बैठक से पहले रायपुर पहुंचे मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीक के दौरान कहा कि आज विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो जाएगा। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री कौन होगा के सवाल पर बघेल कुछ नहीं बोले थे।
Category: national
-
छत्तीसगढ़ : भूपेश बघेल होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री, पार्टी हाईकमान ने लगाई मुहर
[object Promise]रायपुर । राजस्थान और मध्य प्रदेश के बाद छत्तीसगढ़ में भी सीएम के नाम का ऐलान हो गया है। कांग्रेस हाईकमान ने भूपेश बघेल के नाम पर मुहर लगा दी है। वहीं भूपेश बघेल को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।[object Promise]कांग्रेस विधायक दल की बैठक अभी भी जारी है। इस बैठक में टीएस सिंहदेव, पीएल पुनिया और मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद हैं।
बैठक से पहले रायपुर पहुंचे मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीक के दौरान कहा कि आज विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो जाएगा। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री कौन होगा के सवाल पर बघेल कुछ नहीं बोले थे।[object Promise]भले ही भूपेश बघेल के नाम मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया है, लेकिन अंदरुनी सूत्रों की मानें तो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने ढाई-ढाई साल के फार्मूले पर आगे बढ़ने का विचार किया है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार दो नेताओं को संतुष्ट करने के लिए ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री पर फैसला हुआ है।हाईकमान ने इसमें लोकसभा चुनाव को देखते हुए एक नाम जातिगत समीकरण और दूसरा नाम घोषणापत्र के वादों को पूरा करने के हिसाब से तय किया है। सूत्रों का यह भी कहना है, अभी सार्वजनिक नहीं किया जाएगा कि ढाई साल बाद कांग्रेस सरकार का मुख्यमंत्री बदल सकता है। यह हाईकमान और दावेदारों के बीच की बात है। बाकी दो दावेदार नेताओं को यह आश्वस्त किया गया है कि उन्हें मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण विभाग मिलेंगे। -
‘महाठग’ बना शिक्षक, 14000 से ज्यादा लोगों के साथ की ठगी
[object Promise]हैदराबाद. पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो पेशे से तो शिक्षक है लेकिन उसके कारनामें से बड़े-बड़े ठग भी पानी मांगने लगे. दरअसल हैदराबाद के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर 14000 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी करने का आरोप लगा है. हैदराबाद पुलिस ने मेतुकु रविंदर नाम के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को 14 हजार से ज्यादा लोगों को 158 करोड़ रुपये का चुना लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है.
बताया जा रहा है कि पेशे से शिक्षक मेतुकु रविंदर अपने एक स्टूडेंट की बनाई कंपनी सन परिवार ग्रुप का सीईओ था और एक पोंजी स्कीम के जरिए उसने लोगों को ठग रहा था. उसका शिकार होने वालों में ज्यादातर किसान और मजदूर गांववाले ही हैं. गुरुवार को जब एक पीड़ित हैदराबाद पुलिस के पास पहुंचा, तब इस घोटाले का खुलासा हुआ. रविंदर सिद्दीपेट जिले के एक अपर प्राइमरी स्कूल में तेलुगु भाषा का टीचर था और जून महीने से लंबी छुट्टी पर था.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘हमारी प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वह इस साल जून महीने से लोगों को ठग रहा था.’ एक शख्स ने करीब 1 लाख रुपये का निवेश किया था. उसे जब ठगे जाने का अहसास हुआ तो वह पुलिस के पास पहुंचा. उसकी शिकायत पर पुलिस ने रविंदर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. हैदराबाद पुलिस के मुताबिक ‘वह तेजी से आगे बढ़ना चाहता था इसलिए उसने एक फेक स्कीम लॉन्च की जिसमें लोगों को हर महीने 6 पर्सेंट रिटर्न देने का वादा किया.
एक समय उसने 72 पर्सेंट तक रिटर्न दिया जिससे लोग उसके जाल में फंसते चले गए. ‘पुलिस ने कंपनी के अलग-अलग बैंक अकाउंट में पड़े करीब 14 करोड़ रुपयों को सीज करने आदेश दिया है. पुलिस ने बताया, ‘रविंदर इस स्कीम के जरिए मिले पैसों से जमीनें खरीदता था और अपने एजेंट्स को ज्यादा से ज्यादा कस्टमर लाने पर फॉरेन ट्रिप का ऑफर देता था.’
-
राजस्थान : CM बने अशोक गहलोत, सचिन पायलट ने ली उप-मुख्यमंत्री की शपथ
[object Promise]जयपुर । सचिन पायलट राजस्थान के पांचवें उप मुख्यमंत्री बनाए गए है। सचिन पायलट ने मंत्री के रूप में शपथ ली और फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कल्याण सिंह की अनुमति से उन्हे उप मुख्यमंत्री का दर्जा दिया है । अल्बर्ट हॉल पर आयोजित भव्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई वरिष्ठ नेताओ की मौजूदगी में गहलोत और पायलट ने हिन्दी में शपथ ली। पायलट ने चूनरी का साफा पहन कर अपना देशी अंदाज दिखाया। शपथ ग्रहण से पहले और बाद में दोनों नेताओं के पक्ष में जोरदार नारेबाजी हुई।
मंच पर मौजूद गांधी से मिलने के लिए नेताओं का तांता लगा रहा। आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्र बाबू नायडू, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एवं देवगोड़ा, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला, डीएमके नेता एम के स्टालिन, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतराम मांझी, जदयू के नेता शरद यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस के शरद पंवार सहित कई नेता शपथ के साक्षी बने।
राज्य में वैसे तो उप मुख्यमंत्री बनाने की परम्परा नहीं रही है, लेकिन मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी होने अथवा जातिगत समीकरण को साधने के लिहाज से उप मुख्यमंत्री बनाया जाता रहा है। 2002 के बाद राजस्थान को एक बार फिर उप मुख्यमंत्री मिलेगा। सबसे पहले टीकाराम पालीवाल को उप मुख्यमंत्री बनाया गया था। उस समय मोहन लाल सुखाडिया प्रदेश के मुख्यमंत्री थे ।गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई नेताओं से मुलाकात की।
शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के अलावा तेलुगू देसम पार्टी (तेदेपा) के नेता एन चंद्रबाबू नायडू, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार, लोकतांत्रिक जनता दल के शरद यादव, द्रमुक नेता एमके स्टालिन, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एवं जद (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी, राजद नेता तेजस्वी यादव, नेशनल कांफ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला और तृणमूल कांग्रेस के दिनेश त्रिवेदी शामिल हुए।
मल्लिकार्जुन खड़गे, भूपेंद्र हुड्डा, सिद्धरमैया, आनंद शर्मा, तरुण गोगोई, नवजोत सिंह सिद्धू, अविनाश पांडे सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेतागण भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचे। शपथ ग्रहण समारोह में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शामिल हुईं।
-
Raphael-case : यूथ कांग्रेस उतरी सड़क पर जेपीसी जांच की मांग को लेकर
[object Promise]नई दिल्ली. राफेल मामाले में जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति) जांच की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं. शनिवार को जेपीसी की मांग करते हुए यूथ कांग्रेस ने इंडिया गेट तक मार्च किया. इससे पहले केंद्र ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर शीर्ष न्यायालय के फैसले में उस पैराग्राफ में संशोधन की मांग की है जिसमें नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक रिपोर्ट और संसद की लोक लेखा समिति (PAC) के बारे में संदर्भ है.
एक विधि अधिकारी ने बताया कि अदालत को अवगत कराने के लिए याचिका दायर की गयी है कि CAG और PAC से जुड़े मुहरबंद दस्तावेज के मुद्दे पर अलग-अलग व्याख्या की जा रही है. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अपने फैसले में कहा था कि CAG के साथ कीमत के ब्यौरे को साझा किया गया और CAG की रिपोर्ट पर PAC ने गौर किया.
CAG और PAC के मुद्दे के बारे में शीर्ष अदालत के फैसले के पैराग्राफ 25 में इसका जिक्र है. फैसले में कहा गया था कि फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीदारी में किसी तरह की अनियमितता नहीं हुई.
फैसले में कहा गया कि उसके सामने रखे गए साक्ष्य से पता चलता है कि केंद्र ने राफेल लड़ाकू विमान पर मूल्य के विवरणों का संसद में खुलासा नहीं किया, लेकिन नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के सामने इसे उजागर किया गया.
कोर्ट ने कहा कि उसे फ्रांस से 36 विमान खरीदने के ‘संवेदनशील मुद्दे’ में हस्तक्षेप का कोई कारण नहीं लगता.
प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि उसे किसी ऑफसेट साथी को चुनने में भारत सरकार द्वारा किसी पक्ष के साथ ‘वाणिज्यिक पक्षपात’ को दिखाने वाली कोई ठोस सामग्री नहीं मिली.
पीठ ने कहा, ‘हम इस बात से संतुष्ट हैं कि प्रक्रिया पर संदेह करने का वास्तव में कोई कारण नहीं है, और अगर कोई मामूली अंतर हो भी तो यह करार निरस्त करने या अदालत द्वारा विस्तृत जांच की जरूरत पैदा नहीं करता.
शीर्ष अदालत ने कहा कि वह राफेल लड़ाकू विमान सौदे की रक्षा खरीद प्रक्रिया (डीपीपी) के हर उपबंध का अनुपालन नहीं करा सकती’ अदालत ने कहा कि प्रक्रियाओं का ‘व्यापक रूप से’ पालन हुआ है’
शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस नेता और पीएसी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उनके सामने इस तरह की रिपोर्ट नहीं आयी थी.
-
राहुल को और वक्त देना चाहिए : फारूक
[object Promise]कोलकात (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री व नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को यहां कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को राष्ट्रीय नेता के रूप में खुद को साबित करने के लिए और समय दिया जाना चाहिए। फारूक ने कहा कि राहुल गांधी ने हाल में हुए तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का नेतृत्व कर खुद को साबित किया है।
फारूक ने यहां भारत चैंबर्स के एक कार्यक्रम में कहा, “राहुल गांधी को एक राष्ट्रीय नेता के रूप में खुद को साबित करने के लिए और ज्यादा समय दिया जाना चाहिए।”
फारूक ने कहा कि कांग्रेस के विरोधी मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद राहुल गांधी को अब पप्पू नहीं बुला सकते।
उन्होंने कहा, “उन्हें (राहुल) पप्पू बुलाया गया, लेकिन तीन राज्यों के चुनावों में उन्होंने खुद को साबित किया, अब उन्हें पप्पू नहीं बुलाया जा सकता।”
राहुल गांधी के पिता व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जिक्र करते हुए अब्दुल्ला ने कहा, “वह एक पायलट थे, लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने भारत को मुक्त अर्थव्यवस्था दी।”
उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए भारत में युवा नेताओं को आगे आना जरूरी है।
-
शराबबंदी के बावजूद महिलाएं चला रही थी शराब की महफिल, गिरफ्तार 21 हाईप्रोफाइल महिलाएं
[object Promise]सूरत. गुजरात के सूरत में शराबबंदी के नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाईं जा रही थी। जिसके बाद पुलिस ने 21 प्रोफाइल महिलाओं को रंगेहाथ महफिल में जाम टकराते पकड़ लिया। इसमें कई विदेशी महिलाएं भी शामिल है। गुजरातके सूरत में एक किट्टी पार्टी चल रही थी और उसमें महिलाएं शराब पी रही थी. यहां देसी नहीं विदेशी शराब बांटे जा रहे थे. पुलिस ने किट्टी पार्टी में शामिल 21 महिलाओं को गिरफ्तर कर लिया. पुलिस ने सभी महिलाओं के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है. आपको बता दें कि गुजरात में शराब पीना जुर्म के दाायरे में आता है. गुजरात ड्राई स्टेट है, यहां शराब के उत्पादन, बिक्री, सेवन और स्टोरेज पर पाबंदी है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यहां सूरत के एक होटल में बीते शुक्रवार रात को एक शराब पार्टी आयोजित की गई थी. पुलिस को इस पार्टी की भनक लग गई और सूरत के पिप्लॉयड इलाके में स्थित इस होटल में छापा मारने के बाद यहां मौजूद 21 महिलाओं को गिफ्तार कर लिया गया. ये महिलाएं एक किट्टी पार्टी का हिस्सा बनने होटल पहुंची थीं.
पुलिस ने होटल से 4 आईएमएफएल की खाली बोतलें जब्त की हैं. वहीं महिलाओं को एल्कोहल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने सभी महिलाओं के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है. शनिवार को कोर्ट के सामने इन महिलाओं की पेशी भी हुई. जिसके बाद बेल पर इन सभी को रिहा कर दिया गया.
-
सत्ता के लोभी अमीर परिवारों का गठजोड़ है महागठबंधन: प्रधानमंत्री
[object Promise]चेन्नै । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2019 लोकसभा चुनाव के लिए बनाए गए महागठबंधन पर हमला बोला। प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष के महागठबंधन को विभिन्न राजनीतिक दलों का निजी अस्तित्व बचाने के लिए किया गया ‘नापाक गठबंधन’ करार दिया है। मोदी तमिलनाडु में चेन्नै मध्य, चेन्नै उत्तर, मदुरई, तिरुचिरापल्ली और तिरूवल्लुर निर्वाचन क्षेत्रों में बूथ कार्यकर्ताओं से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर रहे थे। मोदी ने कहा कि आप लोग धनाढ्य वंशों के एक बेतुके गठबंधन’ को देखेंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि महागठबंधन के प्रमुख घटक तेलुगू देशम पार्टी का गठन कांग्रेस की ज्यादती के खिलाफ दिवंगत मुख्यमंत्री एनटी रामाराव ने किया था लेकिन अब पार्टी कांग्रेस से हाथ मिलाने का इच्छुक है। मोदी ने कहा कि महागठबंधन में कुछ पार्टियों ने समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया से प्रेरित होने का दावा किया है लेकिन वह (लोहिया) स्वयं कांग्रेस की विचाराधारा के खिलाफ थे। पीएम ने कहा, आज कई लोग महागठबंधन की बात कर रहे हैं। गठबंधन निजी अस्तित्व को बचाने के लिए है और विचारधारा-आधारित समर्थन नहीं है। गठबंधन सत्ता के लिए है, जनता के लिए नहीं। यह गठबंधन व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के लिए है, लोगों की आकांक्षाओं के लिए नहीं।
मोदी ने कहा कि गठबंधन के कई दलों और नेताओं का कहना है कि वह लोहिया से प्रेरित हैं जो स्वयं कांग्रेस विरोधी थे। मोदी ने किसी का प्रत्यक्ष तौर पर जिक्र किए बिना कहा कि गठबंधन के कई नेताओं को आपातकाल के दौरान गिरफ्तार तथा प्रताड़ित किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पारिस्थितिकी तंत्र से किसी को नहीं बख्शा। उन्होंने दिवंगत मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन की अन्नाद्रमुक सरकार की 1980 में की गई बर्खास्तगी का भी हवाला दिया, जबकि रामचंद्रन को लोगों का समर्थन प्राप्त था। महागठबंधन 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों द्वारा बनाया गया गठबंधन हैं।
-
Bihar : तीन दिन के अंदर दो मशहूर उद्योगपतियों को बदमाशों ने सरेआम गोलियों से भूना
[object Promise]दरभंगा/पटना। बिहार के हाजीपुर में गुरुवार को मशहूर उद्दोगपति गोपाल खेमका के बेटे भाजपा नेता गुंजन खेमका की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई. इस वारदात से सभी सकते में थे कि शनिवार को दरभंगा में बदमाशों ने शाही कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक को भी गोलियों से भून डाला. बिहार में बदमाशों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं.।
केवल तीन दिन के अंदर दो मशहूर उद्योगपतियों को बदमाशों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी. गुरुवार को बदमाशों ने मगध अस्पताल के मालिक मशहूर उद्दोगपति गोपाल खेमका के बेटे और भाजपा नेता गुंजन खेमका की हाजीपुर के इंडस्ट्रियल एरिया में उन्हीं की फैक्ट्री के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी. इस हत्या से पूरा बिहार और सभी व्यापारी सकते में थे. इसी के बाद शनिवार को दरभंगा में भी ऐसी ही वारदात हुई. बदमाशों ने शनिवार को अंधाधुंध फायरिंग करके शाही कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक कुशेस प्रसाद शाही को गोलियों से भून डाला.।
शाही शनिवार की सुबह घर से अपनी कार से रानीपुर स्थित प्लांट जा रहे थे। वे कार खुद ड्राइव कर रहे थे। अभी दिल्ली मोड़ से दो किमी आगे प्लांट के पास पहुंचे ही थे कि पहले से घात लगाए बदमाशों ने कार के सामने से उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिससे वे वहीं लुढ़क गए। उसके बाद बदमाशों ने कनपटी में भी एक गोली मारी।
गोली की आवाज सुनकर प्लांट से कई कर्मी दौड़कर पहुंचे। सामने में मालिक को खून से सना देख सभी चीखने-चिल्लाने लगे। आनन-फानन में उन्हें सभी ने डीएमसीएच पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ठेकेदार के शरीर और कार पर गोलियों के निशान को देखते हुए प्रारंभिक तौर पर यह कहा जा रहा है कि हमलावरों ने इस घटना को अंजाम देने के लिए एके-47 का इस्तेमाल किया है।
बता दें की शाही कंस्ट्रक्शन कई जगहों पर सड़क निर्माण का काम करती है. शुरुआती जांच में पुलिस ने शाही की हत्या का कारण रंगदारी बताया है. गुंजन खेमका की ही तरह शाही की हत्या भी घर से आफिस जाने के रास्ते में की गई. मर्डर करने के बाद अपराधी आसानी से मौके से फरार हो गए. ये हत्या सरेआम और दिन के उजाले में सुबह साढ़े दस बजे के करीब की गई. पूरा दरभंगा शहर इस हत्या से हैरान हो गया. व्यापारियों में सनसनी फैल गई. सभी खौफ में आ गए. इसके बाद नीतीश सरकार की कानून व्घ्यवस्घ्था पर सवाल उठने लगे हैं।
विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया. रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने इस मामले में सरकार पर निशाना साधा और कह, ‘क्या जब एके-47 लेकर अपराधी मुख्यमंत्री निवास में घुस जायेंगे तब माना जाएगा कि बिहार में अपराध बढ़ रहा है.’ बता दें कि हाजीपुर में गुंजन खेमका की हत्घ्या मामले में भी पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिले हैं. अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है कि हत्घ्या क्घ्यों और किसने की।
-
सनसनीखेज खुलासा : ममी-पापा के मोबाइल पर पॉर्न देखकर नाबालिग से किया सेक्स, डरकर किया मर्डर
[object Promise]मुंबईं। मुंबई में एक सनसनीखेज खुलासा पुलिस ने किया है। एक पंद्रह वर्षीय लड़का अपने ममी-पापा के मोबाइल पर गेम खेलने के बहाने पॉर्न देखता था। आरोप है कि उसने पॉर्न देखने के बाद प्लान बनाया और पड़ोस की एक दस वर्षीय बच्ची के साथ सेक्स किया। लड़की के विरोध करने के बाद लड़का पकड़े जाने के डर से उसने मासूम लड़की की हत्या कर दी। यही नहीं क्राइम शो देखकर अपने एक साथी के मिलकर बच्ची की लाश भी उसने ठिकाने लगा दी।
पुलिस ने यहां दो दिन पहले मिली दस साल की बच्ची की हत्या के मामले में खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि यह हत्या बच्ची के ही 15 वर्षीय दोस्त ने की थी। वह अपने ममी-पापा के मोबाइल पर पॉर्न देखता था। उसने बच्ची को मारने से पहले मोबाइल पर पॉर्न देखकर उसके साथ सेक्स किया और फिर राज खुलने के डर से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
बच्ची को मारने के बाद उसने अपने दोस्त की मदद से उसकी लाश नाले में फेंक दी। पुलिस ने बताया कि दो दिन सफेद पुल के नाले में एक ट्रॉली बैग के अंदर दस साल की बच्ची की लाश मिली थी। पुलिस ने घटना की जांच के बाद एक पंद्रह वर्षीय लड़के और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है।
दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने लाश भरकर यह ट्रॉली बैग साकीनाका के नाले में फेंका था। पुलिस पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह अपने ममी-पापा का मोबाइल लेकर गेम खेलता था। एक दिन गेम खेलने के दौरान एक पॉप-अप्स आया। गलती से वह क्लिक हो गया तो उसमें पॉर्न विडियो चलने लगे। उसने यह विडियो देखा तो उसने इंट्रस्ट आने लगा। वह फिर रोज मोबाइल गेम के बहाने पॉर्न विडियो देखने लगा। उसे विडियो देखने के बाद सेक्स करने की इच्छा हुई।
पुलिस ने बताया कि दस वर्षीय बच्ची और आरोपी पहले एक ही इलाके में रहते थे। गुरुवार को बच्ची शाम को साढ़े पांच बजे अपने ट्यूशन से लौट रही थी। आरोपी उसके पास गया और अपने साथ घर ले आया। यहां उसने मोबाइल पर पॉर्न देखा और बच्ची के साथ सेक्स किया। बच्ची ने इसका विरोध किया तो वह डर गया और उसने बच्ची का गला दबाकर उसे मार दिया।
बच्ची को मारने के बाद उसने उसकी शर्ट निकाली और उसके स्कूल बैग में रख दी। उसके बाद अपने घर के ट्रॉली बैग में बच्ची की लाश रखी और फिर अपने एक दोस्त को फोन करके बुलाया। वह बच्ची का स्कूल बैग लेकर पास के सार्वजनिक शौचालय पहुंचा और वहां उसे फेंक दिया। स्कूल बैग फेंकने के बाद वह पास घर आया और अपने दोस्त के साथ उसकी स्कूटर पर ट्रॉली बैग लेकर 90 फीट रोड के पास नाले के किनारे पहुंचा। यहां उसने ट्रॉली बैग नाले में फेंक दिया।
पुलिस ने जो सीसीटीवी फुटेज देखे तो उसमें साफ दिखा कि दोनों नाबालिग स्कूटर पर ट्रॉली बैग लेकर जा रहे हैं। आरोपियों ने अपना शातिर दिमाग चलाते हुए इस घटना को किडनैपिंग के बाद हत्या का मामला दिखाने के लिए एक प्लान बनाया। उन्होंने एक तीसरे लड़के को अपने प्लान में शामिल किया और उससे बच्ची के घर पर फोन करवाया। लड़के ने फोन करके पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी।
आरोपियों ने फोन करने वाले लड़के से कहा कि एक फोन करने के बदले उसे 20,000 रुपये मिलेंगे। इस फोन कॉल के बाद उन्होंने अपना सिम कार्ड तोड़कर फेंक दिया। आरोपियों ने बताया कि बच्ची के हत्या के बाद लाश ठिकाने लगाने और बचने का पूरा प्लान उन्होंने क्राइम शो देखकर बनाया।
-
समाज में बेटियों के प्रति सोच बदलने का लक्ष्य सफलता से आगे बढ़ा: पीएम
[object Promise]गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गांधीनगर में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने नारी शक्ति को सलाम करते हुए कहा कि देश में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। पीएम ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का लक्ष्य समाज में बेटियों के प्रति सोच को बदलने का है, जो सफलता के साथ आगे बढ़ रहा है। इसके चलते बेटियों की संख्या में भारी वृद्धि दर्ज की गई है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान का सबसे बड़ा लक्ष्य बहन-बेटियों को सम्मान का अधिकार देने का है। उज्जवला योजना का सबसे बड़ा उद्देश्य बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाने का है। मुद्रा योजना की सबसे अधिक लाभार्थी यानि करीब 75% महिलाएं हैं।
पीएम ने कहा कि बीते 4 वर्षों में जो नींव हमने बनाई है, समाज में जो सकारात्मक परिवर्तन की एक मुहिम खड़ी की है, वो अभूतपूर्व है। ये आज़ादी के इतिहास में पहली बार है कि सरकार की ज्यादातर फ्लैगशिप योजनाओं के केंद्र में महिलाएं हैं। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जो राजनीतिक दल दशकों तक सत्ता में रहे और समाजिक परिवर्तन, महिलाओं को लेकर सोच में बदलाव के लिए सिर्फ और सिर्फ समय का इंतज़ार करते रहे, वो अब भी वादे करने में लगे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा का एक समृद्ध इतिहास रहा है। जनसंघ के जमाने से ही संगठन में नारी शक्ति की एक सक्रिय भागीदारी रही है। हमारा ये मजबूत विश्वास रहा है कि महिलाएं एक कुशल और अनुशासित मैनेजर होने के साथ-साथ संगठनकर्ता होती हैं। बता दें कि इस अधिवेशन में भाजपा की सौ शक्तिशाली महिला पदाधिकारी मौजूद रही।