Category: national

  • सर्जिकल स्ट्राइक का मुद्दा उठाकर कांग्रेस जवानों का अपमान करती है!: पीएम मोदी

    [object Promise]

    कर्नाटक चुनाव अपने चरम पर हैं। भाजपा कांग्रेस से सत्ता छीनने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी चुनाव प्रचार करते हुए 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस देश के शहीद होने वाले जवानों का अपमान करती है। और सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल खड़ा करती है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कश्मीर को बचाने वाले जनरल थिमैया का कांग्रेस ने बार-बार अपमान किया था। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या इस देश में कोई हमारे वीर सैनिकों को गुंडा कहने का पाप कोई कर सकता है? पीएम मोदी बोले जहां भी सरदार वल्लभ भाई पटेल का नाम आता है, कांग्रेस की नींद उड़ जाती है। सर्जिकल स्ट्राइक के वक्त कांग्रेस ने उस पर सवाल उठाते हुए सबूत मांगे थे।

    कभी भ्रष्टाचार के आरोप में बंधे येदियुरप्पा की तारीफ करते हुए मोदी ने दावा किया कि कर्नाटक में किसानों के लिए जीवन भर संघर्ष करने वाले येदियुरप्पा जी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनेगी। आने वाले दिनों में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का भरपूर लाभ मिलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि जहां बीजेपी को सरकार बनाने का अवसर मिलता है, वहां हम लोगों का विश्वास जीतते हैं और कमल का फूल खिलता है। मगर जहां कांग्रेस की सरकार बनती है, वहां कुछ परिवार ही फलते-फूलते हैं।

    अपने सरकार की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमने खनिज से हुई पैदावार का निश्चित हिस्सा उसी इलाके में खर्च करने की योजना बनाई। हमने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सवा 3 करोड़ से ज्यादा परिवारों तक गैस का चूल्हा पहुंचा दिया।

  • कठुआ गैंगरेप मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, सांझी राम ही निकला बच्ची का हत्यारा

    [object Promise]
    • 10 जनवरी को अपह्रत बच्ची से उसी दिन सबसे पहले सांझी राम के नाबालिग भतीजे ने बलात्कार किया था। बच्ची का शव 17 जनवरी को जंगल से बरामद हुआ।
    • नाबालिग के अलावा सांझी राम, उसके बेटे विशाल और पांच अन्य को इस मामले में आरोपी बनाया गया है।
    • बच्ची को एक छोटे से मंदिर ‘ देवीस्थान ’ में रखा गया था जिसका सांझी राम सेवादार था।
    • हिंदू वर्चस्व वाले इलाके से घुमंतू समुदाय के लोगों को डराने और हटाने के लिए यह पूरी साजिश रची गई।
    • जांचकर्ताओं के मुताबिक सांझी राम को इस घटना की जानकारी 13 जनवरी को मिली जब उसके भतीजे ने अपना गुनाह कबूल किया।
    • उसने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने ‘देवीस्थान’ में पूजा की और भतीजे को प्रसाद घर ले जाने को कहा। लेकिन उसके देरी करने पर उसने गुस्से में उसे पीट दिया।  हालांकि नाबालिग ने सोचा कि उसके चाचा को लड़की से बलात्कार करने की बात पता चल गई है और उसने खुद ही सारी बात कबूल कर ली।
    • उन्होंने बताया कि उसने अपने चचेरे भाई विशाल ( सांझी राम का बेटा ) को इस मामले में फंसाया और कहा कि दोनों ने मंदिर के अंदर उससे बलात्कार किया।

  • बिहार : जहानाबाद में होती रही बच्ची से छेड़छाड़, चीखती रही नाबालिग, कोई नहीं आया बचाने

    [object Promise]

    पटना: बिहार के जहानाबाद जिले में ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जो न सिर्फ शर्मसार करने वाला है, बल्कि गुस्सा भी दिलाएगा. बिहार के जहानाबाद में एक नाबालिग़ बच्ची से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पांच-छह लड़के एक लड़की को घेरकर उससे छेड़छाड़ करते नजर आ रहे हैं और उसके साथ बदसलूकी कर रहे हैं. लड़की के लाख चिल्लाने के बाद भी लड़के उसके कपड़े उतारने की कोशिश कर रहे हैं, मगर कोई उसकी मदद नहीं कर रहा है. लड़की मनचलों से उसे छोड़ देने की गुहार लगा रही है. वह लाचार बेबस होकर अपनी इज्जत बचाने की कोशिश कर रही है. हालांकि, पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इस वीडियो में दिखने वाले दो अन्य फरार बताए जा रहे हैं.

    सीनियर आईपीएस ऑफिसर नय्यर हसनैन खान ने इस वीडियो की जांच के लिए स्पेशल टीम का गठन किया है. इस दिल दहला देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया गया. हालांकि, फरार आरोपियों की पहचान भी पुलिस ने कर ली है.

    वीडियो में आरोपी लड़की को गालियां देते और हंसते देखे जा रहे हैं. कुछ लड़के इस घटना का वीडियो बना रहे हैं. लाचार लड़की किसी तरह उन हमलावरों के जूझ रही है और बचने की कोशिश कर रही है. ये आरोपी उसके कपड़े उतारने की कोशिश कर रहे हैं. लड़की उससे बचने की कोशिश कर रही है. कोई भी उसे बचाने की कोशिश नहीं कर रहा है. यहां तक कि जिसने यह वीडियो बनाया है, वह भी इसे बचाने की कोशिश नहीं कर रहा है.

    पुलिस ने बताया कि अधिकतर हमलावर नाबालिग ही दिख रहे हैं. इनमें से किसी का एक मोटरसाइकिल भी है, जो इस वीडियो में दिख रहा है. इसी से पुलिस को सुराग मिले हैं. पुलिस ने बताया कि जिस मोबाइल से वीडियो शूट किया गया है, उसे बरामद कर लिया गया है.

    पुलिस ने पहली जांच रिपोर्ट के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस घर-घर जाकर छानबीन कर रही है और बाकी हमलावरों की पहचान के लिए गांव वालों और पड़ोसियों से बात कर रही है. बता दें कि अभी हाल ही में एक अध्यादेश को मंजूरी मिली है कि 12 साल से कम उम्र की बच्ची के साथ रेप पर फांसी की सजा होगी.

  • अहमदाबाद और सूरत में आसाराम के आश्रमों के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

    [object Promise]

    गुजरात पुलिस ने आसाराम बापू के दो आश्रमों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अहमदाबाद के मोटेरा इलाके में स्थित आश्रम के बाहर पुलिस उपायुक्त के नेतृत्व में 50 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
    डीसीपी एचआर मुलिआना ने बताया कि साबरमती इलाके के समीप करीब 40 पुलिसकर्मी नजर रखे हुए हैं।

    चंदनखेड़ा इलाके में विभिन्न जगहों पर राज्य आरक्षित पुलिस बल के साथ करीब 100 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। शहर के सभी थाना को सतर्क रहने और अपने संबंधित क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने का आदेश दिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सूरत जिले के जहांगीरपुरा इलाके में स्थित आसाराम के दूसरे आश्रम के बाहर भी पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

    जोधपुर अदालत द्वारा आसाराम बापू को सजा सुनाए जाने के बाद कहीं से भी कोई अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि राजस्थान, गुजरात और हरियाणा में खास तौर से नजर रखी जा रही है। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को राजस्थान, गुजरात और हरियाणा को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने को कहा था। संवेदनशील इलाकों में तीनों राज्यों को अतिरिक्त बल तैनात करने को कहा गया था।

  • 15 बैंक अधिकारियों समेत 39 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, 600 करोड़ का हुआ घपला

    [object Promise]

    नई दिल्ली : देश में बैंक घोटाले खत्म होने के नाम नहीं ले रहे हैं। पंजाब नेशनल बैंक से शुरू हुए घोटालों का सफर लगभग हर बैंक को अपनी चपेट में ले चुका है। अब आईडीबीआई बैंक में एक बड़े घोटाले की खबर है। 600 करोड़ रुपए के घोटाले में सीबीआई ने कार्रवाई तेज करते हुए आईडीबीआई के 15 वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बैंक अधिकारियों के अलावा एक निजी कंपनी एक्सेल सनसाइन के अधिकारियों समेत 24 लोगों के खिलाफ भी मामले दर्ज किए गए हैं। सीबीआई की इस मामले में लगातार छापेमारी जारी है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सीबीआई ने कुल 50 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। बता दें कि आईडीबीआई बैंक में फर्जी दस्तावेजों के जरिए 600 करोड़ रुपये का घपला करने का मामला सामने आया है।

    यह घोटाला आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की 5 बैंक शाखाओं में सामने आया। आईडीबीआई ने इस घोटाले की जानकारी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में फाइलिंग में दी।

    बैंक ने बताया कि यह घोटाला लोन के जरिए किया गया है। इनमें से कुछ लोन साल 2009 से 2013 के दौरान लिए गए थे। ये लोन मछली पालन के लिए लिए गए। बैंक ने कहा कि इसमें से कुछ लोन फर्जी दस्तावेज के आधार पर लिया गया था।
    बैंक ने बताया कि इन फर्जी दस्तावेजों में कुछ तालाब के पट्टों के थे। हालांकि इन पट्टों का वास्तव में अस्त‍ित्व था ही नहीं। इतना ही नहीं घपला करने वालों ने गिरवी रखी गई संपत्त‍ि की कीमत भी बढ़ा-चढ़ा कर बताई थी। बैंक ने इस कर्ज को देने वाले एक अधिकारी को बर्खास्त भी किया. कई अधिकारी रिटायर भी हो चुके हैं। बैंक ने बताया कि फर्जीवाड़े की ऐसी 5 शिकायतों में से 2 मामलों में केस दर्ज कर लिया गया है।

    वर्ष 2008-09 से 2012-13 के दौरान आंध्र प्रदेश में आईडीबीआई की कुछ शाखाओं में मछली पालन का कर्ज दिया गया था। ये पांच शाखाएं हैदराबाद में बशीरबाग गुंट्रर, राजामुंदरी, भीमावरम और पालंगी में स्थित हैं। शुरूआती जांच में 5 शिकायतों में से 2 मामलों में केस दर्ज किया गया। ये दोनों मामले बैंक की बशीरबाग और गुंटूर ब्रांच से जुड़े थे। प्राथमिकी में दर्ज अन्य व्यक्तियों में आदिलक्ष्मी समूह के एमएल राव, एस। सुधाकर समूह के समयमंथूला सुधाकर, एनवी सुब्बा राजू समूह से नदीमपल्ली वेंकट, सुब्बा राजू, केएसवी प्रसाद राजू, नदीमपल्ली रामा राजू, टीस। वेंकटेश्वर राव, पीएस चौधरी और बीसी रेड्डी व अन्य लोग शामिल थे।

    सीबीआई ने छापेमारी के दौरान DSL ग्रुप के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शिवासनकरन के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके अलावा उनकी एक्सेल सनसाइन पर भी केस दर्ज किया गया है। चेयरमैन और कंपनी दोनों पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोन लेने का मामला दर्ज किया गया है।

  • “कावेरी जल बंटवारे पर फैसला नहीं, सरकार के मंत्री चुनाव में व्यस्त”

    [object Promise]

    महान्यावादी के.के. वेणुगोपाल ने गुरुवार को सर्वोच्च न्यायालय से कहा कि सरकार कावेरी जल बंटवारे मामले में न्यायालय की योजना लागू करने पर फैसला नहीं ले सकी, क्योंकि प्रधानमंत्री और अन्य मंत्री कर्नाटक में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वहीं तमिलनाडु सरकार ने अदालत में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि केंद्र कर्नाटक चुनाव से पहले इस मुद्दे का ‘राजनीतिकरण’ कर रही है।

    योजना लागू करने के लिए 10 दिन का समय मांगते हुए महान्यायवादी ने प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर और न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़ की पीठ से कहा, “मंत्रिमंडल के समक्ष इस संबंध में मसौदा योजना पेश कर दिया गया है। कर्नाटक चुनाव की वजह से, प्रधानमंत्री और सभी मंत्री अभी कर्नाटक में हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री विदेश (चीन) में थे।”

    तमिलनाडु की तरफ से पेश वरिष्ठ वकील शेखर नेफाड़े ने अपने कड़े प्रत्युत्तर में कहा, “अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है, केंद्र सरकार मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है। वे लोग कर्नाटक में अपने चुनावी परिणाम को लेकर चिंतित हैं। कर्नाटक चुनाव 12 मई को है और वे तब तक किसी भी तरह इस पर फैसला लेना नहीं चाहते। अब बहुत हो गया, यह भारतीय संघ का बेशर्मी भरा पक्षपात है। यह सहकारी संघवाद का खात्मा है।”

    अदालत ने इसके बाद कर्नाटक सरकार को यह बताने का निर्देश दिया कि राज्य शासन महीने के अंत तक चार टीएमसी पानी में से कितना पानी छोड़ेगा। न्यायालय ने साथ ही केंद्र से जवाब मांगा कि इस संबंध में निर्देश देने के बाद अब तक क्या कदम उठाए गए हैं, जिसके अंतर्गत कावेरी जल का बंटवारा कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और पुद्दुचेरी में किया जाना था। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई मंगलवार को की है।

  • ट्रेन के अंदर टॉयलेट का पानी चाय के डिब्बे में मिलाया जा रहा था , Video viral

    [object Promise]

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. ट्रेन के अंदर का वीडियो देख आप भी हैरान रह जाएंगे. ट्रेन के शौचालय के पानी का इस्तेमाल कर चाय बनाने से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है. सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से फैल रहे वीडियो में एक वेंडर को चाय/कॉफी के डिब्बे के साथ ट्रेन के शौचालय से बाहर निकलते देखा जा रहा है, जिससे पता चलता है कि डिब्बों में शौचालय के भीतर से पानी मिलाया जा रहा था. ये वीडियो सामने आने के बाद रेलवे ने एक वेंडिंग कांट्रैक्टर पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

    ये घटना पिछले साल सिकंदरबाद रेलवे स्टेशन पर चेन्नई सेंट्रल-हैदराबाद चारमीनार एक्सप्रेस पर हुई. वीडियो सामने आने के बाद विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई है. एससीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एम उमाशंकर कुमार ने विज्ञप्ति में कहा कि जांच के बाद सिकंदराबाद एवं काजीपेट के बीच के खंड पर काम करने वाले ट्रेन साइड वेंडिंग कांट्रैक्टर पी शिवप्रसाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई. चिह्नित वेंडर शिवप्रसाद के अंतर्गत कार्यरत था. उन्होंने बताया कि शिवप्रसाद पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.

    ये वीडियो ट्विटर पर पुनीत त्यागी नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि रेलवे कर्मचारी चाय के डिब्बे में टॉयलेट का पानी मिला रहे हैं. इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है. लोग रेलवे मंत्री पियूष गोयल को टैग कर रहे हैं और रेलवे की हकीकत बता रहे हैं.

  • देश में कोचिंग हब के रूप में प्रसिद्ध इस शहर के छात्रों ने एक बार फिर किया शानदार प्रदर्शन

    [object Promise]

    जयपुर/कोटा : सीबीएसई ने ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन-मेन (जेईई)के नतीजे सोमवार शाम जारी कर दिए थे। इन नतीजों में देश में कोचिंग हब के रूप में प्रसिद्ध कोटा के छात्रों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। कोटा एलन कोचिंग इंस्टीट्यूट के छात्र पार्थ लाटूरिया ने आॅल इंडिया में तीसरा स्थान प्राप्त किया है,वहीं रेजानेंस इंस्टीट्यूट के छात्र पवन गोयल ने छठा स्थान हासिल किया है।

    जेईई मेन के नतीजों में कोटा एलन इंस्टीट्यृट के छात्र भाष्कर गुप्ता ने 7वां,नवनीत सिंह ने 11वां,आयुष सिंह ने 12वां,लव जैन ने 13वां,कर्णअग्रवाल ने 16वां और यश गुप्ता ने 19वां स्थान प्राप्त किया है। नतीजों के अनुसार टॉप 20 में 9 और टॉप 100 में कोटा के विभिन्न इंस्टीट्यृट्स में तैयारी करने वाले 45 स्टूडेंट्स पास हुए हैं  आॅल इंडिया में तीसरी रैंक प्राप्त करने वाला स्टूडेंट पार्थ लाटूरिया महाराष्ट्र के नांदेड़ का रहने वाला है और कोटा के एलन इंस्टीट्यृट में पिछले चार साल से तैयारी कर रहा था। पार्थ लाटृरिया ने अपनी सफलता का श्रेय टीचर्स और परिवार को दिया।

    इसके साथ ही यह भी कहा कि जिन मित्रों को मन मुताबिक रिजल्ट नहीं मिले हैं,वे निराश नहीं हो,देर से ही सही नतीजे अवश्य पक्ष में आएंगे। जयपुर के स्टूडेंट विपुल अग्रवाल ने आॅल इंडिया रैंकिंग में 26वां स्थान हासिल किया है। नतीजे आने के बाद कोटा में जश्न का महौल बन गया। कोचिंग सेंटर्स में आजिशबाजी और ढ़ोल-नगांडो के साथ जश्न मनाया गया। मिठाईयां बांटी गई,स्टूडेंट्स के साथ टीचर्स ने डांस कर खुशी जताई। एलन कोचिंग सेंटर की ओर से कोटा शहर के प्रमुख स्थानों पर रोशनी की गई ।

  • LIC कर्मचारियों की भी दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहेगी

    [object Promise]

    नई दिल्ली : जीवन बीमा निगम (एल.आई.सी.) के कर्मचारियों को जल्द महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश मिलेगा। सरकार ने लंबे अरसे से चली आ रही उनकी इस मांग को मान लिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की तर्ज पर एल.आई.सी. के कर्मचारियों को भी दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश मिलेगा।

    सूत्रों ने बताया कि सरकार ने एल.आई.सी. कर्मचारियों को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के समान अवकाश देने के लिए परक्राम्य लिखत अधिनियम में बदलाव किए हैं। एल.आई.सी. कर्मचारी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि इससे कारोबार प्रभावित नहीं होगा क्योंकि महीने के अन्य दो शनिवार को वे पूरे दिन काम करेंगे। महीने में 5 शनिवार होने पर एल.आई.सी. के कार्यालय दूसरे और चौथे शनिवार को ही बंद रहेंगे। अभी एल.आई.सी. के कर्मचारियों को शनिवार को आधे दिन काम करना होता है।

    अब प्रत्येक शनिवार को आधे दिन काम करने के बजाय 2 शनिवार अवकाश मिलेगा और शेष शनिवार पूरे दिन काम करना होगा।
    सरकार ने 2015 में बैंक कर्मचारियों के लिए दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश की घोषणा की थी जो एक सितंबर से लागू हुई थी। एल.आई.सी. देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। अप्रैल से दिसंबर , 2017 तक नौ माह की अवधि में उसकी प्रीमियम आय 2,23,854 करोड़ रुपए रही है जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 2,00,818 करोड़ रुपए से 11.47 प्रतिशत अधिक है।

  • जानिये विश्व बैंक मोदी सरकार के किन कामों की सराहना !

    [object Promise]

    नई दिल्ली,  विश्व बैंक ने घर-घर तक बिजली पहुंचाने की दिशा में किए गए भारत सरकार के कामों की विश्व बैंक ने सराहना की है। बैंक ने कहा है कि  भारत ने इलेक्ट्रिफिकेशन के क्षेत्र में ‘बहुत अच्छा’ काम किया है और देश की 80 प्रतिशत आबादी तक बिजली पहुंच गई है। विश्व बैंक की इस सप्ताह जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2010 से 2016 के बीच भारत ने प्रतिवर्ष तीन करोड़ लोगों को बिजली उपलब्ध कराई है। विश्व बैंक ने इस आंकड़े को संतोषजनक बताया है।

    विश्व बैंक के प्रमुख एनर्जी इकोनॉमिस्ट विवियन फोस्टर ने कहा कि भारत की 15 फीसदी जनसंख्या अब भी बिजली से दूर है। उन्होंने उम्मीद जताई की पूरी दुनिया के इलेक्ट्रिफिकेशन के 2030 के लक्ष्य तक भारत शेष आबादी तक भी बिजली पहुंचाने में कामयाब रहेगा।

    आपको बता दें कि 28 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी गांवों तक बिजली पहुंचने की घोषणा की थी। नेशनल पॉवर ग्रिड से आखिरी गांव लाइसंग को जोड़कर देश के सभी गांवों में बिजली पहुंचा दी गई थी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भारत के सभी 597,464 गांवों तक बिजली पहुंचाई जा चुकी है। इससे पहले 18,452 गांव बिना बिजली के थे। 28 अप्रैल तक इन सभी गांवों में बिजली पहुंच चुकी है।