Category: national

  • ‘चौकीदार’ पीएम मोदी की मुहिम का हार्दिक पटेल ने दिया जवाब

    [object Promise]

    अहमदाबाद । ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चौकीदार अभियान का करोड़ों लोग समर्थन कर रहे हैं। पीएम मोदी के इस अभियान के बाद गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने भी चौकीदार के जवाब में ट्विटर पर अपने नाम के आगे ‘बेरोजगार’ जोड़ दिया है। जिसके बाद ट्विटर यूजर्स के बीच हार्दिक पटेल चर्चा का विषय बन गए हैं।

    गौरतलब है कि बीते शनिवार को बीजेपी समर्थकों ने चौकीदार अभियान की शुरुआत की थी। जिसके बाद बीजेपी समर्थक इस अभियान से जुड़ते चले गये और ‘मै भी चौकीदार’ लिखना शुरु कर दिया। पीएम मोदी के अलावा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और कई केंद्रीय मंत्रियों ने ट्विटर पर अपने नाम के आगे चौकीदार लिख लिया है।

    ट्विटर पर अपने नाम के आगे बेरोजगार लिखने से हजारों यूजर्स ने हार्दिक पटेल का समर्थन किया और बेरोजगारी पर जमकर डिबेट भी की। हार्दिक पटेल के इस कदम से यही समझा जा रहा है कि वह देश में बेरोजगारी की समस्या की तरफ लोगों का ध्यान खींचना चाह रहे हैं।

  • बहस होने के बाद CRPF जवान ने अपने 3 साथी जवानों को मारी गोली

    [object Promise]

    नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के एक शिविर में बहस होने के बाद सीआरपीएफ के एक जवान ने बुधवार को कथित तौर पर गोली चलाई जिसमें उसके तीन साथी जवानों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि ऊधमपुर के बट्टल बलियान इलाके में सीआरपीएफ के 187वें बटालियन शिविर में यह घटना रात लगभग दस बजे उस समय हुई जब कांस्टेबल अजित कुमार ने अपनी सर्विस राइफल से अपने तीन सहयोगियों पर गोली चला दी।

    अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवानों की मौत हो गई और कुमार ने खुद को भी गोली मार ली और उसे एक सैन्य अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    उन्होंने बताया कि कुमार उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला है। मृतकों की पहचान राजस्थान के रहने वाले हेड कांस्टेबल पोकरमाल आर, दिल्ली के योगेन्द्र शर्मा और हरियाणा के उमेद सिंह के रूप में हुई है।

    उन्होंने बताया कि ऐसा बताया जा रहा है कि जवानों के बीच विवाद होने के बाद गोली चलाई गई। सीआरपीएफ और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

  • मोदी की पूरी कैबिनेट को ही ‘चौकीदार’ बना दिया…कांग्रेस के एक नारे ने !

    [object Promise]

    नई दिल्ली। कांग्रेस के एक नारे ने कि चौकीदार चोर है भाजपा और मोदी सरकार को इतना परेशान किया कि उसे अपनी पूरी कैबिनेट या कहे पूरी सरकार और पार्टी को ही चौकीदार बनाना पड़ गया है। ट्विटर पर तमाम केंद्रीय मंत्रियों जैसेकि, राजनाथ सिंह, जितेंद्र सिंह, किरन रिजूजू, राधामोहन सिंह, विजय गोयल, डॉक्टर हर्षवर्धन,  दिल्ली भाजपा मनोज तिवारी, महेश गिरी, रमेश बिधूड़ी, मीनाक्षी लेखी, प्रवेश वर्मा, नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता और विधायक ओपी शर्मा ने भी अपने नाम से पहले चौकीदार शब्द जोड़ लिया है।

    केंद्रीय मंत्रियों के साथ कई प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों ने भी अपने नाम से पहले चौकीदार जोड़ लिया है। यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपने ट्विटर हैंडल पर चौकीदार शब्द जोड़ने के बाद उन्हें और भाजपा को सपोर्ट करने वाले लोग लगातार अपने नाम के साथ यह शब्द जोड़ रहे हैं। कोई नाम के पहले तो कोई बाद में चौकीदार जोड़ रहा है। ट्विटर पर कई लोग तो ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपने नाम के साथ लगे उपनाम को हटाकर उसकी जगह चौकीदार जोड़ लिया है। वहीं कुछ लोगों ने अपने नाम को बदलकर चौकीदार ही कर लिया है।

    जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे अपने नेता के समर्थन का तरीका बदलता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थकों ने उन्हें समर्थन देने के लिए भी नया तरीका अपना लिया है। सोशल मीडिया पर पर मोदी को समर्थन देने लिए तमाम भाजपा कार्यकर्ता अपने नाम से पहले चौकीदार शब्द जोड़कर एक नया मुहिम छेड़ दी है।

    हम यहां यह भी बता दें कि पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि देश के लोग प्रधानमंत्री नहीं चौकीदार चुन रहे हैं। लेकिन मोदी सरकार के कार्यकाल खत्म होते होते फ्रांस से किए गए लड़ाकू विमान राफेल के सौदे में तथाकथित घोटाले का आरोप लगाकर कांग्रेस ने नया नारा गढ़ा कि देश का चौकीदार चोर है। अब उसी को काट देने के लिए भाजपा और मोदी सरकार नया नारा गढ़ा है देश का हर नागरिक चौकीदार है। जिसकी शुरूआत मोदी सरकार के हर मंत्रियों नेताओं ने अपने नाम से पहले चौकीदार लगाकर किया है।

    फिलहाल भाजपा इस नारे को देकर कांग्रेस के जवाब के रूप में अपने बचाव में आकर सामने खड़ी है। अब समय बताएगा कि इस नारे से उसे कितना लाभ होने वाले लोकसभा चुनावों में मिलेगा।

  • प्रमोद सावंत संभालेंगे पर्रिकर की विरासत

    [object Promise]

    नई दिल्ली। मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा में अगले मुख्यमंत्री पद के लिए तस्वीरें लगभग साफ हो गई हैं. गोवा विधानसभा के स्पीकर प्रमोद सावंत को राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. वहीं महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी के सुनील धवलीकर और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विजय सरदेसाई को गोवा का उप-मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम सोमवार रात में ही आयोजित किया जा सकता ।

    पर्रिकर के अंतिम संस्कार के बाद भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और विधानसभा स्पीकर प्रमोद सावंत सहित गोवा के बीजेपी विधायक बैठक के लिए पणजी के होटल पहुंचे।

    [object Promise]
    विधानसभा स्पीकर प्रमोद सावंत

    40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में अभी 36 विधायक हैं. कांग्रेस के 14 विधायक हैं, वहीं बीजेपी के पास 12 विधायक हैं. राज्य सरकार को गोवा फॉरवर्ड पार्टी, महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी के तीन-तीन और 3 स्वतंत्र उम्मीदवारों का समर्थन मिला हुआ है।

    गोवा बीजेपी प्रमुख विनय तेंदुलकर ने विधानसभा स्पीकर प्रमोद सावंत के अगले मुख्यमंत्री बनने को लेकर कहा, ‘ऐसे मेरा भी नाम आ रहा है, सबका नाम आ रहा है, ऐसे तो नाम आते रहेंगे, अभी विधायत बैठेंगे और निर्णय करेंगे, आज तो पक्का हो जाएगा।

    बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और प्रमोद सावंत सहित गोवा के बीजेपी विधायक बैठक के लिए पणजी के होटल में पहुंचे।

  • सुबह टहलने निकले बसपा नेता को गोलियों से भूना

    [object Promise]

    नई दिल्ली। गाजियाबाद जिले में बदमाशों ने बसपा नेता को मार कर दिनदहाड़े हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बसपा नेता सुबह मॉर्निंग वॉक पर घर से निकले थे। घर से थोड़ी दूरी पर कार पर सवार 6 बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया।

    गाजियाबाद में दिल्ली-यूपी बॉर्डर थाना इलाके की उत्तरांचल विहार कॉलोनी में यह वारदात हुई।

    दरअसल, बेहटा हाजीपुर गांव के रहने वाले बहुजन समाज पार्टी के नेता शब्बर जैदी रोजाना की तरह करीब सुबह छह बजे सैर पर निकले थे।

    इसी दौरान घर से महज 200 मीटर दूर कार सवार छह बदमाशों ने उन्हें गोलियों से भून डाला। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

    परिजनों ने रंजिश होने से इंकार किया है। बताया जा रहा है कि वो फिलहाल प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे थे।

    घटना की जानकारी मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    एसपी ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे हैं। उनका कहना है सीसीटीवी दिखाकर परिजनों से बदमाशों की पहचान कराई जाएगी।

  • रमन के दामाद विदेश भागने की आशंका, दो बड़े मामले में हुई लिखित शिकायत

    [object Promise]

    रायपुर । प्रदेश के पूर्व सीएम रमन सिंह के दामाद डॉ. पुनीत गुप्ता को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। उनके खिलाफ दो मामले में शिकायत की गई है। एसपी से हुई पहली लिखित शिकायत में कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए उनके विदेश भागने की आशंका के चलते पासपोर्ट जब्त करने की बात कही गई है।

    इसमें कहा गया है कि उनके खिलाफ चल रही कार्रवाई के चलते गुप्ता के छत्तीसगढ़ या देश से बाहर भागने की आशंका है, इसलिए उनका पासपोर्ट जब्त किया जाए ताकि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई त्वरित गति से चल सके। छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल के रजिस्टार के पास हुई दूसरी लिखित शिकायत में गुप्ता के मेडिकल स्नातकोत्तर मान मापदंड पूरे किए बगैर स्नातकोत्तर उपाधि दिए जाने की बात कही गई है।

    इसमें सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी में स्नातकोत्तर उपाधि देने में नियमों का भारी उल्लंघन करने की बात कही गई है। इसमें उनके स्नातकोत्तर उपाधि और रजिस्ट्रेशन के रद्द करने की मांग की गई है। दोनों मामले में शिकायत होने से पूरे प्रदेश में हलचल मची हुई है। ये दोनों शिकायत डॉक्टर राकेश गुप्ता और नितिन सिन्हा ने लिखित में की है।

  • अभिनेता से राजनेता बने इस एक्टर ने लोकसभा चुनाव न लड़ने का किया ऐलान

    [object Promise]

    अहमदाबाद । अभिनेता से राजनेता बने जाने माने फिल्म कलाकार और पिछले चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृहराज्य गुजरात की अहमदाबाद-पूर्व लोकसभा सीट पर भाजपा की टिकट पर जीते परेश रावल ने आज साफ तौर पर कहा कि वह अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

    उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव नहीं लडऩे के निर्णय के बावजूद वह प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन जारी रखेंगे और भाजपा के समर्थक बने रहेंगे। उनकी उम्मीदवारी को लेकर जारी अटकलों के बीच आज उन्होंने एक ट्विट कर कहा, ‘मै मीडिया और अपने मित्रों से आग्रह करता हूं कि वे मेरे नामांकन के बारे में अटकलें न लगायें।

    मैने पार्टी को महीनों पहले लोकसभा चुनाव न लडऩे के अपने फैसले से अवगत करा दिया था। हालांकि मै भाजपा का एक स्वामीभक्त सदस्य और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कट्टर समर्थक बना रहूंगा।’ ज्ञातव्य है कि भाजपा ने गुजरात की एक सीट गांधीनगर के लिए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को उम्मीदवार बनाने की पहले ही घोषणा कर रखी है और बाकी 25 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा भी जल्द ही होने की संभावना है।

    श्री रावल के प्रति उनके संसदीय क्षेत्र में कथित नाराजगी के चलते पहले से ही इस तरह की अटकलें थी कि इस बार उन्हें मैदान में नहीं उतारा जाएगा।

  • मैं चौकीदार नहीं हो सकता क्योंकि मैं ब्राह्मण हूं: भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी

    [object Promise]

    नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने बीते रविवार को कथित तौर पर जातिवादी टिप्पणी की, जब उन्होंने कहा कि वह चौकीदार नहीं हो सकते क्योंकि वह एक ब्राह्मण थे.

    17 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े भाजपा नेताओं ने ट्विटर पर अपने नाम के आदे ‘चौकीदार’ शब्द जोड़ा था. पार्टी ने सोशल मीडिया पर मैं भी चौकीदार अभियान भी शुरू किया, जिसमें लोगों से इसमें शामिल होने का आग्रह किया गया. भाजपा ने कांग्रेस के ‘चौकीदार चोर है’ के नारे का मुकाबला करने के लिए ये अभियान शुरू किया.

    के मुताबिक एक तमिल समाचार चैनल, थांथी टीवी को दिए एक साक्षात्कार में स्वामी से पूछा गया कि उन्होंने ट्विटर पर अपने नाम के आगे ‘चौकीदार’ शब्द अभी तक क्यों नहीं जोड़ा है. इस पर उन्होंने कहा, ‘मैं ब्राह्मण हूं. मैं चौकीदार नहीं बन सकता. मैं उन्हें सिखाऊंगा और उसके अनुसार, मैं चौकीदार के लिए काम करूंगा.

    चौकीदार शब्द को अपने नाम के आगे जोड़ने से एक दिन पहले, मोदी ने ट्वीट किया था कि जो लोग भ्रष्टाचार, गंदगी, सामाजिक बुराइयों से लड़ रहे हैं, वे चौकीदार हैं. उन्होंने ट्वीट किया था, ‘आपका चौकीदार दृढ़ है और राष्ट्र की सेवा कर रहा है. लेकिन, मैं अकेला नहीं हूं. भ्रष्टाचार, गंदगी, सामाजिक बुराइयों से लड़ने वाला हर कोई चौकीदार है. भारत की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत करने वाला हर कोई चौकीदार है. आज, हर भारतीय कह रहा है- मैं भी चौकीदार.’

  • सपना चौधरी का कांग्रेस में शामिल होने से साफ इनकार, बोलीं- ना पार्टी में, ना करूंगी प्रचार

    [object Promise]

    चंडीगढ़ ।  डांसर सपना चौधरी ने अब साफ कर दिया है कि वह फिलहाल किसी भी पार्टी से जुड़ी नहीं हैं। कांग्रेस में जाने की अटकलों को खारिज करते हुए सपना ने दो टूक कहा कि ना तो वह अभी किसी पार्टी से जुड़ी हैं और ना ही आने वाले चुनाव में किसी के लिए प्रचार करेंगी। एक प्रेस वार्ता में सपना चौधरी ने अचानक यह बयान देकर सबको चौंका दिया

    रविवार को एक प्रेस वार्ता में सपना ने दो टूक कहा कि ना तो वह अभी कांग्रेस में शामिल हुईं हैं और ना ही आगे अभी किसी पार्टी में शामिल होने की उनकी कोई योजना है।बता दें कि एक दिन पहले ही यह चर्चा सियासी गलियारों में काफी तेज हुई थी कि सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल हो गई हैं।

    इतना ही नहीं यह भी अटकलें लग रही थीं कि मथुरा से कांग्रेस सपना चौधरी को हेमामालिनी के खिलाफ उतार सकती है। हालांकि बाद में कांग्रेस ने मथुरा से किसी और उम्मीदवार को मैदान में उतारकर इन अटकलों को खारिज कर दिया था। हालांकि इसके बाद भी माना जा रहा था कि सपना को कांग्रेस किसी और सीट से मैदान में उतार सकती है।

  • पहला लोकपाल देेश को मिल गया , जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष ने ली शपथ

    [object Promise]

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस पीसी घोष आज देश के पहले लोकपाल बन गए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें शपथ ग्रहण करवाई।जस्टिस पी. सी. घोष वर्तमान में राषट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्‍य रह चुके हैं। जस्टिस घोष को मानवाधिकार कानूनों के जानकार के तौर पर भी जाना जाता है।

    आपको बता दें कि लोकपाल केंद्रीय सतर्कता आयोग के साथ मिलकर काम करेगा।  न्यायमूर्ति घोष को 19 मार्च को देश का पहला लोकपाल नियुक्त किया गया था। आज शपथ ग्रहण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और चीफ जस्टिस रंजन गोगोई भी मौजूद थे।

    जस्टिस घोष इससे पहले आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस और सुप्रीम कोर्ट के जज रह चुके हैं। जस्टिस घोष वर्तमान में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य भी हैं और मानवाधिकार कानूनों के जानकार के तौर पर उन्हें माना जाता है।

    एक आधिकारिक आदेश के अनुसार सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की पूर्व प्रमुख अर्चना रामसुंदरम, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्य सचिव दिनेश कुमार जैन, महेंद्र सिंह और इंद्रजीत प्रसाद गौतम को लोकपाल का गैर न्यायिक सदस्य नियुक्त किया गया है जबकि न्यायमूर्ति दिलीप बी भोंसले, न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार मोहंती और न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी को भ्रष्टाचार निरोधक निकाय का न्यायिक सदस्य नियुक्त किया गया है।