयान जमकर ट्रेड कर रहा है।
    उन्होंने यह बात तेजस्वी के उस बयान पर कही है। जो उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भाजपा सरकार के विरोध में दिया था। तेजस्वी यादव ने अपने बयान में कहा था कि भाजपा सरकार बिहार में महाराष्ट्र वाला खेल खेलना चाहती थी। वह लाइन में रहे। नही तो ठंडा दिया जाएगा। अब बिहार में मुख्यमंत्री बनने का ख्वाब न देखे उन्हें दिल्ली वाले नही बचाएंगे।
    वही उनके इस बयान पर भाजपा नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि तेजस्वी यादव कोई कूलर नही है जो ठंडा देगे और जो चाहे बोलेंगे। वह जिस तरह से बात कर रहे हैं वह उनके पद को शोभा नही देता। यह व्यवहार गुंडई का प्रदर्शन करता है। उन्हें पद की गरिमा बनाये रखनी चाहिए। नही तो हम लोग तो वह है जो सबको ठंडा करना जानते हैं।

  • इराक में भड़की हिंसा, राष्ट्रपति भवन पर उपद्रवियों का कब्जा

    विदेश: अभी हाल ही में हमने श्री लंका के हालात देखे। आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगो ने सरकार के खिलाफ विद्रोह कर दिया था। वही अब इराक में श्री लंका के समान हालात बन रहे हैं। एक तो इराक में पिछले 10 महीने से सरकार का नेतृत्व नही है। देश बिना सरकार के चल रहा है। वही अब शक्तिशाली शिया धर्मगुरु मुक्तदा अल-सदर ने राजनीति छोड़ने का ऐलान किया है।

    उनका यह ऐलान इराक के लिए गले की फांस बन गया। इनके समर्थक आगा बाबुल हो गए हैं। उन्होंने राष्ट्रपति भवन पर धावा बोल दिया है। शिया धर्म गुरु और समर्थक इराकियों के बीच संघर्ष शुरू हो गया है। लगातार हिंसा भड़कती जा रही है और गोलीबारी में 20 लोगो की मौके पर मौत हो गई है।
    घटना इराक के बगदाद में हुई है। घटता के बाद हिंसकों ने सरकारी भवनों पर अपना कब्जा जमा लिया है। राष्ट्रपति भवन से लेकर अन्य सरकारी भवनों पर लोगो ने चढ़ाई कर दी है। सरकार न होने के कारण कोई उनके इस वर्ताव पर अंकुश नही लगा पा रहा है। सुरक्षा बलों ने उन्हें रोकने की खूब कोशिश की लेकिन वह हिंसकों को रोकने में असफल रहे हैं।

  • अमेरिका के इस नेता ने भारत-चीन संबंधों पर कह दी बड़ी बात

    डेस्क। यूएस चीफ ऑफ नेवल ऑपरेशंस एडम माइक गिल्डे (Adm Mike Gilday) ने भारत और चीन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि चीन (China) का मुकाबला करने में अहम भूमिका निभाते हुए भारत भविष्य में अमेरिका (America) का अहम साझेदार बनेगा।

    निक्केई एशिया (Nikkei Asia) की रिपोर्ट की माने तो अमेरिका के सर्वोच्च रैंक वाले नौसेना अधिकारी गिल्डे ने गुरुवार को वाशिंगटन में हेरिटेज फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक व्यक्तिगत संगोष्ठी में यह कहा था कि भारत चीन को दो मोर्चों की समस्या के साथ पेश करने वाला है। उन्होंने यह भी कहा, “वे अब चीन को न केवल दक्षिण चीन सागर ताइवान जलडमरूमध्य की ओर देखने के लिए मजबूर कर रहे हैं पर उन्हें अब भारत की ओर अपने कंधे पर बि नजर रखी होगी।” 

    गिल्डे ने यह भी कहा, “मैंने किसी अन्य देश की तुलना में भारत की यात्रा पर अधिक समय बिताया है क्योंकि मैं उन्हें भविष्य में हमारे एक रणनीतिक भागीदार के रूप में देखता हूं।”

    जानकारी के लिए बता दें कि पिछले अक्टूबर में अपनी पांच दिवसीय भारत यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने यह कहा था कि, हिंद महासागर युद्धक्षेत्र हमारे लिए तेजी से महत्वपूर्ण बनता जा रहा है। वहीं तथ्य यह है कि भारत चीन के बीच वर्तमान में उनकी सीमा पर थोड़ी झड़प भी हुई है।” 

    निक्केई एशिया की रिपोर्ट की माने तो हिमालय क्षेत्र में भारत चीन के बीच सीमा संघर्ष बीजिंग के लिए दो मोर्चों की समस्या बनी  है वहीं यह अमेरिकी रणनीतिकारों के बीच जोर भी पकड़ रहा है।

  • पाकिस्तान में 10 साल बाद आई महाविनाशक बाढ़, 24 घंटो में गई 119 लोगों की जान

    डेस्क। पाकिस्तान इस समय भारी बारिश और बाढ़ की मार झेल रहा है। वहीं सिंधु नदी और काबुल नदी इस समय उफान पर चल रही हैं। जहां एक ओर इस आपदा में मरने वालों की संख्या 1000 से अधिक हो गयी है।

    वहीं, अब तक 1500 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। इसके अलावा 7 लाख से अधिक पशुओं की भी जानें भी इसमें गई हैं। बता दें कि 24 घंटों में ही 119 लोगों की मौत हो गई है जबकि 71 लोग इससे घायल हुए हैं।

    जहां पाकिस्तान में बारिश और बाढ़ के कारण हो रहे भूस्खलन व अन्य घटनाओं में लोगों की भारी संख्या में जान जा रही हैं। 24 घंटो में देश में बाढ़ और इसके कारण हुई घटनाओं में 119 लोगों की मौत हो गई है। बीते 24 घंटे में सिंध प्रांत में 76 , खैबर-पख्तूनख्वा में 31 , गिलगिट-बाल्टस्तिान में 6 , बलूचस्तिान में 4 तथा पीओके में 1 व्यक्ति की जान गई है। 

    इसके मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आंकड़े के मुताबिक अब तक पाकिस्तान में 1033 लोगों की मौत हुई वहीं 1527 लोग घायल भी हुए हैं। इसके साथ ही 719,558 पशुओं की भी मौत हो गई है।

    प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बयान में कहा कि शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, इस साल बाढ़ से हुई क्षति की तुलना 2010-11 में आई बाढ़ से की जा सकती है। वहीं इस बैठक में ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, चीन, जापान, कुवैत, यूएई, तुर्किये, दक्षिण कोरिया, अमेरिका, जर्मनी, बहरीन, यूरोपीय संघ, फ्रांस, ओमान, कतर, ब्रिटेन और सऊदी अरब के राजनयिकों, राजदूतों और उच्चायुक्तों ने भी भाग लिया। 

  • भारत की आगामी G20 प्रेसीडेंसी के लिए इस देश ने जाहिर किया बड़ा समर्थन

     

    डेस्क। अर्जेंटीना ने भारत के आगामी G20 प्रेसीडेंसी के लिए अपने साथ की पुष्टि दी है। वहीं जिसमें G20 में ग्लोबल साउथ के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाने का एजेंडा भी शामिल है।

    इसकी जानकारी नई दिल्ली और ब्यूनस आयर्स द्वारा जारी संयुक्त बयान में साझा की गई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर और अर्जेंटीना के विदेश मंत्री सैंटियागो कैफिएरो ने शुक्रवार को संयुक्त आयोग की एक बैठक (जेसीएम) की अध्यक्षता के बाद यह बयान जारी किया हैं।

    बहुपक्षीय मंचों पर दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग को व्यक्त करते हुए, दोनों मंत्रियों ने आतंकवाद, सुरक्षा, अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय शांति, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता हानि, न्यायसंगत की वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने के लिए संयुक्त राष्ट्र और अन्य बहुपक्षीय संगठनों के साथ मिलकर व्यापार, सतत विकास पर भी सहमति व्यक्त की है।

    उन्होंने पर्यावरणीय वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की एवं विकसित देशों और बहुपक्षीय वित्तीय संस्थानों से विकासशील देशों के लिए वित्त पोषण, क्षमता निर्माण और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण बढ़ाने का आह्वान भी किया है।

    वहीं दोनों देशों के मंत्रियों ने मौजूदा तरजीही व्यापार समझौते के विस्तार पर भारत और मर्कोसुर के बीच हाल की चर्चाओं को नोट किया और पारस्परिक लाभ के लिए व्यापार को और बढ़ावा देने के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता पर जोर भी दिया गया है।

  • इस नेता ने की बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ FIR, प्रशासन को भी दी चेतावनी

    Pritam Singh Lodhi files FIR against Dhirendra Shastri : भाजपा से निष्कासित हुए नेता प्रीतम सिंह लोधी अब आरपार की लडाई के मूड में नज़र आ रहे है। साथ ही ओबीसी महासभा का सहारा लेकर और एससी-एसटी समाज को एक जुट करने में लगे प्रीतम सिंह ने अब थाने का रास्ता भी नाप लिया है।

    प्रीतम सिंह लोधी ने पुरानी छावनी थाने पहुंचकर पुलिस को एक आवेदन पत्र सौंप दिया है। जिसमें यह साफ लिखा है कि छतरपुर बागेश्वर धाम वाले कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री पर एफआईआर की जानी चाहिए।

    अपने वकीलों एवं ओबीसी महासभा के पदाधिकरियों और कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस थाने पहुंचे प्रीतम लोधी ने अपने आवेदन पत्र में कहा कि उन्होंने कई बात कही और बाद में माफ़ी भी मांग ली उसके बाद भी उनके खिलाफ कई एफआईआर हो गई , साथ ही उन्हें खुलेआम जान से मारने की धमकी दी गई पर कोई कार्रवाई नहीं हुई

    प्रीतम लोधी ने यह भी कहा कि सैकड़ों लोगों की भीड़ के सामने व्यास गद्दी से बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री ने उन्हें कुचलने की धमकी दी थी , अपशब्द कहे और वहां मौजूद जनता को भड़काया पर फिर भी शासन चुप रहा। और उन्होंने कहा कि यदि पुलिस एक्शन नहीं लेती तो पूरे प्रदेश और देश का ओबीसी, एससी-एसटी समाज एकजुट होकर मप्र विधानसभा का घेराव करने के लिए तैयार हैं।

    वहीं दूसरी ओर प्रीतम लोधी के वकील अनूप शिवहरे ने यह भी कहा कि उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा तो बनता है, यदि पुलिस एक्शन नहीं लेती तो हम न्यायालय की शरण में जायेंगे और साथ ही पुरानी छावनी थाने के टीआई सुधीर सिंह कुशवाह ने बताया कि प्रीतम लोधी ने अपने साथियों के साथ बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री पर एफआईआर के लिए आवेदन पत्र दिया है, जांच के बाद जो वैधानिक कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

  • अन्ना हजारे ने लिखा आप को पत्र, केजरीवाल भी वही कर रहे जो अन्य ने किया

    Politics: भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में आम आदमी पार्टी को जोड़ने वाले अन्ना हजारे ने शराब नीति के खिलाफ आप को एक पत्र लिखा है और अरविंद केजरीवाल को उनकी किताब स्वराज का स्मरण करवाया है।

    अन्ना हजारे ने अरविंद केजरीवाल को याद दिलाया है कि उन्होंने किताब में सुझाव दिया था कि शराब की दुकान खोलने का कोई लाइसेंस तभी दिया जाना जब ग्राम सभा इसकी मंजूरी दे दे और ग्राम सभा की संबंधित बैठक में मौजूद 90 प्रतिशत महिलाएं इसके पक्ष में मतदान करें. ग्राम सभा में महिलाएं बहुमत से मौजूदा शराब की दुकानों का लाइसेंस भी रद्द करा सकें।
    अन्ना हजारे ने आगे कहा, जब तक वह सरकार में नही थे। तब तक वह इसके खिलाफ थे। लेकिन जैसे ही वह सरकार में आए। उन्होंने इसका समर्थन करना शुरू कर दिया। मैं वास्तव में उनकी इस प्रकिया से हताश हूँ। शराब नीति दुख भरी है। इसके तहत जगह जगह शराब की दुकानें खुलवाई जा रही है। 
    अन्ना हजारे ने अपने पत्र में दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि शराब घर को तबाह कर देती है। गांव में शराब के कारण घरों में समस्याओं का जन्म होता है। वही जिस प्रकार शराब का नशा होता है ठीक उसी प्रकार सत्ता का नशा होता है। हमे लग रहा है आप भी अब सत्ता के नशे में डूब गए हैं।
    उन्होंने आगे आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा उस इतिहासिक आंदोलन से जो पार्टी बनी वह अब सत्ता के नशे में चूर हो गई है। लोगो को पार्टी से काफी उम्मीदें थीं। लेकिन पार्टी ने भी वही किया जो अन्य पार्टियों ने किया था। अब आप भी अन्य पार्टियों की राह पर चल पड़ी है। यह दुख की बात है।

  • आम और भाजपा का विधानसभा में चला पूरी रात प्रदर्शन

    देश: कल रात भर आप और भाजपा का धरना प्रदर्शन जारी रहा। आबकारी नीति में गड़बड़ी मामले में जारी सियासी युद्ध के बीच कल रात को दिल्ली विधानसभा में आम आदमी के नेताओ और बीजेपी नेताओं ने जमकर हंगामा किया। जहां आम आदमी पार्टी के नेता दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के ख़िलाफ़ धरना प्रदर्शन करते दिखे।

    वही बीजेपी के नेताओं ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। बीजेपी नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की बर्खस्तगी का मुद्दा उठाया।
    जानकारी के लिए बता दें मनीष सिसोदिया पर 1400 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया गया है। बीजेपी नेता इस मामले की जांच पूरी होने तक उनकी बर्खस्तगी की मांग उठा रहे हैं। हालाकि अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया को ईमानदार नेता करार दिया है। 
    आप का दावा है कि भाजपा आप की सरकार गिराने की साजिश रच रही है। वही मनीष सिसोदिया यह दावा पहले ही कर चुके हैं कि उन्हें भाजपा की ओर से आप का दामन छोड़ने का ऑफर मिल चुका है। वही उन्हें यह भी बताया गया कि सारे केस बन्द कर दिए जाएंगे। वह भाजपा से हाथ मिला लें।

  • 50 साल के टीचर ने 4 साल की मासूम के साथ की दरिंदगी

    अपराध: देश में अपराध तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। आय दिन दरिंदगी की घटनाएं सामने आ रही है। जिन्हें सुनकर दिल दहल जाये। वही अब खबर तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई की है। जहां एक 50 साल के टीचर ने 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की सभी हदें पार कर दी। वही जब इस मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और इस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

    जानकारी के मुताबिक टीचर सरकारी स्कूल में पढ़ाता था। यह तिरुवन्नामलाई जिले के पास के गांव उलगमपट्टी में सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में मैथ्स का टीचर है। छात्र स्कूल में यूकेजी की स्टूडेंट थी। सूत्रों का कहना है कि कामराज की पत्नी प्रभावती चेतपेट के पास गंगईसूदमनी गांव में एक प्राइवेट स्कूल में कॉरेसपोंडेंट है. इस स्कूल में 1500 से ज्यादा स्टूडेंट्स पढ़ते हैं। कामराज इस स्कूल में जाया करता है।
    जानकारी मिली है आरोपी ने पुलिस के सामने इस बाद को कुबल किया है कि उसने बच्ची के साथ दरिंदगी की है। उसने चॉकलेट देने के बहाने से बच्ची को अपने पास बुलाया और बाद में उसके साथ हैवानियत की। 
    घटना का खुलासा तब हुआ जब वह स्कूल से अपने घर पहुंची। वहाँ अचानक से उसके पेट में दर्द शुरू हुआ। दर्द को देखकर परिजन घबरा गए। वह बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में इस बात का खुलासा हुआ कि बच्ची के साथ यौन शोषण हुआ है।
    माता पिता ने इस मामले में तहरीर दर्ज करवाई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। एसपी के कार्तिकेयन के अनुसार, पोलूर अखिल महिला पुलिस में एक FIR दर्ज की गई और मुख्य संदिग्ध को 28 अगस्त को हिरासत में लिया गया।