Category: national

  • हिमाचल, गुजरात सहित 6 राज्यों के 46 उम्मीदवारों की लिस्ट BJP ने जारी की

    [object Promise]

    नई दिल्ली । भाजपा ने शनिवार देर शाम लोकसभा चुनावों के लिए झारखंड, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, गोवा, कर्नाटक और मध्य प्रदेश उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी है। महासचिव जेपी नड्डा ने 6 राज्यों के 46 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में कई सांसदों के टिकट काटे गए हैं।

    केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने लिस्‍ट जारी करते हुए बताया कि मध्‍य प्रदेश के मुरैना से नरेंद्र सिंह तोमर, दमोह से प्रहलाद पटेल, सतना से गणेश सिंह, शहडोल से हिमाद्रि सिंह, जबलपुर से राकेश सिंह, झारखंड की खूंटी सीट से अर्जुन मुण्‍डा, हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट से अनुराग ठाकुर, शिमला से सुरेश कश्‍यप, नॉर्थ गोवा से श्रीपद नायक, साउथ गोवा से नरेंद्र केशव, रीवा से जनार्दन मिश्रा, शहडोल से हिमांद्री सिंह, मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते को उतारा गया है। वहीं कर्नाटक में पार्टी ने मांड्या सीट से पूर्व कांग्रेस नेता अम्‍बरीश की पत्‍नी सुमनलता को समर्थन दिया है।

    जेपी नड्डा ने कहा कि उमा भारती के चुनाव नहीं लड़ने की मांग को पार्टी को मान लिया है। उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जेपी नड्डा ने बताया कि पार्टी ने अबतक पांच सूची जारी की है और 286 उम्मीदवारों की घोषणा चुकी है।

    बीजेपी की नई सूची में शामिल उम्मीदवार

    गोवा

    नॉर्थ गोवा- श्रीपद नाइक
    साउथ गोवा- एडवोकेट नरेंद्र केशव सवाइकर

    मध्य प्रदेश 

    मुरैना- नरेंद्र सिंह तोमर
    भिंड- संध्या राय
    टीकमगढ़- वीरेंद्र कुमार खटिक
    दमोह- प्रहलाद पटेल
    सतना- गणेश सिंह
    रीवा- जनार्दन मिश्रा
    सीधी- रीती पाठक
    शहडोल- हिमाद्री सिंह
    जबलपुर- राकेश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष
    मांडला- फग्गन सिंह कुलस्ते
    होशंगाबाद- उदय प्रताप सिंह
    उज्जैन- अनिल फिरोजिया
    मंदसौर- सुधीर गुप्ता
    खांडवा- नंद सिंह चौहान
    बैतूल- दुर्गादास

    झारखंड
    राजमहल- हेमलाल मूर्मू
    दुमका- सुनील सोरेन
    गोड्डा- निशिकांत दुबे
    धनबाद- पशुपति नाथ सिंह
    जमशेदपुर- विद्युत महतो
    सिंहभूम- लक्ष्मण गिलुबा
    खूंटी- अर्जुन मुंडा
    लोहरदगा- सुदर्शन भगत
    पलामू- विष्णु दयाल शर्मा
    हजारीबाग- जयंत सिन्हा

    गुजरात

    कच्छ- विनोद भाई चावड़ा
    सांबरकाठा- दीपसिंह राठौड़
    अहमदाबाद वेस्ट- किरीट भाई सोलंकी
    सुरेंद्र नगर- महेंद्र भाई मुंजपारा
    राजकोट- मोहन भाई कुंदारिया
    जामनगर- पूनम बेन मदाम
    अमरेली- नरन भाई कझाड़िया
    भावनगर- भारती बेन सियाल
    खेड़ा- देवसिंह चौहान
    दाहोद- जसवंत सिंह भाभोर
    वडोदरा- रंजन बेन भट्ट
    भरुच- मनसुख भाई बसावा
    बारदोली- प्रभु भाई बसावा
    नवसारी- सी आर पाटिल
    बलसाड़- के सी पटेल

    हिमाचल
    कांगड़ा- कृष्ण कपूर, हिमाचल सरकार में मंत्री
    मंडी- रामस्वरूप शर्मा
    हमीरपुर- अनुराग ठाकुर
    शिमला- सुरेश कश्यप

    कर्नाटक
    कोलार- मुनि स्वामी
    मांड्या- सुमन लता (निर्दलीय उम्मीदवार) को समर्थन

  • एक नई तस्वीर सामने, बढ़ा कन्फ्यूजन, आखिर किस पार्टी में जा रही हैं सपना चौधरी ?

    [object Promise]

    नई दिल्ली। हरियाणवी डांसर सपनाचौधरी पिछले तीन दिनों से सुर्खियों में हैं। एक के बाद तस्वीरें सामने आने से लोगों में भ्रम पैदा हो गया है कि वह किस पार्टी में जा रही हैं। सोशल मीडिया पर अब उनकी मनोज तिवारी के साथ तस्वीर शेयर की जा रही है। फेमस हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आखिर किस पार्टी में जा रही हैं? दो दिनों में कन्फ्यूजन काफी बढ़ गया है।

    दरअसल, पहले तो उनकी तस्वीर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ आई थी और बताया गया कि वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई हैं। बाद में सपना ने साफ इनकार कर दिया और अब एक नई तस्वीर सामने आ गई है। इस तस्वीर में सपना चौधरी दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष और मशहूर भोजपुरी गायक मनोज तिवारी के साथ दिख रही हैं।

    सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर के साथ लोग इस पर भी चर्चा कर रहे हैं कि आखिर सपना किस पार्टी में जा रही हैं।  बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने स्वीकार किया है कि कल (रविवार) सपना से उनकी मुलाकात हुई है।

    दोनों ने साथ खाना भी खाया। बातचीत में उन्होंने बताया, सपना ने कहा है कि वह आगे जो भी करेंगी मीडिया को बताएंगी। ऐसे में मैं क्या कहूं, जो होगा मीडिया में आएगा।

    मनोज तिवारी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सपना ने जिस प्रकार से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि उन्होंने कभी कांग्रेस जॉइन नहीं की तो पुरानी फोटो को लेकर कैसे बात फैलाई गई?

    मनोज तिवारी ने कहा कि सपना चौधरी एक सुपरस्टार हैं और उनकी अनुमति के बगैर कांग्रेस ने फैला दिया कि वह शामिल हो गई हैं और वह प्रचार करेंगी। यह भी कहा गया कि वह मथुरा से चुनाव लड़ेंगी, यह सब बातें कांग्रेस और खासतौर से प्रियंका गांधी की तरफ से आना काफी दुखद है। दरअसल, रविवार दोपहर में मामले में ट्विस्ट तब आ गया ।

    जब सपना चौधरी मीडिया के सामने आईं और कहा कि प्रियंका के साथ उनकी तस्वीर पुरानी है और उन्होंने कोई पार्टी जॉइन नहीं की है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी आगे किसी पार्टी में शामिल होने की कोई योजना नहीं है। हालांकि कुछ देर बाद कांग्रेस पार्टी ने सपना चौधरी का कथिततौर पर भरा हुआ ।

    फॉर्म दिखाते हुए दावा किया कि वह अपनी बहन के साथ खुद कांग्रेस की सदस्यता लेने आई थीं। यूपी कांग्रेस सचिव नरेंद्र राठी के इस दावे को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि सपना की एक और तस्वीर सामने आ गई।

    सोमवार सुबह सामने आई तस्वीर में सपना चैधरी मशहूर भोजपुरी गायक और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के साथ दिख रही हैं। रविवार शाम में सपना ने मनोज तिवारी से मुलाकात की और दोनों ने साथ डिनर किया।

  • फिर कांग्रेस का नारा-गरीबी हटाओ,  राहुल गांधी गरीबों को  देंगे हर साल Rs. 72000  

    [object Promise]
    नई दिल्ली
     कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को लेकर बड़ा एलान किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि 20 फीसदी गरीब परिवारों को हर साल 72 हजार रुपये देगी।
    जिस परिवार की आमदनी 12 हजार रुपये महीना से कम है, उनके खाते में सालाना 72 हजार रुपये भेजे जाएंगे। 
    नई दिल्ली ।  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने घोषणा की कि कांग्रेस की सरकार बनी तो देश के 20 फीसदी सबसे गरीब परिवारों को हर साल 72,000 रुपये दिए जाएंगे। अपनी दादी इंदिरा गांधी के ‘गरीबी हटाओ’ की तर्ज पर उन्होंने दावा किया कि हम देश से गरीबी को मिटा देंगे। 

    उन्होंने बताया कि न्यूनतम आय की यह योजना चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी और गरीबों के बैंक खातों में सीधे पैसा डाला जाएगा।
    कांग्रेस की इस योजना को मनरेगा पार्ट-2 माना जा रहा है।  बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि 5 सालों में जनता को काफी मुश्किलें हुईं, ऐसे में कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि हम गरीबों से न्याय करेंगे।
     कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि इस तरह की न्यूनतम आय योजना दुनिया में कहीं नहीं है। उन्होंने साफ करते हुए कहा कि न्यूनतम आय सीमा 12,000 रुपये होगी और इतना पैसा देश में मौजूद है। योजना के बारे में समझाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गारंटी देती है कि 20 प्रतिशत सबसे गरीब परिवारों को हर साल 72,000 रुपये दिए जाएंगे।
    इससे हर जाति, हर धर्म के गरीबों को फायदा होगा। राहुल ने कहा कि इस स्कीम के तहत हर गरीब की इनकम 12 हजार रुपये सुनिश्चित की जाएगी। स्कीम के तहत अगर किसी की इनकम 12 हजार से कम है, तो उतने पैसे सरकार उसे देगी।
    जैसे- अगर किसी की इनकम छह हजार रुपये है, तो सरकार उसे 6 हजार रुपये और देगी। जब वह व्यक्ति 12 हजार की इनकम से ऊपर आ जाएगा, तो वह इस स्कीम से बाहर आ जाएगा। राहुल ने कहा कि देश के 5 करोड़ परिवारों और 25 करोड़ लोगों को इस स्कीम का सीधा फायदा मिलेगा।
    उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि लोगों को झटका लगेगा पर देश में इतनी क्षमता है और हम आपको दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि 4-5 महीनों से दुनिया के अर्थशास्त्रियों से चर्चा कर इस स्कीम को तैयार किया गया है।

  • पूरे देश को चौंका चुके हैं PM मोदी, इन बड़े फैसलों से

                नई दिल्ली ।    बीजेपी नेता नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना अपने आप में एक ऐतिहासिक घटना थी। इसके बाद पीएम मोदी ने कई ऐसे कदम भी उठाए जो ऐतिहासिक तो कहे ही जा सकते हैं, चौंकाने वाले भी हैं। पीएम मोदी ने कई ऐसे कदम उठाए जिससे देश ही नहीं, पूरी दुनिया चौक गई। पिछले पांच साल के कार्यकाल में पीएम मोदी ने ऐसे कई फैसले लिए हैं जिनकी भनक न तो विपक्ष को लगी, न ही सत्तापक्ष के नेताओं, उनके किसी मंत्री या मीडिया को।
    

     राफेल सौदा
    वायु सेना की जरूरत पूरा करने के लिए विमान सौदा करने का प्रयास यूपीए सरकार में ही शुरू हुआ था। साल 2012 में राफेल को एल-1 बिडर घोषित किया गया और इसके मैन्युफैक्चरर दसॉ ए‍विएशन के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर बातचीत शुरू हुई। लेकिन यूपीए सरकार के दौरान इस पर समझौता नहीं हो पाया, क्योंकि खासकर टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के मामले में दोनों पक्षों में गतिरोध बन गया था। साल 2014 में जब नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो उसने इस दिशा में फिर से प्रयास शुरू किया। इस मामले में पीएम मोदी ने देश काे चौंका दिया। पीएम मोदी ने साल 2015 में फ्रांस यात्रा के दौरान यह घोषणा की कि राफेल डील पक्की हो गई है। उनकी इस यात्रा के दौरान ही भारत और फ्रांस के बीच इस विमान की खरीद को लेकर समझौता किया गया। इस समझौते में भारत ने जल्द से जल्द 36 राफेल फ्लाइ-अवे यानी उड़ान के लिए तैयार विमान हासिल करने की बात कही।

     सर्जिकल स्ट्राइक
    28-29 सितंबर 2016 की रात में भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थि‍त आतंकवादी लांच पैड्स पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दुनिया को चौंका दिया। 29 सितंबर को दिन में तत्कालीन डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने आनन-फानन में बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में की। उन्होंने कहा कि भारत ने नियंत्रण रेखा के पार स्थित आतंकी शिविरों पर सर्जिकल हमले किए जिनमें आतंकवादियों को भारी नुक्सान पहुंचा है और अनेक आतंकवादी मारे गए हैं।

     नोटबंदी
    8 नवंबर, 2016 का ऐतिहासिक दिन देश में शायद ही किसी को भूला हो। इस तारीख को रात 8 बजे पीएम मोदी टीवी पर आए और अचानक उन्होंने घोषित कर दी कि उसी दिन रात 12 बजे से 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए । उनकी इस घोषणा से पूरा देश सन्न रह गया। इस बारे किसी को भी जानकरी नहीं थी कि मोदी क्या घोषणा करने वाले हैं।

      जीएसटी
    जीएसटी का मतलब है एक राष्ट्र, एक टैक्स। इस नए टैक्स सिस्टम में सभी वस्तुओं के अलग-अलग टैक्स नहीं देना होगा और पूरे देश में एक ही टैक्स व्यवस्था लागू की गई है। यह साल 1991 के बाद से अर्थव्यवस्था के उदारीकरण के बाद ये वित्तीय क्षेत्र में सुधार को लेकर सबसे बड़ा कदम है, जिसे लागू करने के लिए पिछली सरकार प्रयासरत थी। मोदी सरकार ने 1 जुलाई, 2017 को सामान और सेवा (जीएसटी) संसद के सेंट्रल हॉल में आधी रात को संसद के विशेष सत्र में शुरू किया।

     सामान्य वर्ग आरक्षण
    मोदी सरकार का देश का सबसे हालिया चौंकाने वाला कदम है सामान्य वर्ग को मिला आरक्षण। सरकार ने 7 जनवरी को बड़ा फैसला करते हुए सामान्य वर्ग के गरीब लोगों के लिए सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में दस फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया। सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आरक्षण देने के ऐतिहासिक संविधान संशोधन विधेयक को बुधवार यानी 9 जनवरी को संसद की मंजूरी मिल गई। अब इस पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर का इंतजार है। इस कदम से भी पीएम मोदी ने देश का चौंका दिया।

  • भाजपा को चुनाव आयोग का “मैं भी चौकीदार कैंपेन” पर नोटिस, मांगी मोदी के भाषण की कॉपी भी

                कोलकाता ।  चुनाव आयोग ने नीरज कुमार को यह नोटिस मैं भी चौकीदार कैंपेन का वीडियो बिना इजाजत के सोशल मीडिया पर शेयर करने पर भेजा है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मैं भी चौकीदार कैंपेन को आज उस समय झटका लगा जब चुनाव आयोग ने भाजपा को नोटिस जारी किया। चुनाव आयोग ने बीजेपी के नीरज कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में जवाब मांगा है। नीरज कुमार ने ही सोशल मीडिया पर इस वीडियो को प्रमोट किया था।
    

    उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को घोषित किया कि भारत उपग्रह-भेदी क्षमता हासिल करने वाला चौथा देश बन गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मोदी की इस घोषणा को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करार दिया है। बनर्जी ने ट्वीट किया, आज की घोषणा प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एक और असीमित ड्रामा और प्रचार है। वह चुनाव के वक्त राजनीतिक लाभ लेने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। यह आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन है।

    घोषणा को चुनाव से पहले एक राजनीतिक स्टंट करार देते हुए उन्होंने लिखा, एक सरकार, जिसका कार्यकाल समाप्त होने वाला है, उसे किसी मिशन के बारे में घोषणा करने की कोई जल्दी नहीं होनी चाहिए। यह भाजपा की डूबती नैया को बचाने के लिए ऑक्सीजन की तत्काल जरूरत जैसा प्रतीत होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराएंगी। उधर, मिशन शक्ति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश का मामला चुनाव आयोग पहुंच गया है। कई पार्टियों ने इस पर ऐतराज जताते हुए चुनाव आयोग से पूछा है कि आखिर पीएम को इसकी घोषणा करने की इजाजत क्यों दी गई?

    माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा है कि यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हैष टीएमसी और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएसपी ने भी पीएम के राष्ट्र के नाम संबोधन पर ऐतराज जताया है। येचुरी की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने सरकार से पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण की कॉपी मांगी है।

  • BJP प्रत्याशियों की 10वीं सूची जारी, जोशी का कटा टिकट, मेनका और वरुण गांधी की सीटें बदलीं

    [object Promise]

    नई दिल्ली ।  भारतीय जनता पार्टी  ने उत्तर प्रदेश में पीलीभीत से सांसद केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी एवं उनके पुत्र सुल्तानपुर से सांसद वरुण गांधी की सीटों को आपस में बदल दिया है तथा रामपुर से मशहूर अभिनेत्री जयाप्रदा तथा इलाहाबाद से राज्य सरकार में मंत्री रीता बहुगुणा जोशी को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की 29 और पश्चिम बंगाल की 10 लोकसभा सीटों के लिए मंगलवार को उम्मीदवारों की दसवीं सूची जारी की। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में यह सूची जारी की।

    बीजेपी की ओर से जारी सूची में चंदौली सीट पर पार्टी के यूपी चीफ महेंद्र नाथ पांडेय को चंदौली, वरुण गांधी को पीलीभीत, मेनका गांधी को सुलतानपुर, इटावा से रामशंकर कठेरिया, कौशांबी से विनोद सोनकर, रामपुर से जयाप्रदा को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा बस्ती लोकसभा सीट से हरीशचंद्र द्विवेदी, कानपुर सीट से सत्यदेव पचौरी को टिकट दिया गया है।

    इसके साथ ही कुशीनगर की सीट से विजय दूबे, बांसगाव सीट से कमलेश पासवान, सलेमपुर से रवींद्र कुशवाहा, डुमरियागंज से जगदंबिका पाल, गोंडा के कीर्तिवर्धन सिंह, श्रावस्ती से दद्दन मिश्रा, बहराइच से अक्षयवर लाल गौर, बाराबंकी से उपेंद्र रावत, कन्नौज से सुब्रत पाठक, धौरहरा से रेखा वर्मा, फर्रुखाबाद से मुकेश राजपूत को टिकट दिए गए हैं।

    कई वर्तमान सांसदों की बदली गई सीट
    बीजेपी ने यूपी की भदोही लोकसभा सीट से वर्तमान में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को इस बार बलिया सीट से दावेदार बनाया है, वहीं आगरा के सांसद रामशंकर कठेरिया अब इटावा सीट से प्रत्याशी बनाए गए हैं। वर्तमान में सुलतानपुर के सांसद वरुण गांधी अब अपनी मां मेनका गांधी की सीट पीलीभीत से चुनाव लड़ेंगे, वहीं मेनका वरुण की सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। बहराइच सीट से वर्तमान सांसद सावित्री बाई फुले के बीजेपी से बगावत करने के बाद अब यहां अक्षयवर लाल गौर को बीजेपी से टिकट मिला है।

    पश्चिम बंगाल की 10 सीटों पर भी प्रत्याशी घोषित
    बीजेपी ने मंगलवार शाम पश्चिम बंगाल की भी 10 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। इनमें ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की डायमंड हार्बर सीट से बीजेपी ने निलांजन रॉय को टिकट दिया है। इसके साथ ही बहरामपुर सीट से केजे आर्य, मुर्शिदाबाद से हुमायूं कबीर, रानाघाट से मुकुट मणि अधिकारी, बानगांव से शांतनु ठाकुर, हावड़ा से आरएस गुप्ता, उलबेरिया से जॉय बनर्जी, कांठी सीट से देबाशीष सामंत, बांकुरा से सुभाष सरकार और बोलपुर से रामप्रसाद दास को प्रत्याशी बनाया गया है।  

     

  • Mission Shakti : PM Modi ने किया आचार संहिता का उल्लंघन…?

                नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत ने अपना नाम अंतरिक्ष इतिहास में दर्ज करा लिया है। मोदी ने कहा, ‘‘लो ऑर्बिट में यह लाइव सैटेलाइट, जो कि एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था, उसे एंटी सैटेलाइट मिसाइल द्वारा मार गिराया गया है। सिर्फ तीन मिनट में सफलतापूर्वक यह ऑपरेशन पूरा किया गया है। मिशन शक्ति यह अत्यंत कठिन ऑपरेशन था, जिसने बहुत ही उच्च कोटि की तकनीकी क्षमता की आवश्यकता थी। प्रधानमंत्री के देश के नाम को इस संबोधन को विपक्षी दलों ने आचार संघिता के उल्लंघन का मुद्दा बना दिया है।
    

    फिलहाल प्रधानमंत्री ने कहा कि देश ने वैज्ञानिकों द्वारा सभी निर्धारित लक्ष्य और उद्देश्य प्राप्त कर लिए गए हैं। हम सभी भारतीयों के लिए यह गर्व की बात है कि यह पराक्रम भारत में ही विकसित एंटी सैटेलाइट ए-सैट मिसाइल द्वारा विकसित किया गया है। भारत ने तीन मिनट में अंतरिक्ष में लो अर्थ ऑर्बिट में सैटेलाइट को मार गिराया। यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद यह पहला मौका था, जब मोदी ने देश को संबोधित किया। 8 नवंबर 2016 को मोदी ने अचानक देश को संबोधित कर नोटबंदी का ऐलान किया था।

    प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आज 27 मार्च, कुछ ही समय पूर्व भारत ने एक अभूतपूर्व सिद्धि हासिल की है। भारत ने आज अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति यानी स्पेस पावर के रूप में दर्ज करा दिया है। अब तक दुनिया के तीन देश- अमेरिका, रूस और चीन को यह उपलब्धि हासिल थी। अब भारत चौथा देश है, जिसने आज यह सिद्धी प्राप्त की है। हर हिंदुस्तानी के लिए इससे बड़े गर्व का पल नहीं हो सकता। कुछ ही समय पूर्व हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 300 किलोमीटर दूर एलईओ में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया है।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘विश्व में स्पेस और सैटेलाइट का महत्व बढ़ता जाने वाला है, शायद जीवन इसके बिना अधूरा हो जाएगा। ऐसी स्थिति में इन सभी उपकरणों की सुरक्षा पुख्ता करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। आज की एंटी सैटेलाइट ए-सैट मिसाइल भारत की सुरक्षा की दृष्टि से और भारत की विकास यात्रा की दृष्टि से देश को एक नई मजबूती देगी। आज मैं विश्व समुदाय को भी आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमने जो यह नई क्षमता हासिल की है, वह किसी के विरुद्ध नहीं है।

    यह तेज गति से आगे बढ़ रहे देश की सुरक्षात्मक पहल है। भारत अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ के विरुद्ध रहा है। इससे इस नीति में कोई बदलाव नहीं आया है। आज का यह परीक्षण किसी भी तरह के अंतरराष्ट्रीय कानून अथवा संधि-समझौतों का उल्लंघन नहीं करता। हम आधुनिक तकनीक का उपयोग देश के 130 करोड़ नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण करने के लिए करना चाहते हैं।’’

    मोदी ने कहा, ‘‘मैं मिशन शक्ति से जुड़े सभी वैज्ञानिकों, डीआरडीओ के लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं, जिन्होंने इस आसाधारण सफलता को प्राप्त करने में योगदान दिया। हमें हमारे वैज्ञानिकों पर गर्व है। अंतरिक्ष आज हमारी जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। आज हमारे पास पर्याप्त संख्या में उपग्रह उपलब्ध हैं जो अलग-अलग क्षेत्रों में अपना योगदान दे रहे हैं, जैसे- कृषि, रक्षा, आपदा प्रबंधन, टीवी, एंटरटेनमेंट, मौसम की जानकारी, नेविगेशन, शिक्षा, मेडिकल। हमारे उपग्रहों का लाभ सभी को मिल रहा है।’’

    ‘‘सभी देशवासियों को आज की इस महान उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। इसे करने वालों का अभिनदंन करता हूं। भारत माता की जय।’’ भारत के पास त्रिस्तरीय बीएमडी इंटरसेप्टर मिसाइल राडार है। यह लक्ष्य की पहचान कर सैटेलाइट के मूवमेंट का पता लगाता है। लक्ष्य की पहचान के बाद मिसाइल लॉन्च की जाती है। जमीन पर स्थित राडार मिसाइल को लक्ष्य तक ले जाते हैं। इसके बाद मिसाइल पर लगी हीट शील्ड हट जाती है। मिसाइल आने वाले सैटेलाइट पर निशाना साध लेती है। इसके बाद मिसाइल इस सैटेलाइट को नष्ट कर देती है।

    मोदी ने कहा, ‘‘इस क्षेत्र में शांति-सुरक्षा के लिए मजबूत भारत आवश्यक है। भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में जो काम किया है, उसका मूल उद्देश्य भारत की सुरक्षा, भारत का आंतरिक विकास और प्रगति है। आज का यह मिशन शक्ति इन सपनों को सुरक्षित करने की ओर एक अहम कदम है, जो इन तीनों स्तंभों की सुरक्षा के लिए आवश्यक था। आज की सफलता को आने वाले समय में एक सुरक्षित राष्ट्र, एक समृद्ध राष्ट्र और शांतिपूर्ण राष्ट्र की ओर बढ़ते कदम की तरह देखना चाहिए।’’ प्रधानमंत्री के मुताबिक, ‘‘यह महत्वपूर्ण है कि हम आगे बढ़ें और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहें।

    हमें अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आधुनिक तकनीक को अपनाना ही होगा। सभी देशवासी सुरक्षित महसूस करें, यही हमारा लक्ष्य है। मुझे अपने लोगों की कर्मठता, प्रतिबद्धता और समर्पण पर पूर्ण विश्वास है। हम एकजुट होकर शक्तिशाली, विशाल और समृद्ध भारत का निर्माण करें। मैं ऐसे भारत की कल्पना करता हूं जो अपने समय से दो कदम आगे की सोच सके और चलने की हिम्मत जुटा सके।’’

    कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कहा, जिस एएसएटी मिशन का आज सफलता पूर्वक परीक्षण हुआ है वह यूपीए सरकार में शुरू हुआ था। मैं अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और डॉ मनमोहन सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व को बधाई देता हूं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट किया, “भारतीय रक्षा वैज्ञानिकों द्वारा अंतरिक्ष में सैटेलाइट मार गिराए जाने का सफल परीक्षण करके देश का सर ऊंचा करने के लिए अनेको बधाई। लेकिन इसकी आड़ में मोदी द्वारा चुनावी लाभ के लिए राजनीति करना अति-निन्दनीय है। चुनाव आयोग को इस पर सख्त संज्ञान अवश्य लेना चाहिए।

  • BJP नेता के खिलाफ केन्द्र सरकार में बड़ा पद दिलाने के नाम पर 2 करोड़ लेने का आरोप

                हैदराबाद। हैदराबाद के एक प्रॉपर्टी डीलर को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय महासचिव पी मुरलीधर राव और आठ अन्य ने केंद्र सरकार में नॉमिनेटेड पोस्ट दिलाने के नाम पर पैसे लिए।़
    

    पीड़ित का कहना है कि उसे केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण के फर्जी दस्तखत वाला लेटर दिखाकर धोखा दिया गया। इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए मुरलीधर राव ने कहा है कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है।

    प्रॉपर्टी डीलर महिलाल रेड्डी की पत्नी टी प्रणव रेड्डी की शिकायत के आधार पर सरूरनगर पुलिस ने मंगलवार को आईपीसी की धारा 406, 420, 468, 471, 506 और 120-बी और सीआरपीसी की धारा 156 (3) के तहत मुरलीधर राव और आठ अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
    शिकायत के मुताबिक, नवंबर 2015 में ईश्वर रेड्डी नामक एक पत्रकार ने खुद को वरिष्ठ बीजेपी नेताओं का करीबी बताकर महिलाल रेड्डी से संपर्क किया और कहा कि वह मुरलीधर राव के खास कृष्ण किशोर को जानता है।

    ईश्वर रेड्डी ने कहा कि कृष्ण किशोर केंद्र सरकार से अंतर्गत किसी भी विभाग में नॉमिनेशन से मिलने वाले पद दिला सकता है। शिकायत में महिला रेड्डी की पत्नी ने कहा कि वह और उनके पति पैसे खर्च करके भी वह ऐसा पद पाने को आतुर थे।

    शिकायत में आगे कहा गया है, बाद में ईश्वर रेड्डी ने कृष्ण किशोर और स्थानीय बीजेपी नेता मंदा राम चंद्र रेड्डी के साथ फिर से हम लोगों से संपर्क किया और प्रस्ताव मानने का दबाव डाला। उन लोगों ने कहा कि वह कॉमर्स ऐंड इंडस्ट्रीज मिनिस्ट्री के अंदर चलने वाले फार्मा एक्सिल में नॉमिनेशन से मिलने वाला पद दिला देंगे।

    बाद में इन तीनों ने और कई अन्य ने मिलकर मुरलीधर राव के संलिप्तता के साथ एक लेटर दिखाया, जिसपर निर्मला सीतारमण के दस्तखत थे। यह वादा किया गया कि मेरे पति को फार्मा एक्सिल का चेयरमैन बनाया जाएगा।

    इसकी एवज में इन लोगों ने हमसे 2.17 करोड़ रुपये ले लिए। इस बारे में मुरलीधर राव ने कहा, शिकायतकर्ता ने तीन साल पहले मुझसे फोन पर संपर्क किया था और इसी बारे में बात की थी। मैंने उनसे कहा था कि वह इसकी शिकायत पुलिस के पास दर्ज कराएं लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

    मैं इनमें से कई आरोपियों को जानता भी हूं लेकिन इस पूरे मामले से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। मामले में सरूरनगर के पुलिस इन्स्पेक्टर ई श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि कोर्ट के निर्देशों के बाद केस दर्ज किया गया है । जांच जारी है।

  • एक मंच से विपक्ष ने ‘नोटबंदी’ को बताया अब तक का सबसे बड़ा SCAM, जारी किया वीडियो

    [object Promise]

    नई दिल्ली । नोटबंदी को सबसे बड़ा घोटाला बताते हुए विपक्षी पार्टियों ने मंगलवार को एक वीडियो जारी की. इस वीडियो में दिखाया गया है कि 31 दिसंबर के बाद भी नोट बदले जा रहे थे । हालांकि, विपक्षी पार्टियों ने इस वीडियो की पुष्टि नहीं की. नोटबंदी के खिलाफ आज समूचे विपक्ष ने सांझा प्रैस कांफ्रेंस की।

    इस प्रैस कांफ्रेंस में विपक्षी नेताओं को नोटबंदी को अब तक का सबसे बड़ा घोटाला बताते हुए एक वीडियो जारी किया। विपक्ष द्वारा जारी वीडियो में दावा किया जा रहा है कि 31 दिसंबर 2016 के बाद भी बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं की मदद से नोट बदले जा रहे थे। प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल, रणदीप सुरजेवाला, अहमद पटेल, गुलाम नबी आज़ाद, मल्लिकार्जुन खडग़े, राजद के मनोज झा, शरद यादव शामिल रहे।

    संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कपिल सिब्बल ने कहा कि कुछ चौकीदारों ने देश के साथ गद्दारी की है और आम आदमी की जेब से पैसा छीन लिया है। नोटबंदी से देश की जीडीपी पीछे चली गई, किसानों को नुकसान हुआ, छोटे कारोबारियों को नुकसान झेलना पड़। वीडियो में दिखाया गया कि 5 करोड़ के 500 के नोट आए और 3 करोड़ के 2000 के नोट दे दिए गए, ये सभी 31 दिसंबर 2016 के बाद हुआ है।

    मालूम हो कि कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियां पहले भी केंद्र की एनडीए सरकार पर नोटबंदी को लेकर कई तरह के गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। हालांकि, पहले भी लगाए गए किसी भी आरोप की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले स्टिंग वीडियो जारी कर एक बार फिर सरकार को घेरने का प्रयास किया गया है। कांग्रेस का दावा है कि 31 मिनट का ये स्टिंग गुजरात का है। इस वीडियो में एक व्यक्ति को नोट बदलवाने के संबंध में फोन पर बात करते हुए दिखाया गया है।

    विपक्ष का दावा है कि ये बातचीत नोटबंदी के बाद हो रही थी। वीडियो में नोटों के बंडल भी दिखाए गए हैं। ये भी आरोप लगाया गया है कि नोटबंदी के दौरान कुछ भाजपा नेताओं ने नोट बदलवाए हैं। हालांकि, विपक्ष के पास इन आरोपों का कोई ठोस आधार नहीं है।

    कपिल सिब्बल ने अंत में कहा कि वह इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर सकते हैं, ना ही वह कह रहे हैं कि ये वीडियो उनका है। उन्होंने कहा कि ये वीडियो उन्हें एक वेबसाइट से मिला है, जिसमें कुछ चौंकाने वाली बात सामने आई हैं. हम चाहते हैं कि इस वीडियो में जो दिखाया गया है, उसकी जांच हो। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार की ओर से 8 नवंबर, 2016 को 500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद कर दिया गया था।

  • लोकसभा चुनाव 2019 : यहां पर छिपी है दिल्ली के राजसिंहासन की चाबी !

    [object Promise]

    लखनऊ । दिल्ली की सत्ता पर कब्जा करने के लिए इस बार के आम चुनाव में पूर्वी उत्तर प्रदेश काफी अहम हो गया है। इलाके की 35 सीटों पर विजय हासिल करने के लिए अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी और योगी आदित्यनाथ ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। चुनावी जंग को जीतने के लिए सभी राजनीतिक दलों के योद्धा मैदान में उतर चुके हैं। मेरठ में रैली कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस जंग का आगाज कर दिया। माना जा रहा है कि इस बार के आम चुनाव में दिल्ली के राजसिंहासन की चाबी पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिपी हुई है, जहां त्रिकोणीय संघर्ष के आसार हैं। इसलिए योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी ने अपना पूरा जोर पूर्वी यूपी पर लगा दिया है।

    आजमगढ़ से चुनाव लड़ने जा रहे अखिलेश यादव पहली बार इस इलाके से चुनावी मैदान में हैं, जहां लोकसभा की 35 सीटें आती हैं। बीजेपी ने वर्ष 2014 के लोकसभा और वर्ष 2017 के राज्य विधानसभा चुनाव में इस इलाके पर अपना कब्घ्जा किया है। वर्ष 2014 के चुनाव में बीजेपी ने पूर्वी यूपी की 35 में से 32 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2014 के आम चुनाव में जब मोदी लहर में बीजेपी ने पूरे इलाके पर कब्जा कर लिया था तब अखिलेश के पिता और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव आजमगढ़ से 60 हजार वोटों से जीते थे।

    बीजेपी ने अभी यहां से अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है लेकिन ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस सीट से भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को टिकट मिल सकता है। आजमगढ़ में एक बड़ी आबादी यादव और मुस्लिमों की है, इसलिए जातिगत गणित अखिलेश यादव के पक्ष में है। निरहुआ पड़ोस के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं और बीजेपी को आशा है कि उनकी स्टार छवि को भुनाकर आजमगढ़ में कमल खिलाया जा सकता है।

    लोकसभा चुनाव के लिए सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान जारी है। इस बार उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड की ऐसी कई सीटें हैं जहां मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। इन तीनों ही राज्यों में 2014 चुनाव में बीजेपी ने विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया था लेकिन इस बार बिहार में महागठबंधन और यूपी में एसपी-बीएसपी-आरएलडी के गठबंधन की बदौलत इन सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार को कड़ी टक्कर मिलने वाली है।

    यूं तो अमेठी कांग्रेस का गढ़ है और गठबंधन भी यहां से अपना उम्मीदवार नहीं उतार रहा है, फिर भी अमेठी में इस बार मुकाबला कांटे का होगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी ने स्मृति इरानी को यहां से टिकट दिया है। स्मृति ने 2014 में भी इसी सीट से राहुल के खिलाफ चुनाव लड़ा था और उन्हें मात भी मिली थी लेकिन उसके बाद से वह अमेठी में काफी सक्रिय रही हैं। दूसरी ओर राहुल यहां से 3 बार सांसद रह चुके हैं।

    राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) नेता अजित सिंह पहली बार मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। यह सीट जाट बाहुल्य सीट है जो कि आरएलडी का वोटबैंक भी है। वहीं बीजेपी ने यहां से मौजूदा सांसद संजीव बालियान को टिकट दिया है। मुजफ्फरनगर दंगों के बाद 2014 में हुए चुनाव में ध्रुवीकरण और मोदी लहर में यहां से संजीव बालियान जीत गए थे लेकिन इस बार उनके सामने अजित सिंह के रूप में कड़ी चुनौती होगी। एसपी-बीएसपी गठबंधन के साथ अजित सिंह यहां से जाट, मुस्लिम और दलितों के समीकरण को लेकर अपनी जीत का ताना-बाना बुन रहे हैं।

    आरएलडी का गढ़ माने जाने वाली पश्चिमी यूपी की बागपत सीट से पहली बार जयंत चैधरी चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट से उनके पिता अजित सिंह को बीजेपी के सत्यपाल सिंह से 2014 में मात मिली थी। ऐसे में जयंत के सामने इस सीट पर अपने परिवार का खोया हुआ विश्वास लौटाने की चुनौती होगी। बीजेपी ने इस बार भी मौजूदा सांसद सत्यपाल सिंह को ही टिकट दिया है।

    यूपी की अमरोहा सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। यहां से मौजूदा बीजेपी सांसद कंवरसिंह तंवर को इस बार इस सीट दानिश अली से कड़ी चुनौती मिल सकती है। दानिश हाल ही में बीएसपी में शामिल हुए हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने यहां से राशिद अल्वी को टिकट दिया है। अमरोहा में 20 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम आबादी है। इसके अलावा यहां दलित, सैनी और जाट समुदाय के लोग भी हैं।

    उत्तर प्रदेश के यादव परिवार का झगड़ा इस बार लोकसभा चुनाव में फिरोजाबाद सीट पर और ज्यादा साफ नजर आएगा। फिरोजाबाद से इस बार एसपी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव अपनी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ एसपी ने राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव को मैदान में उतारा है। पुराने वोटरों और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच पैठ रखने वाले शिवपाल अपने भतीजे को कड़ी टक्कर देते नजर आएंगे।

    बदाऊं सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाती है और यहां से पिछले 6 चुनाव में पार्टी का सांसद चुना गया है। हालांकि इस बार मुलायम सिंह यादव के भतीजे और मौजूदा सांसद धर्मेंद्र यादव के लिए यहां से जीतना इतना आसान नहीं होगा। उनके खिलाफ बीजेपी ने सवर्णों और गैर-यादव वोटरों को लुभाने के लिए यूपी के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने पूर्व एसपी नेता और इस सीट से चार बार सांसद रह चुके सलीम शेरवानी को टिकट दिया है।