Category: national

  • 9 नाबालिग लड़कियां दिल्ली शेल्टर होम से लापता , डिप्टी सीएम ने उठाए सख्त कदम

    [object Promise]

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के दिलशाद गार्डन स्थित संस्कार आश्रम से नौ नाबालिग लड़कियों के लापता होने की खबर है । मामले को लेकर सरकार सख्त है और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मुख्य सचिव को वरिष्ठ अधिकारियों को सस्पेंड करने का निर्देश दिया है। एक दिसंबर और दो सिसंबर के बीच की रात लड़कियों लिए बने आश्रम में छापा मारा गया तो वहां से 9 लड़कियां गायब मिलीं। इस पर जिम्मेदार अधिकारियों का कहना था कि उन्हें कुछ भी जानकारी नहीं है कि लड़कियां कहां गईं। इसके बाद पुलिस में लड़कियों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई।

    मामले की शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि इन 9 लड़कियों को द्वारका के एक शेल्टर होम से 04.05.2018 को यहां ट्रांसफर किया गया था। ये लड़कियां मानव तस्करी और बड़े पैमाने पर यौन शोषण की शिकार थीं। दिल्ली सरकार ने इस मामले में विस्तृत जांच की बात कही है।

    वहीं मामले में दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन ने डिप्टी सीएम को पत्र लिखकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। दो दिसंबर की सुबह लोगों को लड़कियों के गायब होने की सूचना मिली है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. वहीं डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया ने मुख्य सचिव को वरिष्ठ अधिकारियों को सस्पेंड करने का निर्देश दिया है.

  • जानिये क्यों आ रहे हैं शिवसेना-बीजेपी एकदूसरे की करीब !

    [object Promise]

    मुंबई। मुंबई के एक समारोह में शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दोनों ही मेहमान थे और मेजबान था विदर्भ का बंजारा समाज। दोनों ने ही इस कार्यक्रम में हंसते-खेलते बंजारा समाज का पारंपरिक वाद्य ढोल बजाया, तो लोगों ने इसे शिवसेना-बीजेपी के बीच टकराव के बादल छंटने और आगामी चुनाव में ‘युति’ की मुनादी मान लिया। वहीं दूसरी तरफ एनसीपी प्रमुख शरद पवार, नारायण राणे से मिलने उनके कणकवली में स्थित ‘ओम-गणेश’ बंगले पर पहुंचे, तो राणे और एनसीपी की नई पारी के श्रीगणेश के चर्चे शुरू हो गए। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, शिवसेना-बीजेपी भी एकदूसरे की करीब आ रहे हैं।

    हाल तक शिवसेना अपनी दम पर अकेले चुनाव लड़ने का दंभ भर रही थी, लेकिन जब से बीजेपी ने शिवसेना को पुचकारना, दुलारना शुरू किया है शिवसेना की गुर्राहट भी घटने लगी है। बीजेपी सरकार के खिलाफ सार्वजनिक रूप से और अपने मुखपत्र के जरिए तीखी टिप्पणी करने वाले उद्धव ठाकरे द्वारा मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रमों में आने जाने से यह लगने लगा है कि शिवसेना का मतपरिवर्तन हो रहा है और वह आगामी चुनाव बीजेपी के साथ मिलकर लड़ने की भूमिका बनाने लगी है। उद्धघ्व की हाल की अयोध्या यात्रा के बाद भी यही कयास लगा जा रहा है कि आखिर हिंदुत्व के मुद्दे पर दोनों भगवा पार्टियां एक मंच पर आएंगी। शिवसेना को दुलारने के लिए बीजेपी ने नाणार परियोजना के लिए भूमि का अधिग्रहण रोक दिया है। इतना ही नहीं चार साल से खाली पड़ा विधानसभा उपाध्यक्ष का पद भी शिवसेना की झोली में डाल दिया है।

    उद्धव और सीएम के बीच बढ़ती नजदीकियों का एक नजारा उस समय भी देखने को मिला जब ढोल बजाने वाले कार्यक्रम में जाते वक्त सीएम ने अपने प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए अपना लावा-लश्कर पीछे छोड़ उद्धव की बुलेट प्रूफ गाड़ी में उद्धव के साथ सफर किया। शिवसेना बीजेपी के बीच 2014 के विधानसभा चुनावों के बाद कटुता अपने चरम पर पहुंच गई थी। विधानसभा के सदन के लेकर सड़क तक चाहे किसानों की कर्ज माफी का मुद्दा हो या फिर नाणार रिफाइनरी का मुद्दा हो, पेट्रोल डीजल की कीमतों का मुद्दा हो शिवसेना ने हर मौके पर बीजेपी सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की आलोचना को कोई मौका हाथ से नहीं जाने दिया। शिवसेना के मंत्रियों ने तो इस्तीफे जेब में लेकर घूमने का ऐलान तक कर दिया था।

    राजनीति के जानकार कहते हैं कि दोनों को ही अपनी स्थिति का अंदाजा है। बीजेपी को अंदाजा है कि अब 2014 वाली मोदी लहर नहीं है, इसलिए शिवसेना के साथ लिए बिना चुनावी अनुष्ठान में उसका उद्धार नहीं हो सकेगा। वहीं शिवसेना को इस बात का अंदाजा है कि भले ही मोदी लहर का असर खत्म हो गया है, लेकिन मोदी का जादू अब भी बरकरार है। दूसरे बीजेपी के खिलाफ विपक्षी मोर्चे की सक्रियता में शिवसेना को अपने लिए कोई जगह दिखाई नहीं दे रही। हालांकि शुरुआत में इस दिशा में थोड़े सी कोशिश हुई थी, लेकिन शिवसेना के शामिल करने को लेकर विपक्षी मोर्चा ही बिखर सकता है, इस बात का अंदाजा आते ही इन कोशिशों को तिलांजलि दे दी गई। हालांकि कुछ नेताओं का कहना है कि दोनों के बीच पहले दिन से ही अंडरस्टैंडिंग है। विरोध तो बस दिखावा था।

  • Video : सरे बाजार महिला ने की पुलिसकर्मी की पिटाई, फाड़ दी वर्दी, घायल पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती, वजह ये थी

    [object Promise]

    फतेहाबाद। फतेहाबाद के भट्टू रोड पर एक आरोपी को पकडने गए कांस्टेबल पर आरोपी व उसकी बहन ने हमला कर दिया. उन्होंने कांस्टेबल की पिटाई की और उसकी वर्दी फाड़ दी. वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए. घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. उपचाराधीन एचसी राजेश कुमार ने बताया कि दो मामलों में आरोपी सुमित उर्फ ढांगी को पकडने के लिए गया हुआ था. जब वह मौके पर पहुंचा तो वह एक हेयर सैलून की दुकान पर था. जहां वह एक बच्चे की कंटिग करवाने के लिए गया था. जब पुलिसकर्मी आरोपी को पकड़कर दुकान से बाहर वह लेकर आया तो इस दौरान आरोपी की बहन मौके पर पहुंच गई. इसके बाद उन्होंने हेड कांस्टेबल राजेश को ही पीटना शुरू कर दिया।

    उन्होंने राजेश की जमकर पिटाई की और उसे घायल कर दिया. पुलिसकर्मी की वर्दी भी फाड़ दिए.। यह देख आसपास के लोग एकत्र हो गए और पूरे मामले की वीडियो बनाने लगे. जैसे ही मामले की सूचना पुलिस को मिली तो ट्रैफिक एसएचओ रूपेश कुमार अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

     

    पुलिस के साथ मारपीट करने पर पुलिस की एक और पीसीआर भी मौके पर पहुंच गई. जहां पुलिस कर्मचारियों ने एचसी राजेश को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया. आरोपी सुमित उर्फ ढांगी पर दो मुकदमे दर्ज हुए है. जिसमें एक हफ्ते पहले ही एक युवक के साथ मारपीट कर उसके अपहरण करने का प्रयास किया तो वही बुधवार को नागरिक अस्पताल के सामने बने एक मेडिकल संचालक को मेडिकल के अंदर घुस धमकी दे दी. यह पूरा मामला मेडिकल में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ था।

    पुलिस ने दोनों मामलों में मामला दर्ज कर लिया. जब गुरुवार को आरोपी सुमित के बारे में भट्टू रोड पर होने की सूचना मिली तो बस स्टैंड में तैनात एचसी राजेश कुमार मौके पर पहुंचा. जहां आरोपी को दबोचा तो आरोपी व उसकी बहन ने राजेश पर ही हमला कर दिया. एसपी दीपक सहारण का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है. जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।

  • गडकरी ने कहा सड़क खराब निकलने पर ‘‘ठेकदारों पर चलवा देंगे बुलडोजर ’’

    [object Promise]

    मुंबई । केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सड़कों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं करने पर बल देते हुए कहा कि सड़क खराब निकलने पर वह ‘‘ठेकदारों पर बुलडोजर चलवा देंगे। ’’गडकरी ने यहां बृहस्पतिवार को एक पुस्तक किताब विमोचन समारोह में बात कही। गडकरी की यह टिप्पणी सड़क गुणवत्ता पर टिप्पणी उच्चतम न्यायालय की चिंताओं के बाद आई है।

    न्यायालय ने कहा था कि सड़क दुर्घटनाओं में देश में 14,000 से ज्यादा मौतें सड़कों पर गड्ढे के कारण होती हैं। यह आतंकी हमलों में मारे गये लोगों की संख्या से अधिक है। सड़क पर गड्ढों के कारण इस कदर लोगों की मौत “स्वीकार्य” नहीं है। यह पुस्तक भारत की प्रगति के बारे में है इसका शीर्षक है ‘इंडिया इंस्पायर्स: रीडिफाइनिंग द पॉलिटिक्स ऑफ डिलीवरेंस’ इसके लेखक एक राजनीतिक कार्यकर्ता तुहिन ए. सिन्हा हैं।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा, “मैंने कई बड़े ठेकेदारों से कहा कि यदि उनके द्वारा बनायी गयी सड़कों की गुणवत्ता खराब निकली तो मैं उन्हें बुलडोजर के नीचे डलवा दूंगा।” गडकरी ने कहा कि मेरे मंत्रालय ने पिछले साढे चार साल में 10,000 अरब रुपये के सड़क निर्माण के ठेके दिये हैं। पारदर्शिता पर चिंताओं को दूर करते हुये मंत्री ने कहा कि इन दिनों किसी भी ठेकदार को ठेकों के लिये दिल्ली आने के लिये मजबूर नहीं किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार आई तो सड़क निर्माण की दर 2 किलोमीटर प्रति दिन थी लेकिन अब यब बढ़कर 28 किलोमीटर प्रति दिन हो गयी है। इसे मार्च 2019 तक बढ़ाकर 40 किलोमीटर प्रति दिन करने का लक्ष्य है। गडकरी ने कहा कि देशभर में 12 नये एक्सप्रेसवे पर काम चल रहा है।

    न्यायमूर्ति मदन बी लोकूर की अध्यक्षता वाली पीठ ने बृहस्पतिवार को नाराजगी जताते हुये कहा था कि देशभर में गड्ढ़ों के कारण बड़े पैमाने पर मौत होती है। संभवत: यह आंकड़ा सीमा पर और आतंकी हमले में मरने वालों से भी ज्यादा है।

    गडकरी ने कहा कि प्रदूषित गंगा नदी का 70-80 प्रतिशत काम मार्च अंत तक पूरा हो जायेगा। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत राज्यों के साथ मिलकर इस पर करीब 26,000 करोड़ रुपये खर्ज किये गये हैं। गडकरी ने कहा, “मेरा मानना है कि मार्च 2020 तक गंगा नदी पूरी तरह से स्वच्छ हो जायेगी।”

  • अगस्ता वेस्टलैंड : ‘दलाल’ मिशेल ने उगले राज, कोड वर्ड में लिखे थे घूस लेने वालों के नाम

    [object Promise]

    नई दिल्ली।  वीवीआईपी हेलिकॉप्टर सौदे में बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल ने जिन लोगों को घूस दिए उनके नाम उगलने लगे हैं. सूत्रों की मानें तो जल्द कई प्रभावशाली लोगों से पूछताछ हो सकती है. मिशेल ने घूस लेने वालों के नाम एक पेज पर पीओएल एपी, डीएस, सीवीसी, डीजी एसीक्यू, एएफ, पीडीएसआर ये शब्द दरअसल वो कोडवर्ड हैं जो मिशेल ने लिखे थे। कोड वर्ड में घूस की राशि भारतीय करेंसी यानी रुपये और यूके करंसी (पौंड) के साइन से अंकित की गई थी। पेज में 10 लाख, 50 लाख, दो करोड़, 250 यूएस व 70 यूरो आदि शब्द लिखे हैं। इसके अलावा जिन लोगों को घूस की राशि मिली है, उनके नाम भी कोड वर्ड में हैं।

    कोड वर्ड में लिखे थे. जांच एजेंसी के विश्वसनीय सूत्रों का दावा है कि क्रिश्चियन मिशेल ने उनमें से कुछ कोड वड्र्स को परिभाषित कर दिया है. इनमें यूपीए सरकार में प्रभावशाली भूमिका में रहे एक बड़े नेता का नाम सामने आ सकता है साथ ही पांच नौकरशाहों के नाम भी संदिग्ध बताए जा रहे हैं।

    जांच एजेंसियों के मुताबिक, मिशेल ने अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर सौदा पक्का कराने के लिए कुछ लोगों को घूस दी थी. इनमें भारतीय राजनेता, रक्षा मंत्रालय के अफसर एवं दूसरे नौकरशाह शामिल थे. इस सौदे में जिन लोगों को घूस मिली थी, मिशेल ने उनके नाम एक सादे कागज पर कोड वर्ड में लिख रखे थे।

    मिशेल की तबीयत को देखते हुए जांच एजेंसी उससे लगातार पूछताछ नहीं कर रही है, इसलिए संभव है कि शनिवार को कोड वर्ड वाले दूसरे लोगों का नाम सामने आ जाए. मिशेल से पूछताछ खत्म होने के बाद कोड वर्ड में जिन नेताओं व अफसरों का नाम सामने आया है, उन्हें समन भेजा ।

    आपको बता दें कि यूएई की सुरक्षा एजेंसियों ने फरवरी 2017 में जब मिशेल को गिरफ्तार किया तो उसके पास यह कागज बरामद हुआ था. उसके बाद मामले की जांच-पड़ताल के लिए केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) व ईडी की टीम कई बार दुबई गई लेकिन केस में कुछ खास हासिल नहीं हो पाया।

    उलटे, मिशेल के वकील ने भारतीय एजेंसियों पर ही यह आरोप जड़ दिया कि वे जानबूझकर मेरे मुव्वकिल से भारत के एक टॉप राजनेता का नाम उगलवाना चाहती हैं. ईडी और सीबीआई ने यूएई के जांच अधिकारियों एवं न्यायालय के सामने हेलिकॉप्टर सौदे से जुड़े तमाम साक्ष्य, आरोप पत्र, गवाहों के बयान और अन्य कई अहम दस्तावेज भी प्रस्तुत किए थे लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ. चूंकि मिशेल अब सीबीआई की हिरासत में है, इसलिए अफसर उसके सामने कई साक्ष्य रखकर पूछताछ कर रहे ।

    दरअसल वो कोडवर्ड हैं जो मिशेल ने लिखे थे. कोड वर्ड में घूस की राशि भारतीय करेंसी यानी रुपये और यूके करंसी (पौंड) के साइन से अंकित की गई थी. पेज में 10 लाख, 50 लाख, दो करोड़, 250 यूएस व 70 यूरो आदि शब्द लिखे हैं. इसके अलावा जिन लोगों को घूस की राशि मिली है, उनके नाम भी कोड वर्ड में हैं।

    आरोप है कि 2010 में यूपीए सरकार के दौरान इस डील को कराने के लिए मिशेल का नाम सामने आया था. एंग्लो-इटैलियन कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड ने भारतीय राजनेताओं, रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों, नौकरशाहों समेत वायुसेना के दूसरे अधिकारियों को रिश्वत देने के लिए मिशेल को करीब 350 करोड़ रुपए दिए थे।

  • देश में पहली बार ‘भूतों की रैली’, देश में कहीं नहीं देखें होंगे राजनीति के ऐसे डरावने चेहरे

    [object Promise]

    भोपाल। क्या हुआ जो मुझ पर महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा के आरोप हैं, आप हमें चुनो तो सही, महिला नीति तो हम ही बनायेंगे, मुझ पर ह्त्या ,डकैती और बलात्कार के आरोप हैं । आप हमे चुनो तो सही समाज को सुरक्षित रखने का जिम्मा हमारा, थोड़े बहुत आपराधिक प्रकरण नहीं दर्ज हुए तो फिर हम नेता कैसे …?, बलात्कार/दुष्कर्म के आरोप हैं हम पर, आप हमें चुनो तो सही हम महिलाओं को सुरक्षित रखेंगे और हम लोकतंत्र में भरोसा रखते हैं । इसलिये लोक को एक जेब में और तंत्र को एक जेब में रखते हैं।

     

    कुछ इस तरह की तख्तियां हाथ लिये भुतहा परिधानों में करीब 200 युवा साथियों ने मध्यप्रदेश इलेक्शन वाच और एडीआर के संयुक्त तत्वाधान में एक हेलोईन (भुतहा) रैली का आयोजन किया। यह संभवतः भारत देश की इस तरह की पहली रैली है जिसमें युवाओं ने आगे आकर न केवल अनिवार्य रूप से वोटिंग की अपील की बल्कि नैतिक रूप से उम्मीदवारों को चुनने का सन्देश भी दिया। यह रैली अपने आप में पहली बार होने वाली अनोखी रैली थी जब राजनीति के भूतों को डरावने चेहरों के द्वारा दिखाया गया।

    इस रैली की संयोजिका और एडीआर की मध्यप्रदेश समन्वयक रोली शिवहरेे ने कहा कि यह भारतीय राजनीति के डरावने चेहरे हैं और आम जन को इस तरह के भुतहा परिधान और चरित्रों के माध्यम से आगाह और सचेत करना चाहते हैं कि यदि राजनीति को बेहतर करना है तो हमें उम्मीदवारों (शिक्षा, आपराधिक रिकार्ड, संपत्ति आदि) के विवरण जरूर देखने चाहिए।

    उन्होंने यह भी बताया कि हमारा एक मोबाइल एप है, जिसका नाम माय नेता है उसे आम मतदाता गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर अपने विधानसभा क्षेत्र के उमीदवारों का विवरण देख सकता है। उन्होंने इस रैली के विषय में बताते हुए कहा कि आज भी लोग वोट करने के पहले उम्मीदवारों के विवरण को नहीं देखते हैं और जातिगत और दलगत आधार पर वोट करते हैं, जो कि गलत है।

    हम इस रैली में उपयोग किये गए व्यंग्यात्मक संदेशों के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि आज भी आम मतदाता सचेत नहीं हुआ तो फिर इस तरह के नेता, जिन पर आपराधिक प्रकरण दर्ज है, चुन कर विधानसभा में जायेंगे। हम राजनीति में शुचिता और नैतिकता की वकालत करते हैं।

     

  • काले धन की दुकान: आयकर छापेमारी में दुकान के बेसमेंट में मिले 300 बेनामी लाकर, एक महीने से नोटों की गिनती जारी

    [object Promise]

    नई दिल्ली । एक छोटी सी दुकान को बैंक बना दिया और बेनामी 300 लाकरों में करोड़ों रूपयों लोगों जमा कर दिये। क्या आप सोच सकते हैं कि एक छोटी से दुकान से करोड़ों कैसे मिल सकता है। जी हां यह सच है, दरअसल दिल्ली के चांदनी चैक में खारी बावली इलाके में स्थित एक छोटी सी मेवे और साबुन की दुकान है जहां आयकर विभाग ने छापेमारी की है। इतना ही नहीं इस दुकान के बेसमेंट से 300 प्राइवेट लाकर्स भी मिले हैं।

    सबसे अहम बात यह है कि इनकम टैक्स के अधिकारी ने इस दुकान में 5 नवंबर को छापा मारा था लेकिन अभी तक उन लाकरों से निकले नोटों की गिनती जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक 50 करोड़ रुपए बरामद हो चुके हैं। साथ ही अभी कई लाकर खोले जाने हैं जिसमें अभी भी समय लग सकता है। एक महीने से अधिकारी इस दुकान के अंदर ही सोते हैं, रहते हैं और खाते हैं। वे दिन-रात यहीं रहकर कैश की काउंटिंग और जांच कर रहे हैं।

    मामला दिल्ली के दिल्ली के चांदनी चैक में खारी बावली इलाके में स्थित एक छोटी सी दुकान का है। आयकर विभाग की यह कार्रवाई राजहंस सॉप मिल्स प्राइवेट लिमिटेड पर चल रही है। दरअसल, इस छोटी सी दुकान में ड्राई फ्रूट्स और साबुन का कारोबार हो रहा था। लेकिन इसी की आड़ में दुकान के बेसमेंट में करीब 300 प्राइवेट लाकर्स बनाए गए थे। इन लॉकर्स में लोगों के करोड़ों रुपए रखे हुए थे। 5 नवंबर को आयकर विभाग को इसकी जानकारी मिली।

    इसके बाद आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम ने वहां पहुंचकर छापेमारी की।जब इनकम टैक्स अधिकारियों ने देखा कि इस छोटी सी दुकान के बेसमेंट में करीब 300 प्राइवेट लॉकर्स बनाए हुए हैं तो वो यह देखकर दंग रह गए। अधिकारियों को अभी तक करीब 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम बरामद हो चुकी है। अभी कई लॉकर्स खोले जाने बाकी हैं, कैश की काउंटिंग अभी भी जारी है। लाकर्स जिन लोगों के हैं उनमें से कुछ के बारे में जानकारी मिल चुकी है, जिनसे अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। इसके साथ ही अधिकारी यह भी जानने की कोशिश में हैं कि कहीं ये पैसा हवाला का तो नहीं है।

  • केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले को युवक ने जड़ा तमाचा , विरोध में आज महाराष्ट्र बंद

    [object Promise]

    मुंबई । रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले को शनिवार रात एक युवक ने थप्पड़ जड़ दिया। आरोपी की पहचान प्रवीण गोसावी के रूप में हुई है. उसने अठावले को तमाचा जड़ दिया, जिसके बाद भीड़ ने प्रवीण की जमकर पिटाई कर दी। प्रवीण को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद शहर में तनाव का माहौल देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

    दरअसल, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले अंबरनाथ वेस्ट स्थित नेताजी चौक पर पार्टी की एक रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। पुलिस ने बताया कि भाषण देने के बाद आठवले स्टेज से उतर रहे थे, इसी दौरान युवक ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। घटना होते ही पार्टी के कार्यकर्ता आरोपी युवक पर टूट पड़े और युवक की जमकर धुनाई कर दी।

    जिसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक प्रवीण गोस्वामी को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि, अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि उसने केंद्रीय मंत्री पर हमला क्यों किया। जहां घटना हुई है, वह पार्टी का गढ़ माना जाता है। इसे देखते हुए पुलिस ने वहां सुरक्षा बढ़ा दी है।

    घटना के बाद आठवले की पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। शनिवार रात को ही बड़ी संख्या में लोग आठवले के निवास पर एकत्र हो गए। पार्टी ने इसे पूर्व नियोजित हमला करार देते हुए इसके मास्टरमाइंड को पकडऩे की मांग की। साथ ही पार्टी ने आज महाराष्ट्र बंद बुलाया है।

  • नया खुलासा : मिर्ची अटैक करने वाले ने बताया CM केजरीवाल पर किसने कराया हमला

    [object Promise]

    नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मिर्ची फेंकने के मामले में एक नया खुलासा हुआ है जो खुद आरोपी अनिल कुमार शर्मा ने किया है. आरोपी ने बताया है कि किसने उसे मिर्ची पाउडर फेंकने के लिए कहा था. अनिल ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उसे मिर्ची फेंकने के लिए आप नेताओं ने ही कहा था. यह उनका पब्लिसिटी स्टंट था.

    इसके लिए उसे बकायदा सीएम आवास पर बुलाया गया था और उससे ये सब करने को कहा गया था. एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे सचिवालय में घुसने में मदद की थी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करने व मिर्च पाउडर फेंकने वाले अनिल की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी है. अनिल ने अदालत में जो बयान दिया है उसमें उसने आप नेताओं को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है.

    तीस हजारी अदालत के महानगर दंडाधिकारी अभिलाष मल्होत्रा के समक्ष आरोपी ने बयान में कहा कि उससे आप नेताओं ने मिर्च पाउडर फेंकवाया था. कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी मदद की थी. अदालत ने आरोपी की न्यायिक हिरासत 19 दिसंबर तक बढ़ा दी है. गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने आरोपी को 20 नवंबर को सचिवालय में मुख्यंत्री पर मिर्च पाउडर डालने की कोशिश के बाद गिरफ्तार किया था. अनिल कोई शिकायत लेकर मुख्यमंत्री से मिलने गया था और वहां उन पर मिर्च पाउडर फेंका.

  • रिटायर्ड IG की बेटी ने इमारत से कूदकर की suicide, शादी होने वाली थी DM से

    [object Promise]

    पटना । बिहार की राजधानी पटना में पुलिस के रिटायर्ड आईजी की बेटी ने रविवार सुबह अपने अपार्टमेंट से कूदकर आत्‍महत्‍या  कर ली। मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है। पटना के डीएम और एसएसपी भी घटनास्‍थल पर पहुंच चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में मृतका की किशनगंज के डीएम से सगाई हुई थी और कल ही दोनों की शादी भी होने वाली थी।

    एसएसपी मनु महाराज का कहना था, ‘पहली नजर में यह आत्‍महत्‍या का मामला लग रहा है। हमने एक मोबाइल फोन बरामद किया है। मृतका का परिवार सदमे में है इसलिए फिलहाल हम उनसे पूछताछ नहीं कर सकते। कोई सूइसाइड नोट भी नहीं मिला है। मामले की जांच जारी है।’

    बता दें कि हाल ही में मृतका की सगाई हुई थी और जल्‍द ही उसकी शादी भी होने वाली थी। आत्‍महत्‍या के कारणों का पता नहीं चल सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतका ने अपार्टमेंट की 14वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दी। फिलहाल पुलिस हर ऐंगल से मामले की जांच कर रही है।