नई दिल्ली। यदि इलेक्शन कमिशन की प्लानिंग कामयाब रही तो आने वाले लोकसभा चुनाव तक हर वोटर अपने स्मार्टफोन के साथ भ्रष्टचार के खिलाफ श्पुलिसश् की भूमिका में नजर आएगा। चुनाव आयोग की टीम एक मोबाइल ऐप्लिकेशन पर काम कर रही है। इस प्रॉजेक्ट का नाम है ‘ई-नेत्र’ । यदि कोई नेता अपने क्षेत्र में आचार संहिता का उल्लंघन (कैश या शराब बांटना या भड़काने वाले भाषण देना ) करता है तो इस ऐप के जरिए कोई भी व्यक्ति उस नेता की शिकायत कर सकता है। इसके साथ उसे सबूत के तौर पर उसकी तस्वीर या विडियो भी अपलोड करनी होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने हमारे सहयोगी इकॉनमिक टाइम्स को दिए खास इंटरव्यू में यह जानकारी दी।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया, श्हमारे आईटी डिपार्टमेंट ने अगले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए एक ऐप्लिकेशन तैयार की है। इस ऐप को पायलट प्रॉजेक्ट के तौर पर आने वाले चार राज्यों (मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम) के चुनाव में प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कर्नाटक चुनाव के दौरान बेंगलुरु म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने चुनाव आयोग के लिए ऐसी ऐप्लिकेशन तैयार की थी, लेकिन यह चुनाव के कुछ समय पहले ही आ पाई। चुनाव तक इस ऐप को सिर्फ 800 लोगों ने डाउनलोड किया था। एक महीने के भीतर चुनाव आयोग नई ऐप्लिकेशन लॉन्च करने वाला है।
रावत ने भरोया जताया कि लाखों लोग इस ऐप को डाउनलोड कर चुनाव आयोग की मदद करेंगे। इसके जरिए कोई भी व्यक्ति उस वाकये की चुपचाप विडियो बना सकता है और सब्मिट कर सकता है। बगैर विडियो के भी शिकायत की जा सकती है, लेकिन चुनाव आयोग को उसके लिए पर्याप्त सबूतों की जरूरत होगी। जम्मू-कश्मीर में चुनाव के बारे में सवाल पूछे जाने पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि कश्मीर के मामले में अभी चुनाव आयोग कहीं भी तस्वीर में नहीं है। उन्होंने कहा, श्सरकार गिर गई है, लेकिन सदन अभी स्थगित है। हम नहीं कह सकते कि कोई नया गठबंधन उभरकर सामने आएगा या नहीं।श्
मुंबई : मुंबई फिर बेहाल है। तीन दिन से हो रही भारी बारिश ने मायानगरी को बांध कर रख दिया है। जगह-जगह पानी भरने से अब जानमाल के नुकसान की खबरें भी आने लगी हैं। वडाला इलाके के एंटॉप हिल में जहां जमीन धंसने से एक साथ 15 से 20 कारें मलबे में समा गईं, वहीं ठाणे के एक आवासीय परिसर में अहाते की 65 फीट की दीवार के ढह जाने से उसके नीचे दो कारें और अन्य वाहन दब गए। उल्हासनगर में एक इमारत की दीवार गिरने से एक 15 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इससे पहले रविवार शाम दक्षिण मुंबई में मेट्रो सिनेमा के नजदीक दो लोगों पर पेड़ गिर जाने से उनकी मौत हो गई। अंबरनाथ तालुका के वाडोल गांव में देर रात सवा दो बजे एक घर के करीब की दीवार ढह जाने से 13 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई और उसके माता-पिता घायल हो गए।
खिलौनों की तरह गिरीं कारें एंटॉप हिल इलाके में सोमवार सुबह एक रिहायशी बिल्डिंग के पास अचानक जमीन धंसने से अफरातफरी मच गई। परिसर में खड़ीं कारें एक-एक कर मलबे में समाती चली गईं। एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। साथ ही बिल्डिंग को खाली करने को कहा गया है।
वहीं, बारिश ने सोमवार सुबह लोकल ट्रेन सेवाओं को भी बुरी तरह प्रभावित किया। स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई हैं। मौसम विभाग ने अभी और ज्यादा बारिश का अनुमान लगाया है। मुंबई में बारिश से अब तक जुड़े अपडेट्स पर एक नजर…
यहां जलभराव
धारावी, सायन, बांद्रा, कुर्ला और चेंबूर में सड़कों पर जलभराव।
चेंबूर ईस्ट की पोस्टल कॉलोनी में घरों में घुसा बारिश का पानी।
बारिश से दादर के टीटी सर्कल और हिंदमाता में जलभराव।
खार, अंधेरी और मलाड सबवे में पानी भरने से ट्रैफिक ठप।
आईएमडी की सांताक्रूज ऑब्जर्वेट्री के मुताबिक 195 मिमी बारिश दर्ज।
आईएमडी की कोलाबा ऑब्जर्वेट्री ने 90 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की।
पिछले 24 घंटों में सुबह 8.30 तक उपनगरों में 231.5 मिमी बारिश दर्ज।
रविवार सुबह 8.30 से सोमवार सुबह 5.30 बजे तक का आंकड़ा।
मौसम विभाग के मुताबिक यह भारी बारिश की कैटिगरी में आता है।
पूर्वी उपनगर में 122 मिमी, पश्चिमी उपनगर में 141 मिमी बारिश दर्ज।
सुबह 5.30 बजे तक कोलाबा में 90 और मलाड वेस्ट में 110 मिमी बारिश।
धारावी में 22, वडाला में 25, कुर्ला में 19, दहिसर में 36, प्रबोधिनी ठाकरे में 25 मिमी बारिश।
बिल्डिंग का हिस्सा गिरा
वडाला के एंटॉप हिल इलाके में बिल्डिंग का हिस्सा गिरा।
इमारत के मलबे में 15 से 20 कारें दबीं, कुछ लोग भी फंसे।
लोगों से बिल्डिंग परिसर खाली करने के लिए कहा गया।
एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन।
लोकल का हाल
सेंट्रल रेलवे के सभी तीन रूट मेन, हार्बर, ट्रांस हार्बर पर लोकल लेट।
ठाणे और भायखला रूट पर लोकल ट्रेन 15-20 मिनट लेट।
लोकल के ज्यादातर रूट्स पर तकरीबन 10 मिनट तक विलंब।
वेस्टर्न लाइन पर बोरीवली-कांदीवली के बीच तकनीकी खराबी।
ठाणे-भायखला स्टेशनों के बीच अप और डाउन लाइन प्रभावित।
सायन और ठाणे के बीच भी देरी से चल रही है लोकल सेवा।
ट्रैफिक डायवर्जन (सुबह 9 से 10 बजे के बीच)
रोड नंबर 24, सायन
किंग्स सर्कल
नैशनल कॉलेज, बांद्रा
सिद्धार्थ हॉस्पिटल, गोरेगांव
चेम्बूर फाटक
प्रतीक्षानगर, सायन
रेलवे विरार और सूरत के बीच भारी बारिश की वजह से बांद्रा टर्मिनस, दादर टर्मिनस और मुंबई सेंट्रल पर आने वाली सभी ट्रेनें लेट।
हादसा एमजी रोड इलाके में मेट्रो सिनेमा के पास रविवार को पेड़ गिरने से कई राहगीर चपेट में आए। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग जख्मी हुए हैं। वहीं, सोमवार को नेस्को के पास महानंदा डेयरी पर एक पेड़ गिर गया। इसकी वजह से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के दोनों ओर ट्रैफिक की रफ्तार थम गई।
नई दिल्ली. कांग्रेस ने एकबार फिर मोदी सरकार पर सेना के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है. कांग्रेस ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तुलना मुगल शासक औरंगजेब से की है. कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि पीएम मोदी औरंगजेब की तरह घबरा रहे हैं. कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि बीजेपी को सेना के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना बंद कर देनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि जब साल 2014 में बीजेपी की सरकार बनी थी, तब बड़े-बड़े दावे हुए थे. रक्षा क्षेत्र में ‘मेक इन इंडिया’ को लेकर तमाम दावे किए गए थे. सरकार की तरफ से 25 बड़ी परियोजनाओं की घोषणा हुई थी. जो पैसे मेक इन इंडिया में लगाने चाहिए थे, वो पैसे बीजेपी खुद के प्रचार में खर्च कर रही है, इसलिए ‘मेक इन इंडिया’ फेल हुआ.
कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि डोकलाम में गतिरोध हुआ और उरी में हमला हुआ, इसके बाद जो रक्षा उपकरण खरीदे गए, उनका भुगतान भी नहीं हो पा रहा है. सैनिकों के नाम पर वोट तो चाहिए, लेकिन सरकार को उनकी परेशानियों की कोई चिंता नहीं है. मोदी सरकार की न नीयत साफ है, न सोच साफ और न ही नीति साफ है. यही इस सरकार का रिपोर्ट कार्ड है.
उन्होंने कहा कि आए दिन सीमा पर, नक्सली हमले में हमारे जवान शहीद हो रहे हैं. हमारे जवानों के पास बजट नहीं है, ‘रेडी टू अटैक’ हथियार नहीं हैं. सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि आधुनिकीकरण के लिए जितने बजट की मांग की जा रही है, उसे पूरा किया जाए. साथ ही प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो सेना को उनकी डिमांड के अनुसार मनचाही बजट दी जाएगी और सबसे पहले फौज को रेडी टू अटैक आर्म्स से लैस करेगी.
प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार पर देश की आंतरिक सुरक्षा से समझौता का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा जवानों के पास मौजूद 68 फीसदी हथियार किसी काम के नहीं हैं. रक्षा बजट चार वर्षों में लगातार घटा है. रक्षा मंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 380 से ज़्यादा जवान शहीद हो चुके हैं. इसका जवाब अब तक रक्षामंत्री दे नहीं पाईं. वो चीन में जाकर हाथ मिलाती हैं, लेकिन जवानों को निहत्था रखा हुआ है. पीएम के पास भी ये रिपोर्ट जाती है, लेकिन वो बजट के लिए वित्त मंत्रालय को कोई निर्देश नहीं देते.
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि एक दिन योग करने से कोई बदलाव नहीं होने वाला, इसके लिए योग को हमें नियमित दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाना होगा। हम स्वस्थ होंगे तो प्रदेश स्वस्थ होगा और विकास की गति तेज होगी। मुख्यमंत्री आज सुबह राजधानी के लाल परेड मैदान पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अथिति बोल रहे थे। समारोह में केंद्रीय प्रतिनिधि के रूप में केंद्रीय मंत्री थावरचंद्र गहलोत ने योग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग हमारे तन-मन को कैसे प्रखर बनाता है, उसे मैंने स्वयं महसूस किया है। नियमित योग का नतीजा है कि मैं रोज 18 घंटे तक परिश्रम कर पाता हूँ।
शिवराज ने कहा कि आधुनिक युग में योग को जन-जन तक पहुंचाने का श्रेय बाबा रामदेव को जाता है। इसे विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाकर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कराई। हजारों साल पहले हमारे महान ऋषियों ने विश्व को योग विधा दी, जो तन निरोगी रखने के साथ मन को प्रसन्न रखती है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति अनंत शक्तियों का भंडार है, योग इसे प्रखर करता है।
हम सभी सफल, सार्थक मानव जीवन जीने के लिए योग अपनाएं। देश और समाज के विकास में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए योग को जीवन का हिस्सा बनाएं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों, स्कूल, कॉलेज, सामाजिक संस्थाएं एवं शासकीय कार्यालयों में योग कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जालौन/उरई। सीबीआई के जज के पैतृक आवास पर चोरों ने धावा बोलकर लगभग दो लाख रुपये के जेवर व नगदी उड़ाई। इसकी जानकारी जैसे ही पुलिस व प्रशासन को लगी तो एसडीएम, सीओ, कोतवाल सहित फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉयड भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके का मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू की। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को सजा सुनाकर सुर्खियों में आए सीबीआई के विशेष जज एसपी सिंह वर्तमान में रांची में तैनात हैं। उनका पैतृक आवास जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेखपुर खुर्द में है। जहां उनके छोटे भाई सुरेंद्र पाल सिंह रहते हैं। वहीं, चोरों के मन से पुलिस का भय इतना निकल चुका है कि बुधवार की रात चोरों ने सीबीआई के जज के पैतृक आवास को भी नहीं बख्शा। जज के भाई सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बुधवार की रात करीब 12 बजे परिवार सहित घर की छत पर सोने के लिए चले गए। तभी रात में घर के पीछे लगी तार फेसिंग को काटकर बाड़े की दीवार के सहारे चोर छत पर चढ़ गए ओर जीने के रास्ते से घर के अंदर चले गए। चोरों ने गैलरी में लगे तालों और कुंडों को भी तोड़ दिया।
इसके बाद चोरों ने कमरे व अलमारी का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे सूटेकस को पीछे के रास्ते घर से करीब 200 मीटर दूर खेतों में ले गए। जहां उन्होंने सूटकेश का ताला तोड़कर उसमें रखी 3 सोने की अंगूठी, 2 सोने की जंजीर, एक जोड़ी कुंडल, चांदी के दो कड़े व दो जोड़ी तोड़ियों सहित 60 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए। इतना ही नहीं चोर घर में रखा 20 किलो देशी घी व कांसे के बर्तन भी ले गए। सुबह जब वह उठे तो सभी कमरों के दरवाजों व अलमारी के ताले टूटे थे। खोजबीन करने पर सूटकेस खेतों पर पड़ा मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को चोरी की सूचना दी। जिस पर एसडीएम भैरपाल सिंह, सीओ संजय कुमार शर्मा, कोतवाल संजय गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। इसके बाद फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जिन्होंने सामान पर फिंगर प्रिंट लिए। इसके कुछ देर बाद डॉग स्क्वॉयड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वहीं, जज के भाई सुरेंद्र पाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
जज के भाई ने की सुरक्षा की मांग जालौन (उरई) । सीबीआई के जज एसपी सिंह के पैतृक आवास पर हुई चोरी के मामले में जज के भाई सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उनके भाई ने लालू यादव को सजा सुनाई थी। जिसके चलते वह कुछ लोगों के निशाने पर आ गए थे। जिसके चलते उनके भाई ने एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह से मिलकर उनके पैतृक आवास पर सुरक्षा व्यवस्था कराए जाने की मांग की थी। परंतु पुलिस ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। पुलिस की लापरवाही के चलते ही उनके यहां चोरी की घटना हुई है।
लगातार चोरियों से क्षेत्र में दहशत जालौन (उरई)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पिछले दो माह में एक दर्जन से अधिक चोरी की घटनाऐं हो चुकी हैं। परंतु पुलिस अभी तक एक भी चोरी के मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। जिसके चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोरों ने अब सीबीआई के जज के आवास को भी नहीं बख्शा है। इस हाई प्रोफाइल चोरी के मामले में पुलिस के साथ ही प्रशासन भी हलकान रहा। अब देखना है कि जो पुलिस आम जनता की अभी तक एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है वह जज के पैतृक आवास पर हुई चोरी के मामले का खुलासा कब कर पाती है।
भोपाल : मप्र की राज्यपाल आनंदीबेन द्वारा हरदा जिले प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को अविवाति बताए जाने से उनकी पत्नी जशोदाबेन खफा हैं। उन्होंने अपने भाई के मोबाइल पर बनाए वीडियो में कहा है कि मेरे पति मेरे राम हैं। एक सुशिक्षित महिला (मप्र की राज्यपाल आनंदीबेन) द्वारा एक शिक्षक के बारे में इस तरह बोलना अशोभनीय है।
जशोदाबेन पेशे से एक शिक्षक हैं। उन्होंने मप्र की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के द्वारा मोदी को अविवाहित बताने के बयान पर आश्चर्य जाहिर किया। उन्होंने वीडियो में कहा कि ‘मैं आनंदीबेन द्वारा नरेंद्र भाई का विवाह नहीं होने की बात कहने से हैरान हूं। उन्होंने खुद लोकसभा चुनाव के दौरान 2004 में अपने दस्तावेज दाखिल करते हुए इसे अपनी घोषणा में शामिल किया है कि वह विवाहित हैं और उसमें मेरे नाम का उल्लेख किया था’।
जशोदाबेन ने कहा कि एक सुशिक्षित महिला द्वारा एक शिक्षक (जशोदाबेन) के बारे में इस तरह बोलना बहुत ही अशोभनीय है। उनके आचरण ने भारत के प्रधानमंत्री की छवि को धूमिल किया है। वह मेरे लिए बहुत ही सम्माननीय है, वह मेरे राम हैं। जसोदाबेन के वीडियो की उनके भाई अशोक मोदी ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जब आनंदीबेन का बयान सोशल मीडिया पर आया तो हमे विश्वास नहीं हुआ। अखबारों में छपने के बाद हमने इसका उत्तर देने का फैसला किया।
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 45वीं बार मन की बात के जरिए देशवासियों से बात की। पीएम ने अफने रेडियो कार्यक्रम में इस बार खास तौर पर योग, खेल और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में चर्चा की। पीएम ने यह भी कहा कि योग अब राष्ट्र, जाति और धर्म की सीमाओं को तोड़कर सबको एक कर रहा है। पीएम ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा अखंड भारत का सपना देखा। पीएम ने जीएसटी को एक बार फिर देश के लिए महत्वपूर्ण सुधार बताया। प्रधानमंत्री ने जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कहा कि 23 जून को देश के सपूत डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि थी। उनकी जीवन कई क्षेत्रों से जुड़ा रहा, लेकिन खास तौर पर शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने काफी काम किया। वह सिर्फ 33 साल की उम्र में यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर बने।
पीएम ने कहा, ‘भारत की औद्योगिक तरक्की की नींव रखने के लिए भी डॉक्टर मुखर्जी को हमेशा याद रखा जाएगा। पीएम ने मुखर्जी की राष्ट्रवाद की अवधारणा पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की अखंडता के पुरजोर समर्थक थे। उन्होंने देश की अखंडता के लिए मुखर तरीके से आवाज उठाई। उनके प्रयासों की बदौलत ही बंगाल का एक हिस्सा आज भारत का अखंड हिस्सा बन गया है। 52 साल की उम्र में उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपनी जान गंवा दी। हम सबको देश के इस महापुरुष को याद करना चाहिए। पीएम ने योग का जिक्र करते हुए कहा कि खेल और योग के जरिए हमारे जीवन को विस्तार मिलता है। उन्होंने अफगानिस्तान और भारतीय टीम के बीत टेस्ट मैच का जिक्र करते हुए दोनों टीमों को शुभकामनाएं दीं।
पीएम ने कहा, ‘अहमदाबाद में एक दृश्य को मन को छू लेनेवाला था जब दिव्यांग साथियो ने शारीरिक बाधा पार कर योग किया। हमारे सेना के जवानों ने हिमालय की चोटी पर नदी के अंदर भी योग किया। 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे के तौर पर मनाया जाता है पीएम ने इस मौके पर देश के डॉक्टरों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति ही मां को देवी मानने की है। मां हमें जन्म देती है और कई बार डॉक्टर पुनर्जन्म देते हैं और वह भगवान का दूसरा रूप होते हैं।
नई दिल्ली : बिजली मंत्रालय आने वाले समय में एयर कंडीशनर के लिए तापमान का सामान्य स्तर 24 डिग्री नियत कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो देश भर में सालाना 20 अरब यूनिट बिजली की बचत होगी साथ ही लोगों के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने एयर कंडीशन (एसी) के क्षेत्र में ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने का अभियान शुरू करते हुए कहा, ‘‘एयर कंडीशनर में तापामान ऊंचा करने से बिजली खपत में 6 प्रतिशत की कमी आती है।’’
एयर कंडीशनर बनाने वाली प्रमुख कंपनियों एवं उनके संगठनों के साथ बैठक में उन्होंने कहा, ‘‘शरीर का सामान्य तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस है लेकिन वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, होटल तथा दफ्तरों में तापमान 18 से 21 डिग्री रखा जाता है। यह न केवल तकलीफदेह है बल्कि वास्तव में अस्वस्थ्यकर भी है। इस तापमान में लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़ते हैं या कंबल का उपयोग करना होता है। यह वास्तव में ऊर्जा की बर्बादी है। इसको देखते हुए जापान जैसे कुछ देशों में तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रखने के लिए नियमन बनाए गए हैं।’’
ऐसे में ऊर्जा मंत्रालय के मार्गदर्शन में ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) ने एक अध्ययन किया और इसके बाद यह सिफरिश की गई है कि एसी के तापमान को 24 डिग्री सेल्सियस पर डिफॉल्ट सेट कर दिया जाए। इससे बिजली की बड़े पैमाने पर बचत होगी। इस दिशा में शुरूआत करते हुए हवाईअड्डा, होटल, शापिंग मॉल समेत सभी वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और विनिर्माताओं को परामर्श जारी किया जाएगा। बयान के अनुसार, ‘‘4 से 6 महीने के जागरूकता अभियान के बाद लोगों की राय जानने के लिए सर्वे किया जाएगा। उसके बाद मंत्रालय इसे अनिवार्य करने पर विचार करेगा। अगर सभी ग्राहक इसे अपनाते हैं तो एक साल में ही 20 अरब यूनिट बिजली की बचत होगी।’’
बीईई का कहना है कि मौजूदा बाजार स्थिति को देखते हुए एसी के कारण देश में कुल लोड 2030 तक 200,000 मेगावाट हो जाएगी। इसमें आगे और वृद्धि की उम्मीद है क्योंकि अभी देश में केवल 6 प्रतिशत घरों में एसी का उपयोग हो रहा है। एक अनुमान के अनुसार अभी लगे एसी की क्षमता 8 करोड़ टीआर (टन आफ रेफ्रिजरेटर) है जो बढ़कर 2030 तक 25 करोड़ टीआर हो जाएगी।
पुणे : पुणे के दिवालिया हो चुके डी एस कुलकर्णी को गलत तरीके से लोन देने के मामले में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एमडी और सीईओ रविंद्र मराठे को गिरफ्तार कर लिया गया है। मराठे के अलावा बैंक के अन्य अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जांच में पाया है कि मराठे समेत बैंक के कई अधिकारियों ने दिवालिया हो चुके बिल्डर डीएसके को लोन दिया।
खबरों के अनुसार बैंक के अधिकारियों को जानकारी थी कि कुलकर्णी दिवालिया है उसके बावजूद उसे लोन दिया गया। डीएसके ग्रुप के प्रमुख डीएस कुलकर्णी जाने माने बिल्डर हैं जिन्हें फरवरी 2018 में क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। कुलकर्णी पर बैंक का पैसा न चुकाने और सही समय पर फ्लैट न देने के आरोप थे। कुलकर्णी पर निवेशकों के 230 करोड़ पर नहीं लौटाने का आरोप है जिसके चलते उनका पासपोर्ट मुबंई कोर्ट ने जब्त करने के आदेश दिए थे।
दुनियाभर के लोगों के विदेश में काले धन निवेश को एक बार फिर खुफिया दस्तावेजों का खुलासा किया है.एक बार फिर पनामा स्थित संसार की सबसे बड़ी कानूनी सलाहकार कंपनी मोसेक फोंसेका के 12 लाख से अधिक दस्तावेजों को सार्वजनिक किया गया है. इस बार इसमें 12 हजार हिंदुस्तानियों के नाम उजागर हुए हैं. पिछली बार 1.15 करोड़ दस्तावेजों का खुलासा हुआ था जिसमें 500 इंडियननाम सामने आए थे. कर हेवेन कहे जाने वाले पनामा राष्ट्र में लोग अपना कर बचाने के लिए निवेश करते हैं. यह एक तरह से काले धन का गढ़ है.
पनामा पेपर्स यह ऑफशोर फाइनेंस के बारे में खुफिया जानकारी देने वाले दस्तावेजों का पुलिंदा है. ये पेपर्स खुलासा करते हैं कि कैसे दुनियाभर के राजनेताओं, सेलेब्रिटी व धनी लोगों ने अपने धन को कर से बचाने के लिए पनामा की लॉ फर्म मोसेक फोंसेका की सेवाएं लीं. इस बार के दस्तावेज मार्च, 2016 से दिसंबर, 2017 के बीच के हैं.
Panama-Papers-law-firm
पुराने दस्तावेज हुए पुख्ता नए दस्तावेजों में उन नामों की पुष्टि की गई है जिन्हें 2016 में सार्वजनिक किया गया था. उस समय उन लोगों ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था. इसमें कई नामी इंडियन शामिल हैं. इसके साथ नए नामों को भी सार्वजनिक किया गया है. खुलासा होने के साथ ही हिंदुस्तान गवर्नमेंट ने मल्टी एजेंसी ग्रुप द्वारा जांच बिठाने की घोषणा की है.
क्या हैं कर हेवन टैक्स हेवन या ऑफशोर फाइनेंस सेंटर ऐसे जगह होते हैं जहां कोई भी निवेश करके अपना कर बचा सकता है. यह कर हेवन अधिकांश गुप्त व स्थायी होते हैं. ज्यादातर यह छोटे द्वीप होते हैं. पनामा, स्विट्जरलैंड, आयरलैंड व नीदरलैंड कर कम करने के लिए प्रसिद्ध हैं, जबकि ब्रिटेन व अमेरिका ऑफशोर फाइनेंस सेंटरों की सुविधा प्रदान करने वाले शीर्ष राष्ट्र हैं.
Panama_Papers_
कार्रवाई अब तक पिछला खुलासा होने के बाद से अब तक राष्ट्र के केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने 426 हिंदुस्तानियों पर जांच बिठाई है. जून, 2018 तक 1,088 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चला है. नवंबर, 2017 तक 58 मामलों में जांच-पड़ताल की गई. 16 के विरूद्ध न्यायालय में मुकदमा भी दायर किया गया. 13 जून, 2018 तक पनामा में संपत्तियों के मालिक दिल्ली के तीन लोगों के घर और दफ्तर में तलाशी ली गई.
ऐसे प्रारम्भ हुआ खुलासों का सिलसिला जर्मनी के अखबार ज्यूड डॉयचे त्साइटुंग के हाथ यह पेपर्स लगे. अखबार ने इन खुफिया दस्तावेजों को अमेरिका स्थित इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफइंवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स संस्था के साथ साझा किया. इस संस्था ने 67 राष्ट्रों से तकरीबन 100 मीडिया समूहों को इस प्रोजेक्ट से जोड़ा. 380 पत्रकारों ने मिलकर इन दस्तावेजों का महीनों तक अध्ययन किया. इसके बाद इन्हें जारी किया गया.पहली बार इन्हें अप्रैल, 2016 में जारी किया गया.
सामने आए नए इंडियन नाम पीवीआर सिनेमा के मालिक अजय बिजली व उनका परिवार. हाइक मेसेंजर के सीईओ कविन भारती मित्तलरू भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल के बेटे. जलज अश्विन दानी रू एशियन पेंट्स के प्रमोटर अश्विन दानी के बेट.
पूर्व के नामों की हुई पुष्टि
शिव विक्रम खेमका सन ग्रुप के संस्थापक नंद लाल खेमका के बेटे अमिताभ बच्चन हिंदी फिल्म अभिनेता जहांगीर सोराबजी पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी के बेटे केपी सिंह और उनका पूरा परिवार डीएलएफ समूह के सीईओ और चेयरमैन अनुराग केजरीवाल दिल्ली लोकसत्ता पार्टी के पूर्व नेता नवीन मेहरा मेहरासंस ज्वेलर्स परिवार के सदस्य हजरा इकबाल मेमन अंडरवर्ल्ड डॉन इकबाल मिर्ची की बीवी.
क्या है मैग केंद्र गवर्नमेंट ने इस मामले की जांच के लिए अप्रैल-2016 में मल्टी एजेंसी ग्रुप (मैग) का गठन किया था. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन को संयोजक के रूप में इसका प्रमुख नियुक्त किया गया था. मैग में इनकम टैक्स विभाग के प्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), वित्तीय खुफिया इकाई (एफआइयू) व इंडियन रिजर्व बैंक (आरबीआइ) के प्रतिनिधि भी शामिल हैं.
पुराने मामलों में पकड़ा 1140 करोड़ रुपये अघोषित निवेश पनामा पेपर लीक कांड में नए नाम सामने आने के बाद इनकम टैक्स विभाग ने भले ही त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया हो, लेकिन पूर्व में सामने आए मामलों की जांच के विषय में विभाग का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. पनामा पेपर मामले में पहले जिन 426 व्यक्तियों के नाम उजागर हुए थे, विभाग को उसमें से मात्र 74 मामले ही कार्रवाई योग्य मिले. इसमें 1140 करोड़ रुपये के अघोषित विदेशी निवेश के राज खुले. अब सामने आए नए नामों को लेकर गवर्नमेंट का कहना है कि मल्टी एजेंसी ग्रुप (मैग) ने इन मामलों की जांच प्रारम्भ कर दी है व निर्धारित समय सीमा में इसे पूरा कर लिया जाएगा. पनामा पेपर लीक मामला सबसे पहले चार अप्रैल 2016 को उजागर हुआ था.