Category: national

  • पेगासस स्पाइवेयर मामले में केंद्र की रिपोर्ट पर क्या बोले CJI Ramana

    CJI on Report of the Committee probing Unauthorised Surveillance Allegations: गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अदालत से नियुक्त तकनीकी समिति की जांच में सभी 29 फोन में पेगासस स्पाइवेयर की मौजूदगी दिखाने के लिए कोई भी सबूत नहीं मिला है। भारत के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना की अगुवाई वाली एक पीठ ने समिति द्वारा प्रस्तुत की गई तीन-भाग की रिपोर्ट का अध्ययन किया, जिसमें पांच फोन में मैलवेयर या पुअर साइबर हाइजिन पाया गया पर इससे यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सका कि यह पेगासस ही था।

    सीजेआई रमना ने इसके बाद यह भी कहा कि अदालत अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रिपोर्ट के कुछ हिस्सों को जरूर जारी करेगी, क्योंकि 29 लोगों में से कुछ ने अपने फोन जमा करने के लिए निष्कर्ष को सार्वजनिक नहीं करने का अनुरोध भी किया था। 

    वहीं पैनल की रिपोर्ट के तीन हिस्सों में से एक में नागरिकों की निजता के अधिकार के कानून का सुझाव भी दिया गया है। इस बेंच में जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हिमा कोहली भी शामिल थी। अब इस मामले को चार सप्ताह के लिए स्थगित भी कर दिया गया है।

    जानकारी के लिए बता दें कि जुलाई 2021 में एक वैश्विक सहयोगी खोजी परियोजना ने इसका खुलासा किया था कि पेगासस इजरायल की साइबर सुरक्षा कंपनी एनएसओ ग्रुप द्वारा विकसित एक बेहद शक्तिशाली स्पाइवेयर है। इसका उपयोग भारत सहित कई अन्य देशों में लोगों के मोबाइल फोन को टारगेट करने के लिए किया जा रहा है।

  • शिंदे के विधायक और विपक्ष के मध्य हुई हाथापाई

    मुंबई: महाराष्ट्र में जारी तना तनी खत्म होने का नाम नही ले रही। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समर्थक और उद्धव ठाकरे के समर्थकों में आय दिन शाब्दिक विवाद छिड़ा रहता है। वही अब इनका विवाद महाराष्ट्र की विधानसभा में उफना गया और विपक्ष व सत्ताधारी दल के विधायकों के मध्य बात हाथा पाई पर उतर आई। जमकर धक्का मुक्की हुई और पक्ष विपक्ष के विधायकों ने एक दूसरे को खूब खरी खोटी सुनाई।

    यह झड़प तब हुई जब महाराष्ट्र विधानसभा में मानसून सत्र चल रहा था। बता दें शिंदे गुट और भाजपा के विधायक उद्धव ठाकरे की सरकार के समय का विरोध कर रहे थे और उनके खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। ठाकरे के समर्थकों ने सत्ताधारी दल के इस व्यवहार का विरोध किया और उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
    इस नारेबाजी ने विरोध को जन्म दिया और पक्ष विपक्ष आपस मे भिड़ गए। जानकारी के लिए बता दें एकनाथ शिंदे पहले शिवसेना के साथ थे। लेकिन उद्धव की नीतियों से रूठ कर शिंदे ने भाजपा का दामन थाम लिया। ओर विधायकों के साथ मिलकर उद्धव ठाकरे की सरकार गिरा दी। वर्तमान समय मे एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री है।

  • चीन की चाहत शी जिनपिंग का नेतृत्व 2037 साल संभाल सकते हैं सत्ता

    चीन: राष्ट्रपति शी जिनपिंग का चीन पर राज चल रहा है। वह बीते कई सालों से चीन की बागडोर संभाले हुए हैं। वही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री केविन रुड ने शी जिनपिंग को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि अभी करीब 10 से 15 साल तक चीन की बागडोर शी जिनपिंग के हाथों में रहेगी। लोगो को उनके विश्व को लेकर नजरिए को समझने की आवश्यकता है।

    उन्होंने आगे कहा, चीन मे चुनाव होने को है। लेकिन शी जिनपिंग के विकल्प के तौर पर चीन किसी को नही देख रहा है। कोई भी उनके सामने नही है। जो इस बात की ओर सीधे तौर पर इशारा कर रहा है कि शी जिनपिंग एक बार पुनः चीन के राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होंगे।
    अगर हम शी जिनपिंग की बात करे तो वह अभी 69 साल के है। वही उनको लेकर यह दावा किया जा रहा है कि वह अभी 2037 तक चीन की बागडोर संभाले रहेंगे। लगाए जा रहे है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री ने दावा किया है की अब दुनिया के देशो को जिनपिंग का नाम रट लेना चाहिए। क्योंकि जिनपिंग 84 की उम्र तक चीन की सत्ता पर राज करेंगे।

  • सिसोदिया ने की करोड़ों की लूट या नही

    राजनीति: इस समय आम आदमी पार्टी और भाजपा सरकार आमने सामने खड़ी है। जहां एक ओर आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने भाजापा पर आरोप लगाया है। की भाजपा ने उन्हें अपने दल में शामिल होने का ऑफर दिया है। वही अब भाजपा ने सिसोदिया पर प्रहार करते हुए कहा, उनके खिलाफ सबूत है। उन्होंने भ्रष्टाचार किया है। वह बच नही सकते हैं।

    भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, आम आदमी पार्टी बौखला गई है। ईडी की कार्यवाही पर हड़कंप मचा हुआ है। उनकी बौखलाहट साबित कर रही है कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार से घिरी हुई है। उन्होंने आगे कहा, पार्टी के बड़े नेता इधर उधर की बाते कर रहे हैं। लोगो का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन वह मुद्दे की बात नही कर रहे है। वह इस बात का जवाब नही दे रहे हैं कि पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने करोड़ो रूपये लुटे है या नही।
    उन्होंने आम आदमी पार्टी ने शराब माफियाओं को लाइसेंस दिए। वही उन लोगो को भी इस सरकार में लाइसेंस मिला जो ब्लैक लिस्ट में है। नियमो और निर्देशों की धज्जियां उड़ाई गई। हर किसी को धोखे में रखा गया। वही अब कार्यवाही पर यह लोग लोगो को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं।

  • युक्रेन के आजादी के उत्सव पर ज़ेलेंस्की ने रूस को चेताया

    विदेश: रूस युक्रेन के मध्य जारी युद्ध को करीब 6 माह होने को है। रूस लगातार युक्रेन पर हमला कर रहा है। युक्रेन का ज्यादातर हिस्सा रूस ने तबाह कर दिया है। वही युक्रेन रूस के सामने कदाचित झुकना नही चाह रहा है। रुस के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने युक्रेन के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रूस के लिए चेतावनी जारी की है।

    युक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने देर रात अपने सम्बोधन में कहा, रूस युक्रेन पर अपनी आंख गड़ाए बैठा है। हम उस समय अपनी आजादी का जश्न मना रहे हैं। जब हमारे सर पर खतरा मंडरा रहा है। हम दुखी है लेकिन हमारा मनोबल नही टूटा है।
    लोगो से मेरी अपील है कि वह एहतियात बरते और सुरक्षा के सभी नियमो का पालन करें। वही आज हमारे लिए खास दिन है। हमारे दुश्मन हमें नुकसान पहुंचाने का हर सम्भव प्रयास कर सकते हैं। लेकिन हमें सावधान रहना चाहिए और अपने दुश्मनों के हमले से बच कर रहना चाहिए।
    उन्होंने आगे कहा, यूक्रेन की सशस्त्र सेना, ख़ुफ़िया विभाग और स्पेशल सर्विस के जवान लोगों की सुरक्षा के लिए हर चीज़ करेंगे। वही हम रूस के हर हमले का जवाब देंगे।

  • संयुक्त राष्ट्र की बैठक में बोला भारत सम्मान करोगे तो ही मिलेगा

    देश: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा की बैठक में भारत की ओर से बड़ा बयान सामने आया है। भारत ने इस बैठक में सुरक्षा को बढाने के परिपेक्ष्य में एक दूसरे की अखंडता और सम्प्रभुता का सम्मान करने की बात कही है। भारत के इस बयान को कही न कही चीन से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि चीन हर समय भारत के कामों में अपनी टांग अड़ाता रहता है।

    भारत की राजदूत रुचिरा कम्बोज ने बैठक में भारत का पक्ष रखते हुए कहा, जब आप दूसरे का सम्मान करते हैं तब आप यह उम्मीद लगा सकते हैं कि आपका सम्मान किया जाए। देशो को चाहिए की वह एक दूसरे के नीतिगत नियमो और व्यवहार का सम्मान करें।
    वही भारत की ओर से आतंकवाद का मुद्दा उठाया गया। भारत ने कहा सुरक्षा आज सबसे ज्यादा आवश्यक है। आतंकवाद ने निपटने के लिए दोहरे मापदंड होने चाहिए। उन्होंने आगे कहा, शान्ति सभी चाहते हैं लेकिन दो देशों के मध्य बेहतर रिश्ते तभी स्थापित हो सकते हैं। जब वह एक दूसरे के फैसलों का समर्थन करें।
    जो भी बहुपक्षीय समझौता हो उसका सम्मान करें और विरोध को त्याग दें। क्योंकि एकतरफा कार्यवाही कभी भी बेहतर विकल्प नही साबित हो सकती है। जानकारी के लिए बता दें इस माह इस बैठक की अध्यक्षता चीन कर रहा है। जानकारों का कहना है कि भारत का यह बयान सीधे तौर पर चीन को टारगेट कर रहा है।

  • गुलाम नबी के समर्थन में पांच कांग्रेस नेता ने छोड़ी कांग्रेस, नबी ने कही बड़ी बात

    Politics: कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने आज कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। नबी के इस्तीफे से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वही जम्मू कश्मीर में गुलाम नबी आजाद के समर्थन में पांच कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया। 

    नबी आजाद के समर्थन में जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक जीएम सरूरी, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष हाजी अब्दुल राशिद, राज्य के यूथ कांग्रेस प्रेसिडेंट रह चुके मोहम्मद अमीन भट, अनंतनाग ज़िले के अध्यक्ष गुलज़ार अहमद वानी और एसटी सेल के चेयरमेन चौधरी मोहम्मद अकरम ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। 

    जाने इस्तीफे पर क्या बोले गुलाम नबी आजाद:

    गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस के साथ अपने रिश्ते को याद किया और कहा इंदिरा गांधी के समय से वह कांग्रेस के साथ है। कांग्रेस के प्रति हमेशा वह समर्पित रहे। उन्होंने कांग्रेस को अपना जीवन दिया है। लेकिन अब कांग्रेस में ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। जिनके साथ कांग्रेस में रहना और वापस लौटना बेहद मुश्किल है।
    गुलाम नबी आजाद ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा राहुल गांधी का नेतृत्व बचकाना है। पिछले 8 सालों में पार्टी में ऐसे लोगो को आगे किया गया है जो की पार्टी के लिये सही सबित नही हुए। साल 2013 से पार्टी का नेतृत्व गड़बड़ाया है। 
    वही इस समय जो पार्टी अध्यक्ष के चुनाव को लेकर मंथन चल रहा है वह खेल है। पार्टी कभी भी अपने हाथ से नेतृत्व नही जाने देना चाहती। पार्टी अध्यक्ष के रूप में।अपने हाथ की कठपुतली चाहती है।

  • Farmer Protest: किसान क्यों वापस लौटे दिल्ली जानिए कारण?

    Why Farmer Protest Shifted in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से किसानों की हुंकार सुनाई दी है। वहीं जैसे ही हजारों किसानों ने सोमवार (22 अगस्त) को राजधानी के बीचो-बीच जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की तो दिल्ली पुलिस काफी सक्रिय हो गई। 

    वहीं पुलिस को अनुमान था कि 5,000 से अधिक किसान दिल्ली आ सकते हैं। जिनमें मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से किसान दिल्ली आने की काशमकाश में भी रहे। पर इस बार अनुमान के मुताबिक धरना स्थल पर किसान नहीं पहुंचे। साथ ही अब देश में इस बात की चर्चा होने लगी की आखिर केंद्र सरकार को तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए मजबूर करने के नौ महीने बाद किसान फिर से विरोध करने क्यों लौटे हैं? 

    19 नवंबर, 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की थी। जिसके बाद सरकार ने एमएसपी को कानूनी अधिकार बनाने के दबाव का विरोध भी किया है। जिसके बाद पिछले महीने संसद में एक सवाल के जवाब में सरकार ने साफ किया कि उसने इस मामले में प्रदर्शन कर रहे किसानों को कोई आश्वासन दिया हो नहीं बथा। 

    पीएम मोदी कृषि कानून वापस लेने की घोषणा के बाद कृषि मंत्रालय की तरफ से गठित एक समिति के संदर्भ की शर्तों में एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी का जिक्र नहीं बताया गया है। केवल इतना कहा गया है कि एमएसपी को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने की आवश्यकता है जिसपर समिति निर्णय लेगी।

    पर किसानों के अनुसार केंद्र सरकार ने 23 फसलों के लिए एमएसपी की घोषणा की थी जिसमें सात अनाज (धान, गेहूं, मक्का, बाजरा, ज्वार, रागी और जौ), पांच दालें (चना, अरहर, मूंग, उड़द और मसूर), सात तिलहन (सरसों, रेपसीड, मूंगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी, तिल, कुसुम और नाइजरसीड) और चार व्यावसायिक फसलें (गन्ना, कपास, खोपरा और कच्चा जूट) को शामिल बताया गया हैं।

  • पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार हुए BJP विधायक टी राजा

    BJP MLA T Raja Singh Arrested: तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ उनकी कथित अपमानजनक टिप्पणियों के लिए 23 अगस्त, मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। हैदराबाद के दक्षिण क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त पी साई चैतन्य ने यह कहा कि राजा सिंह के खिलाफ भड़काऊ बयान और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के तहत मामला भी दर्ज किया गया है।

    साथ ही मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टी राजा सिंह द्वारा पैगंबर मोहम्मद के बारे में कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने वाला एक वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार रात शहर के पुलिस आयुक्त सीवी आनंद के कार्यालय और हैदराबाद के अन्य हिस्सों के सामने विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गएं। इस दौरान कई जगह सिर तन से जुदा कर देंगे के नारे भी लगे जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    हैदराबाद में प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर राजा सिंह पर समुदाय की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाकर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। इसके बाद में उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। 

    आपको बता दें कि शहर के गोशामहल से विधायक टी राजा सिंह ने पिछले हफ्ते एक कॉमेडी शो को बाधित करने की कोशिश भी की थी।

    टी राजा सिंह स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के शो को रद्द करने के लिए लगभग 50 लोगों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की कोशिश की जिसके बाद से शो शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया।

    आपको यह भी बता दें कि बीजेपी विधायक टी राजा सिंह अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। वह तेलंगाना के गोशामहल विधानसभा सीट से विधायक हैं।

  • सलमान रुश्दी पर हुए हमले को लेकर पहली बार कुछ बोला भारत

    भारत: अंग्रेजी के जाने माने साहित्यकार सलमान रुश्दी पर अमेरिका के न्यूयॉर्क में दो हफ्ते पहले चाकू से आत्मघाती हमला हुआ था। वही अब उनपर हुए हमले को लेकर पहली बार भारत ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

    भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक साप्ताहिक सभा को सम्बोधित करते हुए बयान दिया कि भारत हमेशा ही आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ रहा है। भारत ने हमेशा सही का साथ दिया है। वही हम सलमान रुश्दी पर हुए हमले की निंदा करते हैं और उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना करते हैं।
    जानकारी के लिए बता दें रुश्दी पर 12 अगस्त को एक कार्यक्रम के दौरान हमला हुआ था। उनपर अपराधी ने कई बार चाकू से बार किया। रुश्दी का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि उनकी आंख की रोशनी जा सकती है। बता दें पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और इस मामले की जांच पड़ताल जारी है।
    रुश्दी को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इस्लामिक देशो ने हमेशा रुश्दी का विरोध किया है। क्योंकि इन्होंने अपनी लेखन शक्ति के माध्यम से इस्लाम की कुरीतियों पर प्रहार किया है और पैगम्बर मोहम्मद व इस्लाम धर्म की आलोचना की है।