Category: national

  • भाजपा नहीं कर पाएगी ‘पप्पु’ शब्द का इस्तेमाल

    भाजपा नहीं कर पाएगी ‘पप्पु’ शब्द का इस्तेमाल

     

     

    चुनाव आयोग ने गुजरात चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के ”पप्पु” शब्द के इस्तेमाल पर रोक लगा दी. ये रोक भाजपा के इलैक्ट्रॉनिक विज्ञापनों पर लगाई है, जिनमें इस शब्द के जरिए कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को निशाना बनाया गया है. आयोग ने इसे अपमानजनक बताया है.

    पप्पु शब्द का इस्तेमाल सोशल मीडिया पर राहुल पर फब्ती कसने के लिए धड़ल्ले से किया जाता रहा है. भाजपा ने इस प्रतिबंध की पुष्टि करते हुए कहा कि उसके विज्ञापनों में इस शब्द का इस्तेमाल किसी के खिलाफ व्यक्तिगत तौर पर नहीं हुआ है.

    चुनाव आयोग की मीडिया कमेटी को अापत्ति
    भाजपा सूत्रों का कहना है कि गुजरात मुख्य चुनाव आयुक्त के तहत बनी मीडिया कमेटी ने विज्ञापनों की स्क्रिप्ट में जब इस शब्द को देखा तो उन्होंने इसके इस्तेमाल पर आपत्ति जाहिर की. विज्ञापनों की स्क्रिप्ट भाजपा ने पिछले महीने मंजूरी के लिए चुनाव आयोग के सामने दाखिल की थी.चुनाव आयोग को स्क्रिप्ट दी जाती है

    एक सीनियर बीजेपी नेता ने कहा, “अपना कोई भी चुनाव विज्ञापन बनाने से पहले हम उसकी स्क्रिप्ट चुनाव आयोग की मीडिया कमेटी के सामने पेश करते हैं, जिस पर वो हमें मंजूरी का प्रमाणपत्र देते हैं. हालांकि उन्होंने पप्पु शब्द के इस्तेमाल को अपमानजनक मानते हुए इस पर आपत्ति जाहिर की है. उन्होंने हमसे इसे हटाने को कहा है.”

    ‘पप्पु’ को किसी से जोड़ा नहीं गया था
    उन्होंने कहा कि पार्टी इस शब्द को हटाकर चुनाव आयोग की मंजूरी के लिए नई स्क्रिप्ट दाखिल करेगी।
    भाजपा नेता का कहना है हालांकि इन स्क्रिप्ट में पप्पु शब्द को न तो किसी से जोड़ा गया है और न ही इस शब्द के लिए किसी का नाम लिया गया है. हमने चुनाव आयोग की कमेटी से मांग की थी वो अपने इस फैसले के बारे में फिर से सोच विचार करे लेकिन उन्होंने इसे खारिज कर दिया. गुजरात के मुख्य चुनाव आयुक्त बीबी स्वैन ने कहा कि उन्हें ऐसे किसी डेवलपमेंट के बारे में कुछ नहीं मालूम. इस बारे में वह कुछ जानकारी हासिल करने के बाद ही कुछ कह सकेंगे.

  • फ़र्ज़ निभाते हुए गोली खाकर भी हिम्मत नहीं हारा गार्ड, CCTV में क़ैद हुई घटना

    फ़र्ज़ निभाते हुए गोली खाकर भी हिम्मत नहीं हारा गार्ड, CCTV में क़ैद हुई घटना

     

     

    दिल्ली के कंझावला में एक ATM के बाहर काले रंग की एक बाइक आकर रुकी, जिस पर हेलमेट लगाए 2 युवक सवार थे. जिनमें एक ने बाइक से उतरते ही पिस्तौल निकाल ली और ATM के बाहर खड़े गार्ड को गोली मार दी. गोली गार्ड के पेट में लगी, इसके बाद बाइक चला रहा बदमाश भी नीचे उतरा और पिस्तौल निकालकर ATM की ओर बढ़ा. उसने ज़ोर से ATM के दरवाज़े पर लात मारी. ये देख ATM के अंदर खड़ा शख्स बाहर आ गया.

    इस बीच पहला बदमाश गार्ड से उलझा रहा, जबकि दूसरा बदमाश पिस्तौल दिखाकर आस-पास के लोगों को डराता रहा. गार्ड के जिस्म से तेज़ी से खून बह रहा था. वो हाथ जोड़कर बदमाशों से मिन्नत करने लगा. तभी एक लुटेरे ने फिर से गार्ड पर पिस्तौल तान दी.

    इस रस्साकशी के बीच जख्मी गार्ड अपने कंधे पर टंगी बंदूक तक नहीं उतार पाया. क्योंकि एक बदमाश ने उसे दबोच रखा था और लगातार गोली मारने की धमकी दे रहा था. हालांकि दूसरे लुटेरे ने अपने साथी को गोली चलाने से रोक दिया. इसके बाद बदमाशों ने गार्ड की बंदूक छीन ली. और बाइक पर होकर पिस्तौल लहराते हुए वहां से भाग निकले. बदमाशों के जाते ही बुरी तरह जख्मी गार्ड लड़खड़ाते हुए ATM के दरवाज़े पर गिर पड़ा। इसके बाद वहां लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

    गार्ड के मुताबिक, जब लुटेरों ने उससे पैसे के बारे में पूछा तो उसने ATM में मरम्मत की बात बताई और नोट भरे बक्से को टूलबॉक्स बता दिया. ये सुनने के बाद लुटेरे खाली हाथ वहां से लौट गए। फिलहाल गार्ड का इलाज चल रहा है। पुलिस अब CCTV की तस्वीरों की मदद से लुटेरों का सुराग तलाशने में जुटी है.गार्ड ने गोली लगने के बाद भी हौसला नहीं खोया और लगातार लुटेरों को रुपयों के बारे में ग़लत जानकारी दी. यही वजह रही कि हथियारबंद लुटेरों को वहां से खाली हाथ लौटना पड़ा.

  • सीबीआई ने एचसी के हवाले से कहा

    सीबीआई ने एचसी के हवाले से कहा

     

     

    केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पाया है कि दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर पिछले साल अक्टूबर में गायब होने से पहले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र नजीब अहमद को देखा था कि एक बयान देने के लिए ऑटो रिक्शा चालक को मजबूर कर दिया।

    कॉल रिकॉर्ड

    जानकारी एक दिन जब एजेंसी ने दिल्ली उच्च न्यायालय में एक स्थिति रिपोर्ट दर्ज की थी। सीबीआई ने यह भी निवेदन किया कि वह नौ जेएनयू छात्रों के मोबाइल फोन पर फोरेंसिक रिपोर्टों का इंतजार कर रहे थे, जो नजीब के ठिकाने का पता लगाने के लिए जांच के तहत जब्त किए गए थे। उनके कॉल रिकॉर्ड की जांच भी की जा रही है।

    सीबीआई ने लेट डिटेक्टर टेस्ट के लिए संदिग्ध छात्रों की सहमति मांगने के लिए आवेदन एक परीक्षण अदालत के पास लंबित है, जो बुधवार को मामला उठाए जाने के लिए निर्धारित है।

    इस मामले को शुरू में दिल्ली पुलिस ने अपनाया था। हालांकि, पुलिस एक सफलता हासिल नहीं कर सका। इस बीच, नाजीब के परिवार ने अदालत से मदद की मांग की। मामला 16 मई को सीबीआई को सौंप दिया गया था।

    JNUSU प्रतिक्रिया देता है

    सीबीआई की स्थिति रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया करते हुए, जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूयूयूयू) ने कहा कि पुलिस ने कथित रूप से एक ऑटो रिक्शा चालक को एक वक्तव्य देने के लिए कथित तौर पर कथित तौर पर दोहराया कि वे दिन से कह रहे हैं कि नजीब “गायब नहीं” लेकिन “अपहरण” किया गया था।

    “आज [अदालत में] नजीब की मां अदालत में टूट गई क्योंकि अब वह सुस्त तरीके से निराश हो गई है जिसमें सीबीआई जांच कर रही है। मुख्य आरोपी, जिसने रात को [वह गायब हो गया] पहले रात में नजीब के साथ झगड़ा हुआ था, वे आज़ादी से घूम रहे हैं और पूछताछ नहीं किए गए हैं। इसके बजाय, पुलिस और मीडिया बेतुका सिद्धांतों के साथ बाहर आ रहे हैं। ”

    अक्टूबर में, उच्च न्यायालय ने “हित की पूर्ण कमी” के लिए सीबीआई को ऊपर खींच लिया था और इस मामले में कोई परिणाम नहीं दिखाया था। नजीब, एमएससी के एक प्रथम वर्ष के छात्र बायोटेक्नोलॉजी, पिछले साल 15 अक्टूबर को जेएनयू से कुछ छात्रों के साथ झड़पों के बाद गायब हो गई थी। तब आरोप लगाया गया था कि वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े थे।

  • दिल्ली में अगले आदेश तक ट्रकों के प्रवेश पर लागू प्रतिबंध जारी रहेगा

    दिल्ली में अगले आदेश तक ट्रकों के प्रवेश पर लागू प्रतिबंध जारी रहेगा

     

     

    वायु प्रदूषण के स्तर में उतार-चढ़ाव के कारण राष्ट्रीय राजधानी में ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध को अगले आदेशों तक जारी रखने का मंगलवार को फैसला किया गया. हालांकि आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई करने वाले भारी वाहनों को इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है.

    दिल्ली में प्रदूषण के ‘अत्यंत गंभीर’ स्तर तक पहुंचने के बाद नौ नवंबर को रात के 11 बजे के बाद शहर में ट्रकों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया गया था. प्रतिबंध की मियाद 12 नवंबर के रात 11 बजे समाप्त हो गई थी.

    अधिकारी ने बताया, ‘ट्रकों पर प्रतिबंध की अवधि के बाद भी वायु प्रदूषण के स्तर में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. इसे अगले आदेश तक के लिए जारी रखने का फैसला किया गया है और इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई है.’ अधिसूचना में दिल्ली यातायात पुलिस और दिल्ली के नगर निगमों को आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई करने वाले भारी वाहनों को छोड़कर अन्य मध्यम एवं भारी वाहनों को दिल्ली में प्रवेश से रोकने के लिए कहा गया है.

    दिल्ली में लागू श्रेणीबद्ध प्रतिक्रिया कार्रवाई योजना (जीआरएपी) के अनुसार पीएम 2.5 के 300 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और पीएम 10 के 500 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के स्तर के ऊपर पहुंचने के बाद दिल्ली में ट्रक के प्रवेश पर प्रतिबंध प्रभावी हो जाता है.

  • देना बैंक ने SBI को पछाड़ा, दे रहा सबसे सस्‍ता होम लोन

    देना बैंक ने SBI को पछाड़ा, दे रहा सबसे सस्‍ता होम लोन

     

     

    सार्वजनिक क्षेत्र के देना बैंक ने 8.25 प्रतिशत पर आवास ऋण उपलब्ध कराने की बुधवार को घोषणा की. इस मामले में उसने प्रमुख बैंक एसबीआई को भी पीछे छोड़ दिया है. देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने नवंबर महीने की शुरूआत में 8.3 प्रतिशत पर कर्ज देने की घोषणा की थी. उस समय तक यह सबसे सस्ता कर्ज था.

    देना बैंक की यह पेशकश खुदरा कर्ज कार्निवल का हिस्सा है जो गुरुवार से शुरू हो रहा है और यह इस साल के अंत तक रहेगा. देना खुदरा कर्ज कार्निवल के तहत 16 नवंबर 2017 से 31 दिसंबर 2017 तक आवास कर्ज 8.25 प्रतिशत से लेकर 9.0 प्रतिशत ब्याज पर दिया जाएगा.

    बैंक ने कहा कि आवास ओर वाहन कर्ज को बढ़ावा देने के लिये ‘कार्निवल’ की शुरूआत की जा रही है. इसके तहत 75 लाख रुपये तक का कर्ज 8.25 प्रतिशत तथा कार ऋध्स 9 प्रतिशत सालाना ब्याज पर दिया जाएगा. हालांकि महिलाओं को वाहन के लिये कर्ज 8.9 प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा. देना बैंक ने कहा कि वह इस अवधि में कर्ज के लिये कोई प्रसंस्करण शुल्क नहीं लेगा.

  • उमर अब्दुल्ला ने गुजारा भत्ता सुनवाई को चुनौती दी, कोर्ट ने पायल से मांगा जवाब

    उमर अब्दुल्ला ने गुजारा भत्ता सुनवाई को चुनौती दी, कोर्ट ने पायल से मांगा जवाब

     

     

    दिल्ली हाईकोर्ट ने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की उस अर्जी पर उनसे अलग रह रही उनकी पत्नी पायल अब्दुल्ला से जवाब मांगा जिसमें उन्होंने यहां की एक परिवार अदालत में गुजारा भत्ता अर्जी की सुनवाई को चुनौती दी है.

    जस्टिस संगीता ढींगरा सहगल ने पायल से उमर की उस अर्जी पर 24 नवंबर तक जवाब दायर करने को कहा जिसमें दावा किया गया है कि गुजारा भत्ते की मांग को लेकर उनके और उनके दो बेटों की ओर से दायर अर्जी विचारणीय नहीं है.

    सुनवाई के दौरान उमर के वकील ने हाईकोर्ट के सामने दलील दी कि पायल का अपना स्वयं का व्यापार और राष्ट्रीय राजधानी में एक मकान है, इसलिए राहत का हकदार होने के लिए पहले उन्हें यह साबित करना होगा कि वह स्वयं अपना भरण-पोषण नहीं सकती. वकील ने यह भी दलील दी कि पायल के दोनों बेटे बालिग हैं और इसलिए वे भी गुजारा भत्ता की मांग नहीं कर सकते.

    उमर ने अपनी अर्जी में फैमिली कोर्ट को यह निर्देश देने की मांग की है कि वह अंतरिम गुजारा भत्ता के मुद्दे पर निर्णय से पहले यह फैसला करे कि पायल की अर्जी विचारणीय है या नहीं. उन्होंने फैमिली कोर्ट के नौ सितंबर 2016 के उस आदेश को भी चुनौती दी है जिसमें उसने गुजारा भत्ता मामले में उन्हें सम्मन जारी किए हैं.वकील ने अदालत को बताया कि परिवार अदालत के समक्ष मामले की अगली सुनवाई की तिथि नौ दिसंबर है. इसके बाद अदालत ने मामले को 29 नवंबर को अगली सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया.

    ये भी पढ़ें: राहुल ने कहा, पीएम से राफेल-शाह के बेटे पर सवाल क्यों नहीं करते?

    शहाबुद्दीन के सरकारी खर्च पर मुकदमा लड़ने पर पटना हाईकोर्ट ने लगाई रोक

  • फारूक बोले: PoK इनके बाप का नहीं, पाक ने चूड़ियां नहीं पहनी है

    फारूक बोले: PoK इनके बाप का नहीं, पाक ने चूड़ियां नहीं पहनी है

     

     

    नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने आज एक और विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं और उसके पास भी परमाणु बम है, वह भारत को जम्मू-कश्मीर के अपने कब्जे वाले हिस्से पर नियंत्रण नहीं करने देगा.

    पिछले हफ्ते उन्होंने कहा था कि ‘पीओके पाकिस्तान का है.’ उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हम कब तक कहते रहेंगे कि पीओके हमारा हिस्सा है? यह (पीओके) उनके बाप की जागीर नहीं है. पीओके पाकिस्तान में है और यह (जम्मू-कश्मीर) भारत में है.’

    उन्होंने कहा कि 70 वर्ष हो गए लेकिन ‘वे (भारत) इसे (पीओके) हासिल नहीं कर सके.’ अब्दुल्ला ने कहा, ‘आज, वे (भारत) दावा करते हैं कि ये हमारा है. तो इसे (पीओके) हासिल कर लीजिए, हम भी कह रहे हैं कि कृपया इसे (पाकिस्तान से) हासिल कर लीजिए. हम भी देखेंगे. वे (पाकिस्तान) इतने कमजोर नहीं हैं और उन्होंने कोई चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं. उनके पास भी एटम बम है. युद्ध के बारे में सोचने से पहले हमें सोचना होगा कि इंसान के रूप में हम कैसे रहेंगे?’

    श्रीनगर से लोकसभा के सांसद ने पिछले हफ्ते भी विवादास्पद टिप्पणी की थी जब उन्होंने कहा था कि पीओके पाकिस्तान का है और दोनों देश कितना भी लड़ लें, ये बदलने वाला नहीं है.

    उन्होंने कहा था, ‘मैं न केवल भारत के लोगों बल्कि दुनिया से भी सीधे शब्दों में कहता हूं कि जम्मू-कश्मीर का जो हिस्सा पाकिस्तान के पास है (पीओके) वह पाकिस्तान का है और इस तरफ का हिस्सा भारत का है. यह नहीं बदलेगा. वे चाहे जितनी लड़ाइयां लड़ लें. इसमें बदलाव नहीं होगा.’ उनके बयान पर भाजपा ने भी तीखी प्रतिक्रिया जताई थी और बिहार में उनके खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ था.

    उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, ‘मेरे खिलाफ मामला दर्ज हुआ है. वह भी एक मुस्लिम ने दर्ज करवाया है, अल्लाह उसे सलामत रखे. उसकी दशा देखिए, वह कश्मीर के बारे में नहीं जानता. वह हमारी स्थिति के बारे में नहीं जानता. वे (पाकिस्तान) बम गिराते हैं तो यहां (कश्मीर में) आम आदमी और सैनिक मरते हैं और जब बम यहां से गिराया जाता है तो वहां (पीओके) भी हमारे लोग और सैनिक मरते हैं. कब तक यह बवाल चलेगा? कब तक निर्दोष लोगों का खून बहेगा?’

    उन्होंने उम्मीद जताई कि वह दिन भी आएगा जब लोग नियंत्रण रेखा के आर-पार उन्मुक्त होकर आ-जा सकेंगे. उन्होंने कहा, ‘ऐसा दिन आएगा जब लोग नियंत्रण रेखा इस तरह से पार करेंगे जैसे एक घर से दूसरे घर में जा रहे हैं. विश्वास रखिए ऐसा दिन आएगा और इसके बगैर इस देश में शांति कायम नहीं होगी.’

    फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश
    बिहार के पश्चिम चंपारण जिला की एक अदालत ने जम्मु-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने का आदेश दिया है. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जयराम प्रसाद ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को लेकर फारूक अब्दुल्लाह द्वारा हाल में दिए गए बयान को लेकर अधिवक्ता मुराद अली के द्वारा दायर एक परिवाद पत्र की कल सुनवाई करते हुए नगर थाना को प्राथमिकी दर्ज करने आदेश दिया.

    एफआईआर में अली ने आरोप लगाया है कि गत 12 नवम्बर को फारूक अब्दुल्ला का पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को लेकर दिया गया बयान राष्ट्रीय अखंडता के खिलाफ है और देश के नागरिकों का अपमान है. नगर थाना अध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने आज बताया कि अदालत के आदेश की प्रति उन्हें अब तक प्राप्त नहीं हुई है. प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी.

    (एजेंसी इनपुट के साथ)

  • ‘आलू घुसेगा, सोना निकलेगा’, राहुल नहीं, मोदी के हैं ये शब्द

    ‘आलू घुसेगा, सोना निकलेगा’, राहुल नहीं, मोदी के हैं ये शब्द

     

     

    कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पाटन रैली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो कहते नजर आ रहे हैं कि ‘ऐसी मशीन लगाऊंगा कि इस साइड से आलू घुसेगा और दूसरे साइड से सोना निकलेगा. इस साइड से आलू डालो उस साइड से सोना निकालो. इतना पैसा बनेगा कि आपको पता नहीं होगा पैसे क्या करना है.’

    इस वीडियो को तेजी से शेयर किया जा रहा है. इसे लेकर लोग राहुल का मजाक भी बना रहे हैं. ये वीडियो बीजेपी के राष्ट्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी प्रभारी अमित मालवीय ने पोस्ट किया है. लेकिन उनके इस वीडियो के बाद एक दूसरा वीडियो भी सामने आया है जिसमें राहुल गांधी का पूरा वर्जन है. इसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों को दोहराते नजर आ रहे हैं.

    ये है अमित मालवीय का ट्वीट…

    45 सेकेंड के इस वीडियो में वो कहते नजर आ रहे हैं कि ‘कुछ महीने पहले यहां बाढ़ आई, 500 करोड़ रुपए दूंगा, एक रुपया नहीं दिया. आलू के किसानों को कहा, ऐसी मशीन लगाऊंगा, इस साइड से आलू घुसेगा उस साइड से सोना निकलेगा. इस साइड से आलू डालो उस साइड से सोना निकालो. इतना पैसा बनेगा कि आपको पता नहीं होगा पैसे क्या करना है. मेरे शब्द नहीं हैं, नरेंद्र मोदी जी के शब्द हैं. 15 लाख रुपये हर बैंक अकाउंट में और अब बैंक अकाउंट खोलने के लिए तीन हजार रुपये दो.’

    इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोग राहुल गांधी के पक्ष में पोस्ट कर रहे हैं वहीं कुछ उनके भाषण के छोटे हिस्से को शेयर कर मजाक भी बना रहे हैं.

  • पद्मावती विवाद: थरूर ने कहा- अंग्रेजों के आगे भाग खड़े हुए थे ये ‘महाराजा’

    पद्मावती विवाद: थरूर ने कहा- अंग्रेजों के आगे भाग खड़े हुए थे ये ‘महाराजा’

     

     

    पद्मावती फिल्म को लेकर मचे हंगामे के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने आज दावा किया कि आज जो ये ‘तथाकथित जाबांज महाराजा’ एक फिल्मकार के पीछे पड़े हैं और दावा कर रहे हैं कि उनका सम्मान दांव पर लग गया है, यही महाराजा उस समय भाग खड़े हुए थे जब ब्रिटिश शासकों ने उनके मान सम्मान को ‘रौंद’ दिया था.

    यहां एक समारोह में शशि थरूर से सवाल किया गया था कि उनकी किताब ‘एन एरा ऑफ डार्कनेस : द ब्रिटिश एम्पायर इन इंडिया’ में ‘पीड़ा का भाव ’ क्यों है जबकि उनकी राय यह है कि भारतीयों ने अंग्रेजों का साथ दिया था.

    थरूर ने कहा, ‘यह हमारी गलती है और मैं यह कहता हूं. सही मायने में तो मैं पीड़ा को सही नहीं ठहराता हूं. किताब में दर्जनों जगहों पर मैं खुद पर बहुत सख्त रहा हूं. कुछ ब्रिटिश समीक्षकों ने कहा है, ‘वह इस बात की व्याख्या क्यों नहीं करते कि ब्रिटिश कैसे जीत गए? और ये बेहद उचित सवाल है.’

    उन्होंने कहा, ‘असलियत तो यह है कि इन तथाकथित महाराजाओं में हर एक जो आज मुंबई के एक फिल्मकार के पीछे हाथ धोकर पड़े हैं, उन्हें उस समय अपने मान सम्मान की कोई चिंता नहीं थी जब ब्रिटिश इनके मान सम्मान को पैरों तले रौंद रहे थे. वे खुद को बचाने के लिए भाग खड़े हुए थे. तो इस सचाई का सामना करो, इसलिए ये सवाल ही नहीं है कि हमारी मिलीभगत थी.’कांग्रेस नेता की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. श्री राजपूत सेना और कुछ अन्य संगठनों ने फिल्मकार पर इतिहास को तोड़ मरोड़ कर परोसने और हिंदू भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया है.

    इस बीच, थरूर ने कहा कि उनकी किताब ‘याचना नहीं करती कि ओह, हम बेचारे पीड़ित हैं, हमें क्षमादान दे दो. यह पूरी तरह इस बात को केंद्र में रखती है कि ब्रिटिश साम्राज्य वो नहीं है जैसा कि लोगों को समझा दिया गया.’ उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासकों को आईना दिखाया था. उन्हें अहसास कराया था कि वे क्या कर रहे हैं.

    उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने उन्हें आईना दिखा कर कहा था, ‘खुद को देखो, तुम खुद को शर्मसार कर रहे हो, क्या यही तुम्हारे मूल्य हैं? सौभाग्य से, ब्रिटिश शासकों को खुद पर शर्मिन्दगी हुई.’ थरूर यहां टाटा लिटरेचर लाइव के आठवें संस्करण में प्रोफेसर पीटर फ्रैंकोपैन के साथ उद्घाटन समारोह में चर्चा कर रहे थे.

  • एसडीएमसी ने आज से बढ़ाकर पार्किंग दरों को वापस लेने के लिए

    एसडीएमसी ने आज से बढ़ाकर पार्किंग दरों को वापस लेने के लिए

     

     

    राजधानी में प्रदूषण के स्तर में गिरावट देखने से दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने ग्रेडिंग रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप रिस्पांस एक्शन प्लान) के तहत अपने लॉट्स में फुलाया पार्किंग शुल्क वापस ले लिया है।

    बुधवार को एसडीएमसी द्वारा जारी एक बयान में, नागरिक निकाय ने कहा कि पुराने पार्किंग शुल्क गुरुवार से लागू होगा। दक्षिण दिल्ली के मेयर कमलजीत सेहराव द्वारा पारित किए गए आदेश पर निर्णय लिया गया है।

    एसडीएमसी ने एक बयान में कहा, “… इस वजह से, अराजक यातायात की स्थिति सामने आई है और कई क्षेत्रों से ट्रैफिक जाम की सूचना मिली है, हालांकि प्राधिकृत पार्किंग क्षेत्र का काफी हिस्सा खाली रहा है।”

    बयान में बताया गया है कि कई पार्किंग स्थल में आगंतुकों द्वारा हिंसा और तर्कों की रिपोर्ट की गई थी।

    उन्होंने कहा कि इन मामलों में अभ्यस्तों की भी खबर है कि इन वाहनों को पार्किंग और सड़कों और अन्य अनधिकृत स्थानों पर पार्क करने के लिए न तो तय करना है, जिससे समस्याएं पैदा हो रही हैं।

    हवा की गुणवत्ता में डुबकी

    पिछले हफ्ते शहर में हवा की गुणवत्ता में कमी के बाद लेफ्टिनेंट-गवर्नर के आदेशों के बाद, एसडीएमसी ने चार बार पार्किंग की दर बढ़ा दी थी। यह 9 नवंबर को प्रभावी हुआ

    पार्किंग के लिए ₹ 20 प्रति घंटे के खिलाफ, लोगों को एक घंटे के लिए अपनी कार पार्किंग के लिए जितना ज्यादा 80 रुपये का भुगतान करना पड़ा। यह निजी वाहनों के उपयोग से लोगों को हतोत्साहित करने के लिए किया गया था। गुरुवार से, हालांकि, प्रति घंटे 20 रुपये की पुरानी दरों को एसडीएमसी लॉट्स में लागू किया जाएगा।

    उत्तर और पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने पुष्टि की है कि एलएजी द्वारा जारी किए गए इन्हें वापस लेने के आदेशों के चलते पार्किंग की बढ़ती दरें जारी रहेगी। “जब तक हमें एल-जी से ऑर्डर प्राप्त नहीं किया जाता तब तक फुलाया दरें जारी रहेंगी उत्तर निगम के तहत सभी पार्किंग स्थल में, आगंतुकों को प्रति घंटे 80 रुपये का भुगतान करना होगा, “एक वरिष्ठ उत्तर निगम अधिकारी ने कहा।

    हालांकि हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी से फिसल गई है, लेकिन दिल्ली में प्रदूषण के स्तर अभी भी ‘बहुत खराब’ हैं।