Category: national

  • बॉलीवुड में इस एक्ट्रेस ने भी किया कई चेहरों को बेनक़ाब, देखें वीडियो

    [object Promise]

    मुंबई. बॉलीवुड में एक बार फिर कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा विवाद शुरू हो गया. सरोज खान जैसी सीनियर आर्टिस्ट ने जहाँ इसका समर्थन किया है वहीँ कई एक्ट्रेस भी उनके साथ खड़ी नज़र आईं और ये माना है की इंडस्ट्री में काम के बदले कॉम्प्रमाइज के लिए दबाव डाला जाता है.

    पिछले दिनों टॉपलेस होकर कास्टिंग काउच के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने सरोज खान के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी हैं. उनके मुताबिक सरोज खान जैसे बड़ी आर्टिस्ट को पीड़ित बनाई जा रही लड़कियों का बचाव करना चाहिए. लेकिन उल्टा वो इस तरह का बयान देकर उन लोगों को प्रोत्साहित कर रहे हैं जो लड़कियों स्लेव समझते हैं.

    अब एक एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उसने खुलासा किया है की कैसे काम के बदले उसे एक कास्टिंग एजेंट ने जहां तहां छुआ, उसे किस किया और उसके कपड़ों के अंदर हाथ डाले. और जब उसने विरोध किया तो उसे ये कहकर चुप करने की कोशिश की गयी अगर वो उनकी बात नहीं मानती है तो काम नहीं मिलेगा.

    एक्ट्रेस ने बताया कि, वो मुंबई बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए एक गांव से आई थी. लेकिन जब वो काम के लिए गयी तो उसके साथ वो सब होने लगा जिसकी कभी उनसे कल्पना तक नहीं कि थी “उसे जहां मन हुआ, उसने मुझे छुआ, उसने अपनी मर्जी से जहां-तहां मुझे किस किया, और मैं हैरान थी, उसने मेरे कपड़ों के अंदर हाथ डाले, मैंने उसे रुकने को कहा, तो उसने कहा, सुन लो अगर तुम सचमुच में इस इंडस्ट्री में काम करना चाहती हो तो मुझे नहीं लगता तुम्हारा ये रवैया (एटीट्यूड) ठीक है.”

    ये एक्ट्रेस अकेले नहीं है बल्कि एक और एक्ट्रेस ने भी यही खुलासा किया है उनसे बताया कि कास्टिंग काउच होता है. और काम के लिए लोग इसे एक्सेप्ट भी करते हैं. उसने बताया कि, जहाँ मैं काम के लिए गयी थी “उसने मुझे खुलेआम कहा, देखो तुम मुझे पसंद हो, इसे तुम भी जानती हो, लेकिन मुझे तुम्हारे साथ सेक्सुअल रिलेशन चाहिए, मैंने कहा- नहीं, इसके बाद उसने कहा कि अगर तुम ना कह रही हो तो तुम्हें मैं अपनी फिल्म में रोल नहीं दे रहा हूं, उसने मुझे भला-बुरा कहा और कहा कि तुम्हें कोई रोल नहीं मिलेगा”

    गौरतलब है कि श्री रेड्डी का बयान सरोज खान के उस बयान के जवाब में आया हैं जिसमे उन्होंने कहा था कि, ‘ यह कोई नई बात नहीं है,यह तो बाबा आदम के जमाने से होता आ रहा है. बॉलीवुड और दूसरे इंडस्ट्री में रेप के बाद रोजी रोटी तो मिलती ही है.छोड़ तो नहीं देते हैं।’

    टॉलीवूड एक्ट्रेस श्रीरेड्डी ने सरोज के इस बयान पर रिएक्ट करते हुआ कहा हैं कि, सरोज मैं आपकी बहुत इज्जत करती हूं आप इंडस्ट्री की एक बड़ी पर्सनालिटी और बुजुर्ग होने के नाते आपको नए एक्टर्स को सही रास्ता दिखाना चाहिए. आपका ये बयान उन लोगों को बढ़ावा देता हैं जो मजबूर लड़कियों का फायदा उठाने में लगे रहते हैं. एक्टर्स को प्रोड्यूसर का स्लेव होना चाहिए ये बात यह गलत इंडिकेशन दे रहा है.

    वहीँ हाल में बीजेपी लड़कियां मेहफ़ूज़ नहीं हैं कहकर पार्टी छोड़ने वाली एक्ट्रेस मलिका राजपूत ने भी उनके बयान पर नाराज़गी जताई हैं. उन्होंने सरोज खान से माफ़ी की मांग की हैं. पिछले दिनों दोनों एक्ट्रेस मल्लिका राजपूत और श्री रेड्डी ने अपनी आवाज बुलंद की थी और खूब चर्चा में रहीं थीं. एक तरफ जहाँ श्री रेड्डी ने ये कहते हुए टॉपलेस विरोध किया था की लड़कियों का इंडस्ट्री में शोषण हो रहा हैं तो वहीँ मल्लिका ने कठुआ रेप के बाद अपनी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया था.

  • मोदीराज के चार साल में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम उच्चतम स्तर पर…!

    [object Promise]

    देश में मोदीराज जबसे आया तब से देश में डीजल और पेट्रोल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। यही नहीं मोदी सरकार ने बड़ी चतुराई के साथ रोजाना डीजल और पेट्रोल के दामों को बढ़ाने का फैसला किया जिससे आम आदमी को पता भी न चले और किसी तरह का विरोध प्रदर्शन भी न हो सके। एक नेशन एक टैक्स की बात करने वाली मोदी सरकार ने पिछले चार साल में आम आदमी को पेट्रोलियम पदार्थों की आसमान छूती कीमतों से राहत देने का कोई कदम नहीं उठाया।

    देश की राजधानी में एक बार फिर से पेट्रोल तथा डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी हुई है। अप्रैल के महीने में यह तीसरा मौका है, जब पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़े हैं। जहां पेट्रोल 74 रुपए के पार कर गया है तो डीजल की कीमतें 65 रुपए हो गई है। यही नहीं मुंबई में पेट्रोल के दाम लगभग 82 रूपए और डीजल के दाम लगभग 70 रूपए हो गये हैं। जो मोदी सरकार के दाम नियंत्रण करने में नाकामी को दर्शाता है।

    यही नहीं पिछले एक साल में पेट्रोल की कीमतों में 6 रुपए से अधिक की बढ़ोत्‍तरी हो चुकी है। वहीं डीजल की कीमतें एक साल में 9 रुपए से अधिक बढ़ चुकी हैं। राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल के दाम मात्र 16 दिनों में 74 रुपए या उससे अधिक तीन बार बढ़ें हैं। बात करें पेट्रोल की कीमत को तो यह 74.06 रुपए पहुंच चुकी है। जबकि 7 अप्रैल को यह कीमत 74 और 8 अप्रैल को 74.02 रुपए प्रति लीटर थी।

    मुंबई में पेट्रोल 81.83 रुपए प्रति लीटर पहुंच चुका है। वहीं 16 जून 2017 से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रोजाना संशोधन जारी है। ताज्‍जुब की बात तो ये है कि पिछले एक साल में पेट्रोल के दामों में 6 रुपए से अधिक की वृद्धि हो चुकी है। मई 2017 में पेट्रोल की कीमत 68.28 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा था। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को डीजल के दाम 65.18 रुपए प्रति लीटर हैं। वहीं आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई में डीजल 69.41 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

    अगर सिर्फ दिल्ली की बात करें तो पूरे अप्रैल के दौरान डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। अप्रैल में यह तीसरा मौका है कि जब डीजल 65 रुपए के पार बिक रहा है। वहीं एक साल पहले के मुकाबले डीजल के दाम करीब 9 रुपए अधिक बढ़ चुके हैं। मई 2017 में 57.43 रुपए प्रति लीटर पर पेट्रोल बिक रहा था। एक बात और बता दें कि 2013-2014 के मुकाबले आज भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम हैं।

  • कास्टिंग काउच: ‘‘संसद भी इससे अछूता नहीं है’’ के बयान पर खड़ा हो गया विवाद ! जानिये किसने और क्या कहा !

    [object Promise]

    नई दिल्ली। जानी मानी कोरियोग्राफर सरोज खान के कास्टिंग काउच पर दिए बयान पर जहां विवाद खड़ा हो गया है। वहीं कांग्रेस नेता रेणुका चैधरी सरोज के समर्थन में आई है। रेणुका ने कहा कि कोरियोग्राफर के बयान पर हंगामा किस वजह से हो रहा है क्योंकि कास्टिंग काउच सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि हर जगह होता है।

    [object Promise]
    Renuka

    उन्होंने कहा कि संसद भी इससे अछूता नहीं है। काम करने वाली जगहों आदि पर भी महिलाओं को इसका सामना करना पड़ता है। चैधरी ने कहा कि अब समय आ गया है कि देश को इस मुद्दे के खिलाफ खड़ा होना चाहिए और खुलकर इस पर बात करनी चाहिए।

    रेणुका ने कहा, ‘‘भारत में वह समय आ गया है जब कहा जाए -‘मी टू’।’’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा , ‘‘ यह कड़वी सच्चाई है। यह सिर्फ फिल्म उद्योग में नहीं है। यह हर कार्यस्थल पर होता है। इसकी कल्पना मत करिए कि इससे संसद अछूती है या कुछ अन्य कार्य स्थल इससे अछूते हैं। अगर आप आज पश्चिमी जगत को देखें तो बड़ी अभिनेत्रियां भी सामने आईं और कहा कि ‘मी टू’।’’

    [object Promise]
    renuka-chowdhury-ll

    रेणुका के इस बयान के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस प्रवक्ता पी एल पूनिया ने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। पिछले साल हॉलीवुड में यौन शोषण के मामले सामने आने के बाद यौन अपराधियों के खिलाफ ‘मी टू’ अभियान शुरू हुआ था।

    सरोज खान ने दिया था विवादित बयान
    सरोज खान ने कास्टिंग काउच का बचाव करते हुए कहा था कि भारतीय फिल्म उद्योग बलात्कार के बाद ‘कम से कम’ महिलाओं को नौकरियां तो देता है, उन्हें बेसहारा तो नहीं छोड़ता। यौन अपराधियों के खिलाफ शुरू किए गए ‘‘मी टू’’ अभियान के मद्देनजर सरोज खान ने महिलाओं को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि कास्टिंग काउच किसी के लिए भी कोई नई बात नहीं है।

    [object Promise]
    saroj khan-

    अनुभवी कोरियोग्राफर ने तेलुगू फिल्म उद्योग में कास्टिंग काउच संस्कृति के खिलाफ निर्वस्त्र होने वाले अभिनेत्री रेड्डी पर सांगली में एक पत्रकार के सवाल के जवाब में यह प्रतिक्रिया दी। सरोज खान (69) ने टेलीविजन नेटवर्क और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मीडिया के साथ उनकी बातचीत के वीडियो को लेकर आज फोन पर कहा, ‘‘मैंने पहले ही कहा है कि मैं माफी मांगती हूं लेकिन आप वह सवाल नहीं जानते जो मुझसे पूछा गया था और अब इस पर काफी हंगामा हो गया है।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘ये चला आ रहा है बाबा आदम के जमाने से। हर लड़की के ऊपर कोई न कोई हाथ साफ करने की कोशिश करता है। सरकार के लोग भी करते हैं। तुम फिल्म इंडस्ट्री के पीछे क्यों पड़े हो? वो कम से कम रोटी तो देती है। रेप करके छोड़ तो नहीं देती।’’

     

  • NIA की विशेष विंग टेरर फंडिंग और नक्सलियों के मनी लॉन्ड्रिंग मामलों की जांच करेगी

    [object Promise]

    नक्सली नेताओं और उनसे सहानुभूति रखने वाले ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए एनआईए की एक विशिष्ट शाखा बनाई जा रही है जो कथित तौर पर बड़े पैमाने पर धनशोधन के मामलों में संलिप्त हैं और अपने बच्चों की उच्च शिक्षा पर काफी राशि खर्च कर रहे हैं। गृह मंत्रालय ने हाल में इस कार्य के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में विशिष्ट शाखा बनाने की मंजूरी दे दी है।

    कश्मीरी अलगाववादियों के खिलाफ आतंकवादियों को धन मुहैया कराने की एनआईए की जांच के बाद यह कदम उठाया गया। जांच के दौरान एजेंसी ने हुर्रियत के कई नेताओं और उनके रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया। इनमें हिज्बुल मुजाहिद्दीन के प्रमुख सैयद सलाउद्दीन का बेटा और कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के दामाद शामिल हैं।

    गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, ‘आतंकवाद को वित्त पोषण और नक्सलियों के धनशोधन मामलों पर नजर रखने के लिए एनआईए की विशिष्ट शाखा बनाई जा रही है। गृह मंत्रालय ने इसके लिए आवश्यक मंजूरी दे दी है।’ अधिकारी ने बताया कि नक्सली नेता और उनसे सहानुभूति रखने वाले लोग जो इस तरह के मामलों में संलिप्त हैं, उन पर एनआईए नजर रखेगी।

    टिप्पणियां NIA की विशेष विंग टेरर फंडिंग और नक्सलियों के मनी लॉन्ड्रिंग मामलों की जांच करेगी (ईडी) ने फरवरी में झारखंड के माओवादी कमांडर संदीप यादव की संपत्ति जब्त की थी। झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ में कई ठेकेदार नक्सलियों की तरफ से लेवी वसूलते हैं और नक्सली नेताओं के लिए धनशोधन करते हैं। अधिकारी ने कहा कि ऐसे सभी मामलों को एनआईए जांच के लिए अपने हाथ में ले सकती है।

  • 5000 से अधिक किसानों ने मांगी अनुमति इच्छा मृत्यु की

    [object Promise]

    अहमदाबाद. गुजरात के भावनगर जिले में राज्य विद्युत कंपनी द्वारा भूमि अधिग्रहीत किए जाने से नाराज 5000 से अधिक लोगों ने इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है. किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे किसान संगठन के एक नेता ने मंगलवार को यह दावा किया.

    गुजरात खेदुत समाज के सदस्य नरेंद्र सिंह गोहिल ने कहा, 12 प्रभावित गांवों के किसान और उनके परिवार के सदस्यों सहित कुल 5259 लोगों ने इच्छा मृत्यु देने को कहा है.

    किसानों और उनके रिश्तेदारों की ओर से हस्ताक्षरित पत्रों को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गुजरात के मुख्यमंत्री को भेजा गया है. भावनगर के जिलाधिकारी हर्षद पटेल ने कहा कि किसानों ने ये पत्र कलेक्ट्रेट की रजिस्ट्री शाखा में भेजे हैं जिसमें ‘इच्छा मृत्यु’ की मांग की गई है.

  • सरकार ने बेरोजगार युवाओं को नौकरी के फॉर्म तक पर टैक्स लगा दी GST

    [object Promise]

    मौजूदा केंद्र सरकार और जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है। वो पहले तो रोजगार के वादे पूरे नहीं कर रही है। और अब बेरोजगार युवाओं के साथ भद्दा मजाक। अब मोदी सरकार ने नौकरी के फॉर्म तक पर टैक्स लगा दी है। सरकार ने समूह ग श्रेणी के रिक्त पदों की सीधी भर्ती के लिए आवेदन पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगा दिया है।

    ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने पर बैंकों की ओर से 18 प्रतिशत जीएसटी कटौती की जा रही है। एक जुलाई 2017 से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने से बैंकिंग सेवाओं पर 18 प्रतिशत टैक्स दर निर्धारित की गई।

    आयोग ने सामान्य श्रेणी के लिए आवेदन फीस 300 रुपये निर्धारित की है, लेकिन ऑनलाइन फीस जमा करने पर 18.88 रुपये जीएसटी के रूप में अतिरिक्त देने पड़ रहे हैं, जबकि जीएसटी से पहले आवेदन फीस पर इस तरह का टैक्स लेने का प्रावधान नहीं था।

    बस इतना ही नहीं इसे पहले भी कई बार मोदी सरकार बेरोजगार युवाओं से घटिया मजाक कर चुकी है। एक बार खुद पीएम मोदी ने कहा कहा था की पकोड़े तालना भी देश में रोजगार है। बस इतना ही नहीं त्रिपुरा के सीएम तो एक कदम आगे बढ़ते हुए कहा की ग्रैजुएट लोगों को नौकरी नहीं मांगनी चाहिए जबकि सबको एक एक गाय पलना चाहिए।

  • आसाराम के बेटे नारायण साईं की आज कोर्ट में पेशी

    [object Promise]

    अहमदाबाद : आश्रम में आने वाले अपने ही साधक की किशोर पुत्री से दुष्कर्म के मामले में जोधपुर कोर्ट ने आसाराम को आजीवन कैद की सजा सुनाई है। इधर, सूरत में उनके बेटे नारायण साईं को भी साधिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में जल्द सजा सुनाई जा सकती है।

    सूरत की दो बहनें आसाराम के अहमदाबाद मोटेरा आश्रम में साधिका के रूप में सेवा देती थी। दोनों बहनों ने सूरत में आसाराम व नारायण के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। बड़ी बहन के आसाराम के खिलाफ दर्ज केस को गांधीनगर स्थानांतरित कर दिया गया, लेकिन छोटी बहन की ओर से नारायण पर लगे मामले में उनकी 4 साल पहले धरपकड़ की गई थी। नारायण चार साल से सूरत की लाजपोर जेल में ही बंद है। उसे गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां उसके वकील बचाव के लिए अपनी दलील पेश करेंगे।

    फरियादी पक्ष की ओर से दलील पूरी हो चुकी है। इसमें नारायण पर अपनी ही साधिका के यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। पीड़िता का परिवार आसाराम का भक्त था तथा उनके कहने पर ही परिजनों ने दोनों युवतियों को आश्रम में सेवादार के रूप में छोड़ने का फैसला किया था, लेकिन आसाराम व नारायण दोनों ने मिलकर उनके साथ दुष्कर्म किया था।

    नारायण को सूरत पुलिस ने बड़ी मुश्किल से हरियाणा-दिल्ली बार्डर से गिरफ्तार किया था। उसे पकड़ने के लिए गुजरात पुलिस की 58 टीमें जुटी थीं। सूरत के इस पीड़ित परिवार को पूरी सुरक्षा दी गई है। उन्हें कई बार आसाराम आश्रम व सेवादारों की ओर से धमकियां मिल चुकी हैं।

  • तीन तलाक : सरकार का बड़ा मास्टस्ट्रोक, जल्द अध्यादेश लाने की तैयारी में!

    [object Promise]

    विपक्ष को मात देने के लिए मोदी सरकार तीन तलाक पर अध्यादेश लाने की तैयारी में है। जी हां कर्नाटक में 12 मई को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं इससे पहले मोदी सरकार एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक चलने की तैयारी मैं है। जिसमें तीन तलाक पर अध्यादेश लाने की तैयारी में है सरकार।

    सूत्रों के अनुसार अभी समय तय नहीं किया गया है। फिलहाल बुधवार को कैबिनेट की बैठक में इस मसले पर कोई निर्णय लेने की बात थी लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से मामले को टाल दिया गया। इससे पहले तीन तलाक विधेयक लोकसभा से पारित होने के बाद यह मामला राज्यसभा में लटका हुआ है। और पूरा विपक्ष राजनीतिक कारणों की वजह से तीन तलाक को पास होने नहीं दे रहा है।

    विपक्ष तर्क दे रहा है कि इसमें कई बिंदुओं पर संशोधन होना चाहिए जिसे मोदी सरकार नजरअंदाज कर रही है। विपक्ष को पटकनी देते हुए और तीन तलाक का राजनीतिक फायदा उठाने के लिए मोदी सरकार एक विधेयक को अध्यादेश के रूप में लागू करने की पूरी तैयारी कर चुकी है। सूत्रों के अनुसार अध्यादेश में वही प्रावधान होंगे जो कि प्रस्तावित कानून और लोकसभा से पास हो चुके विधेयक में में जिन्हें शामिल किया जा चुका है।

    मसलन तीन तलाक गैर जमानती अपराध होगा और उसमें दोषी को तीन साल तक के कारावास की सजा हो सकेगी। अपराध गैर जमानती और संज्ञेय होगा। इसके अलावा तीन तलाक से पीड़ित महिला मजिस्ट्रेट की अदालत में गुजारा-भत्ता और नाबालिग बच्चों की कस्टडी की मांग कर सकती है।

  • जानिये कैसे हुआ आईडीबीआई बैंक में 600 करोड़ रुपये का घोटाला

    [object Promise]

    New Delhi. देश में बैंक घोटाले खत्म होने के नाम नहीं ले रहे हैं. पंजाब नेशनल बैंक से शुरू हुए घोटालों का सफर लगभग हर बैंक को अपनी चपेट में ले चुका है. अब आईडीबीआई बैंक में एक बड़े घोटाले की खबर है. 600 करोड़ रुपए के घोटाले में सीबीआई ने कार्रवाई तेज करते हुए आईडीबीआई के 15 वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. बैंक अधिकारियों के अलावा एक निजी कंपनी एक्सेल सनसाइन के अधिकारियों समेत 24 लोगों के खिलाफ भी मामले दर्ज किए गए हैं. सीबीआई की इस मामले में लगातार छापेमारी जारी है.

    जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने कुल 50 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. मछली पालन के नाम पर लिया था लोन बता दें कि आईडीबीआई बैंक में फर्जी दस्तावेजों के जरिए 600 करोड़ रुपये का घपला करने का मामला सामने आया है. यह घोटाला आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की 5 बैंक शाखाओं में सामने आया. आईडीबीआई ने इस घोटाले की जानकारी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में फाइलिंग में दी.

    बैंक ने बताया कि यह घोटाला लोन के जरिए किया गया है. इनमें से कुछ लोन साल 2009 से 2013 के दौरान लिए गए थे. ये लोन मछली पालन के लिए लिए गए. बैंक ने कहा कि इसमें से कुछ लोन फर्जी दस्तावेज के आधार पर लिया गया था.

    बैंक ने बताया कि फर्जीवाड़े की ऐसी 5 शिकायतों में से 2 मामलों में केस दर्ज कर लिया गया है. वर्ष 2008-09 से 2012-13 के दौरान आंध्र प्रदेश में आईडीबीआई की कुछ शाखाओं में मछली पालन का कर्ज दिया गया था. ये पांच शाखाएं हैदराबाद में बशीरबाग गुंट्रर, राजामुंदरी, भीमावरम और पालंगी में स्थित हैं. शुरूआती जांच में 5 शिकायतों में से 2 मामलों में केस दर्ज किया गया. ये दोनों मामले बैंक की बशीरबाग और गुंटूर ब्रांच से जुड़े थे.

    प्राथमिकी में दर्ज अन्य व्यक्तियों में आदिलक्ष्मी समूह के एमएल राव, एस. सुधाकर समूह के समयमंथूला सुधाकर, एनवी सुब्बा राजू समूह से नदीमपल्ली वेंकट, सुब्बा राजू, केएसवी प्रसाद राजू, नदीमपल्ली रामा राजू, टीस. वेंकटेश्वर राव, पीएस चौधरी और बीसी रेड्डी व अन्य लोग शामिल थे. डीएसएल ग्रुप पर शिकंजा सीबीआई ने छापेमारी के दौरान डीएसएल ग्रुप के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शिवासनकरन के खिलाफ केस दर्ज किया है. इसके अलावा उनकी एक्सेल सनसाइन पर भी केस दर्ज किया गया है. चेयरमैन और कंपनी दोनों पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोन लेने का मामला दर्ज किया गया है.

  • जानिये कैसे हुआ आईडीबीआई बैंक में 600 करोड़ रुपये का घोटाला

    [object Promise]

    New Delhi. देश में बैंक घोटाले खत्म होने के नाम नहीं ले रहे हैं. पंजाब नेशनल बैंक से शुरू हुए घोटालों का सफर लगभग हर बैंक को अपनी चपेट में ले चुका है. अब आईडीबीआई बैंक में एक बड़े घोटाले की खबर है. 600 करोड़ रुपए के घोटाले में सीबीआई ने कार्रवाई तेज करते हुए आईडीबीआई के 15 वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. बैंक अधिकारियों के अलावा एक निजी कंपनी एक्सेल सनसाइन के अधिकारियों समेत 24 लोगों के खिलाफ भी मामले दर्ज किए गए हैं. सीबीआई की इस मामले में लगातार छापेमारी जारी है.

    जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने कुल 50 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. मछली पालन के नाम पर लिया था लोन बता दें कि आईडीबीआई बैंक में फर्जी दस्तावेजों के जरिए 600 करोड़ रुपये का घपला करने का मामला सामने आया है. यह घोटाला आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की 5 बैंक शाखाओं में सामने आया. आईडीबीआई ने इस घोटाले की जानकारी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में फाइलिंग में दी.

    बैंक ने बताया कि यह घोटाला लोन के जरिए किया गया है. इनमें से कुछ लोन साल 2009 से 2013 के दौरान लिए गए थे. ये लोन मछली पालन के लिए लिए गए. बैंक ने कहा कि इसमें से कुछ लोन फर्जी दस्तावेज के आधार पर लिया गया था.

    बैंक ने बताया कि फर्जीवाड़े की ऐसी 5 शिकायतों में से 2 मामलों में केस दर्ज कर लिया गया है. वर्ष 2008-09 से 2012-13 के दौरान आंध्र प्रदेश में आईडीबीआई की कुछ शाखाओं में मछली पालन का कर्ज दिया गया था. ये पांच शाखाएं हैदराबाद में बशीरबाग गुंट्रर, राजामुंदरी, भीमावरम और पालंगी में स्थित हैं. शुरूआती जांच में 5 शिकायतों में से 2 मामलों में केस दर्ज किया गया. ये दोनों मामले बैंक की बशीरबाग और गुंटूर ब्रांच से जुड़े थे.

    प्राथमिकी में दर्ज अन्य व्यक्तियों में आदिलक्ष्मी समूह के एमएल राव, एस. सुधाकर समूह के समयमंथूला सुधाकर, एनवी सुब्बा राजू समूह से नदीमपल्ली वेंकट, सुब्बा राजू, केएसवी प्रसाद राजू, नदीमपल्ली रामा राजू, टीस. वेंकटेश्वर राव, पीएस चौधरी और बीसी रेड्डी व अन्य लोग शामिल थे. डीएसएल ग्रुप पर शिकंजा सीबीआई ने छापेमारी के दौरान डीएसएल ग्रुप के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शिवासनकरन के खिलाफ केस दर्ज किया है. इसके अलावा उनकी एक्सेल सनसाइन पर भी केस दर्ज किया गया है. चेयरमैन और कंपनी दोनों पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोन लेने का मामला दर्ज किया गया है.