Category: national

  • POK कार्रवाई पर बोले राहुल गांधी – वायुसेना के पायलटों को सलाम

    नई दिल्ली। पुलवामा हमले के 12 दिन बाद भारतीय वायु सेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के कई ठिकानों को तबाह कर दिया है। भारतीय वायु सेना की इस कार्रवाई पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि वे आईएएफ के पायलटों को सलाम करते हैं। भारतीय वायु सेना के मिराज 2000 फाइटर जेट्स ने मुजफ्फराबाद, बालाकोट और चकोटी के कई ठिकानों पर बमबारी की गई। सुबह 3.30 बजे हुई इस एयर स्ट्राइक में करीब 200-300 आतंकियों के मारे जाने की खबर है।

    भारतीय वायुसेना से जुड़े सूत्रों ने बताया कि वायुसेना के विमानों ने बीती रात नियंत्रण रेखा के पार आतंकी कैंप्स पर करीब 1000 किलोग्राम के बम बरसाए। इस हमले में जैश के अल्फ़ा-3 कण्ट्रोल रूम तबाह हो गए हैं। पाकिस्‍तानी सेना ने आरोप लगाया गया है कि भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा का उल्‍लंघन किया है। पाकिस्‍तानी सेना के प्रवक्‍ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट किया, भारतीय वायु सेना के विमानों ने नियंत्रण रेखा का उल्लंघन करते हुए मुजफ्फराबाद सेक्‍टर में घुस आए। पाकिस्तान वायु सेना ने तुरंत कार्रवाई की। भारतीय विमान वापस चले गए।

    जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान से संचालित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। इस हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि इस हमले का करारा जवाब दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि भारत ने इस हमले का बदला लेने के लिए अपने सुरक्षाबलों को खुली छूट दे दी है।

  • इमरजेंसी में दोस्तों से पैसा उधार लेने पर हो सकती है जेल, आ रहा है नया कानून !

    [object Promise]

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार जल्द ही एक अध्यादेश लेकर के आ रही है। सरकार के इस अध्यादेश की कई वित्तीय एक्सपर्ट ने नोटबंदी से तुलना की है। अभी तक नियमों के अनुसार रिश्तेदारों, बैंक, वित्तीय संस्थानों, प्रॉपर्टी खरीदार और ग्राहकों से पैसा उधार लेने पर छूट मिलती थी।

    इसी तरह कारोबारी भी किसी गैर रिश्तेदार से कारोबार करने के लिए लोन ले सकता है। लेकिन नए नियमों को नोटबंदी से भी ज्यादा बड़ा माना जा रहा है। आने वाले दिनों में दोस्तों से किसी इमरजेंसी के लिए पैसा उधार लेने से आप मुश्किल में आ सकते हैं।

    सरकार एक नया अध्यादेश लेकर आ रही है, जिसके लागू होने के बाद को-ऑपरेटिव सोसाइटी, चिट फंड से पैसों का जुगाड़ करना भी महंगा पड़ेगा। इतना ही नहीं व्यापारियों अथवा चैरिटेबिल संस्था से निजी जरूरतों को पूरा करने के आसानी से पैसा नहीं ले पाएंगे।

    इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, केंद्र सरकार जल्द ही एक अध्यादेश लेकर के आ रही है, जिसके बाद चिट फंड कंपनियों के अलावा को-ऑपरेटिव सोसाइटी में पैसा जमा करना काफी मुश्किल हो जाएगा। अनियंत्रित डिपॉजिट स्कीम अध्यादेश के लागू होने के बाद बहुत सारे लोगों पर इसका असर पड़ने की संभावना है।

    नए नियमों के अनुसार बच्चों की पढ़ाई, घर के किसी सदस्य के बीमार होने पर केवल रिश्तेदारों से पैसा लिया जा सकेगा। इस तरह के खर्चों के लिए लोग रिश्तेदारों के बजाए अपने दोस्तों से पैसा उधार लेते थे।

    ईटी की खबर के मुताबिक नए अध्यादेश के लागू हो जाने के बाद अगर बच्चे किसी चैरिटेबिल संस्था से अपनी पढ़ाई के लिए लोन लेना चाहेंगे तो वो उनको नहीं मिलेगा।

    अब छात्रों को या तो अपने नजदीकी रिश्तेदारों अथवा बैंक से ही पढ़ाई करने के लोन मिल सकेगा। इस अध्यादेश से सबसे ज्यादा छोटे कारोबारियों को परेशानी हो सकती है, क्योंकि यह लोग बैंकों के बजाए अन्य जगह से लोन लेकर के अपना व्यापार करते हैं।

    अध्यादेश के अनुसार बैंकों या फिर अन्य तरीकों से पैसा जमा करने, उधार लेने पर ऐसे लोगों की संपत्ति को जब्त किया जा सकता है। इसके साथ ही उनको जेल भी जाना पड़ सकता है।

  • Breaking : पाकिस्तान में गरजे भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान, नष्ट किये आतंकी ठिकाने

    [object Promise]

    नई दिल्लीः भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को पुलवामा आतंकी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में घुसकर कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है. भारत ने PoK में चल रहे आतंकी कैंपों को निशाना बनाते हुए भारतीय वायुसेना के विमानों से बमबारी की. सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस ऑपरेशन को भारतीय वायुसेना के 12 मिराज 2000 विमानों ने अंजाम दिया.

    वायुसेना के मिराज 2000 ने पीओके में घुसकर जैश ए मोहम्मद के आंतकी ठिकानों पर 1000 किलों से ज्यादा के बम गिराए. इस हमले में जैश के कई आतंकी ठिकाने और लॉन्च पैड तबाह हुए है. तीन जगहों पर भारतीय वायुसेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जैश के 12 ठिकानों को तबाह किया है. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजीत डोवाल ने पीएम मोदी को इस हमले की पूरी जानकारी दी है. ऐसा बताया जा रहा है कि पीओके में बालाकोट, चकोटी और मुजफ्फराबाद में आतंकी कैंप तबाह किए गए है.

    भारतीय वायुसेना ने ये सर्जिकल स्ट्राइक आज सुबह 03.30 बजे की. भारतीय वायुसेना ने जैश ए मोहम्मद के कई ठिकानों को तबाह कर दिया है. बता दें कि पीएम मोदी ने पुलवामा हमले के 24 घंटे के अंदर बड़ी कार्रवाई करने का फैसला लिया गया था. पुलवामा हमले के बाद हुई इस कार्रवाई को पाकिस्तान ने स्वीकार कर लिया है.

    पाकिस्तानी सेना ने माना है कि भारतीय वायुसेना पीओके में दाखिल हुई है. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफ्फूर ने दावा किया कि भारतीय वायुसेना के विमानों ने लाइन ऑफ कंट्रोल का उल्लंघन किया है. पाक सेना के प्रवक्ता ने ट्वीट किया, ‘भारतीय वायुसेना ने एलओसी का उल्लंघन किया. हमने तुरंत जवाब दिया, जिसके बाद भारतीय वायुसेना के विमान वापस अपनी सीमा में लौट गए.’

    इसके बाद एक अन्य ट्वीट में गफ्फूर लिखा.’भारतीय वायुसेना ने मुजफ्फराबाद सेक्टर से घुसने की कोशिश की, समय रहते ही पाकिस्तान एयरफोर्स ने जवाबी कार्रवाई की. जिसके बाद वह बालकोट की तरफ वापस लौट गया. किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.’ गफ्फूर ने इस हमले में हुई तबाही की तस्वीर भी शेयर की.

    पुलवामा हमले के बाद पीएम मोदी ने कहा था, ‘शहादत का बदला लेने के लिए सुरक्षाबलों को दी गई छूट’ पीएम मोदी ने कहा था कि पुलवामा में वीर शहीद हुए जवानों की शहादत का बदला लेने के लिए सुरक्षाबलों को पूरी आजादी दे दी गई है. उन्होंने कहा था कि हमले से पूरे देश में आक्रोश है, इस समय लोगों का खून खौल रहा है. लेकिन देश की जनता को सेना के शौर्य पर पूरा भरोसा है. गुनहगारों को उनके किए की सजा अवश्य मिलेगी. भारत आतंक के खिलाफ अपनी लड़ाई को और भी तेज करेगा.

    पीएम मोदी ने कहा था कि मैं आतंकी संगठनों को और उनके सरपरस्तों को कहना चाहता हूं कि वो बहुत बड़ी गलती कर गए हैं. पूरे विश्व में अलग-थलग पड़ चुका हमारा पड़ोसी देश अगर ये समझता है कि जैसे घृणा वाले काम वह कर रहा है और जिस तरह की साजिशें रच रहा है, उससे वह हमारे देश में अस्थिरता पैदा करने में सफल हो जाएगा, तो वो बहुत बड़ी भूल कर रहा है.

    पीएम मोदी ने कहा था कि ऐसे हमलों का भारत डटकर मुकाबला करेगा. सारी दुनिया आज हमारे साथ खड़ी है, किसी भी हालत में हम रुकने वाले नहीं हैं. मैं पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. उन्होंने देश की सेवा करते हुए अपने प्राण न्योछावर किए हैं. दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं, उनके परिवारों के साथ हैं.

    पीएम ने कहा था कि जो हमारी आलोचना कर रहे हैं, उनकी भावनाओं को भी मैं समझ रहा हूं. उनका पूरा अधिकार है. मेरा सभी साथियों से अनुरोध है कि, ये बहुत ही संवेदनशील और भावुक समय है, इसलिए राजनीतिक छींटाकशी से दूर रहें. यह समय एक साथ मिलकर लड़ने का है.

  • बिहार कैबिनेट का फैसला : गैर सरकारी स्कूलों के कर्मचारियों को भी मिलेगा सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन

    [object Promise]

    पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक हुई. ये बैठक देर शाम से शुरू होकर रात तक चली. इस बैठक में 63 एजेंडे पर मुहर लगाई गई। बैठक में सबसे अहम मुद्दा रहा गैर सरकारी स्कूलों के कर्मचारियों के लिए। इस बार बैठक में गैर सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों के शिक्षकों और इसी स्तर के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन देने की मांग को मंजूरी मिल गई है. इसे स्वीकृति देते हुए कैबिनेट ने मुहर लगा दी है।

    इसके अलावा कैबिनेट ने कई बड़े फैसले किए जो सचिवालय सेवा के पुनर्गठन सहित अन्घ्य मुद्दों से जुड़े हैं. कैबिनेट में शिक्षा से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए. राज्य के विश्वविद्यालय और कॉलेज के सेवानिवृत्त और मृत शिक्षकों की पारिवारिक पेंशन पर केंद्र सरकार के पेंशन प्लान के तहत दोबारा विचार किया जाएगा.।

    इसके अलावा जिन पंचायतों में माध्यमिक विद्यालय नहीं है वहां इंटर स्कूल बनवाने के लिए कुल 12 अरब 17 करोड़ 29 लाख रुपये दिए जाएंगे. कुल 513 पंचायतों में स्कूलों का विकास होना है जिसका मतलब है प्रत्येक स्कूल को दो करोड़ 37 लाख 29 हजार रुपये दिए जाएंहे. इसके लिए तुरंत प्रभाव से 20 करोड़ 50 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं.।

    पंचायतों में स्कूल निर्माण के अलावा जिन स्कूलों में विकास कार्य करवाना है उसके लिए फंड्स को मंजूरी दी गई है. 947 नए बने प्राथमिक स्कूलों में दो शौचालय और एक चापाकल लगाने के लिए 191 करोड़ 39 लाख 84 हजार 438 रुपये व्यय की स्वीकृति दी गई है. इसके लिए तत्काल प्रभाव से 49.93 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं।

    वहीं स्कूलों के शिक्षक और कर्मचारियों के लिए भी फैसले लिए. मान्यता प्राप्त अराजकीय अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन दिए जाने को मंजूरी दी. राज्य के 1128 मदरसों में 15 फरवरी 2011 के बाद नियुक्त और विधिवत रूप से कार्यरत शिक्षक और शिक्षक स्तर के कर्मचारियों को पुनरीक्षित वेतन देने को मंजूरी दी गई है।

  • भारतीय वायु सीमा में घुसा Pak लड़ाकू विमान, वायु सेना ने मार गिराया

    [object Promise]

    नई दिल्ली.।पुलवामा हमले पर भारत की जवाबी एयर स्ट्राइक कार्रवाई के बाद से पाकिस्तान में बौखलाहट का माहौल है. आज सुबह पाक का F-16 विमान नौशेरा सेक्टर में घुसा. जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में दाखिल F-16 को भारत ने जाते हुए मार गिराया. 3 किमी. की दूरी तक किए गए प्रहार से यह F-16 पाकिस्तानी क्षेत्र लाम वैली में गिरा. अब तक मिली जानकारी के अनुसार विमान से पैराशूट का प्रयोग होते देखा गया है, लेकिन पायलट की स्थिति को लेकर स्पष्ट नहीं है।

    पहले 2 लड़ाकू विमान के भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश करने और इन्हें भगाने की खबर थी. अब ताजा जानकारी के अनुसार भारत की जवाबी कार्रवाई में पाक का F-16 पर मारक हमला किया गया. इसमें सवार पायलट की स्थिति के बारे में अब तक जानकारी नहीं है. पुलवामा हमले के बाद हुई भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान में इस वक्त बहुत तनाव का माहौल है. पाक विदेश मंत्री और अन्य सांसदों ने मंगलवार को ही बदले की बात कही थी।

  • पुलवामा अटैक के फर्जी बयान पर फंसीं ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ऐक्ट्रेस बबीता जी

    [object Promise]

    जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले से पूरा देश सकते में आ गया था। इधर टीवी और फिल्म जगत के सितारे भी इस हमले को कायरतापूर्ण बता रहे थे। तो वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू भी हमले पर विवादित बयान देकर फंस गए थे।

    अब टीवी एक्ट्रेस और मशहूर टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा की कलाकार मुनमुन दत्ता भी घेरे में आ गई हैं।

    ऐसे में मुनमुन को सोशल मीडिया पर काफी सारे अपशब्द कहे जा रहे हैं और उन्हें देशद्रोही तक कहा जा रहा है।  जबकि मुनमुन ने अपनी तरफ से खबर पर बात भी रखी है।  उन्होंने साफ कहा है कि यह बयान उन्होंने नहीं दिया है. इस वेबसाइट ने बिना उनसे कोई बात किये, उनके नाम का इस्तेमाल किया है और इसके लिए अब उन्होंने पुलिस का सहारा लेने की भी बात की है।

    हाल ही में पुलवामा में हुए आतंकी हमले में हमने अपने 40 से अधिक जवानों को हमेशा के लिए खो दिया और इस घटना के बाद पूरा देश आक्रोश में दिखा।

    आम लोगों के साथ-साथ फिल्म और टीवी जगत के सिलेब्रिटीज सामने आए और उन्होंने तरह-तरह से इस घटना के प्रति अपनी श्रद्धांजलि और शोक व्यक्त किया है। जहां देश का हर एक इंसान इस घटना से नाराज दिखा, वहीं तारक मेहता का उल्टा चश्मा ऐक्ट्रेस मुनमुन दत्ता का कुछ ऐसा बयान सामने आया, जिसमें कहा गया था कि यह घटना कोई बड़ी बात नहीं, हमारे देश के जवान फौज में जाते ही इसलिए हैं।

    अब ऐक्ट्रेस मुनमुन ने ट्वीट कर अपने इन बयानों को फेक बताया है और इसके पीछे जो भी हैं, उनके खिलाफ लीगल ऐक्शन लेने की धमकी भी दी है।

     

    बता दें कि टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा ऐक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (बबीता जी) ने ट्वीट कर कहा है, पुलवामा अटैक पर मेरे इस फेक कोट्स पर मेरी अचानक नजर पड़ी। ट्विटर पर लोग सच्चाई जानते हैं और मेरे ट्वीट्स भी उन्होंने देखे होंगे, लेकिन यह तो अति हो गई। मैं इनके खिलाफ लीगल ऐक्शन लेने की तैयारी कर रही हूं। यकीनन कुछ बेवकूफ बेरोजगार लोग मेरे नाम से कॉन्ट्रोवर्सी क्रिएट करना चाह रहे होंगे।

  • POK में भारतीय वायुसेना ने आतंकी ठिकाने और लॉन्च पैड किए तबाह: सूत्र

    [object Promise]

    नई दिल्ली । पुलवामा आतंकी हमले के 12 दिन बाद भारतीय वायुसेना के पाक के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की खबरें आ रही हैं। आज तड़के वायुसेना के मिराज विमानों ने PoK के बालाकोट और चकोटी में जबर्दस्त बमबारी कर आतंकियों के ठिकाने तबाह किए। इस हमले में कितने आतंकी मारे गए हैं, अभी इसकी जानकारी नहीं है। माना जा रहा है कि मारे गए आतंकियों की संख्या 200 से 300 हो सकती है

    बता दें कि यह पहली बार है जब शांतिकाल में भारतीय वायुसेना ने सीमा लांघी है। पाकिस्तानी सेना भारतीय विमानों के PoK में घुसने की बात तो मान रही है, लेकिन किसी बड़े नुकसान की खबर को खारिज कर रही है।

    [object Promise]
    POK में भारतीय वायुसेना1

    भारतीय वायुसेना के करीब 12 मिराज 2000 लड़ाकू विमान आज तड़के करीब साढ़े तीन बजे पाक के कब्जे वाले कश्मीर में घुसे। इन विमानों ने बालाकोट और चकोटी में एक हजार किलो के बम गिराए। इस हमले में जैश के आतंकी कैंपों को निशाना बनाया गया। हमले के बाद विमान भारतीय सीमा में सुरक्षित लौट आए।

    बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने अपने सुरक्षाबलों को कार्रवाई के लिए खुली छूट दे दी थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि पुलवामा आतंकी हमला के साजिशकर्ताओं को छोड़ा नहीं जाएगा और सेना अपने हिसाब से कार्रवाई करेगी।

    भारत पर सीमा के उल्लंघन का आरोप लगाने वाले ट्वीट में पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर एक ट्वीट में लिखा है कि भारतीय वायुसेना ने मुजफ्फराबाद सेक्टर से घुसपैठ की कोशिश की थी। उन्होंने आगे लिखा है कि पाकिस्तानी सेना द्वारा ठीक समय पर प्रभावी जवाब दिया गया।

    उन्होंने जानकारी दी है कि घटना में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, भारतीय वायुसेना की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। गौरतलब है कि पुलवामा हमले के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी और बढ़ी है।

  • शिल्पा शिंदे को मिल रही रेप की धमकियां, वजह है ये !

    [object Promise]

    मुंबई। पुलवामा हमले के बाद नवजोत सिंह सिद्धू के बयान का समर्थन करके शिल्पा शिंदे को धमकियां मिल रही है। शिल्पा ने सिद्धू के बयान को सही बताते हुए पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध करने के फैसले को गलत बताया था।

    जिसके बाद से शिल्पा रेप और जान से मारने की धमकी लगातार मिल रही है। रेप की धमकी मिलने पर शिल्पा ने कहा ‘अब मैं ऐसे लोगों को छोड़ने वालीं नही हूं, इनके खिलाफ मैं कानूनी एक्शन लेने जा रही हूं, इस तरह के लोगों ने पहले भी कई महिलाओं के प्रति इस तरह के शब्दों का उपयोग किया है, अब समय आ गया है कि ऐसी मानसिकता के लोगों पर नकेल कसनी चाहिए।

    शिल्पा ने आगे कहा सिद्धू ने कभी आतंकवाद का समर्थन नहीं किया है लेकिन लोग सिर्फ बात को तोड़- मरोड़कर पेश करना जानते हैं. हर कोई पाकिस्तान के पीछे क्यों पड़ा है? ”मैं टैलेंट के आधार पर, पाकिस्तानी कलाकारों के बॉलीवुड में काम करने के अधिकारों के लिए लड़ सकती हूं. मैं इस बैन कल्चर की शिकार रही हूं इसलिए मैं जानती हूं कि इसमें क्या गलत है.”।

  • झुका पाकिस्तान, कल रिहा होंगे विंग कमांडर अभिनंदन

    नई दिल्ली/इस्लामाबाद । सीमा पर जारी भारी गोलीबारी और भारतीय सेना के संभावित ऐक्शन से घबराए पाकिस्तान ने विंग कमांडर को छोड़ने की घोषणा कर दी है। इमरान खान ने पाकिस्तानी संसद के साझा सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि विंग कमांडर को कल छोड़ दिया जाएगा।

    पाक संसद के साझा सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि शांति का संकेत देते हुए हम भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन को कल रिहा कर देंगे। आपको पता दें कि एक दिन पहले पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने भारतीय क्षेत्र में हमले की कोशिश की थी, जिसे भारतीय जेट ने नाकाम कर दिया था।

    इस कार्रवाई में पाकिस्तान का एक F 16 जेट मार गिराया गया और इसी दौरान भारत का एक मिग 21 भी गिर गया और विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान ने अपनी हिरासत में ले लिया। इसके बाद से ही हालात तेजी से बिगड़ रहे थे।

    पाकिस्तान को डर था कि भारत अभिनंदन को छुड़ाने के लिए कोई बड़ा ऐक्शन ले सकता है। पीएम इमरान खान के संबोधन में भी यह घबराहट दिखी। उन्होंने कहा कि हमने भारत को कल पैगाम पहुंचाया।

    दुनिया के कई देशों से बात कर तनाव को कम करने की कोशिश की गई। पाक संसद में बोलते हुए इमरान खान ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर को हमने तनाव कम करने के लिए खोलने का फैसला किया।

    हमें खौफ था कि इलेक्शन से पहले कोई ना कोई घटना जरूर होगी। सऊदी के क्राउन प्रिंस पाकिस्तान में आए थे तो कौन सा मुल्क पुलवामा जैसी दहशतगर्दी करवाएगा? इससे पाकिस्तान को क्या मिलता?

    भारत ने सबूत नहीं दिया और युद्ध का हालात बना दिया गया। भारत का पुलवामा पर डॉजियर आज पाकिस्तान पहुंचा है। इससे दो दिन पहले ही भारत ने संप्रभुता, अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन किया। हमने सेना प्रमुखों से बात की क्या कोई जवाब दिया जाए।

    हमें पता था कि उन्होंने बम फेंके थे, कोई हताहत नहीं हुआ तो हमने कोई ऐक्शन नहीं लिया। अगले दिन सिर्फ ये दिखाने के लिए हमारे में ताकत है, अगर आप कर सकते हैं तो हम भी कर सकते हैं।

    किसी को टारगेट नहीं किया गया। इमरान खान ने एक बार फिर दावा किया कि पाकिस्तान ने भारत के 2 जेट को गिराया। हमने कल भी पीएम मोदी से बात करने की कोशिश की थी।

    पाक पीएम ने कहा कि 9/11 से पहले सबसे ज्यादा खुदकुश हमले लिट्टे करता था, जिसमें हिंदू थे। इमरान खान ने भारतीय मीडिया पर भी निशाना साधा। उन्होंने फिर दोहराते हुए कहा कि जंग को लेकर मिसकैलकुलेशन होती आई है।

    अफगानिस्तान में 17 साल हो गए। भारत अब कोई ऐक्शन लेता है तो हमें जवाबी कार्रवाई करनी होगी। भारत कहता है कि पाकिस्तान न्यूक्लियर ब्लैकमेल कर रहा है। टेंशन से पाक या भारत किसी को फायदा नहीं होगा। शाम को मैं तुर्की के राष्ट्रपति से बात करूंगा।

    हालांकि तनाव कम करने को पाकिस्तान की कमजोरी न समझा जाए। बहादुर शाह जफर ने गुलामी या आजादी में से गुलामी को चुना था। हालांकि टीपू सुल्तान ने आजादी को चुना था और इस मुल्क का हीरो टीपू सुल्तान है।

    कल रात पाकिस्तान को आशंका थी कि कोई मिसाइल हमला हो सकता है। उन्होंने कहा कि भारत इसके आगे न जाए और भारत ने कुछ किया तो पाकिस्तान जवाबी कार्रवाई के लिए मजबूर होगा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी तनाव कम करने के लिए अपनी भूमिका निभाए।

  • वतन पहुंचे जांबाज विंग कमांडर अभिनंदन, अटारी बॉर्डर पर शानदार स्वागत

    [object Promise]
    पाकिस्तान के एफ 16 लड़ाकू विमान को मार गिराने वाले भारतीय सुपर हीरो अभिनंदन 55 घंटे से ज्यादा समय तक पड़ोसी मुल्क की हिरासत में रहने के बाद शुक्रवार रात करीब 9.20 बजे वतन पहुंचे। हालांकि आखिर तक पाकिस्तान ने उन्हें सौंपने में कागजी कार्रवाई का हवाला देते हुए घंटों की देरी की।
    भारी दबाव और घंटों इंतजार के बाद पाकिस्तान ने आखिरकार शुक्रवार रात करीब 9.20 बजे भारतीय जांबाज पायलट अभिनंदन वर्तमान को भारत को सौंप दिया। अटारी बॉर्डर पर भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों और बीएसएफ ने पायलट को रिसीव किया। हालांकि आखिरी समय में भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। भारत के बीटिंग रीट्रीट समारोह कैंसल करने के बाद भी उसने दुनिया को दिखाने के लिए यह प्रोग्राम किया और इसके खत्म होने के बाद भी कागजी कार्रवाई के नाम पर घंटों की देरी की। आपको बता दें कि पहले दोपहर 2 बजे का टाइम तय किया गया था लेकिन पाकिस्तान ने समय दो बार बदला और प्रक्रिया को लंबा खींचता गया। सूत्रों ने बताया है कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की मामले पर बराबर नजर रही।
    घंटों की देरी के बाद भी सुबह से बॉर्डर पर जमे भारतीयों का जोश काफी हाई था। यहां मौजूद लोग ढोल-नगाड़े बजाते हुए अभिनंदन है, अभिनंदन है के नारे लगाते रहे। अपने बहादुर जवान को देखने और उनका स्वागत करने के लिए बॉर्डर पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। हालांकि शुक्रवार शाम 4.30 के बाद से रात 9.20 बजे तक घटनाक्रम को लेकर काफी उहापोह की स्थिति बनी रही।
    बताया जा रहा है कि देर शाम बॉर्डर पर अभिनंदन के पहुंचने के बाद कागजी कार्रवाई पूरी की गई। प्रोटोकॉल के तहत अभिनंदन का मेडिकल चेकअप किया जाएगा। अब अटारी बॉर्डर से अभिनंदन को सीधे अमृतसर एयरपोर्ट की तरफ ले जाया जाएगा, जहां से वह वायुसेना के विशेष विमान से दिल्ली पहुंचेंगे।
    आपको बता दें कि एक दिन पहले भारत के संभावित ऐक्शन से घबराए पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए अभिनंदन को छोड़ने की घोषणा की थी। दुश्मन के कब्जे में होने के बाद भी अभिनंदन ने पूरे साहस और दृढ़ता के साथ पाक अफसरों की आंखों में आंखें डालकर सवालों का जवाब उतना ही दिया, जितना जेनेवा कन्वेंशन के तहत ऐसे समय में दिया जाना चाहिए। सोशल मीडिया पर सामने आए विडियो में साफ देखा गया कि पूछताछ के दौरान वह बड़ी बहादुरी से पाक अफसरों का जवाब देते रहे पर सिर को झुकने नहीं दिया और कोई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं दी।
     आपको बता दें कि पाकिस्तान ने बीटिंग रीट्रीट के दौरान अभिनंदन को भारत को सौंपने का दांव चला था, जिसे नाकाम कर दिया था। पाकिस्तान ऐसा कर दुनिया में अपनी शेखी बघारना चाहता था। ऐसे में पाकिस्तान की चाल को भांपते हुए भारत सरकार ने शुक्रवार शाम में होने वाली बीटिंग रीट्रीट को ही कैंसल करने का ऐलान कर दिया। इससे पाकिस्तान की नापाक मंशा कामयाब नहीं हो पाई।
    इससे पहले शुक्रवार सुबह से ही अटारी सीमा पर अभिनंदन का स्वागत करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। अभिनंदन की वतन वापसी को लेकर लोगों ने ढोल-नगाड़े बजाए और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान पंजाब पुलिस और बीएसएफ की ओर से कड़ी सुरक्षा रखी गई।
    पाकिस्तानी विमानों ने भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। जवाबी कार्रवाई के दौरान अभिनंदन के मिग-21 बाइसन ने पाकिस्तानी एफ-16 विमान को मार गिराया। हमले में उनका मिग-21 विमान भी चपेट में आ गया और अभिनंदन पैराशूट की मदद से नीचे उतरे लेकिन जहां वह उतरे वह धरती पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) थी, जिसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को हिरासत में ले लिया।
    अभिनंदन के परिवार का सेना से गहरा जुड़ाव रहा है। उनके पिता सिम्हाकुट्टी वर्तमान एयर मार्शल के पद से रिटायर हुए थे। उन्होंने 1999 के करगिल युद्ध में हिस्सा लिया था। वह ईस्टर्न एयर कमान के हेड रह चुके हैं, जो चीन के खिलाफ अभियानों का जिम्मा संभालती है। वह उस एक्सपर्ट कमिटी के हेड भी थे, जिसे तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने 2017 में यह अध्ययन करने के लिए बनाया था कि रूस के साथ मिलकर फिफ्थ जेनरेशन फाइटर एयरक्राफ्ट डिवेलप करने के प्रॉजेक्ट से अडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट डिवेलप करने के स्वदेशी कार्यक्रम में बाधा पड़ेगी या नहीं।