Category: national

  • Pak: चुनाव आयोग ने इमरान की पार्टी को दिया बड़ा झटका, तलब की रिपोर्ट

    डेस्क। पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ECP) ने विदेशी फंडिंग मामले में पाकिस्तान की तहरीक-ए-इंसाफ (PTI)  पार्टी से जवाब तलब किया है। बता दें कि एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, विदेशी फंडिंग मामले की सुनवाई के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा ने पीटीआई को दो सप्ताह का समय प्रदान किया है और मामले की सुनवाई 6 सितंबर तक के लिए स्थगित भी कर दी है।

    वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त ने वकील से कुछ सवाल भी पूछे हैं। पीटीआई के वकील अनवर मंसूर खान सहायक ईसीपी के सामने पेश हुए थे। इस दौरान उन्होंने जवाब और संबंधित दस्तावेज जमा करने के लिए समय की मांग की। मुख्य चुनाव आयुक्त ने वकील से पूछा कि यदि मामले में पीटीआई द्वारा पहले ही सभी दस्तावेज जमा किए जा चुके हैं, तो उन्हें और समय की आवश्यकता क्यों है? 

    इस बात पर उन्होंने कहा कि हमने मामले में पीटीआई से दस्तावेज की मांग की हैं, क्योंकि पीटीआई प्रतिबंधित फंडिंग मामले में चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार कई चीजों को समझाने की जरूरत भी है।

    मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा ने दस्तावेज जमा करने के लिए चार सप्ताह की समयावधि देने से इनकार करते हुए पीटीआई को केवल दो सप्ताह का समय प्रदान किया है।

    इस बीच, केंद्रीय जांच एजेंसी ने पीटीआई के विदेशी धन मामले की जांच भी शुरू करने के लिए छह सदस्यीय जांच दल का गठन कर दिया है। सूत्रों के अनुसार इस जांच दल का गठन खुफिया एजेंसी ने किया है। 

    आपको यह भी बता दें कि 2 अगस्त को ईसीपी ने फैसला सुनाते हुए कहा था कि इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी को 34 विदेशी नागरिकों समेत 351 व्यापारियों से नियमों के खिलाफ धन प्राप्त हुआ है। ये विदेशी धन अमेरिका, आस्ट्रेलिया, कनाडा और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों से भेजा गया था। 

  • टी राजा की जमानत पर भड़की AIMIM नेता बोलीं, सर तन से जुदा कर देंगे

    AIMIM councilor Protest: ओवैसी की पार्टी की एक महिला पार्षद नसरीन सुल्ताना ने पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार भाजपा विधायक टी राजा सिंह की जमानत पर नाराजगी जताई है साथ ही उन्हें जमानत मिलने को लेकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन पर भी उतर गई हैं। बता दें कि नसरीन मुगलपुरा इलाके की पार्षद हैं। 

    इस मामले पर उन्होंने अपने प्रदर्शन के दौरान ‘सर तन से जुदा’ के नारे भी लगाए हैं। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बहुत ही अक्रामक अंदाज में शाली बंडा इलाके में विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की है। इतना ही नहीं इस प्रदर्शन के दौरान वो वहां उपस्थित दुकानदारों को दुकानें बंद करने का दबाव बनाते हुए नज़र आईं हैं।

    इस दौरान नसरीन के समर्थक हाथों में लाठी-डंडा लेकर लोगों को डरा धमका भी रहे है। वो स्थानीय दुकानदारों पर दुकानें बंद करके उनके विरोध का समर्थन करने का दबाव बनाते रहे हैं। 

    नसरीन सुल्ताना इस प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए खुद कार्यकर्ताओं के आगे चल रहीं थी और उनमें जोश भरने के लिए ‘सर तन से जुदा कर देंगे’ के नारे लगा रहीं थीं।

    जानकारी के लिए बता दें कि पैगंबर मुहम्मद पर कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद गिरफ्तार किए गए भाजपा विधायक टी राजा सिंह को चेतावनी के साथ रिहा कर दिया गया। वहीं सोमवार (22 अगस्त) को बीजेपी विधायक ने स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की आलोचना करते हुए एक वीडियो भी जारी किया था। वहीं इसके बाद राजा सिंह को कथित तौर पर इस्लाम के खिलाफ कुछ टिप्पणी करते हुए भी देखा गया है।

  • September में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्दी निपटा लो सारा कामकाज

    Bank Holidays in September 2022 : 

    अगले महीने में बैंकिंग हॉलिडे (Bank Holidays) के कारण सरकारी और प्राइवेट बैंकों में कामकाज हमेशा की तरह बंद रहेगा। जिस कारण से आम जनता को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। 

    अब सितम्बर का महीना शुरू होने जा रहा है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे है कि आखिर सितम्बर माह में कितने दिन बैंक बंद रहने वाले हैं तो आपका समय फर्जी में बर्बाद न हो। बता दें सितंबर में 13 दिन बैंकों में कामकाज बंद रहेगा।

    सितंबर में अगले महीने 13 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। भारतीय रिज़र्व बैंक (Reserve Bank of India) द्वारा जो छुट्टियां तय की हैं, उनमें से कुछ क्षेत्रीय छुट्टियां भी हैं जिस कारण से किसी राज्य में बैंक बंद रहेंगे और कहीं पर खुले रहेंगे। इसी कारण आप अपने बैंक से जुड़े काम-काज जल्दी ही निपटा ले। जिससे आपको कोई भी समस्या न हो और किसी भी काम में रुकावट न आ पाएं।

    देखिए बैंक की छुट्टियों की पूरी लिस्ट-

    1 सितंबर: गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन)- पणजी में बैंक रहेगी बंद

    4 सितंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) रहेगा

    6 सितंबर: कर्मा पूजा- रांची में बंद होगी बैंक

    7 सितंबर: पहला ओणम- कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक रहेंगे बंद

    8 सितंबर: थिरूओणम- कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे

    9 सितंबर: इंद्रजात्रा- गंगटोक में बैंक होंगे बंद

    10 सितंबर: शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार), श्री नरवण गुरु जयंती के करण अवकाश

    11 सितंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

    18 सितंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

    21 सितंबर: श्री नरवण गुरु समाधि दिवस- कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक होने वाले हैं बंद

    24 सितंबर: शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)

    25 सितंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

    26 सितंबर: नवरात्रि स्थापना/लैनिंगथोऊ सनमाही का मेरा चाओरेन हाउबा- इंफाल और जयपुर में बैंक रहेंगे बंद

    यह कुल 13 दिन की छुट्टी की सूची है-

    आपको यह भी बता दें कि सितंबर महीने में त्योहारों के चलते बैंक की कुल 13 दिन की छुट्टियां होने वाली हैं। जिसमें शनिवार और रविवार का साप्ताहिक अवकाश भी शामिल है। 

    जानकारी के लिए बता दें कि बैंक की छुट्टियों के चलते भी आप ऑनलाइन सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं। आप ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए पैसों का लेनदेन छुट्टी वाले दिन भी आराम से कर पाएंगे।

  • JNU में बवाल: एक बार फिर मांग लेकर पहुँचे छात्रों पर बरसीं लाठियां, 2 साल से रुकी है स्कॉलरशिप

    Jawaharlal Nehru University: राजधानी दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में सोमवार (22 अगस्त) को छात्रों के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद से ही तनावपूर्ण स्तिथि ने जन्म ले लिया है। यह आरोप है कि स्कॉलरशिप मांगने गए छात्रों के साथ विश्वविद्यालय स्टाफ के साथ ही गार्डों ने भी मारपीट की है। इस घटना में JNU में ABVP के प्रेसिडेंट रोहित कुमार समेत छह छात्र घायल बताए जा रहें हैं।

    छात्रों का यह भी आरोप है कि दो साल से उनकी छात्रवृत्ति रुकी हुई थी, उसी को रिलीज किए जाने की मांग को लेकर छात्र जेएनयू प्रशासन के पास ग‌ए थे, लेकिन वहां स्टाफ और गार्ड्स ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसमें कई छात्रों को चोट भी आई है।

    एबीवीपी जेएनयू अध्यक्ष रोहित कुमार ने कहा कि पांच छात्र सुबह करीब 11 बजे छात्रवृत्ति विभाग में गए थे। उन्होंने यह भी कहा कि गार्ड ने छात्रों के साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि इस विभाग की स्थिति ऐसी है कि अब सिर्फ चार कर्मचारी ही बचे हैं, जबकि पहले यहां 17 हुआ करते थे। छात्र दो साल से अधिक समय से परेशान हैं। उन्हें गैर-नेट छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है।

    घायल छात्रों का यह भी कहना है कि वे जल्द ही दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे। वहीं घटनास्थल से जो वीडियो सामने आए हैं। उसमें देखा जा सकता है कि वर्दीधारी सुरक्षा गार्डों के साथ छात्रों की धक्कामुक्की देखने को मिल रही है। 

    इसके अलावा कुछ वीडियो में फर्श पर खून के धब्बे, कूड़ेदान में खून से लथपथ कपड़े और फर्श पर बिखरा हुआ शीशा भी दिखाया गया है। कई छात्रों ने अपनी चोटों को दिखाते हुए दावा किया है कि उनको सुरक्षा गार्डों ने बुरी तरह पीटा गया है। 

  • Hyderabad T raja singh prophet row protests: वकील को मिली धमकी सर तन से जुदा कर देंगे

     

    Hyderabad T raja singh prophet row protests: पैगंबर मुहम्मद पर विवादित बयान देने के बाद मचे बवाल के बीच गुरुवार को टी राजा की दोबारा गिरफ्तार किया गया है। टी राजा को मंगलवार को बेल पर छोड़ दिया गया था। जिसके बाद लोग हैदराबाद में प्रदर्शन कर टी राजा की फिर से गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

    जिसके बाद 24 अगस्त की रात हैदराबाद के ओल्ड सिटी में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए और टी राजा की गिरफ्तारी की मांग करने के लिए प्रदर्शन करने लगे। इस प्रदर्शन के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ना शुरू कर दिया।

    आपको बता दें कि सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी ‘सर तन से जुदा’ कर देंगे के नारे लगा रहे थे। वहीं इसके बाद कंचनबाग पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आक्रामक नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन कर रहे 80 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया था। मामले को लेकर पुलिस के द्वारा की गई कार्यवाही पर AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी और अकबरुद्दीन ओवैसी के दखल के बाद प्रदर्शनकारियों को छोड़ दिया गया है।

    असदुद्दीन ओवैसी ने यह मांग भी की है कि टी राजा को दोबारा गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “तेलंगाना के स्पीकर को हमारी पार्टी ने एक पत्र लिखा है, और भाजपा एमएलए को निलंबित करने की मांग भी की है।” 

    आपको बता दें कि गोशामहल विधानसभा सीट से भाजपा विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ दबीरपुरा पुलिस थाने में धारा 295(a) और 153(a) समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया था।

    जानकारी के लिए बता दें कि टी राजा की जमानत के बाद उनके वकील को देश और विदेशों से भी लगातार धमकी दी जाने की रिपोर्ट सामने आ रही है। वहीं प्रदर्शनकारियों ने उनके घर को निशाना बनाते हुए सर तन से जुदा कर देंगे के नारे भी लगाए। आपको यह भी बता दें कि भाजपा से निलंबित राजा सिंह को जमानत मिलने के बाद हंगामा बढ़ता दिख रहा है। जिसके मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और भी चुस्त कर दिया है।

  • सुप्रीम कोर्ट में हुई रामदेव की खिंचाई, कह दी गई बड़ी बात

    डेस्क। बाबा रामदेव को क्या हो गया है जो इस तरह की बिना सर पैर की बातें कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने आज IMA से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान यह बात कही। वहीं खास बात है कि बीते सप्ताह दिल्ली हाईकोर्ट ने भी रामदेव को यह नसीहत दी थी। अदालत को रामदेव की उस बात पर गहरी आपत्ति भी जताई थी जिसमें उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के कोरोना संक्रमित होने को लेकर टिप्पणी की थी।

    इसके साथ ही सीजेआई एनवी रमना की बेंच ने रामदेव पर कहा कि वो अपने सिस्टम को लोकप्रिय बनाने के लिए कुछ भी करें हमें कोई आपत्ति नहीं है क्योंकि हम उनका काफी सम्मान करते हैं कि उन्होंने योग को आगे बढ़ाने के लिए बहुत सारे काम किये हैं। पर वह दूसरों के सिस्टम पर बेवजह की टिप्पणी क्यों कर रहे हैं।

    आगे उन्होंने पूछा कि क्या गारंटी है कि उनका सिस्टम सही काम करेगा। उनको डॉक्टर प्रणाली पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है। बता दें इस बेंच में जस्टिस हिमा कोहली और सीटी रविकुमार भी थे।

    जानकारी के लिए बता दें कि सुप्रीम कोर्ट IMA की उस याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें बाबा रामदेव ने डॉक्टर सिस्टम की कड़ाई से आलोचना की थी। उनका यह कहना था कि आयुष कंपनियां आम लोगों को गुमराह कर रही हैं। वो यह भी कहती हैं कि डॉक्टर एलोपेथी दवाएं लेने के बाद भी कोविड का शिकार बन रहे हैं। 

    वहीं IMA की दलील थी कि केंद्र को इस तरह के विज्ञापनों पर संज्ञान लेना चाहिए क्योंकि बाबा रामदेव आयुर्वेद को बढ़ावा देने के नाम पर एलोपेथी सिस्टम को नाकारा साबित करने में लगे हैं। 

  • BJP नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट का निधन

    डेस्क। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगट (41) का गोवा में सोमवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।  वह अपने कुछ स्टाफ सदस्यों के साथ गोवा गई थी। 

    फोगट का जन्म और पालन-पोषण हरियाणा के फतेहाबाद के भुथन गांव में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था।  उन्होंने भाजपा के टिकट पर आदमपुर निर्वाचन क्षेत्र से हरियाणा से 2019 का विधानसभा चुनाव कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ लड़ा, जो हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में आए थे।  

     सोनाली फोगट एक वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में बिग बॉस 14 की प्रतियोगी के रूप में भी प्रसिद्ध हैं और टिकटोक पर उनके फॉलोवर्स की बहुत बड़ी संख्या थी।

    अपनी मृत्यु से कुछ घंटे पहले, उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें पृष्ठभूमि में खेल रहे मोहम्मद रफ़ी के गाने ‘रुख से जरा निकब तो हटा दो मेरे हज़ूर…’ था।  उन्होंने अपनी प्रोफाइल तस्वीर भी बदली है।

  • मैं पीएम बनने के बाद परमाणु बम का बटन दबाने से पीछे नहीं हटूंगी: लिज ट्रस

    डेस्क। ब्रिटेन में पीएम पद के लिए उम्मीदवारों की रेस अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर तेजी से पहुँच रही है। बता दें कि दो सप्ताह के बाद में पीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान हो जाएगा। 

    वहीं भारतीय मूल के ऋषि सुनक और विदेश मंत्री लिज ट्रस के बीच अंतिम दौर की लड़ाई चल रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री के चुनाव को लेकर काफी गहमागहमी भी मची हुई है। दोनों नेता अपने चुनाव प्रचार में आक्रमक भाषण देते नजर आते रहते हैं। इसी बीच लिज ट्रस ने ऐसा बयान भी दिया है जिसकी हर ओर चर्चा हो रही है।

    लिज ट्रस ने बर्मिंघम में एनईसी हस्टिंग्स इवेंट में यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ती है तो वह तत्काल परमाणु बम का बटन दबाने के लिए भी तैयार हैं, वे इससे पीछे नहीं हटेंगी।

    बता दें कि उन्होंने यह बात तब कही है जब कार्यक्रम के होस्ट ने उनसे परमाणु युद्ध से जुड़े फैसले को लेकर सवाल किया। इस कार्यक्रम के होस्ट जॉन पीनार ने उनसे परमाणु युद्ध से जुड़े फैसले को लेकर प्रश्न पूछा। तो पीनार ने खुद कहा कि अगर उन्हें ऐसा फैसला करना पड़ा तो वह शारीरिक रूप से बीमार महसूस करेंगे पर लिज ट्रस ने इसके विपरीत बिना किसी इमोशन के कहा कि वह न्यूक्लियर हमले के आदेश दें  देंगी।

    लिज ने कहा कि ये कोई विकल्प नहीं होगा क्योंकि यह प्रधानमंत्री पद का एक महत्वपूर्ण कर्तव्य होता है। और मैं ऐसा करने के लिए हमेशा तैयार हूँ। लिज ट्रस का बयान एक ऐसे समय में आया है जब रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। 

  • भाजपा के केंद्रीय मंत्री बोले: दो कौड़ी का आदमी हैं राकेश टिकैत

     

    Union Minister Ajay Mishra in Lakhimpur Kheri Violence Case: केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने किसान नेता राकेश टिकैत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने खिंचाई करते हुए कहा“‘दो कौड़ी का आदमी है वो।’ 

    बता दें लखीमपुर खीरी में किसानों के 72 घंटे के विरोध-प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने इसे राकेश टिकैत का अहंकार और सार्वजनिक रूप से व्यवस्था का विरोध करने वाला बताया हैं। वहीं केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

    इस वायरल वीडियो में उन्होंने अपने समर्थकों से कहा, “दुनिया में कोई भी आपको निराश नहीं कर पाएगा। कितने भी राकेश टिकैत ही क्यों न आ जाए। उन्होंने कहा मैं उसे अच्छी तरह से जानता हूं। दो कौड़ी का आदमी है वो। 

    आगे हमलावर होते हुए वो बोले कि वह दो चुनाव लड़ा और अपनी जमानत तक खो दी, अब बुरी तरह से हार गया अब ऐसा व्यक्ति विरोध करता है तो मैं उसका जवाब नहीं देता हूं। अपने बचाव में वो बोले कि मैंने अपने जीवन में कभी कुछ गलत नहीं किया है।”

    उन्होंने आगे कहा, “सड़क पर कुत्ते भौंकते रहते हैं, यह उनका स्वभाव है और हमें उस पर कुछ नहीं कहना है। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार ऐसा होता है कि आप कार से सड़क पर तेज रफ्तार से जा रहे होते हैं तो कुत्ते आपके बगल या पीछे भी भौंकने लगते हैं।”

    केंद्रीय मंत्री ने कहा, “चाहे जितने राकेश टिकैत ही क्यों न आ जाएं, मैं उन्हें अच्छी तरह से जानता हूं। ये दो कौड़ी का आदमी है और दो बार चुनाव में खड़ा हुआ और अब अपनी जमानत जब्त हो गई। ये मेरा कुछ नहीं कर पाएगा। ऐसे लोगों का मैं जवाब तक नहीं देता हूं।”

  • बिलकिस की जिंदगी बन गई है नर्क दोषियों की रिहाई दर्द का कारण

    बिलकिस बानो रेप केस: गुजरात दंगे के दौरान हुए बिलकिस बानो रेप केस को महज याद करने मात्र से रुह कांप उठती है। वही अब इस केस के आरोपियों को गुजरात सरकार ने सजा माफी नीति के तहत रिहाई दे दी है। आरोपियों की रिहाई पर बिलकिस बनो ने बयान दिया था कि वह स्थिल हो गई है और न्याय से हताश है। वही अब इस मामले में बिलकिस बनो के पति याकूब रसूल का बयान सामने आया है।

    याकूब रसूल ने कहा, आरोपियों की रिहाई से उनकी पत्नी टूट गई है। इस रिहाई ने उनकी जिंदगी को नर्क से बदतर कर दिया है। परिवार के मन मे खौफ बैठ गया है। न्याय व्यवस्था सावालो के कटघरे में खड़ी है। हमारी 18 साल की लड़ाई को एक झटके में खत्म कर दिया गया है।
    उन्होंने आगे कहा, यह लोग हमारे लिए चिंता का विषय बन गए हैं। इनकी रिहाई हमारे लिये डर बन गई है। जब यह जमानत पर आते थे तो हमे बार बार अपना घर बदलना पड़ जाता था। लेकिन अब तो यह आजाद हो गए हैं। आज बिलकिस का दर्द बढ़ गया है। जो उनके साथ हो रहा है उससे पूरा देश दुखी है। 
    उन्होंने आगे कहा, इस रिहाई की भनक तक नही लगी। अगर पहले यह बात पता होती तो हम अपना दर्द साझा करते। लेकिन अब हम चुप है और सरकार के इस फैसले से हताश भी। इस फैसले ने हमारे घर मे दहशत मचा दी है। हर ओर डर दिखाई देता है। हमारे बच्चो की जिंदगी खतरे में है।