Category: national

  • सीबीआई आई है उनका स्वागत है , हम कट्टर ईमानदार हैं:- मनीष सिसोदिया

    दिल्ली; सीबीआई आज कल काफी एक्टिव है। वह कब किसके घर पहुंच जाए पता नही चलता। लगातार सीबीआई बड़े बडे घोटालों का खुलासा कर रही है। वही अब खबर है कि आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की टीम पहुंच गई। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से दी है। 

    मनीष सिसोदिया ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, सीबीआई आई है. उनका स्वागत है. हम कट्टर ईमानदार हैं . लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं. बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है. इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया।
    जानकारी के लिए बता दें मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बीते कुछ महीनों से प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में हैं। लेकिन अभी तक इस बात का खुलासा नही हुआ है कि मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई क्यों गई है। सीबीआई के वहां जाने का क्या कारण है।

    यूजर्स की प्रतिक्रिया:-

    एक यूजर कहता है कि गुजरात और हिमाचल चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के तमाम बड़े नेताओं को झूठे मुकदमे में फंसाने की योजना है। हमे पहले ही पता था कि ऐसा ही होगा। वही एक अन्य यूजर कहता है कि ईमानदार तो ठीक है लेकिन यह ‘कट्टर ईमानदार’ क्या होता है? 
    सतेन्द्र जैन भी कट्टर ईमानदार ही हैं लेकिन जेल की सलाखों के पीछे क्यूं हैं, उनकी याददाश्त कैसे चली गई?
    चिंता मत करिए हैंडसम सिसोदिया साहब, सबका नंबर आएगा एक-एक करके।

  • जज बोले महिला ने पहने यौन उत्तेजक कपडे, अभियुक्त महिला को यह जानकर स्पर्श नहीं कर सकता कि वह दलित है

    कोर्ट: कई बार कोर्ट महिलाओं को लेकर ऐसी टिप्पणी करता है कि हम सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि आखिर कब तक महिलाओं को उनके रहन सहन, कपड़ो और बोलने के नाम पर टारगेट किया जाएगा। खभर केरल में कोझीकोड के सेशन कोर्ट की है जहां यौन उत्पीड़न से प्रभावित महिला की शिकायत पर फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने अभियुक्त को ज़मानत दे दी है। कोर्ट के इस फैसले से लोगो मे नाराजगी है।

    कोझीकोड सेशन कोर्ट के जज एस कृष्ण कुमार ने इस केस में 12 अगस्त को अपना फैसला सुनाया और बीते दिन इस परिपेक्ष्य में अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक की। कोर्ट ने कहा अभियुक्त ने जमानत याचिका के साथ एक फोटो साझा की है। फोटो से यह स्पष्ट होता है कि महिला ने जो कपड़े पहने है वह यौन उत्तेजक थे। उन्होंने कहा कि अभियुक्त सिविक चंद्रन उर्फ सीवी कुट्टन के ख़िलाफ़ पहली नज़र में आईपीसी की धारा 354 ए के तहत यौन उत्पीड़न का मामला नहीं बनता।
    अदालत ने आगे कहा, यह मानना सम्भव नही की उनके मध्य कोई शरीरिक सम्बंध नही बना। 74 साल की उम्र में कोई व्यक्ति किसी को जबर्दस्ती अपनी गोद मे नहीं बैठा सकता और न ही उसकी छाती को छू सकता है।
    इससे पहले भी जज ने अभियुक्त को एक मामले में जमानत दी थीं। जिसकी सुनवाई 10 अगस्त को हुई थी। उस केस में जज ने कहा था कि यह मानना ठीक नही है कि अभियुक्त महिला को यह जानकर स्पर्श नहीं कर सकता कि वह दलित है। यह केस 42 साल की एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न का था।

  • जाने क्यों इमरान खान ने लगाई पाकिस्तान की सेना को फटकार

    पाकिस्तान: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान बीते दिनों से काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभी हाल ही में 14 अगस्त के दिन उन्होंने भारत की तरीफ की थी और कहा था यह आजाद देश है। उन्होंने भारत के विदेश मंत्री का वीडियो भी अपनी रैली में चलाया था। वही अब उन्होंने अपनी सेना की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने पाकिस्तान में जारी भ्रष्टाचार के लिए पाक की सेना को जिम्मेदार ठहराया है।

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक ए इंसाफ के नेता इमराम खान ने कहा, पाक में हो रहे भ्रष्टाचार के लिए पाक की सेना जिम्मेदार है। उन्होंने कहा सेना को अपनी तटस्थ रहने की नीति पर एक बार पुनः विचार करना चाहिए और देश को इस संकट से बचाना चाहिए। क्योंकि पाक इस समय आर्थिक संकट से जूझ रहा है।
    उन्होंने सेना से सवाल करते हुए कहा क्या आपको पता है देश कहां जा रहा है। आपको अपनी नीतियों को बदलना चाहिए। देश के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अगर समय पर कदम नही उठाये गए तो अगले दो तीन महीनों में पाक की हालत खराब होगी और हम विचार नही कर सकते हमारा देश कहां पहुंच जाएगा।

  • यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की का बड़ा बयान, बोले अब रूस के साथ शान्ति वार्ता नही..?

    रूस: बीते 6 महीने से रूस और यूक्रेन के मध्य युद्ध जारी है। दोनो देश एक दूसरे पर आक्रामक है। रूस जहां पीछे नही हटना चाहता है वही युक्रेन रूस का डटकर सामना कर रहा है। रूस ने युक्रेन में भीषण तबाही मचाई है। लेकिन यूक्रेन की आंखों में रूस को लेकर बिल्कुल डर नहीं दिखाई दे रहा है।

    वही अब इस युद्ध के संदर्भ में यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की का बड़ा बयान सामने आया है। राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के साथ शान्ति प्रस्ताव पर बात करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि अब रूस से हम वार्ता तब ही करेंगे जब रूस के सैनिकों की वापसी होगी।
    जानकारी के लिए बता दें रूस युक्रेन के मध्य युद्ध पुनः तेज हो गया है। दोनो देश एक दूसरे पर आक्रामक है। दोनो ही एक दूसरे को तबाह करने की रणनीति बना रहे हैं। रूस ने यूक्रेन के खारकीव क्षेत्र में बुधवार रात और गुरुवार सुबह हमला किया। रूसी मिसाइल हमले में कम से कम 11 लोग मारे गए और 40 लोग घायल हो गए। रूस की सेना ने दावा किया कि उसने खारकीव में भाड़े के विदेशी लड़ाकों के अड्डे को निशाना बनाया जिसमें 90 लोग मारे गए हैं।

  • इजरायल की खुफिया एजेंसी में पहली बार किसी महिला को मिला अध्यक्ष पद

    इजरायल: इजरायल में पहली बार किसी महिला को खुफिया एजेंसी का अध्यक्ष बनाया गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इजरायल ने खुफिया एजेंसी मोसाद और ईरान डेस्क में प्रमुख पहली बार किसी महिला की नियुक्ति की है। यह इजरायल की महिलाओं के लिये इतिहासिक फैसला है।

    सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इजरायल की ओर से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई। इजरायल ने कहा आज खुफिया जांच एजेंसी मोसाद की अध्यक्ष एक महिला को नियुक्त किया गया है। मसौद के इतिहास में यह पहली बार हुआ है। इसका दर्जा खुफिया एजेंसी प्रमुख के स्तर का होगा।
    इराक के इस पद की जिम्मेदारी सीनियर महिला एजेंट ‘के’ ने संभाली है। इराक के इस फैसले के बाद अब ख़ुफ़िया संस्था में नेतृत्व करने वाली भूमिकाओं में कुल चार महिलाएँ हो गई हैं। 

  • दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति पर फूटा किम जोंग उन की बहन का गुस्सा बोली मुह बन्द रखे आप

    विदेश:- उत्तर कोरिया की नीतियों को कौन नही जानता हर कोई उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग के तानाशाह व्यवहार से परिचित है। वही अब इनकी बहन उन किम यो जोंग ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति को उनका मुह बन्द रखने की हिदायत दे दी है। उन्होंने दक्षिण कोरिया की कड़ी आलोचना की है। उत्तर कोरिया की ओर से दक्षिण कोरिया पर की गई यह टिप्पणी अब तक की सबसे खराब टिप्पणी मानी जा रही है।

    बता दें दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून-सुक योल ने ये प्रस्ताव रखा था कि अगर उत्तर कोरिया परमाणु निरस्त्रीकरण को राज़ी हो जाता है तो बदले में उसे आर्थिक सहायता दी जाएगी। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने इस बात को 6 माह बाद पुनः दोहराया है जिसपर किम जोंग उन की बहन की यह टिप्पणी आई है। 
    किम जोंग उन की बहन ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह बेकार की बाते करना अब बन्द करदे। यह उनके लिए और उनकी छवि के लिये बेहतर होगा की वह कुछ न बोले और अपना मुह बन्द रखे।
    दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के इस प्रस्ताव पर किम जोंग उन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था। यह बचकाना फैसला है। उन्होंने कहा उन्हें यह लगता है कि वह आर्थिक लालच देकर उत्तर कोरिया के सम्मान और परमाणु हथियारों का सौदा कर लेंगे। यह वह बिल्कुल गलत सोच रहे हैं। क्योंकि कोई भी व्यक्ति छोटी मोटी चीजो के लिये अपनी किस्मत का फैसला नही करता है।

  • अब अगर जाना है अमेरिका तो करना होगा साल 2024 तक इंतजार

    विदेश: अगर आप भी अमेरिका जाने की योजना बना रहे हैं और आपको लगता है कि यह आपके लिए बहुत आसान है तो आप यह बिल्कुल गलत सोच रहे हैं। क्योंकि अब आपको अमेरिका जाने के लिए 2024 तक का इंतजार करना पड़ सकता है और इसका कारण है आपका विजिटर वीजा। असल मे अगर आप विजिटर वीजा के लिए अप्लाई करते हैं तो यह आपको 1.5 साल में मिलेगा। वही अगर आप इस समय इसके लिए अप्लाई करेगी तो आपको अमेरिका जाने के लिये विजिटर वीजा मार्च अप्रैल 2024 में मिलेगा।

    जानकारी के लिए बता दें प्रतीक्षा विजिटर्स वीजा के लिए दिल्ली में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में वीजा अपॉइंटमेंट की औसत प्रतीक्षा विजिटर्स वीजा के लिए 522 दिन और स्टूडेंट वीजा के लिए 471। वही अगर यह मुंबई से किया जाए तो यूएस वीजा अपॉइंटमेंट के लिए औसत इंतजार टाइम 517 दिन विजिटर वीजा के लिए है और स्टूडेंट वीजा के लिए 10 दिन है।
    वेटिंग टाइम कम करने पर अमेरिका दूतावास का कहना है कि अमेरिकी सरकार वेट टाइम को कम करने के लिए उचित कदम उठा रही है. जो बैकलॉग है, उस पर सक्रिय रूप से काम किया जा रहा है. गैप महामारी की वजह से बना. विदेश विभाग ने पिछले साल की तुलना में इस वित्तीय वर्ष में अमेरिकी अधिकारियों की कांसुलर हायरिंग को दोगुना कर दिया है और नए प्रशिक्षित कर्मचारी भी आ रहे हैं। वीजा प्रोसेसिंग फिर से शुरू हो गई है. अमेरिकी सरकार इसे प्राथमिकता दे रही है।

  • फ्लाइट को पायलट ने झोंका हादसे के मुह में रद्द हुआ लाइसेंस

    देश: डीजीसीए की चेतावनी के बाद जब पायलट ने बिगड़े मौसम की चेतावनी को जब नजरअंदाज किया तो उसकी यह गलती उसके लिए समस्या बन गई और डीजीसीए ने पायलट का लाइसेंस रद्द कर दिया। 

    असल मे मुंबई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जा रही एक फ्लाइट के लिए खराब मौसम की चेतावनी जारी की गई थी। लेकिन पायलट ने इस चेतावनी को नजरअंदाज किया। पायलट की इस हरकत की वजह से इस फ्लाइट में बड़ा हादसा होने से बच गया था लेकिन कई यात्रियों को इस दौरान काफी चोट लगी थी।
    वही अब जांच के बाद जब रिपोर्ट सामने आई तो पता चला की यह हादसा पायलट की गलती की वजह से हुआ। वही पायलट को अब 6 महीने के लिये सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के लिए बता दें मामला मई महीने की स्पाइसजेट के एक बोइंग बी 737 की उड़ान का है।

  • किसानों का प्रदर्शन जारी, सरकार के सामने लगा दिया है मांगो का पहाड़

    डेस्क। राकेश टिकैत के संगठन भारतीय किसान यूनियन समेत पूरे 31 संगठनों की अगुवाई में संयुक्त किसान मोर्चा का महापड़ाव राजापुर मंडी में शुरू हो चुका है।

    बड़ी संख्या में किसान मार्च करते हुए राजापुर मंडी पहुंच रहे हैं और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी समेत तमाम मांगों को लेकर लामबंद हुए किसानों का 75 घंटे लगातार यह धरना राजापुर मंडी में जारी है। वहीं भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का दावा है कि यह धरना 18 से 21 अगस्त तक लगातार चलने वाला है। और इसमें 31 किसान संगठन हिस्सा लेंगे।  

    पूरे देश से किसान मंच पर नामी-गिरामी किसान नेता, सामाजिक संगठन व सामाजिक कार्यकर्ता यहां पहुंच चुके हैं।

    वहीं महा पड़ाव को लेकर पुलिस और प्रशासन भी काफी अलर्ट नज़र आ रहा है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पीएसी व आरएएफ भी मंगा ली गई है। पीएसी के साथ ही पुलिस के अधिकारी भी तैनात हैं। 

    यह हैं इस प्रदर्शन की प्रमुख मांगे

    खीरी कांड में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए और उन पर मुकदमा भी चलाया जाए।

    खीरी हत्याकांड में जो किसान जेल में बंद हैं, उनको रिहा करवाया जाए।

    सभी फसलों की एमएसपी की गारंटी और सभी फसलों की बिकवाली एमएसपी के ऊपर होने की गारंटी करने वाला कानून सरकार को बनाना चाहिए।

    किसान आन्दोलन के दौरान केन्द्र शासित प्रदेशों व अन्य राज्यों में जो केस किसानों के ऊपर लाद दिए गए थे उसको वापस लिए जाएं।

    बिजली बिल 2022 को भी वापस लिया जाए।

    उत्तर प्रदेश की खंड मिलों की तरफ जो किसानों की बकाया राशि है वो भी तुरंत जारी की जाए।

    वर्षों से जंगल के करीब बसे किसानों को जमीन से बेदखल करने के नोटिस देने भी बंद किए जाएं।

  • बिलकिस बानो गैंगरेप: आरोपियों की गिरफ्तारी पर भड़के जावेद अख्तर बोले देश मे कुछ तो गलत ,हो रहा है, देखिए

    गुजरात: गुजरात मे इस साल के अंत मे चुनाव होने को हैं। पक्ष विपक्ष आमने सामने खड़े हैं। किसी भी राजनीतिक दल की छोटी सी गलती उनके लिए बड़ी समस्या बन जाती है और उनका प्रतिद्वंद्वी इस गलती का पूरा फायदा उठाने का प्रयास करता है। वही भाजपा सरकार में इस साल 15 अगस्त के दिन बिलकिस बनो गैंगरेप के आरोपियों की सजा माफी नीति के तहत सजा माफ करदी और उन्हें रिहाई दे दी।

    गुजरात भाजपा सरकार के इस फैसले की कड़ी निंदा हो रही है। कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार पर आरोपियों का समर्थन करने का आरोप लगा रही है। बिलकिस बानो ने खुद मीडिया से बातचीत के दौरान कहा है कि वह सरकार के इस फैसले से असंतुष्ट है और उन्हें डर सता रहा है। उन्होंने सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की है। 
    वही अब इस मामले पर जावेद अख्तर ने टिप्पणी की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया है। उन्होंने कहा जिन लोगो ने 5 माह की गर्भवती महिला का रेप किया। उसकी 3 साल की बच्ची समेत परिवार के 7 लोगो को मौत के घाट उतार दिया। उन्हें जेल से रिहाई दे दी गई है। उनका स्वागत किया जा रहा है। उन्हें मिठाई खिलाई जा रही है उनको माला पहनाई जा रही है।
    उन्होंने लोगो से कहा जरा सोचिए किसी के पीछे मत छुपाये। हमारे समाज मे कुछ तो गलत हो रहा है। कुछ तो हम नही देख पा रहे हैं।
    जानकारी के लिए बता दें बिलकिस बानो रेप केस साल 2002 गुजरात दंगों के दौरान हुई थी। यह 5 माह की प्रेग्नेंट थी। 11 लोगो ने इनके साथ दरिंदगी की हदे पार कर।दीं थी और इनके परिवार के 14 लोगो को मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले की जांच सीबीआई ने की थी और कोर्ट ने सभी 11 आरोपियों को उम्रकैद की सजा दी थी। सभी आरोपियों ने 15 से 20 साल की सजा जेल में काटी है और इस 15 अगस्त को गुजरात की भगवा सरकार ने इन आरोपियों की सजा को माफ कर दिया।