Category: national

  • मूसलाधार बारिश के बाद डूब गयी मुंबई, सड़कें तालाब में तब्दील

    मूसलाधार बारिश के बाद डूब गयी मुंबई, सड़कें तालाब में तब्दील

    मुंबई। सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद हिंदमाता, सायन,अंधेरी, कुर्ला, बांद्रा, दादर, किंग सर्कल एरिया, चेंबूर इलाकों में जगह-जगह पानी भर गया है। हालत यह है कि बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया है।

    चेंबूर इलाके में एक कार पानी में डूबी नजर आई। माटुंगा इलाके में पुलिस स्टेशन के बाहर सड़क पर पानी भर गया। दादर ईस्ट इलाके में स्कूली बच्चे बारिश में भीगते और रोड पर जमा कई फीट पानी से गुजरकर स्कूल जाते दिखे। लगातार चैथे दिन मूसलाधार बारिश से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई बेहाल है।

    मूसलाधार बारिश के बाद डूब गयी मुंबई, सड़कें तालाब में तब्दील
    मूसलाधार बारिश के बाद डूब गयी मुंबई, सड़कें तालाब में तब्दील

    कहीं रोड पर घुटनों तक पानी है तो कहीं रेलवे स्टेशन पर जलभराव है। सड़कें तालाब में तब्दील होती दिख रही हैं। स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और कामगारों को इस वजह से काफी मुश्किल झेलनी पड़ रही है। शहर की लाइफलाइन लोकल के पहिए भी बारिश ने थाम दिए हैं। वहीं, कई इलाकों में ट्रैफिक जाम लग गया है।

    भारी बारिश के बाद ट्रैक पर पानी इकट्ठा हो गया, जिससे कई ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं। रेलवे ट्रैक पर जगह-जगह पानी जमा होने की वजह से लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं। हार्बर लाइन के वडाला रोड स्टेशन पर ट्रेनें धीमी रफ्तार से चल रही हैं। सेंट्रल रेलवे की मेन लाइन पर ट्रेनों का संचालन चालू है।

    लोकल ट्रेनों के इकट्ठा होने की वजह से उन्हें धीरे-धीरे निकाला जा रहा है। सेंट्रल रेलवे ने कहा है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सेंट्रल रेलवे का कहना है कि लो विजिबिलिटी की वजह से लोकल ट्रेनें थोड़ी लेट चल रही हैं।

    उधर भारी बारिश की वजह से मुंबई लोकल के सायन और माटुंगा रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रैक पर पानी भर गया। तेज हवाओं की वजह से वेस्टर्न रेलवे की स्लो लाइन के मरीन लाइंस स्टेशन पर निर्माण कार्य में इस्तेमाल बांस ओवरहेड उपकरणों पर गिर गए। हालांकि फास्ट लाइन पर चर्चगेट-मुंबई सेंट्रल के बीच ट्रेनों के संचालन पर इसका असर नहीं पड़ा।

    भारी बारिश की वजह से कई जगह ट्रैफिक जाम के हालात हैं। नवी मुंबई के नेरूल के पास सायन-पनवेल हाइवे पर पानी इकट्ठा हो गया। इसकी वजह से सड़क तालाब में तब्दील हो गई। वहीं, हाइवे से गुजर रहने वाहनों की रफ्तार भी थम गई। इसके साथ ही वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर भी ट्रैफिक रेंगता हुआ नजर आया।

    मूसलाधार बारिश के बाद डूब गयी मुंबई, सड़कें तालाब में तब्दील
    मूसलाधार बारिश के बाद डूब गयी मुंबई, सड़कें तालाब में तब्दील

    भारी बारिश के बाद जुहू एयरपोर्ट के रनवे पर भी पानी भर गया। इस दौरान वहां रनवे के पास मछलियां तैरती दिखाई दीं। उधर बीएमसी स्टाफ ने दादर में जलभराव के बाद मैनहोल खोले हैं। वेस्टर्न रेलवे के पीआरओ का कहना है कि भारी बारिश की वजह से 13 ट्रे्नों को रद्द किया गया है। ट्रैक पर पानी का स्तर घटने के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुबह 8.05 बजे से ट्रेनों का आवागमन 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से किया जा रहा है।

    इसके अलावा भारी बारिश को देखते हुए मुंबई में लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। फायर ब्रिगेड के अलावा रेलवे कंट्रोल रूम, आरपीएफ कंट्रोल रूम, बेस्ट, रिलायंस पावर और ऐम्बुलेंस सेवाओं के हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं, जिन पर संपर्क करके सहायता मांगी जा सकती है।

  • सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर संघ प्रमुख

    सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर संघ प्रमुख

    नई दिल्ली । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आज सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर दस्तक दे दी है। उनका आधिकारिक ट्विटर अकाउंट @DrMohanBhagwat है। उनका यह अकाउंट मई में ही बन गया था लेकिन संघ ने उसे आज ही आधिकारिक रूप से सक्रिय किया है।

    सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर संघ प्रमुख
    संघ प्रमुख मोहन भागवत सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर

     

    भागवत ने अभी तक कुछ भी ट्वीट नहीं किया है। खबर लिखे जाने तक उनके फॉलोवर्स की संख्या छह हजार को पार कर गई थी। जबकि वह सिर्फ राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के आधिकारिक अकाउंट को ही फॉलो कर रहे हैं।

    संघ प्रमुख के अलावा सुरेश भैयाजी जोशी भी ट्विटर पर आधिकारिक रूप से आ गए हैं। संघ के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को 13 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उनका आधिकारिक ट्विटर अकाउंट @SureshBJoshi है।

  • अलगावादियों की खुली पोल, कश्मीरी युवाओं को बनाया पत्थरबाज, अपने बच्चों को किया विदेश में सैटल

    अलगावादियों की खुली पोल, कश्मीरी युवाओं को बनाया पत्थरबाज, अपने बच्चों को किया विदेश में सैटल

    नई दिल्ली ।हुर्रियत नेताओं समेत घाटी के 112 अलगाववादियों और उनसे सहानुभूति रखने वालों के कम से कम 220 बच्चे विदेश में पढ़ते या रहते हैं। गृह मत्री अमित शाह की अगुवाई में मोदी सरकार का पूरा फोकस जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर नकेल और अलगाववादियों की पोल खोलने का है।

    इसी अभियान के तहत अमित शाह के निर्देशों पर अलगाववादियों को लेकर एक रिपोर्ट तैयार की गई।

    यानि कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थत पकड़ाने वाले इन अलगाववादियों को विदेश में ऐशो आराम की जिंदगी दी हुई है। सूत्रों के अनुसार तहरीक-ए-हुर्रियत के चेयरमैन अशरफ सेहराई के 2 बेटे खालिद और आबिद अशरफ सऊदी अरब में काम करते हैं।

    ये दोनों लड़के वहीं बसे भी हुए हैं। जमात-ए-इस्लामी के सदर गुलाम मुहम्मद बट का बेटा सऊदी अरब में डॉक्टर है।दुख्तरान-ए-मिल्लत की आसिया अंद्राबी के 2 बेटे विदेश में पढ़ते हैं।

    उनका बेटा मुहम्मद बिन कासिम मलयेशिया और अहमद बिन कासिम ऑस्ट्रेलिया में पढ़ता है। इसी तरह, सैयद अली शाह गिलानी के बेटे नीलम गिलानी ने हाल ही में पाकिस्तान में एमबीबीएस कोर्स पूरा किया है।

    गृह मंत्रालय की सूची के मुताबिक मोहम्मद शफी रेशी का बेटा अमेरिका में पीएचडी कर रहा है। इसी प्रकार लाया (तहरीक ए हुर्रियत) की बेटी पाकिस्तान में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है।

    इसी सूची में जहूर गिलानी (तहरीक ए हुर्रियत) का नाम है जोकि सैयद अली शाह का दामाद है। वह सऊदी अरब में एयरलाइंस में काम करता है। मीरवाइज उमर फारूक (हुर्रियत के चेयरमैन) की बहन अमेरिका में रहती है।

    ध्यान देने की बात है कि गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को राज्यसभा में अलगाववादी नेताओं के इस पाखंड का खुलासा किया था। जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन बढ़ाने के विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए अमित शाह ने बताया था कि पिछले 70 सालों में किस तरह कश्मीर में आम आवाम को जरूरी सहूलियतों से भी मरहूम रखा गया।

  •  सस्पेंस खत्म, राहुल गांधी बोले- अब मैं कांग्रेस अध्यक्ष नहीं !

     सस्पेंस खत्म, राहुल गांधी बोले- अब मैं कांग्रेस अध्यक्ष नहीं !

    नई दिल्ली। राहुल गांधी ने बुधवार को मीडिया के सवालों के जवाब में  साफ कहा कि वह इस्तीफा दे चुके हैं और अब पार्टी के अध्यक्ष नहीं है।  पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन है, इसका फैसला कांग्रेस वर्किंग कमिटी करेगी।
    लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद इस्तीफे पर चल रहे सस्पेंस को राहुल गांधी ने बुधवार को खत्म कर दिया। राहुल ने पहले मीडिया और फिर ट्विटर पर आकर साफ किया कि अब वह कांग्रेस के अध्यक्ष नहीं हैं।

    राहुल ने बुधवार को मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन है, इसका फैसला कांग्रेस वर्किंग कमिटी करेगी। उन्होंने कहा, ‘पार्टी को बिना किसी देरी के जल्द ही नए अध्यक्ष का चुनाव करना चाहिए। मैं इस प्रक्रिया में कही नहीं हूं।

    मैं पहले ही अपना इस्तीफा दे चुका हूं और अब मैं पार्टी अध्यक्ष नहीं हूं। कांग्रेस वर्किंग कमिटी को जितना जल्दी हो सके बैठक बुलानी चाहिए और फैसला लेना चाहिए।’ राहुल ने इसके बाद ट्विटर पर भी अपने इस्तीफे की जानकारी दी। लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफादे दिया था और कहा था कि गांधी परिवार से बाहर के किसी शख्स को अध्यक्ष बनना चाहिए। इस बीच, कांग्रेस के बड़े नेता उन्हें मनाते रहे और यह कोशिश अब भी जारी है।

    हालांकि, आज जिस तरह राहुल गांधी ने दो-टूक कहा कि अब वह अध्यक्ष नहीं हैं और पार्टी को जल्द से जल्द नया अध्यक्ष चुनना चाहिए, इससे लग रहा है कि वह इस्तीफे के फैसले से पीछे हटने वाले नहीं हैं।
    इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी के साथ गहलोत की मुलाकात 40 मिनट से ज्यादा चली। कांग्रेस के पांचों मुख्यमंत्रियों के सोमवार को राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें कांग्रेस प्रमुख पद पर बने रहने गुजारिश करने के 2 दिन बाद गहलोत ने सोनिया से मुलाकात की है।

    हालांकि, राहुल गांधी ने मुख्यमंत्रियों की मांगों को खारिज कर दिया था और उन्हें नए पार्टी अध्यक्ष की तलाश करने को कहा था। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के बेहद खराब प्रदर्शन के बाद 25 मई को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की। कांग्रेस ने चुनाव में महज 52 सीटें जीती। राहुल खुद अपने गढ़ उत्तर प्रदेश के अमेठी में स्मृति इरानी से हार गए लेकिन केरल के वायनाड से जीतकर संसद पहुंचने में कामयाब रहे।

  • इस कम्पनी ने महात्मा गांधी की तस्वीर शराब की बोतल पर छाप डाली

    इस कम्पनी ने महात्मा गांधी की तस्वीर शराब की बोतल पर छाप डाली

    इजराइल। देश भर में मद्यपान के विरुद्ध जनांदोलन छेड़ने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर का उपयोग इजराइल की एक कंपनी द्वारा शराब की बोतल पर कथित रूप किया । बीतें कुछ दिनों पहले एक ऐसा मामला सामने आया था जहां इजरायल की एक कंपनी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटो शराब की बोतल पर ही छाप डाली, जिसके बाद से उनकी कड़ी आलोचना भी हुई। मंगलवार यानी 2 जुलाई के दिन आम आदमी पार्टी के सदस्य संजय सिंह ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए सरकार से कड़े कदम उठाने के लिए कहा।

    हालांकि अब इजरायली कंपनी ने अपनी इस बेहद धटिया करतूत के लिए माफी मांग ली है। राज्यसभा में शून्यकाल के वक्त इस मुद्दे पर संजय सिंह ने कहा कि हाल ही में इजराइल की एक कंपनी ने शराब की बोतल पर महात्मा गांधी की तस्वीर लगा दी। हमेशा नशे के खिलाफ रहने वाले महात्मा गांधी की तस्वीर शराब की बोतल पर लगाया जाना सरासर गलत है। इसे तुरंत हटाया जाना चाहिए।

     

    रिपोर्ट के मुताबिक अपनी इस नीच हरकत के लिए बुधवार के दिन इजरायल की उस कंपनी ने भारत सरकार और भारतीय जनता से माफी मांग ली है। इजरायल में भारतीय दूतावास के काउंसलर मुअनपुई साइवी ने कहा कि कंपनी ने इस तरह की बोतलों को उत्पादन पर अब पूरी तरह से रोक लगा दिया है।

    साइवी ने आगे कहा कि शराब बनाने वाली कंपनी का इरादा भारतीयों की भावनाओं को ठेस पहुंचना बिल्कुल भी नहीं था और उन्होंने सूचित किया है कि उनका इरादा उन्हें सम्मान देने का था। इस कंपनी की बीयर बोतलों में इजरायल के 3 पूर्व प्रधानमंत्री की फोटो छापी गई थीं। इन शराब की बोतलों पर महात्मा गंधी एक गैर इजरायली हैं जिनकी तस्वीर को शराब की बोतल पर लगाया गया है।

    इस कम्पनी ने महात्मा गांधी की तस्वीर शराब की बोतल पर छाप डाली

    यह पूरी घटना उस वक्त सबके सामने आई जब 29 जून को महात्मा गांधी नेशनल फाउंडेशन के चेयरमैन इबी जे.जोस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी कि माका शराब कंपनी बोतलों पर महात्मा गांधी की तस्वीरों को प्रयोग कर रही है। उन्होंने तभी के तभी दोनों नेताओं से इसे हटाने के लिए इस मामले पर कदम उठाने के लिए कहा।

    इस कम्पनी ने महात्मा गांधी की तस्वीर शराब की बोतल पर छाप डाली
    महात्मा गांधी

  • कल पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना पहला बजट

    कल पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना पहला बजट

    नई दिल्ली। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह पहला आम बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को संसद में पेश करेंगी जिसमें वह अर्थव्यवस्था में तेजी लाने, किसानों की आय में बढोतरी करने , सरकारी निवेश में बढ़ोतरी करने के साथ ही निजी निवेश आकर्षित करने के उपाय करने, उपभोग बढ़ाने की नीति अपनाने और वेतनभोगियों को आयकर तथा विभिन्न मदाें में छूट के जरिये खुश करने की कोशिश कर सकती हैं।

    वित्त मंत्री का कामकाज सँभालने के बाद से ही श्रीमती सीतारमण बजट की तैयारियों में लग गयीं और हर क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ ही भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण देशों के राजनयिकों तथा प्रसिद्ध अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से भी मुलाकात कर चुकी हैं। बजट में आर्थिक गतिविधियों में आ रही सुस्ती को थामते हुये ऐसी नीतियाँ बनाने की जरूरत है जिससे रोजगार के अधिक अवसर सृजित हों।

    नोटबंदी और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू किये जाने के बाद से अर्थव्यवस्था पर काफी दबाव है और उम्मीद के अनुरूप रोजगार के अवसर भी सृजित नहीं हो रहे हैं। निजी निवेश में तेजी नहीं आ रही है और जब तक निजी निवेश में तेजी नहीं आयेगी तब तक रोजगार के अधिक अवसर सृजित नहीं हो सकते हैं। वित्त मंत्री वित्तीय सुदृढ़ीकरण को जारी रखते हुये राजस्व घाटा और चालू खाता घाटा को भी लक्षित दायरे में रखने का भरपूर कोशिश करेंगी।

    उद्योग संगठन भी वेतनभाेगियों के लिए आयकर में छूट न्यूनतम सीमा पांच लाख रुपये करने की मांग कर चुके हैं और उम्मीद की जा रही है कि लोगों में बचत को बढ़ावा देने के उपाय के तहत विभिन्न क्षेत्रों में निवेश पर कर में छूट का लाभ दिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त चिकित्सा बीमा जैसे क्षेत्रों में भी छूट बढ़ाये जाने की उम्मीद है लेकिन अमीरों पर शिकंजा कसा जा सकता है। उन पर आयकर के साथ ही अभिभार लगाये जाने की संभावना है। आर्थिक चुनौतियों की बात करें तो, विकास की रफ्तार घटकर 6.8 फीसदी पर आ गई है।

    वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में तो यह विकास दर घटकर 5.8 फीसदी पर पहुंच गई थी जो पिछले पांच सालों में सबसे कम है। रोजगार को लेकर पिछले दिनों भयावह रिपोर्ट सामने आई थी, जिसके मुताबिक बेरोजागारी दर 45 सालों में उच्चतम स्तर पर है। आर्थिक विशेषज्ञों के मुताबिक, मांग में जबतक बढ़ोतरी नहीं होगी, विकास रफ्तार नहीं पकड़ सकती है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में मांग बढ़ाने की जरूरत है। साथ ही कृषि क्षेत्र में विकास की भी जरूरत है। इसके लिए जरूरी है कि किसानों और कृषि में सुधार के लिए अहम फैसले लिए जाएं।

  • अलर्ट : अगले 24 घंटे पड़ सकते हैं भारी उत्तराखंड में

    अलर्ट : अगले 24 घंटे पड़ सकते हैं भारी उत्तराखंड में

    देहरादून। प्रदेश के सात जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हो सकती है। वहीं, छह से आठ जुलाई तक इन जिलों में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। इससे नदियों के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

    इसको देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को राजधानी देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है।
    प्रदेश के अन्य इलाकों में भी अच्छी बारिश होगी।

    छह से आठ जुलाई तक देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। भारी बारिश से नदियों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

    मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मानसून राज्य के अधिकांश हिस्सों को कवर कर चुका है। अब अगले कुछ दिन भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि राजधानी दून समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश देखने को मिलेगी।

  • जानिए इस बेहतरीन मोबाइल Oneplus 7 के बारे में……..

    जानिए इस बेहतरीन मोबाइल Oneplus 7 के बारे में……..

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस को वैल्यू फॉर मनी डिवाइस के लिए जाना जाता है। वनप्लस 7 में भी कंपनी ने इस बात का खास ध्यान रखा है कि यूजर्स को कीमत के साथ–साथ शानदार फीचर्स की भी सुविधा मुहैया कराई जाए। वनप्लस 7 में एक आकर्षक स्क्रीन, शानदार कैमरे और फीचर्स दिए गए हैं। डिवाइस की स्क्रीन गेमिंग और मल्टीटास्किंग का खूबसूरत अहसास कराती है। कैमरे शानदार तस्वीरें लेते हैं और बैटरी आसानी से लंबे समय तक चलती है जिसे डैश चार्ज जल्दी से रिफिल कर सकता है। डिवाइस में कोई एक्सपेंडेबल स्टोरेज विकल्प नहीं है लेकिन इनबिल्ट स्पेस बहुत बड़ा है।

    जानिए इस बेहतरीन मोबाइल Oneplus 7 के बारे में……..
    जानिए इस बेहतरीन मोबाइल Oneplus 7 के बारे में……..
    जानिए इस बेहतरीन मोबाइल Oneplus 7 के बारे में……..
    जानिए इस बेहतरीन मोबाइल Oneplus 7 के बारे में……..
    वनप्लस 7 में आकर्षक लुक और शानदार फीचर्स मौजूद हैं।

    डिसप्ले और कैमरा

    वनप्लस 7 स्मार्टफोन में 1,080 x 2,340-पिक्सल के स्क्रीन रेजोल्यूशन के सा​थ इसमें 6.4 इंच का बेज़ेल-लेस सुपर एमोलेड फुलएचडी डिसप्ले दिया गया है, जिसमें 4039पीपीआई और 19:9 का आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। स्मार्टफोन गोरिल्ला ग्लास v6 द्वारा संरक्षित है।

    कैमरा विभाग पर नजर डालें, तो वनप्लस 7 में 48 मेगापिक्सल + 5 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जो कि एक विस्तृत क्षेत्र को कवर करने वाली आकर्षक तस्वीरों को कैप्चर कर सकता है। यह कैमरे 60 एफपीएस पर 4के वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम हैं। वहीं इसमें स्क्रीन फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है जिसकी मदद से यूजर्स शानदार सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं।

    जानिए इस बेहतरीन मोबाइल Oneplus 7 के बारे में……..
    जानिए इस बेहतरीन मोबाइल Oneplus 7 के बारे में……..

    बैटरी और कॉन्फिग्रेशन

    वनप्लस 6 स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए डैश फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,700एमएएच की ली-पो बैटरी दी गई है।

    वहीं यह डिवाइस ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर आधारित है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.84गीगाहर्ट्ज है। प्रोसेसर 6 जीबी रैम के साथ आते हैं जो मल्टीटास्किंग के दौरान एक गुणवत्ता प्रदर्शन प्रदान करता है। इसके अलावा ग्राफिक्स क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए डिवाइस में एड्रीनो 640 जीपीयू दिया गया है। डिवाइस का संपूर्ण कॉन्फिग्रेशन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर आधारित है।

    स्टोरेज और कनेक्टिविटी

    वनप्लस 7 स्मार्टफोन में एक्सपेंडेबल स्टोरेज के बिना 128 जीबी की आंतरिक स्टोरेज क्षमता दी गई है और यूजर्स को इसी पर निर्भर रहना होगा। हालांकि कीमत के आधार पर इंटरनल स्टोरेज थोड़ी कम है।

    डिवाइस में कनेक्टिविटी विकल्प के तौर पर 4जी एलटीई और वोएलटीई के साथ ही, वाई-फाई और नवीनतम ब्लूटूथ v5.0 उपलब्ध हैं। अन्य फीचर्स के तौर पर ए-जीपीएस के साथ ग्लोनास, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम का ऑडियो जैक दिया गया है।

  • पूर्व Income Tax कमिश्नर के घर CBI का Raid

    पूर्व Income Tax कमिश्नर के घर CBI का Raid

    नई दिल्ली ।  केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पूर्व आयकर आयुक्त संजय कुमार श्रीवास्तव के उत्तर प्रदेश में नोएडा स्थित आवास और कार्यालय पर छापेमारी की है। सीबीआई के सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि श्रीवास्तव के खिलाफ ठगी, धोखाधड़ी और अनुचित लाभ हासिल करने का आरोप है।
    इसी के मद्देनजर सीबीआई ने श्रीवास्तव के खिलाफ मामला दर्ज किया है और छापेमारी की है। सूत्रों के अनसार, घर और दफ्तर पर की गई छापेमारी में काफी दस्तावेज तथा इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी बरामद हुए हैं। इस दौरान सीबीआई को करीब दो करोड़ 47 लाख के आभूषण, 16 लाख 44 हजार रुपये नकद और 10 लाख की घडिय़ां भी मिली है।

    श्रीवास्तव और परिवार के बैंक खातों में एक करोड़ 30 लाख रुपये पाए गए हैं। सीबीआई अधिकारी सम्पत्तियों से संबंधित दस्तावेज एवं अन्य साक्ष्यों की जांच कर रहे हैं। छापे में श्रीवास्तव के बैंक लॉकर्स होने की बात भी सामने आई है। भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी श्रीवास्तव उन कई आयकर अधिकारियों में शामिल थे, जिन्हें सरकार ने हाल ही में अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त कर दिया था।

    गौरतलब है कि श्रीवास्तव जब नोएडा में आयकर आयुक्त (प्रथम अपील) के पद पर तैनात थे तब उनके पास द्वितीय अपील का अतिरिक्त प्रभार भी था। उनके खिलाफ आरोप है कि इन्होंने गत माह आयकर से संबंधित 104 को पिछली तारीख के (दिसंबर 2018) आदेश के रूप में दिखाया था। इनमें से 13 आदेश ऐसे थे, जिन पर उनका अधिकार क्षेत्र ही नहीं था।

  • गुजरात: उन्‍मादी हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन में हिंसा, 4 पुलिसकर्मी घायल

    गुजरात: उन्‍मादी हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन में हिंसा, 4 पुलिसकर्मी घायल

    सूरत : गुजरात के सूरत में उन्‍मादी हिंसा की घटनाओं के खिलाफ प्रदर्शन रैली निकाली गई। इसी दौरान रैली ने हिंसक रुप ले लिया। सूरत के कमीशनर सतीश शर्मा ने बताया कि उन्‍मादी हिंसा का विरोध कर रहे थी कि तभी रैली के दौरान अचानक ही भड़क गए।

    उन्होंने कहा कि भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को इलाके में अलर्ट पर रखा गया था, पुलिस ने इन लोगों को रोकने की कोशिश की तभी उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान 4 पुलिस कर्मी भी घायल हो गए।

    उन्होंने बताया कि 2 सार्वजनिक परिवहन बसों के साथ-साथ 2 पुलिस वाहन को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि इसमें सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को हवा में दो राउंड फायरिंग करनी पड़ी।

    स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि शहर के मक्काईपुल इलाके में दोपहर को आयोजित रैली में शामिल लोगों ने सार्वजनिक बसों और पुलिस वाहनों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, जिससे पुलिसकर्मी घायल हो गए।