Category: national

  • इनके बयान पर बौखलाया पाकिस्तान, कहा-उन्होंने हद पार कर दीं

    [object Promise]

    मुंबई।जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी हमला  होने के बाद वरिष्ठ भारतीय अभिनेत्री शबाना आजमी और उनके गीतकार-लेखक पति जावेद अख्तर  द्वारा उनका कराची दौरा रद्द करने के बाद ‘आर्ट्स काउंसिल ऑफ पाकिस्तान’  ने इन दोनों की निंदा की है. पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में CRPF के 49 जवान शहीद हुए थे. शबाना आजमी और जावेद अख्तर, दोनों लोग कराची में शबाना आजमी  के पिता व शायर कैफी आजमी  के शताब्दी समारोह में शामिल होने वाले थे।

    समाचार पत्र ‘द डॉन’ ने रविवार को काउंसिल के अध्यक्ष अहमद शाह के हवाले से लिखा कि शबाना ने जिस तरह से पाकिस्तान पर हमला किया, उन्होंने हद पार कर दीं. यह तरीका एक सभ्य इंसान के लिए उचित नहीं है. उन्होंने कहा, मुझे शबाना आजमी के लिए दुख होता है कि उन्होंने उम्मीद खो दी है. मैं उनकी आलोचना नहीं कर रहा लेकिन पुलवामा हमले के बाद बाद जिस तरह से उन्होंने निराशा जताई इससे मुझे वाकई बहुत दुख हुआ।

    उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि कलाकार और अपने साहित्य और कला में योगदान के लिए माने जाने वाले लोग ही उम्मीद जगाते हैं. वे कभी निराश नहीं करते. लेकिन, इस समय शबाना आजमी बहुत निराश लग रही हैं।

    काउंसिल 23-24 फरवरी को कैफी आजमी की जन्मशती मना रही है जिसमें पाकिस्तान और दुनिया के अन्य देशों के कई प्रसिद्ध कविओं और साहित्यिक हस्तियों को आमंत्रित किया गया है. पुलवामा में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमले के अगले दिन शुक्रवार को दोनों कलाकारों ने अलग-अलग ट्वीट कर अपने पूर्वनियोजित कार्यक्रम को रद्द करने की घोषणा की थी।

    शबाना ने लिखा था कि इन सालों में पहली बार मुझे मेरा विश्वास कमजोर होता नजर आया है कि लोगों के बीच संपर्क होने से सत्ता प्रतिष्ठान को सही काम करने पर मजबूर कराया जा सकता है. हमें सांस्कृतिक आदान-प्रदान रोकना होगा. जावेद ने और ज्यादा कटु भाषा का उपयोग किया था. शाह ने कहा, जावेद में कश्मीर में अत्याचारों के लिए अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  पर आरोप लगाने की हिम्मत होनी चाहिए।

  • सनी लियोनी ने बिहार जूनियर इंजीनियर परीक्षा में किया टाॅप, जानिये पूरा मामला

    [object Promise]

    पटना । बिहार में सनी लियोनी जूनियर इंजीनियर की नौकरी करने जा रही हैं । यह पढ़कर आप हैरान जरूर हो गये होंगे। बिहार में आयोजित जूनियर इंजीनियर की परीक्षा में सनी लियोनी के मेरिट लिस्ट में टॉप करने पर मचे घमासान मच गया है और अब नीतीश सरकार ने सफाई दी है।

    नीतीश सरकार में मंत्री वीएन झा ने कहा है कि बिहार लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) द्वारा आयोजित इस परीक्षा का परिणाम अभी जारी ही नहीं हुआ है। इसके साथ ही मंत्री ने यह भी कहा कि जिन लोगों के नाम इसमें हैं, उन्हें दस्तावेजों और प्रमाण पत्रों की जांच के दौर से गुजरना होगा। बता दें कि लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) की वेबसाइट पर अपलोड की गई 200 पदों के लिए आवेदकों की सूची में सनी लियोनी का नाम टॉप पर है।

    बताया जा रहा है कि लियोनी ने इस परीक्षा में 98.5 फीसदी अंक लाकर टॉप किया है। वेबसाइट पर आवेदन आईडी भी दर्ज है और पिता का नाम लियोना लियोनी बताया गया है। जैसे ही यह मामला सामने आया लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में घमासान मच गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया और सरकार की हो रही किरकिरी के बाद अब मंत्री वीएन झा ने सफाई दी है।

    मंत्री वीएन झा ने कहा, रिजल्ट अभी आना बाकी है। जूनियर इंजिनियर पदों के लिए कुल 17 हजार लोगों का आवेदन मिला। हमने उन सभी का नाम भी प्रकाशित कराया था ताकि अगर कोई कमी रह गई हो तो वे सुधार करा सकते हैं। वैसे भी यह अंतिम सूची नहीं है। भर्ती प्रक्रिया के दौरान सभी चरणों से होकर अभ्यर्थियों को गुजरना होगा।

    यह हो सकता है कि कुछ अभ्यर्थियों ने गलत नाम से आवेदन किया हो। इसका खुलासा तो तभी होगा जब भर्ती प्रक्रिया के समय वे अपनी मार्कशीट सामने रखेंगे। उधर, विभाग के विशेष सचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने भी इस पर हैरानी जताई है। मिश्रा ने कहा, श्यह समझ से परे और हैरानी भरा है।

    मैं नहीं जानता कि सनी लियोनी कौन है। लेकिन ऐसा लगता है कि यह किसी ने शरारतपूर्ण तरीके से वेबसाइट पर अपलोड की है। हम इसे दुरुस्त कर लेंगे।श् वेबसाइट पर अपलोड जानकारी के मुताबिक लियोनी महिला हैं और सामान्य (अनारक्षित वर्ग) से आती हैं।

  • छत्तीसगढ़ : BJP की साइट हैक कर लहराया पाकिस्तानी झंडा

    [object Promise]

    रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा की आधिकारिक वेबसाइट को पाकिस्तानी हैकरों ने हैक कर लिया और उस पर पाकिस्तान का झंडा लगा दिया है.।भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट सीजी स्टेट डॉट बीजेपी डॉट ओआरजी (बीजेपीसीजी डॉट कॉम) को हैक कर साइट पर पाकिस्तान की सेना को परेड करते दिखाया गया है. हैक करने की अधिकारिक जिम्मेदारी फैजल ने ली है. साइट हैक करने वाले पाकिस्तान हैकर ग्रुप में फैजल 1337 ग्रुप है।

    हैकर ने पाकिस्तान झंडे के साथ पाक सेना के तीनों अंगों के परेड की वीडियो अपलोड की है. साथ ही लिखा है कि आप कश्मीर के बारे में सोचो भी मत, अगर आपने कोशिश भी की तो, हम युद्ध के मैदान में हर तरह से आपको सबक सिखाने के लिए तैयार हैं. हम पाकिस्तानी साइबर अटैक टीम हैं. हम लोग जंग के मैदान में जवाब देने के लिए तैयार हैं. पड़ोसी देश होने के नाते हमारा सुझाव है कि जबरदस्ती मत छेड़ो. हैकर ने अश्लील भाषा का भी इस्तेमाल किया है।

    भाजपा नेताओं ने साइट हैक करने की शिकायत राज्य की राजधानी रायपुर के मोदहापारा थाने में की है. भाजपा के मीडिया प्रभारी नलिनेश ठोकने ने बताया कि साइट हैक करने वाले फैजल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है और एफआइआर दर्ज करने की मांग की गई है।

    हैक की जवाबदारी लेने वाले फैजल अफजल ने इसे अपने फेसबुक अकाउंट पर भी डालकर शेखियां बघारी हैं. आइटी एक्सपर्ट मोहित साहू ने बताया कि फैजल नाम के इस हैकर ने इससे पहले भी प्रदेश की कुछ वेबसाइट्स को हैक किया था। साइबर वॉर के हालात बनते दिख रहे हैं. साहू ने कहा कि इंडियन हैकर्स भी इसका जवाब देंगे. लेकिन लोगों को सावधानी बरतने ही जरूरत है।

  • लोकसभा चुनाव: 7 मार्च के बाद आम चुनाव का बिगुल कभी भी बज सकता है

    [object Promise]

    नई दिल्ली । सूत्रों के अनुसार 7 मार्च से 10 मार्च के बीच किसी भी दिन चुनाव का ऐलान हो जाएगा। मार्च के पहले हफ्ते के बाद आम चुनाव का बिगुल कभी भी बज सकता है।

    इससे पहले 6 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सभी चीफ सेक्रटरी के साथ मीटिंग करेंगे और पूरे देश में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

    उसी दिन कैबिनेट मीटिंग भी हो सकती है। सूत्रों के अनुसार वह मोदी सरकार के मौजूदा टर्म की अंतिम कैबिनेट मीटिंग और प्रगति समीक्षा बैठक हो सकती है।

    उसके बाद 7 मार्च से 10 मार्च के बीच किसी भी दिन आम चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा। चुनाव आयोग ने पहले ही सभी राज्यों से हर हाल में 28 फरवरी को तमाम प्रशासनिक तैयारी और खासकर तबादला प्रक्रिया को पूरा कर लेने को कहा है।

    सभी राज्यों के चीफ सेक्रटरी को भेजे पत्र में कहा गया है कि 28 फरवरी के बाद कोई तबादले नहीं होंगे। साथ ही अंतिम समय में अब जो भी तबादले होंगे, उसकी जानकारी आयोग को दी जाएगी।

    आयोग ने संकेत दिया है कि 10 मार्च से पहले आम चुनाव की डेट का ऐलान कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि चुनाव अप्रैल-मई में संभावित हैं। 3 जून से पहले नई लोकसभा का गठन होना है। आम चुनाव के लिए सुरक्षाकर्मियों की भी व्यवस्था कर लेने का दावा कर लिया गया है।

    सूत्रों के अनुसार मौजूदा हालात को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव नहीं होंगे। इससे पहले सरकार ने संकेत दिया था कि लोकसभा के साथ वहां विधानसभा के भी चुनाव होंगे।

    लेकिन खुफिया एजेंसियों की मिली प्रतिकूल रिपोर्ट के बाद अब सरकार इस योजना से पीछे हट सकती है। वहां महबूबा मुफ्ती की सरकार से बीजेपी के अलग होने के बाद से अब तक राज्यपाल शासन लगा हुआ है। इसके अलावा बीजेपी-शिवसेना का लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन होने के बाद अब वहां भी समय पूर्व विधानसभा चुनाव की संभावना कम हो गई है।

  • सनसनीखेज खुलासा: फिल्म मेकर्स रोल के बदले ‘शारीरिक संबंध’  बनाने चाहते थे, छोडऩी पड़ी एक्टिंग

    मुंबई।  कई स्टार्स ने #Me Too कैंपेन के तहत फिल्म मेकर्स से लेकर प्रोड्यूसर तक पर यौन शोषण के आरोप लगाए है। इस कड़ी में मलयालम एक्ट्रेस कानी कुसृति (Kani Kusruti) का नाम भी जुड़ गया है। ग्लैमर से भरी फिल्म इंडस्ट्री में काम के बदले शारीरिक संबंध बनाने के कई मामले हमारे सामने आ चुके हैं। ऐसा ही एक सनसनीखेज खुलासा मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस कानी कुसृति ने किया है।

     

    इस बात का खुलासा इंडिया टुडे वेबसाइट ने किया है। रिपोर्ट के मुताबिक कानी कुसृति (Kani Kusruti) ने दावा किया है  कि फिल्म मेकर्स द्वारा संबंधों की बार-बार मांग किए जाने के कारण उन्हें फिल्म इंडस्ट्री छोडऩी पड़़ी। एक्ट्रेस ने यहां तक कहा कि मांग पूरी करने के लिए उसकी मां को माध्यम बनाया गया।

    फिल्म मेकर्स ने उनकी मां को कहा कि मुझे उनकी मांग पूरी करनी ही होगी। कानी का कहना है कि विभिन्न माध्यमों से होने वाली फिल्म मेकर्स की मांग को वह पूरा नहीं कर पाई जिस कारण उसे एक्टिंग छोडऩी पड़ी।

    बता दें कि कानी कुसृति ने कॉकटेल व शिकर जैसी उल्लेखनीय फिल्मों में काम किया है। उन्होंने तमिल फिल्मों पिसासू और बर्मा में भी छोटी भूमिकाएं निभाई हैं।

    हालांकि, एक शॉर्ट फिल्म मां से उनको पहचान मिली। इसके बाद से वो तमिल दर्शकों के बीच एक लोकप्रिय चेहरा बन गईं। इसका निर्देशन सरजू केएम ने किया है। उल्लेखनीय है कि देश में मी टू जैसे अभियान के बाद ऐसे कई मामले सामने आए जिनमें महिलाओं ने उनके साथ हुए यौन शोषण की घटनाओं को काफी उजागर किया।

  • पाक के साथ क्रिकेट खेलने पर पूर्ण प्रतिबंध ?

    नई दिल्ली। सरकार ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के संकेत दिये हैं। विधि एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को एक निजी टेलीविजन चैनल से कहा, ‘‘आतंकवाद और क्रिकेट साथ-साथ नहीं चल सकता।’’ श्री प्रसाद ने कहा, ‘‘विचार तो करना पड़गा। ये पप्पियां, झप्पियां और क्रिकेट के छक्के के साथ आतंकवाद के शहीदों की लाशें आना कितने दिन चलेगा।’’ वह पड़सी देश पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध की मांग संबंधी एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

    कानून मंत्री ने कहा, हालांकि इस बारे में क्रिकेट प्रशासन को अंतिम फैसला लेना है और इसके लिए अंतरराष्ट्रीय प्रक्रिया मौजूद है। क्रिकेट के क्षेत्र में भी पाकिस्तान के बहिष्कार की मांग इस मायने में काफी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से विश्वकप प्रतियोगिता अगले कुछ महीनों में आयोजित होनी है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दस्ते पर आत्मघाती हमले की घटना के बाद भारत ने गत 15 फरवरी को पाकिस्तान से सर्वाधिक तरजीही देश (एमएफएन) का दर्जा वापस ले लिया था, साथ ही, पाकिस्तान से भारत भेजी जाने वाली सामग्रियों पर 200 फीसदी का आयात शुल्क भी लगा दिया था।

  • सुप्रीम कोर्ट ने कहा – 4 सप्ताह में अनिल अंबानी चुकाएं पैसे नहीं तो जाएं जेल

    [object Promise]

    नई दिल्ली। रिलायंस ग्रुप के प्रमुख अनिल अंबानी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. उन्हें अपने कंपनी समूह के दो डायरेक्टरों को साथ जेल भी जाना पड़ सकता है.दरअसल, सर्वोच्च अदालत ने एरिक्सन इंडिया की याचिका पर अनिल अंबानी समेत उनके दो डायरेक्टरों को अवमानना का दोषी करार दिया है।

    मामला एरिक्सन इंडिया को 550 करोड़ रुपये की बकाया राशि दिए जाने का है. अगर अंबानी यह राशि चार हफ्ते में नहीं चुकाते हैं तो उन्हें जेल जाना पड़ सकता है. गौरतलब है कि रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी और अन्य के खिलाफ बकाया भुगतान नहीं करने पर टेलिकॉम उपकरण निर्माता एरिक्सन ने उच्चतम न्यायालय में तीन अवमानना याचिकाएं दायर की थीं।

    कोर्ट ने अनिल अंबानी और रिलायंस ग्रुप के दो डायरेक्टरों को चार सप्ताह के अंदर एरिक्सन को 453 करोड़ रुपये भुगतान करने को कहा. साथ ही कहा कि समयसीमा के अंदर पेमेंट नहीं करने पर तीनों को तीन-तीन महीने की जेल की सजा दी जाएगी. सुप्रीम कोर्ट ने तीनों पर आदेश की अवहेलना के लिए तीनों पर एक-एक करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगा दिया।

    अगर एक महीने में जुर्माने की रकम नहीं जमा करवाई गई तो उन्हें 1 महीने की जेल की सजा भुगतनी होगी.  मामले में जिन दो डायरेक्टरों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई हुई है, उनमें एक रिलायंस टेलिकॉम के चेयरमैन सतीश सेठ और रिलायंस इन्फ्राटेल के चेयरमैन छाया विरानी हैं।

    इससे पहले, याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन और विनीत सरन की पीठ ने 13 फरवरी को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था, जब एरिक्सन इंडिया ने आरोप लगाया था कि रिलायंस ग्रुप के पास राफेल विमान सौदे में निवेश के लिये रकम है, लेकिन वे उसके 550 करोड़ के बकाये का भुगतान करने में असमर्थ हैं. अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी ने इस आरोप से इनकार किया था।

  • प्रियंका गांधी एक्शन मोड में, 60 साल बाद गुजरात में होंगी CWC बैठक

    अहमदाबाद । कांग्रेस में महासचिव पद संभालने के बाद प्रियंका गांधी एक्शन मोड में हैं। यूपी में रोड शो और फिर मैराथन मीटिंग के जरिए जमीनी कार्यकर्ताओं से रूबरू होने के बाद वह अब जनसभा करने जा रहीं हैं।

    उनकी पहली जनसभा गुजरात में भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ 28 फरवरी को होगी। माना जा रहा है कि जनसभा में उनके निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह होंगे।

    क्योंकि मोदी और शाह का गुजरात गृहराज्य है। अडालज के त्रिमंदिर मैदान में यह महारैली कांग्रेस की सर्वोच्च कार्यकारी इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की 28 फरवरी को अहमदाबाद में बैठक के बाद होगी।

    सीडब्ल्यूसी की 51वीं महारैली आगामी आम चुनावों से ठीक पहले प्रस्तावित की गई है। इसमें पार्टी की लोकसभा चुनावों में रणनीतियों और तैयारियों पर मुख्य ध्यान दिया जाएगा।

    सीडब्ल्यूसी बैठक गुजरात में 60 सालों के बाद हो रही है और कांग्रेस का संपूर्ण नेतृत्व जिसमें राहुल गांधी, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के संसदीय दल के नेता मल्किार्जुन खड़गे, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और प्रियंका गांधी के साथ कई अन्य वरिष्ठ नेता लोकसभा चुनावों के लिए मुद्दों और तैयारियों पर चर्चा करेंगे।

    रैली को प्रियंका और राहुल के अतिरिक्त सोनिया गांधी भी संबोधित करेंगी। सोनिया ने इससे पहले पिछले साल नवंबर में तेलंगाना में विधानसभा चुनावों के दौरान जनसभा संबोधित की थी।

  • भाजपा की सिरदर्दी बनेगी प्रियंका-अनुप्रिया की नई दोस्ती

    [object Promise]

    नई दिल्ली। कांग्रेस ने अपना दल के साथ गठबंधन का रास्ता खोलते हुए उत्तर प्रदेश में भाजपा को झटका देने की तैयारी कर ली है। पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की अपना दल नेता और केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल से हुई मुलाकात ने दोनों दलों के बीच नई दोस्ती की सरगर्मी बढ़ा दी है।

    प्रियंका से चर्चा के बाद अनुप्रिया ने भाजपा से अपनी नाराजगी का खुला इजहार कर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की अगुआई में तीसरा सियासी समीकरण बनने का संकेत दे दिया।सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस और अपना दल के बीच चुनावी तालमेल पर अगले कुछ दिनों में अंतिम फैसला होने की प्रबल संभावना है।

    कांग्रेस खेमे में इस बात से इन्कार नहीं किया जा रहा कि अनुप्रिया पटेल मोदी सरकार से इस्तीफा देकर 27 फरवरी को होने वाली विपक्षी नेताओं की बैठक में भी शामिल हो सकती हैं।

    पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में जातीय समीकरण की वजह से अपना प्रभाव रखने वाले अपना दल की भाजपा से नाराजगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अनुप्रिया ने गुरुवार रात प्रियंका के घर जाकर उनसे चर्चा की। इसी बैठक में प्रियंका और अनुप्रिया में चुनावी गठबंधन को लेकर सहमति लगभग बन गई है।

    अनुप्रिया ने खुद कहा कि भाजपा के साथ कुछ मसलों पर गहरे मतभेद हैं। इसका समाधान निकालने के लिए भाजपा को 20 फरवरी तक का समय दिया था मगर अब तक कोई जवाब नहीं आया है।

    ऐसा लगता है कि घटक दलों की उन्हें कोई परवाह नहीं। ऐसे में अपना दल खुद का फैसला करने के लिए स्वतंत्र है। अनुप्रिया के बयान से स्पष्ट है कि वह राजग छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामने की तैयारी कर चुकी हैं।

    भाजपा नेतृत्व मिर्जापुर और प्रतापगढ़ के अलावा अनुप्रिया की पार्टी को कोई अन्य सीट देने के लिए तैयार नहीं है जबकि वह चार सीटें मांग रही हैं।

  • किसान से तहसीलदार ने मांगी 50 हजार की रिश्वत, किसान ने रिश्वत के बदले जीप से बांध दी भैंस

    [object Promise]

    टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश)। बुंदेलखंड के टीकमगढ़ जिले के किसान का आरोप है कि तहसीलदार ने उससे पहले 50 हजार की रिश्वत मांगी, जो उसने दे दी। बाद में फिर दोबारा रिश्वत की मांग की गई।

    अब उसके पास पैसे नहीं हैं, लिहाजा उसने तहसीलदार की जीप से ही भैंस बांध दी।लिहाजा उसने रिश्वत में भैंस देने का फैसला किया है। वहीं अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व (एसडीएम) ने पीड़ित किसान को लिखित में शिकायत करने की सलाह दी है।

    मामला टीकमगढ़ जिले की खरगापुर तहसील के देवपुर गांव का है, जहां किसान लक्ष्मी यादव का आरोप है कि उसने अपनी दो बहुओं के नाम पर जमीन खरीदी थी और जमीन के नामांतरण और राजस्व पुस्तिका बनवाने के लिए तहसीलदार के कार्यालय में आवेदन दिया था।

    किसान का आरोप है कि तहसीलदार ने उससे पहले 50 हजार की रिश्वत मांगी, जो उसने दे दी। बाद में फिर दोबारा रिश्वत की मांग की गई। अब उसके पास पैसे नहीं हैं, लिहाजा उसने तहसीलदार की जीप से ही भैंस बांध दी ताकि उसके द्वारा खरीदी गई जमीन का नामांतरण हो जाए और पुस्तिका मिल जाए।

    किसान यादव का आरोप है कि पिछली सरकार में जो होता था, वही इस सरकार में भी हो रहा है। नामांतरण और राजस्व पुस्तिका के लिए उसे परेशान किया जा रहा है।

    रिश्वत मांगी जा रही है। मामला सामने आने पर अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व (एसडीएम) वंदना राजपूत ने संवाददाताओं से कहा कि संबंधित किसान की जमीन का मामला दो गांव का है ।

    उसके दो नामांतरण के मामले है, इनमें से एक का लोक अदालत में निपटारा हो चुका है और दूसरे मामले में उसे सलाह दी गई है कि वह पृथक से नामांतरण के लिए प्रकरण दर्ज कराए।