Category: national

  • पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन के आसार, राज्यपाल ने केंद्र को भेजी रिपोर्ट..?

    [object Promise]

    नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में सीबीआई और ममता सरकार के ताजा विवाद को लेकर राज्य के गवर्नर केसरीनाथ त्रिपाठी ने एक गोपनीय रिपोर्ट तैयार करके गृह मंत्रालय को भेजी है। सूत्रों का कहना है कि गृहमंत्रालय सीबीआई के काम में बाधा डालने के आरोप में वहां मौजूद आईपीएस अधिकारियों पर कार्रवाई कर सकती है। खबरें आ रही हैं ममता बनर्जी का धरना अभी और लंबा चल सकता है। ऐसे में ममता बनर्जी धरना चलने तक धरनास्थल से काम करेंगी।

    इससे पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गवर्नर से सीबीआई के अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की करने और हिरासत में लिए जाने के दुर्भाग्यपूर्ण मामले पर गृह मंत्रालय को अवगत कराने को कहा था। इसके बाद गवर्नर ने राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को तलब कर इस मामले में तुरंत ऐक्शन लेकर विवाद को खत्म कराने को कहा था। इस मामले पर बीजेपी और विपक्षी पार्टियां एक-दूसरे के सामने आ गई हैं। इसे लेकर लोकसभा और राज्य सभा में भी जबरदस्त हंगामा हुआ।

    विपक्ष के हंगामे के बीच गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस मामले पर जवाब दिया। यह देश में पहली बार है कि सीबीआई के अधिकारियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई हुई और उन्हें हिरासत में लिया गया। लाखों लोगों की गाढ़ी कमाई को हड़प लेनेवाली कंपनी के खिलाफ सीबीआई को जांच की इजाजत सुप्रीम कोर्ट से मिली थी और मामले की पूछताछ के लिए ही सीबीआई की टीम रविवार को राजीव कुमार के घर पहुंची थी।

    सीबीआई को राजीव के घर जाने की जरूरत क्यों पड़ी, इसका जवाब देते हुए राजनाथ ने कहा कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे और लगातार समन के बावजूद पूछताछ में हिस्सा लेने नहीं आए थे। राजनाथ ने कहा कि पूछताछ के लिए पहुंची टीम को पुलिस ने रोका और बलपूर्वक हिरासत में ले लिया था। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि ऐसी घटना से देश के संघीय ढांचे को खतरा है। राजनाथ सिंह ने आगे बताया कि उन्होंने मामले पर बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी से भी बात की है। और उनसे मामले पर पूरी रिपोर्ट मांगी है।

    सबूत छिपाने के आरोपी कोलकाता पुलिस आयुक्‍त राजीव कुमार सीबीआई पूछताछ के खिलाफ कलकत्‍ता हाई कोर्ट पहुंच गए हैं। उन्‍होंने हाई कोर्ट से सीबीआई पूछताछ से अंतरिम राहत मांगी है। कलकत्‍ता हाई कोर्ट राजीव कुमार की याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है और इस मामले में मंगलवार को सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने राजीव कुमार के खिलाफ सीबीआई की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करने का फैसला लिया है। याचिका में सीबीआई ने कोर्ट से निवेदन किया था कि वह राजीव कुमार को जांच में सहयोग करने का निर्देश दें।

    साथ ही सीबीआई ने राजीव कुमार पर अबतक हुई इन्वेस्टिगेशन में साथ न देने का आरोप भी लगाया है। सीबीआई द्वारा राजीव कुमार पर सबूत नष्ट करने का भी आरोप लगाया गया है। इसपर चीफ जस्टिस ने कहा, ‘अगर कोलकाता पुलिस कमिश्नर ने सबूत नष्ट करने की कोशिश की है, तो उससे जुड़े साक्ष्य हमारे सामने लाए जाएं, इसपर ऐसी कार्रवाई होगी कि उन्हें पछताना पड़ेगा।’

  • बेहद खतरनाक है पैकेज्ड Fruit Juices बच्चों के लिए, घर लाने से पहले जान लें ये बातें

    [object Promise]

    नई दिल्ली ।  कंज्यूमर रिपोर्ट्स की एक स्टडी के अनुसार आप भी अपने बच्चे की सेहत के लिए बाजार में बिकने वाले पैकेज्ड फ्रूट जूस घर ला रहे हैं तो जरा सावधान हो जाएं। पैकेज्ड जूस में शुगर की मात्रा तो अधिक होती है, लेकिन पोषक तत्वों की भारी कमी होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में बिकने वाले 45 मशहूर ब्रैंड्स के फ्रूट जूस प्रॉडक्ट्स में कैडमियम, इनऑर्गेनिक आर्सेनिक और मरकरी या लेड पाया गया, जो बच्चों की सेहत के लिए खतरनाक है।

    ऑर्गेनिक जूस या मार्केट में खास तौर पर बच्चों के लिए मिलने वाले जूस भी जरूरी नहीं कि बच्चों के लिए सही हों। अंगूर के जूस में औसतन हेवी मेटल का स्तर सबसे ज्यादा पाया गया। कोई भी जूस चाहे वो किसी भी ब्रैंड का क्यों न हों वो एक दूसरे की तुलना में कम खतरनाक नहीं हैं सारे एक जैसे ही नुकसानदेह हैं। इनको पूरे दिन में केवल आधा कप पीना भी बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए आपके लिए अच्छा यही होगा कि पैकेज्ड जूस घर लाने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल जरूर कर लें।

  • जानिये मोदी सरकार के अंतरिम बजट में पीयूष गोयल के बड़े ऐलान और 25 मुख्य बातें

    [object Promise]

    नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल का अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने किसानों से लेकर नौजवानों तक के लिए बहुत सारी योजनाएं और स्कीम का ऐलान किया है.।  5 लाख तक की कमाई पर टैक्स नहीं लगेगा लेकिन आयकर छूट की 2.5 लाख की सीमा नहीं बदली गई है। आयकर रियायत को 2500 से बढ़ाकर 12500 कर दिया गया है जिससे 5 लाख तक की आय वालों को टैक्स नहीं देना होगा. 2 हेक्टेयर जमीन वाले किसानों को हर साल 6000 रुपए की मदद सीधे बैंक खाते में दी जाएगी. किसान, बेरोजगार, नौकरी पेशा वाले, महिलाएं, कॉरपोरेट, बड़े, मंझोले और छोटे उद्योग, मजदूर- किसे क्या मिला, बजट के सारे बड़े ऐलान और सारी खास घोषणाएं.।

     

    अंतरिम बजट की 25 मुख्य बातें

    1-इनकम टैक्स के स्लैब में बदलाव. अब पांच लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा. इससे लगभग तीन करोड़ करदाताओं को फायदा होगा.।

    2–स्टैंडर्ड डिडक्शन को 40 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये किया। .

    3-ग्रेच्युटी की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 30 लाख रुपए की गई.।

    4-यदि 6.5 लाख रुपये तक की कमाई करने वाले प्रोविडेंट फंड और अन्य इक्विटीज में निवेश करते हैं तो कोई टैक्स नहीं देना होगा।

    5-बोनस की सीमा बढ़ाई, अब 21 हजार रुपये मासिक आय तक वालों को मिलेगा बोनस।

    6-2 हेक्टेयर तक जमीन वाले किसानों के खाते में हर साल 6 हजार रुपये, 12 करोड़ किसान परिवारों को मिलेगा लाभ. आपदा पीडि़त किसानों को ब्याज में 5 फीसदी तक की छूट।

    7-असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना का एलान, 100 रुपये प्रति महीने के अंशदान पर 60 साल की आयु के बाद 3000 रुपये प्रति माह पेंशन मिलेगी.।

    8-किसान क्रेडिट कार्ड के जरिये कर्ज लेने पर 2 प्रतिशत ब्याज में छूट।

    9-रक्षा बजट पहली बार 3 लाख करोड़ के पार.।

    10-पांच साल में एक लाख डिजिटल गांव। .

    11-फिल्म निर्माताओं के लिए एकल खिड़की को मंजूरी।

    12-छोटे उद्योगपतियों की भी ली सुध, 1 करोड़ रुपये तक के कर्ज पर 2 फीसदी ब्याज सब्सिडी।

    13-मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए बनेगा अलग विभाग।

    14-घर खरीदने वालों पर जीएसटी का बोझ कम करने की कोशिश, मंत्रीसमूह कर रहा है विचार।

    15-श्रमिकों की न्यूनतम मासिक पेंशन 1,000 रुपये तक की गई.।

    16-श्रमिक की मौत पर अब 2.5 लाख रुपये की बजाय 6 लाख रुपये मुआवाजा।

    17-गोवंश के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय कामधेनु योजना का ऐलान।

    18-सौभाग्य योजना के तहत सभी घरों को मुफ्त बिजली कनेक्शन, मार्च 2019 तक सभी घरों में बिजली कलेक्शन।

    19-हरियाणा को मिलेगा देश का 22वां एम्स।

    20-रेलवे को 64,587 करोड़ रुपये का आवंटन।

    21-पशुपालन और मत्स्य पालन के लिए कर्ज में 2 फीसदी ब्याज छूट की घोषणा।

    22-गौमाता की सेवा के लिए किसानों को 500 रुपये देगी सरकार. एनिमल हसबेंडरी और फिशरी क्षेत्र में 2 फीसदी ब्याज की छूट।

    23-दूसरे घर से मिलने वाले नोशनल रेंट पर नहीं लगेगा कोई टैक्स।

    24-रियल एस्टेट सेक्टर को राहत, अनसोल्ड इंवेंट्री पर अब दो साल तक मिलेगी टैक्स छूट।

    25-पोस्ट ऑफिस और बैंक डिपॉजिट पर मिलने वाली आय पर टीडीएस थ्रेसहोल्ड 10,000 रु से बढ़ाकर 40,000 रु की।

  • मायावती को सुप्रीम कोर्ट ने दिया सख्त आदेश, स्वयं की मूर्तियों पर खर्च रकम लौटाएं

    [object Promise]

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती से कहा है कि वह लोगों के उन सभी पैसों को वापस करें जिसे कि उन्होंने अपनी मूर्तियां लगाने में खर्च किए हैं। यह आदेश अदालत ने एक याचिका की सुनवाई करते हुए दिया।

    जिसमें उन्हें यह आदेश देने के लिए कहा गया था कि वह आगे से लोगों के पैसों का इस्तेमाल मूर्तियों के निर्माण में न करें। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई इस याचिका पर 2 अप्रैल को सुनवाई करेंगे।

    चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, ‘हमारा अस्थायी तौर पर यह मानना है कि मायावती को अपनी मूर्तियां और पार्टी के चिह्न पर खर्च किए गए जनता के पैसों को सरकारी खजाने में वापस करना होगा।’

    इस पीठ में जस्टिस दीपक गुप्ता और संजीव खन्ना भी शामिल थे। इस मामले की अंतिम सुनवाई 2 अप्रैल रखी गई है। बेंच ने इस बात को साफ कर दिया है कि उसने प्रथम दृष्ट्या अपना मत रखा है क्योंकि इस ममाले की सुनवाई में अभी वक्त लगेगा।

    पीठ ने कहा, ‘हम इस मामले पर अंतिम निर्णय 2 अप्रैल को लेंगे।’सुप्रीम कोर्ट में साल 2009 में रविकांत और अन्य लोगों ने याचिका दायर की थी। जिसपर आज सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा कि मायावती को मूर्तियों पर खर्च सभी पैसे को सरकारी खजाने में वापस करने होंगे। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने मायावती के वकील से कहा कि अपने मुवक्किल से कह दीजिए कि वह मूर्तियों पर खर्च हुए पैसों को सरकारी खजाने में जमा करवा दें।

    लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश की तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने लखनऊ, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में स्थित पार्क और मूर्तियों पर कुल 5,919 करोड़ रुपये खर्च किए थे। नोएडा स्थित दलित प्रेरणा स्थल पर हाथी की पत्थर की 30 मूर्तियां जबकि कांसे की 22 प्रतिमाएं लगवाई गईं थी। जिसका खर्च 685 करोड़ रुपये आया था। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि इन पार्कों और मूर्तियों के रखरखाव के लिए 5,634 कर्मचारियों की बहाली की गई थी।

  • मेट्रो हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे मरीजों को शीशे तोड़कर बाहर निकाला, राहत कार्य जारी

    [object Promise]

    नोएडा । मेट्रो अस्पताल में गुरुवार की दोपहर तकरीबन 12.15 बजे भीषण आग लग गई. रिपोर्ट के मुताबिक, कई मरीज अस्पताल की इमारत में आग के बीच फंस गए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के लोग वहां पहुंच गए हैं और राहत कार्य जारी है. फायर ब्रिगेड की टीम भी वहां पहुंज गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.।

    हॉस्पिटल में फंसे मरीजों को शीशे तोड़कर बाहर निकाला जा रहा है। दमकल की करीब 6 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। हॉस्पिटल के अंदर के हालात का अंदाजा लगाने की कोशिश की जा रही है।

    मरीजों को अस्पताल की सेक्टर 11 स्थित ब्रांच में शिफ्ट किया जा रहा है। आग लगने के 30 मिनट बाद भी 4th फ्लोर से निकाले जा रहे हैं मरीज। अस्पताल में धुआं भर गया है। हाइड्रोलिक प्लेैटफॉर्म से ऊपर पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

    अस्पताल में कितने मरीज फंसे हुए हैं, अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। अभी तक 30 से 40 मरीजों को बाहर निकाले जाने की खबर है। अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।
    हम यहां एक बार फिर बता दें कि यह आग सेक्टर 12 स्थित मेट्रो हार्ट अस्पताल में लगी है। उसके ही पास सेक्टर 11 में स्थित मेट्रो अस्पताल की ब्रांच में कोई आग नहीं लगी है। मरीजों को सेक्टर 12 से 11 वाले मेट्रो में शिफ्ट किया जा रहा है।

    इस अस्पताल में कुल 5 फ्लोर हैं। सेकंड फ्लोर से आग की शुरुआत हुई। सभी मरीजों को सेक्टर 11 के मेट्रो अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। आग के कारणों का फिलहाल कुछ नहीं पता चल सका है और न ही फिलहाल इस आग में जान-माल के किसी तरह के नुकसान की खबर मिली है। आग लगने के बाद अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ नजर आ रही है।

  • UP में मचेगी ‘‘भारत माता की जय जयकार-मोदी फिर एक बार’’ की गूंज

    [object Promise]
    लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की विधानसभाओं में विजय संकल्प बाइक रैली निकालेगी। प्रत्येक बूथ से पांच बाइक सवार युवा विजय का संकल्प लेकर रैली में निकलेंगे। प्रत्येक विधानसभा में रैली प्रभारी बनाएं गए हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल बाइक रैली के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला बाइक रैली प्रमुखों का मार्गदर्शन भी कर चुके हैं।
    बंसल ने  बताया कि 2 मार्च को दोपहर 12 बजे सभी विधानसभाओं में पूर्व निर्धारित स्थान से विजय संकल्प रैली निकलेगी। प्रत्येक बूथ से कम से कम 5 बाइक सवार भाजपा कार्यकर्ता रैली का हिस्सा बनेंगे। बाइक पर भाजपा का झण्डा, गले में भाजपा पट्टिका और सिर पर कमल कैप लगाकर भाजपा कार्यकर्ता विजय का संकल्प लेकर गांव, गली, चौराहे पर निकलेंगे।
    बंसल ने कहा कि बाइक रैली शहरी विधानसभाओं में 30 किलोमीटर और ग्रामीण विधानभाओं में 100 से 150 किलोमीटर का मार्ग तय करेगी। देश भक्ति गीतों के साथ निकले भाजपा कार्यकर्ता ‘‘भारत माता की जय जयकार-नरेन्द्र मोदी फिर एक बार’’ के नारों के साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि बाइक रैली में बीच-बीच में मोटर साइकिलों पर बड़े आकार के भाजपा झण्डे कमल संदेश लेकर आगे बढ़ेंगे। बाइक रैली में पार्टी के सभी पदाधिकारी, मोर्चे, प्रकोष्ठ, सांसद व विधायक सहभागी रहेंगे।
    बाइक रैली के प्रभारी बनाये गये प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि विजय संकल्प बाइक रैली पूरे प्रदेश का वातावरण भाजपा के रंग में रंगने का काम करेगी। प्रदेश पदाधिकारी व प्रदेश सरकार के मंत्री बाइक रैलियों में सहभागिता करने पहुंचेंगे। हर बूथ से 5 बाइक सवारां के नाम व मोबाईल नम्बर तथा बाइक नम्बर की सूची तैयार करना है।

  • ‘कांग्रेस की आदत सभी संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करना है : PM Modi

    [object Promise]

    नई दिल्ली। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष को जमकर कोसा। पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘आशा और विश्वास की बात करने वाले ही कुछ कर पाते हैं। रोना रोने वाले को 5-10 लोग ही मिल पाते हैं। उन्होंने कहा, ‘स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि अतीत में जिस दौर से हमें गुजरना पड़ा, वे सब आवश्यक थे क्योंकि विनाश का जो कार्यकाल आया, उससे ही भविष्य का भारत आ रहा है वह अंकुरित हो चुका है।

    उस विशालकाय वृक्ष का उगना शुरू हो चुका है।’ पीएम ने कहा कि चुनौतियों को ही चुनौती देते हुए हम आम आदमी की आकांक्षाओं को पूरा करने में जुटे हुए हैं। पीएम ने कहा, ‘कांग्रेस की आदत सभी संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करना है। गांधी जी पहले ही यह समझ चुके थे, इसीलिए उन्होंने कांग्रेस को भंग करने की बात कही थी। हम आज वही काम कर रहे हैं, गांधी जी के सपनों को पूरा कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथियों ने भी मिलावट कल्चर को स्वीकार कर लिया है। वंशवाद उनके लिए संस्कार और संस्कृति बन गई है इसीलिए महामिलावट का यह काम आसानी से किया जा सकता है क्योंकि इसमें सभी वंशवादी हैं और थोक के भाव में जमानत पर बाहर हैं।

    मोदी ने कहा, ‘हमारी सरकार की पहचान ईमानदारी, पारदर्शिता, गरीबों के लिए संवेदना, राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने वाली, भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने और तेज गति से काम करने के लिए है।’ सदन के सदस्यों का आभार जताते हुए पीएम ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘वैसे, कुछ बेसिरपैर की बातें भी हुई हैं पर मैं मानता हूं यह चुनाव का वर्ष है और इस कारण सबकी मजबूरी है तो कुछ न कुछ बोलना पड़ता है। यह भी सही है कि हम लोग यहां से जाने के बाद जनता को अपना लेखा-जोखा देने वाले हैं। मैं आप सभी को आगामी चुनाव में हेल्दी कॉम्पिटिशन के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

    उन्होंने विपक्ष के हर आरोप का जवाब देते हुए कांग्रेस के 55 साल और अपनी सरकार के 55 महीने के विकास की तुलना की। उन्होंने महागठबंधन की कोशिशों को ‘महामिलावट’ कहते हुए तंज कसा। पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में 30 साल के बाद देश की जनता ने पूर्ण बहुमत की सरकार दी और आज देश को अनुभव हो गया है कि मिलावटी सरकार क्या होती थी और पूर्ण बहुमत की सरकार के क्या मायने हैं।

    उन्होंने कहा, ‘महामिलावट का हाल आपने कोलकाता में देखा लेकिन केरल में ये लोग एक दूसरे का मुंह नहीं देख पाएंगे, यूपी में महामिलावट का खेल देखिए, बाहर कर दिए गए। चुनाव से ठीक पहले विपक्षी गठबंधन पर करारा प्रहार करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश ने 30 साल तक मिलावट की स्थिति देखी है। उन्होंने कहा कि हेल्दी डिमॉक्रेसी वाले अब महामिलावट से दूर रहने वाले हैं।

  • ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, खुद भी करेंगे सफर

    [object Promise]

    दिल्ली । वंदे भारत एक्‍सप्रेस  ट्रेन को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 फरवरी को  हरी झंडी दिखाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ट्रेन 18 के उद्घाटन के मौके पर दिल्ली से बनारस तक इस ट्रेन में सफर करेंगे।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 घंटे ट्रेन के एग्जीक्यूटिव चेयर कार में सफर करेंगे, इस ट्रेन में पीएम मोदी के साथ रेलवे के कछ चुनिंदा अधिकारी मौजूद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक मोदी 15 फरवरी की सुबह दस बजे इस ट्रेन को रवाना करेंगे। जिसके बाद एक कार्यक्रम भी होगा जिसे वह संबोधित करेंगे।  16 डिब्बे वाली यह ट्रेन पुरानी शताब्दी एक्सप्रेस की जगह लेगी तथा दिल्ली एवं वाराणसी के बीच चलेगी।

    मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह ट्रेन दिल्ली से चलकर सबसे पहले कानपुर में रुकेगी जहां पीएम एक जनसभा को संबोधित करेंगे, वहां से यह ट्रेन 40 मिनट बाद चलेगी फिर यह ट्रेन इलाहाबाद में करीब 40 मिनट रुकेगी यहां फिर पीएम एक जनसभा को संबोधित करेंगे फिर यह ट्रेन बनारस के लिए रवाना हो जाएगी वहां भी एक जनसभा होगी।
    गौरतलब है कि भारत की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली इंजनलेस ट्रेन ट्रेन 18 का नाम बदलकर ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ रख दिया गया है। ट्रेन दिल्ली से वाराणसी के बीच अधिकतम 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी।

  • झूठ की राजनीति करना बंद करें केजरीवाल : मनोज तिवारी

    [object Promise]

    नई दिल्ली। दिल्ली में लगातार जारी फर्जी कॉल थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दिल्ली के कई लोगों के पास लगातार आम आदमी पार्टी द्वारा फोन आ रहे हैं कि दिल्ली में 30 लाख वोट कट गये हैं और वो भाजपा ने कटवा दिए हैं और फोन करने वाला खुद को आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बता कर यह भी कहता है कि आप चिंता मत कीजिये आपको कुछ नहीं करना केजरीवाल आपका वोट जुड़वा देंगे। हैरान करने वाली बात तो तब सामने आई जब कुछ लोगों ने तुरंत अपना नाम वोटर लिस्ट में ऑनलाइन चेक किया तो उनका वोट नहीं कटा था।

    इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि झूठ एक धुए की तरह होता है, जिसको कुछ लोग जब हवा देने लगते हैं तो वो फैलने लगता है और लोगों को लगता है कि ये हो क्या रहा है। उस झूठ की चर्चा अलग-अलग ढंग से होने लगती है। लेकिन ये भी समाज में विश्वास किया जाता है कि अगर सही समय पर किसी रोग की पहचान कर ली जाये तो वो कितना भी साजिश करने वाला हो, कितना भी विनाशकारी हो तो समय से उसका समाधान भी कर लिया जाता है।

    वैसे तो झूठ बोलने का आरोप अक्सर राजनीतिक पार्टियों पर लगता है लेकिन झूठ ऐसे पकड़ा जाये कि जिसने झूठ फैलाया है वो बिलकुल बेपर्दा हो जाये ऐसा इतिहास में बहुत कम हुआ है और वो काम हुआ है चुनाव आयोग के एक नोटिस से जो चुनाव आयोग ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त से शिकायत कर जारी किया है।

  • भाजपा का अभियान ‘मेरा परिवार भाजपा परिवार’ शुरू

    नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मेरा परिवार भाजपा परिवार देशव्यापी कार्यक्रम की शुरूआत आज अपने आवास से की। प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अपने घर पर भारतीय जनता पार्टी का स्टीकर व झण्डा लगाकर फिर एक बार मोदी सरकार का विजय संकल्प लिया।
    इस अभियान के अन्तर्गत भाजपा सरकार की योजनाओं के लाभार्थि 
    Mera Parivar Bhajpa Parivar हैशटै
    ग के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा के प्रति अपना समर्थन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अपना विश्वास व्यक्त कर रहे है। दिल्ली भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर भाजपा का स्टीकर व झण्डां लगाकर मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान में अपनी भागीदारी दे रहे है।
    दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के 50 करोड़ आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के जीवन स्तर को बदलने के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किये है जो आजादी के 70 साल में  कभी नहीं हुये। इस सभी योजनाओं के लाभार्थियों को महासम्पर्क अभियान के माध्यम से पार्टी से जोड़ा जायेगा।
    देश के 22 करोड़ लाभार्थियों तक सरकार की योजनाओं का लाभ तो पहुंच गया लेकिन अभी भी देश में करोड़ों लोग इन योजनाओं से वंचित है। इन सभी लोगों का आशीर्वाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा को मिले ताकि देश के अन्य वंचित लोगों तक योजनाओं का फायदा पहुंच सके।