[object Promise]
नई दिल्ली । एनआईए ने बुधवार को दिल्ली और उत्तर प्रदेश की कई जगहों पर छापेमारी कर बड़े आतंकी हमले को नाकाम करने में कामयाबी हासिल की है। एनआईए के डीजी ने इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कुल 17 जगहों पर हमने छापेमारी की है।
छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए संदिग्धों के पास से 7.5 लाख रुपए कैश, करीब 100 मोबाइल फोन, 135 सिम कार्ड्स और लैपटॉप बरामद किए हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के नए मॉड्यूल ‘हरकत उल हर्ब-ए-इस्लाम’ के सिलसिले में उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 17 ठिकानों तलाशी ली है।
इस संबंध में NIA के IG आलोक मित्तल ने बताया कि हमने दिल्ली के सीलमपुर और उत्तर प्रदेश के अमरोहा, हापुड़, मेरठ और लखनऊ में तलाशी ली गई है। यहां से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है, जिनमें देसी रॉकेट लॉन्चर भी शामिल हैं।
उन्होंने आगे बताया कि ठिकानों से कुल 7.5 लाख रुपए, करीब 100 मोबाइल फोन, 135 सिम कार्ड, लैपटॉप और मेमोरी कार्ड जब्त किए गए हैं। सर्च अभियान अभी चल रहा है। इस संबंध में 16 संदिग्धों से पूछताछ की गई है जिनमे से 10 आरोपियों को गिरफ्तार करने का फैसला लिया गया है।
आरोपियों ने राजनेता और अन्य अहम शख्सियतें और महत्वपूर्ण और सुरक्षा ठिकानों को निशाना बनाए हुए थे। IG आलोक मित्तल ने आगे बताया कि इनकी तैयारियों का देखकर ऐसे संकेत मिले हैं कि ये सभी नजदिकी भविष्य में रिमोट कंट्रोल या फिदायीन हमलों के जरिये विस्फोट करने की योजना बना रहे थे।
हरकत उल हर्ब-ए-इस्लाम आईएसआईएस से प्रेरित नया मॉड्यूल है। यह मॉड्यूल एक विदेशी एजेंट से संपर्क में था फिलहाल पहचान होनी वाकी है। मॉड्यूल के गैंग लीडर को मुफ्ती सोहैल कहा जाता है। मुफ्ती सोहैल दिल्ली रहता है और उत्तर प्रदेश के अमरोहा का मूल निवासी है जहां पर वह मस्जिद में काम करता है।