Category: national

  • अमेरिका ने भारतीय वायुसेना के द्वारा मार गिराए गए पाकिस्तान के F-16 यान के दावे को झूठा कहा

    [object Promise]

    पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने जो बालाकोट में एयर स्ट्राईक कीया था, जिस में भारत के लडाकु पायलट अभिनंदन ने पाकिस्तान का एफ-16 प्रकार का लडाकु विमान मार गिराया था। भारत के वायुसेनाने एफ-16 लडाकु विमान के कुछ उपकरण दिखाकर बताया था की वाकई में भारत के अभिनंदनने पुराने लडाकु जहाज मिराज 2000 से पाकिस्तान का अति आधुनिक एफ-16 लडाकु विमान मार गिराया है। भारत में बालाकोट एयर स्ट्राइक को लेकर काफी बहस छीडी हुई है। कांग्रेस सहित अन्य दल ईस बात के सबूत माग रहे हे की बालाकोट हमले में कीतने आतंकी मारे गये थे।

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दावा कीया था की 250 से लेकर 300 आतंकी मारे गये थे। हालाकी वायुसेना द्वारा ईसका कोई आंकडा घोषित नहीं कीया गया था। वायुसेनाने यह कह कर अपने आप को विवाद से दूर रखा की हमने टार्गेट पर हमला कीया है, लाशे गिनना हमारा काम नहीं। भारत में “सबूत राजनीति” अभी भी चल रही है, ईसी बीच अमरिका के एक रीपोर्ट में एसा बताया गया है की अमरिकाने पाकिस्तान को जो एफ-16 विमान दिये थे वे सभी बरकरार है ओर कोई भी एफ-16 लडाकु विमान लापता नहीं है।

    अमरिका के एक मेगेझिन फोरेन पोलिसी ने अमरिका के सैन्य अधिकारीओ के हवाले से यह दावा कीया है की पाकिस्तान के पास मोजूद एफ-16 लडाकु विमान में से कोई भी लापता नहीं है। पाकिस्तान को ये विमान अमरीका ने दियें हुए है. यह रीपोर्ट भारत के दावे से बिलकूल उलट सुलट है। ईस से पहले अमरिका के नासा ने एसी चिंता जाहिर की थी के भारत ने अंतरिक्ष में जो सेटेलाईट मार गिराया है उसके टुकडो से खतरा पेदा हो गया है, हालाकी अमरिका के ही पेन्टागोन ने यह कहा की ईस प्रकार के टुकडे अंतरिक्ष में अपने आप जल कर राख हो जाते है। यू कहां जाये की अमरिका भारत को डराने की कोशिश तो नहीं कर रहा…?

    जहां तक एफ-16 विमान के मामले की बात है, उस में अमरिका ने अब भारत पर आशंका जाहिर की है की भारत ने कोई भी एफ-16 लडाकु विमान मार नहीं गिराया। अमरिका ने भारत सरकार या मानो की प्रधानमंत्री मोदी की सरकार को चुनौती दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस वक्त चुनाव के दौरान मीडिया से मुखातिब हो रहे है ओर सभी पहलुओ के जवाब दे रहे है तब कीसी एक साक्षात्कार में अमरिका को इस बात का जवाब भी दे की अमरिका गलत है भारत के पायलट अभिनंदन ने वाकई में एफ-16 विमान को मार गिराया था। भारत को यह भी देखना होगा की चुनाव के एन वक्त मोदी के मित्र अमरिका द्वारा इस तरह की बाते क्यूं फेलाई जा रही है? क्यां भारत के वायुसेनाने जो मलबे के उपकरण दीखाये थे वह एफ-16 के नहीं थे..? अमरिका पाकिस्तान को अच्छा लगाने की बजाय वास्तविकता दुनिया के समक्ष पेश करे। भारत ने जो कर दिखाया है वह सही है इस में कोइ दो मत नहीं। आखिर अमरीका अपने दोस्त मोदी के ऊपर क्यों शक कर रहा है…?

  • राहुल गांधी ने देश द्रोहियों के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है : मनोज तिवारी

    [object Promise]
    नई दिल्ली । भाजपा अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने आज अशोक विहार के सत्यवती कालेज के छात्रों को सम्बोधित करते हुये कहा है कि दिल्ली में बैठकर देश तोड़ने का षड्यंत्र देश के लिए चिन्ताजनक है।
    सत्ता हासिल करने के लिए राहुल गांधी और अरविन्द केजरीवाल ने देश की अखंडता को ही दांव पर लगा दिया है। दिल्ली के जेएनयू में देश के टुकड़े-टुकड़े कर देने की साजिश को समर्थन देने और दुनिया में अपनी फजीहत कराने के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अब खुलकर देशद्रोहियों के साथ खड़ी नजर आ रही है।
    केजरीवाल जहां संवैधानिक ढांचे की बुनियाद को खोखला करने में लगे हुए हैं वहीं अपने घोषणा पत्र में देशद्रोह की धारा 124-ए को समाप्त करने की घोषणा कर राहुल गांधी ने देशद्रोहियों के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है।

  • लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी किया घोषणापत्र, तय किए 75 टारगेट

    [object Promise]

    नई दिल्ली। कांग्रेस के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया। बीजेपी ने संकल्प पत्र के नाम से आज लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने अपने घोषणापत्र में किसान, गरीब और मध्यम वर्ग के लिए कई सारी घोषणाएं की हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए 11 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोटिंग होगी।

    ‘संकल्प पत्र’ नाम से जारी बीजेपी के चुनावी वादों की इस पोटली में जहां किसानों, व्यापारियों, मध्यम वर्ग को साधने की कोशिश है, वहीं राम मंदिर, कश्मीर में धारा 370 व 35। के संकल्प के जरिए धर्म और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर आगे बढ़ने का इरादा भी है।

    इसके साथ ही पार्टी की ओर से 2022 में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के लिए 75 टारगेट भी तय किए गए हैं। पार्टी की ओर से कहा गया है कि मोदी सरकार के पिछले 5 साल के कार्यकाल के आधार पर इन लक्ष्यों को पूरा किया जाएगा।

    आइए जानते हैं बीजेपी के घोषणापत्र में क्या हैं बड़े चुनावी वादे…

    1- 60 वर्ष की आयु के उपरांत सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए छोटे और सीमांत किसानों हेतु पेंशन योजना
    2- मूलधन के सामान्य पर भुगतान की शर्त पर शून्य प्रतिशत ब्याज दर वपर 1 से 5 वर्ष के लिए 1 लाख रुपये तक का अल्पावधि कृषि कर्ज
    3- ई-नाम, ग्राम और प्रधानमंत्री आशा योजना के जरिए न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रप्च करने के लिए पर्याप्त बाजार अवसर
    4- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत सारे किसानों को वित्तीय सहायता सुनिष्चित करने की दिशा में कार्य
    5- 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य
    6- प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत सभी सिंचाई परियोजनाएं पूरी करने की दिशा में काम
    7- 10,000 नए किसान उत्पादक संगठनों का गठन में सहायता
    8- फसल का सिंचित रकबा बढ़ाएंगे
    9- भूमि रिकॉर्ड के डिजीटलीकरण की दिशा में कार्य
    10- यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि हर एक गांव हर मौसम में सड़क से जुड़ा रहे

    11- नई मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत भंडारण क्षमता और अन्य बुनियादी ढांचे की उपलब्धता सुनिश्चित कर अधिक से अधिक मछुआरों की सहायता
    12- अपशिष्ट जल का पुन उपयोग और तरल कचरे का 100 प्रतिशत व्यवस्थापन
    13- सभी माध्यमिक स्कूलों को ऑपरेशन डिजीटल बोर्ड के तहत लाने की दिशा में कार्य
    14- रिवाइटलाइजिंग ऑफ इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सिस्टम इन एजूकेशन के जरिए उच्च शिक्षा में 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश
    15- उत्कृष्ट प्रबंधन संस्थानों में सीटों की संख्या बढ़ाने की दिशा में काम
    16- उत्कृष्ट इंजीनियरिंग संस्थानों में सीटों की संख्या बढ़ाने की दिशा में कार्य
    17- उत्कृष्ट विधि संस्थानों में सीटों की संख्या बढ़ाने की दिशा में काम
    18- प्रत्येक ब्लॉक मे कम से कम एक अटल टिकटिंग लैब की स्थापना
    19- नई उद्यमशील उत्तरपूर्व योजना के तहत पूर्वोत्तर के तहत एमएसएमई क्षेत्र को वित्तिय सहायता और रोजगार सृजन को बढ़ावा
    20- प्रत्येक परिवार के लिए पक्का मकान
    21-अधिक से अधिक गरीब ग्रामीण परिवारों के लिए एलपीजी गैस कनेक्शन
    22- सभी घरों का 100 फीसदी विद्युतीकरण
    23-प्रत्येक नागरिक के लिए बैंक खाता
    24- प्रत्येक घर में शौचालय
    25- सभी घरों के लिए स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता
    26- भारतमाला परियोजना के प्रथम चरण को तेजी से पूर्ण करना
    27- राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई को दोगुना करना
    28- शहरों और गांवों में ओडीएफ+ और ओडीएफ++ दर्जा प्राप्त करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 100 प्रतिशत कचरा संग्रह सुनिश्चित करना
    29 – सभी गांवों में और शहरों को ओडीएफ बनाना
    30- 175 गीगावाट नवीकरर्णीय ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य
    31- पेट्रोल में 10% एथोनॉल के मिश्रण के लक्ष्य के प्राप्त करने के लिए सभी प्रयास
    32- प्रत्येक ग्राम पंचायत को हाई स्पीड ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ना
    33- प्रमुख नगरों और छोटे नगरों में पाइप से रसोई गैस की आपूर्ति
    34- जल प्रबंधन के कार्यों को एक साथ ला, एक नए जल मंत्रालय का निर्माण। जिससे जल प्रबंधन की समस्थ्या से सर्वांगीण रूप से निपटने तथा प्रयासों का बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने में सहायता होगी।
    35- बेहतर हवाई संपर्क के लिए परिचालन हवाई अड्डों की संख्या को बढ़ाकर 150 करने का लक्ष्य
    36- बंदरगाहों की क्षमता को बढ़ाकर 2500 करोड़ टन वार्षिक
    37- 2022 तक सभी व्यवहार्य रेल पटरियों का ब्रॉड गेज में परिवर्तन सुनिश्चत करना
    38-2022 तक सभी रेल पटिरियों का विद्युतीकरण के हर संभव प्रयास
    39- देशभर में स्मार्ट रेलवे स्टेशनों का निर्माण
    40- सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर वाई फाई सुविधा
    41- डायरेक्ट फ्रेट कॉरिडोर परियोजना को पूरा करेंगे।
    42- आयुष्मान भारत के अंतर्गत डेढ़ लाख स्वास्थ्य एवं वेलनेस केंद्र
    43- 75 नए मेडिकल कॉलेज/स्नातकोत्तर मेडिकल कॉलेजों की स्थापना का आरंभ
    44- गरीबों के लिए उनके दरवाजो पर ही गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक चिकित्सा सेवा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी स्वास्थ्य एवं वेलनेस केंद्रों पर टैलीमेडिसिन एवं डायग्नोस्टिक लैबोरेटरी उपलब्ध कराने का लक्ष्य
    45- बाल परिचर्चा केंद्रों की संख्या को तीन गुना बढ़ाने की दिशा में काम
    46- क्षय रोग के मामलों में कमी करना
    47- प्रशिक्षित डॉक्टर और जनसंख्या का अनुपात 1:1400 करने की दिशा में काम
    48- पोषण अभियान के अंतर्गत कुपोषण का स्तर घटाने और कुपोषण में कमी की दर तेज करने का लक्ष्य
    49- ईज ऑफ डू्ईंग बिजनेस रैंकिंग में भारत की रैंक और भी बेहतर बनाने का लक्ष्य
    50- विनिर्माण से जीडीपी की हिस्सेदारी बढ़ाने की दिशा में काम
    50. विनिर्माण क्षेत्र से जीडीपी की हिस्सेदारी बढ़ाने की दिशा में काम
    51. कुल निर्यात दोगुना करने की दिशा में काम
    52. राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड गठित करेंगे और खुदरा व्यापार नीति तैयार करेंगे
    53. सूक्ष्म, माध्यम और लघु उद्योग के लिए एकल खिड़की अनुपालना और विवाद समाधान प्रणाली तैयार करने की दियाा में कार्य
    54. कर की कम दरें, उच्च कर संग्रह और अधिक अनुपालन सुनिश्चित करने का प्रयास
    55. स्थिर कर प्रणाली सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य
    56. कानून के पालन हेतु प्रोत्साहित करने और कारोगार करने में सुगमता हेतु कंपनी अधिनियम मे संशोधन करेंगे। इसके तहत मामूली तकनीकी और प्रक्रियागत चूक की सूरत में दीवानी जुर्माने का प्रावधान ताकि अदालतों में मुकदमें लंबित न रहे
    57. प्रत्येक व्यक्ति को पांच किलोमीटर के भीतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध हों
    58. अदालतों का संपूर्ण डिजिटलीकरण और आधुलककीकरण
    59.  डिज्कटल लेनदेन को बढ़ावा
    60. सरकारी प्रक्रियाओं को पूरी तरह डिजिटल बनाएंगे
    61. सरकारी सेवाओं को डिजिटल आपूर्ति
    62. वायु प्रदूषण के वर्तमान स्तर को कम करने की दिशा में काम
    63. वायु प्रदूषण कम करने के लिए फसल अपशिष्ट का जलाना पूरी तरह बंद करने की दिशा में काम
    64. गगनयान अभियान के अंग के रूप में भारतीय अंतरिक्षयान में एक भारतीय को अंतरिक्ष में भेजेंगे
    65. सभी बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण
    66. सभी सरकारी इमारतों को सुगम बनाने का प्रयास
    67. छह आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालयों के निर्माण का कार्य पूर्ण करेंगे
    68. पंचतीर्थ सर्किट का विकास पूरा करने की दिशा में काम
    69. छोटे दुकानदारों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में सम्मिलित करना
    70. सभी असंगठित मजदूरों के लिए व्यापक सामाजिक सुरक्षा कवरेज के साथ बीमा, पेंशन आदि सुनिश्चित करना।
    71. महिला कार्यबल भागीदारी दर बढ़ाने की दिशा में काम
    72. तीन तलाक के विरूद्ध कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं के लिए न्याय सुनिश्चित करना
    73. 2022 तक स्वच्छ गंगा का लक्ष्य
    74. स्वदेश दर्शन, प्रसाद और ह्दय योजना के लिए अंतर्गत सभी परियोजनाओं के कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करेंगे
    75. सभी राष्ट्रीय संग्रहालयों के संग्रहों का डिजिटलीकरण

  • बीजेपी के Sankalp Patra से किसानों, व्यापारियों, युवाओं के लिए आज हो सकते है कई बड़े ऐलान

    [object Promise]

    नई दिल्ली । अब तक मिली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीजेपी आज 11 बजे अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। माना जा रहा है कि 5 साल में मोदी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों के साथ ही संकल्प पत्र में किसानों, व्यापारियों, युवाओं और रोजगार के लिए कुछ बड़े ऐलान हो सकते हैं।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में संकल्प पत्र रिलीज कर सकते हैं। लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में राजनीतिक माहौल गर्म है। कांग्रेस अपना घोषणापत्र निकाल चुकी है और अब आज बीजेपी भी अपना संकल्प पत्र जारी कर सकती है।

    उम्मीद की जा रही है कि इस संकल्प पत्र के जरिए बीजेपी हर वर्ग तक पहुंच बनाने की कोशिश करेगी। इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा, किसान कल्याण, युवा एवं महिला सशक्तिकरण पर खास जोर दिया जा सकता है।

    किसानों के लिए नई जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत के लिए पार्टी को बड़ी संख्या में सुझाव भी मिले हैं। पिछले 5 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की तरक्की और विभिन्न क्षेत्रों में चलाए गए लोककल्याणकारी कार्यों की जानकारी भी बीजेपी के संकल्प पत्र में हो सकता है।

    पीटीआई में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि संकल्प पत्र में किसानों पर जोर रहेगा। राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी मोदी सरकार की नीतियों का उल्लेख होगा। संकल्प पत्र के जरिए बीजेपी एक बार फिर देश को यकीन दिलाने की कोशिश करेगी कि राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय पर मोदी सरकार काफी मुस्तैद है।

    संकल्प पत्र में किसान और नौजवानों से जुड़े विषयों का उल्लेख हो सकता है। रोजगार के व्यापक अवसर का खाका भी पेश किया जा सकता है। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में गरीबों को आर्थिक मदद प्रदान करने संबंधी न्याय योजना का वादा किया है।

    इसके जवाब में बीजेपी अपने संकल्प पत्र को ज्यादा धारदार और लुभावना बनाकर पेश करना चाहती है। इसमें सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की पहल को भी जोर-शोर से उठाया जा सकता है।

  • जुटे IT के 300 अधिकारी, MP, गोवा और दिल्ली में करीब 50 जगहों की छापेमारी

    [object Promise]

    नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव को देखते हुए आयकर विभाग एक्शन मोड़ में आ गया है। ३०० अधिकारियो के की टीम ने मध्यप्रदेश,दिल्ली और गोवा के करीब 50 जगहों पर छापेमारीकी है। मिली खबर के मध्य प्रदेश, गोवा और दिल्ली में करीब 50 जगहों पर छापेमारी की है जिसमें 300 अधिकारी लगे हुए हैं। आयकर विभाग ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के निजी सचिव प्रवीण कक्कड़ के घर पर छापेमारी की है। उनके खिलाफ जांच एजेंसियां कई मामलों में जांच कर रही थीं। विभाग ने मध्य प्रदेश, गोवा और दिल्ली में करीब 50 जगहों पर छापेमारी की है जिसमें 300 अधिकारी लगे हुए हैं। कक्कड़ के अलावा कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी और करीबी मिगलानी के यहां भी छापेमारी की जा रही है। देर रात करीब तीन बजे 15 से अधिक अधिकारियों की एक टीम ने स्कीम नंबर 74 स्थित कक्कड़ के घर में छापेमारी की। इसके अलावा विजय नगर स्थित शोरूम सहित अन्य स्थानों की जांच की जा रही है।

    सूत्रों ने बताया कि आयकर के छापों के दौरान जब्त दस्तावेजों की विस्तृत जांच की जा रही है। कक्कड़ का परिवार हॉस्पिटैलिटी समेत विभिन्न क्षेत्रों के कारोबार से जुड़ा है।आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया, ‘विभाग 50 स्थानों की जांच कर रहा है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के ओएसडी, कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी, अमीरा समूह और मोसर बायर के ठिकानों की जांच की जा रही है। भूला, इंदौर, गोवा और दिल्ली के 35 ठिकानों की भी जांच की जा रही है। आयकर विभाग के 300 से ज्यादा अधिकारी छानबीन कर रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार देर रात को जब आयकर विभाग की टीम कक्कड़ के घर पहुंची तो परिवार के लोग घबरा गए थे। जब उन्हें इस बात को विश्वास हो गया कि सभी अधिकारी आयकर विभाग से हैं तब जाकर उन्होंने जांच में सहयोग किया। पुलिस विभाग में सेवा के दौरान कक्कड़ को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 2004 में नौकरी छोड़कर वह कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के निजी सचिव बन गए थे। ऐसा कहा जाता है कि 2015 में भूरिया को रतलाम-झाबुआ सीट से कक्कड़ की बनाई हुई रणनीति के कारण ही जीत मिली थी। दिसंबर 2018 में वह कमलनाथ के निजी सचिव बने थे।

  • राफेल का मुद्दा फिर गरमाया, कांग्रेस-बीजेपी में घमासान

    [object Promise]

    नई दिल्ली । चुनावी मौसम में राफेल का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले सुप्रीम कोर्ट द्वारा बुधवार को लीक दस्तावेजों को आधार बनाने की अनुमति देने और केंद्र की प्रारंभिक आपत्तियों को खारिज करने के बाद राफेल पर सियासत तेज हो गई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट ने मान लिया है कि डील में करप्शन हुआ। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती भी दे डाली। कुछ देर बाद बीजेपी की वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस प्रेजिडेंट जो कह रहे हैं, यह बात सुप्रीम कोर्ट ने कहां कही है?

    रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मुझे कोई बताए कि क्या सुप्रीम कोर्ट में ऐसी कोई बात हुई है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो खुद जमानत पर हैं, उन्हें कोर्ट के फैसले की गलत जानकारी देने का अधिकार किसने दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जो कह रहे हैं ऐसा सुप्रीम कोर्ट ने कुछ भी नहीं कहा है। बीजेपी नेता ने कहा, कांग्रेस प्रेजिडेंट ने शायद आधा पैराग्राफ भी नहीं पढ़ा लेकिन वह कह रहे हैं कि कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है और यह भी कह रहे हैं कि कोर्ट ने कहा है चैकीदार चोर है, यह अदालत की अवमानना है।

    बीजेपी नेता ने कहा कि कोर्ट को हर एक दस्तावेज उपलब्ध कराए गए हैं और जो मांगे जाएंगे, आगे दिए भी जाएंगे। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अग्रीमेंट के तहत सितंबर 2019 में राफेल आ रहा है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि बड़े दस्तावेज का एक हिस्सा लेकर लोगों को गलत जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पीएम को बहस के लिए बुलाने से पहले झूठ बोलना बंद करें।

    इससे पहले कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कोर्ट के बुधवार के आदेश को न्याय की दिशा में पहला कदम करार दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में न्याय संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की जांच से होगा। उन्होंने कहा, श्राफेल की चोरी की परतें खुलती जा रही हैं। मोदी जी के झूठ का किला ध्वस्त हो गया। कोर्ट के प्राथमिक निर्णय ने मोदी के चेहरे से झूठ के लबादे को निकाल कर फेंक दिया है।श्

    केंद्र को झटका देते हुए सु्प्रीम कोर्ट ने बुधवार को राफेल मामले में अपने फैसले पर पुनर्विचार के लिए लीक दस्तावेजों को आधार बनाने की अनुमति दे दी और उन दस्तावेजों पर ‘विशेषाधिकार’ होने की केंद्र की प्रारंभिक आपत्तियों को खारिज कर दिया। फैसले में इस बात को भी साफ किया गया है कि पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान पीठ न सिर्फ विमानों की कीमत के मुद्दे बल्कि राफेल का निर्माण करने वाली कंपनी दसॉ के भारतीय ऑफसेट पार्टनर के चयन के मुद्दे की भी पड़ताल करेगी।

    इससे पहले केंद्र ने कहा था कि विशेषाधिकार वाले दस्तावेज याचिकाकर्ताओं ने अवैध तरीके से हासिल किए और शीर्ष अदालत के 14 दिसंबर 2018 के फैसले के खिलाफ दायर अपनी पुनर्विचार याचिकाओं के समर्थन में उनका इस्तेमाल किया। कोर्ट ने अपने उस फैसले में फ्रांस से 36 राफेल विमानों की खरीद को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया था। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एसके कौल और जस्टिस केएम जोसफ ने कहा, ‘हम पुनर्विचार याचिकाओं पर विचार करने पर सवाल उठाने वाली केंद्र की प्रारंभिक आपत्तियों को खारिज करते हैं।’

  • कन्हैया कुमार के प्रचार के लिए बेगूसराय पहुंचीं स्वरा भास्कर

    [object Promise]

    मुंबई। अभिनेत्री स्वरा भास्कर मंगलवार को अपने जन्मदिन पर पटना के लिए रवाना हुईं, जहां वह बेगूसराय से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के उम्मीदवार कन्हैया कुमार के लिए प्रचार करेंगी. कन्हैया के बेगूसराय लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के समय स्वरा उनके साथ रहना चाहती हैं।

    स्वरा ने एक बयान में कहा, यह जन्मदिन मनाने का एक असामान्य तरीका है. लेकिन, कन्हैया एक दोस्त हैं और मुझे लगता है कि वह हम सभी की ओर से एक महत्वपूर्ण लड़ाई लड़ रहे हैं. अगर वह जीतते हैं तो यह भारतीय लोकतंत्र की जीत होगी. अपने सामाजिक-राजनीतिक रुख को लेकर मुखर रहने वाली अभिनेत्री ने कहा, मैं इससे पहले कभी भी राजनीतिक अभियान का हिस्सा नहीं रहीं, इसलिए मुझे वास्तव में नहीं पता कि क्या करना है।

    स्वरा ने कहा कि उन्हें लगता है कि वह देश की एक अक्लमंद और देशभक्त नागरिक के नाते कन्हैया के विचारों से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने कहा, कन्हैया उन मुद्दों को उठाते हैं, जिनसे सभी भारतीय चिंतित हैं जैसे संवैधानिक मूल्यों व भारतीय संविधान के लिए खतरा, बेरोजगारी, मॉब लिंचिंग का सामने आना, सामाजिक न्याय की आवश्यकता और उन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता, जो सभी भारतीयों के जीवन को बेहतर बनाएंगे।

    स्वरा ने कहा, मुझे लगता है कि जिम्मेदार और देशभक्त भारतीयों के रूप में हम सभी को इस विचारधारा या विचार प्रक्रिया से जुड़ा महसूस करना चाहिए।

  • लोकसभा चुनाव 2019 : देशभर की 91 सीटों पर वोटिंग जारीए मतदाताओं गजब का उत्साह

    [object Promise]

    नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों पर गुरुवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। सुबह से ही देशभर में मतदान केंद्रों पर लंबी.लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। मतदाताओं खासकर पहली बार वोट देने वालों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। इन सीटों से कौन से चेहरे चुनकर आएंगेए इसकी उलटी गिनती शुरू हो गई है। साथ में शुरू हो गई है सत्ता की रेसए जो पीएम की कुर्सी तक जाती है।

    आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने नागपुर संसदीय क्षेत्र में वोट डाला। वोट डालने के बाद भागवत ने कहा कि वोटिंग हमारी ड्यूटी है और हर किसी को वोट देना चाहिए। आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू और उनके परिवार ने अमरावती में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान किया। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के चीफ जगन मोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के कडप्पा में वोट डाला। वोट डालने के बाद जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा हैए लोग बदलाव चाह रहे हैंए इसलिए बिना किसी डर के मतदान करें।

    उधरए उत्घ्तराखंड के चीफ मिनिस्घ्टर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून के डिफेंस कॉलोनी में अपना वोट डाला। उत्तराखंड के पूर्व ब्ड और हरिद्वार लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक ने डाला वोट। उत्तराखंड के ही पूर्व ब्ड और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने परिवार के साथ लाइन में लगकर मतदान किया। नागालैंड लोकसभा क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक 21 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया।

    पहले फेज की वोटिंग यह भी तय कर देगी कि कुर्सी के दावेदारों को बचे हुए 6 चरणों के लिए कौन सी रणनीति अपनानी है। कुल सात चरणों में कराए जा रहे लोकसभा चुनाव के लिए आज 91 लोकसभा सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई। मतदान के उत्साह और धूप से बचने के लिए सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। उधरए आतंकी और नक्सली हमले के खतरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

    पहले चरण में जिन दिग्गजों के भाग्घ्य का फैसला होगा उनमें नितिन गडकरी ;नागपुरद्धए असदुद्दीन ओवैसी ;हैदराबादद्धए अजित सिंह ;मुजफ्फरनगर, वीके सिंह,गाजियाबाद   महेश शर्मा,गौतमबुद्धनगरद् जयंत चैधरी ;बागपतद्धए चिराग पासवान  जमुई शामिल हैं। वेस्ट यूपी की सहारनपुरए कैरानाए मुजफ्फरनगरए बागपतए गाजियाबादए गौतमबुद्ध नगरए बिजनौरए मेरठ सीटों पर भी मतदान हो रहा है।

    लोकसभा चुनाव के उत्सव का आगाज हो गया है। पहले चरण के चुनाव में कुल 91 लोकसभा सीटों पर मतदान है। इनमें से 15 सीटें ऐसी हैं जहां पर मुकाबला कांटे का है। कहीं उम्मीदवारों की चर्चा है तो कहीं सीट कई मायनों में खास है। लोकसभा चुनाव इस बार 7 चरणों में पूरे होंगे और 23 मई को परिणाम आएगा।

    2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने वेस्घ्ट यूपी में एकतरफा जीत दर्ज की थी लेकिन इस बार तस्वीर बदली हुई है क्योंकि एसपी.बीएसपी.आरएलडी के बीच गठबंधन हो गया है। चार सीटों पर बीएसपी और दो.दो पर एसपी.आरएलडी लड़ रही हैं। गठबंधन के बीच एक.दूसरे का वोट ट्रांसफर हो रहा है या नहींए यहीं से तय होगा। हाल ही में पीएम मोदी और अखिलेश.मायावती ने जोरदार चुनाव प्रचार किया था।

    लोकसभा चुनाव के अलावा आंध्र प्रदेशए अरुणाचलए ओडिशा और सिक्किम की 295 सीटों पर विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं।ओडिशा में आज विधानसभा चुनावों के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं। इसके लिए रात भर तैयारी होती रही और दूर.दराज के इलाकों में भी मतदान के लिए सभी इंतजाम करने पोलिंग बूथ पर नाव के सहारे पहुंचे हैं।

  • पहले चरण का चुनाव प्रचार थमा : 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 91 लोकसभा सीटों पर 11 अप्रैल को मतदान

    [object Promise]

    दिल्ली । लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में 11 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम थम गया। पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों के लिये मतदान होगा। आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण के मतदान वाली 91 सीटों पर सुबह सात बजे मतदान शुरु होगा।

    इनमें से कुछ सीटों पर शाम चार बजे तक, कुछ पर पांच बजे तक और कुछ सीटों पर छह बजे तक मतदान होगा। निर्वाचन नियमों के अनुसार मतदान खत्म होने के समय से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार थम जाता है। इसके मुताबिक जिन सीटों पर शाम चार बजे तक मतदान है, उन सीटों पर मंगलवार शाम चार बजे से प्रचार थम गया।

    इसी प्रकार पांच और छह बजे तक मतदान वाली सीटों पर आज शाम पांच बजे और छह बजे से प्रचार पर पाबंदी लागू हो गयी। उत्तर प्रदेश की आठ और पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर सुबह सात बजे से शाह छह बजे तक और बिहार, मणिपुर, मेघालय, नगालैंड और ओडिशा में सीटों पर सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा।

    चुनाव आचार संहिता के मुताबिक मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार अभियान थमने के दौरान सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अलावा जनसभा या किसी अन्य माध्यम से प्रचार प्रतिबंधित रहेगा। चुनाव आयोग द्वारा पहले चरण के मतदान के लिए 18 मार्च को अधिसूचना जारी होने के बाद प्रचार अभियान जोर शोर से शुरू हो गया था।

    आयोग ने 17वीं लोकसभा के गठन के लिये 543 सीटों पर सात चरण में होने वाले चुनाव का कार्यक्रम दस मार्च को घोषित किया था। पहले चरण में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, उत्तराखंड, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और तेलंगाना की सभी लोकसभा सीटों के लिये मतदान होगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों (सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और नोएडा) और बिहार की चार सीटों (औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई), असम की पांच और महाराष्ट्र की सात, ओडिशा की चार और पश्चिम बंगाल की दो सीटों के लिये मतदान होगा।

  • जब चौकीदार तामीरदारी में लगेगा तो वह चौकीदारी कैसे करेगा…?

    [object Promise]

    नई दिल्ली। एक चौकीदार का काम है अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी पूर्वक निर्वाह करना। यानि चौकीदार का काम है चौकीदारी को पूरी ईमानदारी के साथ करना। लेकिन यदि चौकीदार दूसरे कामों में लग जाए या लगा दिया जाए तो फिर वह अपना काम कैसे करेगा…? फिर तो उस जगह पर सेंधमारी होना तय है, यानि चौकीदार लापरवाह है। अब आप सोच रहें होंगे कि हम यह कौन सी बातें कह रहे हैं।

    तो आइए हम आपको माजरे को तफ्तीस से समझाते हैं। इन दिनों देश में जितना चौकीदार और चौकीदारी की चर्चा है उतना बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी, अपराध और विकास की चर्चा नहीं हो रही है। चाहे वह सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी हो या उसके विरोधी सभी चौकीदार और चौकीदारी की चर्चा करने में जुटे हुए हैं।

    कल यानि 8 अप्रैल 2019 को भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में जब एक चौकीदार दूसरे चौकीदार (प्रधानमंत्री मोदी जो कहते हैं मैं भी चौकीदारी हूं) की कटआउट सजाने में लगा दिखा तो सवाल उठ खड़ा हुआ कि यदि चौकीदार दूसरे की सेवा करने में लगेगा तो फिर वह अपने दायित्व का कैसे निभाएगा।

    एक चौकीदार की जिम्मेवारी होती है कि वह जहां भी लगाया गया है यानि जिस भी चीज, वस्तु अथवा जगह की रखवाली की जिम्मेदारी दी गयी है वह उसकी सुरक्षा पूरी ईमानदारी से करे जिससे कोई भी वहां सेंध न लगा सके। यदि चौकीदार चौकीदारी को छोड़कर अन्य काम में लगेगा तो फिर अपने मुख्य काम को कैसे अंजाम देगा। यही बात हर उस शख्स पर लागू होगी जो समाज में अलग-अलग जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

    मसलन अध्यापक यदि शिक्षा देने को छोड़कर अन्य काम में लग जाए तो वह शिक्षक कैसे कहलाएगा। इसी तरह ड्राइवर यदि गाड़ी चलाते समय कूद जाए तो गाड़ी खड्ड में तो गिरेगी ही। गाड़ी में जो सवार होगा वह भी कहीं का नहीं रहेगा। इसी तरह देश का मुखिया यानि प्रधानमंत्री यदि अपने को चौकीदार तक सीमित करेगा जो सुनने में भी हस्यास्पद लगता है तो वह देश का नेतृत्व कैसे करेगा।

    भारतीय समाज में हर किसी को अलग-अलग जिम्मेदारियों से बाधा गया है और वह उसी में शोभित भी होता है। तभी देश और समाज का तानाबाना और जो अलग-अलग व्यवस्थाएं दी गयी हैं तभी चलती हैं। एक दूसरे में दखलनदाजी देने और करने से संचालित व्यवस्थाएं बाधित हो जाती हैं खत्म हो जाती है।

    जैसे की भाजपा मुख्यालय में एक सिक्योरिटी गार्ड को उसकी जिम्मेदारी से हटाकर मोदी के कटआउट लगाने में लगा दिया जाता है। यदि जिस जगह की सुरक्षा की जिम्मेदारी उसे दी गयी है यदि वहां पर उस दौरान कुछ घटित होता है तो उसके लिए कौन जिम्मेदार होगा यह एक वाजिब सवाल है जिसका उठना लाजिमी है, इसलिए हर वह शख्स उसी रुप में ठीक लगता है जिस रूप में उसे जिम्मेदारी दी गयी होती है।