Category: national

  • पुरी में अपने पीछे छोड़ गया फौनी तूफान तबाही का मंजर

    [object Promise]

    ओडिशा । पुरी शहर मे जगन्नाथ मंदिर के पुजारियों ने रोजाना की तरह विधिवत तौर पर मंदिर के कपाट खोले और पूजा की।  पुरी में समंदर किनारे तेज हवाओं के साथ रेतीली आंधी चली। कुछ ही मिनटों में सब कुछ धुंधला होने लगा। चक्रवात इस किनारे से महज कुछ इंच की ही दूरी पर था।

    सड़कों पर कैब या ऑटो रिक्शा न होने की स्थिति में लोग पैदल ही सड़कों पर चलने को मजूबर थे। चारों तरफ सिर्फ तबाही का मंजर था। जहां यह तूफान झोपड़ियों को अपने साथ उड़ाकर ले गया, वहीं कलेक्टर, एसपी और दूसरे सरकारी अधिकारियों के आवास भी नुकसान से नहीं बच सके।

    यह तूफान अपने पीछे तबाही का मंजर, समुद्र किनारे के टूटे होटल, सड़क किनारे बिखरे बिजली के तार, उखड़े हुए बिजली के खंभे, पेड़, मोबाइल टावर, कई जगह लोगों के टूटे घर और पानी में डूबी मछुआरों की कॉलोनी। हालांकि अभी तक श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रशासन से मंदिर में कहीं भी टूट-फूट की खबर नहीं आई है।

    बता दें कि शुक्रवार को आए भयंकर चक्रवाती तूफान के बाद ओडिशा में बड़ी संख्या में नुकसान पहुंचा है। पूर्व की तैयारी के कारण मरने वालों की संख्या बेहद कम है, लेकिन शहर को इससे काफी नुकसान पहुंचा है। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। जबकि पिछली बार जब इस तीव्रता का तूफान आया था तो करीब 10 हजार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। इस तूफान से करीब एक करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं।

    मीडिया खबरों के अनुसार 16 लोगों में से मयूरभंज के 4, पुरी, भुवनेश्वर और जाजपुर के 3-3 और क्योंझर, नयागढ़ व केंद्र पाड़ा के 1-1 व्यक्ति शामिल हैं। प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए रवाना होने से पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि नागरिक समाज संगठनों, एनडीआरएफ, ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) के कर्मियों और एक लाख अधिकारियों के साथ लगभग 2 हजार आपातकालीन कर्मचारी सामान्य जनजीवन को फिर से बहाल करने के कार्य में लगे हुए हैं।

    ओडिशा में जमकर तबाही मचाकर अब पश्चिम बंगाल में दस्तक दे चुका है. पश्चिम बंगाल में तेज बारिश और तेज हवा चलने का सिलसिला शुरू हो गया है। बंगाल के कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हो रही है।

    बंगाल और झारखंड के कई शहरों में तूफानी हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है. दोनों राज्यों में प्रशासन हाई अलर्ट पर है. फानी ने शुक्रवार को ओडिशा में जमकर कोहराम मचाया. पुरी, भुवनेश्वर में करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से बात की और तटीय राज्य में चक्रवात आने के बाद की स्थिति पर चर्चा की। वह सोमवार को ओडिशा का दौरा कर फोनी से हुए नुकसान का जायजा लेंगे। प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार को आश्वासन दिया कि केंद्र की तरफ से राज्य को लगातार सहायता मिलती रहेगी।

  • पूर्व अधिकारी घर बुलाकर बच्चियों का करता था यौन शोषण, ऐसे खुला राज

    [object Promise]

    मेरठ । मेरठ शहर में बच्चियों के साथ यौन शोषण का एक दहला देने वाला मामला सामने आया है। जब सोशल मीडिया पर बच्ची के साथ यौन शोषण का विडियो वायरल हो गया तब पुलिस ने मामले की पड़ताल करते हुए बीमा कंपनी के पूर्व अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। माना जा रहा है कि परवरिश के लिए पूरा खर्च देने के नाम पर वह बच्चियों के साथ दरिंदगी करता था। पुलिस के साथ पूछताछ में आरोपी ने 6 बच्चियों के साथ दरिंदगी की बात कबूल की है। पुलिस ने 3 बच्चियों के साथ यौन शोषण की पुष्टि की है।

    63 साल के अधिकारी बीमा कंपनी से रिटायर पर कई बच्चियों से अपने घर में यौन शोषण का आरोप है। आरोपी इस सबकी विडियो रिकॉर्डिंग भी करता था। आरोपी के घर से पिछले दो साल की रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने बुधवार को एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को पेशी के बाद पुलिस जब कोर्ट से वापस ला रही थी, तभी वहां मौजूद कुछ वकीलों ने आरोपी की जमकर पिटाई की। पुलिस ने इस मामले में एक अन्य महिला और सीसीटीवी लगाने वाले टैक्निशन को भी गिरफ्तार किया है।

    मीडिया खबरों के अनुसार रिटायर अधिकारी विमल कोठी में वह अकेला रहता था। वह घर में बच्चियों को बुलाता था और उनका यौन शोषण करता था। बच्चियों को आरोपी के घर लाने में एक महिला भी मदद करती थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने अपने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे थे। जिसस उसकी सभी हरकतें सीसीटीवी में कैद होती थी। पुलिस की अभी तक की जांच से पता चला है कि तीन बच्चियां और तीन युवतियां उसकी हवस की शिकार बन चुकी थीं। पुलिस का मानना है कि यह संख्या ज्यादा भी हो सकती है।

    सीसीटीवी टेक्निशन ऐसे खोला राज
    पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी खराब होने पर टेक्निशन उसे ठीक करने आया था। उसे ये फुटेज दिखे और फिर उसने इन्हें अपने पास ले लिया। टेक्निशन ने इन फुटेज को लीक कर दिया। फुटेज लीक होने के बाद हड़कंप मचा और फिर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

    घर में लगवा रखे थे 13 सीसीटीवी कैमरे
    उसके दो मंजिला घर में 13 सीसीटीवी कैमरे लगे थे। पुलिस ने बताया कि विमल की हरकतें इन्ही सीसीटीवी कैमरों में कैद हो जाती थीं। वह बाद में पीड़िताओं को धमकाकर ब्लैकमेल करता था ताकि वह किसी से कुछ न बताएं।

    आरोपी विमल चंद करील मूलरूप से उन्नाव का रहने वाला 2016 में हापुड़ से सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद से रिटायर हुआ था। वह मेडिकल थाने के जागृति विहार में रहता है। उसकी पत्नी भी अधिकारी की पोस्ट से रिटायर्ड हुई थीं लेकिन उसी साल उनकी मौत हो गई थी। विमल की बेटी की शादी हो चुकी है और वह विदेश में रहती है। पुलिस का कहना है कि जिन नाबालिग लड़कियों के आरोपी के पास भेजा जाता था, उन्हें कोई रैकिट भेजता था। हो सकता है इस केस के जरिए नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने का खुलासा हो। हालांकि जांच होने के बाद ही कुछ साफ हो सकेगा।

  • पांचवें चरण का शोर थमा, हाई प्रोफाइल उम्मीदवार सोनिया, राहुल, राजनाथ, स्मृति की प्रतिष्ठा दांव पर

    [object Promise]

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सात राज्यों की 51 सीटों पर 06 मई को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार शनिवार शाम पांच बजे समाप्त हो गया. इस चरण में 674 उम्मीदवारों में कई बड़े नाम हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से मैदान में हैं. केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार स्मृति ईरानी से उनका सीधा मुकाबला है।

    गृह मंत्री राजनाथ सिंह की लखनऊ सीट पर भी 6 मई को ही मतदान होना। अटल बिहारी वाजपेयी की परंपरागत सीट रही लखनऊ में राजनाथ के मुकाबले महागठबंधन ने शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को उतारा है। इन तीनों सीटों के अलावा यूपी की धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज (सुरक्षित), लखनऊ, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी (सुरक्षित), बाराबंकी (सुरक्षित), फैजाबाद, बहराइच (सुरक्षित), कैसरगंज और गोंडा सीटों पर मतदान होना है।

    इस चरण में यूपी की रायबरेली, अमेठी और लखनऊ जैसी हाई प्रोफाइल सीटों पर मतदान होना है। रायबरेली में सोनिया गांधी की राह भले ही आसान दिख रही है, लेकिन अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी के बीच मुकाबला दिलचस्प है। 2014 में भी दोनों आमने-सामने थे, लेकिन बाजी राहुल के हाथ लगी थी। ऐसे में इस बार यह देखना होगा कि स्मृति इरानी कितनी छाप छोड़ पाती हैं।

    राजस्थान की 12 सीटों पर भी मतदान होना है। इनमें प्रमुख उम्मीदवारों में दो केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (जयपुर ग्रामीण) और अर्जुन राम मेघवाल (बीकानेर) शामिल हैं। खासतौर पर जयपुर ग्रामीण सीट पर मुकाबला रोचक है क्योंकि यहां कांग्रेस ने पूर्व ओलिंपियन राठौड़ के सामने एक और ओलिंपियन प्लेयर कृष्णा पूनिया को उतारा है। हालांकि राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के लिए राह आसान मानी जा रही है।कांग्रेस के दिग्गज नेता भंवर जितेंद्र सिंह अलवर से कैंडिडेट हैं।

    मध्य प्रदेश में टीकमगढ़ सीट पर केंद्रीय मंत्री डा. वीरेन्द्र खटीक बीजेपी उम्मीदवार के रूप में लगातार तीसरी बार किस्मत आजमा रहे हैं, जबकि दमोह से वरिष्ठ भाजपा नेता प्रहलाद पटेल उम्मीदवार हैं। इस चरण में दमोह, टीकमगढ़ और खजुराहो के अलावा राज्य की सतना, रीवा, होशंगाबाद और बैतूल सीट पर छह मई को वोट डाले जाएंगे।

    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गाँधी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी समेत कई दिग्गज नेता अपनी चुनावी किस्मत आजामाएंगे. सोमवार को पांचवें चरण की समाप्ति के साथ ही लोकसभा की 425 सीटों के लिए चुनाव पूरा हो जायेगा और शेष दो चरणों में 118 सीटों के लिए मतदान बाकी रह जायेगा।

    इस तरह 17वें लोकसभा चुनाव का तीन चैथाई से अधिक सफर पूरा हो जाएगा. इस चरण में 8,75,88,722 मतदाता 674 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. इनमें 4,63,033 पुरुष, 4,12,83,166 महिला और 2,214 किन्नर मतदाता हैं.।

    उनके लिए 96,088 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. चिलचिलाती गर्मी के बावजूद चुनाव प्रचार में उम्मीदवारों और उनके समर्थकों का जोश बना रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा समेत विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने चुनावी रैलियाँ की.

  • राजीव गांधी छुट्टी मनाने नहीं गए थे बल्कि सरकारी दौरे पर थे : पूर्व नौसेना प्रमुख

    [object Promise]

    नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में बुधवार को एक जनसभा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी  ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर एक और सनसनीखेज आरोप लगाया था। पीएम मोदी का आरोप था कि राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए विमानवाहक पोत आईएनएस विराट का इस्तेमाल एक द्वीप पर परिवार के साथ छुट्टी मनाने के लिए किया था।

    मोदी ने कहा था कि यह तब हुआ जब राजीव गांधी एवं उनका परिवार 10 दिनों की छुट्टी पर गए हुए थे। आईएनएस विराट को हमारी समुद्री सीमा की रक्षा के लिए तैनात किया गया था, किन्तु इसका मार्ग बदल कर गांधी परिवार को लेने के लिए भेजा गया जो अवकाश मना रहा था।

    पीएम मोदी के इस बयान को पूर्व ऐडमिरल एल रामदास ने जुमला बताया। पूर्व नौसेना प्रमुख एल रामदास ने पीएम मोदी के इस बयान को जुमला बताते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी आईएनएस विराट  पर सरकारी काम से गए थे। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी INS विराट पर राष्ट्रीय खेल पुरस्कार वितरण में गए थे। उन्होंने कहा कि आरोप एकदम झूठा है. प्रधनमंत्री का वह सरकारी दौरा था। हम इस तरह के आरोप से व्यथित हैं। सेना किसी के निजी इस्तेमाल के लिए नहीं है।

    पीएम मोदी ने दावा किया था कि इसमें इटली से आए उनके रिश्तेदार भी शामिल हुए थे और आईएनएस विराट का इस्तेमाल टैक्सी की तरह किया गया था। पीएम मोदी ने कहा था, ‘आईएनएस विराट का इस्तेमाल एक निजी टैक्सी की तरह करके राजीव गांधी ने इसका अपमान किया गया।

  • अलवर गैंगरेप: तीन घंटे तक महिला से की जाती रही दरिंदगी

    [object Promise]

    जयपुर। अलवर में विवाहित महिला के पति के सामने गैंगरेप की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। अलवर के थानागाजी इलाके में एक महिला से उसके पति के सामने 3 घंटे तक बलात्कार किया गया और पूरी घटना की विडियो रिकॉर्डिंग भी कई गई।

    विरोध करने पर आरोपियों ने महिला और उसके पति को पीटा भी। महिला अपने पति के साथ बाजार तक शॉपिंग करने गई थी। पूरी घटना का विडियो बनाने के बाद आरोपियों ने रेप पीड़िता को ब्लैकमेल करना भी शुरू कर दिया।

    रेप पीड़िता ने बताया कि उसने आरोपियों को जितना रोका, उन्होंने उतनी ही दरिंदगी की। पांचों आरोपियों ने तीन घंटे तक कई बार महिला से रेप किया। घटना के बाद पीड़िता को एक आरोपी ने फोन किया और रिकॉर्ड किए गए 11 विडियो लीक ना करने के एवज में पैसों की भी मांग की।

    मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो आरोपियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं। थानागाजी थाने के एसओ को सस्पेंड कर दिया गया है और अलवर के एसपी का ट्रांसफर कर दिया गया है।

    दोनों यानी पति-पत्नी बाइक से थे कि तभी दो अन्य बाइक पर सवार पांच युवक उनका पीछा करने लगे। सुनसान इलाका आने पर उन्होंने जबरन बाइक रुकवाई और उसे पास के गड्ढे में गिरा दिया। इसके बाद दोनों को खींचकर रोड के नीचे रेत के टीलों के पीछे ले गए।

    रेत के टीलों के पीछे कपल के कपड़े उतरवाए गए और उसकी विडियो रिकॉर्डिंग की गई। महिला के देवर ने बताया, श्पांचों लोगों ने मेरे भाई को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। भाभी ने भाई को बचाने का प्रयास किया तो उन्होंने दोनों को और ज्यादा पीटा।

    अपने पति को बचाने के लिए आखिरकार उन्होंने सरेंडर कर दिया। जिसके बाद उन पांचों ने बारी-बारी से उनके साथ दरिंदगी की। यह सब तीन घंटे तक चला। जाते समय उन्होंने दोनों के पास रखे 2000 रुपये भी लूट लिए।

    उसने आगे बताया,  मेरी भाभी ने घटना के बाद बाइक में धक्का लगाया और दोनों उसे ऊपर सड़क पर लेकर आए। दोनों गहरे सदमे में जा चुके थे। उन्होंने हमें तीन दिन बाद इस बारे में बताया। आरोपियों में से एक ने बाद में कपल को फोन कर 9,000 रुपये की फिरौती भी मांगी। पैसे ना देने की सूरत में विडियो वायरल करने की भी धमकी दी। आरोपियों ने सोमवार को सोशल मीडिया पर घटना का एक विडियो वायरल भी कर दिया।

  • CJI रंजन गोगोई को क्लीनचिट, महिला के आरोपों को इन हाउस कमेटी ने किए खारिज

    [object Promise]

    नई दिल्ली। एक पूर्व महिला कर्मचारी ने सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. इसके बाद गठित की गई तीन सदस्यीय इन हाउस समिति के जस्टिस एसए बोबडे, जस्टिस इंदु मल्होत्रा और जस्टिस इंदिरा बनर्जी के पैनल ने यह फैसला सुनाया।

    CJI रंजन गोगोई पर एक पूर्व महिला कमर्चारी के लगाए गए आरोपों को इन हाउस कमेटी ने खारिज कर दिया है. जांच समिति ने कहा है कि महिला के आरोपों में कोई तथ्य नहीं है। इसके साथ ही इनहाउस कमेटी की रिपोर्ट भी सार्वजनिक नहीं की जाएगी. समिति का कहना है कि महिला अपने आरोपों को सिद्ध करने के लिए अपेक्षित सबूत पेश नहीं कर सकी है।

    सुप्रीम कोर्ट ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि इन हाउस पैनल की जांच के तथ्यों को सुप्रीम कोर्ट के 2003 के नियमों के तहत सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।.

    बता दें कि चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने अपने ऊपर लगे यौन शोषण के आरोप को खारिज कर दिया था. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि इन आरोपों का खंडन करने के लिए मुझे इतना नीचे उतरना चाहिए। सीजेआई रंजन गोगोई ने कहा था कि न्यायपालिका खतरे में है।

    अगले हफ्ते कई महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई होनी है, इसीलिये जानबूझकर ऐसे आरोप लगाए गए. सीजेआई ने कहा कि क्या चीफ जस्टिस के 20 सालों के कार्यकाल का यह ईनाम है? 20 सालों की सेवा के बाद मेरे खाते में सिर्फ 6,80,000 रुपये हैं. कोई भी मेरा खाता चेक कर सकता है।

  • अफसर ने मांगी घूस, महिलाओं ने चप्पलों से जमकर धुना, देखें विडियो

    [object Promise]

    जमशेदपुर । एक शख्स ने महिला से रुपयों की डिमांड करनी महंगी पड़ गई। खुद को ऐंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) का अफसर बताने वाले फणींद्र महतो को मंगलवार को महिलाओं ने दबोच लिया और उसकी पिटाई कर दी। पिटाई के बाद महिलाओं ने उसे मानगो थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। फणींद्र महतो ब्लैकमेल की राशि लेने के लालच में ही महिलाओं के बिछाए जाल में फंसा और पुलिस के हत्थे चढ़ा। वह चाकुलिया के जमुना गांव का रहने वाला है।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना मैंगो इलाके की है। आरोप है कि एक शख्स ने अपनी पहचान एसीबी अफसर के रूप में देते हुए महिला से 50 हजार रुपये मांगे थे। महिला ने रुपये देने के लिए इस शख्स को पहले से तय जगह पर बुलाया।

    इसी दौरान महिला ने पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी थी। जब फर्जी अफसर पैसे लेने के लिए पहुंचा तो महिला ने उसका स्वागत रुपयों की जगह चप्पलों से किया। विडियो में नजर आ रहा है कि पहले तो एक शख्स ने आरोपी को उठाकर सड़क पर पटक दिया और डंडों से पीटने लगा। इसी दौरान महिला चप्पल लेकर दौड़ पड़ती है।

    इस वायरल हो रहे विडियो में दिख रहा है कि महिला ने ताबडतोड़ एक दर्जन से ज्यादा बार आरोपी पर चप्पलों की बौछार करते हुए जमकर धुनाई कर डाली। पुलिस ने किसी तरह बीच-बचाव करते हुए आरोपी शख्स को छुड़ाया और उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर मौके से ले गई।

    मैंगो थाना प्रभारी अरुण मेहता का कहना है, महिला ने शिकायत की थी कि आरोपी ने एक पारिवारिक समस्या सुलझाने में मदद करने के नाम पर उससे 50 हजार रुपये मांगे थे। उसने खुद के एसीबी अफसर होने का दावा किया था। आरोपी के पास फर्जी आई-कार्ड (परिचय पत्र) भी मिले हैं।श् फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • कांग्रेस के रोड शो में पुलिसकर्मियों के गले में भगवा दुपट्टा, खुला चौंकाने वाला राज !

    [object Promise]

    भोपाल। मध्य प्रदेश की भोपाल सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह कम्प्यूटर बाबा के साथ रोड शो कर रहे हैं। इससे पहले रोड शो में पुलिसकर्मियों की सिविल ड्रेस में तस्वीर सामने आई जो गले में भगवा दुपट्टा डाले हुए थे. बातचीत में एक महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि उनसे ऐसा करवाया जा रहा है।

    विवाद होने के बाद मध्य प्रदेश का सियासी माहौल गर्मा गया है. बता दें कि भोपाल में बुधवार को कांग्रेस के रोड शो के साथ ही बीजेपी का भी रोड शो है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष अमित शाह साध्वी प्रज्ञा के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

    रोड शो से पहले पुलिसकर्मियों को सिविल ड्रेस में देखकर सवाल उठने लगे. इस पर एक महिला पुलिसकर्मी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा अपनी मर्जी से ऐसा नहीं किया है बल्कि करवाया जा रहा है।

    बता दें कि भोपाल सीट पर 12 मई को मतदान है, ऐसे में यहां सियासी हलचल तेज हो चली है. इससे पहले मंगलवार को भोपाल में कंप्यूटर बाबा की अगुआई में दिग्विजय के समर्थन के लिए साधुओं ने धूनी रमाई थी।

    दिग्विजय सिंह अपनी पत्नी और कंप्यूटर बाबा के साथ भोपाल में पूजा के लिए पहुंचे थे, जहां सैकड़ों साधु जुटे हुए थे. बीजेपी साध्वी प्रज्ञा को हिंदू अस्मिता के चेहरे के रूप में प्रचारित कर रही है। ऐसे में कांग्रेस के इस कदम को साध्वी के खिलाफ काउंटर के रूप में देखा जा रहा है।

  • UP के CM का दावा, अमेठी-आजमगढ़ भी जीत रहे

    [object Promise]

    लखनऊ । लोकसभा चुनावं पांचवें फेज के साथ 53 लोकसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में बीजेपी अकेले ही 74 से अधिक सीटें जीत रही है। अभी तक जिन 53 सीटों पर चुनाव हुए हैं उनमें से 47-50 सीटें हम जीत रहे हैं।

    इस बार हम अमेठी और आजमगढ़ से भी चुनाव जीत रहे हैं। अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ स्मृति उम्मीदवार हैं और आजमगढ़ से यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के खिलाफ भोजपुरी स्टार निरहुआ उम्मीदवार हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी में इस बार 74 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया।

    महागठबंधन की संभावनाओं को नकारते हुए उन्होंने कहा कि इस साल मोदी लहर पिछली बार से भी अधिक तेज है। इकनॉमिक टाइम्स के अमन शर्मा के साथ बातचीत में यूपी के सीएम ने इन चुनावों में अमेठी और आजमगढ़ सीट जीतने का भी दावा किया।

    आचार संहिता उल्लंघन मामले में चुनाव आयोग के बैन पर यूपी के सीएम ने कहा कि कोई मुझे मंदिर जाने से नहीं रोक सकता, मैं प्रचार नहीं कर रहा होत हूं उस वक्त भी मंदिर जाता हूं। मोदी लहर पिछली बार से ज्यादा तेज है इस बार।

    2014 में मोदी लहर के नाम पर लोगों के दिमाग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर थी और गुजरात में किए उनके अच्छे काम थे। उस वक्त के हालात क्या थे? उत्तर प्रदेश में लोगों को 2 घंटे बिजली तक नहीं मिलती थी। अभी पूरे भारत में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास कार्य हुए हैं।

    आप पूरे उत्तर प्रदेश में देख लीजिए न तो केंद्र सरकार और न ही राज्य सरकार के खिलाफ कोई ऐंटी इनकम्बेंसी का माहौल है। मुलायम सिंह यादव इस गठबंधन का समर्थन कैसे कर सकते हैं? उन्होंने कहा है कि कभी वह टिकट बांटा करते थे और अब उन्हें अपने लिए टिकट मांगना पड़ रहा है।

    एक दफा उत्तर प्रदेश से उनकी पार्टी ने 37 सीटें जीती थीं और इस बार उनकी अपनी ही पार्टी 37 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 1993 में जब एसपी-बीएसपी गठबंधन ने चुनाव लड़ा था तो एसपी ने दो तिहाई सीटों पर और बीएसपी ने एक तिहाई सीटों पर चुनाव लड़ा था।

    इस बार बीएसपी 38 और एसपी 37 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। एसपी के संस्थापक यह सब कैसे स्वीकार कर सकते हैं? उन्होंने 2014 और 2017 में भी यहां चुनाव प्रचार किया था। दोनों ही बार वह फेल हो गईं और इस बार भी वह और बुरी तरह से फेल होनेवाली हैं।

    पहले उन्होंने ऐसा दावा किया था कि वह वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी, लेकिन बाद में पीछे हट गईं। सिर्फ यही बात नहीं है, मुझे बहुत अधिक पीड़ा हुई यह देखकर कि प्रियंका वाड्रा जिनके खुद के बच्चे हैं, वह दूसरे बच्चों को अपनी फ्रस्टेशन में अपशब्द बोलना सिखा रही हैं।

  • PM Modi को प्रियंका की Open Challenge, कहा- नोटबंदी, GST पर लड़ें दो चरणों के चुनाव

    [object Promise]

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से राजीव गांधी को लेकर दिए गए बयान को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली की चुनाव राजीव गांधी के सन्मान के नाम पर लड़ने की कांग्रेस को चुनौती दी थी। इसको लेकर अब कांग्रेस पूरी तरह मैदान में आ गई है।

    आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को खुली चुनौती दी है और कहा की नॉटबंधी, GST और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर आखरी दो चरण का चुनाव लड़ कर दिखाए। दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दोनों ही बुधवार को मैदान में उतर रहे हैं। प्रियंका गांधी ने रोडशो किया और तल्ख अंदाज में बीजेपी को चुनौती दी।

    उन्होंने कहा, एक दिल्ली की लड़की आपको चुनौती दे रही है कि आखिरी के दो चरण नोटबंदी पर लड़िए, जीएसटी पर लड़िए और महिलाओं की सुरक्षा पर लड़िए। रोडशो के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा, आपने (बीजेपी) देश के नौजवानों से झूठे वादे किए, आप उन वादों पर चुनाव लड़िए। प्रियंका ने कहा कि उनकी हालत स्कूल के बच्चों की तरह हो गई है।

    वे (बीजेपी) होमवर्क नहीं पूरा कर पाए हैं और अब स्कूल के बच्चों की तरह बहानेबाजी कर रहे हैं। क्या करें नेहरू जी ने मेरा पर्चा ले लिया, मैं क्या करूं इंदिरा जी ने कागज की कश्ती बना दी मेरे होमवर्क की और कहीं पानी में डुबो दी। हरियाणा की एक रैली में भी प्रियंका ने पीएम मोदी की तुलना दुर्योधन से करते हुए दिनकर की कविता पढ़ी थी। इससे पहले प्रधानमंत्री ने उनके पिता और प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

    प्रधानमंत्री मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर 1 कहा था। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं ने इसकी तीखी आलोचना की। प्रियंका गांधी के दुर्योधन बाले बयान के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने जवाब देते हुए कहा कि 23 तारीख को पता चल जाएगा कि कौन अर्जुन है और कौन दुर्योधन।

    12 मई को छठे चरण में दिल्ली में मतदान होने हैं। ऐसे में बीजेपी, कांग्रेस और AAP के दिग्गज नेता दिल्ली में हुंकार भरने लगे हैं और आरोप प्रत्यारोप जोर हो गए हैं। जानकारों के मुताबिक राजीव गांधी का जिक्र करके पीएम मोदी दिल्ली में सिख दंगों की याद दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। इसीलिए प्रियंका गांधी इसका रुख नोटबंदी और जीएसटी की ओर मोड़ना चाहती हैं।

    वह चाहती हैं कि चुनाव का मुद्दा पांच साल के मोदी सरकार की कथित असफलताओं पर ही टिका रहे। दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच भी समझौता नहीं हो पाया और कई बार गठबंधन के करीब आकर भी बात नहीं बनी। इसके बाद AAP, कांग्रेस और बीजेपी तीनों ही पार्टियों के कैंडिडेट सातों सीटों पर उतर चुके हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस और AAP में गठबंधन न होने से इसका फायदा बीजेपी को मिल सकता है।