Category: national

  • Historical-Decision : भारत में दो वयस्कों के बीच समलैंगिकता अब अपराध नहीं : सुप्रीम कोर्ट

    [object Promise]

    नई दिल्ली. आज सुप्रीम कोर्ट ने  समलैंगिकता को लेकर ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. भारत में दो वयस्कों के बीच समलैंगिक संबंध बनाना अब अपराध नहीं माना जाएगा. मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अगुवाई वाली सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने गुरुवार को दो वयस्कों के बीच सहमति से बनाए गए समलैंगिक संबंधों को अपराध मानने वाली धारा 377 को खत्म कर दिया. फैसला सुनाते हुए चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने कहा कि सामाजिक नैतिकता की आड़ में दूसरों के अधिकारों के हनन की अनुमति नहीं दी जा सकती. सुप्रीम कोर्ट ने धारा 377 को मनमाना करार देते हुए व्यक्तिगत चुनाव को सम्मान देने की बात कही है.

    [object Promise]
    Delhi-Supreme-Court-Historical-Decision-Two-Adults-Homosexuality-No-Crime

    मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा और जस्टिस एएम खानविल्कर ने कहा कि समान लिंग वाले लोगों के बीच रिश्ता बनाना अब धारा 377 के तहत नहीं आएगा. लोगों को अपनी सोच बदलनी होगी. समलैंगिक लोगों को सम्मान के साथ जीने का अधिकार है. मैं जो हूं वो हूं, लिहाजा जैसा मैं हूं उसे उसी रूप में स्वीकार किया जाए. कोई भी अपने व्यक्तित्व से बच नहीं सकता है. समाज अब व्यक्तिगतता के लिए बेहतर है.

    [object Promise]
    flag

    सुप्रीम कोर्ट ने इस तरह दिसंबर 2013 को सुनाए गए अपने ही फैसले को पलट दिया है. सीजेआई दीपक मिश्रा, के साथ जस्टिस आरएफ नरीमन, जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस इंदु मल्होत्रा की संवैधानिक पीठ ने 10 जुलाई को मामले की सुनवाई शुरु की थी और 17 जुलाई को फैसला सुरक्षित रख लिया था.

    [object Promise]
    gay2

    जानें जजों ने क्या-क्या कहा

    • न्यायमूर्ति आर.एफ. नरीमन, न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा ने एकमत वाले फैसले अलग-अलग लिखे।
    • दीपक मिश्रा ने अपनी और न्यायाधीश ए एम खानविलकर ओर से कहा कि खुद को अभिव्यक्त नहीं कर पाना मरने के समान है।
    • अदालतों को व्यक्ति की गरिमा की रक्षा करनी चाहिए क्योंकि गरिमा के साथ जीने के अधिकार को मौलिक अधिकार के तौर पर मान्यता दी गई है।
    • पशुओं के साथ किसी तरह की यौन क्रिया भारतीय दंड संहिता की धारा 377 के तहत दंडनीय अपराध बनी रहेगी।
    • पशुओं और बच्चों के साथ अप्राकृतिक यौन क्रिया से संबंधित धारा 377 का हिस्सा पूर्ववर्त लागू रहेगा।
    • जो सहमति से अप्राकृतिक यौन संबंध को अपराध बताता है, तर्कहीन, बचाव नहीं करने वाला और मनमाना है।
    • व्यक्तिगत पसंद को इजाजत दी जानी चाहिए।
    • धारा 377 आंशिक रूप से निरस्त है क्योंकि इससे समानता के अधिकार का उल्लंघन होता है।
    • धारा 377 एलजीबीटी के सदस्यों को परेशान करने का हथियार था, जिसके कारण इससे भेदभाव होता है।
    • एलजीबीटी समुदाय को अन्य नागरिकों की तरह समान मानवीय और मौलिक अधिकार हैं।
    • सीजेआई ने कहा, हर बादल में इंद्रधनुष खोजा जाना चाहिए। बता दें कि इंद्रधनुषी झंडा एलजीबीटी समुदाय का प्रतीक है।
    • एलजीबीटीक्यू समुदाय को अधिकार देने से इंकार करने और डर के साथ जीवन जीने के लिए बाध्य करने पर इतिहास को इस समुदाय से माफी मांगनी चाहिए : न्यायमूर्ति इंदू मल्होत्रा
    • धारा 377 के कारण एलजीबीटी सदस्य छुप कर और दोयम दर्जे के नागरिक के रूप में रहने को विवश थे जबकि अन्य लोग यौन पसंद के अधिकार का आनंद लेते हैं।
    • संविधान समाज के सेफ्टी वाल्व के रूप में असहमति का पोषण करता है, हम इतिहास नहीं बदल सकते लेकिन बेहतर भविष्य के लिए राह प्रशस्त कर सकते हैं।
    • न्यायमूर्ति चंदचूड़ ने कहा, एलजीबीटीक्यू समुदाय के सदस्यों को अन्य नागरिकों की तरह संवैधानिक अधिकार प्राप्त हैं।
    • जहां तक किसी निजी स्थान पर आपसी सहमति से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का सवाल है तो ना यह हानिकारक है और ना ही समाज के लिए संक्रामक है।
    • सरकार, मीडिया को उच्चतम न्यायलय के फैसले का व्यापक प्रचार करना चाहिए ताकि एलजीबीटीक्यू समुदाय को भेदभाव का सामना नहीं करना पड़े : न्यायमूर्ति नरीमन
    • यौन रुझान को जैविक स्थिति बताते हुए कहा कि इस आधार पर किसी भी तरह का भेदभाव मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।

  • ‘अजेय भारत,अटल भाजपा’, PM Modi ने 2019 के चुनाव के लिए दिया नारा

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित किया. बैठक में पीएम मोदी ने 2019 चुनाव के लिए पीएम मोदी ने ‘अजेय भारत, अटल भाजपा’ का नारा दिया. भाषण के दौरान पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने कहा, “अटल जी ने भाजपा के विचार, संस्कार और भाजपा के नेतृत्व को एक नई ऊंचाई दी, उन्होंने कहा कि आज हमारा सूरज तो चला गया लेकिन हम जो सितारे हैं वो इतना चमके की विचारधारा के प्रकाश को आगे बढ़ाएं.”

    पीएम मोदी ने सदस्यों को नसीहत देते हुए कहा कि पब्लिसिटी के लिए कुछ भी नहीं बोलना चाहिए. सिर्फ प्रवक्ता ही मीडिया से बात करें. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आपस में लड़ने वाले विपक्ष की एकजुटता हमारी उपलब्धि है. बीजेपी कार्यकर्ता तर्क से कांग्रेस के झूठ को बेनकाब करें.

    केंद्रीय मंत्री रविशंकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पीएम मोदी के भाषण की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि हम सत्ता को कुर्सी के रूप में नहीं देखते बल्कि सत्ता को जनता के बीच में काम करने का उपकरण समझते हैं. पीएम मोदी ने कहा, “जो लोग एक दूसरे को देख नहीं सकते, एक साथ चल नहीं सकते आज वो लगे लगने को मजबूर हैं. महागठबंधन में नेतृत्व का पता नहीं, नीति अस्पष्ट है और नियत भ्रष्ट है. हम विकास मानवीयता के साथ चाहते हैं. हम देश का वैभव चाहते हैं लेकिन सादगी के धरातल पर.”

    पीएम मोदी ने कहा कि सिर्फ प्रवक्ता ही मीडिया से बात करें

    न्यू-इंडिया का सपना पूरा होकर ही रहेगा

    इससे पहले, ‘आओ मिलकर कमल खिलाएं’ का संकल्प लेते हुए भाजपा ने रविवार को जोर दिया कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत के लिए पार्टी के पास नेता, नीति और रणनीति है जबकि हताश विपक्ष नकारात्मक राजनीति में लगा हुआ है. भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी के दूसरे दिन वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने संवाददाताओं को बताया कि बैठक में वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने एक राजनीतिक प्रस्ताव रखा जिसको कार्यसमिति ने पास किया. इस प्रस्ताव में विश्वास जताया गया है कि न्यू-इंडिया का सपना पूरा होकर ही रहेगा.

    विपक्ष के पास ना कोई नेता है, ना कोई नीति है
    वर्ष 2019 में जीत का दावा करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे पास कार्यक्रम है, नीति है, नेता है और रणनीति है. जबकि विपक्ष के पास ना कोई नेता है, ना कोई नीति है और ना ही कोई रणनीति है.’’ भाजपा ने जोर दिया कि हताश विपक्ष नकारात्मकता की राजनीति कर रहा है. बैठक में आज ‘आओ मिलकर कमल खिलायें’ का संकल्प लिया गया. भाजपा नेता ने कहा कि 2014 के बाद से भाजपा ने 15 राज्यों में चुनाव जीते हैं और कांग्रेस सिर्फ 3 राज्यों में सिमट कर रह गई है, इसलिए सत्ता पाने के लिए विपक्ष परेशान है. उन्होंने कहा कि ऐसे में विपक्ष महागठबंधन जैसा विकल्प ढूंढ रहा है. विपक्ष के पास मोदी जैसा कोई नेता नहीं है और उसका एक मात्र लक्ष्य “मोदी रोको” है. इसीलिए विपक्ष अनैतिक गठबंधन की बात कर रहा है.

    पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता तर्क से कांग्रेस के झूठ को बेनकाब करें.

    भाजपा नेता ने जोर दिया कि बैंकों के राष्ट्रीयकरण के 47 साल बाद जो काम नहीं हुआ, वह काम पिछले 47 महीने में हुआ है. आंतरिक सुरक्षा के संदर्भ में राजनीतिक प्रस्ताव में कहा गया है कि जब आंतरिक सुरक्षा की स्थिति मजबूत होती है तभी देश तरक्की करता है. भारत जब दुनिया में सबसे तेज गति से विकास दर्ज कर रहा है, अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग के स्तर पर अच्छी रैकिंग हासिल कर रहा है तब ऐसा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच, सरकार की नीति और उस पर अमल से हुआ है. प्रस्ताव में पूर्वोत्तर के राज्यों में सुरक्षा स्थिति बेहतर होने और कुछ राज्यों में सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (आफस्पा) को हटाए जाने का भी जिक्र किया गया है.

  • गोरखपुर के इस व्यक्ति ने आयुध डिपो से करीब 70 एके 47 चोरी कर बेची, गिरफ्तारी के बाद खोला राज !!

    [object Promise]

    New Delhi/Jabalpur।  देश के सबसे बड़े आयुध डिपो से एके 47 बंदूके व उनके कलपुर्जे चोरी किए जाते रहे, जिन्हे बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों में अपराधियों को बेचा गया है, जिन्होने इन बंदूकों का उपयोग अपराधिक वारदातों में किया है. पुलिस ने मामले में सीओडी फैक्टरी के कर्मचारी सुरेश ठाकुर, सेना के रिटायर्ट आरमोरर पुरुषोत्तम रजक, उसके बेटे शीलेन्द्र को हिरासत मेें लिया है. मामले में आरमोरर की पत्नी चंद्रवती की पुलिस को अभी तलाश है. पुलिस को तीनों के घरों से एके 47 बंदूक के कलपुर्जे, 11 लाख रुपए नगद, तीन कार, संपत्तियों के कागजात मिले है।

    इस आशय की जानकारी एसपी अमित सिंह ने  कंट्रोल रुम में आयोजित पत्रवार्ता में दी है. एसपी अमित सिंह ने बताया कि पंचशील नगर गोरखपुर निवासी पुरुषोत्तम पिता रामदुलारे रजक उम्र 51 वर्ष सेना में आरमोरर के पद से सेवानिवृत हुआ, जिसे सीओडी के गोदाम में पदस्थ सुरेश पिता बालकृष्ण ठाकुर निवासी जयप्रकाश नगर अधारताल द्वारा वर्ष 2012 से एके 47 बंदूक लाकर दी जाती रही, जिसे पुरुषोत्तम द्वारा सुधारकर बेचा जाता रहा. पुरुषोत्तम रजक ने अपनी पत्नी चंद्रवती व बेटे शीलेन्द्र के साथ मिलकर वर्ष 2012 से 2018 के बीच करीब 70 से ज्यादा एके 47 बंदूक बनाकर बेची है. पुलिस ने मामले में पुरुषोत्तम रजक, उसके बेटे शीलेन्द्र व सीओडी कर्मी सुरेश ठाकुर को हिरासत में ले लिया है।

    [object Promise]
    AK-47-

    कई संपत्तियां भी खरीदी है
    पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि यह गैंग लम्बे समय से एके 47 बंदूक बेच रहा है जिससे लाखों रुपए की काली कमाई की है, इन्होने अर्जित आय से कृष्णा हाईट्स में फ्लैट, सहित अन्य संपत्ति भी खरीदी है, जिसकी जांच की जा रही है. उक्त संपत्ति को भी राजसात कराया जाएगा, साथ ही इनकम टैक्स विभाग को सूचना दी गई है।

    11 लाख रुपए नगद, चार कार, शराब मिली
    पुलिस को तलाशी के दौरान सीओडी कर्मी सुरेश ठाकुर के पास से 6 लाख रुपए, पुरुषोत्तम के पास से 5 लाख रुपए, शीलेन्द्र के पास 78 हजार रुपए मिले है, इसके अलावा इनोवा, इंडिको, आई 10 कार स्कू टी सहित अन्य सामान बरामद किया गया है. यह सबकुछ इस काली कमाई से ही खरीदा गया है.

    सीओडी से चोरी किए जाते रहे कलपुर्जे
    पुलिस को पूछताछ में यह जानकारी मिली है कि सुरेश ठाकुर द्वारा सीओडी फैक्टरी के गोदाम से एके 47 बंदूक व उसके कलपुर्जे पुरुषोत्तम के कहने पर चोरी कर दिए जाते रहे. जिससे पुरुषोत्तम खराब बंदूकों को सुधारकर बिहार सहित देश के अन्य हिस्सो में बेच देता था. वहीं बंदूक के खराब कलपुर्जे सुरेश गोदाम में जमा कर देता रहा, जिससे किसी को पता भी नहीं चलता रहा।

    रिटायर्ड सैन्य कर्मी के घर में मिली एके 47 के कलपुर्जे, बंदूक
    पुलिस ने बताया कि पुरुषोत्तम रजक के पंचशील नगर गोरखपुर स्थित घर में बीती रात दबिश दी गई, जहां से एके 47 बंदूक के तीन जिन्दा कारतूस, राईफल स्प्रिंग ,राईफल के बट प्लेट, टिगर स्प्रिंग, टिगर क्लिप व राईफल सुधारने के अन्य औजार एवं 1 तलवार तथा 14 बाटल कीमती अग्रेजी शराब एवं 8 बॉटल बीयर की मिली।

    बिहार में पकड़े गए इमरान से खुला राज
    एसपी श्री सिंह ने बताया कि थाना जमालपुर जिला मुंगेर बिहार में 29 अगस्त को तीन एके 47 बंदूक के साथ पुलिस ने इमरान नामक युवक को पकड़ा, जिसने पूछताछ में जानकारी दी कि पुरुषोत्तम रजक द्वारा एके 47 बंदूक व उसके कलपुर्जे उपलब्ध कराए जाते रहे. इस खबर के बाद जबलपुर पुलिस सक्रिय हो गई और उसने इस गैंग को पकड़ा है.।

    नदी में फिकवाए एके 47 बंदूक के कलपुर्जे सहित अन्य सामान
    पुलिस को पूछताछ में यह जानकारी भी मिली है कि पुरुषोत्तम को जैसे ही इस बात की खबर मिली मुंगेर बिहार में इमरान पकड़ा गया है, उसे तत्काल अपने बेटे शीलेन्द्र को फोन पर कहा कि घर में रखी बंदूक व उनके कलपुर्जे फेंक दो. जिसपर शीलेन्द्र ने सारा सामान गौर नदी में फेंक दिया था. उस वक्त पुरुषोत्तम व उसकी पत्नी चंद्रवती ट्रेन में बैठकर बिहार से जबलपुर लोट रहे थे.।

    एक बड़ा गिरोह है यह
    सूत्रों की माने तो एके 47 बंदूक व उसके कलपुर्जे सीओडी फैक्टरी से चोरी करने में एक बड़ा गिरोह सक्रिय है, जो इस खतरनाक काम को अंजाम दे रहा है. पुलिस द्वारा पूछताछ में और भी कर्मचारियों के नाम उजागर होने की संभावना है.।

    एक आरोपी महिला की तलाश
    पुलिस इस मामले में आरमोरर पुरुषोत्तम रजक की पत्नी चंद्रवती की तलाश है, जो पुलिस की दबिश के पहले ही फरार हो गई है, उसके पकड़े जाने के बाद और भी मामलों से पर्दाफाश हो सकेगा. हालांकि महिला को पकडने के लिए पुलिस की टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.।

  • ‘ई-टेंडर’ महाघोटाला : 3000 करोड़ का, सरकार की मुश्किलें बढ़ाई !

    [object Promise]

    ‘नई दिल्ली।. मध्य प्रदेश में अभी तक व्यापम घोटाले की जांच पूरी नहीं हुई की एक और बड़ा घोटला सामने आया है. विधानसभा चुनावों से ठीक पहले उजागर हुआ ये ‘ई-टेंडर’ महाघोटाला सरकार के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है. एक निजी अखबार के मुताबिक इस घोटाले में ऑनलाइन टेंडर देने की प्रक्रिया में गड़बड़ी की गई है और इसमें कुछ प्राइवेट कंपनियों को फायदा पहुंचाने की बात सामने आ रही है. यह घोटाला करीब 3000 करोड़ का बताया जा रहा है. ।

    [object Promise]
    3000 e tender scam in mp.

    जानकारी के अनुसार इस घोटाले का खुलासा मई में हुआ है. जबकि इसे अंजाम काफी समय से दिया जा रहा था. खास बात ये है कि घोटाले की जांच से जुड़े अधिकारियों को ही बदल दिया गया है. इसके बाद से अब जांच भी शक के घेरे में आ गई है.।

    मध्यप्रदेश जल निगम ने आंतरिक तौर पर इनक्रिप्टेड डॉक्यूमेंट में पहले बदलाव किया और उसके बाद प्राइवेट कंपनियों के हिसाब से बदल डाला. सभी टेंडर मार्च में खोले गए थे. जिसके बाद बोली में हिस्सा लेने वाली एक कंपनी ने इस बात की शिकायत की थी. जल निगम के अधिकारी ने स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन से मदद मांगी थी कि कैसे सुरक्षित इंफ्रास्ट्रक्चर में सेंध लगी।

    रिपोर्ट के मुताबिक कुछ बोली लगाने वालों को अवैध तरीके से मालूम करा लिया था कि ई-टेंडरिंग में सबसे कम बोली क्या है और किसने लगाई है. इन तीन प्रोजेक्ट के लिए कॉन्ट्रैक्ट की रकम 2,322 करोड़ रुपए थी. इसी तरह पीडब्लयू के 6 कॉन्ट्रैक्ट, जल संसाधन विभाग, एमपी रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की ई-बोली में भी गड़बड़ी के मामले सामने आए हैं.।

    [object Promise]
    shivraj-singh-chouhan

    जांच के अनुसार राजगढ़ और सतना जिले में ग्रामीण पानी की सप्लाई स्कीम के तीन कॉन्ट्रैक्ट में फेरबदल कर हैदराबाद की दो कंपनियों और मुंबई की एक कंपनी को सबसे कम बोली लगाने वाला बनाया गया. जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि कुछ कंपनियों को पहले ही इस बात की जानकारी दे दी गई थी कि सबसे कम बोली कितने की है. तीन प्रोजेक्ट के लिए कॉन्ट्रैक्ट की रकम 2,322 करोड़ रुपए थी।

    वहीं, लोक निर्माण विभाग के 6, जल संसाधन विभाग, एमपी रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की ई-बोली में भी गड़बड़ी पाई गई है. के एमडी मनीष रस्तोगी ने इस मामले की आंतरिक जांच की. वे 1994 बैच के अधिकारी हैं और कंप्यूटर साइंस बैकग्राउंड के हैं. ।

    वहीं, मध्यप्रदेश के चीफ सेक्रेटरी बीपी सिंह के आदेश के बाद सभी नौ टेंडर्स जांच के लिए इकोनॉमिक ऑफेंस विंग को सौंप दिए गए. ईओडब्लू के एक अधिकारी ने ने 3000 करोड़ रुपए की रकम का अनुमान लगाया है. ईओडब्लू के एडीजी मधु कुमार ने कहा कि केस जांच के गंभीर चरण में है.।

    घोटाला सामने आने के बाद कांग्रेस ने सीबीआई जांच की मांग की है. प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज पर हमला बोला है. उन्होंने टवीट कर शिवराज के घोटाले में शामिल होने की बात कही है. साथ ही उन्होंने लिखा है ‘शेम ऑन यू शिवराज, पैसों की भूख में तुमने इंसानियत भुला दी’.।

  • जानिए कौन है ये मशहूर बाबा आशु गुरु उर्फ़ आसिफ खान , जो अब घिरा यौन शोषण मेें

    [object Promise]

    नई दिल्ली । यूपी के गाजियाबाद की महिला व उसकी बेटी से यौन शोषण में घिरे बाबा आशु को लेकर अब नया खुलासा हुआ है। दरअसल, विश्वविख्यात ज्योतिषचार्य और हस्तरेखा विशेषज्ञ होने का दावा करने वाले आशु बाबा या आशु भाई गुरुजी के नाम से चैनल पर आने वाले शख्स का असली नाम आसिफ खान है। दिल्ली के प्रीतमपुरा के तरुण एंक्लेव में इसका मकान है और रोहिणी सेकटर-7 बी 4/77-78 में इसका आश्रम है। अपने असली नाम और पहचान को जाहिर न करना उसकी भूमिका पर सवालिया निशान लगाता है। आशु बाबा के आशु गुरुजी बनने की कहानी बेहद ही रोचक है।

    पहचान छिपाकर चला रहा ज्योतिष का धंधा

    गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला और उनकी नाबालिग बेटी से कई वर्षों से यौन शोषण में घिरा बाबा आशु अपनी असली पहचान छिपाकर ज्योतिष का कारोबार चला रहा है। 1990 तक दिल्ली के वजीरपुर स्थित जेजे कॉलोनी में रहने वाला आशु वर्तमान में करोड़ों का मालिक है। अब इसके पास करोड़ों रुपये की तो केवल कारें ही हैं। बताया जाता है कि सराय रोहिल्ला थाना के पदम नगर इलाके में इसने अपना धंधा शुरू किया था। एक दिन अचानक वहां से अपना धंधा बंद कर दिया। हैरानी की बात है कि दूसरों का भविष्य बताने का दावा करने वाले आशु के घर पर उसका नौकर ही 50 लाख रुपये लेकर भाग गया।

    चैनलों पर बताता है लोगों का भविष्य

    आशु गुरुजी बनकर नामी टेलीविजन चैनलों पर लोगों की सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान करने का दावा करता है। अक्सर कार्यक्रम के दौरान दिखाया जाता है कि एक रिक्शा चालक कैसे आशु भाई के दिए रतन के चलते कई ट्रकों का मालिक बन गया। यह तो नमूना भर है। इस तरीके के कई दावे दिखाए जाते है। आशु मुलाकात के लिए मोटी फीस लेता है। उपाय आदि के नाम पर ली जाने वाली रकम की तो कोई सीमा नहीं है।

    बातें सुनकर आ जाएगी हंसी

    टेलीविजन पर कार्यक्रम के दौरान फोन इन लाइव कार्यक्रम में आशु ज्यादातर बार हास्यास्पद बातें करता है। इस दौरान आशु भूत-प्रेत की छाया से बचाने और काल सर्प दोष आदि का उपाय करने का दावा भी करता है।  इस दौरान कई बार उपाय हास्यास्पद होते हैं।

    कालसर्प के नाम पर ठगता है

    नामी ज्योतिषाचार्य मानते हैं कि शास़्त्रों में काल सर्प का कहीं भी उल्लेख नहीं है। बाजवूद इसके आशु बाबा कालसर्प को दूर करने के उपायों का नाम लेकर परेशान लोगों से मोटी रकम ले लेता है।

    दिल्ली में फैला है कारोबार

    आशु भाई के नाम से कई सालों से ज्योतिष के कारोबार में सक्रिय आसिफ खान का प्रीतम पुरा के तरुण एंकलेव में मकान और रोहिणी सेकटर 7 बी 4/77-78 में ऑफिस है। इस ऑफिस में वह सुबह 4 से 8 बजे वह लोगों से मिलता है। इसके अलावा, दक्षिण दिल्ली के हौजखास में भी उसका एक ऑफिस है।

    बता दें कि आसाराम बापू, गुरमीत राम रहीम, वीरेंद्र दीक्षित, शनिधाम मंदिर के संस्थापक दाती महाराज और नब्बे भगत बाबा के बाद अब बाबा आशु का नाम सामने आया है। गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला और उनकी नाबालिग बेटी का कई वर्षों से यौन शोषण करने का आरोप आशु बाबा पर लगा है। दक्षिणी दिल्ली के हौज खास थाने में महिला ने बाबा के साथ ही उसके बेटे व दोस्त पर भी आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित महिला (40) यूपी के गाजियाबाद के इंदिरापुरम की रहने वाली है। महिला ने हौजखास थाना पुलिस को बताया है कि वह आशु बाबा को वर्ष 2008 से जानती है। उसकी बेटी उस समय छह वर्ष की थी जो पोलियो से पीड़ित है।

    आरोपित बाबा ने महिला से इलाज के लिए बेटी को रोहिणी स्थित आश्रम में लाने को कहा। आरोप है कि बाबा बच्ची को निर्वस्त्र कर उसकी मालिश करता था। यह सिलसिला वर्ष 2013 तक चलता रहा। पीड़िता वर्ष 2013 में दिवाली पर बाबा के रोहिणी स्थित आश्रम में गई थी, जहां आश्रम के मैनेजर ने नशीला पेय पिलाकर बाबा व उसके साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

    बाबा आशु बच्ची को निर्वस्त्र कर करता था उसकी मालिश

    पीड़ित महिला (40) की शिकायत के मुताबिक, बाबा आशु का दिल्ली के सेक्टर-7 रोहिणी में आश्रम है, जबकि दूसरा आश्रम एक्स ब्लाक हौजखास में है। वह बाबा आशु को वर्ष 2008 से जानती है। आरोपी बाबा ने महिला से इलाज के लिए बेटी को रोहिणी स्थित आश्रम में लाने को कहा। महिला की बेटी पोलियो से पीड़ित थी। महिला का आरोप है कि बाबा आशु बच्ची को निर्वस्त्र कर उसकी मालिश करता था। ये सिलसिला वर्ष 2013 तक चलता रहा।

  • आज रात से लागू पेट्रोल – डीज़ल की नई कीमत, आंध्रप्रदेश में 2 रुपये सस्ता हुआ तेल

    [object Promise]

    नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच राज्यों ने राहत देने का काम शुरू कर दिया है. राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पर वैट की कटौती के बाद अब आंध्र प्रदेश ने भी पेट्रोल-डीजल पर वैट घटा दिया है. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू ने पेट्रोल-डीजल के दाम में दो रुपए की कटौती करने का ऐलान किया. आंध्र प्रदेश की जनता को अब पेट्रोल-डीजल दो रुपए सस्ता मिलेगा. बता दें, तेल कंपनियां रोजाना पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी कर रही हैं. रुपये में आ रही रिकॉर्ड गिरावट के चलते तेल कंपनियों के मार्जिन पर असर पड़ रहा है. वहीं, केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल से एक्साइज ड्यूटी घटाने को तैयार नहीं है.

    सोमवार (10 सितंबर) को भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 23 पैसे बढ़कर 80.73 प्रति लीटर हो गया है. डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है और डीजल 22 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 72.83 रुपए हो गया है. उधर, मुंबई में पेट्रोल की कीमत रिकॉर्ड हाई 88.12 रुपए प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत रिकॉर्ड 77.32 प्रति लीटर हो गई है.

    आंध्र प्रदेश में कितना है पेट्रोल का दाम
    आंध्र प्रदेश में सोमवार (10 सितंबर) को पेट्रोल के दाम 85.69 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए थे. इससे पहले 9 सितंबर को पेट्रोल के दाम 84.91 पैसे थे. सोमवार को आंध्र प्रदेश में 78 पैसे महंगा हुआ था. मौजूदा स्थिति में आंध्र प्रदेश में पेट्रोल पर 35.77 फीसदी वैट लगता है और डीजल पर 28.08 फीसदी वैट लगता है. इसी आधार पर राज्य ने 2 रुपए की कटौती की है. अब पेट्रोल-डीजल 2 रुपए सस्ता मिलेगा.

    खजाने पर 1200 करोड़ के असर
    आंध्र प्रदेश के वैट घटाने के राज्य के सरकारी खजाने पर इसका असर होगा. एक अनुमान के मुताबिक, पेट्रोल-डीजल पर 2 रुपए वैट घटाने से राज्य को करीब 1200 करोड़ का नुकसान होगा.

    राजस्थान ने भी घटाया वैट
    आंध्र प्रदेश के अलावा राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 2.5 रुपए लीटर तक कम कर दी गई हैं. यह कमी सोमवार (10 सितंबर) से प्रभावी भी हो गई. यहां ईंधन पर वैट 4-4 प्रतिशत कम किया गया है. हालांकि, इससे राज्य के खजाने को 2000 करोड़ रुपये का नुकसान होगा.

    4 साल में दोगुना हुआ टैक्स कलेक्शन
    केंद्र सरकार का पेट्रो उत्‍पादों से टैक्‍स कलेक्‍शन 4 साल में दोगुना हो चुका है. यह 2014-15 के 99184 करोड़ रुपए के मुकाबले 2017-18 में 2,29,019 करोड़ रुपए पहुंच गया है. वहीं राज्‍यों का पेट्रो उत्‍पादों पर वैल्‍यू एडेड टैक्‍स (VAT) से राजस्‍व 2017-18 के 1.37 लाख करोड़ रुपए के मुकाबले बढ़कर 1.84 लाख करोड़ रुपए हो चुका है. हालांकि ऐसी कुछ नीतियां हैं सरकार जिन्‍हें लागू कर ऊंची कीमतों को नीचे ला सकती है.

    मार्जिन पूरा कर रही हैं कंपनियां
    पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ते दामों के लिए गिरता रुपया और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें जिम्मेदार हैं. डॉलर के मुकाबले रुपए में लगातार गिरावट जारी है. कच्चा तेल भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रहा है. इसके चलते तेल कंपनियों की लागत में भी इजाफा हो रहा है. जिसका मार्जिन पूरा करने के लिए तेल कंपनियां लगातार इजाफा कर रही हैं.

  • PM नरेंद्र मोदी को कांग्रेस के मंत्री ने दिए आपत्तिजनक बयान

    नई दिल्ली: कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने राजनीतिक भाषा के स्तर को गिराते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने देश के प्रधानमंत्री की शिक्षा और उनकी पृष्ठभूमि को लेकर ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया है, जिसे लिखना भी गलत होगा. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर बनी फिल्म ‘चलो जीते हैं’ को महाराष्ट्र के स्कूलों में दिखाने के फैसले पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री के बारे में अपशब्द कहे.

    मंगेश हडवले की फिल्म ‘चलो जीते हैं’ अगले मंगलवार को महाराष्ट्र के सभी स्कूलों में दिखाई जानी है. करीब आधे घंटे की ये डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी है. इसी फिल्म को स्कूलों में दिखाए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संजय निरुपम ने मोदी को लेकर अपशब्द कहे हैं.

    गरिमा को किया तार-तार
    निरूपम ने राजनीतिक गरिमा और मर्यादा को दरकिनार करते हुए पीएम को ऐसे शब्द कहे जो हम यहां लिख भी नहीं सकते. इसके साथ ही निरूपम ने कहा, ‘देश के युवाओं को पीएम की डिग्री के बारे में नहीं पता है. जबकि देश के बच्चों को पीएम मोदी पर बनी फिल्म दिखायी जा रही है. जो गलत है. बच्चों को राजनीति से दूर रखना चाहिए.’

    इससे पहले भी कांग्रेस के नेता पीएम के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करते रहे हैं. कांग्रेस के नेता मणिशंकर अय्यर ने पिछले साल गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी को नीच कहा था. अय्यर के इस बयान की चौतरफा आलोचना हुई थी, इसके बावजूद कांग्रेस नेता सबक सीखने को तैयार नहीं हैं.

  • शर्मसार: राष्ट्रपति और पीएम मोदी से सम्मानित टॉपर छात्रा का किडनेप, फिर सामूहिक दुष्कर्म, पढ़े पूरी स्टोरी

    [object Promise]

    रेवाड़ी/हरियाणा। दिल्ली से तकरीबन 150 किलोमीटर दूर हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि महेंद्रगढ़ जिले की 19 वर्षीय युवती का अपहरण करके उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में 12 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती कॉलेज में पढ़ती है और वह सीबीएसई टॉपर रह चुकी है। इतना ही नहीं, 19 साल की इस पीड़ित युवती को उसकी प्रतिभा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सम्मानित कर चुके हैं, साथ ही राष्ट्रपति से भी सम्मान प्राप्त हो चुका है।

    घटनाक्रम के मुताबिक, कोसली उपमंडल के एक गांव से कोचिंग के लिए गई राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित छात्रा का बुधवार सुबह उसके गांव के ही तीन युवकों ने अपहरण कर लिया और नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपित छात्रा को कनीना के निकट छोड़कर फरार हो गए।

    [object Promise]
    cbsetopperdelhi

    पीड़ित छात्रा सीबीएसई की दसवीं कक्षा में पंचकुला रीजन की मेधा सूची में शामिल रह चुकी है और अच्छी खिलाड़ी भी है। महिला थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला जांच के लिए कनीना थाना में भेज दिया। आरोपितों की तलाश जारी है।

    बताया जा रहा है कि पीड़ित बुधवार को रेलवे की परीक्षा की कोचिंग के लिए कनीना गई थी। रास्ते में उसी के गांव निवासी पंकज, मनीष व नीशू ने उसे रोक लिया तथा कोचिंग के बारे में पूछने लगे। इस दौरान मनीष ने उसे पीने के लिए पानी दिया। वह पानी पीकर बेहोश हो गई। आरोप है कि तीनों उसे एक खेत में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। शाम को करीब पांच बजे आरोपित उसे कनीना बस स्टैंड पर छोड़ कर फरार हो गए।

    छात्रा ने किसी तरह अपने पिता को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने बुधवार रात में ही महिला थाना में तीनों आरोपितों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराने के बाद तीनों युवकों के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए मामला कनीना पुलिस को भेज दिया।

    पीड़ित छात्रा की मां ने समाचार एजेंसी एएनआइ से कहा –  मेरी बेटी का पहले अपहरण किया गया फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मेरी बेटी ने सीबीएसई टॉप किया है और पीएम मोदी ने इस उपलब्धि के लिए सम्मानित भी किया था। मुझे इंसाफ चाहिए, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

  • केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी फूट-फूटकर रो पड़ीं, ये है वजह

    [object Promise]

    गुरुग्राम. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी उस वक्त अपने आंसू नहीं रोक पाई जब 35 साल बाद वे अपने गुरुग्राम स्थित पुराने घर पहुंची. यहां उन्होंने कुछ ऐसा देखा जिससे उनकी आंखें भर आई और वे रो पड़ी. हालांकि यह खुशी के नहीं दुख के आंसू हैं. टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अपनी नयी वेब सीरीज ‘होम’ के प्रमोशन के लिए स्मृति ईरानी को चुना. तुलसी के किरदार से घर-घर मशहूर हुई केंद्रीय मंत्री ने अपनी जिंदगी का लंबा हिस्सा किराये के एक घर में बिताया है.

    वीडियो में दिख रहा है स्मृति ईरानी सोसाइटी के अंदर जाती है और वहां रहनेवाले लोगों से बात करती हैं. इस सोसाइटी में वे कुछ लोगों को पहचानती हैं. उनका पुराना घर अब वर्कशॉप में तब्दील हो गया है जिसे देखकर उनकी आंखें भर आती है.

    एकता कपूर ने स्मृति ईरानी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वे वीडियो में अपनी उस घर से जुड़ी कई बातों को याद कर रही हैं. घर को वर्कशॉप में बदला देख वो रो पड़ती है. वीडियो में दिखाया गया है कि वे रिक्शा में बैठकर अपनी पसंदीदा चाट की दुकान और राशन की दुकान पर जाती हैं.

    एकता कपूर ने एक पोस्ट में लिखा,’ उस जगह को देखना दुखदायी, दुर्भाग्य और साहसिक कार्य है जिसे आप कभी घर कहा करते थे जो अब मौजूद ही नहीं है. जिंदगी कड़वे और मीठे अनुभवों वाली किसी यात्रा से कम नहीं है.

    गौरतलब है कि वेब सीरीज होम में एक परिवार को दिखाया गया है जो अपनी सोसाइटी और घर बचाने की हरसंभव कोशिश करते हैं.

  • सनसनीखेज आरोप : श्री रेड्डी ने लगाए महान क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर पर

    मुंबई. पिछली बार फिल्म प्रोड्यूसर पर कास्टिंग काउच के आरोप लगाने के बाद सड़क पर कपड़े उतारने से चर्चा में आई एक्ट्रेस श्री रेड्डी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. अपने बोल्ड स्टेटमेंट्स के लिए जानी जाने वाली श्री रेड्डी ने महान क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. अपनी एक फेसबुक पोस्ट में श्री रेड्डी ने लिखा, ‘सचिन तेंडुलकर नाम के एक रोमांटिक व्यक्ति जब हैदराबाद आए थे तो उन्होंने एक खूबसूरत लड़की से रोमांस किया था. इसमें हाई प्रोफाइल चामुंडेश्वर स्वामी मिडल मैन थे.

    वह महान हैं बहुत अच्छा खेलते हैं…मेरा मतलब है रोमांस बहुत अच्छी तरह करते हैं. श्री रेड्डी ने इस पोस्ट के जरिए यह आरोप लगाने की कोशिश की है कि सचिन तेंडुलकर का टॉलिवुड Actress चार्मी कौर के साथ लिंकअप रहा है. श्री रेड्डी के इन आरोपों पर सचिन के फैन्स बिफर गए और ऐक्ट्रेस को फेसबुक पर टारगेट करना शुरू कर दिया. बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब रेड्डी ने किसी सिलेब्रिटी पर पर्सनल टारगेट किया हो. इससे पहले उन्होंने प्रोड्यूसर सुरेश बाबू के बेटे पर सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोप लगाए थे.

    एक अखबार को दिए इंटरव्यू में उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘सुरेश बाबू के बेटे ने मुझे स्टूडियो में बुलाया और मेरे साथ बहुत बुरी तरह से यौन संबंध बनाए.’ इन आरोपों के बाद उन्होंने ऐक्टर राणा डग्गुबाती के भाई अभिराम डग्गुबाती के साथ किस करते हुए अपनी फोटो और अपनी चैट सोशल मीडिया पर पब्लिक कर दी थी.