Category: national

  • पीएम मोदी से नहीं “नमो ऐप” से भी डरी हुई है कांग्रेस

    [object Promise]

    नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नमो ऐप को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुआ कहा कि इस ऐप की मदद से भारतीयों के निजी डेटा को उनकी मंजूरी के बगैर अमरिकी कंपनी को साझा की जा रही हैं. राहुल ने मोदी को तंज कसते हुए एक ट्वीट में लिखा,…

    हाय! मेरा नाम नरेंद्र मोदी है, मैं भारत का प्रधानमंत्री हूं. जब आप मेरे आधिकारिक ऐप में साइनअप करते हैं तब मैं आपका सारा डेटा अमेरिकी कंपनियों को अपने दोस्तों को दे देता हूं. कांग्रेस ने नमो ऐप के मुद्दे पर पीएम मोदी को घेर रखा है.

    कांग्रेस ने दावा किया है कि नरेंद्र मोदी ऐप पर प्रोफाइल बनाने वालों की निजी जानकारियां ‘क्लेवर टैप’ नाम की अमेरिकी कंपनी को भेजी जा रहीं हैं. इसके अलावा राहुल ने नमो ऐप के मुद्दे को नहीं दिखाने का आरोप लगा मीडिया की भी आलोचना की है.

    हालांकि बीजेपी की तरफ से कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि कांग्रेस केवल पीएम मोदी से नहीं बल्कि नमो ऐप से भी डरी हुई है. आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी ऐप ऐंड्रॉयड प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध है और अबतक इसे 50 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है.

    Read More : राहुल ने NAMO APP पर उठाए सवाल, PMO ने कहा-कांग्रेस टेक्नॉलजी में जीरो

  • नीरव मोदी के घर सीबीआई-ईडी की छापेमारी, करोड़ों की एंटीक ज्वैलरी जब्त

    [object Promise]

    मुंबई : सीबीआई और ईडी (प्रर्वतन निदेशालय) शुक्रवार (23 मार्च) से हीरा व्यपारी नीरव मोदी के घर मुंबई स्थित घर समुद्र महल को खंगाल रही है। जहां दोनों ही टीमों को करोड़ों की लागत वाली पेंटिंग, एंटीक गहने और पैसे मिले हैं। नीरव मोदी के घर से मिली घड़ी की कीमत 1.40 करोड़ बताई जा रही हैं। वहीं 10 करोड़ की अंगूठी मिली है। इन सारे समानों को सीबीआई और ईडी ने जब्त कर लिया है। सीबीआई और ईडी की तरफ से ये तलाशी तीन दिनों तक चलने वाली है।

    बीएड टेट पास अभ्यर्थियों ने अर्द्धनग्न हो कर किया प्रदर्शन

    बता दें कि सीबीआई ने इसी साल 31 जनवरी को नीरव मोदी के खिलाफ 280 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। 15 फरवरी को पीएनबी ने सीबीआई से शिकायत की कि ये जालसाजी 11300 करोड़ रुपये की है। उसके बाद सीबीआई ने मेहुल चौकसी और उनसी जुड़ी गीतांजली जेम्स के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज किया है। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ धोखाधड़ी करने के बाद नीरव मोदी और मेहुल चोकसी दोनों ही विदेश जा चुके हैं। नीरव मोदी गहने बेचने वाली कंपनी फायरस्टार डायमण्ड का संस्थापक है। उसकी कंपनी के दिल्ली, मुंबई, न्यूयॉर्क, लंदन, मकाऊ और हॉन्गकॉन्ग में शोरूम हैं।

    पाकिस्तान में इस्लाम कबूलने को मजबूर हिंदू, 500 लोगों का होगा धर्म परिवर्तन

    24 फरवरी को, भारत सरकार ने दोनों के पासपोर्ट को रद्द कर दिए थे। जबकि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) व सीबीआई के अलग-अलग कार्रवाइयों में आरोपियों के हजार करोड़ रुपये तक की संपत्ति जब्त कर ली है। और अभी लगातार सीबाआई और ई़डी के टीम दोनों के ठिकानों को खंगाल रही है।

  • Fodder scam: चौथे मामले में लालू को 14 साल की जेल, 60 लाख रुपये का जुर्माना

    [object Promise]

    नई दिल्ली:  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू यादव को चौथे मामले में दो धाराओं के तहत सात-सात साल की सजा हुई है। रांची सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू पर 60 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

    अमित शाह ने नायडू पर बोला हमला, कहा- विकास नहीं राजनीति से प्रेरित होकर तोड़ा गठबंधन

    दोनों सजा एक साथ चलेगी। ऐसे में उन्हें सात साल ही जेल में रहना होगा। एक सजा आईपीसी के तहत और दूसरी सजा भ्रष्टाचार निरोधी अधिनियम के तहत चलेगी। दोनों धाराओं के तहत उन पर 60 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है।

    JNU स्टूडेंट्स और महिला पत्रकार पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    मामला दुमका कोषागार से जुड़ा हुआ है। करीब 3.13 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामले में कोर्ट ने सोमवार को लालू यादव को दोषी करार दिया था। हालांकि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र को इस मामले में बरी कर दिया गया था।

    लालू यादव के वकील प्रभात कुमार ने कहा, ‘भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और भ्रष्टाचार निरोधी अधिनियम (पीसी) की धाराओं में 7 साल की सजा एक साथ चलेगी। कुल जुर्माना 60 लाख रुपये का लगाया गया है। पहले के मामलों में मिली सजा भी साथ-साथ चलेगी।’

    कोर्ट के इस फैसले पर आरजेडी के नेता रघुवंश प्रसाद ने सवाल उठाए थे। उन्होंने लालू यादव को दोषी करार दिए जाने और जगन्नाथ मिश्र को बरी किए जाने को लेकर नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार पर निशाना साधा था।

    रघुवंश प्रसाद ने कहा था, ‘अजब है नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार का मेल, अजब है खेल दोबारा से हो गया जगन्नाथ मिश्र रिहा और लालू यादव को जेल।’

  • अमित शाह ने नायडू पर बोला हमला, कहा- विकास नहीं राजनीति से प्रेरित होकर तोड़ा गठबंधन

    [object Promise]

    नई दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष (बीजेपी) अमित शाह ने एनडीए से अलग होने को लेकर तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को कठघरे में खड़ा किया है।

    रोमांचक मुकाबले में भाजपा ने लहराया परचम, ममता की मदद से सिंघवी जीते

    एनडीए से अलग होने को लेकर अमित शाह ने कहा कि आपका (चंद्रबाबू नायडू) यह फैसला एकतरफा और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपने चिट्ठी में उन्होंने लिखा कि आपने विकास के बजाय पूरी तरह से राजनीतिक विचारों से प्रेरित होकर गठबंधन तोड़ने का यह कदम उठाया।

    लिपिक रिश्वत लेता हुआ रंगे हाथ गिरफ्तार

    शाह ने कहा, ‘एनडीए से अलग होने का आपका यह फैसला दुर्भाग्यपूर्ण और पूरी तरह से राजनीतिक विचारों से प्रेरित है।’

    बता दें कि हाल ही में टीडीपी ने पहले केंद्र सरकार से और फिर एनडीए से राज्य के लिए विशेष दर्जे की मांग को लेकर साथ छोड़ दिया था। साथ छोड़ने के बाद सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात भी कर रहा था।

    पत्र में बीजेपी अध्यक्ष ने लिखा है कि आंध्र प्रदेश प्रदेश के बंटवारे से लेकर आजतक बीजेपी ने हमेशा राज्य के के लोगों की आवाज को उठाया है और उनके हितों के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी लगातार वहां की जनता और उनके हित के बारे में सोचते हैं।

    2014 के लोकसभा चुनाव की याद दिलाते हुए शाह ने चंद्रबाबू नायडू को लिखा है कि जब राज्यसभा और लोकसभा में आपकी पार्टी के पास पर्याप्त संख्या नहीं थी तब भी बीजेपी ने इस बात को प्राथमिकता से सदन में उठाया और प्रदेश के लोगों को न्याय दिलाने की बात कही थी।

  • विदेश मंत्री सुषमा स्वराज,सलमान खान और कैटरीना कैफ के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

    [object Promise]
    इराक में मोसुल में 39 भारतीयों के अगवा होने को लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज पर ग्वालियर की एक कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज ने इराक में अगवा हुए 39 भारतीयों के अगवा होने और मौत की खबर को लेकर देश को गुमराह किया है।
     
    इसके साथ ही याचिकर्ता ने फिल्म टाइगर जिंदा है के निर्देशक और मुख्य कलाकारों पर भी मामले को तोड़-मरोड़ कर पेश करने और उससे 500 करोड़ रूपये कमाने का आरोप लगाया है। 
     
    दरअसल अभी कुछ दिन पहले ही सरकार की तरफ से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संसद में अपने भाषण में इरान से अगवा हुए 39 भारतीयों की मौत की पुष्टि की थी। बता दें कि साल 2014 में आईएस के आतंकियों ने इराक के मोसुल शहर में 40 भारतीयों को अगवा कर लिया था।
     
    उनमें से एक भारतीय बचकर भागने में कामयाब रहा, जबकि 39 की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। कुछ दिनों पहले ही सुषमा स्वराज ने संसद को बताया था कि इराक में अगवा भारतीयों की मौत हो चुकी है। डीएनए टेस्ट से उनकी मौत की पुष्टि हुई है।
    जिसके बाद ही ग्वालियर के एक वकील उमेश बोहरे ने एक याचिका दायर कर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और टाइगर जिंदा है कि निर्माता-निर्देशक के साथ-साथ फिल्म के मुख्य कलाकार सलमान खान और कटरिना कैफ के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज कराया है।
    याचिकाकर्ता का कहना है कि सुषमा स्वराज को 2014 में पता चल गया था कि अगवा हुए 39 भारतीयों को आईएसआईएस ने मार डाला है। बावजूद इसके सुषमा स्वराज ने 39 भारतीयों की मौत ने इतने साल बाद भी 39 भारतीयों की मौत को लेकर देश की जनता को गुमराह किया है।
    वहीं याचिकाकर्ता के अनुसार फिल्म टाइगर जिंदा है के द्वारा यह बताने की कोशिश की गई कि फिल्म एक सत्य घटना पर आधारित है जिसमें इराक में 40 भारतीय को अंतर्रराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन(ISIS) द्वारा अगवा किए गए भारतीयों को सुरक्षापूर्वक रिहा करा लिया गया है।
    याचिकाकर्ता का आरोप है कि फिल्म से जुड़े लोगों ने इस फिल्म के माध्यम से तकरीबन 500 करोड़ रूपये की कमाई की थी। याचिकाकर्ता का कहना है कि लोगों को जानबूझ कर भ्रम में रखा गया। जिससे कि लोग अधिक से अधिक इस फिल्म को देखें और सरकार की कोशिशों की सरहाना करें।
    जिसके चलते उन्होंने इन सभी के खिलाफ लोगों के साथ इतने संवेदनशीन मुद्दे पर झूठ बोलने और धोखा देने का मामला दर्ज कराया है। बहराल अदालत ने याचिकाकर्ता को 4 अप्रैल को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। ओर इसके बाद कोर्ट के मामलें में नोटिस जारी कर आरोपियों को तलब कर सकता है।

  • सीबीएसई का पेपर जानिए कैसे तैयार किया जाता है और कैसे पहुंचता है छात्रों तक

    [object Promise]
    नई दिल्ली, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के कक्षा दसवीं का गणित और बाहरवीं का अर्थशास्त्र का पेपर लीक हो गया था। जिसके बाद इस मामले की जांच करने के लिए क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। इसके अलावा मामले की जांच के लिए एसआईटी का भी गठन किया गया है।
    इस मामले के सामने आने के बाद छात्रों और पैरेंट्स ने सीबीएसई की खामियों के लिए आलोचना की और उसपर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। जिसके बाद दोबारा इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सीबीएसई ने सख्त कदम उठाए हैं। आज हम आपको बताते हैं कि कैसे एक प्रश्नपत्र बनता है और बच्चों तक पहुंचाया जाता है।
     
    1. जुलाई में सीबीएसई की एकेडमिक यूनिट हर विषय के आधार पर एकेडमिक सेशन के प्रश्नपत्रों का ब्लूप्रिंट बनाती है। इसमें आसान और कठिन सवालों को शामिल किया जाता है।
    2. इसके बाद ब्लूप्रिंट को पेपर सेटर के पास भेज दिया जाता है जो उसके हिसाब से प्रश्न बनाते हैं। वह आसान, थोड़े मुश्किल और कठिन श्रेणियों के 60 प्रश्न बनाते हैं। किसी भी पेपर सेटर को यह नहीं पता होता है कि कौन से सवालों का चुनाव किया जाएगा।

    3. इन प्रश्नों को मॉडरेटर्स के पास भेजा जाता है जो ब्लूप्रिंट और सिलेबस के आधार पर हर क्षेत्र को भेज देते हैं। अगस्त तक वह ए, बी, सी तीन सेट बनाते हैं। जिसमें सवाल या तो अलग हो सकते हैं या फिर नहीं भी। यह सभी सेट हाथों से लिखे जाते हैं ताकि लीक होने पर उस शख्स का पता किया जा सके।

    4. बोर्ड सभी सेट्स के पेपर को सिक्योरिटी प्रिंटर्स के पास छपाई के लिए भेज देता है। यह प्रिंटर देशभर में मौजूद होते हैं और उन्हें सेंटर पर आधारित कोटा के आधार पर भेजा जाता है। इनमें परीक्षार्थियों की संख्या से ज्यादा या कम प्रश्नपत्र नहीं छापे जाते हैं।

    5. परीक्षा से एक हफ्ते पहले प्रिंट किए गए प्रश्नपत्रों को एक सीलबंद डिब्बे में बंद करके सेंटर के नजदीक बने नामित बैंक में भेज दिया जाता है।

    6. परीक्षा वाली सुबह सीबीएसई जांचकर्ता हर सेंटर भेजे जाते हैं। उन्हें एसएमएस के जरिए सूचना दी जाती है कि प्रश्नपत्र के कौन से सेट को बैंक से लेना है। परीक्षा से एक घंटे पहले जांचकर्ता बहुत से गार्ड के साथ मिलकर प्रश्नपत्र के सेट को सेंटर तक लाते हैं।

    Read More : एक देश, एक चुनाव’ की डिबेट रिपोर्ट भाजपा ने पीएम मोदी को सौपी, जानिये इस रिपोर्ट की खास बातें !

  • देश के 10 लाख डॉक्टर्स दो अप्रैल से हड़ताल पर, सरकार की बढेगी परेशानी

    [object Promise]

    नई दिल्ली , नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के लिए अगले महीने बड़ी मुश्किल आने वाली है। दरअसल, अगले महीने 2 अप्रैल से देश के 10 लाख डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। बता दें कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के डॉक्टर्स और मेडिकल स्टूडेंट्स द्वारा नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) बिल का विरोध किया जा रहा है। यह हड़ताल इसी बिल के खिलाफ है।

    मेगा स्ट्राइक पर जाने का प्रस्ताव दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित हुई महापंचायत में पास किया गया है। आईएमए द्वारा एनएमसी बिल के मसौदे का शुरू से ही विरोध किया जा रहा है। यह बिल पास होने के बाद मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की जगह नए ढांचे का निर्माण किया जाएगा। डॉक्टरों का दावा है कि इससे डॉक्टरी के पेशे पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

    आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि का कहना है, सरकार से हमारी मांगें बेहद ही साधारण हैं। हम चाहते हैं कि देश की हेल्थ पॉलिसी के ऊपर फैसला लेते समय हमें भी शामिल किया जाए। हमें शामिल किए बिना ही आप नेशनल कमीशन बिल लाने की कोशिश कर रहे हैं। यह बिल अलोकतांत्रिक, संघ विरोधी और स्टूडेंट विरोधी है। यह बिल मूल रूप से अमीर लोगों को आरक्षण देने का काम करेगा। डॉक्टरों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है।

    राष्ट्रपति कोविंद ने सऊदी की योग प्रशिक्षिका नौफ मरवाई को दिया पद्म श्री पुरस्कार

  • गुरुवार रात 8 बजे से राजस्थान के बूंदी जिले में इंटरनेट सेवाएं अगले आदेश तक बंद

    राजस्थान के बूंदी शहर में रामनवमी पर शोभायात्रा में समुदाय विशेष के पथराव को लेकर पैदा हुआ तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. तीन दिन बूंदी शहर के बंद रहने के बाद गुरुवार को बाजार खुले लेकिन हनुमान जयंती पर निकले वाली शोभायात्रा को लेकर अब फिर से तनाव के हालात है. जिला प्रशासन ने इसके चलते गुरुवार रात 8 बजे से ही जिले में इंटरनेट सेवाएं अगले आदेश तक बंद कर दी हैं.
    बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी : UP में करीब 35 हजार पदों पर पुलिस-पीएसी की भर्तियों को मिली हरी झंडी
    हनुमान जयंती 31 मार्च यानि शनिवार को है और इस दिन शहर में शोभायात्रा और अखाड़े निकलेंगे. इस अवसर पर आपसी सद्भाव और कानून व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन ने इंटरने सेवाएं बंद रखने का कदम उठाया है. सरकारी आदेश के तहत बूंदी जिले में लीज लाइन और ब्रॉडबैंड को छोड़कर सभी इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी.
    पुराने वाहनों के लिए खतरे की घंटी है बीएस-6
    रामनवमी का बवाल हनुमान जयंती तक बरकरार

    25 मार्च को रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव के बाद बूंदी शहर लगातार तीन दिन तक बंद रहा. हिंदू संगठनों के आह्वान पर पत्थर फेंकने वालों की गिरफ्तारी की मांग पर सोमवार, मंगलवार के बाद बुधवार को भी शहर के बाजार बंद रहे. गुरुवार को बाजार खुले लेकिन रात को हनुमान जयंती को लेकर गुरुवार रात से ही इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई.

  • स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को बताया छोटा भीम

    [object Promise]

    नई दिल्ली: डेटा लीक को कांग्रेस और भाजपा के बीच ट्विटर वार शुरू हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘नमो एप’ से लोगों का निजी डाटा लीक होने के कथित खुलासे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और तंज कसते हुए कहा कि वे ‘बिग बॉस’ हैं और किसी की भी जासूसी कर सकते हैं। वहीं भाजपा ने पटलवार करते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी ऐप के जरिए जनता की निजी जानकारी सिंगापुर भेज रही है। इस आरोप-प्रत्योप की लड़ाई में भाजपा के केंद्रीय मंत्री भी कूद पड़े हैं।

    फेसबुक की मुश्किलें बढ़ीं, एंड्रॉयड से पर्सनल डिटेल चुराने के आरोप

    केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया। स्मृति ने ट्वीट करते हुए राहुल की तुलना कार्टून छोटा भीम से कर दी। स्मृति ने लिखा कि ‘राहुल जी, यहां तक कि छोटा भीम भी जानता है कि ऐप पर पूछी गई सामान्य जानकारी की जासूसी नहीं होती।

    थाने में किया सगोत्रीय विवाह रचाने वाले युगल के कत्ल का एलान!

    बता दें कि राहुल रविवार को कहा था कि मोदी ‘नमो एप’ के जरिए लोगों की जानकारी अपने विदेशी दोस्तों के साथ शेयर कर रहे हैं। इसके बाद भाजपा के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने ट्विटर पर जानकारी दी कि कांग्रेस की मेम्बरशिप वेबसाइट से लोगों की जानकारी सिंगापुर जा रही है। इससे कांग्रेस अपने ही जाल में फंस गई और यह खबर मीडिया में आने के बाद पार्टी ने अपनी ऐप हटा दी।

  • फेसबुक की मुश्किलें बढ़ीं, एंड्रॉयड से पर्सनल डिटेल चुराने के आरोप

    [object Promise]

    फेसबुक के लिए दिन- ब – दिन मुश्किलें बढती ही जा रही है। कैम्ब्रिज एनालिटिका स्कैंडल के बाद अमेरिका और ब्रिटेन के समाचार पत्रों में माफी मांगने के बाद सोशल नेटवर्किंग साइट एक बार फिर विवादों के घेरे में अा खडी हुई है। फेसबुक पर अब एंड्रॉयड डिवाइसिस से फोन नंबर व टेकस्ट मैसेज से जुडा डाटा हासिल करने का अारोप लगा है। आर्ट्स टेक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक द्वारा एकत्रित किए गए यूजर्स के डाटा को देखने पर पता लगा है कि उसमें यूजर्स के  कॉन्टेक्ट, टेलीफोन नंबर,  टेकस्ट मैसेज और कॉल की अवधि को सेव रखा गया है।

    थाने में किया सगोत्रीय विवाह रचाने वाले युगल के कत्ल का एलान!

    फेसबुक ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह सारी जानकारी सर्वर पर सुरक्षित रखी गई है। फेसबुक के प्रवकत्ता ने बताया है कि इस डाटा को न तो बेचा गया है और न ही किसी के साथ सांझा किया गया है। इस डाटा को अन्य लोगो को ढूढने के लिए इस्तेमाल किया जाता है ताकि उन तक अासानी से पहुंच बनाई जा सकें। फेसबुक में यूजर्स को अॉप्शन दी जाती है कि वह इस फंक्शन का उपयोग करना चाहते है या नहीं। इसके अलावा वह ब्राउजर पर अपने कॉन्टेक्ट डाटा को डिलीट भी कर सकते है।

    रूसः शॅापिंग मॉल में लगी भीषण आग, 64 की मौत, खिड़कियों से कूद लोगों ने बचाई जान