Category: national

  • मध्य प्रदेश सरकार ने 5 बाबाओं को दिया राज्यमंत्री का दर्जा , शिवराज सिंह चौहान सरकार की बढ़ी मुश्किलें

    [object Promise]
     मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने कल राज्य के 5 बड़े संतो को राज्यमंत्री का दर्जा दिया था। संतो को राज्य मंत्री का दर्जा दिए जाने को लेकर चौतरफा आलोचना झेल रही शिवराज सिंह चौहान की सरकार की मुश्किलें बड़ गई है। दरअसल मध्य प्रदेश सरकार के इस निर्णय के खिलाफ हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है।
    आपको बता दे कि मध्य प्रदेश सरकार ने नर्मदा क्षेत्र और विशेष चिह्नित क्षेत्रों में वृक्षारोपण, जल संरक्षण और स्वच्छता के विषयों पर जनजागरूकता का अभियान लगातार चलाने के लिए विशेष समिति बनाई है।
    इस समिति में शामिल 5 संत नर्मदानंद, हरिहरानंद, कम्प्यूटर बाबा, भय्यू महाराज और पं. योगेंद्र महंत को शामिल किया है। कल इन सभी को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया था। राज्य सरकार के इस फैसले के खिलाफ अब मध्‍यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में इस मामले को लेकर अब एक याचिका दायर की गई है।
    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संतो को राज्यमंत्री का दर्जा दिए जाने पर दलील दी कि समाज का हर वर्ग विकास और जन कल्याण के काम से जुड़े इसलिए सभी को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
    मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पांच संतों को राज्यमंत्री का दर्जा देने का मामला हाई कोर्ट पहुंच गया। मामले को लेकर याचिका दायर हुई है। इसमें सरकार के कदम की असंवैधानिक बताया गया हैं। याचिका में दावा किया गया है कि प्रदेश की जनता पर पहले से 90 हजार करोड़ का कर्जा है। पांच संतों को राज्यमंत्री का दर्जा देकर सरकार जनता पर कर का बोझ और बढ़ा रही है।
    आपको बता दें कि यह याचिका रामबहादुर वर्मा ने एडवोकेट गौतम गुप्ता के माध्यम से दायर की है। इसमें कहा है कि पहले से मंत्री परिषद गठित होने के बावजूद पांच संतों को राज्यमंत्री का दर्जा दे दिया गया है। इससे प्रदेश की जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

    याचिकाकर्ता ने एक सर्वे के हवाले से बताया कि राज्य के हर नागरिक पर औसतन 14 हजार रुपए का कर्जा है। संतों को राज्यमंत्री का दर्जा देने के साथ ही उन्हें भत्ते व अन्य सुविधाएं भी मिलने लगेंगी। इसका आर्थिक बोझ प्रदेश की जनता पर ही आएगा।

    याचिकाकर्ता ने यह पूछा है कि सरकार ने यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि इन संतो को राज्यमंत्री का दर्जा देने के लिए किस आधार पर चयन किया गया है। याचिकाकर्ता ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार द्वारा जिन संतों को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है वो संत कुछ दिन पहले तक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। एडवोकेट गुप्ता ने बताया कि याचिका पर इस सप्ताह के अंत तक सुनवाई होने की संभावना है।

  • असामाजिक-जातिवादी तत्वों ने हिंसा कर आंदोलन को बदनाम करने की साजिश की : मायावती

    [object Promise]

    लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भाजपा सरकार पर दलित समाज के दिलेर युवाओं को टारगेट करके उन्हें प्रताड़ित करने व उनकी हत्या करने का आरोप लगाया है. सरकार के इस कृत्य की निंदा करते हुए मायावती ने कहा कि उप्र की भाजपा सरकार को इसका संतोषजनक जवाब देना चाहिए कि पुलिस एनकाउंटर के बाद दलितों के खिलाफ यह घृणित जातिवादी हत्याएं क्यों? उन्होंने सरकार से सवाल किया है कि क्या दलित अत्याचार के मामले में उत्तर प्रदेश, गुजरात मॉडल का शर्मनाक अनुसरण करेगा?

    मायावती ने अपने बयान में कहा कि एससी/एसटी कानून में दिए गए अधिकारों की रक्षा के लिए दलित व आदिवासी समाज के लोग हर प्रकार की कुर्बानी देने को तैयार हैं, जिसका ताजा उदाहरण 2 अप्रैल को देखने को मिला, लेकिन असामाजिक व जातिवादी तत्वों ने पहले आगजनी व हिंसा का षड्यंत्र करके उस एससी/एसटी कानून बचाओ जन आंदोलन को बदनाम करने की साजिश की, फिर सरकारी तांडव शुरू करके हजारों निर्दोष लोगों को विभिन्न राज्यों में गिरफ्तार किया जा रहा है और अब युवाओं को प्रताड़ित करने के साथ-साथ उनकी टारगेट हत्या तक होने लगी है, जो निंदनीय है.

    मायावती ने कहा कि अपने जायज अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले बाबा साहेब डॉ. आम्बेडकर के अनुयायियों के प्रति भाजपा सरकार की हीन व जातिवादी मानसिकता का त्याग बहुत ही जरूरी है. बाबा साहेब का ही कहना है कि जातिवाद का त्याग ही सच्चा राष्ट्रधर्म है. भाजपा नेताओं को इसका स्मरण और अनुसरण भी करना चाहिए.

  • फ्री में 10,000 जितने का मौका, जाने स्कीम

    [object Promise]
    भारतीय रेलवें ने अपने ग्राहकों कि सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बड़े बदलाव का एलान किया है। आईआरसीटीसी(IRCTC) के अनुसार रेलवें के ऐसे ग्राहक को रजिस्टर्ड यूजर्स है, और जिन्होंने अपना आधार केवाईसी(KYC) करवाया हुआ है। केवल वोही यूजर्स इस ऑफर का लाभ ऊठा सकेंगे। और जिसके लिए यूजर को कम से कम एक टिकट बुक कराना होगा।
    IRCTC (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कोरपोरेशन) के इस ऑफर के जरिए सभी रजिस्टर्ड यूजर अब घर बैठे-बैठे ही 10 हजार रूपए कमा सकते है। IRCTC ने इसे ‘लकी ड्रॉ स्कीम’ नाम दिया है। इस ऑफर के तहत हर महीने के दूसरे सप्ताह में लकी ड्रॉ निकाला जाता है। लकी ड्रॉ के माध्यम से 5 लोगों को यह प्राइज दिया जाता है। यह पूरी प्रॉसेस कम्प्यूटराइज्ड होती है। इन विनर्स को 10 हजार रुपए का कैश प्राइज मिलता है।
    1. आपको सिर्फ अपने आधार कार्ड को IRCTC से लिंक करना है।
    2. आधार लिंक करने के बाद आईआरसीटीसी(IRCTC) अकाउंट से टिकट बुक करेंगे, तो आपका पीएनआर नंबर इस स्कीम में शामिल हो जाएगा। इसके बाद कंप्यूटर की मदद से हर महीने 5 लकी विजेता चुने जाएंगे।
    3. जिस महीने आप टिकट बुक करेंगे, उसके अगले महीने के पहले हफ्ते में आपको पता चल जाएगा कि आप जीते हैं या नहीं। इस स्कीम में जीतने वालों की जानकारी न सिर्फ IRCTC साइट पर डालेगा, बल्क‍ि जीतने वालों की रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भी भेजेगा।
    4. IRCTC के तहत इस ऑफर की अंतिम तीथि जून 2018 तक है।
    5. आधार लिंक कराने के बाद  यूजर अपने IRCTC अकाउंट से एक महीने में 12 टिकट बुक करा पाएंगे। जिन यूजर्स का अकाउंट अभी आधार से लिंक नहीं है वह एक महीने में 6 टिकट ही बुक कर सकते हैं।
    आपको बता दे कि लकी ड्रॉ स्कीम के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने के लिए आप आईआरसीटीसी(IRCTC) के अलर्ट एंड अपडेट्स सेक्शन में जा सकते हैं और अन्य नियम व शर्तों के बारे में पता कर सकते हैं।

  • इंजिनियरिंग के छात्रों की संख्या में आई कमी, 200 कॉलेज बंद होने की कगार पर

    [object Promise]

    नई दिल्ली : किसी वक्त काफी डिमांडिंग रही इंजिनियरिंग के प्रति धीरे-धीरे छात्रों की दिलचस्पी में कमी आई है। साल 2012-13 से इंजिनियरिंग में दाखिला लेने वाले छात्रों की संख्या में करीब 1.86 लाख की कमी आई है। छात्रों की दिलचस्पी कम होने से कई कॉलेज बंद होने की कगार पर हैं। ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) के मुताबिक, करीब 200 इंजिनियरिंग कॉलेजों ने बंद करने की अनुमति मांगते हुए आवेदन दिए हैं। दूसरे-तीसरे दर्जे के ये इंजिनियरिंग कॉलेज अब दाखिला नहीं लेंगे लेकिन मौजूदा बैच का कोर्स पूरा होने तक चलते रहेंगे। एआईसीटीई के चेयरपर्सन अनिल साहस्रबुद्धे ने बताया, ‘मौजूदा बैच के ग्रैजुएट होने तक ये कॉलेज चलते रहेंगे। लेकिन इस साल से छात्रों को दाखिला नहीं देंगे। यानी अब से तीन-चार साल बाद ये इंजिनियरिंग कॉलेज बंद हो जाएंगे।’

    कॉलेजों के बंद होने से इंजिनियरिंग की सीटों में भी गिरावट आएगी। इस साल करीब 80,000 सीटों की कटौती का अनुमान है और 2018-19 समेत चार सालों के अंदर इंजिनियरिंग कॉलेजों में करीब 3.1 लाख सीटें कम हो जाएंगी। 2016 से हर साल इंजिनियरिंग में दाखिला लेने वाले छात्रों की संख्या कम हो रही है। एआईसीटीई के मुताबिक, हर साल करीब 75,000 छात्र कम हो रहे हैं। 2016-17 में अंडरग्रैजुएट लेवल पर दाखिले की क्षमता 15,71,220 थी जबकि दाखिले हुए 7,87,127 यानी दाखिले में 50 फीसदी गिरावट आई। 2015-16 में कुल प्रवेश क्षमता 16,47,155 थी जबकि दाखिला 8,60,357 हुआ यानी 52 फीसदी गिरावट।

    खैर संतोषजनक बात यह है कि जहां इन कॉलेजों में दाखिला कम हुआ है, वहीं अग्रणी संस्थानों जैसे इंडियन इंस्टिट्यूट्स ऑफ टेक्नॉलजी या नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी (एनआईटी) में दाखिला लेने वाले छात्रों की संख्या में इजाफा हुआ है। एक वरिष्ठ एचआरडी अधिकारी ने बताया कि जो कॉलेज बंद होने वाले हैं, उनको ज्यादातर छात्र पसंद नहीं करते हैं। वे इन कॉलेजों को घटिया समझते हैं।

    यही कारण है कि आईआईटीज और एनआईटीज में दाखिला बढ़ रहा है। एआईसीटीई ने अब यह फैसला भी किया है कि टेक्निकल इंस्टिट्यूशंस को 2022 तक अपने कम से कम 50 फीसदी प्रोग्रामों के लिए नैशनल बोर्ड ऑफ ऐक्रेडिटेशन (एनबीए) से मान्यता लेनी होगी। मौजूदा समय की बात करें तो भारत में करीब 10 फीसदी कोर्सों के लिए ही मान्यता ली जाती है।

  • सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट ने दी जमानत, 2 दिन से जेल में थे बंद

    [object Promise]

    जोघपुर: काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल में सजा काट रहे बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को जोधपुर की सेशन कोर्ट ने जमानत दे दी. ऐसी उम्मीदें थी कि मामले की सुनवाई कर रहे जज के तबादले के बाद सलमान खान मुश्किलों में घिर सकते हैं, मगर जज रवींद्र कुमार जोशी ने सलमान खान की जमानत अर्जी पर पूरी दलीलें सुनने के बाद शनिवार को अपना फैसला सुना दिया और जमानत अर्जी मंजूर कर ली. बता दें कि गुरुवार को जोधपुर की सीजेएम कोर्ट ने सलमान खान को 20 साल पुराने काले हिरण के शिकार से जुड़े मामले में दोषी करार देते हुए पांच साल कैद की सज़ा और 10,000 रुपये के जुर्माने की सज़ा सुनाई थी, जिसके बाद उन्हें कोर्ट से सीधे जोधपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया था.

    सलमान के वकील कोर्ट में दलील दी कि  हाईकोर्ट उनके मुव्विकल को दो अन्‍य मामलों में बरी कर चुका है. वहीं कोर्ट ने कहा कि यह साबित नहीं हो सकता कि चिंकरा को सलमान ने ही अपने लाइसेंस रिवॉल्‍वर से मारा था. सलमान खान के वकील ने कहा कि गवाहों के बयान पर भरोसा नहीं किया जा सकता है.  सलमान के वकील ने कहा कि पोस्‍टमार्टम के लिए हिरण की हडि्डयां ही भेजी गई थीं.

    शनिवार को सुनवाई के समय से पहले ही राजस्थान हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई कर रहे जज रवींद्र कुमार जोशी सहित कई सारें जजों का तबादला कर दिया. इसके बाद ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि जमानत की सुनवाई टल सकती है, मगर अब मिल रही खबरों की मानें तो आज यानी शनिवार को भी इस मामले की सुनवाई होगी.

    जोधपुर कोर्ट ने इस मामले में अन्य सभी आरोपियों – सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम को बरी कर दिया था. सलमान खान के खिलाफ जजमेंट 196 पेज का है. जोधपुर के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (CJM) की अदालत में सज़ा पर बहस के दौरान जहां सरकारी वकील ने अधिकतम सजा की मांग की थी, वहीं सलमान के वकील ने कम से कम सजा दिए जाने का अनुरोध किया था. जोधपुर जेल में सलमान खान कैदी नंबर-106 हैं और उन्हें बैरक नंबर 2 में रखा गया है.

    टिप्पणियां मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देव कुमार खत्री ने 1998 में हुई इस घटना के संबंध में 28 मार्च को मुकदमे की सुनवाई पूरी करते हुए फैसला बाद में सुनाने की घोषणा की थी. गौरतलब है कि फैसला सुनाए जाने के समय सभी आरोपी कलाकार सलमान खान, सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेन्द्रे और नीलम अदालत में मौजूद थे.

  • CBSE EXAM PAPER LEAK : ट्यूशन वाली को पास कराने को यूं किया पेपर लीक

    [object Promise]

    नई दिल्ली : 26 मार्च को हुए सीबीएसई के 12वीं के इकनॉमिक्स का पेपर हिमाचल के ऊना से 23 मार्च को ही लीक हो चुका था। इसे उस टीचर ने लीक करवाया, जिसे सीबीएसई ने सुपरिंटेंडेंट बनाकर बैंक के स्ट्रॉन्ग रूम से पेपरों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी थी। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मास्टरमाइंड राकेश (39) के अलावा अमित शर्मा (40) और अशोक (50) को गिरफ्तार किया है। राकेश ऊना के डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में कॉमर्स और इकनॉमिक्स पढ़ाते हैं।

    अमित उसी स्कूल में क्लर्क और अशोक चपरासी हैं। सीबीएसई ने राकेश को ऊना के जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए सेंटर सुपरिंटेंडेंट बनाया था। जब जिस सब्जेक्ट का पेपर होता, राकेश यूनियन बैंक की ब्रांच से उस सब्जेक्ट का पेपर सेंटर तक पहुंचाते थे। राकेश ने अपने यहां ट्यूशन पढ़ने वाली को पास कराने के लिए इस लीक को अंजाम दिया।

    12वीं क्लास के इकनॉमिक्स के लीक हुए हैंड रिटिन पेपर के बारे में सीबीएसई को जो गुमनाम लिफाफा मिला था, उसी में पेपर लीक का राज भी छिपा था। लिफाफे में जो 4 वॉट्सऐप नंबर और कुछ ग्रुप्स के नाम दिए गए थे, उन्हीं मोबाइल नंबरों को खंगालते और पूछताछ करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम 40वें नंबर पर पहुंची। यह नंबर पूजा नाम की महिला का था। क्राइम ब्रांच को यहीं से पेपर लीक की अहम कड़ी मिली।

    पेपर लीक की अहम कड़ी हाथ आते ही मानो क्राइम ब्रांच की सांस में सांस आ गई थी। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने पूजा नाम की महिला की डिटेल्स खंगालनी शुरू कीं। पता लगा कि वह दिल्ली के रोहिणी में रहती हैं। ब्रांच की एक टीम उनके घर पहुंची। पूछताछ की गई। शुरू में पूजा की ओर से कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली। दोबारा सख्ती दिखाई गई तो उन्होंने बताया कि पेपर उनके वॉट्सऐप पर चंडीगढ़ में रहने वालीं उनकी सहेली अंजूबाला ने भेजा था। क्राइम ब्रांच ने अंजूबाला का चंडीगढ़ का अड्रेस ओर फोन नंबर निकाला और एक टीम चंडीगढ़ के लिए निकल गई।

    अंजूबाला घर पर नहीं मिलीं। मालूम हुआ कि वह पंजाब के फिरोजपुर गई हैं। घर में उनका बेटा मिल गया। उससे जानकारी लेकर क्राइम ब्रांच ने अंजूबाला को पकड़ा। इसके बाद उनसे पूछताछ शुरू हुई। शुरुआत में उन्होंने कुछ नहीं बताया। क्राइम ब्रांच ने अंजूबाला का मोबाइल चेक किया। उसमें कुछ चीजें डिलीट मिलीं। सख्ती से पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि इकनॉमिक्स का पेपर हिमाचल प्रदेश के ऊना में रहने वाले उनके रिश्तेदार राकेश ने भेजा था। राकेश डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में टीचर हैं। जानकारी हाथ लगने के बाद क्राइम ब्रांच की एक टीम को ऊना भेजा गया।

    इससे पहले की राकेश भागने में कामयाब हो पाता, उसे पकड़ लिया गया। उनका मोबाइल टीम ने कब्जे में ले लिया। इसके बाद राकेश से पूछताछ शुरू हुई। धीरे-धीरे उन्होंने सब सच उगल दिया। राकेश ने कबूल किया कि उन्होंने पेपर स्कूल के क्लर्क अमित शर्मा और पीअन अशोक का साथ मिलकर लीक किया था।

    क्राइम ब्रांच के मुताबिक, राकेश ने अभी तक यह नहीं कहा कि उसने पैसों के लिए पेपर लीक किया था। राकेश ने कहा है कि असल में वह 12वीं क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की को भी इकनॉमिक्स का ट्यूशन पढ़ाता है। वह इकनॉमिक्स में वीक है। उसे और चंडीगढ़ में एक रिश्तेदार के बच्चे को पास कराने के मकसद से ही उसने पेपर लीक कराया था। राकेश ने पेपर की फोटो खींचकर चंडीगढ़ में रहने वाली अपनी रिश्तेदार को वॉट्सऐप किया। उसने पेपर दिल्ली में रहने वाली अपनी जानकार को भेजा। माना जा रहा है कि यहां से पेपर और कई जगह भेजा गया।

    इस तरह से पेपर एक-एक करके ढेर सारे लोगों तक पहुंचा और फिर वायरल हो गया। मामले में यह भी पता लगना बाकी है कि पहले पेपर की फोटो अमित और अशोक में से किसने खींची। क्या उन दोनों ने भी तो कहीं पेपर को लीक नहीं किया। अगर किया तो क्या इसके लिए पैसे लिए गए थे। हालांकि, अभी 10वीं के लीक हुए मैथ्स के पेपर के बारे में क्राइम ब्रांच को कुछ हाथ नहीं लगा है।
    CBSE की ओर से सेंटर सुपरिंटेंडेंट बनाए गए राकेश ने 23 मार्च को कंप्यूटर के एग्जाम के दिन ही 26 मार्च को होने वाले इकनॉमिक्स के पेपर का एक सेट भी बैंक से निकाल लिया था। उसे पेपरों के बंडल में छिपाकर ले आया था।

    राकेश ने इकनॉमिक्स का पेपर क्लर्क अमित, चपरासी अशोक को देकर कहा कि मुझे कंप्यूटर का पेपर दूसरे सेंटर पहुंचाना है। इको का पेपर तुम डीएवी ले जाओ, फोटो मुझे वॉट्सऐप कर देना। दोनों ने यही किया। कंप्यूटर एग्जाम होते ही राकेश ने अमित व अशोक से इकनॉमिक्स का पेपर ले लिया। घर में ट्यूशन पढ़ने वाली छात्रा को हाथ से लिख कर पेपर दिया। उसकी कॉपी चंडीगढ में जानकार महिला को भेजी, जहां से पेपर दिल्ली आया।

  • एटीएम कार्ड क्लोन कर अकाउंट से पैसे उड़ाए जाने की शिकयते आई सामने

    [object Promise]

    एटीएम कार्ड क्लोन कर अकाउंट से पैसे उड़ाए जाने की शिकायतों से इन दिनों दिल्ली पुलिस परेशान है, कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से ऐसी शिकायतें मिल रही हैं। पिछले 4 दिनों में पुलिस को चंद मिनटों में अकाउंट से लाखों रुपये साफ किए जाने की कई शिकायतें मिली हैं। इन वारदातों को एटीएम क्लोनिंग के जरिए अंजाम दिया गया है।

    पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में 15 मिनटों में एक महिला के अकाउंट से करीब 2 लाख रुपये निकाल लिए गए। बदमाशों ने 20 ट्रांजैक्शन्स कर उनका अकाउंट साफ कर दिया। महिला ने बताया कि साउथ दिल्ली के भीकाजी कामा प्लेस की शाम को ये ट्रांजैक्शन्स किए गए। महिला ने आगे बताया कि ट्रांजैक्शन्स किए गए तब उनका एटीएम कार्ड उन्हीं के पास था। वह बोलीं, ‘मैं जब तक बैंक को अलर्ट कर पाती, इसकी जानकारी देते हुए अकाउंट ब्लॉक करवा पाती सारे ट्रांजैक्शन्स हो चुके थे।’ इसी तरह से दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक प्रफेसर ने हैदराबाद में एक एटीएम के जरिए 50,000 रुपये गंवाए।

    इन वारदातों में क्लोनिंग के इस्तेमाल की जाने वाली डिवाइसेस का इस्तेमाल कर कार्ड तैयार किए गए , जिनका इस्तेमाल एटीएम या पीओएस मशीनों में किया गया। पुलिस ने बताया कि इस तरह की डिवाइसेस उनके लिए सिरदर्द बनी हुई हैं क्योंकि यह महज 7,000 रुपये तक के सस्ते दाम पर आसानी से मिल जाती हैं। हाल में एक ऐसे ही गैंग को पकड़ने वाले एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराधी मेड इन चाइना डिवाइसेस का इस्तेमाल कर आसानी से क्लोनिंग कर लोगों के अकाउंट्स साफ कर रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि अपराधी वेबसाइटों के जरिए या इलेक्टॉनिक डिवाइस डीलरों से जानकारी इकट्ठा कर एक कार्ड से कई कार्ड तैयार कर रहे हैं , जल्दी-जल्दी ढेरों ट्रांजैक्शन कर सकें। पुलिस का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि ग्रे मार्केट में कहां से इपराधी इस तरह की डिवाइसेस खरीद रहे हैं।

  • ‘भारत बंद’ आंदोलन से डर गई BJP, कर रही है दलितों को गिरफ्तारःमायावती

    [object Promise]

    बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने दलित समुदाय द्वारा किए गए ‘भारत बंद’ पर प्रतिक्रिया दी है। मायावती ने कहा कि भारत बंद प्रदर्शन बड़े पैमाने पर सफल हुआ है।

    मायावती ने कहा कि भाजपा और भाजपा शासित राज्य दलितों के प्रदर्शन से डर गए हैं और अब दलितों पर अत्याचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई दलितों और उनके परिवार के लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है।
    बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने कहा कि मुझे भरोसा है कि देश के स्वाभिमानी दलित समाज के लोग स्वार्थी और बिकाऊ मानसिकता वाले सांसदों (भाजपा के दलित सांसद) को माफ करने वाले नहीं है।

  • सलमान खान की जमानत पर कल आएगा फैसला, आज फिर जेल में गुजरेगी रात

    [object Promise]

    नई दिल्ली : 

    काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान की जमानत अर्जी पर कल फैसला आएगा। आज भी सलमान जोधपुर सेंट्रल जेल में रात गुजारेंगे।

    जिला और सत्र न्यायालय के न्यायाधीश रविंद्र कुमार जोशी ने साल 1998 के काला हिरण शिकार शिकार मामले में दोषी ठहराए गए बॉलीवुड स्टार सलमान खान की जमानत याचिका पर सुनवाई शनिवार तक के लिए स्थगित कर दी है।

    सलमान के वकील महेश बोरा ने मीडिया से कहा कि अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुना।

    सलमान खान को बीस साल पुराने मामले में जोधपुर की एक एक अदालत ने पांच साल की सज़ा सुनाई है और इसके साथ दस हज़ार का जुर्माना लगाया गया है। कोर्ट ने संदेह के लाभ पर सैफ, तब्बू , सोनाली बेंद्रे और नीलम को बरी कर दिया।

    सलमान खान के वकील ने 54 ग्राउंड पर 51 पेज की अपील तैयार करी हुई है। कैदी नंबर 106 सलमान खान ने पूरी रात जोधपुर सेंट्रल जेल में बिताई। सलमान को जेल में दाल रोटी दी गई, जिसे उन्होंने नहीं खाया।

    #सलमान खान की जमानत अर्जी पर कल फैसला आएगा। आज भी सलमान जोधपुर सेंट्रल जेल में रात गुजारेंगे।

    # सलमान के वकील ने कहा- सलमान को भी संदेह का लाभ मिले, दूसरे आरोपी बड़ी हुए तो उन्हें भी करें

    #सलमान खान की सज़ा पर स्थगन की बहस जारी।

    #जोधपुर सेशन कोर्ट में सलमान खान की जमानत अर्जी पर सुनवाई जारी।

    #कोर्ट के बाहर विश्नोई समाज के लोग जुटे।

    # सलमान खान के वकील ने जताया भरोसा, कहा-सलमान खान को मिलेगी जमानत।

    #काला हिरण शिकार मामले सलमान की जमानत पर सुनवाई शुरू।

    # सलमान खान के वकील ने दावा किया है कि उन्हें धमकी भरे मैसेज आये थे। वकील महेश बोरा ने कहा, ‘कल मेरे पास जमानत के लिए हाजिर न होने के लिए धमकी-भरे मैसेज और इंटरनेट कॉल्स आये थे।’

    # कोर्ट में 51 पन्नों की अपील दायर की गई।

    # सलमान खान की बहनें -अलवीरा और अर्पिता खान भी कोर्ट में मौजूद है

    #कोर्ट में सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा पहुंचे।

    # जिला, एवं सेशन कोर्ट, जोधपुर जिला के मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार जोशी पहुंचे कोर्ट।

    # जेल के बाहर फैंस का जमावड़ा लगना शुरू।

    # कोर्ट के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम।

    सलमान के बॉडीगार्ड शेरा, वकील आनंद देसाई जेल पहुंचे। सलमान खान सुबह 6 बजे जेल सायरन बजने के साथ उठे और बैरेक में सैर की।

    1998 से राजस्थान के विश्नोई समाज कानूनी लड़ाई रहे थे और आखिरकार उन्होंने ‘दबंग’ को सलाखों के पीछे पहुंचाकर ही दम लिया है। मुख्य न्यायाधीश देव कुमार खत्री ने सजा पढ़ते समय सलमान खान (52) को देश के वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत ‘आदतन अपराधी’ की संज्ञा दी।

    सलमान पर 1998 में जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान सलमान और बॉलीवुड के अन्य स्टार सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम 1-2 अक्टूबर की मध्यरात्रि में कंकणी गांव के निकट एक संरक्षित वन में शिकार करने का आरोप है।

    सलमान खान को चौथी बार जोधपुर जेल भेजा गया है। इससे पहले सलमान इस जेल में चिंकारा के अवैध शिकार के मामलों में 1998, 2006 और 2007 में 18 दिन बिता चुके हैं। वह हर बार जमानत पर रिहा हुए थे।

  • गुर्दे की बीमारी से पीड़ित वित्त मंत्री अरुण जेटली को कोर्ट से मिली बड़ी राहत

    [object Promise]

    दिल्ली जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के मामले में वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा दर्ज कराए गए आपराधिक मानहानि मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने अरुण जेटली व आरोपित कुमार विश्वास को व्यक्तिगत पेशी से छूट दे दी है।

    उक्त मामले में अरुण जेटली से माफी मांगने के बाद कोर्ट ने हाल ही में मुख्यमंत्री केजरीवाल, आम आदमी पार्टी सदस्य राघव चड्ढा, संजय सिंह, आशुतोष व दीपक बाजपेयी के खिलाफ कोर्ट ने मुकदमा खत्म कर दिया था। जबकि, माफी न मांगने पर विश्वास को राहत नहीं मिली है।

    अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी समर विशाल के समक्ष जेटली के वकील माणिक डोगरा ने कहा कि भाजपा नेता का इलाज चल रहा है, वह अदालत में पेश नहीं हो सके। वहीं, विश्वास के वकील मोहम्मद इरशाद ने भी विश्वास के कई कार्यक्रमों में व्यस्त होने की बात करते हुए व्यक्तिगत पेशी से छूट की माग की। कोर्ट ने दोनों के आवेदन को स्वीकार करते हुए उन्हें व्यक्तिगत पेशी से छूट दे दी। मामले में अगली सुनवाई 11 मई को होगी। ज्ञात हो कि डीडीसीए में कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगाने पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 10 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा किया था।