Category: national

  • PM MODI का विपक्ष पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, जानिये PM मोदी की पटना रैली की 10 बड़ी बातें !

    [object Promise]

    पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायुसेना के विशेष विमान से आज बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। वह आज यहां लोकसभा चुनाव अभियान का बिगुल फूंक रहे हैं। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित हो रही इस रैली को संकल्प रैली का नाम दिया गया है। इस रैली को पीएम मोदी के साथ बिहार के मुख्यमंत्री कुमार, उप मुख्यमंत्री मोदी, केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान समेत राजग के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। यह पहला मौका है जब पीएम मोदी और नीतीश कुमार ने एक साथ किसी चुनावी रैली को संबोधित किया।

    रैली में पीएम मोदी की 10 बड़ी बातें संकल्प रैली के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर बरसे। मोदी ने एयर स्ट्राइक का जिक्र कर कहा कि कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टी इस मौके पर ऐसी बातें बोल रही हैं, जिन पर पाकिस्तान में तालियां बजती हैं। उन्होंने कहा- कांग्रेस और उनके सगयोगियों से जानना चाहता हूं कि वो क्यों हमारे जवानों का मनोबाल तोड़ने में लगे हैं। वे क्यों ऐसे बयान दे रहे हैं जिससे दूसरे देश में तालियां बज रही है। नया देश नई नीति और रीति के साथ आगे बढ़ रहा है.. भारत अब जवानोें की शहादत का चुन-चुन कर हिसाब लेता है।

    पटना रैली की 10 बड़ी बातें 

    •  रैली में पीएम मोदी ने कहा कि जब आतंक की फैक्ट्री चलाने वालों के खिलाफ एक सुर से बात करने की ज़रूरत थी, तब दिल्ली में 21 पार्टियां मिलकर मोदी के खिलाफ, केंद्र की NDA सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने के लिए इकट्ठी हुईं थी.
    •   पीएम मोदी ने कहा कि आज विपक्ष में चौकीदार को गाली देने का कम्पटीशन चल रहा है. उन्होंने आप आश्वस्त रहिए, आपका ये चौकीदार पूरी तरह से चौकन्ना है.
    •  आपका प्रधानसेवक होने के नाते मुझे कईं बार बिहार आने का मौका मिला है. मुझे ये देखकर खुशी होती है कि नितीश बाबू जैसे कर्मठ, शालीन और गरीबों की चिंता करने वाले व्यक्तित्व ने कैसे बिहार को उस पुराने दौर से बहार निकालकर एक नई दिशा दी है.
    •   गरीब के लिए जितने भी फैसले लेने हैं, डंके की चोट पर लिए जा रहे हैं। आगे भी ऐसा होता रहेगा। केंद्र की एनडीए सरकार ने करीब 50 करोड़ गरीबों को 5 लाख रुपये की मुफ्त ईलाज की योजना से जोड़ा है। हमारी उपलब्धियां तभी संभव हुई हैं क्योंकि आपने मजबूत सरकार चुनी है.
    •  पिछले पांच साल में जितने काम हुए हैं, यदि देश में महामिलावट वाली सरकार होती तो ये सब काम न हो पाते.
    •  सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने भारत के 850 लोगों को जेल से रिहा किया.
    •  . वे कहते हैं कि आओ मिलकर मोदी को खत्म करें और मोदी कहता है कि आओ हमसब एक होकर आतंकवाद को खत्म करें.
    •  अब भारत अपने वीर जवानों के बलिदान पर चुप नही बैठता, चुन-चुन कर हिसाब लेता है.
    •   जब अटल जी प्रधानमंत्री थे, तो कई योजनाएं शुरू की, कांग्रेस ने कामों की रफ्तार थीमी कर दी.
    •   मैं नीतीश जी को बधाई देता हूं कि आज बिहार के हर घर में बिजली पहुंचाने का काम कर रहे हैं. पटना और पूरे बिहार को नई दिशा देने का काम किया गया. पहले बिहार में चारे के नाम पर क्या-क्या हुआ है.

  • वीडियो: अफगानी भाईजान ने जाबांज अभिनन्दन को किया सैल्यूट, पाकिस्तानियों की जमकर उड़ाई खिल्ली, आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पायेंगे

    [object Promise]

    भारत द्वारा पाकिस्तान पर बनाए गए चैतरफा दबाव के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की स्वदेश वापसी हो रही है। प्रत्येक भारतीय अपने वीर जवान के लौटने का पलकें बिछाकर इंतजार कर रहा है।

    अभिनंदन की बहादुरी केवल भारतवासियों को ही नहीं बल्कि अफगानिस्तानियों को भी अपना कायल बना चुकी है। हंसते-हंसते पाकिस्तानियों की क्लास लेने वाले अफगानी भाईजान ने फिर से एक वीडियो साझा किया है और इस बार उन्होंने पाक को बहुत काम की हिदायत दी है। इस बीच बताते चले अभिनंदन को लेने के लिए के चेन्नई से उनके माता-पिता जब फ्लाइट से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंते तो लोगों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया.।

    अभिनंदन की बहादुरी ने न केवल भारतीयों को ही नहीं बल्कि अफगानिस्तानियों को भी अपना मुरीद बना लिया है। भारतीय पायलट अभिनंदन की वतन वापसी पर अफगानी भाईजान ने खुशी व्यक्त की है और उन्हें सैल्यूट भी किया है।

    वीडियो में अफगानी भाईजान भारतीय पायलट अभिनंदन के बारे में कह रहा है कि, जो अपना सिर अपने हाथ में लेकर पाकिस्तान में घुस गया, मैंने जिंदगी में ऐसा व्यक्ति कभी नहीं देखा है, ये शख्स किस मिट्टी का बना हुआ है! काश ये मेरे देश में पैदा होता।

    उसकी आंखों में ना कोई खौफ है, ना कोई शिकस्त और दुश्मन के देश में ऐसे बात कर रहा है जैसे वह अपने घर में हो। मैं आपको दिल से सैल्यूट करता हूं और उस शेरनी मां को भी मैं सैल्यूट करता हूं जिसने ऐसे बेटे को जन्म दिया है।

    अफगानी भाईजान ने पाकिस्तान को हिदायत दी है कि दूसरे देशों से पैसे भीख मांगकर फिदायीन हमलावर बनाने में ना खर्च ना करें। यूट्यूब पर अफगान भाईजान नाम से बनाए गए एक चैनल पर आपको कई ऐसे वीडियो मिल जाएंगे ।

    जिसमें अफगानी भाईजान पाकिस्तानियों की खिल्ली उड़ाते हुए दिखाई दे रहा हैं। भारत की पाक में एयर स्ट्राइक पर भी अफगानिस्तानियों ने खुशी मनाई थी। अगर आपने ये वीडियो अब तक नहीं देखे हैं तो एक बार जरूर देखिए।

  • भारत में कुछ लोगों को लगा है ‘एयर स्ट्राइक का सदमा’ : पीएम मोदी

    [object Promise]
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय वायु सेना की एयर स्ट्राइक का सुबूत मांगने वालों पर जमकर बरस रहे हैं। मध्य प्रदेश में मंगलवार को एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने दशकों तक इस देश में राज किया वो आज हमारी सेना पर शक कर रही है।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के धार में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकियों और आतंक के सरपरस्तों को डंके की चोट पर कह दिया है कि अब उनके सामने सुधरने के अलावा कोई चारा नहीं।
    और अगर वो फिर भी नहीं सुधरेंगे तो क्या होगा ये भी उन्हें बता दिया गया है। पूरी दुनिया ने कह दिया है कि हिंदुस्तान ने जो किया वो सही किया लेकिन हमारे देश का दुर्भाग्य है कि यहाँ कुछ ऐसे लोग है जिन्हें ऐसा नहीं लगता।
    जिस पार्टी ने सबसे लंबे समय तक देश पर शासन किया, जिस पार्टी के नेताओं ने हमारी पराक्रमी सेना के हाथ बांधकर रखे, उसके नेता अब हमारे वीर जवानों के सामर्थ्य पर सवाल उठा रहे हैं। इसमें भी मध्य प्रदेश के एक नेता बहुत आगे नज़र आ रहे हैं।
    आज सुबह ही इन महाशय ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले को दुर्घटना करार दिया है, यानि एक्सीडेंट। यानि एक हादसा, जो बस हो गया। यही इनकी मानसिकता है। आतंकियों को बचाने के लिए, उनका पक्ष लेने के लिए अब ये उनके द्वारा किए गए हमले को, सिर्फ एक हादसा बता रहे हैं।
    आतंकियों को बचाने के लिए, उनका पक्ष लेने के लिए अब वो उनके द्वारा किये गए हमले को एक हादसा कह रहे है। नामदार परिवार के ये वही खास सिपहसालार हैं, जिन्हें आतंक को बढ़ावा देने वाले शांति दूत नजर आते हैं।
    ये वही महोदय हैं, जिनको दुनिया का सबसे बड़ा आतंकी ओसामा भी शांतिदूत लगता था। यही वो महाशय हैं जिन्होंने मुंबई के दर्दनाक आतंकी हमले में भी पाकिस्तान को क्लीन चिट दे दी थी और जांच की दिशा को ही भटकाने का प्रयास किया था।
    क्या ऐसी कांग्रेस से हम उम्मीद कर सकते हैं कि वो आतंक के सरपरस्तों को खत्म करेगी? नहीं। आतंकवाद के खिलाफ नरमी के इसी कांग्रेसी रवैये की वजह से पहले आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब नहीं मिल पाया।
    एयर स्ट्राइक पाकिस्तान में हुई लेकिन सदमा भारत में बैठे कुछ लोगों को लगा है। भारत भर में महा-मिलावट करने वाले लोग अब अंतर्राष्ट्रीय महा-मिलावट करने में लगे हैं। सिर्फ अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए पाकिस्तान के साथ मिलकर महा-मिलावट कर रहे हैं।
    उन्होंने आगे कहा कि यहां ये लोग मोदी को गाली देते हैं, और वहां पाकिस्तान में इनके लिए तालियां बजती हैं। वहां के अखबारों की हेडलाइंस इनके बयानों से भरी पड़ी हैं, वहां के टीवी चैनलों पर इनके ही चेहरे दिखाई पड़ते हैं।
    जब एयर-स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की बोलती बंद हो गई, पूरे विश्व में अलग थलग पड़ गया तो उसकी इज्जत बचाने के लिए यही महा-मिलावटी लोग सामने आए। कोई सबूत मांगने लगा, तो कोई आतंकियों की लाशों की संख्या पूछने लगा और तो और ये लोग पाकिस्तान को ही शांति का दूत बताने लगे।
    आपने देखा होगा कि यह अंतर्राष्ट्रीय महा-मिलावट एक सुर में राग अलाप रही है। आज जब आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में देश एक हो रहा है तब ये लोग देश को भ्रमित कर इस लड़ाई को कमजोर करना चाहते हैं।
    अपनी योजनाओं को बताते हुए पीएम मोदी बोले हर क्षेत्र में हमारी सरकार पूरी ईमानदारी से काम कर रही है। गरीबों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सुनिश्चित करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी आयुष्मान भारत योजना हमारी सरकार ने लागू की है।
    देश के इतिहास में पहली बार हर गरीब परिवार को मुफ्त में गैस सिलेंडर देने की योजना हमारी सरकार ने बनाई। देश के इतिहास में गरीब परिवारों को अपना शौचालय देने के लिए स्वच्छ भारत अभियान हमने शुरू किया।
    आज मैंने पीएम श्रम योगी मानधन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत मेहनत से अपनी आजीविका कमाने वाले करीब 42 करोड़ कामकार भाई-बहनों को 60 साल बाद 3,000 रुपये की पेंशन मिलेगी।
    किसानों के नाम पर इन्होंने वोट मांगे थे। इन्होंने कहा था 10 दिन के भीतर पूरा कर्ज माफ कर देंगे। जिनको ये नहीं पता कि पेड़ और झाड़ में क्या फर्क होता है, वो खेती किसानी का विशेषज्ञ बनकर यहां के लोगों से बड़े-बड़े वायदे कर रहे थे।
    हमारी सरकार ने आदिवासियों के हित को भी हमेशा सर्वोपरि रखा है। वनधन योजना के माध्यम से ये सुनिश्चित किया जा रहा है कि, जंगल से जो आप उपज लेते हैं उसकी बेहतर कीमत आपको मिल पाए।
    वन उपज में मूल्य वृद्धि करने के लिए वनधन केंद्र बनाए जा रहे हैं। देश की आज़ादी से लेकर देश के विकास में आदिवासी नायकों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। भाजपा सरकार, इस योगदान को सम्मान देने का काम भी कर रही है। आज़ादी की लड़ाई में जिन आदिवासी बेटे-बेटियों ने बलिदान दिया है, उनकी याद में देशभर में स्मारकों का निर्माण हो रहा है।

  • वीके सिंह का दिग्विजय सिंह से सवाल – राजीव गांधी की हत्या एक हादसा थी या आतंकी घटना ? 

    [object Promise]
    रांची। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह नेता पुलवामा आतंकी हमले को हादसा बताकर घिर गए हैं. दिग्विजय के इस बयान की जमकर आलोचना हो रही है. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए उनसे सवाल पूछा- मैं दिग्विजय सिंह जी से पूछना चाहता हूं कि राजीव गांधी की हत्या हादसा थी या आतंकी घटना?
    इस दौरान वीके सिंह ने यह भी कहा कि अनुमान के तौर पर भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक में 250 आतंकी मारे गए हैं। रांची में पत्रकारों ने बात करते हुए वीके सिंह ने कहा, मैं पूरे सम्मान के साथ दिग्विजय सिंह से पूछना चाहता हूं कि राजीव गांधी की हत्या एक दुर्घटना थी या आतंकी घटना?
    मेरे इस सवाल का वह जवाब दे दें, बाकी बाद में बात में करेंगे।
    वीके सिंह के अलावा प्रकाश जावड़ेकर ने भी दिग्विजय सिंह के बयान की आलोचना की. उन्होंने कहा, कांग्रेस को क्या हो गया है? देश की जनभावना से एकदम उलट बात करते हैं. सेना की जानकारी को झुठला रहे हैं. ऐसा किसी लोकतांत्रिक देश में नहीं होता जहां सेना पर ही भरोसा नहीं किया जाता।
    आपको बता दें दिग्विजय सिंह ही नहीं, नवजोत सिंह सिद्धू, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी, कांग्रेस नेता पी चिदंबरम, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और एचडी कुमारस्वामी समेत विपक्ष के कई नेता सरकार से एयर स्ट्राइक को लेकर सवाल पूछ चुके हैं और मोदी सरकार से एयर स्ट्राइक के सबूत देने की मांग की है।
    ००

  • BJP की वेबसाइट पर हैकर्स का अटैक, डाउन हुई साइट

    [object Promise]
    नईदिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ऑफिशियल वेबसाइट हैक होने की खबर है. साइट अब खुल नहीं रही है. जानकारी के मुताबिक पहले वेबसाइट हैक हुई, फिर वेबसाइट ऑफलाइन हो गई. हालांकि, अभी तक बीजेपी की ओर से वेबसाइट को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
    जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे जब बीजेपी की वेबसाइट बीजेपी.ओआरजी को खोला गया, तो इसमें पीएम मोदी और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल का एक वीडियो नजर आ रहा था. इसी के साथ वेबसाइट पर कुछ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था. कुछ ही देर बाद साइट ऑफ लाइन हो गई और एरर का मैसेज दिखने लगा।
    बीजेपी की ऑफिशियल साइट हैक होने की बात कांग्रेस की सोशल मीडिया और कम्युनिकेशन सेल इंचार्ज दिव्य स्पंदना (राम्या) ने भी अपने ट्विटर पेज पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा, भाइयो और  बहनो! अगर आपने अभी तक बीजेपी की वेबसाइट चेक नहीं की है, तो देख लीजिए. आप बहुत कुछ मिस कर रहे हैं।
    बीजेपी की ऑफिशियल साइट हैक होने की बात कांग्रेस की सोशल मीडिया और कम्युनिकेशन सेल इंचार्ज दिव्य स्पंदना (राम्या) ने भी अपने ट्विटर पेज पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा, भाइयो और  बहनो! अगर आपने अभी तक बीजेपी की वेबसाइट चेक नहीं की है, तो देख लीजिए. आप बहुत कुछ मिस कर रहे हैं।

  • इंटरनैशनल खेल आयोजनों की मेजबानी से हाथ धोना पड़ सकता है भारत को

    [object Promise]

    नई दिल्ली। वैश्विक खेलों में भारत के आयोजन अधिकार निलंबित करने के अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति के फैसले का असर अब नजर आने लगा है। भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली में हुए निशानेबाजी विश्व कप के लिए पाकिस्तानी शूटर्स और उनके कोच को वीजा न देने के फैसले के बाद आईओसी ने यह फैसला किया था।

    भारत के इस फैसले से वैश्विक खेलों में भारत की मेजबानी के प्रति सख्त हो गया है। इसके बाद भारत में अंतरराष्ट्रीय खेल अब लगभग ठहर गए हैं। इसके साथ ही कुछ बड़े खेल आयोजनों पर भी इसका असर दिख सकता है। आने वाले महीनों में भारत को कुछ और वैश्विक खेल आयोजनों की मेजबानी से हाथ धोना पड़ सकता है।

    चूंकि सरकार आने वाले आम चुनावों से पहले आईओसी को यह लिखित आश्वासन देने के लिए तैयार नहीं दिख रही कि वह सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों को वीजा देगी। ऐसे में अभी कुछ और बड़ी मेजबानियां गंवानी पड़ सकती हैं।

    शुरुआत करें तो कुश्ती की वैश्विक संस्था- यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने संकेत दिया है कि वह इस साल जुलाई में होने वाली जूनियर एशियन चैंपियनशिप की मेजबानी छीन सकता है। इसके साथ ही उसने सभी देशों के संघों को भारतीय कुश्ती संघ से संबंध तोड़ने और उसे कोई मेजबानी न देने को कहा है। इसी तरह इस साल जून में भुवनेश्वर में होने वाले हॉकी सीरीज फाइनल्स- जो एक ओलिंपिक क्वॉलिफाइंग इवेंट है के आयोजन पर भी संकट दिख रहा है।

    अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन के अधिकारी आईओसी को यह समझाने का प्रयास कर रहे हैं कि इस इवेंट के आयोजन अधिकार कायम रखे जाएं। अध्यक्ष नरेंदर बत्रा भारतीय ओलिंपिक असोसिएशन के भी अध्यक्ष हैं। ऐसे में वरिष्ठ प्रशासक बत्रा इस परिस्थिति से निपटने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।

    हालांकि इस समस्या का जल्द कोई समाधान निकलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया को भी 17 से 22 जुलाई के बीच ओडिशा में होने वाले कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप्स की मेजबानी को लेकर चिंता है। इस इवेंट में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है।

  • हमले से पहले आतंकी कैम्प में 300 मोबाइल फोन के ऐक्टिव थे : NTRO

    [object Promise]

    नई दिल्ली। भारतीय खुफिया विभाग की अहम हिस्सा एनटीआरओ यानि नेशनल टेक्निकल रीसर्च आर्गनाइजेशन ने दावा किया है कि जिस समय भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट स्थिति आतंकी शिविरों पर हमला किया है उस समय कैंप में 3 00  मोबाइल फोन सक्रिय थे। एक समाचार एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि वायु सेना को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के शिविर में हमले की अनुमति मिलने के बाद नैशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (एनटीआरओ) ने सर्विलांस शुरू किया था।

    पाकिस्तान के बालाकोट स्थित आतंकी शिविरों पर एयर फोर्स के हवाई हमले में कितने आतंकवादी मारे गए, इस सवाल को लेकर जहां सत्ता और विपक्ष आमने-सामने आ गया है, वहीं भारतीय खुफिया एजेंसियों की तकनीकी सर्विलांस से एक बड़ा खुलासा हुआ है। सर्विलांस के मुताबिक, आतंकी कैम्प में 300 मोबाइल फोन के ऐक्टिव होने की जानकारी सामने आई है, जिसने सीधे तौर पर संकेत दिए हैं कि वहां कितने आतंकी रह रहे थे।

    सूत्रों ने यह भी बताया कि अन्य खुफिया एजेंसियों ने भी एनटीआरओ की इस जानकारी की पुष्टि की थी। हालांकि, आधिकारिक रूप से हवाई हमले में मारे गए आतंकियों की संख्या को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, वायु सेना चीफ बी. एस. धनोआ ने भी सोमवार को कोयंबटूर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि शवों को गिनना हमारा काम नहीं। धनोआ ने कहा, ‘हम टारगेट हिट करते हैं, शवों को नहीं गिनते। हम सिर्फ यह देखते हैं कि टारगेट हिट किया है नहीं। हां, हमने हिट किया।’

    उल्लेखनीय है कि वायु सेना के मिराज 2000 ने पुलवामा अटैक के बाद बालाकोट में आतंकी शिविरों पर एयर स्ट्राइक किया था। सूत्रों ने बताया, ‘तकनीकी सर्विलांस के दौरान यह जानकारी सामने आई कि कैम्प में करीब 300 मोबाइल फोन ऐक्टिव नजर आए थे, जिसके कुछ दिन बाद एयर स्ट्राइक हुआ था। कैम्प को आईएएफ के फाइटर जेट ने हवाई हमले में उड़ा दिया था।’

  • मोदी का दावा फिर आएगी देश में बीजेपी की सरकार

    [object Promise]

    गुजरात /जामनगरप्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर है। जब से पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की गई है तब से प्रधानसेवक मोदी के भाषणों में वीररस की जलक ज्यादा दिखने को मिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे। आज पीएम ने यहां सबसे पहले जामनगर में कई प्रोजेक्ट की शुरुआत की। इस दौरान उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल भी उपस्थित रहे। पीएम मोदी जामनगर पहुंचकर कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। वे गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री उमिया धाम मंदिर की नींव भी रखेंगे। उन्होंने बताया कि मोदी पांच मार्च को शिक्षण भवन और विद्यार्थी भवन की नींव रखने के लिए गांधीनगर के अडालज में अन्नपूर्णा धाम ट्रस्ट भी जाएंगे। प्रधानमंत्री सौराष्ट्र क्षेत्र में जामनगर से अपने दो दिवसीय दौरे का आरंभ करेंगे जहां वह 750 बेड वाला गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल राष्ट्र को समर्पित करेंगे और उसके पीजी हॉस्टल का उद्घाटन करेंगे।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गांधीनगर के अदलाज में नवनिर्मित मंदिर में माता अन्नपूर्णा के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। श्री अन्नपूर्णाधाम ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी। आयोजकों ने कहा कि प्रधानमंत्री आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिये मंदिर परिसर में 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्रशिक्षण सह छात्रावास के लिये आधारशिला भी रखेंगे। न्यासियों ने बताया कि मंदिर के निर्माण में साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत आयी है। ट्रस्ट में पाटीदार समुदाय के उपसमूह लेउवा पटेल शामिल हैं।

    मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मोदी के आने की जानकारी देते हुए राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और ट्रस्ट के प्रमुख नरहरी अमीन ने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के अलावा राज्य के राज्यपाल ओ पी कोहली, मध्य प्रदेश की राज्यपाल एवं गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल भी शामिल होंगे। अमीन ने कहा कि छात्रावास सह प्रशिक्षण केंद्र आर्थिक रूप से कमजोर विशेषकर ग्रामीण इलाकों से आने वाले छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये मदद उपलब्ध करायेगा। इसमें 600 से अधिक छात्रों के लिये रहने की सुविधा होगी और अगले साल जून तक इसके बनकर तैयार होने की संभावना है।

    उन्होंने कहा, पाटीदार समुदाय से आने वाले छात्रों को प्राथमिकता दी जायेगी लेकिन अन्य समुदायों से आने वाले छात्र भी इसके लिये आवेदन कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा के लिये प्रशिक्षण भी मामूली शुल्क पर उपलब्ध कराया जायेगा। साथ ही अंतिम सूची के लिये छात्रों को छांटने की प्रक्रिया आगामी महीनों में न्यास तय करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहर के बाहरी इलाके में 1,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ‘विश्व उमिया धाम’ के विशाल मंदिर परिसर के लिये चार मार्च को आधारशिला रखने वाले हैं। मंदिर पाटीदार समुदाय के उपसमूह ‘कड़वा पटेल’ की कुलदेवी माता उमिया को समर्पित होगा। आयोजकों ने बताया कि मंदिर परिसर में एक कौशल विश्वविद्यालय, छात्रावास, परामर्श केंद्र और समुदाय के सदस्यों के बीच विवादों के समाधान के लिये एक केंद्र होगा।

  • UP में Congress ने चला बड़ा दांव, 15 कैंडिडेट के नामों का कर दिया ऐलान

    [object Promise]

    नई दिल्ली । कांग्रेस पार्टी की तरफ से खबरें आ रही थीं कि एसपी-बीएसपी कांग्रेस को भी गठबंधन में शामिल करने का विचार कर रही हैं। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि कांग्रेस को अमेठी-रायबरेली समेत कुल 15 सीटें दी जा सकती हैं।

    ऐसे में कांग्रेस ने 11 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान करके एसपी-बीएसपी पर दबाव बना दिया है। इन 11 उम्मीदवारों में ज्यादातर बड़े नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं। यह भी कांग्रेस की एक सोची समझी रणनीति हो सकती है, जिसके तहत एसपी-बीएसपी को कम से कम इन सीटों पर झुकने पर मजबूर किया जा सके।

    कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें उत्तर प्रदेश की 11 और गुजरात की चार लोकसभा सीटों के लिए नाम तय कर दिए गए हैं।

    इस लिस्ट से एक चीज यह भी साफ हो गई है कि रायबरेली से इस बार प्रियंका गांधी नहीं बल्कि सोनिया गांधी ही चुनाव लड़ेंगी। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी एकबार फिर से अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे।

    यूपी में समाजवादी पार्टी (एसपी) और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के गठबंधन में कांग्रेस को शामिल किए जाने की चर्चाओं के बीच यह लिस्ट जारी करके कांग्रेस ने नया दांव चल दिया है।

    यूपी के लिए जारी लिस्ट में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं निर्मल खत्री, आर पी एन सिंह, सलमान खुर्शीद, इमरान मसूद, अनु टंडन, जितिन प्रसाद, सोनिया गांधी और खुद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम शामिल हैं। वहीं, गुजरात के लिए चार नाम जारी किए गए हैं।

    गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष भारत सिंह सोलंकी को आनंद, प्रशांत पटेल को वडोदरा, रणजीत मोहन सिंह को छोटा उदयपुर (आरक्षित) और राजू परमार को अहमदाबाद वेस्ट (आरक्षित) सीट से उतारा गया है।

    लंबे समय से इस बात की भी चर्चा थी कि इस बार सोनिया गांधी स्वास्थ्य कारणों की वजह से लोकसभा चुनाव में नहीं उतरेंगी। प्रियंका गांधी के औपचारिक रूप से राजनीति में आने के बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका पूर्वी यूपी की ही किसी सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।

    इस लिस्ट में रायबरेली सीट से सोनिया गांधी और अमेठी से राहुल गांधी के नाम का ऐलान किया गया है। ऐसे में अब यह स्पष्ट हो गया है कि प्रियंका गांधी कम से कम रायबरेली या अमेठी से तो चुनाव नहीं ही लड़ेंगी।

  • वायुसेना ने मार गिराया पाक का ड्रोन, तीन संदिग्ध गिरफ्तार

    [object Promise]

    जैसलमेर ।  आज पाकिस्तान ने सोमवार को फिर से भारतीय वायु क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की। पाक सेना का मानव रहित विमान (यूएवी) बीकानेर सीमा पर उड़ान भर रहा था, जिसे वायुसेना के सुखोई लड़ाकू विमान ने मिसाइल छोड़कर मार गिराया।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूएवी का मलबा पाकिस्तान के फोर्ट अब्बास इलाके में गिरा, जो बहावलपुर के पास स्थित है। सैन्य सूत्रों के मुताबिक, अनूपगढ़ सेक्टर में सुबह 11.30 बजे एयर डिफेंस रडार पर एक संदिग्ध यूएवी की जानकारी मिली। इसके बाद सूरतगढ़ एयरबेस से सुखोई लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरी। भारतीय सीमा के अंदर से यूएवी पर मिसाइल दागी गई।

    राजस्थान के जैसलमेर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर मोहनगढ थाना क्षेत्र में आज तीन संदिग्धों को पकड़ा गया।सूत्रों के अनुसार मोहनगढ़ के पीटीएम चौराहे के पास सेना का मूवमेंट हो रहा था, उसको तीन लोग अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड करने लगे। सेना के अधिकारियों ने जब उनको ऐसा करते देख मना किया तो वे तीनों ही वहां से भागने लगे। शक होने पर अधिकारियों ने उनको पकड में लेकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

    संदिग्धों की पहचान मोहनगढ़ निवासी मि_ूराम तथा गंगानगर के रहने वाले राजपाल और उसका पिता सरजीत सिंह के रूप में की गई। पुलिस तीनों से पूछताछ में जुटी है तथा बाद में इन्हें सुरक्षा एजेंसियों को सौंपा जाएगा।

    सूत्रों के अनुसार इन संदिग्धों के मोबाइल से व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी लोगों के जुड़े होने की जानकारी मिली हैं। गौरतलब है कि जैसलमेर में गत चार दिन में सात संदिग्ध पकड़े जा चुके हैं। भारत-पाक बीच चल रहे तनाव के कारण पूरे समीवर्ती क्षेत्र में पुलिस और सभी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सर्तक हैं।