Category: national

  • मां ने बेटे को मार दी गोली, सामने आयी ये हैरान करने वाली कहानी!

    मां ने बेटे को मार दी गोली, सामने आयी ये हैरान करने वाली कहानी!

    हावड़ा । घटना हावड़ा जिले के सालिका कस्बे की है। महिला का कहना है कि उसने खुद और अपनी बहू की जिंदगी बचाने के लिए ऐसा कदम उठाया। इस बीच पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    पश्चिम बंगाल में एक महिला ने अपनी बहू को बचाने के लिए बेटे पर गोली चला दी। हावड़ा के डीसीपी नॉर्थ अमित राठौड़ का कहना है, हम आरोपी मां के बयान की सत्यता की जांच कर रहे हैं और साथ ही पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

    आरोपी रेनू शर्मा (60) को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उनके बेटे मनोज (31) को हावड़ा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर मनोज को कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

    पुलिस ने मनोज के पास से 7 एमएम की दो गैर लाइसेंसी पिस्तौल जब्त की है। मनोज ट्रक और टैक्सी चलाने का काम करता है। मनोज का कहना है कि अकसर वह रात में ट्रक चलाता है और अपनी सुरक्षा के लिए उसने हथियार खरीदे थे।

    पुलिस को दिए गए अलग-अलग बयानों में मनोज की पत्नी और मां ने कहा है कि वह रोज शराब पीकर घर आता था और उनसे बुरा बर्ताव करता था। पड़ोसी भी इसके गवाह हैं। मनोज की पत्नी देवी शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनके पति अकसर उन्हें पिस्तौल की बट से पीटते थे।

    उन्होंने बताया, अकसर वह मुझे और मेरी सास को गोली मारने की धमकी देते थे। सोमवार सुबह वह नशे की हालत में घर पहुंचे। वह अपने दोनों हाथों में एक-एक पिस्तौल लिए हुए थे।

    जब मैंने उनसे पूछा कि शराब क्यों पी तो उन्होंने मेरी पिटाई शुरू कर दी। देवी ने आगे बताया, मेरी सास मुझे बचाने के लिए पहुंचीं और उन्होंने अपने बेटे से मुझे प्रताड़ित न करने को कहा। उन्होंने भी रोजाना शराब पीकर घर आने के लिए फटकार लगाई।

    इसके बाद मेरे पति ने हम दोनों लोगों को जान से मारने की धमकी दी। तभी मेरी सास ने अचानक एक पिस्तौल उनसे छीन ली और उनपर गोली चला दी।

  • चायवाले ने पीएम मोदी को पत्र भेज मांगी इच्छामृत्यु, कारण था हैरान करने वाला !

    चायवाले ने पीएम मोदी को पत्र भेज मांगी इच्छामृत्यु, कारण था हैरान करने वाला !

    इंदौर। इंदौर के खातीवाला टैंक इलाके में चाय बेचने वाले कैलाश बड़ोनिया ने पीएम को चिट्ठी लिखी । चायवाले को पीएम से चिट्ठी मिली है. इस चाय वाले ने पीएम मोदी से इच्छा मृत्यु की मांग की थी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने उसकी चिट्ठी का जवाब दिया है ।

    चिट्ठी में उन्होंने लिखा था कि दो साल पहले दो बिल्डरों ने उनके नाम से फर्जी तरीके से लोन लिया है. अब बैंक वाले उन्हें लोन वापस करने के लिए नोटिस भेज रहे हैं. कैलाश ने लिखा कि वह अब तंग आ चुके हैं और प्रधानमंत्री से इच्छामृत्यु की मांग करते हैं।

    कैलाश बड़ोनिया की चिट्ठी पर पीएम ने तत्काल ध्यान देते हुए फौरन जवाब दिया. पीएम ने राज्य के मुख्य सचिव को कैलाश बड़ोनिया के मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया है। साथ ही यह भी कहा है कि कार्रवाई के बाद उनकी जानकारी को वेबसाइट पर डाला जाए।

    PMO ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव एसआर मोहंती को कार्रवाई करने के लिए कहा है। इच्छामृत्यु की मांग करने वाले कैलाश बड़ोनिया ने कहा कि बिल्डर गुरुवीर सिंह, उनके बिल्डर बेटे गुरुदीप सिंह चावला और रणवीर सिंह चावला ने उनके साथ धोखाधड़ी करके 10 लाख रुपये का लोन ले लिया।

    बैंक से 20 हजार रुपये का लोन दिलाने के लिए गुरुवीर और उनके बेटे ने कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए. लोन तो नहीं मिला उल्टे ही आंध्रा बैंक से 10 लाख के लोन और विजया बैंक से चार पहिया वाहन के लोन का नोटिस आ गया. इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में की थी।

  • नीरव मोदी और उनकी बहन के जिनमे 283 करोड़ रुपये के स्विस खाते फ्रीज

    नीरव मोदी और उनकी बहन के जिनमे 283 करोड़ रुपये के स्विस खाते फ्रीज

    मुंबई. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अपील पर स्विट्जरलैंड में नीरव मोदी और बहन पूर्वी के 4 बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। इनमें 283.16 करोड़ रुपए जमा हैं। न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले सेगुरुवार को यह जानकारी दी। इसके मुताबिक ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत स्विट्जलैंड से अपील की थी किनीरव और पूर्वी के खातों में बैंक घोटालों की रकम जमा है इसलिए, उन्हें फ्रीज कियाजाए। स्विट्जरलैंड ने ईडी की दलील स्वीकार कर ली। 13700 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले में ईडी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहा है।

    नीरव 3 महीने से जेल में है

    पीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव मोदी लंदन की वांड्सवर्थ जेल में है। नीरव को गुरुवार कोवीडियो लिंक के जरिए वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने नीरव की रिमांड 25 जुलाई तक बढ़ा दी है। भारत की प्रत्यर्पण अपील पर 19 मार्च को लंदन में नीरव की गिरफ्तारी हुई थी। चार बार जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है। आखिरी बार 12 जून को यूके हाईकोर्ट ने जमानत की अपील नामंजूर की थी।

    ईडी की चार्जशीट में पूर्वी का भी नाम

    पिछले साल फरवरी में पीएनबी घोटाले का खुलासा हुआ था। ईडी की चार्जशीट में नीरव की बहन पूर्वी का भी नाम है। ईडी देश-विदेश में नीरव की हजारों करोड़ रुपए की संपत्तियां अटैच कर चुका है। ईडी के अलावा सीबीआई भी पीएनबी घोटाले की जांच कर रही है।

  • ट्रिपल तलाक बिल में संशोधन करके हलाला और बहुविवाह भी करें बैन: स्वाति मालीवाल

    ट्रिपल तलाक बिल में संशोधन करके हलाला और बहुविवाह भी करें बैन: स्वाति मालीवाल

    नई दिल्ली।स्वाति मालीवाल ने कहा कि निकाह हलाला और बलात्कार में कोई अंतर नहीं है. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने ट्वीट करके कहा, डीसीडब्लूय ने पीएम मोदी को लिखा है और मांग की है कि बिल में संसोधन करके निकाह-हलाला और बहुविवाह को शामिल किया जाए।

    निकाह-हलाला और बहुविवाह को लेकर दिल्ली महिला आयोग की चेयरमैन स्वाति मालीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को खत लिखकर मांग की है कि बिल में संसोधित करके इसे शामिल किया जाए। ट्रिपल तलाक बिल में संशोधन करके हलाला और बहुविवाह को शामिल करने की मांग की है।

    बता दें कि मोदी सरकार ट्रिपल तलाक बिल को कानून बनाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है. यहीं वजह रही कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले संसद सत्र में इस बिल को पेश किया गया। पिछली बार ट्रिपल तलाक बिल दिसंबर में लोकसभा में पास हुआ था, लेकिन उस वक्त यह बिल राज्यसभा में पास होने में असफल रहा था।

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्रिपल तलाक बिल के संसद से पास होने की उम्मीद जताई है. उनका कहना है कि संसद निकाह-हलाला को भी बैन करें. यह अमानवीय और जघन्य है।

    वहीं इस बिल का एआईएमआईएम चीफ ओवैसी ने इस बिल का ही विरोध किया है. वहीं बीजेपी की सहयोगी पार्टी जेडीयू भी इस बिल की खिलाफत कर रही है। नीतीश की पार्टी जेडीयू का कहना है कि वह इस बिल के मौजूदा प्रावधानों के खिलाफ है। कांग्रेस पार्टी ने भी मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक-2019 का विरोध किया है।

  • मायानगरी भारी बारिश से बेहाल, सहमे लोग, हाई अलर्ट जारी

    मायानगरी भारी बारिश से बेहाल, सहमे लोग, हाई अलर्ट जारी

    मुंबई । सुबह  से मूसलाधार हो रही तेज बारिश की वजह से मुंबई समेत महाराष्ट्र के निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हो चुका है। जलभराव की वजह से मुंबई के बहुत से इलाकों में यातायात लगभग थम चुका है।मायानगरी मुंबई  में  पहली ही तेज बारिश ने मुंबईवासियों को बांधकर रख दिया। मानसून मायानगरी मुंबई में राहत की जगह आफत बन गया है।

    ऐसे में लोग 2005 की बारिश को याद कर सहम गए हैं। बीएमसी की तैयारियों के बावजूद मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में जलभराव हो गया है। इस कारण ट्रैफिक बाधित होने से जाम की स्थिति पैदा हो गई। विजिबिलिटी कम होने से हवाई यातायात पर भी असर पड़ा है, लेकिन यह अभी आंशिक ही है। अगले 48 घंटे मुंबईकर्स के लिए और चुनौतीपूर्ण हैं। मौसम विभाग ने भारी से बेहद भारी बारिश की भविष्यवाणी की है । भीषण बारिश की वजह से एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम हो गई है, जिससे उड़ानों पर भी असर पड़ रहा है।

    मायानगरी भारी बारिश से बेहाल, सहमे लोग, हाई अलर्ट जारी
    मुंबई में मूसलाधार बारिश

    मुंबई में शुक्रवार सुबह से लगातार बारिश होती रही, जिससे कई इलाकों में पानी भरा। बहुत से निचले इलाकों में सड़कें लबालब हो चुकी हैं और लोगों के घरों में भी पानी घुसने लगा है।  सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक तक मुंबई के जिन इलाकों में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई वे हैं- अंधेरी 121.14 एमएम, कुर्ला 100 एमएम, चेंबूर 100.84 एमएम, भांडूप 104 एमएम, विक्रोली 122 एमएम, विले पार्ले 95.78 एमएम, बांद्रा 98.82 एमएम, बीकेसी 88.14 एमएम।

    मायानगरी भारी बारिश से बेहाल, सहमे लोग, हाई अलर्ट जारी
    मुंबई में मूसलाधार बारिश

    जलभराव की वजह से मुंबई के बहुत से इलाकों में यातायात लगभग थम चुका है। बारिश और जाम के बाद ऐप के जरिए कैब सेवा प्रदान करने वाली ओला और ऊबर जैसी कंपनियों ने अपने रेट बढ़ा दिए हैं। बताया जा रहा है कि कैब के रेट सामान्य से दो गुना तक बढ़ गए। इसके बावजूद मुंबई के कई इलाकों के लोगों ने कैब न मिलने की बात शिकायत की। यहीं नहीं, कुछ रूट्स पर टैक्सी और ऑटो वालों ने जाने से साफ इनकार कर दिया। ऑटो ड्राइवरों के खिलाफ RTO को ढेरों शिकायतें मिलती रहीं।

    मायानगरी भारी बारिश से बेहाल, सहमे लोग, हाई अलर्ट जारी
    मुंबई में मूसलाधार बारिश

    मुंबई समेत महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में अगले 48 घंटों में और तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। लालबाग फ्लाइओवर, अंधेरी ईस्ट की तेली गली, अंधेरी वेस्ट से ईस्ट, देवनार से शिवाजी सर्कल, जेजे फ्लाइओवर, जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड और ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर जाम की स्थिति रही।

    BEST रूट नंबर 494 और 499 को मखमली तलाव ठाणे में जलभराव के कारण वंदन टॉकीज से डायवर्ट कर दिया गया। शीव में जलभराव के कारण रूट नंबर 25,22, 302, 305 और 213 को मेन रोड से डायवर्ट कर दिया गया। रूट नंबर 1,4, 5, 6, 7, 8, 11 और 21 को हिंदमाता सिनेमा, दादर में जलभराव के कारण हिंदमाता ब्रिज से डायवर्ट कर दिया गया। शिवड़ी को जाने वाले बसें शारदा टॉकीज से डायवर्ट कर दी गईं। बांद्रा में एसवी रोड पर नैशनल कॉलेज के पास जलभराव से ट्रैफिक डायवर्ट हुआ।

    फिलहाल क्या कहता है पूर्वानुमान
    मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगड़ में कुछ समय के लिए जारी रहेगी भारी बारिश। मौसम के बारे में पूर्वानुमान लगाने वाली वेबसाइट स्काईमेट के मुताबिक अगले 24-36 घंटे तक महाराष्ट्र में भारी बारिश का अनुमान है। कोलाबा स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक 27 जून से 1 जुलाई के बीच पालघर, ठाणे, मुंबई और रायगड़ में भारी से लेकर सामान्य बारिश हो सकती है जबकि रत्नागिरी में भारी बारिश के आसार हैं।

  • BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय के MLA बेटे ने अधिकारी को बैट से सरेआम बुरी तरह पीटा, Video वायरल

    BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय के MLA बेटे  ने अधिकारी को बैट से सरेआम बुरी तरह पीटा, Video वायरल

    इंदौर। ऐसा ही एक अजब-गजब मामला आज सुबह सामने आया, जब नगर निगम अधिकारी पर भाजपा के कद्दावर नेता व राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र विधायक आकाश विजयवर्गीय इतने अधिक गुस्सा गये कि उन्होंने नगर निगम अधिकारी पर बैट से हमला कर दिया, वे कार व पोकलेन मशीन पर भी तोडफ़ोड़ कर दी। सीनियर नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और पहली बार विधायक बने आकाश विजयवर्गीय ने बुधवार को नगर निगम के अधिकारी को सरेआम बुरी तरह पीट दिया।

    अधिकारी इलाके में अपना काम कर रहे थे, जब आकाश उनसे उलझ पड़े। घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आकाश को अपने व्यवहार के लिए आलोचना का सामने करना पड़ रहा है। घटना की जानकारी लगते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इस घटना से नगर निगम के अधिकाारियों-कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया है।

    जानकारी के मुताबिक गंजी कंपाउंड क्षेत्र में एक जर्जर मकान को तोडऩे के लिए निगम की टीम पहुंची थी। इस दौरान तीन नंबर क्षेत्र से विधायक आकाश विजयवर्गीय भी वहां पहुंच गए।

    उन्होंने निगम अधिकारियों को धमकी देते हुए कहा कि आप 5 मिनट में यहां से नहीं गए तो आगे जो होगा इसकी जिम्मेदारी आपकी होगी। इसके बाद उनके साथ मौजूद लोगों ने पोकलेन की चाबी भी निकाल ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नगर निगम के कर्मचारी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रहे थे। इस दौरान उनके काम के बीच इंदौर के विधायक आकाश वहां पहुंचे। बताया जाता है कि कर्मचारियों से विवाद के बीच उन्होंने आपा खो दिया और क्रिकेट बैट से ही अधिकारी को पीटना शुरू कर दिया।

    इसके बाद निगम के अधिकारियों और विधायक के बीच जमकर विवाद हो गया और मारपीट होने लगे। आकाश विजयवर्गीय ने पोकलेन मशीन पर पथराव कर उसे फोड़ दिया।

  • 45 वर्षीय BJP नेता ने 18 साल छोटी BJP कार्यकर्ता को बनाया तीसरी पत्नी

    45 वर्षीय BJP नेता ने 18 साल छोटी BJP कार्यकर्ता को बनाया तीसरी पत्नी

    दाहोद। गुजरात के 45 वर्षीय  भाजपा नेता की तीसरी शादी इन दिनों चर्चा का विषय है। भाजपा नेता शंकरभाई अमलियार दाहोद जिला इकाई के अध्यक्ष हैं। भाजपा नेता की शादी सियासी गलियारों सहित पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ।

    खबर के अनुसार – उन्होंने हाल में ही दाहोद जिला इकाई के महिला मोर्चे की उपाध्यक्ष के साथ शादी की। दाहोद जिले के फतेपुरा तालुका के सिगड़ापाड़ा गांव के निवासी शंकरभाई अमलियार वर्तमान में जिला भाजपा के अध्यक्ष हैं।

    भाजपा नेता शंकरभाई की पहली शादी फतेपुरा के विधायक रमेश कटारा की बहन के साथ हुई थी. उनके चार बच्चे हैं।

    भाजपा नेता की पहली पत्नी की मृत्यु 2010 में हुई। उसके बाद साल 2011 में शंकरभाई ने ज़लोडे के ज्योत्सनाबेन के साथ दूसर शादी की. लेकिन, दोनों के बीच रिश्ते सामान्य नहीं थे।

    घरेलू विवादों के कारण शंकरभाई और ज्योत्सनाबेन पिछले एक साल से अलग थे. जिसके बाद उन्होंने 20 जून को अपने से 18 साल छोटी युवती जल्पाबेन के शादी कर ली।

    बताया जा रहा है कि जल्पाबेन भी भाजपा कार्यकर्ता हैं। वह पिछले कुछ सालों से राजनीति में सक्रिय हैं। वर्तमान में जल्पाबेन जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष हैं. वह दाहोद में एमएससी के दूसरे वर्ष में अध्ययन कर रही हैं।

  • सेब बगीचों में इस महामारी की दस्तक, बागवानी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

    सेब बगीचों में इस महामारी की दस्तक, बागवानी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

    शिमला। हिमाचल में 4500 हजार करोड़ रुपये की सेब आर्थिकी पर संकट छा गया है । कई क्षेत्रों में सेब बगीचों में स्कैब के हमले से हड़कंप मच गया है। सेब को स्कैब से बचाने के लिए प्रदेश सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है।

    प्रदेश में 4500 करोड़ का कारोबार करके देने वाले सेब की फसल को रोगमुक्त करने के लिए सरकार ने विभागीय अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। निदेशालय स्तर पर मॉनिटरिंग कमेटी भी गठित कर दी है।

    अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बागवानों को तुरंत आवश्यक सहायता दी जाए। अधिकारी आवश्यक दवाइयों की प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति करवाएंगे और छिड़काव संबंधी जानकारी भी देंगे।

    37 साल बाद सेब बगीचों में इस महामारी की दस्तक ने बागवानों की परेशानी बढ़ा दी है। बगीचों में 1982 में स्कैब करोड़ों का नुकसान कर चुका है। बागवानी निदेशक डॉ. एमएल धीमान ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि फफूंद से लगने वाले स्कैब रोग की रोकथाम के लिए उद्यान अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। विभाग हर वर्ष डॉ. वाईएस परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विवि नौणी के सहयोग से रोग पर काबू पाने को छिड़काव सारिणी तैयार करवाता है।

    इसके अनुसार आवश्यक दवाइयों का वितरण किया जाता है। विभाग ने इस स्थिति से निपटने के लिए निदेशालय स्तर पर एक समिति का गठन किया है। जो रोग के नियंत्रण के लिए इस्तेमाल की जाने वाली आवश्यक दवाइयां को प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति एवं वितरण पर निगरानी रखेगी। इस वर्ष फरवरी से ही उच्च आर्द्रता का वातावरण बना है।

    इससे इस रोग के बीजाणु पनप रहे हैं।डॉ. धीमान ने कहा कि अखरोट के आकार के सेब पर मेन्कोजेब या प्रोपिनेब या डोडीन अथवा माइक्लोबुटानिल का छिड़काव करें। छिड़काव के एक-दो घंटे बाद बारिश होती है तो दूसरे दिन फिर छिड़काव करें।कृषि विज्ञान केंद्र रोहड़ू के बागवानी विशेषज्ञ एवं प्रभारी डॉ. नरेंद्र कायथ ने कहा कि स्कैब फंफूद से पैदा होने वाली बीमारी है।

    पत्तियों में फैलने से समय से पहले बगीचों में पतझड़ शुरू हो जाती है। जहां स्कैब फैल चुका है, वहां उसे अभी रोका जा सकता है। बीमारी से ग्रस्त फल ठीक नहीं हो सकते।

  • देश के महत्वपूर्ण संस्थानों की कमान ‘लकी क्लास ऑफ 84’ के अफसरों हाथों में

    देश के महत्वपूर्ण संस्थानों की कमान ‘लकी क्लास ऑफ 84’ के अफसरों हाथों में

    नई दिल्ली ।1984 बैच के असम-मेघालय काडर के अधिकारी वाईसी मोदी को सितंबर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी का महानिदेशक नियुक्त किया गया। इसके बाद कई अन्य अधिकारी नियुक्त हुए, जो 1984 बैच के ही थे। अब इन अधिकारियों को ‘लकी क्लास ऑफ 84’ कहा जा रहा है। इस बैच के अधिकारी काफी भाग्यशाली हैं कि सरकार ने उनपर विश्वास जताते हुए पुलिस अधिकारियों के लिए हाई प्रोफाइल माने जाने वाले पदों पर नियुक्त किया है।

    इंटेलिजेंस ब्यूरो और रॉ के नए मुखिया की नियुक्ति हुई। ये दोनों ही 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हैं।   1984 बैच के आईपीएस अधिकारी 6 और मुख्य एजेंसियों-एनआईए, बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एनएसजी और ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी की कमान संभाल रहे हैं। इस बैच के बहुत से अधिकारी राज्य के डीजीपी, केंद्र में डीजीपी या डीजीपी के बराबर पद पर काबिज हैं।इनमें से ज्यादातर अधिकारियों को संबंधित बलों और एजेंसियों में डीजीपी के तौर पर तैनात किया गया है।

    यह सिलसिला 2017 में शुरू हुआ, जब 1984 बैच के असम-मेघालय कैडर के अधिकारी वाईसी मोदी को सितंबर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी का महानिदेशक नियुक्त किया गया। इसके बाद कई अन्य अधिकारी नियुक्त हुए, जो 1984 बैच के ही थे। अब इन अधिकारियों को ‘लकी क्लास ऑफ 84’ कहा जा रहा है। वाईसी मोदी के बाद जनवरी, 2018 में तेलंगाना काडर के सुदीप लखाटिया को नैशनल सिक्यॉरिटी गार्ड का महानिदेशक बनाया गया।

    इसके 3 महीने बाद ही बिहार काडर के अधिकारी राजेश रंजन को अप्रैल, 2018 में सीआईएसएफ का महानिदेशक बनाया गया। सीआईएसएफ के चीफ बनने से पहले वह बीएसएफ में विशेष महानिदेशक थे।रजनीकांत मिश्रा से अस्थाना तक ‘लकी बैच 1984’ यह सिलसिला आगे भी जारी रहा और 5 महीने बाद 1984 बैच के यूपी कैडर के अधिकारी रजनीकांत मिश्रा को बीएसएफ नियुक्त किया गया।

    मिश्रा के बाद हरियाणा काडर के अधिकारी एस.एस. देशवाल को इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस का चीफ बनाया गया। आईटीबीपी के मुखिया बनने से पहले देशवाल सीमा सुरक्षा बल के चीफ थे। जनवरी में गुजरात काडर के अधिकारी राकेश अस्थाना को उड्डयन सुरक्षा निदेशालय का महानिदेशक नियुक्त किया गया। 1984 बैच के अफसरों का यह ‘लक’ बुधवार को एक बार फिर नजर आया, जब पीएम मोदी ने सामंत गोयल को रॉ का चीफ बनाया और उनके ही बैचमेट अरविंद कुमार को आईबी का निदेशक नियुक्त किया।

  • चंद्रबाबू नायडू के आलीशान घर पर चला सीएम जगन मोहन रेड्डी का हथौड़ा

    चंद्रबाबू नायडू के आलीशान घर पर चला सीएम जगन मोहन रेड्डी का हथौड़ा

    अमरावती । आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के आदेश के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू के अमरावती स्थित आलीशान बंगले  प्रजा वेदिका को तोड़ने का काम शुरू हो गया है।

    बता दें कि मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने प्रजा वेदिका इमारत को तोड़ने का आदेश दिया था। इसी इमारत में पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू रह रहे थे। जगनमोहन के आदेश के अनुसार मंगलवार से इमारत तोड़ने का काम शुरू हो गया।

    बीते दिनों चंद्रबाबू नायडू ने जगनमोहन रेड्डी को चिट्ठी लिखकर प्रजा वेदिका को नेता प्रतिपक्ष का सरकारी आवास घोषित करने की मांग की थी। लेकिन राज्य सरकार ने शनिवार को चंद्रबाबू नायडू के अमरावती स्थित आवास प्रजा वेदिका को अपने कब्जे में ले लिया था। टीडीपी ने इसे राज्य सरकार की बदले की कार्रवाई बताया था।

    टीडीपी सरकार ने श्प्रजा वेदिकाश् का निर्माण आंध्र प्रदेश राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एपीसीआरडीए) के जरिए तत्कालीन मुख्यमंत्री आवास के रूप में किया था। पांच करोड़ रुपये में बने इस आवास का इस्तेमाल चंद्रबाबू आधिकारिक कार्यों के साथ ही पार्टी की बैठकों के लिए करते थे।

    इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने चंद्रबाबू नायडू के परिवार की सुरक्षा कम करने का फैसला लिया था। राज्य सरकार ने उनके बेटे और पूर्व राज्य मंत्री नारा लोकेश से जेड श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली। नारा लोकेश की सुरक्षा 5़5 से घटाकर 2़2 कर दी गई। इसके अलावा चंद्रबाबू के परिवार के अन्य सदस्यों की सुरक्षा वापस ले ली गई।