Category: national

  • PM Modi 31 मार्च को “मैं भी चौकीदार हूँ” कार्यक्रम को 500 जगहों पर करेंगे सीधा संबोधित !

    [object Promise]

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आज प्रदेश कार्यालाय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 31 मार्च को होने वाले कार्यक्रम मैं भी चौकीदार हूँ अभियान को लेकर पत्रकार वार्ता की।

    तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मार्च को शाम 5 बजे अब तक के सबसे बड़े कार्यक्रम “मैं भी चैकीदार हूँ” को विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से तालकटोरा स्टेडियम से देश भर के 500 स्थानों के लोगों से सीधा संवाद करेंगे-मनोज तिवारी पत्रकारों को सम्बोधित करते हुये दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक ऐसी प्रवृति अपनाई हुई है जिसके आधार पर वो कोई भी निराधार बात बोल जाते है।

    देश की जनता के बीच झूठ बोलना और प्रधानमंत्री के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करना कांग्रेस अध्यक्ष की प्रवृति हो गई है। कांग्रेस वंशवाद की जननी है। कांग्रेस की एक पीढ़ी से लेकर जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा, राजीव, मनमोहन,सोनिया और राहुल तक ने गरीबी मिटायेगें का नारा दिया। गरीबी मिटाने का काम तो कांग्रेस ने किया नहीं पर गरीबों को मिटाने का काम किया है।

    राहुल गांधी द्वारा सर्वाजनिक तौर पर प्रधानमंत्री के लिए कहे गये शब्दों को देश की जनता ने अस्वीकार करते हुये, प्रधानमंत्री के अपमान को अपना अपमान मान कर सवा सौ करोड़ देशवासियों ने कहना शुरू कर दिया जी हाँ मैं भी चौकीदार हूँ।

  • मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से राजनीति में धमाल मचाएंगी उर्मिला मातोंडकर

    [object Promise]

    मुंबई बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को मुंबई उत्तर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस ने शुक्रवार को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। उर्मिला मुख्य प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।

    कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति के फैसले की घोषणा इसके महासचिव मुकुल वासनिक ने की। 25 मार्च को उर्मिला के नाम पर पार्टी आलाकमान द्वारा विचार किए जाने और इसके शीर्ष नेतृत्व द्वारा मंजूरी की प्रतीक्षा के बारे में बताया गया था।

    उर्मिला मातोंडकर (45) ने बॉलीवुड में बाल कलाकार के तौर पर ‘मासूम(1983)’ फिल्म से अपनी करियर की शुरुआत की थी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व दूसरे शीर्ष नेताओं ने बुधवार को उर्मिला का पार्टी में स्वागत किया था। पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने अपनी राजनीतिक भूमिका को लेकर आशंकाओं को खारिज किया। उर्मिला ने कहा, “चुनावों के बाद भी मैं पार्टी में बनी रहूंगी।”

    मीडिया से बातचीत करते हुए उर्मिला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के तहत लोगों की स्वतंत्रता से जुड़े सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं उन सवालों को स्पष्ट रूप से उठाने के लिए राजनीति में आई हूं।” उर्मिला ने राहुल गांधी की सराहना की और कहा कि एक नेता को उसके गुणों से आंका जाना चाहिए, न कि उसकी पृष्ठभूमि से।

  • स्‍कूल कैंपस में 12 वर्षीय छात्र की सीनियर छात्रों ने बल्ले और विकेटों से पीट-पीट कर दी हत्या, स्कूल प्रशासन ने शव को कैंपस में ही दिया दफना

    [object Promise]

    ऋषिकेश। उत्‍तराखंड में एक छात्र की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ऋषिकेश के नजदीक स्थित एक स्‍कूल में सातवीं कक्षा के छात्र को उसके ही सीनियर छात्रों ने बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। ऋषिकेश के पास एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने वाले सातवीं कक्षा के एक छात्र की उसके सीनियर छात्रों ने पीट-पीट कर जान ले ली और मामले को छिपाने के लिये स्कूल प्रबंधन ने उसके शव को कैंपस में ही दफना दिया ।

    देहरादून की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने बताया कि यह जघन्य घटना गत 10 मार्च को हुई थी लेकिन उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के दखल के बाद इसके बारे में पता चला । उन्होंने बताया कि मृत छात्र ने एक आउटिंग के दौरान रास्ते में पड़ने वाली एक दुकान से बिस्किट चुरा लिया था जिसकी शिकायत दुकानदार ने स्कूल स्टॉफ से की । इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने दंडस्वरूप छात्रों के कैंपस से बाहर जाने पर रोक लगा दी थी ।

    निवेदिता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के हापुड़ के रहने वाले 12 वर्षीय छात्र वासु यादव की उसके सीनियर छात्रों ने क्रिकेट के बल्ले और विकेटों से जमकर पिटाई की। उनका मानना था कि वासु की वजह से स्कूल प्रबंधन ने सभी छात्रों के कैंपस से बाहर जाने पर रोक लगा दी थी ।
    दस मार्च को दोपहर में छात्र को उसके सीनियर छात्रों ने पकड लिया और उसकी जमकर पिटाई की । इस घटना का पता देर शाम को लगा जिसके बाद उसके अस्पताल ले जाया गया जहां छात्र को मृत घोषित कर दिया गया ।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले के बारे में पुलिस को सूचित करने की बजाय स्कूल के अधिकारियों ने लड़के के शव को कैंपस में ही दफना दिया और मामला रफाकृदफा करने की कोशिश की । स्कूल प्रबंधन ने इस बारे में हापुड में रहने वाले छात्र के माता-पिता को भी सूचित नहीं किया ।
    उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधक, वार्डन, शारीरिक व्यायाम शिक्षक और स्कूल के दो छात्रों को इस घटना के संबंध में गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 302 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है ।

    मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने 26 मार्च को बच्चे का शव खोदकर बाहर निकाला और उसकी मौत का सही कारण जानने के उद्देश्य से शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा ।

  • चुनावी बांड के जरिए राजनीतिक पार्टियों की फंडिंग पारदर्शिता के खिलाफ है :चुनाव आयोग

    [object Promise]

    नई दिल्ली। इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए चंदा उगाही और राजनीतिक दलों की फंडिंग की पारदर्शिता को लेकर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. केंद्र सरकार के रुख का विरोध करते हुए, चुनाव आयोग (EC) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि इलेक्टोरल बॉन्ड की योजना राजनीतिक फंडिंग में पारदर्शिता को प्रभावित करेगी।

    EC ने सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के इलेक्टोरल बॉन्ड के खिलाफ बयान दिया है। चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि इससे राजनीतिक पार्टियों की फंडिंग की पारदर्शिता पर गंभीर असर पड़ेगा। चुनाव आयोग ने इसे प्रतिगामी कदम करार दिया। सुप्रीम कोर्ट में इलेक्टोरल बॉन्ड की संवैधानिक मान्यता पर सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग ने यह बात कही।

    चुनाव आयोग ने कहा कि इसके जरिए राजनीतिक दल सरकारी कंपनियों और विदेशी स्रोत से फंड प्राप्त कर सकेंगी, जो कानून का उल्लंघन होगा। आयोग ने कहा कि उन्होंने 2017 में इसे लेकर चिंता जाहिर की थी और केंद्र सरकार से इप पुनर्विचार की मांग की थी।

    हलफनामे में कहा गया है, कानून एवं न्याय मंत्रालय को सूचित किया गया है कि ऐसी स्थिति में इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से प्राप्त धन को रिपोर्ट नहीं किया जा सकता है, ऐसे में यह जानकारी प्राप्त करना मुश्किल होगा कि क्या रिप्रजेंटेशन ऑफ पीपल ऐक्ट की धारा 29बी के तहत कानून उल्लंघन हुआ है या नहीं। इस धारा के तहत सरकार कंपनी या विदेशी स्रोत से राजनीतिक पार्टियां धन प्राप्त नहीं कर सकती हैं।

    आयोग ने हलफनामे में उस पत्र का भी जिक्र किया है, जो उसने साल 2017 में केंद्र को लिखा था,  पार्टियों को फंडिंग की पारदर्शिता का सवाल है, यह कदम प्रतिगामी है। इस प्रावधान को हटाए जाने की जरूरत है।

    2017 के बजट में एनडीए सरकार ने यह स्कीम लॉन्च की थी, इसके पीछे दलील दी गई थी कि इससे पार्टियों को मिलने वाले चंदे में पारदर्शिता आएगी। कई विपक्षी पार्टियों और चुनाव आयोग ने इसका विरोध किया था।

    योजना के प्रावधान के अनुसार, बॉन्ड्स  1000,  10,000,  1 लाख,  1 करोड़ में उपलब्ध होंगे और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कुछ शाखाओं पर उपलब्ध रहेंगे। दान करने वाला व्यक्ति इन शाखाओं से बॉन्ड लेकर अपनी पंसद की पार्टी को दे सकता है, जिसे पार्टी 15 दिन के भीतर पार्टी के बैंक खाते में कैश करा सकती है।

  • यह ‘चौकीदार’ कोई भ्रष्टाचार नहीं होने देगा, किसी भ्रष्टाचारी का पंजा देश की जनता के पैसे पर नहीं पड़ने देगा

    [object Promise]

    नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए आज खुद को देश का सजग चौकीदार करार दिया और कहा कि उनके रहते जनता के पैसों पर कोई पंजा नहीं डाल सकता।

    श्री मोदी ने यहां तालकटोरा स्टेडियम से देश के पांच सौ से ज्यादा स्थानों पर ‘मैं भी चौकीदार हूं अभियान’ की शुरुआत करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी सरकार ने सख्त कदम उठाया है और जिसने भी गलत काम किया है वह बच नहीं सकता है। उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसा है और उनके चौकीदार होते हुए देश को कोई नहीं लूट सकता है।

    उन्होंने कहा कि देश की जनता इस चौकीदार को पसंद करती है। इस चौकीदार पर देश की जनता का भरोसा है इसलिए यह चौकीदार कोई भ्रष्टाचार नहीं होने देगा और किसी भ्रष्टाचारी का पंजा देश की जनता के पैसे पर नहीं पड़ने देगा। उन्होंने कहा कि समाज के लिए काम करने वाला हर व्यक्ति चौकीदार होता है और चौकीदार किसी चौखट से बंधा नहीं होता है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की जनता को राजा महाराजाओं की जरूरत नहीं होती है बल्कि एक चौकीदार ही चाहिए और वह चौकीदार का दायित्व निभाने का प्रयास कर रहे हैं। देश के 125 करोड लोगों ने इस चौकीदार को भरपूर प्यार दिया है और अब देश की जनता चाहती है कि यही चौकीदार फिर देश चलाए।

  • महिला IPS अफसर ने सपना चौधरी के गाने पर मचाया धमाल, वीडियो वायरल

    [object Promise]

    नई दिल्ली। सपना चौधरी के डांस का हर कोई दीवाना है। दरअसल ऑल वुमन संपर्क सभा के तहत सुनो सहेली कार्यक्रम में सपना चौधरी का गाना बजते ही वहां पूरा माहौल बदल गया।

    शुरुआत में तो स्टेज पर जो एक-दो महिला पुलिसकर्मी थीं उन्होंने ही डांस करना शुरू किया। लेकिन धीरे-धीरे स्टेज पर अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंची और जमकर नाचने लगीं।

    इसके बाद जो हुआ वो गजब ही था। क्या देश, क्या विदेश जब सपना का मशहूर गाना तेरी आंख्या का यो काजल बजता है तो लोग सब कुछ भूलकर नाचने लगते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ दिल्ली की महिला पुलिसकर्मियों के साथ।

    दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में एक अलग ही नजारा देखने को मिला जब स्टेज पर बजने लगा तेरी आंख्या का यो काजल। डांस करते-करते ही किसी महिला कर्मी ने आईपीएस बेनिता मेरी का हाथ पकड़कर नाचना शुरू कर दिया तो वहां पर अलग ही समां बंध गया।

    आईपीएस के साथ ही दर्जनों महिला पुलिसकर्मियों ने इस गाने पर खूब ठुमके लगाए और खूब मजे किए। महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने डांस का खूब लुत्फ उठाया। सपना के डांस के दीवाने लाखों लोग हैं और इन दिनों वह राजनीतिक गलियारों में भी सुर्खियां बटोर रही हैं।

    कांग्रेस में आने-जाने से लेकर बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच वह कई बार दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी से मिल चुकी हैं। राजनीतिक पार्टी की शुरुआत सपना किसी भी पार्टी से करें लेकिन उनके डांस के लाखों फैन्स हैं और वह सपना को तेरी आंख्या का यो काजल जैसी ही और धमाकेदार गीतों में जरूर देखना चाहते हैं।

  • फेसबुक ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियों से जुड़े खातों और पेजों के खिलाफ की कार्रवाई

    [object Promise]

    नई दिल्ली । चुनावी मौसम में फेसबुक पर इस बात का दबाव है कि वह अपने प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे या झूठी जानकारियां फैलाने के लिए न होने दे। ऐसे में सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ने ताबड़तोड़ कई फेसबुक अकाउंट्स और पेज हटा दिए हैं। फेसबुक ने सोमवार को कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों से जुड़े खातों और पेजों के खिलाफ कार्रवाई की है। फेसबुक ने बताया है कि उसने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रमोट किए गए मोबाइल ऐप से जुड़ी एक भारतीय कंपनी के कुछ अकाउंट्स को भी बैन कर दिया है।

    इससे पहले प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस से जुड़े 549 फेसबुक अकाउंट्स और 138 पेजों को हटाने की खबरें आई थीं। फेसबुक ने साफ कहा है कि अप्रामाणिक व्यवहार के चलते कई पेजों और खातों को बंद किया गया है। फेसबुक ने बताया है कि उसने एक भारतीय आईटी फर्म से जुड़े 15 पेजों और व्यक्तिगत अकाउंट्स को हटा दिया है। गौर करने वाली बात यह है कि प्ज् फर्म का नाम श्सिल्वर टचश् है और यह कंपनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नमो ऐप के साथ जुड़ी हुई है।

    आपको बता दें कि भारत में दुनिया में सबसे ज्यादा 30 करोड़ फेसबुक यूजर हैं। फेसबुक ने कहा कि उसने अपनी जांच में पाया है कि लोगों ने फेक अकाउंट्स बनाए और अलग-अलग ग्रुप्स से जुड़कर कॉन्टेंट को फैलाया और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने का काम किया। कांग्रेस से जुड़े अकाउंट्स हटाने को लेकर फेसबुक ने कहा कि इन फेक पेजों पर लोकल न्यूज के अलावा बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी की आलोचना भी की जाती थी।

    फेसबुक ने सोमवार को कहा कि उसने कांग्रेस पार्टी के आईटी सेल से जुड़े लोगों से संबंधित 687 स्पैम फेसबुक पेज और खाते हटाए हैं। फेसबुक ने कहा कि इन पेजों और खातों द्वारा फेसबुक पर विज्ञापन के लिए करीब 27 लाख रुपये खर्च किए गए थे। पहला विज्ञापन अगस्त 2014 में चलाया गया था और हालिया विज्ञापन मार्च 2019 में चलाया गया।

    फेसबुक के साइबर सिक्यॉरिटी पॉलिसी के हेड नाथनेल ग्लेचियर ने कहा, ‘इस गतिविधि में शामिल लोगों ने अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की, लेकिन हमारी जांच में पाया गया कि यह कांग्रेस आईटी सेल से जुड़े लोगों से संबंधित है।’ उन्होंने कहा, ‘इनमें से ज्यादातर खातों को हमारी स्वचालित प्रणाली द्वारा रद्द किया जा चुका है।’

    उधर, रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा, ‘हमें फेसबुक रिपोर्ट की जांच करनी होगी। शायद पेज हमसे जुड़े न हों और शायद न्यूज रिपोर्ट ही सही न हो। हमें इस बात की सत्यता की जांच करनी होगी कि क्या फेसबुक पेज हमसे जुड़े हैं।’

    ग्लेचियर ने बताया कि सोशल मीडिया कंपनी ने भारतीय आईटी कंपनी सिल्वर टच द्वारा संचालित स्पैम गतिविधियों का भी पता लगाया है। यह कंपनी बीजेपी समर्थित ‘द इंडिया आई’ पेज का संचालन करती है। फेसबुक ने इस कंपनी से संबंधित 15 पेजों, समूहों, खातों को हटाया है। सिल्वर टच ने फेसबुक विज्ञापन पर 48 लाख रुपये खर्च किए।

  • गृहमंत्री राजनाथ सिंह के हेलीकॉप्टर की चुनाव आयोग ने ली तलाशी, तलाशी में मिला सामान देख लोग रह गये दंग !

    [object Promise]

    चमोली। चुनावी समर में भाजपा के स्टार प्रचारक गृह मंत्री राजनाथ सिंह लोगों के अंदर जोश भरने उत्तराखंड के गोपेश्वर पहुंचे। इस दौरान फ्लाइंग टीम ने उनके हेलीकॉप्टर से उतरते ही चेकिंग शुरू कर दी। ऐसा देखकर वहां मौजूद लोग कुछ देर के लिए तो हैरान रह गए,।

    सूत्रों के अनुसार राजनाथ सिंह के हेलीकोप्टर से उतरने के बाद चुनाव आयोग की एक फ्लाइंग टीम ने उनके चॉपर की तलाशी शुरु कर दी. जिसे देखकर आस-पास मौजूद लोग चैंक गए. हालांकि यह तलाशी आदर्श आचार संहिता के नियमों के तहत की गई।

    उड़नदस्ते को चैकिंग के दौरान कोई ऐसी चीज नहीं मिली जिसे आचार संहिता का उल्लघंन किया जाए. टीम को हेलीकॉप्टर से सिर्फ खाने का सामान मिला. हालांकि, इस प्रक्रिया को देखते हुए स्थानीय लोग जरूर चैंक गए।

    दरअसल, लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद देश में आचार संहिता लागू हो चुकी है. जिसके बाद से ही निर्वाचन आयोग के सख्त निर्देश है कि उनकी तैनात टीमें आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करे. ऐसे में चुनाव आयोग की ओर से उन हेलीकोप्टरों की तलाशी के भी निर्देश जारी किए गए हैं जिनका इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए किया जा रहा हो।

    राजनाथ सिंह ने चमोली जिले में आयोजित रैली में कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के किसी भी मंत्री के दामन पर भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा है. पिछले 5 सालों में भाजपा सरकार ने भारत के सम्मान और प्रतिष्ठा को अंतराष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा किया है।

  • केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को इस नेता ने कही ‘गंदी बात’, गिरफ्तार

    [object Promise]

    नागपुर ।लोकसभा चुनाव से पहले राजनेताओं के बीच चुनावी जंग के साथ-साथ जुबानी जंग भी शुरू हो चुकी है। इसी बीच सोशल मी़डिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें पीपल्स रिपब्लिकन पार्टी (पीआरपी) के नेता जयदीप कवाडे ने केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी पर अभद्र टिप्पणी की। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति इरानी के खिलाफ कथित रूप से महिला विरोधी टिप्पणियां करने पर कांग्रेस के सहयोगी दल पीपल्स रिपब्लिकन पार्टी (पीआरपी) के नेता जयदीप कवाडे को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

    पुलिस ने बताया कि बाद में कवाडे को जमानत पर रिहा कर दिया गया। कवाडे के भाषण का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महाराष्ट्र बीजेपी ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी।

    पुलिस के अनुसार, कवाडे ने सोमवार को नागपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए स्मृति इरानी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। कवाडे ने स्मृति के माथे पर बड़ी बिंदी लगाने के संदर्भ में बयान दिया था।

    विडियो में उनको यह कहते हुए सुना जा सकता है, श्स्मृति इरानी गडकरी के पास बैठकर संविधान बदलने की बातें करती हैं।

    मैं आपको स्मृति इरानी के बारे में एक बात बताता हूं। वह अपने माथे पर बड़ी बिंदी लगाती हैं। मुझे किसी ने बताया है कि लगातार पति बदलने वाली महिला की बिंदी भी बढ़ती रहती है।श्

    चुनाव अधिकारी मदन सूबेदार ने कवाडे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। लकड़गंज थाने में कवाडे के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 295ए (धर्म या धार्मिक आस्था का अपमान करके धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने वाला कृत्य करना), 500 (मानहानि), 294 (अश्लील कृत्य और गीत) और 171 (जी) (चुनाव के संबंध में झूठा बयान) के तहत मामला दर्ज किया गया।

    बता दें कि पीआरपी महाराष्ट्र में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी है। पार्टी के प्रमुख जयदीप के पिता और एमएलसी जोगेंद्र कवाडे हैं।

  • कांग्रेस के घोषणापत्र पर भाजपा का सियासी हमला, अरुण जेटली ने कही ये बड़ी बात !

    [object Promise]

    नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर सियासी हमला बोलते हुए कहा कि घोषणा पत्र में अफस्पा एवं राजद्रोह को खत्म करने का वादा भी किया गया।

    कांग्रेस ने घोषणा पत्र बनाने के लिए एक ड्राफ्टिंग कमेटी बनाई थी, लेकिन ऐसा लगता है कि घोषणा पत्र के कुछ अहम बिंदुओं को टुकड़े-टुकड़े गैंग में मौजूद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दोस्तों ने तैयार किया है।

    अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के मैनिफेस्टो में ऐसा एजेंडा शामिल है जो देश को तोडने का काम करता है। कांग्रेस पार्टी खतरनाक वादे कर रही है और उसके मेनिफेस्टो में ऐसा एजेंडा है जो देश को तोडने का काम करते हैं।

    घोषणापत्र के सहारे कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाते हुए जेटली ने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार की जम्मू कश्मीर को लेकर जो ऐतिहासिक भूल थी, उसके लिए माफ नहीं किया जा सकता पर अब उस अजेंडे को ये आगे बढ़ा रहे हैं। ़़़

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरफ से किए गए बड़े-बड़े वादे नासमझी में किए गए हैं। अरुण जेटली ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में सेना और सीआरपीएफ सैनिकों की तैनाती में कमी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अफस्पा के प्रावधान कमजोर करने की बात भी कही है।

    जेटली ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में खतरनाक वादे किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन नियमों को पंडित नेहरू और इंदिरा गांधी ने नहीं हटाया, उन्हें राहुल गांधी हटाने की बात कर रहे हैं।

    ़कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि उनकी पार्टी की सरकार बनने के बाद गरीबों के लिए न्यूनतम आय योजना शुरू करने के साथ ही किसानों के लिए अलग बजट शुरू किया जाएगा।

    जेटली की प्रेस कॉन्फ्रेंस चल ही रही थी तभी कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेता आरोपों का जवाब देने के लिए आगे आ गए। जयराम रमेश, पी. चिदंबरम और रणदीव सुरजेवाला ने राजद्रोह कानून को लेकर कांग्रेस के वादे पर उठ रहे सवालों पर जवाब दिया।

    कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजद्रोह अंग्रेजों के जमाने का कानून है। देश में डिफेंस ऑफ इंडिया कानून बनाया गया, जो लोग न पूरे वकील हैं न पूरे वित्त मंत्री हैं उन्हें इस बारे में पता नहीं है