Category: national

  • राज्यसभा उपसभापति चुनाव : BJP ने Whip किया जारी, NDA का पलड़ा भारी

    [object Promise]

    राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए आज चुनाव हो रहा है। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सभी सांसदों को लेकर व्हिप जारी कर दिया है।

    एएनआई के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी ने सभी सांसदों को सदन में वोटिंग के दौरान उपस्थित रहने के लिए कहा है। वहीं एनडीए ने भी बैठक की है।

    बता दें कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की तरफ से जदयू के राज्यसभा सांसद हरिवंश नारायण सिंह और यूपीए की तरफ से कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है।

    जानकारी के लिए बता दें कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही जीत का दावा कर रही हैं। लेकिन बीजू जनता दल की ओर से हरिवंश सिंह का समर्थन किए जाने के ऐलान के बाद एनडीए का पक्ष मजबूत नजर आ रहा है।

  • जानिए बुराड़ी खुदखुशी कांड के 11 लोगों का पुनर्जन्म का पूरा सच

    [object Promise]

    कुछ रिपोर्ट के मुताबिक, बुराड़ी में रहने वाले ललित भाटिया के परिवार के 11 लोगों ने प्लान करके खुदकुशी की थी. घर के रजिस्टर में लिखा मिला था कि घर के सभी लोग फंदे से लटकेंगे, उनके हाथ बंधे होंगे. इनमें से किसी की मौत नहीं होगी, बल्कि नई जिंदगी मिलेगी.

    10 लोगों के शव घर में रॉड से लगे फांसी के फंदे पर लटकते मिले, जबकि ललित भाटिया की मां का शव कमरे में चारपाई पर पड़ा था. तो सवाल उठता है कि अब सोशल मीडिया पर पुनर्जन्म के दावे कैसे वायरल हो रहा है. कई लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या बुराड़ी के ललित भाटिया के परिवार को नई जिंदगी मिल गई?

    ये वीडियो हिंदुत्व नमो नमः नाम से बने फेसबुक प्रोफाइल से 20 जुलाई को पोस्ट किया गया था. जिसमें दावे के साथ इसे पुनर्जन्म को न मानने वालों के गाल पर तमाचा करार दिया था.

    पड़ताल- वायरल मैसेज में जो तस्वीर वायरल की जा रही थी, उसमें एक पोस्टर दिख रहा है, उसमें साफ-साफ टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर सूरत लिखा हुआ है. 21st सेंचुरी हॉस्पिटल का नाम भी दिख रहा है.

    11 नवंबर 2011 को सूरत में टेस्ट ट्यूब तकनीक से एक ही दिन में 11 बच्चों की डिलिवरी करवाई गई थी. 11.11.11 जैसे खास दिन को 9 महिलाओं ने डिलिवरी की इच्छा जताई थी. 9 महिलाओं में से 7 ने एक-एक बच्चों को जन्म दिया था और 2 महिलाओं ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था. एक दिन में 11 टेस्ट ट्यूब बेबी को जन्म देकर अस्पताल में रिकार्ड बनाया था.

    हमारी पड़ताल में सभी बातें साफ हो चुकी थीं. जिस गर्भवती महिला को पारसी महिला कहकर वायरल किया जा रहा था, उसके पेट में छह बच्चे थे. उसे अमेरिका में रह रहे एक पारसी ने इंटरनेट पर शेयर कर दिया था और बाद में किसी ने इस तस्वीर के साथ फोटो शॉप करके जोड़ दिया. हमारी पड़ताल में साफ हुआ कि 11 नवंबर 2011 की सूरत की तस्वीर को बुराड़ी कांड से जोड़ने की बात, सोशल मीडिया पर मौजूद खुराफातियों ने फैलाई है. पड़ताल में ये वायरल खबर पूरी तरह फेल हो गई.

  • आप भी जानिए, PM Modi ने सुनाया किसान और चायवाले की आधुनिक तकनीक का किस्सा

    [object Promise]

    नई दिल्ली. वर्ल्ड बायोफ्यूल डे पर एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने अाधुनिक तकनीक का जिक्र करते हुए एक किसान और एक चायवाले का किस्सा शेयर किया। मोदी ने कहा कि जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब एक दिन उनका काफिला गुजर रहा था। आगे एक स्कूटरवाला ट्रैक्टर का बड़ा ट्यूब लेकर जा रहा था। पीछे चल रही गाड़ियों के ड्राइवर डर रहे थे कि कहीं टकरा न जाएं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं भी हैरान था कि यह ऐसे कैसे ले जा रहा है।

    उन्होंने कहा, ‘कोई भी समझदार व्यक्ति ट्यूब खाली कर देता और आगे जाकर हवा भर लेता। मैंने उसे रोकवाया। स्कूटरवाले से पूछा कि भाई क्या कर रहे हो। गिर जाओगे, चोट लग जाएगी। उसने बताया कि वह अपने खेत जा रहा है।’  प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैंने उससे पूछा कि खेत में ये भरा हुआ ट्यूब क्यों ले जा रहे हो? उसने बताया कि मेरे घर में किचन का जो कूड़ा-कचड़ा निकलता है वह, और मेरे पास दो पशु हैं, उसके गोबर का इस्तेमाल वह गैस के प्लांट में करता है। उसने बताया कि वह उस गैस को ट्यूब में भरता है और उसे लेकर खेत में जाता है। खेत में उसी से वह पानी का पंप चलाता था।’ मोदी ने आगे कहा कि आप कल्पना कीजिए कि हमारे देश का किसान कितना सामर्थ्यवान है।

     मोदी ने एक चायवाले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘मैंने अखबार में पढ़ा था कि एक छोटे से नगर में नाले के पास कोई चाय बेचता था।’ मोदी ने कहा कि जब चाय बनाने की बात आती है तो मेरा ध्यान थोड़ा जल्दी जाता है। इस पर कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग तालियां बजाते हुए हंस पड़े। उस चायवाले को पता चला कि गंदे नाले से गैस भी निकलती है। इससे दुर्गंध आती थी तो उसने एक बर्तन को उल्टा करके छेद करके पाइप डाल दी और जो गटर से गैस निकलती थी उसे पाइप के जरिए चाय के ठेले से जोड़ दिया। इसके बाद वह इसी गैस से चाय बनाने लगा।

    मोदी ने कहा कि बायोफ्यूल सिर्फ विज्ञान नहीं है बल्कि वह मंत्र है जो 21वीं सदी के भारत को नई ऊर्जा देने वाला है। बायोफ्यूल यानी फसलों से निकला ईंधन या कूड़े-कचरे से निकला ईंधन। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘ये गांव से लेकर शहर तक के जीवन को बदलने वाला है। आम के आम, गुठली के दाम की जो पुरानी कहावत है, उसका ये आधुनिक रूप है।’ मोदी ने कहा कि गन्ने से इथेनॉल बनाने की योजना पर अटल जी की सरकार के दौरान काम शुरू हुआ था लेकिन बीते एक दशक में इस पर गंभीरता से प्रयास नहीं हुए। जब 2014 में केंद्र में NDA की सरकार बनी तो रोडमैप तैयार किया गया और इथेनॉल को मिलाने का प्रोग्राम शुरू किया गया।

    मोदी ने कहा आज गोबरधन, वनधन और जनधन से गरीबों, किसानों, आदिवासियों के जीवन में व्यापक बदलाव के प्रयास हो रहे हैं। ना सिर्फ फसल बल्कि पशु के गोबर का, खेत के अवशेष का, कूड़े-कचरे के उचित उपयोग के लिए काम हो रहा है।

    उन्होंने कहा कि इथेनॉल ने न सिर्फ किसानों को लाभ पहुंचाया है, बल्कि देश का पैसा भी बचाया है। इथेनॉल को पेट्रोल के साथ मिक्स करने से पिछले वर्ष देश को लगभग 4 हजार करोड़ रुपये के बराबर की विदेशी मुद्रा की बचत हुई है। पीएम ने कहा कि लक्ष्य यह है कि अगले चार वर्ष में ये बचत करीब 12 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि बायोफ्यूल का इस्तेमाल किसानों की आमदनी बढ़ाएगा, रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा, देश का धन बचाएगा और पर्यावरण के लिए भी वरदान साबित होगा।

    पीएम ने कहा कि देश के लिए यह हमारे उस व्यापक विजन का हिस्सा है, जहां स्वच्छता, स्वास्थ्य और गांव-गरीब-किसान के समृद्धि का रास्ता और मजबूत होगा। मोदी  ने बताया कि बायोमास को बायोफ्यूल में बदलने के लिए सरकार बड़े स्तर पर निवेश कर रही है। देशभर में 12 आधुनिक रिफाइनरी बनाने की योजना है। रिफाइनरी के संचालन से लेकर सप्लाई चेन तक, लगभग डेढ़ लाख नौजवानों को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

  • कलयुग के श्रवण कुमार बन मां-बाप को कांवड़ में बिठा कर चल दिये

    [object Promise]

    गाजियाबाद । हरियाणा के पलवल जिले के गांव फुलवारी निवासी चन्द्रपाल सिंह व उनकी पत्नी रूपवती अपने पांच पुत्र बंसीलाल, अशोक, राजू, महेंद्र व जगपाल के साथ गांव में रहते हैं। चन्द्रपाल सिंह के बेटे मजदूरी करके परिवार का खर्चा चलाते हैं।

    चन्द्रपाल सिंह भी मजदूरी करते थे। चन्द्रपाल सिंह ने बताया कि उनकी बड़ी इच्छा थी कि वह हरिद्वार से कांवड़ लेकर आएं लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उम्र बढ़ती गई और पैरों ने भी साथ छोड़ दिया। एक साल पहले यह बात जब उन्होंने अपने बेटों को बताई तो बेटों ने प्रण किया कि इस बार इनकी इच्छा को जरूर पूरा करेंगे।

    [object Promise]
    mata pita ki sewa

    सावन शुरू होते ही बेटों ने अपने मां-बाप को कांवड़ में बिठा कर चल दिये। जब लोगों को यह पता चला कि कुछ जवान लड़के कांवड़िए का रूप धारण कर अपने मां-बाप को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से चले आ रहे है तो मुरादनगर के आईटीएस के पास उसके पहुंचते ही स्थानीय लोग उनकी ओर दौड़ पड़े। फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। कांवड़ यात्रा के पहले ही दिन बुजुर्ग मां बाप के प्रति पांच भाईयों के भक्तिभाव को देखकर सबने उनकी सराहना की। लोग यह कहते नजर आए कि आज भी श्रवण कुमार जैसे पुत्र इस समाज में मौजूद हैं।

    चन्द्रपाल के बड़े बेटे बंसीलाल ने बताया कि हम पांच भाइयों के अलावा गांव के पांच अन्य युवकों की मदद ले रहे हैं। बंसीलाल ने बताया कि उन्होंने 12 जुलाई को हरिद्वार में माता-पिता को गंगा स्नान कराकर कांवड़ उठाई थी। अशोक के अनुसार वह दिन से आठ से दस किलोमीटर का ही सफर करते हैं।
    कांवड़ियों के स्वागत में लोग दिन-रात लगे हुए हैं। इन्ही सब के बीच एक ऐसा दृश्य दिखा जो सबको रामायण काल की याद दिला गया।

  • अमित शाह का मास्टर स्ट्रोक, उपसभापति चुनाव में आंकड़ों के जाल में उलझा विपक्ष

    [object Promise]

    नई दिल्ली. 9 अगस्त को होने वाले राज्यसभा के उपसभापति का चुनाव एनडीए और विपक्ष के बीच शक्ति परिक्षण का मैदान बन गया है. चुनाव से पहले ही विपक्ष की गिनती गड़बड़ाने लग गई है. जेडीयू सांसद हरिवंश नारायण सिंह और कांग्रेस सांसद बीके हरी प्रसाद ने आज नामांकन पत्र भरा. इससे पहले विपक्ष ने एनसीपी सांसद वंदना चव्हाण का नाम पेश किया था.

    वहीँ दूसरी तरफ विपक्ष के लिए उम्मीदवार चुनना परेशानी का सबब बन गया. पहले उन्होंने एनसीपी की सांसद वंदना चव्हाण को उम्मीदवार प्रस्तावित था. उम्मीद थी बीजेडी और शिवसेना का वोट मिलेगा. पर यहां विपक्ष ने बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक से संपर्क साधने में देर कर दी. उनके फ़ोन करने से पहले ही नीतीश कुमार ने बीजेडी से समर्थन मांग लिया था. उसके बाद एनसीपी ने नाम वापिस ले लिया. कांग्रेस ने तेलगु देशम पार्टी और तृणमूल कांग्रेस को उम्मीदवार खड़ा करने के लिए कहा पर हार के डर से उन्होंने इसमें रूचि नहीं दिखाई.

    अमित शाह का मास्टर स्ट्रोक

    बीजेपी की बजाय जेडीयू का उम्मीदवार खड़ा किया.

    नितीश कुमार के कारण बीजेडी का समर्थन मिला.

    क्षेत्रीय दलों को जेडीयू को समर्थन देने में कोई एतराज नहीं.

    शिरोमणि अकाली दल और शिव सेना को मजबूरन झुकना पड़ा.

    विपक्ष के लिए उम्मीदवार चुनना बनाना परेशानी का सबब

    राज्य सभा में किसके पक्ष में होंगे आंकड़े

    कुल सीटें 245
    बहुमत 123

    सरकार की ताक़त

    एनडीए 89
    बीजेडी 9
    तेलंगाना राष्ट्रिय समिति 4
    एआईडीएमके 13
    अन्य 10
    कुल 125

    विपक्ष का गणित

    कांग्रेस 50
    बसपा 4
    टीएमसी 13
    सपा 13
    लेफ्ट 7
    टीडीपी 6
    एनसीपी 4
    राष्ट्रिय जनता दल 5
    अन्य 11
    कुल 113

    अनुपस्थित रह सकते हैं

    आम आदमी पार्टी 3
    डीएमके 4

    एक महीने में दूसरी बार ऐसा हुआ है जब विपक्ष को मुह की खानी पड़ी है. अविश्वास प्रस्ताव में भी सरकार को कोई मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ा था. एनडीए ने विपक्ष को आंकड़ों के जाल में बुरी तरह से उलझा दिया है. विपक्ष को मात देने के लिए इसे बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है.

  • अमित शाह का ममता बनर्जी की सरकार पर हमला, कहा – दुर्गा पूजा रोकी तो सचिवालय की ईंट से ईंट

    [object Promise]

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ममता बनर्जी या राहुल गांधी की कोशिशों से एनआरसी की प्रकिया नहीं रुकेगी. उन्होंने कहा कि एनआरसी घुसपैठियों को भगाने के लिए है. असम में न्यायिक तरीके से इसे लागू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पहले घुसपैठियों का वोट कम्युनिस्ट पार्टियों को मिलता था तो ममता बनर्जी घुसपैठियों का विरोध करती थीं, लेकिन जब उन्हें इससे वोट मिलने लगे तो अब वह एनआरसी का विरोध कर रही है और उन्होंने पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बना दिया है.

    लेकिन लेकिन ग्रुप कहां से होगा अगर जो होंगे तो करेंगे चोरी से आता है उसको अमित शाह ने कहा कि एनआरसी को असम अकॉर्ड के तहत बनाया गया है, जो पूर्व पीएम राजीव गांधी ने किया था. तब कांग्रेस ने इसका विरोध नहीं किया, आज वोटबैंक के लिए कांग्रेस इसका विरोध कर रही है. घुसपैठिये ही पश्चिम बंगाल में विस्फोट करते हैं. हमारी पार्टी इस राज्य में हिंदू शरणार्थियों को भरोसा देना चाहती है कि हम ही सिटिजनशिप अमेंडमेंट बिल 2016 लेकर आए हैं, जिसमें उनको नागरिकता दी जाएगी.

    शाह ने कहा कि ममता सरकार जब से आई है, चारों ओर भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है, कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही हैं, कारखाने बंद हो रहे हैं और बम बनाने के कारखाने खुल रहे हैं, अपराध के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं. बीजेपी की सरकार आई तो ईमानदार, सख्त कानून व्यवस्था वाली और पश्चिम बंगाल को पुरानी सांस्कृतिक पहचान दिलाने का काम होगा.

    अमित शाह ने कहा कि हाल में हुए पंचायत चुनावों में विपक्षी उम्मीदवारों को उतरने ही नहीं दिया गया और उम्मीदवारों का निर्विरोध चुने जाने का भी रिकॉर्ड बना दिया. पार्टी के 65 कार्यकर्ताओं को मार दिया गया, इसके बावजूद पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टियां या तृणमूल कांग्रेस को पश्चिम बंगाल की जनता ने मौका दिया लेकिन ये राज्य का विकास नहीं कर सके. बीजेपी को मौका मिला तो ही राज्य का विकास हो सकेगा. उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से दिए गए हजारों करोड़ रुपये के पैकेज को ‘भतीजे और सिंडिकेट की सरकार’ ने गांव के लोगों तक नहीं पहुंचने दिया.

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन बंद कर दिया गया, स्कूलों में सरस्वती पूजा रोक दी गई. अगर बीजेपी की सरकार आई तो हर हाल में इन्हें किया जाएगा. अमित शाह ने कहा कि अगर अगली बार दुर्गापूजा को रोका गया तो भाजपा के कार्यकर्ता ममता बनर्जी के सचिवालय की ईंट से ईंट बजा देंगे.

    टीएमसी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

    पश्चिम बंगाल के हावड़ा में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं ने अमित शाह की रैली का विरोध करते हुए उनके पुतले फूंके और उनकी रैली के विरोध में नारेबाजी की. शाह की रैली को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई गई है. तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि शनिवार की योजना से राज्य की राजधानी कोलकाता को बाहर रखा गया है. उन्होंने कहा कि कोलकाता को छोड़कर, हम एनआरसी के विरोध में पूरे राज्य में रैलियां आयोजित करेंगे.

    कोलकाता में रविवार को अलग से एक रैली निकाली जाएगी. साथ ही उन्होंने असम सरकार पर एनआरसी मसौदे से बंगालियों को जानबूझकर बाहर रखने का आरोप भी लगाया. टीएमसी नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस यानी एनआरसी के खिलाफ पूरे राज्य में धिक्कार दिवस मना रही है. हालांकि कोलकाता में अमित शाह की रैली के चलते यहां रविवार को धिक्कार दिवस के तहत रैली निकाली जाएगी.

    बीजेपी समर्थकों की बस पर हमला

    अमित शाह की रैली में शामिल होने के लिए कोलकाता आ रहे बीजेपी समर्थकों की बस पर हमला किया गया है. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात कोलकाता जा रही बीजेपी समर्थकों से भरी बस पर पश्चिमी मिदनापुर के चंद्रकोर में हमला किया.

    शाह की रैली से पहले लगे बीजेपी विरोधी बैनर

    बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की शनिवार को कोलकाता में होने वाली रैली से पहले आयोजन स्थल के आसपास बीजेपी विरोधी पोस्टर-बैनरों की रातों-रात भरमार हो गई. पार्क स्ट्रीट के सामने मायो रोड पर ऐसे बैनर लगे देखे गए जिन पर लिखा था- ‘ANTI-BENGAL BJP GO BACK ‘ (बंगाल विरोधी बीजेपी वापस जाओ). पार्क स्ट्रीट पर ही अमित शाह की रैली का आयोजन होना है.

    रैली पर मंडरा रहे थे बादल

    बता दें कि आज होने वाली अमित शाह की रैली को लेकर पहले ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि उन्हें यहां रैली की अनुमति नहीं मिलेगी लेकिन बाद में कोलकाता पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए सभी अटकलों पर विराम लगा दिया था और अमित शाह को कोलकाता में रैली करने की अनुमति दे दी गई थी.

    अमित शाह ने भी कहा था कि ये मायने नहीं रखता कि मुझे कोलकाता में रैली करने की अनुमति मिले या नहीं मिले लेकिन मैं निश्चित तौर पर कोलकाता जाऊंगा, अगर राज्य सरकार चाहे तो मुझे गिरफ्तार कर सकती है .

  • देश में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं: राष्ट्रपति कोविंद

    [object Promise]

    नई दिल्ली. देश के 72वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देश को संबोधित कर रहे हैं. अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने देश को स्वतंत्रता दिवस पर लोगों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि इस दिन हम अपने पूर्वजों के योगदान को याद करते हैं. यह दिन राष्ट्रनिर्माण में बाकी बचे कार्यों को पूरा करने का संकल्प दिन है. उन्होंने कहा- समाज में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है. गांधीजी ने हमें अहिंसा का अस्त्र प्रदान किया है, यह 21वीं सदी में भी उतना ही प्रासंगिक है.

    किसानों के बारे में बोलते हुए राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि हमारे किसान उन करोड़ों देशवासियों के लिए अन्न पैदा करते हैं जिनसे वे कभी आमने-सामने मिले भी नहीं होते. वे देश के लिए खाद्य सुरक्षा और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराके हमारी आज़ादी को शक्ति प्रदान करते हैं.

    सैनिकों के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब हम सैनिकों के लिए बेहतर हथियार उपलब्ध कराते हैं, स्वदेश में ही रक्षा उपकरणों के लिए सप्लाई-चेन विकसित करते हैं, और सैनिकों को कल्याणकारी सुविधाएं प्रदान करते हैं, तब हम अपने स्वाधीनता सेनानियों के सपनों का भारत बनाते हैं.

    राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि महिलाओं की हमारे समाज में एक विशेष भूमिका है. कई मायनों में महिलाओं की आज़ादी को व्यापक बनाने में ही देश की आज़ादी की सार्थकता है. यह सार्थकता, घरों में माताओं, बहनों और बेटियों के रूप में, तथा घर से बाहर अपने निर्णयों के अनुसार जीवन जीने की उनकी स्वतन्त्रता में देखी जा सकती है. उन्हें अपने ढंग से जीने का, तथा अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करने का सुरक्षित वातावरण तथा अवसर मिलना ही चाहिए.

    उन्होंने कहा कि जब हम महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे उद्यमों या स्टार्ट-अप के लिए आर्थिक संसाधन उपलब्ध कराते हैं, करोड़ों घरों में एल.पी.जी. कनेक्शन पहुंचाते हैं, और इस प्रकार महिलाओं का सशक्तीकरण करते हैं, तब हम अपने स्वाधीनता सेनानियों के सपनों का भारत बनाते हैं.

    राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि हमारे नौजवान भारत की आशाओं और आकांक्षाओं की बुनियाद हैं. हमारे स्वाधीनता संग्राम में युवाओं और वरिष्ठ-जनों सभी की सक्रिय भागीदारी थी. लेकिन उस संग्राम में जोश भरने का काम विशेष रूप से युवा वर्ग ने किया था. हम अपने युवाओं का कौशल-विकास करते हैं, उन्हें टेक्नॉलॉजी, इंजीनियरिंग और उद्यमिता के लिए, तथा कला और शिल्प के लिए प्रेरित करते हैं. जब हम अपने युवाओं की असीम प्रतिभा को उभरने का अवसर प्रदान करते हैं, तब हम अपने स्वाधीनता सेनानियों के सपनों का भारत बनाते हैं.

  • जानिये, स्वतंत्रता दिवस को होने जा रहे हैं. कई नए बदलाव , पीएम मोदी का भाषण देशवासियों के लिए लाएगा नई सौगात ?

    [object Promise]

    नई दिल्ली। इस वर्ष देश का 72वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा. 15 अगस्त के लिए सभी ओर जोरों-शोरों से तैयारियां की जा रही हैं. साल 1947 में स्वतंत्रता दिवस के दिन ही हमारे देश को अंग्रेजों से आजादी मिली थी. इस बार साल 2018 में 15 अगस्त को कई नए बदलाव होने जा रहे हैं. ये नए बदलाव देशवासियों के लिए कुछ हद तक फायदेमंद भी साबित होंगे. 15 अगस्त पर पीएम मोदी का भाषण तो महत्वपूर्ण होता ही है इसके साथ ही रेलवे का नया टाइम टेबल और जिओ की भी कई नई सेवाएं भी शामिल हैं.

    [object Promise]
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    वैसे तो पीएम मोदी हर बार ही स्वतंत्रता दिवस पर भाषण देते हैं लेकिन इस बार उनका भाषण कुछ खास होने वाला है. सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी इस बार स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में कई बड़े ऐलान कर सकते हैं. साल 2019 में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं और इससे पहले पीएम मोदी का ये आखिरी भाषण होने वाला है. ऐसे में पीएम जनता को रिझाने के लिए उन्हें कई नई सौगात दे सकते हैं. खास बात तो ये है कि इस बार प्रधानमंत्री का भाषण तैयार करने के लिए मंत्रियों की पूरी टीम काम कर रही हैं जिसमे सुषमा स्वराज, ट्रांसपोर्ट मंत्री नितिन गडकरी और वित्तमंत्री का कार्यभार देख रहे पीयूष गोयल भी शामिल हैं.

    [object Promise]
    narendra-modi

    चूंकि साल 2019 में चुनाव आ रहे हैं ऐसे में इस बार पीएम मोदी का ये भाषण कुछ ज्यादा ही महत्वपूर्ण होने वाला है. 15 अगस्त से जिओ की सेवा गीगा फाइबर ब्रॉडबैंड के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो जाएगा. इस सेवा के तहत ग्राहकों को गीगा फाइबर राउटर, जियो गीगा टीवी सेट टॉप बॉक्स मिलेगा जिसके जरिए वे अपने टीवी से भी वीडियो कॉल कर सकेंगे. जिओ अपनी ये नई सेवा 1100 शहरों में शुरू कर रहा है. इसके साथ ही 15 अगस्त से ही रेलवे का नया टाइम टेबल भी जारी होने वाला है जिसमें कई ट्रेनों के टाइम बदल जाएंगे. कुछ ट्रेन समय से जल्द स्टेशन पर पहुंच जाएंगी तो कुछ ट्रेन देरी से चलेंगी. ये नया टाइम टेबल 15 अगस्त से ही लागू होगा.

    [object Promise]
    narendra-modi

  • देश का सबसे बड़ा Cyber डाका, 94 करोड़ 42 लाख दो घंटे में साफ

    [object Promise]

    पुणे. पुणे में गणेश खिंड में कॉसमॉस बैंक मुख्यालय का डाटा हैक कर 94 करोड़ 42 लाख की चोरी का मामला सामने आया है. पुणे के चतुरश्रृंगि पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया है. इस मामले में हांगकांग की एएलएम ट्रेडिंग लिमिटेड कंपनी को आरोपी बनाया गया है हालांकि बैंक ने ग्रहकों को भरोसा दिलाया है कि उनके पैसे सुरक्षित हैं और घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सायबर एक्सपर्ट इसे सायबर सुरक्षा में सबसे बड़ी चूक मानते हैं.

    [object Promise]
    Cosmos-Bank-Headquarters-Data-Hack

    कॉसमॉस बैंक द्वारा पुणे पुलिस में दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक, बैंक के मुख्यालय के सर्वर को हैक कर वीजा और रूपे डेबिट कार्ड की जानकारी चुराकर विदेशों में तकरीबन 12 हजार बार ट्रांजैक्शन कर 78 करोड़ निकाल लिए. इसके अलावा भारत में भी 2849 बार ट्रांजेक्शन कर 2 करोड़ 50 लाख रुपए निकाले गए. कुल मिलाकर 94 करोड़ 42 लाख की साइबर चोरी हुई है.

    [object Promise]
    कॉसमॉस बैंक मुख्यालय का डाटा हैक

    ये साइबर लूट 11 अगस्त को दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे के दौरान हुई है. लगभग 21 देशों से हैकर्स ने 76 करोड रुपए ट्रांजैक्शन किया गया. बैंक ने एफआईआर में कहा है कि बैंक के मुख्यालय में एटीएम स्विच (सर्वर) को मालवेयर अटैक के जरिए हैक कर लिया.