Category: national

  • यह़ कस्बा बना साइबर ठगों बड़ा अड्डा

    [object Promise]

    झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के चार शहरों के साइबर ठगों ने डिजीटल इंडिया के सपने को हिलाकर रख दिया है। इन साइबर ठगों ने कई राज्यों की पुलिस को परेशान कर रखा है। दिल्ली, मुंबई, कर्नाटक, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तराखंड के साथ उत्तर प्रदेश के लिए भी गैंग बड़ी मुसीबत बन गया है। कानपुर क्राइम ब्रांच की जांच में 15 मामले ऐसे सामने आए हैं जिसमें इन्हीं शहरों से ठगी की गई थी।

    [object Promise]
    cyber crimecyber crime

    क्राइम ब्रांच की रिपोर्ट है कि झारखंड के जामताड़ा जिले के करमाटांड़ कस्बा साइबर ठगों बड़ा ठिकाना बन चुका है। यहां के बच्चे भी फर्जी बैंक मैनेजर बन चुके हैं। ज्यादातर राज्यों की पुलिस यहां छापेमारी कर चुकी है। करमाटांड़ थाने में ही सबसे ज्यादा साइबर ठगी के मुकदमे दर्ज हुए हैं। यहीं से निकले कई गैंगों ने पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ शहरों में नया ठिकाना बना लिया है। क्राइम ब्रांच की टीम कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर हाल में ही भूटान की सीमा पर स्थित पश्चिमबंगाल के अलीपुरदुआर पहुंची थी। झारखंड के देवघर और बिहार के खगड़िया में भी ऐसे गैंग पैर जमा चुके हैं। रिपोर्ट है कि अधिकांश गैंगों ने करमाटांड़ से ही साइबर ठगी की ट्रेनिंग ली। यहां के गैंग बड़ी आसानी से किसी बैंक खाते को हैक कर लेते हैं और खाताधारक को झांसे में लेकर रकम उड़ा देते हैं।

    पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक करमाटांड़ कस्बे के कुछ युवाओं ने ट्रेन या बस में नशीला पदार्थ खिलाकर लोगों को ठगना शुरू किया। यहां से मुख्यालय के बीच दर्जन भर मोबाइल टावर लगे तो युवाओं की दिलचप्सी मोबाइल में हो गई। पहली साइबर की ठगी मोबाइल रिचार्ज से की। दरअसल, वह फोन करके या मैसेज भेजकर कहते थे कि आपकी लाटरी निकलने वाली है। फलां मोबाइल नंबर पर पैसे डलवा दें। पहले वह अंदाज पर ही कोई नंबर लगाकर कॉल करते थे मगर बाद में ढेर सारे मोबाइल नंबर जुटाए। इसमें जब वह सफल होने लगे तो उन्होंने इस काम का विस्तार करना शुरू किया। छोटे मोबाइल से वह एंड्रायड तक पहुंच गए और उसमें भी मास्टर हो गए।

    [object Promise]
    cyber crimecyber crime

     करमाटांड़ के गैंग दिन भर वेबसाइट, मोबाइल अप्लीकेशन खंगालते और तरीके अपने बीच ही आजमाते। इस तरह कई ग्रुप तैयार हो गए और संगठित तरीके से ठगी करने लगे। गैंग ने बैंक खातों की डिटेल खरीदनी शुरू कर दी। साथ ही मोबाइल कंपनियों तक पहुंच बनाकर उनके उपभोक्ताओं की डिटेल हासिल की। पहले 50 फिर 10 और बाद में 1000-2000 सिम  फर्जी आईडी पर जुटा लिए। इस काम में ये इतने उस्ताद हो गए कि खुद ही बैंकों के फर्जी मैनेजर बन गए। बैंक खातों को हैक करके कस्टमर को बैंकों के जरिए है मैसेज भेजने लगे। सीधे कस्टमर को कॉल करके कहते हैं कि आपके मोबाइल या ईमेल आईडी पर एक पासवर्ड भेजा गया है कृपया उसकी पुष्टि कर दें। दरअसल, वह खातों को हैक तो कर सकते थे मगर वन टाइम पासवर्ड हासिल नहीं कर सकते थे। लिहाजा फोन पर झांसे में लाकर पासवर्ड पूछ लेते थे। इसी पासवर्ड से वह दूसरे खातों में पैसा ऑनलाइन भेजकर निकाल लेते।

    करमाटांड़ कस्बे में अप्रैल 2015 से मार्च 2017 के बीच 12 राज्यों की पुलिस 23 बार पहुंचीं। इस समयावधि में यहां से 38 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया। खुद जामताड़ा जिले की पुलिस ने जुलाई 2014 से जुलाई 2017 के बीच साइबर ठगी में 330 स्थानीय निवासियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें 80 से ज्यादा जेल में हैं। करमाटांड़ थाने में ही साइबर ठगों की गिरफ्तारी इस समयावधि में 100 से ज्यादा हो चुकी है। पिछले वर्ष कानपुर की पुलिस ने भी यहां से 12 लोगों को गिरफ्तार किया था। अक्टूबर 2017 से अप्रैल 2018 के बीच करमाटांड़ से 60 साइबर ठग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनके पास से 250 मोबाइल व 500 सिमकार्ड भी बरामद किए जा चुके हैं। इस समयावधि में 150 साइबर क्राइम के मामले दर्ज हुए। खुद देवघर में 73 और दुमका में 17 मामले दर्ज हुए और 234 साइबर ठग गिरफ्तार किए गए। इसमें 209 ठग जामताड़ा जिले के रहने वाले थे।

    [object Promise]
    cyber crime

    दिल्ली पुलिस ने करमाटांड़ कस्बे के पास नावाडीह भीठरा गांव में छापा मारकर सलीम अंसारी व सद्दाम को पकड़ा था। दोनों ने दिल्ली के बड़े कारोबारी के बैंक खाते से भारी रकम उड़ाई थी। यह समझा गया था कि सलीम की गिरफ्तारी से सारे गैंग का सफाया हो जाएगा और मगर ऐसा नहीं हुआ। गैंग पनपते ही चले गए। यहां तक कि अब कई शहरों में फैल चुके हैं। खुद बेंगलुरू की पुलिस यह मानकर चल रही है कि जामताड़ा का गैंग उनके यहां पहुंच चुका है।

    मोबाइल कंपनी में काम करने वाले से आधार कार्ड की डिटेल निकलवाई और आपके अंगूठे का रबर स्टैंप तैयार कर नया सिम एक्टिवेट कर लिया। इसका इस्तेमाल कर रकम दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दी। कानपुर में ही एक साल के भीतर 1400 लोगों को सिम क्लोनिंग की वजह से 10 करोड़ रुपये की चपत लगी है। इनमें से 86 मामलों में एफआईआर दर्ज हैं तो 13 का पुलिस ने खुलासा भी किया है।

  • कल शाम ४ बजे हो शक्ति परीक्षण : सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

    [object Promise]

    नई दिल्ली. कर्नाटक में येदियुरप्पा सरकार के गठन को लेकर कांग्रेस ने राज्यपाल के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी थी जिस पर आज सुनवाई हुई। कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। कोर्ट ने बीजेपी को कल शाम चार बजे तक बहुमत साबित करने का आदेश दिया है।

    [object Promise]
    karnataka-live-sc-decides-will-be-in-power-in-the-assembly-tomorrow-at-4-pm_

    इससे पहले सुनवाई शुरू होने के बाद बीजेपी के वकील मुकुल रोहतगी ने सुप्रीम कोर्ट को राज्यपाल को दी हुई चिट्ठी सौंपी। मुकुल रोहतगी ने कहा कि कांग्रेस और जेडीएस के विधायक बीजेपी को सपोर्ट करेंगे और इस स्टैंड पर वह कुछ नहीं कहना चाहते।

    इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमारे पास दो विकल्प हैं- एक राज्यपाल के फैसले की पूरी विस्तृत सुनवाई करें। दूसरा क्यों ने कल ही बहुमत परीक्षण करा दें? सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बेहतर हो कल तक बहुमत परीक्षण हो। कोर्ट ने कहा कि राज्यपाल के फैसले का टेस्ट किया जाए और शनिवार को ही फ्लोर टेस्ट हो।

    जस्टिस सीकरी ने कहा कि फ्लोर टेस्ट हो जाना चाहिए और सदन को यह फैसला लेने दीजिए कि किसके पास बहुमत है। वहीं कांग्रेस की ओर से दलील देते हुए वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि कांग्रेस शनिवार को बिना किसी देरी के फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार है। वहीं रोहतगी ने एक हफ्ते का टाइम मांगा है। उन्होंने फौरन बहुमत परीक्षण का विरोध किया।

  • पीएम मोदी World के Top Ten लोगों में शुमार, जिनपिंग बने नंबर 1

    [object Promise]
    मशहूर पत्रिका फोर्ब्स ने साल 2018 के लिए दुनिया के सबसे ताकतवर लोगों की लिस्ट जारी की है। फोर्ब्स मैगजीन ने लगातार दूसरे साल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के सबसे ताकतवर लोगों की लिस्ट में जगह दी है।
    दरअसल फोर्ब्स ने साल 2018 के लिए दुनिया के 75 सबसे ताकतवर लोगों की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 9वें पायदान पर रखा हैं। पीएम मोदी पिछले साल भी यानी 2017 में भी फोर्ब्स की सूची में 9वें स्थान पर काबीज थे।
    फोर्ब्स द्वारा जारी लिस्ट में इस बार चीन के राष्ट्रपति शी जिंनपिंग को पहला स्थान मिला है। और वहीं रूस के राष्ट्रपति पुतिन दूसरे स्थान पर है। आपको बता दें कि पिछले साल फोर्ब्स की लिस्ट में पुतिन पहले नंबर पर काबिज थे।
    वहीं अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को फोर्ब्स की सूची में तीसरे स्थान पर रखा गया है। आपको बता दें कि रिलांयस इडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी फोर्ब्स द्वारा जारी सूची में पीएम मोदी के अलावा स्थान पाने वाले एक मात्र हिंदूस्तानी हैं।
    उन्हें फोर्ब्स की सबसे ताकतवर लोगों की  सूची में 32वां स्थान हासिल हुआ है। बता दें फोर्ब्स की लिस्ट में पीएम मोदी के बाद फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (13वें), ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा (14वें), चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग (15वें), एपल के सीईओ टिम कुक (24वें) को रखा गया है।
    बता दें कि फोर्ब्स हर साल दुनया के सबसे शक्तिशाली लोगों की वार्षिक रैंकिग के लिए हर 10 करोड़ लोगों में से एक व्यक्ति की पहचान कहता है। फोर्ब्स ने बताया कि इस समय धरती पर लगभग 7.5 अरब लोग हैं, जिनमें से 75 पुरुषों व महिलाओं ने दुनिया को बदलने का काम किया हैं।
    पीएम मोदी को लेकर फोर्ब्स ने अपने बयान में कहा कि दुनिया के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले देश में पीएम मोदी बेहद लोकप्रिय बने हुए हैं। फोर्ब्स ने इसके लिए पीए मोदी द्वारा मनी लॅान्ड्रिंग और भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए मोदी सरकार के 2016 के नोटबंदी के फैसले का हवाला दिया है।
    वहीं फोर्ब्स की लिस्ट में जगह बनाने वाले भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी को लेकर फोर्ब्स ने कहा कि उन्होंने 2016 में भारत के अति-प्रतिस्पर्धी वाले बाजार में 4जी सेवा जियो शुरु करके कीमत की जंग छेड़ दी।

  • कर्नाटक में बीजेपी या कांग्रेस, देखिए 11 एग्जिट पोल्स के नतीजे

    [object Promise]
    नई दिल्ली: कर्नाटक में विधान सभा सीटों के लिए मतदान पूर्ण हो गया है,  चुनाव आयोग की माने तो राज्य में करीब 70 फीसद मतदान हुआ है. मतदान के बाद एग्जिट पोल्स का दौर भी शुरू हो गया है, जिसमे कोई भाजपा की जीत का अनुमान लगा रहा है तो कोई कांग्रेस को बहुमत मिलने की बात कह रहा है. सर्वे करने वाली हर कंपनी ने अपने-अपने अलग एग्जिट पोल्स के नतीजे जारी किया है.
    किसी में भाजपा पिछड़ती नज़र आ रही है तो कहीं कांग्रेस अपना किला बचाने के लिए संघर्ष कर रही है. वहीं जेडीएस को सभी एग्जिट पोल्स में किंगमेकर के रूप में दर्शाया गया है. कर्नाटक में ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी जेडीएस का समर्थन लेकर सत्ता में आएगी. तो आइए डालते हैं एक नज़र, एग्जिट पोल्स के रिजल्ट पर.
                                                    कांग्रेस                  बीजेपी                        जेडीएस                   अन्य

    टाइम्स नाउ- वीएमआर                  90-103            80-93                          31-39                   2-4

    इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया      106-118            79-92                           22-30                1-4
    न्यूज एक्स- सीएनएक्स                 72-75              102-106                         35-38                3-6
    एबीपी न्यूज- सी वोटर                   87-95                97-106                         21-30                1-8
    न्यूज नेशन                                 71-75               105-109                         36-40                 3-5
    रिपबल्कि टीवी- जन की बात          73-82                95-114                          31-39                 2-4
    एनडीटीवी                                   84                        101                             34                     3
    दिग्विजय न्यूज                            76-80                  103-107                     31-35                  2
    टुडेज चाणक्य                              73                        120                            26                        03
    इंडिया टीवी                                  97                        87                             35                       3
    पोल एवरेज                                   88                        98                            33                        3
    इन एग्जिट पोल्स के आधार पर 8 सर्वे के अनुसार, भाजपा के अधिक सीट लाने के आसार हैं, तो वहीं 3 एग्जिट पोल्स कांग्रेस की जीत के दावे कर रहे हैं. आपको बता दें कि इस चुनाव के नतीजे 15 मई को जारी होंगे.

  • अब नहीं होगी कैश की कमी, आरबीआई ने छपाई कर दी पांच गुना

    [object Promise]

    नई दिल्ली. हालिया नकदी किल्लत से निवटने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नोटों की छपाई को पांच गुना बढ़ा दिया है. वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकार ने बताया कि नकदी के स्टॉक को बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है. सरकारी सूत्रों ने  बताया है कि एक महीने में 70,000-80,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नकद भंडार बनाने के लिए सभी चारों प्रिंटिंग केंद्र, सप्ताह में सातों दिन काम रही हैं. अधिकारी ने कहा, इससे पहले एक महीने में 10,000-15,000 करोड़ रुपये के नोट छापे जा रहे थे लेकिन अब वह संख्या बढ़ा दी गयी है.

    अधिकारी ने बताया कि 29 अप्रैल से नोटों की छपाई हर दिन 500 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2,500 करोड़ रुपये हो गई है. एक अन्य सरकारी अधिकारी ने कहा, हालिया नकद संकट के मद्देनजर यह पूरी तरह से आरबीआई का फैसला है. उसने जरूर कुछ मूल्यांकन किया होगा. जब तक आरबीआई को तसल्ली नहीं हो जाती तब तक प्रिंटिंग जारी रहेगी. सूत्र ने बताया कि नकदी संकट की स्थिति के दौरान नकद भंडार कम हो गया है. मौजूद समय में आरबीआई के पास 1.75 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी है.

    छापे जा रहे नोटों में से ज्यादातर 500 रुपये के नोट हैं. इससे पहले मुख्य रूप से 10 रुपये, 100 रुपये और 200 रुपये के छोटे मूल्य के नोट छापे जा रहे थे. पिछले महीने देश में नकदी की मांग में अचानक आई तेजी के बाद नकदी की आपूर्ति 45,000 करोड़ रुपये बढ़ा दी गई थी. औसत 15,000 करोड़ रुपये रहनेवाली नकदी की मांग अप्रैल में 45,000 करोड़ रुपये हो गई थी. इससे पहले कुछ अर्थशास्त्रियों ने सुझाव दिया था कि बढ़ती अर्थव्यवस्था में नकदी की मांग को पूरा करने के लिए देश को 70,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आपूतिज़् की जरूरत हो सकती है.

  • अगले पांच दिन भारत के लिए खतरे की घंटी है

    [object Promise]
    भारतीय मौसम विभाग ने एक दर्जन से ज्यादा राज्यों में आंधी-तूफान के लिए अलर्ट को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राज्यों के साथ बैठक करके हवा चलने तथा बिजली गिरने जैसी आपदाओं से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की।
    गृहमंत्रालय के अनुसार राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शुक्रवार को यहां नई दिल्ली में वीडियों कांफ्रेंस के जरिये 17 राज्यों के साथ बैठक की और मौसम विभाग द्वारा किये गये अलर्ट पर राज्यों की तैयारियों और आपदा प्रभावों को कम करने के उपायों की समीक्षा की गई।
    वहीं हाल की आंधी-तूफान और बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए इन आपदाओं से निपटने की तैयारियों का भी मूल्यांकन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए एनडीएमए के सदस्य आरके जैन ने राज्यों से अनुरोध किया कि वे गर्म हवा चलने तथा बिजली गिरने जैसी आपदाओं के प्रभावों को कम करने के सरल उपायों के बारे में लोगों को स्थानीय भाषा में शिक्षित करने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाएं।
    उन्होंने राज्यों से स्थानीय स्तरों पर सीमा रेखा विकसित करने तथा व्यापक रूप से पूर्व चेतावनी सुनिश्चित करने का कार्य करने को कहा। बैठक में गर्म हवा चलने के बारे में राज्यों की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की गई।
    यह समीक्षा जिला स्तर तक कार्ययोजना प्रारंभ करने, शरण प्रदान करने, पेय जल की व्यवस्था, श्रमिकों के लिए गर्मी के प्रभाव को टालने के लिए कार्य समयों में परिवर्तन तथा चिकित्सा सुविधा के बारे में भी चर्चा की गई।
    बैठक के दौरान प्राधिकरण ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग भी इन पांच दिन के दौरान नियमति पूर्वानुमान के अतिरिक्त विभाग 7.30 बजे विशेष गर्मी बुलेटिन जारी करने का निर्णय लिया है, ताकि लोग उसी के अनुसार अपना कार्यक्रम तय कर सकें।
    बैठक के दौरान प्राधिकरण ने राज्यों से उनकी गतिविधियों की रिपोर्ट साझा करने को कहा है ताकि किसी एक राज्य में अपनाए जाने वाले श्रेष्ठ व्यवहारों को दूसरे राज्यों में भी अपनाया जा सके।

  • ये क्राइम ब्रांच का जाबांज अफसर ने सुलझाए थे ये सात बड़े केस, जिन्होंने हिलाकर रख दिया था देश

    [object Promise]
    महाराष्ट्र के पूर्व एंटी टेरर स्कवॉड चीफ हिमांशु रॉय ने अपने ही रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। हिमांशु मुंबई के सबसे बेहतर अफसरों में शुमार थे। उन्होंने क्राइम ब्रांच की जिम्मेदारी भी संभाली है और आतंकी कसाब से लेकर आईपीएल फिक्सिंग जैसे केस में उनकी अहम भूमिका रही है।
    लेकिन शुक्रवार को ये जाबांज अफसर जिंदगी से हार गया। कसाब केस हिमांशु रॉय ने 26/11 आतंकी हमले में शामिल जिंदा पकड़े गए आतंकी आमिर अजमल कसाब का केस भी हैंडल किया था। मुंबई को दहलाने पाकिस्तान से आए आंतकियों में जब कसाब को जिंदा पकड़ लिया गया तो पाकिस्तान उसे अपना नागरिक होने से इनकार करता रहा।
    हिमांशु रॉय ने इस केस की कड़ी जोड़ते हुए पूरे केस में तमाम तथ्य जुटाए। यहां तक कि उन्होंने कसाब से पूछताछ भी की थी और आखिरकार कसाब को दोषी मानते हुए कोर्ट ने उसे फांसी के फंदे पर लटकाने का फैसला दिया। लैला खान मर्डर केस बॉलीवुड अभिनेत्री लैला खान मर्डर केस को भी हिमांशु रॉय ने ही लीड किया था।
    [object Promise]
    himanshu-roy
    लैला की मां शेलीना के अपने दूसरे पति आसिफ शेख को इगतपुरी स्थित फार्महाउस का संरक्षक बनाने के निर्णय की वजह से उसने लैला के परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी थी। 2011 में ये केस सामने आया था, जिसके बाद 2012 में बंबई हाईकोर्ट ने केस मुंबई क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर किया था। इस केस को भी हिमांशु रॉय ने ही हैंडल किया था और आरोपी परवेज टाक को गिरफ्तार किया था।
    आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग
    2013 में आईपीएल में जब स्पॉट फिक्सिंग का मामला सामने आया था। तब हिमांशु ने ही इस मामले को संभाला था। हिमांशु रॉय ने इस मामले में मशहूर एक्टर दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा हिमांशु ने चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक और पूर्व बीसीसीआई चीफ एन. श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन से भी पूछताछ की थी और इस मामले में उसे दोषी बताया था।
    जे.डे मर्डर केस
    पत्रकार ज्योतिर्मय डे की 11 जून, 2011 में पवई में दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। जिस वक्त ये मर्डर हुआ था, तब हिमांशु रॉय मुंबई क्राइम ब्रांच के चीफ थे। क्राइम ब्रांच की विशेष टीम ने ही इस केस का खुलासा किया था। इस पूरी टीम को हिमांशु रॉय को ही लीड रहे थे। इस मर्डर केस में छोटा राजन के शामिल होने का खुलासा भी क्राइम ब्रांच ने ही किया था। सात साल बाद मकोका कोर्ट ने इस केस में छोटा राजन समेत नौ आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई।
    [object Promise]
    ips-himanshu-roy-commits-suicide-encounter-specialist
    विजय पलांडे केस
    विजय पलांडे ने फिल्म निर्माता करण कक्कड़ और दिल्ली के वरिष्ठ नागरिक अरुण टिक्कू की हत्या को अंजाम दिया था। पलांडे ने 2012 में इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। उस वक्त हिमांशु रॉय मुंबई के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर क्राइम थे और पलांडे के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने ही केस दर्ज किया था। क्राइम ब्रांच ने डीएनए के आधार पर इस केस को सॉल्व किया था।
    खंगाले थे आतंकी यासीन भटकल के 4 हजार ईमेल
    आईपीएस अधिकारी हिमांशु रॉय ने मार्च 2014 में खुलासा किया था कि भारत में हुए आतंकी हमलों के पीछे सीधे तौर पर पाकिस्‍तान का हाथ है। यही नहीं 26/11 की आतंकी वारदात के बाद भी पाकिस्‍तान में आतंकियों की ट्रेनिंग का खुलासा भी रॉय ने ही किया था। उस वक्त हिमांशु रॉय मुंबई एटीएस के प्रमुख थे। रॉय ने बताया था कि उनके पास इस बात के पक्‍के सबूत हैं कि आतंकी हमलों के पीछे पाकिस्‍तान का हाथ है। हिमांशु रॉय का दावा उन 4 हजार ईमेल पर आधारित था, जो या‍सिन भटकल और पाकिस्‍तान में उसके आकाओं ने एक-दूसरे को भेजे थे।
    [object Promise]
    himanshu-roy1
    जुटाए थे पुख्ता सबूत
    रॉय ने कहा था, हमारे पास ठोस सबूत हैं कि‍ आतंकी हमले पाकिस्‍तान द्वारा प्रायोजित थे। यही नहीं, उन्होंने दावा किया था कि मुंबई हमलों के बाद भी पड़ोसी मुल्‍क में आतंकियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने कहा था कि मैं नहीं जानता ऐसे में पाकिस्‍तान से किस हद तक सहयोग की अपेक्षा की जानी चाहिए। एटीएस चीफ का कहना था कि उनके पास इस बात के भी पूरे सबूत हैं कि पाकिस्‍तान और हाफिज सईद के तार आतंक से जुड़े हैं।

  • लोकसभा चुनाव 2019 में बड़े जनादेश से जीतने का अमित शाह ने दिया ये मंत्र, जानिये !

    [object Promise]

    नई दिल्ली: मोदी सरकार के 4 साल इसी महीने पूरे होने जा रहे हैं और ऐसे में भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने गांव, गरीब, पिछड़ों, दलितों तक सरकार की कल्याण योजनाएं पहुंचाने और बूथ स्तर पर पार्टी को और मजबूत बनाने पर जोर दिया है ताकि 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की जा सके। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्षों एवं प्रदेश प्रभारियों की बैठक में अमित शाह ने जोर दिया कि पार्टी 2019 का लोकसभा चुनाव 2014 से बड़े जनादेश से जीतेगी।

    भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकत्र्ताओं को ‘48 साल बनाम 48 महीने’ के कामकाज को जनता के समक्ष रखने को कहा गया है। बैठक के बाद भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन और सुधांशु त्रिवेदी ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘बैठक दौरान हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि हमारे 11 करोड़ सदस्य, 330 सांसद, बड़ी संख्या में विधायक हैं।

    आज हमारी स्थिति बनी है कि ‘‘भाजपा बनाम अन्य सभी’’ करने का प्रयास किया जाता है। 4 वर्ष में हमने मोदी के नेतृत्व में अच्छी सरकार दी और जनता के कल्याण के लिए अच्छे फैसले लिए।’’ शाह ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गरीब है और गरीबों को ध्यान में रखकर ही योजनाएं बनाई जाती हैं। 2019 का लोकसभा चुनाव हम बड़े जनादेश से जीतेंगे।

  • आंधी-तूफान व तेज बारिश से 150 लोगों की मौत, आज फिर से तूफान आने की आशंका

    [object Promise]

    नई दिल्ली. पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली सहित कई राज्यों में फिर से तूफान आने की आशंका जताई गई है. रविवार को देशभर में आंधी तूफान से करीब 30 लोगों की मौत हो गई है. दिल्ली में 2 और यूपी से 13 लोगों की मौत की खबर है. पश्चिम बंगाल में 9 लोगों के मरने की सूचना मिली है. पूरे दिल्ली-एनसीआर में कुल 189 पेड़ गिर गए. बता दें कि उत्तर भारत के कई राज्यों में मई के पहले सप्ताह आंधी-तूफान व तेज बारिश से 150 लोगों की मौत हुई थी. दिल्ली-एनसीआर में रविवार दोपहर को एक बार आसमान में काले घने बादल छाने की वजह से चार बजे शाम में ही अंधेरा हो गया.

    [object Promise]
    thunderstorm 12=

    बादल छाने की वजह से दिन के तापमान में भी कई डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि इस वजह से उमस भी बढ़ गई. इससे पहले मौसम विभाग ने यूपी और आसपास के राज्यों में अगले 48 घंटे तक आंधी और तूफान की चेतावनी जारी की हई है. रविवार से शुरू हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम का मिजाज बदलेगा. इसकी वजह से पहाड़ी राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में तूफान आने की संभावना है. इसका उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी असर पड़ सकता है. पश्चिमी विक्षोभ भूमध्यसागर से उत्पन्न होता है, जिससे देश के पूर्वोत्तर हिस्सों में अचानक बारिश होती है.

    [object Promise]
    thunderstorm 12=

    मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के कई इलाकों में अगले दो दिनों में धूल भरी आंधी चल सकती है. पहाड़ी राज्यों में आने वाले तूफान का असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ सकता है. मौसम विभाग ने बताया कि ये आंधी तूफान रविवार से नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते आ सकते हैं. पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागर से उत्पन्न होता है जिससे देश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अचानक से बारिश होती है. विभाग के अनुसार, तूफान के साथ आंधी आ सकती है. विभाग ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, तेलंगाना, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, लक्षद्वीप और केरल के दूरदराज इलाकों में तूफान और तेज आंधी आ सकती है.

    thunderstorm 12=

  • येद्दयुरप्पा बने कर्नाटक के किंग, आज लेंगे शपथ !

    [object Promise]

    नई दिल्ली। चुनावी नतीजों के बाद उलझे कर्नाटक में लगभग तीस घंटे की खींचतान के बाद यह तय हो गया कि ताज भाजपा के येद्दयुरप्पा के सिर बंधेगा। बुधवार की देर रात राज्यपाल वजुभाई वाला ने सबसे बड़ी पार्टी के नेता के तौर पर येद्दयुरप्पा को सरकार गठन का आमंत्रण दे दिया है। माना जा रहा है कि बिना देर किए येद्दयुरप्पा अाज सुबह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अगले 15 दिनों में उन्हें विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा।

    [object Promise]
    BS Yeddyurappa

    मंगलवार को त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बनने के साथ ही बंगलूरू में शह मात का खेल शुरू हो गया था। दूसरे नंबर पर खड़ी कांग्रेस ने तत्काल तीसरे नंबर की पार्टी जदएस के नेता कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनाने का न्यौता देकर भाजपा की राह रोकने की कोशिश की थी। भाजपा की ओर से भी राज्यपाल के समक्ष दावा किया गया था। बताते हैं कि मंगलवार की शाम से बुधवार की शाम तक राज्यपाल ने कई कानूनी विशेषज्ञों से राय मशविरा किया। जमीनी स्तर से आ रही खबरों के हवाले से यह परखने की कोशिश भी की कि कौन सा धड़ा स्थायी सरकार दे सकता है।

    बताते हैं कि 2004 की स्थिति पर ध्यान दिलाया गया जब कांग्रेस और जदएस ने मिलकर सरकार गठन किया था लेकिन वह गिर गई। दरअसल, इस बीच यह खबरें भी तेज रहीं कि जदएस और कांग्रेस के लिंगायत विधायक अपने नेतृत्व के फैसले से असंतुष्ट हैं। ऐसे में वह लिंगायत नेता येद्दयुरप्पा को समर्थन दे सकते हैं। इन अटकलों को तब और बल मिला जब इन दलों की ओर से आरोप लगाया गया कि भाजपा उनके कुछ विधायकों को तोड़ रही है।

    [object Promise]
    KARNATKA3

    सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस और जदएस के संयुक्त दावे से पहले राज्यपाल ने भाजपा को बुलावा देने का मन इसलिए भी बनाया क्योंकि उनका चुनाव पूर्व गठबंधन नहीं था। चूंकि कर्नाटक में राजनीतिक तेवर गर्म है और इस आशंका से भी इनकार नहीं है कि जदएस व कांग्रेस कार्यकर्ता की नाराजगी से अशांति फैल सकती है। लिहाजा भाजपा नेतृत्व ने गुरुवार की सुबह ही नौ बजे शपथ ग्रहण का फैसला लिया है। कर्नाटक में भाजपा के प्रभारी मुरलीधर राव ने बताया कि वह अकेले ही शपथ लेंगे और बाद में मंत्रिमंडल शपथ लेगा।

    [object Promise]
    BS Yeddyurappa

    बुधवार शाम कांग्रेस व जदएस के विधायकों को बसों व अन्य वाहनों में भरकर राजभवन ले जाया गया। जदएस नेता कुमारस्वामी और कांग्रेस नेता जी. परमेश्वरन ने राज्यपाल वजुभाई से मुलाकात की। उन्होंने विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा। मुलाकात के बाद कुमारस्वामी ने कहा कि हमारे पास 117 विधायकों का समर्थन है। कांग्रेस के 78 में से 75 कांग्रेस विधायकों ने जदएस के समर्थन में हस्ताक्षर किए हैं। जदएस ने सहयोगी बसपा समेत अपने सभी 38 विधायकों के साथ का दावा किया था।
    येद्दयुरप्पा चुने गए विधायक दल के नेता
    राज्यपाल से मुलाकात के बाद येद्दयुरप्पा ने कहा था कि उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में जल्द से जल्द शपथ दिलाने का अनुरोध किया। राज्यपाल ने कहा कि वे जल्द इस बारे में उपयुक्त फैसला लेंगे। भाजपा विधायक सुरेश कुमार के मुताबिक देर शाम राज्यपाल ने पहले सबसे ब़़डे दल के रूप में भाजपा को अवसर देने का फैसला किया।
    कांग्रेस की बैठक में नहीं पहुंचे 12 विधायक
    कांग्रेस विधायक दल की बैठक में 78 में 66 विधायक ही पहुंचे। यानी 12 विधायक नदारद रहे। वहीं जदएस के भी दो विधायकों के गायब होने की खबर है। हालांकि दोनों दलों ने दावा किया है कि ये विधायक पार्टी के संपर्क में हैं। कोई विधायक गायब नहीं है।