Category: national

  • सभी हैं हैरान यह फोटो देखकर, अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि विर्सजन के समय बोट में नजर आया एक हाथ

    [object Promise]

    नई दिल्ली । BJP अध्यक्ष मनोज तिवारी द्वारा ट्वीट की गई अटल बिहारी वाजपेयी अस्थि विर्सजन की एक फोटो मंगलवार को चर्चा का विषय बनी रही। फोटो में तिवारी सहित बीजेपी नेता एक बोट पर हैं और अस्थि विसर्जन कर रहे हैं।

    इनमें से एक फोटो में एक हाथ बोट में नीचे की ओर से दिखाई दे रहा है। सभी के लिए यह कौतूहल का विषय बना हुआ है कि आखिर यह हाथ किसका है, दूसरी फोटो में यह हाथ बिल्कुल नजर नहीं आ रहा है। यह फोटो भी उसी बोट की है।

    प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष तिवारी भी इस फोटो को लेकर अचंभित हैं। उनका कहना है कि मैं दैवीय शक्तियों को मानता हूं और यह फोटो भी इशारा कर रहा है कि यमुना को साफ रखना है।

  • इस पत्रकार की 26.65 करोड़ रुपये की संपत्ति ED ने जब्त की !

    [object Promise]

    नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय प्रवर्तन निदेशालय ने आज बताया कि धन शोधन और कथित उगाही मामले में पत्रकार उपेंद्र राय की 26.65 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क की गई है।

    केंद्रीय जांच एजेंसी ने बताया, कुर्क की गई संपत्ति में महंगी कारें, फ्लैट और म्यूच्यूल फंड सहित बैंक में जमा राशि शामिल है।  राय और अन्य लोगों के खिलाफ पीएमएलए के तहत संपत्ति कुर्क करने के अस्थायी आदेश जारी किए गए थे।

    [object Promise]
    Upendra Rai-file Photo

    एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुर्क की गई पूरी संपत्ति का मूल्य 26.65 करोड़ रुपये है।

    प्रवर्तन निदेशालय ने राय को आठ जून को धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत तिहाड़ जेल में उस समय गिरफ्तार था जब उन्हें कुछ देर पहले ही कथित जबरन वसूली और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन से जुड़े सीबीआई के एक मामले में जमानत मिली थी।

    दरअसल इससे पहले राय को सीबीआई ने तीन मई को संदिग्ध वित्तीय लेनदेन करने , गलत जानकारियां मुहैया कराके नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो द्वारा बनाये गये ।

    हवाईअड्डा पर आने जाने के पास को हासिल करने और मुंबई के एक कारोबारी के खिलाफ आयकर विभाग के एक मामले में छेड़छाड़ करने तथा कथित उगाही के मामले में गिरफ्तार किया था।

    सीबीआई द्वारा दायर प्राथमिकी के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ने राय के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया।

    सीबीआई ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि 2017 में राय के खाते में हर बार एक लाख से ज्यादा के लेनदेन हुए हैं और राय के खाते में 79 करोड़ रुपये आए जिनमें से इस दौरान 78.51 लाख रुपये निकाल लिए गए।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले की साजिश विफल, नक्सलियों से संबंध होने का शक

    नई दिल्‍ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले की साजिश रचने के मामले में सुरक्षा एजेंसियों ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है. पुणे पुलिस ने पीएम मोदी की हत्‍या की साजिश रचने के मामले में पांच बड़ी गिरफ्तारियां की हैं. इनमें प्रोफेसर, पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता शामिल हैं.

    सुरक्षा एजेंसियों ने फरीदाबाद से सुधा भारद्वाज को गिरफ्तार किया है. उनका लैपटॉप और पेन ड्राइव भी हिरासत में लिया है. ठाणे से अरुण परेरा और मुंबई से वरवॉन गुजालविस को हिरासत में लिया गया है. दिल्‍ली से गौतम नवलखा और हैदराबाद से वरवरा राव को हिरासत में लिया गया है. इन सभी को नक्‍सलियों से साठगांठ के आरोप में हिरासत में लिया गया है. नक्‍सली पीएम मोदी पर हमले की साजिश रच रहे थे. पकड़े गए सभी लोग सामाजिक कार्यकर्ता और कलाकार हैं.

    मुंबई से वरनन गोंजालविस और माओवादी समर्थक अरुण फरेरा को भी उनके घर पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. यह मामला पहली बार उस वक्‍त सामने आया था जब पुणे पुलिस ने भीमा कोरे गांव हिंसा मामले की जांच कर रही थी. जांच के दौरान पुणे पुलिस ने 5 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. इन पर प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से संबंध रखने का आरोप है.

    पुलिस को आरोपियों में से एक के घर से चिट्ठी मिली है, जिसमें इस बात का जिक्र है कि माओवादी ‘एक और राजीव गांधी हत्याकांड’ की योजना बना रहे हैं.दिल्‍ली में रोना विल्‍सन के घर से मिली चिट्ठी में एम-4 राइफल और गोलियां खरीदने के लिये आठ करोड़ रुपए की जरूरत की बात भी लिखी मिली.

    पुलिस ने दिसंबर में एलगार परिषद और इसके बाद जिले में भीमा-कोरेगांव हिंसा से संबंधित दलित कार्यकर्ता सुधीर धावले, वकील सुरेंद्र गाडलिंग, कार्यकर्ता महेश राउत, शोमा सेन और रोना विलसन को मुंबई, नागपुर एवं दिल्ली से गिरफ्तार किया था.

  • जानिए क्यों लोगों ने देश के सबसे बड़े एक्सप्रेस वे पर कराया शांति यज्ञ

    नई दिल्ली/गाजियाबाद: देश के सबसे स्मार्ट एक्सप्रेस वे पर भूत का डर लोगों को सता रहा है. डर के साये में खुद को घिरता हुआ देख, लोगों ने यज्ञ कराया. मामला गाजियाबाद में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का है. गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र में रेवड़ा गांव के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर कुछ लोगों ने शांति यज्ञ कराया. लोगों का कहना है कि लगातार हो रहे हादसों की वजह से लोगों के बीच इतना डर बढ़ गया है कि लोगों को अब यहां भूत-प्रेत का डर सताने लगा है.

    दरअसल, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हाल ही में कुछ लोगों ने इस एक्सप्रेस-वे पर रफ्तार की वजह से अपनी जान गंवाई थी. ज्यादातर हादसे रेवड़ा रेवड़ी गांव के पास ही हुए हैं. लिहाजा लोगों को लग रहा है कि यहां पर कोई भूत-प्रेत है. इसलिए शांति यज्ञ कराया गया. लोगों का कहना है कि अचानक से ही यहां पर हादसे हो जाते हैं. जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया है तब से दर्जनों लोग यहां पर अपनी जान गवा चुके हैं. लोगों का कहना है कि किसी तरह की मनहूसियत या भूत-प्रेत का साया है. तभी यहां पर लगातार इस तरह के हादसे हो रहे हैं. कुछ लोगों ने यहां पर आते-जाते एक साए को भी महसूस किया है. लिहाजा ट्रैक्टर में भरकर मंगलवार (28 अगस्त) सुबह यहां पूजा सामग्री लाई गई और बकायदा कई पंडितों को बुलाया गया और शांति हवन यज्ञ किया गया.

  • वरिष्ठ पत्रकार Kuldip Nayar का 95 वर्ष की उम्र में निधन

    [object Promise]

    नई दिल्ली । वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर का निधन दिल्ली के अस्पताल में बुधवार देर रात को हो गया। नैयर 95 वर्ष के थे और आखिरी वक्त वह लेखन और पत्रकारिता से जुड़े रहे।

    उनका अंतिम संस्कार आज एक बजे दिल्ली के लोधी रोड स्थित श्मशान गृह में होगा। आपातकाल के दौरान नैयर को सरकार के खिलाफ लेख लिखने के कारण जेल भी जाना पड़ा था।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया। पीएम ने आपातकाल में सरकार के खिलाफ मुखर आवाज उठाने के लिए नैयर के योगदान की सराहना की और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

    नैयर 1996 में संयुक्त राष्ट्र के लिए भारत के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य थे। 1990 में उन्हें ग्रेट ब्रिटेन में उच्चायुक्त नियुक्त किया गया था। पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के कारण 1997 में उन्हें राज्यसभा  के लिए भी मनोनीत किया गया था। नैयर ने देश-विदेश के मशहूर अखबारों के लिए संपादकीय और लेख लिखे।

    नैयर ने कई किताबें भी लिखीं और उनकी आत्मकथा भी काफी चर्चित रही थी। उनकी आत्मकथा श्बियांड द लाइंसश् अंग्रेजी में छपी थी। बाद में उसका हिंदी में अनुवाद, एक जिंदगी काफी नहीं नाम से प्रकाशित हुआ।

    उन्होंने इसके अतिरिक्त कई किताबें ‘बिटवीन द लाइं’ , ‘डिस्टेंट नेवर’ ए टेल ऑफ द सब कान्टिनेंट’, ‘इंडिया आफ्टर नेहरू’, ‘वाल एट वाघा, इण्डिया पाकिस्तान रिलेशनशिप’, ‘इण्डिया हाउस’ जैसी कई किताबें भी लिखीं।

  • मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित 16 राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की

    [object Promise]

    नई दिल्ली/नोएडा । दिल्ली-एनसीआर समेत देश के 16 राज्यों में अगले दो-तीन दिन के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित 16 राज्यों के कुछ इलाकों में शुक्रवार को भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में शुक्रवार तेज बारिश हो सकती है।

    मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, उधमसिंह नगर और चंपावत में 24 और 25 अगस्त को भारी बारिश का अनुमान है। इस बाबत अलर्ट जारी किया गया है।

    दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह भी हल्की बारिश हुई। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। दिल्ली में शाम तक तेज बारिश के आसार हैं।

    इससे पहले दिल्‍ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार सुबह जोरदार बारिश हुई। इससे जहां एक ओर उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली वहीं, बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया और नोएडा से दिल्‍ली जाने वाले रास्‍ते पर लंबा जाम लग गया। जाम के चलते लोग दोपहर तक परेशान रहे। जलभराव से जाम की स्थित दिल्ली के भी कई इलाकों में बनी।

    दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश, सड़कों पर पानी भरने से कई जगह ट्रैफिक जाम
    दिल्ली में एक बार फिर से मौसम के तेवर बदले हुए नजर आए। बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली के साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम में हुई झमाझम बारिश के चलते तमाम इलाकों में जाम लग गया।

    यहां पर लगा जाम

    1.एनएच-9

    2. आनंद विहार

    3. आश्रम

    4. धौला कुंआ

    5. मूलचंद

    6. नोएडा सेक्टर-121

    नोएडा का हाल रहा बेहाल

    1. सुबह हुई बारिश के बाद जाम से शहरवासी  जूझते रहे

    2. शहर के दर्जन भर मार्गाें पर भीषण जाम लगा, लोग घंटों जाम में फंसे रहे

    3. जाम को खुलवाने के लिए कई जगह तो ट्रैफिक पुलिस ही नहीं दिखाई दी

    वहीं, बारिश के चलते शहर में जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ी दी। नालियों की सफाई न होने के कारण बारिश के दौरान गंदा पानी सड़क पर आने से लोग परेशान रहे।

    जानकारी के मुताबिक, बारिश से दिल्ली में भी जगह-जगह पानी भरने से गाड़ियों की रफ्तार थम गई, जिसकी वजह से लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बारिश की वजह से कैब कंपनियों ने किराए में इजाफा कर दिया। सड़कों पर कैब की संख्या कम होने की वजह से यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

    मिली सूचना के मुताबिक, दिल्ली में रिंग रोड धौला कुआं, भैरों रोड, मथुरा रोड, तीन मूर्ति गोल चक्कर, इग्नू रोड, डीएनडी, आश्रम चौक, रिंग रोड महारानी बाग, लाजपतनगर, सराय काले खां, राजा गार्डन, आनंद विहार, मायापुरी व जिमखाना में जाम की स्थिति बन गई। इसके अलावा, गाजियाबाद के मोहन नगर, नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के पास भीषण जाम लग गया।

    वहीं, जल जमाव के कारण गड़गांव के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम हो गया। दिल्ली के साथ नोएडा, गुड़गांव, गाजियाबाद और फरीदाबाद के कई इलाकों में नाले का पानी भर गया।

    मौसम विभाग ने पहले ही इस बात की संभावना जताई थी कि आने वाले दिनों में दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है। फिलहाल 26 अगस्त तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा और रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

    आगे बढ़ रही हैं नमी वाली हवाएं 
    स्काइमेट के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का मौसम बना हुआ है। इस तरह की गतिविधियों के कारण पूर्वी दिशा से दिल्ली और आसपास के इलाकों की ओर नमी वाली हवाएं आगे बढ़ रही हैं। इस तरह मौसम की स्थिति अगले कुछ दिनों तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में बनी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री तक रहने का अनुमान है। दिल्ली में अगस्त महीने में इस साल 81 मिमि कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के आकड़ों के मुताबिक, इस साल अगस्त में सिर्फ 76.1 मिमी ही बारिश हुई है, जबकि 157.1 बारिश होनी चाहिए थी। दिल्ली के कई कॉलोनियों में अच्छी बारिश नहीं हुई है।

    कमजोर रहा है दिल्ली में मानसून
    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दिल्ली में मानसून की सक्रियता कमजोर रही है। इसकी वजह से अगस्त महीने में अच्छी बारिश नहीं हुई। मानसून ज्यादातर दक्षिण व मध्य भारत में ही सक्रिय रहा। साथ ही उत्तर पश्चिमी दिशा से हल्की सूखी हवाएं भी दिल्ली में आती रहीं जिससे दिल्ली में अच्छी बारिश नहीं हुई।

  • कांग्रेस के मंत्रियों को पूरे देश ने टीवी पर नोटों के बंडल लेते हुए देखा : वसुंधरा राजे

    [object Promise]

    जयपुर । चुनावी यात्रा पर निकलीं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को जालौर जिले में अपनी सभाओं में कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में प्रदेश के तीन-तीन मंत्रियों को नोटों के बंडल लेते हुए पूरे देश ने टीवी पर देखा था। राजे ने सभा में मौजूद लोगों से सवाल किया कि क्या वे ऐसे लोगों की सरकार बनाएंगे जिनका दीन-ईमान ही पैसा हो और जिनकी रग-रग में भ्रष्टाचार समाया हो।

    राजस्थान गौरव यात्रा के दूसरे चरण में जोधपुर संभाग में घूम रही राजे शुक्रवार को जालौर जिले में थीं। आदिवासी बहुल इस जिले की एक सीट सांचेर कांग्रेस के पास है जहां राजे की यात्रा नहीं गई। राजे की सभाएं रानीवाड़ा, आहोर और जालौर में ही हुईं। इनमें राजे ने कहा कि एक तो कांग्रेस की सरकार थी जिसके मुख्यमंत्री दिल्ली, मुंबई और महानगरों में जाकर कहते थे कि हमारे पास विकास के लिए पैसा नहीं है।

    हमारा प्रदेश कंगाल है। इसलिए हम राजस्थान का विकास नहीं करा सकते और दूसरी तरफ हमारी सरकार है जो कहती है कि हमारे पास पैसों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि कमी पैसों की नहीं होती, कमी होती है सेवा भाव की और दृढ़ इच्छाशक्ति की। उस वक्त कांग्रेस सरकार के पास न दृढ़ इच्छाशक्ति थी और न ही सेवा भाव। हमारी सरकार में दृढ़ इच्छाशक्ति भी है और सेवा भाव भी।

    सरकार की ओर से कराए जा रहे लाभार्थी सम्मेलनों पर कांग्रेस की आपत्ति का जवाब देते हुए राजे ने कहा कि हमारी सरकार मंच पर बुलाकर सरकारी योजनाओं के लाभान्वितों को सम्मान दे रही है, जबकि कांग्रेस लाभान्वितों के बारे में बयान देकर उनका अपमान कर रही है। प्रदेश में करोड़ों लाभार्थी हैं जिन्होंने करीब 165 सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया है।

    उन्होंने कहा कि राजस्थान में 50 साल तक कांग्रेस का शासन रहा इसके बावजूद कांग्रेस ने किसानों के हितों की रक्षा के लिए सिर्फ बढ़-चढ़कर बातें ही कीं, लेकिन किया कुछ नहीं। जब कांग्रेस को पता लगा कि हमारी सरकार किसानों का 50 हजार रुपये तक का लोन माफ करने जा रही है तो उन्होंने कर्ज माफी को लेकर चुनाव से पहले आंदोलन किया।

    राजे ने लोगों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि विकास की गाड़ी इन साढ़े चार सालों में पटरी पर आई है। विकास की तेज दौड़ती हुई इस गाड़ी को पटरी पर से नहीं उतारे, इसे और दौड़ने दें ताकि राजस्थान भी गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की तरह विकास की दौड़ में आगे निकल सके।

    आज बाड़मेर में यात्रा

    राजे की जोधपुर संभाग की यात्रा अब तक शांतिपूर्ण रही है। अब यात्रा का सबसे अहम पड़ाव आज शनिवार को बाड़मेर में रहेगा। यहां राजपूतों की ओर से विरोध की आशंका जताई जा रही है। इसके चलते सभी जगह सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सरकार के मंत्री और बड़े नेता पिछले तीन दिन से यहां पड़ाव डालकर यात्रा को सफल बनाने में जुटे हैं।

  • शिवराज सिंह चौहान के काफिले पर जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान हमला,कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया

    [object Promise]

    जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान अपने काफिले पर हुए हमले को लेकर मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस मेरे खून की प्यासी हो गई है। एमपी की राजनीति में ये कभी नहीं हुआ। विचारों का संघर्ष चलता था, अलग-अलग पार्टियां अपने कार्यक्रम करती थीं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्‍होंने कहा कि मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से पूछना चाहता हूं कि वे कांग्रेस को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं? क्या ये सही है जो उनके नेता और कार्यकर्ता कर रहे हैं ?

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा पर हुए पथराव के मामले में पुलिस ने 35 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैरजमानती धाराएं लगाई है। एसपी सीधी तरुण नायक ने बताया कि चुरहट मामले को लेकर अभी तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि सीधी से 3 और कमर्जी थाना इलाके से 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है शिवराज सिंह की जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान कुछ जगहों पर काले झंडे दिखाए गए थे और उनकी गाड़ी पर भी हमला किया गया था।

    सामने से करो हमला: शिवराज
    वहीं हमले के बाद शिवराज ने मध्य प्रदेश के सीधी के चुरहट में जन आशीर्वाद यात्रा के मंच से कहा कि छिपकर पत्थर फेंकने वाले कमजोर हैं। राहुल सिंह यानी अजय भैया अगर ताकतवर हैं तो सामने से मुकाबला करें। इस तरह की हरकतों से रत्तीभर डरने वाला नहीं हूं। छोटे-छोटे पत्थर फिंकवाते हो, यह मध्य प्रदेश की राजनीति के संस्कार नहीं हैं। यह स्व. अर्जुन सिंह के संस्कार भी नहीं हैं। चुरहट में जब यात्रा रथ पहुंचा तो उसके साइड कांच पर (ड्राइवर सीट वाले) क्रेक के निशान थे। मुख्यमंत्री ने मंच से इसके पीछे अजय सिंह राहुल का हाथ होने का इशारा किया है।

    इसके पहले सिंहावल विधानसभा क्षेत्र के मायापुर और चुरहट विधानसभा क्षेत्र के पटपरा में जन आशीर्वाद यात्रा पहुंची तो वहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। इसको लेकर शिवराज सिंह ने मंच से कांग्रेस और अजय सिंह को आड़े हाथों लिया।
    उन्होंने कहा कि जनता ने मुझे चुरहट में जो आशीर्वाद दिया है, उससे बौखलाते क्यों हो। उन्होंने अजय सिंह को सीख देते हुए कहा कि तुम्हारे पिता अर्जुन सिंह जी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। केंद्रीय मंत्री रहे हैं। पंजाब के गवर्नर भी रहे हैं। हमने उन्हें भाजपा के एक कार्यक्रम में बुलाया था तो वे मुख्यमंत्री रहते हुए भी पहुंचे थे। उन्होंने मतभेद को कभी मनभेद नहीं बनाया। अरे राहुल भैया यह तूने क्या कर दिया। उनके संस्कारों को भी भुला दिया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल तुमने तो अपनी बुजुर्ग मां का ख्याल नहीं रखा। वह दर-दर की ठोकरें खा रही हैं। अदालतों के चक्कर काट रही हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी हैं। हमारी भी मां हैं लेकिन ऐसा आचरण तुम अपनी मां से करोगे, यह किसी को उम्मीद नहीं थी। जो अपनी मां का नहीं हुआ, वह प्रदेश का क्या होगा।

    कांग्रेस और चुरहट की संस्कृति पत्थर फेंकने की नहीं
    कांग्रेस और चुरहट के लोगों की ऐसी संस्कृति नहीं है कि वे विरोधियों पर किसी प्रकार की उग्रता पर उतरें। जो घटना हुई वह निंदनीय है। इसमें एक भी कांग्रेसजन शामिल नहीं है। मुझे आशंका है कि यह जानबूझकर रची गई साजिश है, जो चुरहट की जनता और मुझे बदनाम करने के लिए की गई है। सड़क को लेकर जो आंदोलन चल रहा था, उन सभी प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने पकड़कर थाने में बैठा लिया था। बाजार की दुकानें बंद कर दी गई थीं। ऐसे में कौन विरोध करेगा।

    अजय सिंह राहुल, नेता प्रतिपक्ष

  • PM मोदी की महत्वाकांक्षी योजना की मिली पहली लाभार्थी बेबी करिश्मा

    [object Promise]

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना (राष्ट्रीय स्वास्थ्य संरक्षण योजना) पहली लाभार्थी मिल गई है। हरियाणा के करनाल में कल्पना चावला सरकारी अस्पताल में जन्मी बच्ची इस योजना की पहली लाभार्थी है। 19 दिन की करिश्मा का जन्म 15 अगस्त को हुआ। बच्ची की मां मौसमी का कहना है कि सभी चिकित्सा खर्चों को वहन सरकार करेगी। यह योजना बहुत अच्छी है।

    दरअसल, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐलान किया था कि 25 सितंबर से ये पूरे देश में लागू हो जाएगी। इस योजना के तहत देश के 10 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपए का हेल्थ बीमा मिलेगा। इस योजना को आयुष्मान भारत हरियाणा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

    ट्वीट में कहा गया कि करनाल, हरियाणा की बेबी करिश्मा आयुष्मान भारत योजना की पहली लाभार्थी के रूप में आई है। माता-पिता और भारत की इस बेटी के भविष्य के लिए शुभकामनाएं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ।

    इस मामले में कल्पना चावला सरकारी मेडिकल कॉलेज के निदेशक सुरेंद्र कश्यप ने योजना के बारे में कहा, योजना के लाभार्थियों के लिए एक पहचान प्रणाली है। जब मरीजों को भर्ती कराया जाता है, तो उनका नाम सिस्टम में नामांकित होता है और उचित पहचान के बाद उन्हें लाभार्थी बनाया जाता है।

    उन्होंने कहा, यदि सिस्टम में परिवार का नाम है, तो सभी सदस्य लाभार्थी बन जाते हैं। गर्भवती मौसमी को यहां 15 अगस्त को भर्ती कराया गया था, उसने शाम को सिजेरियन सेक्शन के माध्यम से बच्ची को जन्म दिया और चूंकि बच्चा उस परिवार का हिस्सा था, वह स्वचालित रूप से लाभार्थी बन गई।

  • BJP में होगी एक और योगी की एंट्री

    [object Promise]

    नई दिल्ली. बीजेपी, विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी), राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस), बजरंग दल और दूसरे अन्य हिंदुत्व संगठन परिपूर्णानंद स्वामी का भव्य स्वागत करने की तैयारी में जुट गए हैं. दरअसल,बीजेपी में ये चर्चा चल रही है कि परिपूर्णानंद स्वामी को लोकसभा चुनाव या हैदराबाद की किसी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ाया जाए.

    मीडिया के हवाले से आ रही खबरों के मुताबिक पार्टी उन्हें सिंकदराबाद या मलकानगिरी लोकसभा सीट या फिर कारवान या चंद्रयानगुट्टा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा सकती है. भाजपा को दक्षिण राज्यों में विपक्षी दलों से काफी टक्कर मिल रही है. कर्नाटक विधानसभा के नतीजों से उत्साहित पार्टी तेलंगाना में कमल को खिलाने की कोशिश कर रही है. ऐसे में उसे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह भगवाधारी स्वामी का साथ मिल गया है. हिंदुत्व संगठनों ने फैसला लिया है कि वह उनका इस्तेमाल हिंदू वोटों को लुभाने के लिए करेगी. भाजपा के विधायक एनवीएसएस प्रभाकर स्वामी का स्वागत करने के लिए विजयवाडा के काकीनाड़ा स्थित मट्ठ पहुंच गए हैं.

    भाजपा विधायक उप्पल ने कहा, ‘मैं पहले ही तेलंगाना विधानसभा के अंदर बोल चुका हूं कि हमें योगी आदित्यनाथ जैसा नेता चाहिए. समय निर्णय करेगा कि स्वामी परिपूर्णानंद कब राजनीति में आएंगे. यह फैसला उच्चतम स्तर पर लिया जाना चाहिए.’ एक सूत्र ने बताया कि 10 दिन पहले स्वामी परिपूर्णानंद ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से बंगलूरू में मुलाकात की थी. इसके अलावा हालिया आरएसएस की आंतरिक समन्वय समिति के दौरान यह निर्णय लिया गया कि उस नेतृत्व को बढ़ावा दिया जाएगा जो दक्षिण की स्थानीय भाषाओं को बोल सकता है.