Category: national

  • अल्फोंस ने आधार के आलोचकों पर साधा निशाना

    अल्फोंस ने आधार के आलोचकों पर साधा निशाना

     

     

    आधार के आलोचकों पर निशाना साधते हुए सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री अल्फोंस कनन्नथानम ने, बुधवार को कहा कि लोगों को वीजा के लिए आवेदन करते समय अमेरिका जैसे बाहरी देशों को अपना ब्यौरा देने में दिक्कत नहीं है, लेकिन जब उनसे आधार के लिए सामान्य जानकारी मांगी जाती है तो वे इसे गोपनीयता का उल्लंघन कहते हैं.

    उन्होंने कहा कि ​सरकार विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वितों को भुगतान उनके आधार से जुड़े खातों में कर रही है ताकि धन की हेरफर रोकी जा सके. खुद का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका के लिए वीजा आवेदन के लिए उन्हें दस पन्ने का फार्म भरना पड़ा, जिसमें उनके दादा दादी से लेकर शादी की तारीख व अब तक यात्रा किए देशों सहित तमाम जानकारी मांगी गई.

    उन्होंने कहा कि इस दौरान सोशल मीडिया फेसबुक या व्हाटसएप पर उपस्थिति सहित तमाम तरह की जानकारी मांगी गई और दी गई.

    उन्होंने कहा, ‘हमें यह जानकारी अमेरिकियों, ब्रिटेन या यूरोपीय देशों या दुनिया के किसी भी देश को देने में कोई दिक्कत नहीं लेकिन जब भारत सरकार आपसे आधार के लिए नाम, पता व जन्मतारीख जैसी सामान्य जानकारी मांगती है तो आपको बड़ी दिक्कत हो जाती है.कुछ लोगों को लगता है कि यह उनकी निजता व सुरक्षा से समझौता है. वे यहां एपीसीईआरटी के पहले सत्र को संबोधित कर रहे थे.

    विधि व आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘कोई गरीब आधार के खिलाफ नहीं है. अगर किसी गरीब के पास आधार नहीं तो उसे खाने से वंचित नहीं किया जाएगा. हालांकि मैं देखता हूं कि जो आधार का विरोध करते हैं, उनमें से ज्यादातर आरटीआई का समर्थन करते हैं.’

  • भारत में 2,45,000 अरबपति, देश में परिवारों की कुल संपत्ति 5,000 अरब डॉलर

    भारत में 2,45,000 अरबपति, देश में परिवारों की कुल संपत्ति 5,000 अरब डॉलर

     

     

    भारत में परिवारों की कुल संपत्ति 5,000 अरब डॉलर है जबकि देश में अरबपतियों की संख्या 2,45,000 है. क्रेडिट सुसी की एक रिपोर्ट में ये बात सामने आई है.

    रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 तक देश में अरबपतियों की संख्या 3,72,000 होने की उम्मीद है. जबकि परिवारों की कुल संपत्ति के 7.5% वार्षिक दर से बढ़कर 7100 अरब डॉलर हो जाने की संभावना है.

    क्रेडिट सुसी की वैश्विक संपत्ति रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2000 से भारत में सालाना 9.9% की दर से संपत्ति बढ़ी है. ये वैश्विक औसत छह प्रतिशत से अधिक है. जबकि आबादी बढ़ने की दर 2.2% वार्षिक रही है.

    भारत की संपत्ति में हुई 451 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है. ये वैश्विक आधार पर संपत्ति वृद्धि किसी देश के दर्ज़ की गई बढ़त में आठवां स्थान है.

  • #agendagujrat: ‘एक साल में व्यापारियों के लिए आशीर्वाद साबित होगा GST’

    #agendagujrat: ‘एक साल में व्यापारियों के लिए आशीर्वाद साबित होगा GST’

     

     

    न्यूज18 के एजेंडा गुजरात कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि गुजरात में किसी तीसरे विकल्प के लिए कोई जगह नहीं. जनता बीजेपी के साथ है और गुजरात में भाजपा 150 से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र में रहते हुए भी गुजरात का पूरा ध्यान रखा.

    सरदार पटेल के सवाल पर अमित शाह ने कहा कि हम सरदार पटेल को छीन नहीं रहे हैं, बल्कि कांग्रेस उनके नाम को संभालना नहीं चाहती है. अभी तक सरदार पटेल के लिए कांग्रेस ने क्या किया, रिकॉर्ड निकाल कर देख लें. विकास के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि विकास संबंधी किसी भी मुद्दे पर राहुल गांधी चर्चा कर लें. बीजेपी चर्चा के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास विकास का कोई मॉडल नहीं है. वो केवल गुजरात के विकास पर सवाल खड़े कर रहे हैं, वो ये बता दें कि अमेठी में शुरूआत से ही उनका परिवार रहा है लेकिन वहां विकास क्यों नहीं हुआ है.

    एजेंडा गुजरात कार्यक्रम में अमित शाह की 10 प्रमुख बातें…

    1. उन्होंने राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि विकास पागल हो गया है ये साबित करके दिखाओ. उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस पार्टी ये स्पष्ट करे कि वो किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है, भरत सिंह सोलंकी या फिर शक्ति सिंह. साथ ही उन्होंने साफ किया कि भाजपा गुजरात चुनाव विजय भाई और नितिनभाई के नेतृत्व में ही लड़ेगी. गुजरात का ये दोनों नेतृत्व कर रहे हैं. कहीं कोई कन्फ्यूजन नहीं है.2. उन्होंने कहा कि हम सरदार पटेल को छीनने की कोशिश नहीं कर रहे हैं, देश में सरदार पटेल का स्मारक क्यो नहीं है. सरदार के नाम को भुलाने का प्रयास कांग्रेस ने किया है जो गुजरात की जनता को पता है. सरदार के नाम का इस्तेमाल करने का कांग्रेस को कोई अधिकार नहीं है. कांग्रेस सरदार का नाम लेने से डरती थी. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरदार पटेल की प्रतिमा पर मेड इन चाइना नहीं लिखा जाएगा, कांग्रेस चिंता न करे.

    3. अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता केवल चुनाव के वक्त ही जनता के बीच नहीं जाते हैं बल्कि हर समय रहते हैं. हम जनता के बीच में रहते हैं और जनता की सहायता करने की हमेशा कोशिश करते हैं. हम कांग्रेस पार्टी नहीं जो बाढ़ के समय फाइव स्टार होटल में जाकर रहते हैं.

    4. चुनावों में साख दांव पर होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव महत्वपूर्ण होता है, मुझे गुजरात की जनता पर विश्वास है, हम 150 से ज्यादा सीटों के साथ प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगें.

    5. उन्होंने कहा कि हम युवाओं के रोजगार के लिए बहुत प्रयास कर रहे हैं. जीएसटी से निश्चित रूप से फायदा हुआ है. जीडीपी में निश्चित रूप से बढ़ोत्तरी होगी. अगले एक साल में व्यापारियों के लिए जीएसटी आशीर्वाद साबित होगा.

    6. गुजरात में कांग्रेस नेतृत्व पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि तीन दलित नेताओं के कांग्रेस को समर्थन देने पर तंज कसा और कहा कि कांग्रेस के पास न नेता है और न नीति है. उन्होनें चुनाव आउटसोर्स किया है. हार्दिक के कांग्रेस से हाथ मिलाने पर उन्होंने कहा कि मुझे इससे कोई फर्क नहीं पडता कि कौन किसके साथ जाता है.

    7. राहुल गांधी के मंदिर जाने की बात पर उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव के कारण राहुल को मंदिर जाने की आदत पड़ गई है. गुजरात में चुनाव हैं इसलिए मंदिर याद आते हैं. ये अच्छा है कि राहुल गांधी मंदिर जा रहे हैं. उन्हें यहां के अक्षरधाम मंदिर भी जाना चाहिए. कांग्रेस पार्टी एजेंडा लेस, विज़न लेस, लीडर लेस पार्टी है. वंशवाद के सवाल पर अमित शाह ने कहा कि वंशवाद पीछे छूट गया है. गुजरात की जनता ने वंशवाद को स्वीकार नहीं किया है.

    8. शक्ति सिंह गोहिल के हार्दिक पटेल की तुलना सरदार पटेल से करने पर बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पूरे गुजरात में उनके बयान का विरोध हो रहा है, उन्हें ये बयान देना ही नहीं चाहिए था. सरदार पटेल का ये सबसे बड़ा अपमान है.

    9. अमित शाह ने कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व मे बीजेपी की पहली बार सरकार बनी थी तब हमें चार फीसदी की विकास दर मिली थी. जिसे बीजेपी ने बढ़ाया.

    10. गुजरात मॉडल में सभी की तरक्की नहीं होती सिर्फ कुछ लोगों की होती है, इस सवाल पर अमित शाह ने कहा कि राहुल जी घूम-घूम कर कह रहे हैं कि गुजरात में कोई रोजगार नहीं है. जबकि अमेठी से कई लोग गुजरात आकर काम कर रहे हैं. अमित शाह ने कहा कि आजादी के बाद ज्यादा समय तक सत्ता में कांग्रेस रही, लेकिन अमेठी जाकर लोग देख लें कितना विकास हुआ है. हाल ही में मैंने अमेठी में कलेक्ट्रेट ऑफिस का उद्घाटन किया है.

  • हाईकोर्ट ने पूछा- बिंदी, काजल पर GST नहीं तो सैनिटरी नैपकिन पर क्यों?

    हाईकोर्ट ने पूछा- बिंदी, काजल पर GST नहीं तो सैनिटरी नैपकिन पर क्यों?

     

     

    दिल्ली हाईकोर्ट ने आज केंद्र सरकार से सवाल किया कि यदि बिंदी, सिंदूर और काजल जैसी चीजें वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे से बाहर रखी जा सकती हैं तो महिलाओं के लिए बेहद जरूरी सैनिटरी नैपकिन को जीएसटी से छूट क्यों नहीं दी जा सकती.

    कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल और न्यायमूर्ति सी हरिशंकर की पीठ ने कहा कि सैनिटरी नैपकिन एक जरूरत है और उन पर कर लगाने एवं अन्य वस्तुओं को जरूरी चीजों की श्रेणी में लाकर उन्हें कर के दायरे से बाहर करने का कोई स्पष्टीकरण नहीं हो सकता.

    पीठ ने कहा, ‘आप बिंदी, काजल और सिंदूर को छूट देते हैं. लेकिन आप सैनिटरी नैपकिन पर कर लगा देते हैं. यह तो जरूरी चीज है. क्या इसका कोई स्पष्टीकरण है.’ 31 सदस्यीय जीएसटी परिषद में एक भी महिला सदस्य के नहीं होने पर भी अदालत ने नाखुशी जाहिर की.

    पीठ ने कहा, ‘ऐसा करने से पहले क्या आपने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय से इस पर चर्चा की या आपने सिर्फ आयात एवं निर्यात शुल्क ही देखा? व्यापक चिंता को ध्यान में रखते हुए इसे करना है.’ इस मामले की अगली सुनवाई 14 दिसंबर को होगी.अदालत जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में अफ्रीकी अध्ययन की शोधार्थी जरमीना इसरार खान की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई कर रही थी. जरमीना ने सैनिटरी नैपकिनों पर 12 फीसदी जीएसटी लगाने के फैसले को चुनौती दी है. याचिका में इस फैसले को गैर-कानूनी एवं असंवैधानिक करार दिया गया है.

    ये भी पढ़ें-
    12% जीएसटी के विरोध में पीएम मोदी को भेजा सैनेटरी नैपकिन
    सैनिटरी पैड पर GST: बॉम्‍बे हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब 

  • लड़की स्कूल के पास स्वच्छता पर एचसी चालित करता है

    लड़की स्कूल के पास स्वच्छता पर एचसी चालित करता है

     

     

    एक 13 वर्षीय लड़की ने दिल्ली उच्च न्यायालय में कचरा हटाने और दक्षिण दिल्ली में अपने सरकारी स्कूल के पास एक तालाब में इकट्ठा होने से सीवर का पानी को रोकने के लिए नागरिक निकायों को निर्देश देने की मांग की है।

    छात्रों, स्कूल कर्मचारियों और दक्षिण दिल्ली के अया नगर के निवासियों की पीड़ा को उजागर करते हुए, लड़की ने अपनी याचिका में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल की अध्यक्षता में एक बेंच से तुरंत निर्देश मांगा।

    स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं

    इस क्षेत्र में बच्चों और अन्य व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त करते हुए न्यायमूर्ति सी हरि शंकर के समेत खंडपीठ ने तत्काल निरीक्षण का आदेश दिया और दिल्ली सरकार, दक्षिण दिल्ली नगर निगम और दिल्ली से स्थिति की रिपोर्ट मांगी। जल बोर्ड

    उसने संबंधित अधिकारियों से पूछा और याचिकाकर्ता के वकील को अयोध्या के सर्वोदय विद्यालय के प्राचार्य से मिलने और विद्यालय के पास जल निकाय का निरीक्षण किया।

    पीठ ने लड़की को उस क्षेत्र को अधिकारियों को बताया, जिनको तालाब में कचरा और सीवर का पानी इकट्ठा करने के बारे में एक स्थिति रिपोर्ट दर्ज करनी चाहिए, जो एक गंभीर मुद्दा था।

    “यदि सरकार और एजेंसियों को लगता है कि उनके सामने उठाए गए मुद्दे सही हैं, तो उन्हें तुरंत सुधारने के लिए एक कदम उठाए जाने चाहिए,” पीठ ने कहा, न्यायालय को इस संबंध में किए गए शिकायतों के बारे में सूचित किया जाना चाहिए। संबंधित एजेंसियों

    अदालत ने अब 7 फरवरी, 2018 को सुनवाई के लिए मामला तय कर लिया है जब अधिकारियों को एक स्थिति रिपोर्ट देनी होती है।

    9 वीं कक्षा के छात्र ने यह भी आरोप लगाया था कि अधिकारियों द्वारा ड्यूटी की लापरवाही के कारण, स्कूल के निकट तालाब और गांव खराब स्थिति में था।

  • कवि कुंवर नारायण का निधन

    कवि कुंवर नारायण का निधन

     

     

    कवि कुंवर नारायण का 90 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया. मूलरूप से फैजाबाद के रहने वाले कुंवर पिछले करीब 51 साल से साहित्य में सक्रिय थे. उनकी पहली किताब ‘चक्रव्यूह’ साल 1956 में आई थी.

    राजनैतिक विवाद से हमेशा दूरी बनाए रखने वाले कुंवर को 41वां ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला था. साल 1995 में उन्हें साहित्य अकादमी और साल 2009 में उन्हें पद्म भूषण अवार्ड मिला था. वह दिल्ली में सीआर पार्क इलाके में पत्नी और बेटे के साथ रहते थे.

    लखनऊ यूनिवर्सिटी से इंग्लिश लिटरेचर से पोस्ट ग्रेजुएट कुंवर नारायण कविता, महाकाव्य, निबंध, कहानियां, आलोचना, सिनेमा और कला पर लिखते रहे हैं. हालांकि, पढ़ाई के तुरंत बाद उन्होंने पुश्तैनी ऑटोमोबाइल बिजनेस में काम करना शुरू कर दिया था. बाद में आचार्य कृपलानी, आचार्य नरेंद्र देव और सत्यजीत रे से प्रभावित होकर साहित्य में उनकी गहरी रुचि हो गई.

    वह उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के उपाध्यक्ष और भारतेंदु नाट्य अकादमी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. उन्हें 1971 में हिंदुस्तान अकादमी पुरस्कार, 1973 में प्रेमचंद पुरस्कार, 1982 में मध्य प्रदेश के तुलसी पुरस्कार, 1982 में ही केरल के कुमारन पुरस्कार और 1988 में हिंदी संस्थान उत्तर प्रदेश द्वारा सम्मानित हो चुके हैं.

    उनकी प्रमुख कृतियां 1956 में चक्रव्यूह, 1959 में तीसरा सप्तक, 1961 में परिवेश: हम-तुम, 1965 में आत्मजयी/प्रबंध काव्य, 1979 में अपने सामने, 1971 में आकारों के आसपास उनकी चर्चित कहानी संग्रह है. उन्होंने कॉन्सटैंटीन कवाफी और खोर्खे-लुई बोर्खेस की कविताओं का भी साल 1986-87 में अनुवाद किया.

  • राजस्थान में ‘भीड़ के शासन’ के खिलाफ विरोध

    राजस्थान में ‘भीड़ के शासन’ के खिलाफ विरोध

     

     

    अलवर में उमर मोहम्मद की हत्या और दो अन्यों पर हमला – ताहिर और जब्बा – भरतपुर में 10 नवंबर को “राजस्थान में भीड़ के शासन” पर सवाल उठाते हुए, कई छात्र समूहों और प्रगतिशील संगठनों ने बुधवार को इंडिया गेट के पास इकट्ठा किया।

    ‘राजे को इस्तीफा देना चाहिए’

    प्रदर्शनकारियों ने उमर मोहम्मद के लिए न्याय की मांग की, जिसे कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई और बाद में भरतपुर में गाय चौकियों द्वारा रेल पटरी पर फेंक दिया गया। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के इस्तीफे की भी मांग की, “स्थिति को हल करने में असमर्थता”। उन्होंने कहा कि उमर की हत्या पर उनकी “असंवेदनशील” टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए कि सरकार ने इस तरह की हत्याओं को रोकने के लिए पर्याप्त पुलिस कर्मियों के पास नहीं है।

    “मैं राजस्थान का प्रभारी था, लेकिन दो साल पहले इस तरह की घटनाएं कभी नहीं हुईं। भारत के योजना आयोग के पूर्व सदस्य सैयदा हमीद ने कहा, मुस्लिम महिला फोरम के हिस्से के रूप में, मैं बर्बरता और स्वायत्तता के हर शिकार के लिए यहां खड़ा हूं। ” उन्होंने जोर दिया कि युवा देश के भविष्य थे और नफरत और हिंसा के खिलाफ एकजुट संघर्ष के लिए बुलाया।

    “राजस्थान पुलिस ने पहलु खान की हत्या की जांच को बंद कर दिया। क्या वे उमर के साथ भी ऐसा करेंगे? ये हमले मुसलमानों पर नहीं बल्कि मानवता पर हैं हमें आरएसएस और भाजपा के सांप्रदायिक एजेंडा के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। “विमल भाई, संयोजक, माटु जन संगठन ने कहा।

    ‘नियोजित प्रचार’

    कार्यकर्ता कविता कृष्णन ने हत्याओं को “सावधानीपूर्वक योजनाबद्ध प्रचार” कहा था जिसका मतलब है कि देश के अल्पसंख्यक समुदाय को संदेश देना था। “यदि कोई मुस्लिम डेयरी किसान है, तो क्या यह उसकी हत्या का लाइसेंस बन गया है? उमर को एक चोर के रूप में पेश किया जा रहा है प्रचार है। पुलिस कहां थी जब सामूहिक युद्ध हो रहा था जिससे उमर की मृत्यु हुई? नफरत की राजनीति के खिलाफ बोलने का समय है, “सुश्री कृष्णन ने कहा।

    “निस्तारण एक सर्वव्यापी आपदा बन गया है अल्पसंख्यक सबसे कमजोर हैं राज्य की नौकरी को स्थानांतरित कर दिया गया है रक्षक । वे न्यायालय हैं जो फैसले देते हैं भगत सिंह अम्बेडकर छात्र संगठन (बीएएसओ) के सदस्य अमीर मलिक ने कहा, “इन आतंकवादियों ने गाय जागरूकता के नाम पर राजनीतिक दण्ड से मुक्ति का आनंद उठाया है।”

    भारतीय महिला राष्ट्रीय महासंघ के महासचिव एनी राजा ने आरोप लगाया है कि देश की अल्पसंख्यक एक आतंकवादी आबादी है। “एक हिंदू बनाने के लिए उनका सपना राष्ट्र दलितों, मुसलमानों और महिलाओं की कीमत पर कभी भी एहसास नहीं होगा, “सुश्री राजा ने कहा।

    ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक वुमेन एसोसिएशन, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन, अमन बिरादिरी, अनहद, बासो, ट्रेड यूनियनों के केंद्र, जामिया छात्र फोरम, मुस्लिम महिला फोरम, पीपुल्स के लिए राष्ट्रीय गठबंधन सहित विभिन्न समूहों के सदस्यों द्वारा इस आयोजन का आयोजन किया गया था। मूवमेंट और पेहचान

  • प्रदूषण पर केजरीवाल और खट्टर ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नहीं दिए सवालों के जवाब

    प्रदूषण पर केजरीवाल और खट्टर ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नहीं दिए सवालों के जवाब

     

     

    प्रदूषण के मुद्दे पर बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की. बैठक के बाद दोनों ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की. दोनों मुख्यमंत्रियों ने मीडिया के सवानों के जवाब नहीं दिए.

    केजरीवाल ने कहा प्रदूषण के मुद्दे पर हरियाणा के सीएम के साथ काफी विस्तार से चर्चा हुई. हमारी सीमाएं भले ही अलग हों लेकिन हवा पर किसी का नियंत्रण नहीं है. आज की चर्चा सार्थक रही ये एक शुरुआत है. इस समस्या से निपटने के लिए हम सभी कदम उठाने को तैयार है. बैठक में प्रदूषण फैलाने वाले तमाम माध्यमों पर चर्चा हुई है.

    केजरीवाल ने कहा दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण फैला है लेकिन हवाओं पर किसी का भी जोर नहीं होता. सीएनजी के व्हीकल कैसे लाए जाए, हाई-वे निर्माण समेत तमाम सुझाव पर चर्चा हुई है. टॉप लेवल पर जो कदम उठाने की जरूरत है वो दिल्ली और हरियाणा मिलकर उठाएंगे.

    सीएम मनोहर लाल में कहा प्रदूषण की समस्या किसी प्रान्त की नहीं बल्कि सभी की है. ज्वाइंट मीटिंग में पराली समेत जो सुझाव आएं है उन पर चर्चा हुई है. ट्रैफिक पॉल्यूशन, सीएनजी व्हीकल, इंटर स्टेट बसों से फैलने वाले प्रदूषण समेत हर पहलू पर चर्चा हुई है. दिल्ली हमारी राजधानी है और वहां स्मॉग ना हो इसके लिए सभी प्रयास करेंगे.

  • यशवंत सिन्हा ने साधा मोदी पर निशाना, कहा- तुगलक ने भी की थी नोटबंदी

    यशवंत सिन्हा ने साधा मोदी पर निशाना, कहा- तुगलक ने भी की थी नोटबंदी

     

     

    पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. सिन्हा ने नोटबंदी पर पीएम की तुलना तुगलक से करते हुए कहा कि 14वीं सदी के दिल्ली सुल्तान मोहम्मद बिन तुगलक ने भी 700 साल पहले नोटबंदी की थी.

    नोटबंदी पर मोदी की आलोचना करते हुए सिन्हा ने कहा कि इससे देश की अर्थ व्यवस्था को 3.75 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

    एक कार्यक्रम में पहुंचे यशवंत सिन्हा ने कहा, बहुत सारे ऐसे शहंशाह हुए हैं, जो अपनी मुद्रा लेकर आए. कुछ ने नई मुद्रा को चलन में लाने के साथ-साथ पहले वाली मुद्रा का भी चलन जारी रखा. लेकिन 700 साल पहले एक शहंशाह मोहम्मद बिन तुगलक था, जो नई मुद्रा लेकर आया और पुरानी मुद्रा के चलन को समाप्त कर दिया.

    वाजपेयी सरकार में वित्त मंत्री रह चुके यशवंत सिन्हा ने नोटबंदी और जीएसटी पर पिछले कई दिनों से वित्त मंत्री अरुण जेटली पर भी हमला बोला है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि जेटली ने जीएसटी को लागू करते समय दिमाग नहीं लगाया. इतना ही नहीं सिन्हा, जेटली से इस्तीफा भी मांग चुके हैं.

  • बच्चों के दिन, दिल्ली में स्कूली शिक्षा स्वच्छ हवा की मांग करते हैं

    बच्चों के दिन, दिल्ली में स्कूली शिक्षा स्वच्छ हवा की मांग करते हैं

     

     

    कई स्कूली बच्चों को मास्क पहनने के लिए राजपूत पर इकट्ठा हुए और “ब्लैक गुलाब” ले जाने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को अपील करने के लिए यह सुनिश्चित करने के लिए कि उनके पास साँस लेने के लिए स्वच्छ हवा है।

    पिछली अपील

    द आर्दी स्कूल के कक्षा-वी छात्र वानम अग्रवाल ने कहा, “हम बच्चों के दिवस पर स्कूल में समारोह के लिए उपयोग किए जाते हैं, लेकिन आज यह अलग है क्योंकि यह हमारे लिए बाहर जाने और खेलने के लिए स्वस्थ नहीं है। हमें उम्मीद है कि मोदी हमारी बात सुनेंगे और अगले वर्ष हम साँस लेने के लिए स्वच्छ हवा देंगे।

    यह पहली बार नहीं है कि बच्चों ने स्वच्छ हवा की मांग करने के लिए सड़कों पर ले जाया। पिछले वर्ष इसी अवसर पर, स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अपील की थी कि वे “मास्क मुक्त बच्चों के दिन 2017” के लिए सुनिश्चित करें।

    #MyRightToBreathe अभियान के सह-संस्थापक शिबानी ठुकराल ने कहा: “बच्चों को दोष के खेल को समझ में नहीं आता है जो राजनीतिज्ञों और नीति निर्माताओं द्वारा खेला जाता है ताकि शहर की हवा को साफ किया जा सके। उनका मानना ​​है कि प्रधानमंत्री को चीजों को सही बनाने की शक्ति है और यही वजह है कि वे सीधे उनसे अपील कर रहे हैं। ”