Category: national

  • उत्तेजित भीड़ का तांडव, थाने को फूंका, डीएसपी को पीट-पीटकर किया अधमरा, वजह ये थी

    [object Promise]

    रामगढ़ (कैमूर) । बिहार के कैमूर में एक दलित छात्रा की दुष्कर्म व हत्या को लेकर आक्रोशित लोगों ने जम कर तांडव मचाते हुए रामगढ़ थाने को दो घंटे के अंतराल पर दो-दो बार फूंक दिया. इसके साथ मोहनिया डीएसपी, इंस्पेक्टर, मेजर सहित एक दर्जन पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा.। इसके बाद डीएसपी को भीड़ ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। अब इस घटना का एक वीडियो वायरल हो गया है। इस बीच जोनल आइजी नैय्यर हसनैन खान ने कहा है कि डीएसपी के इलाज का खर्च पुलिस महकमा वहन करेगा।

    खास बात यह रही कि उपद्रवियों के सामने कैमूर पुलिस पीठ दिखा कर भाग खड़ी हुई और उपद्रवी लगभग दो किमी तक उनका पीछा कर ईंट, पत्थर व लाठी-डंडे से पीटते रहे. सुबह से लेकर शाम तक जब उनकी इच्छा हुई, तब वे तांडव मचाते रहे।घटना के दौरान उत्तेजित भीड़ ने थाने पर भी हमला कर दिया। उसने थाने को आग के हवाले कर दिया तथा कई थाने की चार गाड़ियां भी फूंक दीं।

    ग्रामीणों ने रामगढ़ थाने में जमकर बवाल काटा.

     

    इसी दौरान भीड़ ने डीएसपी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। जब थाने की गाड़ी, रेकॉर्ड व अन्य सामान को जला कर खाक कर दिया और पुलिसकर्मियों को भी खदेड़ दिया, तो रामगढ़ के दुर्गा चैक पर लाश के साथ धरने पर बैठ गये. देर शाम खबर लिखे जाने तक मृत युवती के परिजन व आक्रोशित लोग हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े थे।

    वीडियो में डीएसपी रघुनाथ सिंह रहम की गुहार लगाते दिख रहे हैं, लेकिन भीड़ उनपर लाठियों की बरसात कर रही है। घटना में उन्हें सिर व हाथ गंभीर चोटें आईं हैं। उनका हाथ भी टूट गया है। घायल डीएसपी का इलाज बनारस में चल रहा है। घटना के दौरान डीएसपी सहित एक सब इंस्पेक्टर व आधा दर्जन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे।

    रामगढ़ थाने में घुस कर खड़ी पुलिस की एक जीप को आग के हवाले कर दिया

    इस बीच उपद्रव के दौरान घायल डीएसपी रघुनाथ प्रसाद सिंह के इलाज को लेकर बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार दुबे ने जोनल आइजी नैय्यर हसनैन खान से मुलाकात की है। आइजी ने इलाज पूरा होने तक एक सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही को डीएसपी के साथ प्रतिनियुक्त करने का आदेश दिया है।

    वे बेहतर इलाज सुनिश्चित कराएंगे। इलाज का खर्च पुलिस महकमा वहन करेगा। उत्पात व तनाव को बढ़ते देख पुलिस ने फायरिंग कर स्थिति पर काबू पाया। घटना को लेकर पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इस बीच पीडित परिवार से मिलने हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी कैमूर पहुंचे हैं।

  • युवती ने अपने सगे भाई से रचा ली शादी, वजह है हैरान करने वाली !

    [object Promise]

    बठिंडा। हाल ही में ऐसा सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जिसमें पंजाब की एक युवती ने विदेश जाने के लिए सारी हदें पार कर दीं. उसने आस्ट्रेलिया जाने के लिए सगे भाई से ही फर्जी शादी रचा ली. अब पुलिस ने युवती और उसके परिवार पर केस दर्ज किया है।

    गांव बालियांवाली की एक युवती ने अपने सगे भाई के साथ शादी रचा ली। दोनों ने एक गुरुघर में जाकर शादी रचा ली। इसके बाद उसने अपनी मासी की बेटी के पासपोर्ट पर अपनी फोटो लगाकर ली और आस्ट्रेलिया पहुंच गई।

    थाना बालियांवाली में दर्ज शिकायत में बठिंडा वासी रणवीर कौर ने कहा कि इस पूरे मामले में लड़की की नानी सहित उसके पूरे परिवार की मिलीभगत सामने आई है।

    उसकी मासी जसविंदर कौर, मौसा बूटा सिंह, मासी की बेटी अमनदीप कौर, लड़के जगरूप सिंह, मनदीप सिंह व नानी दलीप कौर ने एक साजिश के तहत उसके पासपोर्ट पर अमनदीप कौर की फोटो लगाकर उसको आस्ट्रेलिया भेज दिया।

    रणवीर कौर ने अपनी शिकायत में कहा कि विदेश जाने के लिए गांव बालियांवाली की एक युवती ने अपने सगे भाई के साथ गुरुघर में जाकर शादी रचा ली। युवती ने बताया कि विदेश में बसने के लिए अमनदीप कौर ने अपने सगे भाई मनदीप सिंह के साथ गुरु घर में फर्जी शादी रचाई।

    इसके लिए उसकी नानी दलीप कौर ने गलत हलफिया बयान दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी मासी जसविंदर कौर ने उसको धोखे में रखकर बिना पूछे अपने बैंक खाते में उसको हिस्सेदार बना लिया और बैंक के रिकॉर्ड में अपनी बेटी अमनदीप कौर की फोटो लगा दी।

    पुलिस के अनुसार, इन कागजातों के सहारे अमनदीप कौर आस्ट्रेलिया में जॉब करते भाई के पास चली गई। मामले की जांच कर रहे एएसआइ धर्म सिंह ने बताया कि उनको बठिंडा निवासी रणवीर कौर ने शिकायत दी थी। उनकी शिकायत पर हमने सगे भाई-बहन सहित पूरे परिवार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जारी है।

  • चंदा-दीपक-धूत के खिलाफ केस दर्ज लेकिन जनता के पैसो का क्या होगा साहेबान ?

    नई दिल्ली। निजी बेंकिंग क्षेत्र में आईसीआईसीआई बेंक का नाम अच्छाखासा था। लेकिन इस बेंक की एक महिला सीएमडी चंदा कोचर ने जो किया उससे लगता है की निजी कार्पोरेट बेंको में सबकुछ ठीकठाक नहीं। बेंको की एनपीए कैसे बढती है उसका खुलासा भी हुवा। जांच एजन्सी सीबीआई ने चंदा कोचर, उनके पति महाशय दीपक कोचर और जिस कम्पनी को चंदा ने ६४ करोड़ के चंदे के बदले में ३२५० करोड़ की लोन दी उस कम्पनी के मालिक वेणुगोपाल धूत के खिलाफ धोखाघडी,आपराधिक षडयंत्र और भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है।

    किसी फिल्मी पटकथा की तरह खेल खेला गया। दिखने में भोली इस महिला ने जो अपराध किया है उसे देखते हुये सरकार सभी निजी बेंको की यह जांच करे की आखिर एनपीए बढ़ी कैसे ? चंदा कोचर ने वीडियोकोन कम्पनी को जो ३२५० करोड़ की लोन दिलवाई उसमे से बाद में करीब २८०० करोड़ की लोन एनपीए यानी नॉन परफोर्मिंग एसेट्स में डाल दी गई। इसका मतलब की धुत्त की कम्पनी २८०० करोड़ वापिस नहीं दे सकती इसलिए ये राशि अब नहीं मिल सकती। जांच में पता चला की ये एक साजिश थी और ६४ करोड़ का चंदा लेकर चन्दा कोचर ने बेंक को २८०० करोड़ का चुना लगाया। यानी ६४ करोड़ के बदले में धुत को २८०० करोड़ का फायदा मिला..?

    कोचर दम्पति पर एफ.आई.आर. दर्ज हुई है। धुत्त के खिलाफ भी केस दर्ज हुवा है। लेकिन मामला सिर्फ यहा तक नहीं रुकना चाहिए। हो सकता है की सबूतों के आधार पर चन्दा और अन्यो को सजा होंगी। लेकिन ये सब जांच एजन्सी पर निर्भर है। मान लिया जाय की सीबीआई ने सही ढंग से जांच की और चन्दा कोचर को जेल की सलाखों के पीछे रहना पड़े। लेकिन धुत्त को दी गई लोन में से जो २८०० करोड़ की राशि एन.पी.ए. खाते में डाल दी गई उसकी वसुलात भी होनी चाहिए।

    ये राशि चन्दा ने चंदा इकठ्ठा धुत्त को कर नहीं दी। ये राशी बेंक के खातेदारों की है। खातेदार के खाते में से सीधे सीधे नहीं दी गई लेकिन खातेदारों की जमा पूंजी से दी गई। बेंक को २८०० करोड़ का भारी नुक्सान उठाना पड़ा। और प्राथमिक तौर पर इसके लिए बेंक की तत्कालीन सीएमडी चंदा कोचर जिम्मेवार कही जा सकती है। धुत्त की कम्पनी अभी भी बाजार में है तब उसकी चल-अचल सम्पति जप्त कर २८०० करोड़ की राशि वसूल की जाय औए एन.पी.ए. के खाते से २८०० करोड़ कम किये जाय।

    कुछ समय पहले चंदा कोचर सत्ता की गलियारों में चमक रही थी। बड़े बड़े नेताओं के साथ मंच पर नजर आ रही थी। उनके राजनितिक संबंधो का भी पता लगाना चाहिए की आखिर उनकी इतनी हिम्मत कैसे हुई इतना बड़ा घोटाला करने की ? लेकिन इसकी जांच अभी हो ये लगता नहीं। जिसने चंदा के काले कारनामो का भण्डाफोड़ किया वे व्हिसल ब्लोअर भी उनके राजनितिक संबंधो का भण्डाफोड़ करेंगे। सरकार इस केस को एक इस तरह से देखे की जो एन.पि.ए. की राशि है २८०० करोड वह चन्दा कोचर और धुत्त से वसूली जाय ताकि निजी या सरकारी बेंको के सीएमडी इस तरह की धोखाघढ़ी न करे।

    यदि सिर्फ जेल की सजा ही हो गई तो जो राशि एन.पी.ए. हो गई उसका क्या..? धुत्त की कम्पनी को जानबुछ कर आर्थिक लाभ पहुँचाया गया। जिसमे ये सभी लिप्त थे। इसलिए यदि एन.पि.ए. की राशि कोचर-धुत से वसूली जाती है तो कार्पोरेट क्षेत्र में सरकार की ये एक बड़ी कामियाबी मानी जायेंगी। अन्यथा होंगा यह की जेल की सजा काटने के साथ जो राशि एन.पी.ए. हो गई और जो उनके पास ही होंगी उससे वे केस में से बरी भी हो सकते है या जेल में रहते हुए पैसो के बल पर वे सभी सुख-सुविधा ले सकती है जो जेल के बाहर मिलती है। सरकार इसे मिसाल के तौर पर ले और कोई चंदा या चम्पा, तारा अपनी बेंको को चंद पैसो के बदले में करोडो का चुना न लगाये। चन्दा ने कार्पोरेट निजी बेंको के क्षेत्र में महिलाओं का नाम पूरा का पूरा मिटटी में मिला दिया..!

  • लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने अपना ‘तुरुप का इक्का’ चल दिया , प्रियंका गांधी को बनाया यूपी महासचिव

    नई दिल्ली/लखनऊ। काफी लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी, आखिरकार प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री हो ही गई और इसे लेकर कयासबाजी भी चल रही थी. उन्हें पार्टी का महासचिव बनाया गया है और वे पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी संभालेंगी।

    आम चुनाव कांग्रेस पार्टी के लिए ‘करो या मरो’ का चुनाव बन गए। आगामी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अपना तुरुप का इक्का चल दिया है। लंबे इंतजार के बाद राहुल गांधी की बहन प्रियंका वाड्रा गांधी सक्रिय राजनीति में उतरने जा रही हैं और कांग्रेस ने उन्हें महासचिव बनाने का ऐलान किया है। उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्घ्मेदारी दी गई है जो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का गढ़ है।

    प्रियंका गांधी फरवरी के पहले सप्ताह से अपना कार्यभार ग्रहण करेंगी। पार्टी ने इसके अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया को एआईसीसी का महासचिव बनाया है। उन्हें पश्चिमी यूपी की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले मध्य प्रदेश में उन्हें डेप्युटी सीएम बनाए जाने की अटकलें थीं। वहीं अब तक उत्तर प्रदेश के प्रभारी रहे गुलाम नबी आजाद को हरियाणा का प्रभारी बनाया है। के. सी. वेणुगोपाल कांग्रेस संगठन के प्रभारी होंगे।

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ने प्रियंका गांधी को महासचिव बनाए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, प्रियंका को जो जिम्मेदारी दी गई, वह बेहद अहम है। इसका असर केवल पूर्वी यूपी पर ही नहीं होगा, बल्कि उत्तर प्रदेश के अन्य इलाकों पर भी पड़ेगा।

    प्रियंका गांधी का सक्रिय राजनीति में आना और  पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान दिया जाना कांग्रेस का Master storke  माना जा रहा है। इस क्षेत्र की कई सीटों पर कांग्रेस का  प्रभाव है। फूलपुर से पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू सांसद थे। इलाहाबाद, प्रतापगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर समेत कई जिलों कांग्रेस का अच्छा खासा प्रभाव है।

    [object Promise]
    priyanka-file photo

    माना जा रहा है कि प्रियंका के आने से इस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में नया जोश आएगा। प्रियंका की सक्रिय राजनीति में एंट्री ऐसे समय पर हुई है जब समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने कांग्रेस को महागठबंधन में जगह नहीं दी है। पहले भी कांग्रेस कहती रही है कि वह इस बार आम चुनाव में करिश्माई प्रदर्शन करेगी और यह फैसला उसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है। सियासी विश्लेषकों के मुताबिक, पूर्वी यूपी में कांग्रेस बहुत कमजोर है। ऐसे में प्रियंका गांधी पर बड़ी जिम्मेदारी है।

  • शमशान घाट में युवती को जिंदा जलाने की दरिंदों ने कर ली पूरी तैयारी, तभी हुआ ऐसा चमत्कार !

    भोजपुर। जिंदा युवती को चिता पर लिटाकर जलाने की कोशिश की जा रही थी। वह कातर नजरों से देखते हुए छोड़ देने की गुहार लगा रही थी। इस बीच दरिंदों ने उसपर कफन भी डाल दिया और चिता में आग लगाने की तैयारी करने लगे। इस सीन की कल्पना मात्र से रूह कांप जाए, लेकिन इसी बीच चमत्कार हो गया।

    लेकिन तभी यह कहावत है जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय वाली कहावत सच साबित हो गई। घटना स्थल पर समय रहते पुलिस पहुंची उसने चिता से युवती को उठाकर बचा लिया। घटना भोजपुर जिले के सारीपुर सोन नदी शमशान घाट की है।

    सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम भोजपुर की संदेश थाना पुलिस को मोबाइल पर सूचना मिली कि सारीपुर सोन नदी घाट पर एक युवती को चिता पर लिटाकर जिंदा जलाने की तैयारी चल रही है।

    सूचना मिलने पर दारोगा अवधेश कुमार पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए। पुलिस को देखकर सभी फरार हो गए और चिता पर जिंदा लिटाई गई युवती को बचा लिया गया।

    वह जीवित थी और कराह रही थी। लकड़ी की जिस चिता पर युवती को लिटाया गया था, उसपर बेडशीट डाला गया था। उसके ऊपर उसे लिटाया गया था। संतरे के रंग की साड़ी पहनी युवती पर सफेद कफन भी डाला जा चुका था। युवती को पुलिस ने संदेश रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह बेहोश पड़ी है।

    संदेश रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. भूपेन्द्र कुमार ने बताया कि युवती का इलाज चल रहा है, वह खतरे से बाहर है। युवती की पहचान संदेश थाना अंतर्गत बचरी गांव निवासी भगवान ठाकुर की पुत्री पुतुल देवी के रूप में की गई है।

    उसकी शादी 10 साल पहले संदेश निवासी बासदेव ठाकुर के पुत्र रविन्द्र ठाकुर के साथ हुई थी। घटना का असली कारण युवती के होश में आने पर ही पता चलेगा, लेकिन पुलिस इसे प्रथमदृष्घ्टया प्रताडना का मामला मानकर जांच कर रही है।

    पुतल देवी के छोटे भाई गणेश ठाकुर से पूछताछ में पता चला है कि बच्चा नहीं जनने के चलते उसकी बहन को प्रताडिघ्त किया जाता था। संदेश थाना के दारोगा अवधेश सिंह ने बताया कि युवती के होश में आने के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा।

  • ममता सरकार का जल गया है ट्रांसफार्मर , अब इसे बदलने नहीं उखाड़ फेंकने का समय आ गया : अमित शाह

    [object Promise]

    मालदा ।  भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को टीएमसी प्रमुख और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कई सियासी तीर छोड़े। यहां मालदा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज मैं बंगाल में लोकसभा चुनाव का श्रीगणेश करने आया हूं। हमारा संकल्प है कि हम ममता सरकार को उखाड़ फेकेंगे। 2019 का चुनाव तय करेगा कि क्या हत्याएं करवाने वाली टीएमसी सरकार रहेगी या जाएगी। ममता सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है। इसके अलावा पिछले कई दिनों से चर्चा में रही अमित शाह ने रथयात्रा को लेकर भी ममता सरकार पर हमले बोले। हमारे कार्यकर्ता लगातार बंगाल में मेहनत कर रहे थे, हमारी यात्रा निकलती तो उनकी सरकार की अंतिम यात्रा निकल जाती, इसलिए परमिशन नहीं दी गई। लेकिन हम अब ज्यादा मेहनत करेंगे। मेरे हेलिकॉप्टर को उतारने के लिए परमिशन नहीं दी गई, अगर नहीं मिली तो क्या हम हेलिकॉप्टर से ही रैली करेंगे, मार्च करेंगे।

    अब ममता दीदी मेरे ऊपर केस करेंगी, पिछली बार आया था तो भी केस किया था। ममता सरकार ने बंगाल को कंगाल कर दिया है। शाह ने बीते हफ्ते कोलकाता में हुई महागठबंधन की रैली को आड़े हाथों लिया। शाह ने कहा कि इतने बड़े ब्रिगेड समारोह में किसी ने भारत माता की जय या वंदे मातरम के नारे नहीं लगाए। उन्होंने कहा कि गठबंधन की रैली में 23 में से 9 तो प्रधानमंत्री बनने वाले थे, वहां तो लाइन लगी है लाइन, लेकिन हमारे यहां नरेंद्र मोदी के रूप में चट्टान खड़ी है। उन्होंने कहा कि ममता सरकार का ट्रांसफार्मर जल गया है, अब इसे बदलने नहीं उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। ममता सरकार को घुसपैठिए प्यारे लगते हैं, हम लोग घुसपैठियों को बाहर निकाल देंगे। बंगाल से किसी भी हिंदू-सिख शरणार्थियों को बाहर नहीं किया जाएगा और नागरिकता दी जाएगी।

    बंगाल में ममता बनर्जी ने दुर्गा विसर्जन की अनुमति नहीं दी, अगर यहां नहीं करेंगे तो क्या पाकिस्तान जाकर करेंगे। ममता सरकार ने बंगाल की संस्कृति को खत्म किया है। कांग्रेस ने कभी भी सुभाष बाबू का सम्मान नहीं किया, लेकिन नरेंद्र मोदी उनका सम्मान करने अंडमान पहुंचे। ममता सरकार ने राज्य के उद्योग को खत्म किया। बंगाल की जनता ने कम्युनिस्ट को हटाया और ममता बनर्जी को मौका दिया, लेकिन आज लोग कह रहे हैं कि इनसे अच्छा तो कम्युनिस्ट थे। एक बार ममता सरकार को हटा, कमल खिला दो तो किसी को सिंडिकेंट टैक्स नहीं देना पड़ेगा।
    बंगाल की निकम्मी सरकार को उखाड़कर फेंक दो, भाजपा की सरकार आपकी रक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में पूरा उद्योग बंद पड़े हैं, लेकिन बम-बंदूक की फैक्ट्री चल रही है। मालदा के बाद अमित शाह बुधवार को झाड़ग्राम और बीरभूम के सिउड़ी में जनसभा करेंगे। जबकि गुरुवार को शाह की जनसभा दक्षिण 24 परगना के जयनगर और नदिया जिले में होनी है।

    तीन दिनों तक लगातार जनसभा के बाद वह दिल्ली लौट जाएंगे। मालदा में हुई अमित शाह की रैली से पहले काफी हंगामा हुआ था। पहले राज्य सरकार ने यह कहते हुए मालदा एयरपोर्ट पर उनके हेलिकॉप्टर को लैंड करने की अनुमति नहीं दी थी कि वहां निर्माण का काम चल रहा है जबकि वहां किसी तरह का कोई निर्माण नहीं हो रहा है। वहीं, जब इस मुद्दे पर हंगामा मचा तब राज्य प्रशासन ने एयरपोर्ट के बजाय एक होटल की जमीन पर बने अस्थाई हेलीपैड पर अमित शाह के हेलीकॉप्टर को लैंडिंग की अनुमति दी।

    हेलिकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति दी गई थी, लेकिन यह सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। पुलिस ने कहा था कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का हेलिकॉप्टर किसी और स्थान पर उतारा जाना चाहिए। पुलिस के अनुरोध पर मैंने भी अपने चॉपर को उतारने की जगह बदल दी थी। उन्होंने कहा है कि हमने बैठक की अनुमति इसलिए दी थी क्योंकि हम लोकतंत्र में विश्वास करते हैं। भाजपा सूचनाओं को तोड़-मरोड़कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। मालदा प्रशासन ने होटल गोल्डन पार्क के सामने वाले उसी ग्राउंड पर अमित शाह के हेलिकॉप्टर को लैंड करने की इजाजत दी है जहां सीएम का हेलिकॉप्टर उतरता है।

  • PM Modi के उपहारों की होगी नीलामी, यहां खर्च होगी राशि

    [object Promise]

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश-विदेश से मिले लगभग दो हजार उपहारों को नीलामी 27 और 28 जनवरी को होगी। इन उपहारों की ऑन लाइन नीलामी 29 से 31 जनवरी तक की जाएगी। इससे मिलने वाली रकम को नमामि गंगे प्रोजेक्ट को दान कर दी जाएगी।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले करीब 1,900 उपहारों को सरकार नीलाम करने जा रही है और इससे प्राप्त होने वाले धन का उपयोग गंगा नदी की सफाई परियोजना के लिए किया जाएगा. एक बयान में यह कहा गया है।

    जिन वस्तुओं की नीलामी की जाएगी उनमें विभिन्न देशों से मिली पेंटिंग, मूर्तिया, शॉल, पगड़ी, जैकेट और पारपंरिक वाद्य यंत्र शामिल हैं ।

    बयान के मुताबिक नयी दिल्ली स्थित नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में 27 और 28 जनवरी को दोपहर 12 बजे से इन वस्तुओं की भौतिक नीलामी होगी. इसके बाद बची वस्तुओं की 29 – 30 जनवरी को ई – नीलामी होगी।

    इन वस्तुओं को संस्कृति मंत्रालय के तहत आने वाले नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में प्रदर्शनी के लिए फिलहाल रखा गया है।

  • …तो एक हफ्ते के भीतर शुरू करा देंगे राम मंदिर निर्माण: तोगड़िया

    [object Promise]

    इंदौर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने सत्तारूढ़ भाजपा पर राम मंदिर मामले में हिंदुओं से वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। इसके साथ ही वादा किया है कि उनकी नयी पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों में सत्ता में आने के हफ्ते भर के भीतर अयोध्या में भगवान राम की जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण शुरू करा देगी।

    तोगड़िया ने मंगलवार को इंदौर प्रेस क्लब में संवाददाताओं से कहा, ग्राम पंचायत स्तर से केंद्र सरकार तक सत्ता हासिल करने के बावजूद भाजपा ने पिछले पांच वर्षों के दौरान अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं कराया। हिंदुओं से बरसों पहले किया गया राम मंदिर का वादा निभाने में भाजपा नाकाम रही है।

    उन्होंने कहा, कांग्रेस तो राम मंदिर बनवाने वाली नहीं है। लेकिन हमारी नयी पार्टी सत्ता में आने पर एक हफ्ते के भीतर अध्यादेश लाकर राम मंदिर का निर्माण शुरू करा देगी। हम इनकी (भाजपा) तरह हिंदुओं को झुनझुना नहीं थमायेंगे। अपनी नयी पार्टी के नाम का फिलहाल खुलासा करने से बचते हुए तोगड़िया ने कहा, हमारी पार्टी पंजीकृत हो चुकी है। हम दिल्ली में नौ फरवरी को इसके गठन की औपचारिक घोषणा करेंगे। हम लगभग सभी 543 सीटों पर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

    उन्होंने अपनी नयी पार्टी के चुनावी वादे गिनाते हुए बताया कि यह दल केंद्र की सत्ता में आने पर किसी एक परिवार द्वारा दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने पर प्रतिबंध लगा देगा, ताकि देश की बढ़ती आबादी पर काबू पाया जा सके। 62 वर्षीय हिन्दू नेता ने कहा, अगर किसी परिवार के दो से ज्यादा बच्चे होंगे, तो उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों की सरकारी योजनाओं का फायदा नहीं दिया जायेगा।

    बड़े होने पर ऐसे बच्चों को न तो कोई सरकारी नौकरी मिल सकेगी, न ही वे कहीं से चुनाव लड़ सकेंगे। विश्व हिंदू परिषद से अपनी राहें अलग करने के बाद अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद बनाने वाले तोगड़िया ने एक सवाल पर कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला बहुत देर से किया और इसके पीछे भाजपा का निहित चुनावी स्वार्थ है।

  • पूजन सामग्री की आड़ में धड़ल्ले से बिक रही थी ये चीज, पुलिस भी हैरान

    उदयपुर। वन विभाग की टीम ने गुरूवार को धानमंडी थाना क्षेत्र के पंसारियों की ओल स्थित कुछ पूजन सामग्री की दुकानों पर दबिश देकर वन्यजीवों की खाल-अंग की तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दुकानदार पूजन सामग्री की आड़ में वन्यजीवों के अंगों को बेच रहे थे। आरोपियों की दुकान से वन विभाग की टीम ने सियार के अंग-हड्डियां, मोनीटर लिजार्ड के अंग पेनिस और पेंगोलिन के कवच बरामद किए हैं।

    मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) राहुल भटनागर ने बताया कि मोनीटर लिजार्ड और पेंगोलिन वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के शिड्यूल 1 और सियार शिड्यूल 2 का प्राणी है। इनका शिकार या अंगों की तस्करी अपराध की श्रेणी में आता है। इसके तहत सात साल की जेल की सजा का प्रवधान है।

    एसीएफ शैतान सिंह देवड़ा के नेतृत्व में टीम ने मैसर्स कैलाशचन्द्र रमेश कुमार सरावड़ी, शाह फकीरचंद शोभालाल पगारिया, मोडीलाल जीतमल जैन एवं भेरूलाल, बाबूलाल सोनी की दुकानों पर गुरुवार शाम को एक साथ छापा मारा। इन दुकानों से वन्यजीवों संबंधित सामग्री बरामद की। टीम ने वन्यजीवों के अंगों और खालों की तस्करी के आरोप में इन दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। कार्यवाही करने वाली टीम में क्षेत्रीय वन अधिकारी गणेशीलाल गोठवाल, भूपेन्द्र सिंह, विजेन्द्र सिंह सहित अन्य कार्मिक शामिल रहे।

    अंधविश्वासी लोग तांत्रिक क्रियाओं में करते हैं उपयोग

    एसीएफ शैतान सिंह देवड़ा ने बताया कि अंधविश्वास में लिप्त लोग अक्सर वन्यजीवों के अंगों का उपयोग तांत्रिक क्रियाओं में करते हैं। लोगों में यह भी अंधविश्वास होता है कि घर की पेटियों में ये अंग रखेंगे तो धनसम्पदा बढ़ेगी। अपने अंधविश्वास के चलते लोग इन बेजुबानों का शिकार कर रहे हैं।

  • 1 फरवरी से बंद हो जायेगा आपका TV, यदि आपने नहीं किया ये काम !

    [object Promise]

    नई दिल्ली। 1 फरवरी से ट्राइ का नया नियम लागू होने जा रहा है। इस नियम के मुताबिक, अब डीटीएच के इस्तेमाल से टीवी देखने वालों को चैनल्स के मुताबिक ही रिचार्ज करने कराने होंगे। गौरतलब है कि कई टीवी चैनल्स फ्री टु एयर हैं जिन्हें देखने के लिए पैसा नहीं देना होगा। ध्यान रखने वाली बात यह है कि अगर आप सिर्फ फ्री टु एयर चैनल देखते हैं तो भी आपको कम-से-कम 153 रुपये प्रति माह तो खर्च करने ही पड़ेंगे। दरअसल, यह रकम डीटीएच सर्विस प्लैटफॉर्म की फी है।

    अगर आप न्यूज चैनल देखते हैं तो एबीपी आपके लिए बिल्कुल मुफ्त है। इसी तरह देश-दुनिया की खबरों के लिए अलजजीरा फ्री में देख सकते हैं। वहीं, आस्था नेटवरक का अरिहंत और हिस्ट्री चैनल भी फ्री है। हें वह देखते हैं और फालतू चैनलों को लिस्ट से हटा दें। ट्राइ के सेक्रटरी एसके गुप्ता ने कहा, आम तौर पर एक परिवार में अधिकतम 30 से 40 चैनल देखे जाते हैं।

    चूंकि ग्राहक खुद से चैनल चुन पाएंगे, इसलिए वह मंथली बिल के प्रति सचेत रहेंगे। वहीं, टाटा स्काइ के ग्राहकों की ओर से लगातार शिकायतें मिलने के बाद ट्राइ ने कंपनी को तुरंत सुधार नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

    टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राइ) ने पसंद के टीवी चैनल्स चुनने और उन्हीं चुनिंदा चैनलों के चार्ज देने की नई व्यवस्था का ऐलान किया है, उसे लागू होने में महज आठ दिन बचे हैं। 1 फरवरी से नई व्यवस्था लागू होने जा रही है, लेकिन करीब 16.50 करोड़ डायरेक्ट टु होम (डीटीएच) और केबल ग्राहकों में अब तक 65ः ने पसंदीदा चैनलों की लिस्ट नहीं बनाई है।

    यह हाल तब है जबकि ट्राइ ने डीटीएच और केबल ऑपरेटरों पर दबाव डाला है कि वे ग्राहकों को नई व्यवस्था से वाकिफ कराएं। ट्राइ के एक अधिकारी ने बताया, श्हम इसकी व्यस्था करने की सोच रहे हैं कि जो ग्राहक इस वेबसाइट पर अपनी पसंद का पैकेज तैयार करें, उसका ऑर्डर भी इसी वेबसाइट से अपने केबल या डीटीएच ऑपरेटर को दे सकें।

    ट्राइ को उम्मीद है कि 31 जनवरी तक पैकेज तैयार कर खरीदने की गति तेज होगी। ट्राइ के सलाहकार अरविंद कुमार के मुताबिक, प्रयास किया जा रहा है कि 31 जनवरी तक ज्यादा-से-ज्यादा लोग पैकेज खरीद लें, लेकिन जो लोग छूट जाएंगे उन्हें ब्लैक आउट नहीं किया जाएगा।

    उन्होंने कहा, श्जो लोग नई व्यवस्था नहीं अपनाएंगे उनके सर्विस प्रवाइडर उन्हें 100 फ्री टु एयर चैनलों का पैकेज स्वतः दे सकता है। इसके लिए ग्राहकों को जीएसटी के साथ 154.50 रुपये देने होंगे।  ग्राहकों की मदद के लिए ट्राइ का टॉल फ्री नंबर 01206898689 काम कर रहा है।