Category: national

  • केजरीवाल के माफीनामे के बाद दिल्ली में लगे पोस्टर- ‘मैं एक झूठा मुख्यमंत्री हूं’

    [object Promise]

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पंजाब के पूर्व मंत्री एवं अकाली दल बादल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांगना महंगा पडना शुरू हो गया है। इस मामले में आम आदमी पार्टी में मचे घमासान के बीच विरोधी दलों के नेताओं ने उन पर तंज कसने शुरू कर दिए।

    [object Promise]
    kejriwal

    राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा-अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने होर्डिग्स लगाकर केजरीवाल को कटघड़े में कड़ा किया है। उनकी ओर से अनेक स्थानों पर लगाए गए होर्डिग्स में केजरीवाल के बारे में लिखा गया मैं एक झूठा मुख्यमंत्री हूं। होर्डिग्स में केजरीवाल का फोटो और उनकी ओर से मजीठिया को लिखा गया पत्र भी छापा गया है।

    मनजिंदर सिंह सिरसा ने होर्डिग्स में लिखा है कि पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने लिखित में कबूला कि मैं एक झूठा मुख्यमंत्री हूं। सिरसा ने नई दिल्ली के साथ-साथ दिल्ली के अन्य हिस्सों में होर्डिग्स लगवाए है। उधर दिल्ली प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री झूठ बोलने में माहिर हैं।

    भाजपा व दिल्ली वाले उन पर झूठ बोलने का आरोप लगाते रहे हैं, लेकिन अब उन्होंने खुद भी स्वीकार कर लिया है कि वह सबसे बड़े झूठे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अकाली नेता से तो माफी मांग ली है और वह दिल्ली वासियों से माफी कब मांगेंगे, क्योंकि उन्होंने दिल्ली वासियों को धोखा दिया है।

    गत वर्ष पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल ने जनसभाओं में ड्रग्स का मुद्दा उठाया था और उन्होंने इस संबंध में उस समय पंजाब सरकार में मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर आरोप लगाए थे। उन्होंने सीधे तौर पर ड्रग्स कारोबार के लिए मजीठिया को जिम्मेदार ठहराया था। वहीं मजीठिया ने इन आरोपों को लेकर केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट में मानहानि का केस किया था।

  • CM को भारी पड़ी माफी, आज ‘आप’ विधायकों के साथ बैठक करेंगे केजरीवाल

    [object Promise]

    नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के केंद्रीय नेतृत्व ने अपनी पंजाब इकाई के नेताओं एवं विधायकों को आज राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक के लिए दिल्ली बुलाया है। यह बैठक ऐसे समय में बुलाई गई है जब पंजाब के ज्यादातर ‘आप’ विधायकों ने पार्टी से नाता तोड़ने और एक अलग इकाई बनाने के विकल्प पर विचार किया था। केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा के पिछले चुनावों के दौरान शिरोमणि अकाली दल( एसएडी) के नेता एवं पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल होने के आरोप लगाए थे, लेकिन पिछले दिनों‘ आप’ प्रमुख ने अपने आरोपों पर मजीठिया से माफी मांग ली, जिसके बाद पार्टी की प्रदेश इकाई में संकट पैदा हो गया।

    मंदिर निर्माण के लिए एक और बलिदान की पड़ सकती है आवश्यकता: कटियार

    ‘आप’ की पंजाब इकाई के अध्यक्ष भगवंत मान और सह- अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने शुक्रवार को अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। प्रदेश नेतृत्व ने कहा था कि चुपचाप आत्मसमर्पण कर देना दुखद और बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। ‘आप’ को एक और झटका देते हुए उसकी गठबंधन सहयोगी लोक इंसाफ पार्टी (एलआईपी) ने केजरीवालद्वारा मजीठिया से माफी मांगने के बाद अपना गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया।

    PAK ने बालाकोट में दागे मोर्टार, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत

    वरिष्ठ नेता और‘ आप’ के विधायक कंवर संधु ने आज कहा, ‘‘हमें दिल्ली के शिक्षा मंत्री से संदेश मिला है और कॉल आया है कि दिल्ली में एक बैठक है। हमें बताया गया है कि अरविंद जी भी बैठक में होंगे।’’ बहरहाल, संधु ने कहा कि वह बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ज्यादातर विधायकों ने फैसला किया था कि केंद्रीय नेतृत्व के साथ भविष्य की बैठक चंडीगढ़ में ही होनी चाहिए।’’ पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुखपाल सिंह खैरा ने यह भी कहा कि वह बैठक में शामिल होने दिल्ली नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि ज्यादातर विधायक बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे।’’

  • कृषि उन्नति मेले में आज शामिल होंगे PM मोदी, किसानों को करेंगे सम्मानित

    [object Promise]

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कृषि उन्नति मेले में शामिल होंगे। वह नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, आईएआरआई पूसा परिसर में वार्षिक ‘कृषि उन्नति मेला’ को संबोधित करेंगे और जैविक कृषि पर पोर्टल की शुरुआत करेंगे।

    भारत सरकार की वेबसाइट्स को ब्लॉक कर रहा है पाकिस्तान

    किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य से यह आयोजन मेला होगा। इस मेले में मोदी उन राज्यों एवं प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करेंगे जिन्होंने कृषि विकास के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान किया है। इस दौरान पीएम 25 कृषि विज्ञान केन्द्रों की आधारशिला भी रखेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ‘कृषि कर्मन’ और ‘पंडित दीन दयाल उपाध्याय कृषि विज्ञान प्रोत्साहन’ पुरस्कार भी प्रदान करेंगे।

    इन देशों में भारतीयों को मिलती है फ्री शिक्षा, कोई भी ले सकता है एडमिशन

    वहीं, इस कृषि मेले का थीम किसानों की आय 2022 तक दोगुना करना है।  किसानों की आय दोगुनी करने पर थीम पवेलियन, सूक्ष्म सिंचाई पर लाइव प्रदर्शन, अपशिष्ट जल उपयोग, पशुपालन और मत्स्य पालन मेले के प्रमुख आकर्षणों में से हैं। मेले में बीज, उर्वरकों और कीटनाशकों पर भी पवेलियन (मंडप) स्थापित किए जाएंगे।

    पीएम मोदी ने 2016 में इस मेले काउद्घाटन किया था और किसानों से जल संरक्षण करने तथा उन्हें अपनी आय बढ़ाने के लिए फसलों का विविधीकरण करने तथा डेयरी, पाल्ट्री एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र पर ध्यान केन्द्रित करने का आह्वान किया था। वही, मेले में किसानों एवं विशेषज्ञों के कुल24 स्टॉल होंगे जहां इस कारोबार से किसानों को भारी लाभ होने की क्षमता के बारे में भी किसानों को रुबरु कराया जाएगा।

  • Hot news : 600 नाकाबिल अभ्यर्थी एमबीबीएस की कॉपियां बदलवाकर बन गए मुन्नाभाई डॉक्टर

    [object Promise]

    चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में उत्तर पुस्तिकाएं बदलने के बड़े खेल का खुलासा हुआ है। सामने आया है कि चार सालों में लगभग 600 नाकाबिल अभ्यर्थी एमबीबीएस की कॉपियां बदलवाकर डॉक्टर बन गए। एसटीएफ ने पूरे मामले का भंडाफोड़ करते हुए विवि के तीन कर्मचारियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

     यूनिवर्सिटी में यह धंधा वर्ष 2014 से चल रहा है। हर साल 100 से 150 कॉपियां बदलना आम था। इन चार वर्षों में करीब 600 उत्तर पुस्तिकाएं बदलना आरोपियों ने कबूल किया है। एमबीबीएस की उत्तर पुस्तिकाएं बदलने में कर्मचारियों को अच्छा पैसा मिलता था।
    इस गिरोह में यूनिवर्सिटी के अधिकारियों के जुड़ने का भी अंदेशा जताया जा रहा है। दरअसल, मेरठ विवि से जुड़े मेरठ मेडिकल कालेज में हर साल एमबीबीएस 150 सीटें, मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज की 100 सीटें,  सरस्वती मेडिकल कालेज हापुड़, रामा कालेज हापुड़ तथा संतोष मेडिकल कालेज गाजियाबाद की सौ सीटेंहैं।

    जिनकी उत्तर पुस्तिकाएं भी मेरठ विवि में ही रखी जाती हैं। इसके अलावा सहारनपुर मेडिकल कालेज में भी सौ सीटें हैं पर इस कालेज का बैच अभी नहीं निकला है।।

    कॉपियां बदलवाने के खेल का एसटीएफ ने शनिवार को खुलासा कर दिया। एसटीएफ के एसपी आलोक प्रियदर्शी और सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह के  मुताबिक करोड़ों रुपये का खेल करने वाले इस गिरोह के तार यूनिवर्सिटी के अधिकारियों तक जुड़े हो सकते हैं तथा इनका नेटवर्क यूपी, हरियाणा व दिल्ली समेत कई राज्यों तक फैला है। शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में चारों आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया।

    अधिकारियों ने बताया है कि सीसीएसयू में कॉलेज व इंस्टीट्यूट में होने वाली परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं रखी होती थीं। उत्तर पुस्तिका अनुभाग इंचार्ज पवन से साठगांठ कर यह गिरोह उत्तर पुस्तिकाएं बदलते थे। स्नातक और परास्नातक के साथ साथ पिछले चार सालों से यह गिरोह एमबीबीएस और एलएलबी की उत्तर पुस्तिकाएं बदलने का धंधा चला रहे थे।

     एसटीएफ मेरठ ने शुक्रवार की रात गढ़ रोड पर दुर्गापुरम, मेडिकल में छापा मारा। जहां से एक छात्रनेता कविराज निवासी शाहपुर श्योहारा बिजनौर को गिरफ्तार किया। उसके कमरे से मेडिकल कॉलेज बेगराज मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर की एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की परीक्षा की लिखी हुई दो उत्तर पुस्तिकाएं मिलीं। पूछताछ में कविराज ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाएं बदलने में यूनिवर्सिटी के तीन कर्मचारी पवन कुमार, कपिल और संदीप शामिल हैं। इन तीनों आरोपियों को भी पकड़ लिया गया।

    सीओ बृजेश सिंह के मुताबिक आरोपी कविराज ने बताया कि 1.20 लाख से 1.50 लाख रुपये में एक उत्तर कॉपी बदलने का सौदा होता था। 10 हजार रुपये यूनिवर्सिटी में संविदा कर्मचारी कपिल को जाते थे जो यूनिवर्सिटी की खाली उत्तर पुस्तिकाएं लाकर देता था। 35 से 65 हजार रुपये पवन, कपिल को जाते थे।

    पवन यूनिवर्सिटी का स्थायी कर्मचारी था, जोकि परीक्षा उत्तर पुस्तिका अनुभाग में तैनात था। कपिल संविदा कर्मचारी था। पवन व कपिल उत्तर पुस्तिकाओं का ऊपर का पेज छोड़कर अंदर की कॉपी हटाकर दूसरी कॉपियां लगाते थे। अभ्यर्थी द्वारा दी कॉपी फिर पुरानी उत्तर पुस्तिकाएं में पंच होकर अंदर रखी जाती थीं। वहीं, स्नातक और परास्नातक की कॉपी 10 से 20 हजार में बदली जाती थीं।

    Read More : EVM के बदले बैलट से चुनाव कराने में कोई आपत्ति नहीं : BJP

  • मोदी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को किया चौपट : मनमोहन सिंह

    [object Promise]
    कांग्रेस के 84वें महाधिवेशन के दूसरे दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में सबसे पहले मनमोहन सिंह ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व की तारीफ की।
    कांग्रेस के महाधिवेशन में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार ने सोनिया गांधी के दिशा-निर्देशों की वजह से बहुत कुछ हासिल किया है।
    मनमोहन सिंह ने कहा की भाजपा नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार ने भारत की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है। नरेंद्र मोदी ने कहा था कि छह साल में किसानों की आय दोगुनी कर दी जाएगी, यह एक जुमला है जो हासिल नहीं होगा।

     मनमोहन सिंह ने कहा कि मोदी सरकार कश्मीर विवाद को ठीक से संभाल नहीं पाई, जम्मू कश्मीर में माहौल आए दिन खराब होते जा रहे हैं।

  • पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: फसलों की लागत का डेढ़ गुना दिया जाएगा मूल्य

    [object Promise]

    नई दिल्ली,  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दोहराया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए अधिसूचित सभी फसलों पर उनकी लागत का डेढ़ गुना मूल्य दिया जाएगा और फसल लागत में उन तमाम खर्चों को शामिल किया जाएगा जो किसान करते है

    मोदी ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिसर में राष्ट्रीय कृषि उन्नति मेले में अपने सम्बोधन में कहा कि कुछ संगठन न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर भ्रम फैला रहे हैं और निराशा का वातावरण बना रहे हैं लेकिन उनकी सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के लिए तेजी से कदम उठा रही है ।

    उन्होंने कहा कि फसलों की उत्पादन लागत में किसानों और उसके परिवार के श्रम की कीमत , मवेशी के उपयोग की कीमत , मशीन का खर्च , बीज और खाद का मूल्य , सिंचाई का खर्च , जमीन का राजस्व , कार्यशील पूंजी ,किराये पर ली गयी जमीन का खर्च तथा अन्य खर्चो को भी शामिल किया जाएगा।

    Read More : हमारी सरकार हर वर्ग के साथ है खड़ी : डा. दिनेश शर्मा

    प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिले इसके लिए राज्यों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा ” लक्ष्य स्पष्ट हो और इरादा बुलंद हो तो कुछ भी असंभव नहीं है। किसानों का हौसला बुलंद है और वे मुश्किल लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम हैं। “

  • रेलवे की विशेष सेवा: सफर के बाद यात्रियों को घर तक छोड़ेगा रेलवे, ऐसे आप भी उठा सकते हैं लाभ

    [object Promise]

    नई दिल्ली, भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 6 महीने का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। इस प्रोजेक्ट के तहत आईआरसीटीसी ने ओला कैब से करार किया है।

    इसके करार में यात्रियों को आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट एप व वेबसाइट पर जाकर ओला कैब बुक करनी होगी। ये बुकिंग रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से 7 दिन पहले करवानी होगी।

    एप या वेबसाइट पर जाने के बाद यात्री को बुक ए कैब के ऑप्शन पर जाना होगा। इसी ऑप्शन को क्लिक करने पर यात्री जिस तिथि पर चाहेगा उस तिथि पर कैब बुक हो जाएगी। इस सुविधा में टैक्सी के साथ-साथ आटो का सफर भी शामिल है।

    आईआरसीटीसी ने बताया कि एयरलाइंस की तरह सफर, खाना और कैब सुविधा शुरू करने का उद्देश्य यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मुहैया करवाना है।

    उल्लेखनीय है कि मेट्रो के बाद के सुरक्षित सफर के लिए डीएमआरसी ने भी ऐसी सुविधाएं शुरू की हुई हैं।

  • बैंक चार दिनों तक रहेंगे बंद, 28 से पहले निपटा लें अपना काम

    [object Promise]

    महीने की कोई तारीख हो या कोई भी सप्ताह, भले वह पहला और अंतिम सप्ताह ही क्यों न हो लोगों बैंक में हर समय काम रहता है। कभी किसी को पैसा जमा करना पड़ता है तो कभी किसी बैंक ड्राफ्ट बनवाने पड़ते है तो कभी किसी जरूरत पड़ने नकद निकासी करनी पड़ती है।

    हालांकि जब से एटीएम सिस्टम उपलब्ध हो गया तब से नकद निकासी की समस्या बहुत कम हो गई है। हालांकि कोई विशेष छुंट्टी होने पर या दूसरे और अंतिम सप्ताह के शनिवार को बैंक बंद रहते है। लेकिन इस बार मार्च 2018 के अंतिम सप्ताह में बैंक चार दिनों के लिए बंद होने जा रहा है।

    ऐसे में निश्चित तौर पर लोगों को काफी परेशानी होगी। इसलिए अब भी समय है आप बैंक के बंद होने से पहले अपना जरूरी काम निपटा लें ताकि किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने पाए।

    अंतिम मौके का इंतजार करने के बजाए अपना काम जल्द निपटा लें। मार्च के अंतिम सप्ताह में लगातार चार दिनों तक बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा। केंद्र और राज्य सरकार के सरकारी दफ्तर भी बंद रहेंगे।

    मालूम हो कि मार्च के आखिरी हफ्ते में लगातार चार दिनों की सरकारी छुट्टी पड़ रही है। इसके वजह से बैंक के साथ-साथ सभी सरकारी दफ्तर भी बंद रहेंगे। 29 मार्च से लेकर 31 मार्च तक बैंक बंद रहेंगे।

    ऐसे में इन चार दिनों में बैंकों आम जनता के लिए बंद रहेंगे, किसी भी तरह का लेन-देन नहीं होगा। ब से कब तक बंद : 29 मार्च को भगवान महावीर जयंती की वजह से बैंकों और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

    30 मार्च को गुड फ्राइडे है, जिसकी वजह से राजकीय अवकाश होगा और बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। 31 मार्च बैंकों के लिए क्लोजिंग डेट होती है, जिसकी वजह से बैंक ग्राहकों से लेन-देन नहीं करते। वहीं 31 मार्च को अंतिम शनिवार भी है।

    जबकि 1 अप्रैल को रविवार की छुट्टी है। यही नहीं इन चार दिनों में न तो कोई बैंक ड्राफ्ट बनेगा और न ही किसी प्रकार के कोई चेक क्लियर होंगे।

    Read More : आईपीएल 2018 को बाबा रामदेव ने दिया तगड़ा झटका !

  • अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सका, दिनभर के लिए सदन स्थगित

    [object Promise]

    लोकसभा में मंगलवार को भी अविश्वास प्रस्ताव लाया नहीं जा सका। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इराक में 39 भारतीयों की मौत की पुष्टि को लेकर निचले सदन में बयान नहीं दे पाईं। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने विपक्ष पर नागरिकों के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाते हुए संसद में जारी गतिरोध को खेदजनक बताया।

    लोकसभा में बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू होने के बाद से ही गतिरोध बना हुआ है। बजट सत्र का दूसरा चरण पांच मार्च को शुरू हुआ था।

    सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे दोबारा शुरू होने के बाद सदन में कामकाज शुरू हुआ। हंगामे के बीच तेलांगना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और अन्नाद्रमुक ने नारेबाजी की और लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास तख्तियां लहराई।

    विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जैसे ही अपना बयान देने के लिए उठीं, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, एआईएमआईएम और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सदस्यों ने विरोध करना शुरू कर दिया।

    सुषमा ने कहा कि इराकी अधिकारी एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित करेंगे, लेकिन वह चाहती थी कि देश को अपने मंत्री के जरिए इस घटना का पता चले। उन्होंने कहा, “मैं हंगामे के बीच नहीं बोल सकती। यदि सदन में कुछ समय के लिए शांति रहेगी तो मैं लोकसभा में अपना बयान दे सकती हूं।”

    इसके पहले वह इस मुद्दे पर राज्यसभा में बयान दे चुकी हैं। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने विपक्ष को इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करने की चेतावनी दी।

    महाजन इसके बाद तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) और वाईएसआर कांग्रेस के वाई.वी.सुब्बा रेड्डी द्वारा दिए गए अविश्वास प्रस्ताव पर कार्यवाही शुरू की।

    उन्होंने कहा कि इसपर सदन में तभी चर्चा शुरू हो सकती है, जब सदन में शांति हो। उन्होंने सासंदों से अपनी सीटों पर लौट जाने का आग्रह किया।

    Read More : क्या 2029 तक पीएम मोदी का कोई विकल्प नहीं ?

  • बिना वोटिंग के ही ये 7 केंद्रीय मंत्री पहुंचे राज्यसभा

    [object Promise]

    बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, मध्य प्रदेश और राजस्थान में सभी उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने जा चुके हैं। निर्वाचित होने वालों में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, जेपी नड्डा और प्रकाश जावड़ेकर समेत सात केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। देश के 16 राज्यों की 58 सीटों के लिए चुनाव का एलान किया गया था। 

     बिहार से छह सीटों के लिए भाजपा से केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, जदयू से वशिष्ठ नारायण सिंह और महेंद्र प्रसाद सिंह, राजद से मनोज झा और अशफाक करीम तथा कांग्रेस से अखिलेश प्रसाद सिंह चुने गए।  महेंद्र सिंह सातवीं, वशिष्ठ नारायण तीसरी बार तो प्रसाद लगातार चौथी बार राज्यसभा सांसद बने हैं। 

    हिमाचल प्रदेश से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा निर्विरोध चुन लिए गए हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। उत्तराखंड से भाजपा प्रवक्ता अनिल बलूनी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। महाराष्ट्र में भाजपा नेता विजया रहाटकर के नाम वापस लेने के बाद चुनाव की स्थिति पैदा नहीं हुई।

    यहां भाजपा से केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे, वी. मुरलीधरन के साथ ही कांग्रेस से वरिष्ठ पत्रकार कुमार केतकर, शिवसेना के अनिल देसाई और एनसीपी की वंदना चव्हाण को निर्वाचित घोषित किया गया।