Category: national

  • पाकिस्तान में महिला के साथ हुई इतनी शर्मनाक घटना, पूरी दुनिया का खौल उठा खून

    डेस्क। पाकिस्तान के फैसलाबाद में एक लड़की से जबरन जूते चटवाए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। बता दें कि लड़की के दोस्त के पिता से शादी नहीं करने पर यह सजा दी गई है। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

    फैसलाबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की द्वारा शादी से इन्कार करने पर उसे जूते चाटने के लिए मजबूर किया गया। और अब बताया जा रहा है कि उस लड़की से उसके दोस्त का पिता शादी करना चाहता था, लेकिन पीड़िता ने जब इस शादी से इनकार कर दिया तो उसके साथ यह शर्मनाक घटना हुई। 

    मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शादी से मना करने पर पीड़िता के बाल काटे गए और इतना ही नहीं उसकी भौहों को भी मुंडवाया गया है। इस मामले में पुलिस ने केस भी दर्ज किया है साथ ही अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    जानकारी के मुताबिक, फैसलाबाद में रहने वाली एक लड़की को उसके ही दोस्त के पिता से शादी करने के लिए मजबूर किया और लड़की ने जब अपने से बहुत बड़े शख्स से शादी करने से इन्कार कर दिया तो उसके साथ स्वयं परिजनों ने ही शर्मनाक हरकत की। 

    वहीं शादी से इन्कार करने पर लड़की के साथ मारपीट भी की गई यही नहीं उसे प्रताड़ित करने के लिए यौन उत्पीड़न का सहारा भी लिया गया। 

     

  • DGCI Give Approval For Breast Cancer Medicine: स्तन कैंसर से निजाद पाना हुआ आसान

     

    DGCI Give Approval For Breast Cancer Medicine: स्तन कैंसर (Breast Cancer) महिलाओं में होने वाली एक बड़ी समस्या बताई जाती है। वहीं हाल की एक रिपोर्ट के अनुसार इसका पता देर से चलने के कारण देश में मौत की दर बढ़ रही है। साथ ही कही न कहीं हम इसके इलाज के लिए भी पुर्णतः तैयार नहीं थे। पर अब स्तन कैंसर का समय से इलाज पॉसिबल होगा। साथ ही इसकी दवा भी आसानी से मिल पाएगी।  

    बता दें कि दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका इंडिया (AstraZeneca India) ने शुक्रवार (18 अगस्त) को बताया कि, भारत के औषधि महानियंत्रक से स्तन कैंसर के इलाज (Treatment) के लिए अपनी दवा के मार्केटिंग के लिए मंजूरी मिल गई है। साथ ही ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने शुरूआती स्तन कैंसर वाले वयस्क मरीजों के इलाज के लिए एक मोनोथेरेपी के रूप में लिंगपरज़ा (ओलापारीब) को भी मंजूरी दी है यह उनपर होगी जिनका पहले नियोएडजुवेंट या एडजुवेंट कीमोथेरेपी के साथ इलाज किया जा चुका है।

    एस्ट्राजेनेका इंडिया ने अपने एक बयान में कहा कि, ये मंजूरी ओलंपिया चरण परीक्षण के परिणामों पर आधारित बताई गई थी, जिसके सुझाव पर ओलापारीब ने कुल आंकड़ों में कई महत्वपूर्ण सुधार भी किए। बता दें कि शुरुआती स्तर के स्तन कैंसर के इलाज के लिए डीसीजीआई की मंजूरी के साथ लिनपरजा को अब अमेरिका, यूरोपीय संघ, जापान, भारत और कई अन्य देशों में भी मंजूरी मिल गई है।

    क्या आप जानते हैं कि मौजूदा वक्त में शुरुआती स्तर के स्तन कैंसर में बीआरसीए (स्तन कैंसर जीन) का इलाज करने वाली पहली और एकमात्र मंजूर दी जाने वाली दवा बयँ गई है। वहीं एस्ट्राजेनेका इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर गगनदीप सिंह ने यह कहा, ‘लिनपरजा की नियामक मंजूरी… भारत में कैंसर के इलाज के लिए समग्र समाधान प्रदान करने के लिए प्रोटोकॉल और ​​अनुसंधान में हमारी बढ़ती क्षमताओं को काफी मजबूत भी करती है।’

    इस कड़ी में गगनदीप सिंह ने यह भी बताया कि दुनिया भर में सबसे अधिक स्तन कैंसर (Breast Cancer) के निदान किए जाने वाले कैंसर (Cancer) में से एक बयँ चुका है, जिसमें हर साल अनुमानित 23 लाख मरीजों को ठीक (Treatment) किया जा रहा है। भारत में कैंसर जैसे गैर-संचारी रोग (NCD) आज सभी मौतों में से 62 प्रतिशत और समय से पहले होने वाली मौतों का 48 प्रतिशत हिस्सा बन चुके हैं।

    उन्होंने यह भी कहा, ‘हमारा ऑन्कोलॉजी पोर्टफोलियो पिछले 3 सालों में लगातार 40 से 50 फीसदी से बढ़ रहा है’।

  • Delhi Jantar Mantar farmers protest: अप्रिय स्थिति ना बने इसपर गंभीर नज़र आया प्रशासन

     

    Delhi Jantar Mantar farmers protest: देश में बढ़ती जा रही बेरोजगारी के विरोध में सोमवार (22 अगस्त, 2022) को जंतर मंतर पर किसान महापंचायत का आयोजन किया गया है। इसमें भाग लेने के लिए करोड़ों किसान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे चुके हैं। 

    दिल्ली पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सतर्कता दिखाते हुए सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया हैं। इसी कड़ी में बैरिकेड्स भी लगाए गए हैं साथ ही सीमावर्ती इलाकों में भारी संख्या में जवानों को तैनात भी किया गया है। वहीं इस महापंचायत का आयोजन संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और अन्य किसान समूहों द्वारा भी किया गया है।

    जंतर-मंतर पर महापंचायत को लेकर राजधानी में धारा 144 को भी लागू कर दिया गया है और सिंघू, गाजीपुर एवं टिकड़ी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की गई है। वहीं गाजीपुर बॉर्डर पर सुबह से ही ट्रफिक जाम है और गाड़ियां खिसक-खिसक कर आगे बढ़ती नज़र आ रही हैं। उधर, नोएडा-चिल्ला पर भी सिक्योरिटी टाइट होने के कारण गाड़ियां काफी धीमी गति से आगे बढ़ रहीं है।

    वहीं इससे पहले रविवार को किसान नेता राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जब वह गाजीपुर बॉर्डर से दिल्ली में घुसने का प्रयास कर रहे थे तो यहां तैनात दिल्ली पुलिस के जवानों ने उन्हें राजधानी में घुसने नहीं दिया और हिरासत में ले है। 

  • सिसोदिया के राजपूत ने मचाया हड़कम, विवेक बोले बाकी जब झुकने वाली कौम है क्या

    दिल्ली: आम आदमी पार्टी की आबकारी नीति में भ्रष्टाचार मामले में अभी हाल ही में सीबीआई ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर छापा मारा। सीबीआई की रेड के बाद से भाजपा और आम आदमी पार्टी आमने सामने है और दोनो में शाब्दिक युद्ध छिड़ा हुआ है।

    वही अब इस शाब्दिक युद्ध मे इतिहास के महारथी महाराणा प्रताप की एंट्री हुई है। मनीष सिसोदिया ने स्वयं को महाराणा प्रताप बताते हुए कहा है वह किसी के आगे झुकेंगे नही। बता दें आम सांसद संजय सिंह ने भाजपा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि मनीष सिसोदिया महाराणा प्रताप के वंशज है उनके लिए कुछ भी बोला जाए वह सोच समझ कर बोला जाए।
    वही इस मामले पर मनीष सिसोदिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी और भाजपाइयों को भ्रष्टाचारी बताया। उन्होंने कहा वह राजपूत के वंश से है। उन्हें झुकना नही आता। वह अपना सर कटवा लेगे। लेकिन इन भ्रष्टाचारियों और षड्यंत्रकारियों के आगे कभी नही झुकेंगे।
    वही मनीष सिसोदिया के ट्वीट को रीपोस्ट करते हुए कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्नियोत्री ने कहा, यह कैसा जातिवादी तर्क है? यानी अगर जनाब मनीष सिसोदिया राजपूत नहीं होते तो झुक जाते, कट जाते। यानी दिल्ली में जो ब्राह्मण,, यादव, गुज्जर, जाट, सिख इत्यादि रहते हैं वो सब झुकने वाले लोग हैं? मुस्लिम, ईसाई, दलित… क्या यह सब झुकने वाली क़ौम हैं?

  • क्या भारत सरकार दे रही बेरोजगारों को भत्ता? जानिए वायरल मैसेज का सच

    डेस्क।। सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे इस मैसेज (Viral Message) ने आग लगा रखी है। वैसे तो सोशल मीडिया मैसेजेस में कई तरह के दावे किए जाते हैं, जिसमें आम जनता को खास स्कीम (Special Scheme) की जानकारी देकर उनसे उनकी पसर्नल जानकारियों को देने की बात कही जाती है।

    इस बीच एक वायरल #Whatsapp मैसेज में यह दावा पेश किया गया है कि प्रधानमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत सरकार बेरोजगार युवाओं को हर माह छह हजार रुपये भत्ता दे रही है।

    यह संदेश आग की तरह वायरल हो रहा है। युवा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस योजना की जानकारी प्राप्त करने की कोशिश हैं। इसी कड़ी में कई लोग इसके लिए रजिस्ट्रेशन को लेकर मैसेज में दिए लिंक पर भी जा रहे हैं। वहीं पीआईबी फैक्ट चेक (PIB fact Check) ने जब इस मैसेज की पड़ताल भी की और पाया कि यह मैसेज पूरी तरह से फर्जी है।

    उनकी पड़ताल के अनुसार भारत सरकार ने ऐसी कोई योजना नहीं चलाई है। इस मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। जिसमे पीएम मोदी की तस्वीर के साथ संदेश को प्रदर्शित किया गया है। 

    इसमें यह भी लिखा है कि अब युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मिलेगा और यह हर माह छह हजार रुपये का होगा। पीआईबी ने आम जनता से यह अपील भी की है कि इस तरह के संदेश को आगे फॉरवर्ड करने से बचें।

  • मनीष सिसोदिया ने गुजरात दौरे से पहले किया दावा: BJP से मिला है ऑफर कहा, शामिल हो जाओ सारे केस वापस करवा देंगे

    डेस्क। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने यह भी कहा है कि बीजेपी ने उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए सन्देश भेजा है और अगर वे ऐसा करते हैं तो उनके खिलाफ सारे केस बंद कर दिए जाएंगे। 

    इसके साथ ही सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “मेरे पास भाजपा का संदेश आया है। जिसमें लिखा है कि AAP तोड़कर भाजपा में आ जाओ, जितने भी सीबीआई, ईडी के केस है सब बंद करवा देंगे।

    इसपर उन्होंने कहा कि मेरा भाजपा को जवाब- मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूं, राजपूत हूं। सर कटा लूंगा लेकिन भ्रष्टाचारियों -षड्यंत्रकारियों के सामने सर झुकने नहीं दूंगा। वैसे भी मेरे ख़िलाफ़ सारे केस झूठे हैं। मेरा जो करना है कर लो।”

    आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया दो दिवसीय गुजरात दौरे पर जा रहे हैं। इसके पहले दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिसोदिया ने बीजेपी पर यह निशाना साधा। उन्होंने यह भी कहा कि, “मैं अरविंद केजरीवाल के साथ दो दिन के दौर पर गुजरात जा रहा हूं।

    आगे वो बिल कि जिस प्रकार से दिल्ली में काम हुआ है और जिस प्रकार से पंजाब में काम जारी हैं, इससे प्रभावित होकर गुजरात की जनता केजरीवाल को एक मौका देना चाहती है। उन्होंने दावा पेश किया कि पिछले 27 साल में भाजपा ने गुजरात के लिए जो नहीं किया अब वह केजरीवाल की सरकार करके दिखाएगी।”

  • Pak: इमरान खान की बढ़ी सुरक्षा, आतंकियों ने दी है ये चेतावनी

     

    डेस्क। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सुप्रीमो और पाक के पूर्व पीएम इमरान खान के खिलाफ आतंकवादी मामला दर्ज किये जाने के से ही उनके आवास के बाहर सुरक्षा में कड़ाई कर दी गई है। 

    वहीं एक विदेशी न्यूज ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि खान के खिलाफ मामला दर्ज किये जाने के एक दिन बाद उनके आवास की ओर जाने वाली सड़क पर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

    आपको यह भी बता दें, इमरान खान के खिलाफ शनिवार को उनकी इस्लामाबाद रैली में न्यायपालिका, पुलिस और अन्य राज्य संस्थानों को धमकी देने के आरोप में रविवार को आतंकवादी मामला भी दर्ज किया गया था। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक खान ने पुलिस अधिकारियों पर अपने करीबी सहयोगी को प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया है, जिसे खुद राजद्रोह के आरोप में हिरासत में लिया गया था।

    बता दें कि पाकिस्तान पुलिस ने कल खान के खिलाफ आतंकवाद विरोधी अधिनियम (एटीए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।

    प्राथमिकी में यह भी कहा गया है कि पीटीआई प्रमुख ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जेबा चौधरी और पुलिस अधिकारियों को एक रैली में पुलिस और न्यायपालिका को धमकी भी दे रखी है। इस बीच पीटीआई के नेता शाह महमूद कुरैशी ने यह कहा है कि पाकिस्तान सरकार खान को गिरफ्तार करने की योजना में लगी है।

  • पाक के पूर्व पीएम इमरान जल्द हो सकते हैं जेल में बंद, जानिए बड़ा कारण

    EX PM Imran Khan Arrest: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान (Imran Khan) को देश की शीर्ष जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं होने और अवैध फंडिंग के मामले पर नोटिस का जवाब नहीं देने के कारण गिरफ्तार किया जा सकता है।

    वहीं पाकिस्तान के डेली न्यूजपेपर ‘द न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक संघीय जांच एजेंसी (FIA) ने इसको लेकर शुक्रवार के दिन इमरान खान को दूसरा नोटिस भेजा है। द न्यूज की रिपोर्ट की आगे माने तो इमरान खान को पिछले बुधवार को पहला नोटिस भेजा गया था, पर उन्होंने एफआईए की टीम के सामने पेश करने से मना कर दिया।

    न्यूजपेपर ‘द न्यूज’ की खबर में एफआईए के उच्च स्तरीय अधिकारियों के हवाले से यह भी कहा गया है कि इमरान खान को गिरफ्तार करने का अंतिम फैसला तीन नोटिस जारी करने के बाद लिया जा सकता है। वहीं सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में यह कहा गया है कि एफआईए ने पूर्व प्रधानमंत्री की पार्टी से संबंधित पांच कंपनियों का पता लगा लिया है जो कि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्रिटेन और बेल्जियम में इस समय काम कर रही है। पाकिस्तान के चुनाव आयोग को एक रिपोर्ट सौंपी गई जिसमें इन कंपनियों का उल्लेख नहीं मिलता  है।

    बता दें कि इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने कहा था कि इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) को भारतीय मूल के एक व्यवसायी सहित 34 विदेशी नागरिकों से नियमों के खिलाफ धन राशि की प्राप्त हुई है। वहीं एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि FIA के पास पाकिस्तान के पास पूर्व पीएम इमरान खान के खिलाफ सबूत मिले हैं।

  • नाकाम हुई भारत के इस बड़े राजनेता को बम से उड़ाने की साजिश, इस्लामिक स्टेट के खिलाफ इस दोस्त ने दिया साथ

    डेस्क। भारतीय राजनेता को उड़ाने की साजिश रचने वाले इस्लामिल स्टेट के एक सुसाइड बोम्बर को रूस ने पकड़ लिया है। बता दें कि रूसी न्यूज एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने इस बात का दावा सोमवार (22 अगस्त, 2022) को किया है।

    न्यूज एजेंसी ने रशियन फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (FSB) की तरफ से जारी बयान का हवाला देते हुए यह बताया है कि एफएसबी ने खूंखार अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का एक फिदायनी को पकड़ लिया है, उन्होंने दावा किया है कि वो एक सुसाइड बोम्बर है जो भारत सरकार में अहम भूमिक निभाने वाली किसी बड़ी शख्सियत को उड़ाने की फिराक में था।

    रूसी फेडरल सिक्योरिटी एजेंसी ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकी की पहचान भी की, जिसके बाद एफएसबी ने उसको हिरासत में लिया है। एजेंसी ने यह भी बताया है कि पकड़े गए आतंकी की पहचान मध्य एशियाई देश के एक मूल निवासी के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह तुर्की में अप्रैल से जून तक था। 

    यहीं पर उसे सुसाइड अटैक की ट्रेनिंग भी दी गई थी और टेलीग्राम के जरिए वह आईएस से कनेक्टेड था।

    बता दें कि पूर्व बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी पर भड़के विवाद के बाद इस्लामिक स्टेट ने भारत पर हमले की कई धमकियां दी थी।

  • बिलकिस बनो रेप के आरोपियों की रिहाई पर भड़का कोर्ट होगी सुनवाई

    गुजरात: गुजरात सरकार ने बिलकिस बनो के साथ सामुहिक दुष्कर्म के 11 आरोपियों को सजा माफी नीति के तहत 15 अगस्त को रिहाई दे दी। आरोपियों की रिहाई से गुजरना में हंगामा मच गया। विपक्ष में भाजपा सरकार पर कटाक्ष करना शुरू कर दिया। वही बिलकिस बनो के पति ने इस मामले पर कहा है कि आरोपियों की रिहाई ने बिलकिस की जिंदगी नर्क बना दी है।

    वही अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बिलकिस बनो रेप के आरोपियों की रिहाई के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की नेता सुहासिनी अली, पत्रकार रेवती लॉल और प्रोफ़ेसर रूप रेखा वर्मा और तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। वही अब इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करने को राजी हो गया है।
    वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने अदालत में कहा कि एक गर्भवती महिला से सामूहिक बलात्कार के मामले में दोषियों को रिहाई नहीं मिलनी चाहिए. इस पर मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि वो इस मामले में सुनवाई के लिए तैयार है। 
    जानकारों का कहना है कि जिस तरह से यह रिहाई हुई है और आरोपियों का स्वागत किया गया व उन्हें मिठाई खिलाई जा रही है। उससे यह साफ है कि यह रिहाई राजनीतिक हित से जुड़ी हुई है।