Category: national

  • मूर्ति तोड़ने की घटनाओं की हर तरफ आलोचना, मोदी-शाह बोले बर्दाश्त नहीं

    [object Promise]

    त्रिपुरा, तमिलनाडु और फिर कोलकाता में मूर्ति तोड़ने की घटनाओं की चौतरफा निंदा की जा रही है। उपराष्ट्रपति वैकेंया नायडु ने विचारधारा के लिए किसी मूर्ति को तोड़ने वालों को ‘पागल’ कहा है। उन्होंने कहा कि मूर्ति तोड़ने वाले मैड हैं और हंगामा करने वाले बैड। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि हम मूर्ति तोड़ने की घटनाओं का समर्थन नहीं करते। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मूर्ति तोड़ने की घटनाओं पर गुस्सा जाहिर कर चुके हैं। इस संबंध में उन्होंने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से बात करके दिशा निर्देश दिए। इस मसले पर राज्यसभा में भी हंगामा किया गया।

    मूर्ति के बदले मूर्ति तोड़ीः किसने क्या कहा?

    अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने पेरियार की मूर्ति तोड़े जाने पर कहा, ‘पेरियार की मूर्ति के लिए पुलिस लगाने की जरूरत नहीं है। तमिलनाडु के लोग पेरियार की मूर्ति और उनकी विचारधारा बचाने की ताकत रखते हैं। मूर्ति तोड़ने की घटना प्रमुख मुद्दों से ध्यान भटकाने की एक साजिश है।’

    गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं ऐसे कृत्य में शामिल लोगों और पार्टियों से इसे बंद करने की अपील करता हूं। ऐसी घटनाएं कतई सही नहीं ठहराई जा सकती।

    केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि हम एक लोकतंत्र में रहते हैं जहां कई तरह की विचारधाराएं हैं। यहां ऐसी घटनाएं निंदनीय हैं।

    पश्चिम बंगाल के मंत्री सोवादेब चटोपाध्याय का कहना है कि मूर्ति के बदले मूर्ति तोड़ना कतई सभी नहीं है। हम इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है और मूर्ति की मरम्मत कराई जा रही है।

    कहां तोड़ी गई मूर्तियां?

    पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के चुनावी नतीजे आने के बाद हिंसा और मूर्ति तोड़ने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। त्रिपुरा में रूसी क्रांति के नायक व्लादिमिर लेनिन की प्रतिमा गिराए जाने के बाद तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में समाज सुधारक ईवीआर रामास्वामी ‘पेरियार’ की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया। कोलकाता के कालीघाट में जनसंघ नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा तोड़ी गई।

    बीजेपी नेता ने की थी भड़काऊ पोस्ट

    तमिलनाडु में बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने फेसबुक पोस्ट लिखा था जिसमें पेरियार की प्रमिमा गिराने के लिए उकसाया गया था। बीजेपी नेता एच राजा ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा था ‘लेनिन कौन है तथा लेनिन और भारत के बीच क्या संबंध है? भारत और कम्युनिस्टों के बीच क्या संबंध है? आज त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति हटाई गई और कल तमिलनाडु में पेरियार की मूर्ति होगी। ‘ हालांकि बाद में इस पोस्ट को हटा दिया गया।

    मूर्ति तोड़ने की घटना के बाद तमिलनाडु के कोयंबटूर में बीजेपी ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला किया गया है। घटना बुधवार सुबह साढ़े तीन बजे की है। हालांकि इस हमले में किसी की घायल होने की कोई खबर नहीं है। इस पूरी घटना का वीडियो  कोयंबटूर के चिथापुडुर के कार्यालय के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है। जिसके आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।  फिलहाल भाजपा नेताओं ने इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

  • स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर चल रहा था सेक्स रैकेट, इस हाल में मिले लड़के-लड़कियां

    [object Promise]

    नोएडा के सेक्टर 18 स्थित एक ‘स्पा सेंटर’ में ‘सेक्स सेंटर’ चल रहा था। बुधवार शाम पुलिस ने छापा मारा तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गई। मौके से 12 लड़कियां और 6 लड़कों को हिरासत में लिया गया जो अश्लील हरकतों में संलिप्त थे। सभी को सेक्टर-20 पुलिस थाना ले जाया गया है। स्पा मालिक फरार है। मामले में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है।

    पुलिस के मुताबिक सेक्टर-18 स्थित वेदांता स्पा एंड वेलनेस में अनैतिक देह व्यापार की सूचना मिली थी। पुलिस ने इस सेक्स रैकेट का भंडा-फोड़ करने के लिए एक जाल बुना। पहले दो पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में ग्राहक बनाकर भेजा गया। वहां का नजारा देखकर पुलिसकर्मियों ने टीम को सूचित किया जिसके बाद छापेमारी की गई। पुलिस की छापे-मारी में कई लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में थे।

    सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक चलने वाले स्पा सेंटर में रोजाना लगभग 100 ग्राहक आते थे। यहां काम करने वाली सेक्स वर्कर को प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाता था। माना जा रहा है कि स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का यह खेल लंबे समय से चल रहा था।

  • पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया समाज के लिए समर्पित इन महिलाओं को

    [object Promise]

    महिलाएं हाथ में जो काम लेती हैं उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाती भी हैं। कुछ औरतें सिर्फ अपने परिवार ही नहीं बल्कि समाज के लिए भी खुद को पूरी तरह से समर्पित कर देती हैं। आज हम ऐसी ही कुछ महिलाओं की बात कर रहे हैं, जिनको उनकी काबलियत और जज्बे के कारण भारत के सबसे बड़े सम्मान में शामिल पद्म श्री अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।

    [object Promise]
    padam sri

    क्या है पद्मश्री पुरस्कार
    पद्मश्री सम्मान, भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान में से एक है। हर साल यह पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में आयोजित किए जाने वाले सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्वारा ही प्रदान किया जाता है। ये सम्मान अलग-अलग क्षेत्रों जैसे समाज सेवा,कला, विज्ञान और इंजीनियरी,लोक-कार्य,व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल-कूद, सिविल सेवा आदि के संबंध में अच्छा काम करने वाले लोगों को प्रदान किया जाता है। ये अवॉर्ड हासिल करने में महिलाएं, पुरुषों से पीछे नहीं है।

    – पद्मश्री अभिनेत्री श्रीदेवी
    हिंदी सिनेमा की पहली सुपरस्टार श्रीदेवी महज 54 साल की उम्र में ही अलविदा कह गई। 54 साल की उम्र में 50 साल का उनका सफर फिल्मी रहा। श्रीदेवी के नाम से फेमस उनके बचपन का नाम ‘बेबी श्री अम्मा अयंगर’ था। उन्हें साल 2013 में सिनेमा में दिए गए योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया था। सिर्फ पद्मश्री ही नहीं उन्हें अन्य कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया।

    महज 4 साल की उम्र में उन्होंने तमिल की फिल्मों में अभिनय करना शुरू किया। इसके बाद उन्होंने तमिल, तेलगु और मलायम में कई फिल्में की। इसके बाद वह बॉलीवुड में छा गई। अपने लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने लगभग 300 फिल्मों में काम किया।

    फैमिली के लिए छोड़ा करियर
    एक अच्छी अदाकारा के साथ वह एक सफल पत्नी और मां भी साबित हुई। बोनी कपूर के साथ शादी के बाद उन्होंने उन्होंने दो बेटियों जाह्नवी और खुशी कपूर को जन्म दिया। बेटियों की परवरिश और फैमिली को अहमियत देते हुए उन्होंने अपने करियर पर ब्रेक लगाई। लंबे समय के बाद उन्होंने इंग्लिश-विंग्लिश व मॉम मूवी की।

    – पद्मश्री डॉक्टर भक्ति यादव

    डॉक्टर भक्ति यादव लगभग 92 साल की ग्यनाकॉलजिस्ट है। वह पिछले 68 सालों से लोगों का मुफ्त इलाज करके अपने डॉक्टर होने की जिम्मेदारी निभा रहीं हैं। अपने करियर में उन्होने कई औरतों की डिलीवरी की और इसके बदले में कोई पैसा भी नहीं लिया। उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

    – पद्मश्री  डॉक्टर सुनीति सोलोमन
    एड्स जानलेवा बीमारी है, बहुत से लोगों को इसके बारे में सही तरह से जानकारी भी नहीं होती। लोगों को जागरूक करने के लिए डॉ. सुनीति सोलोमन ने इस बीमारी पर कई रिसर्च किए। उनको भारत सरकार की तरफ से पद्मश्री से नवाजा चुका है।

    – पद्मश्री लेखिका एली अहमद

    83 साल की एली अहमद जी एक लेखिका हैं, वह अपने लेखों के दम पर असम में बच्चों और महिलाओं के हको की लड़ाई लड़ रही हैं। अपनी पत्रिका को भी उन्होंने महिलाओं को शिक्षित करने के लिए समर्पित कर दिया। समाज की सेवा करने के लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

    Read More : International women’s day : आठ भारतीय महिला अरबपति, फोर्ब्स 2018 की सूची में

  • नारी शक्ति को कोविंद, मोदी का शत्-शत् नमन-ट्वीट करके कहा

    [object Promise]
    [object Promise]
    women-lead

    नयी दिल्ली, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बधाई देते हुए नारी शक्ति को नमन किया। कोविंद ने ट्वीट करके कहा, “भारत और पूरी दुनिया की महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई।

    महिलाएं समाज को स्थिरता प्रदान करती हैं। वे परिवार और देश के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। आइये, हम एक ऐसे भविष्य का निर्माण करें जिसमें प्रत्येक महिला अच्छे भविष्य के सपने देखे और उन्हें साकार करें।”

    [object Promise]
    women-lead

    मोदी ने ट्वीट करके कहा, “महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति को शत्-शत् नमन। हमें हमारी नारी शक्ति की उपलब्धियों पर अत्यंत गर्व है।” प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि अपनी अद्भुत उपलब्धियों से कई महिलाओं ने मानव इतिहास में अविस्मरणीय छाप छोड़ी है।

    वे कई पीढिय़ों के लिए प्रेरक शक्ति रहेंगी। उन्होंने कहा,”आप सभी से आग्रह है कि ‘शी इंस्पायर्सÓ हैश टैग से उन महिलाओं के बारे में लिखें जिसने भी आपको प्रेरित किया हो।” श्री मोदी ने इस हैश टैग से लिखा- “छत्तीगढ़ की 106 वर्षीय कुंवर बाई ने शौचालय बनाने के लिए अपनी बकरियां बेच दीं। स्वच्छ भारत अभियान में उनके योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।

    [object Promise]
    TU NAARI HAI, TU SHAKTI HAI

    मैं उनके इस मानवीय कार्य से बेहद प्रभावित हूं।” उन्होंने कहा,” छत्तीसगढ़ में अपनी यात्रा के दौरान कुंवर बाई से आशीर्वाद लेने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ था। मैं उस क्षण को कभी नहीं भूल सकता। महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत अभियान में आस्था रखने वाले लोगों के दिलों-दिमाग में कुंवर बाई हमेशा जिंदा रहेगीं।”

    प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “नए भारत के निर्माण में अग्रसर नारी शक्ति।” इसके साथ ही राष्ट्रीय पोषण मिशन का एक पोस्टर साझा किया है जिसमें लिखा है, “महिला विकास से आगे बढ़कर आज भारत का मंत्र है- महिलाओं के नेतृत्व में विकास।”

    Read More :: 25 साल सीएम रहे देश के सबसे गरीब मुख्यमंत्री, खुद का घर नहीं है, रहेंगे पार्टी के दफ्तर में

  • 25 साल सीएम रहे देश के सबसे गरीब मुख्यमंत्री, खुद का घर नहीं है, रहेंगे पार्टी के दफ्तर में

    [object Promise]

    नई दिल्ली. त्रिपुरा में लेफ्ट की करारी शिकस्त के बाद पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार अपनी पत्नी संग पार्टी के दफ्तर में रहेंगे. सीपीएम के दफ्तर के ऊपर दो कमरों का फ्लैट है जहां माणिक अपनी पत्नी संग रहेंगे. गौरतलब है कि माणिक सरकार की छवि देश के सबसे गरीब मुख्यमंत्री के तौर पर रही. वो अपनी सैलेरी का ज्यादातर हिस्सा पार्टी को समर्पित कर देते थे. उनकी पत्नी सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी हैं. माणिक सरकार के पास खुद का घर नहीं है लेकिन उन्होंने विधायकों को मिले आवास में रहना पसंद नहीं किया.

    [object Promise]
    Manik-Sarkar-Retired-Central-Staff-Paternal-Housing-Tripura-CPM-Secretariat-Bijan-Dhar-Party-Office

    माणिक ने अपना पैतृक आवास अपनी बहन को दान कर दिया है. त्रिपुरा सीपीएम के सेक्रटरी बिजन धर ने बताया कि पार्टी दफ्तर में न्यूनतम जरूरत की सुविधाएं उपलब्ध हैं. यह कोई अपवाद नहीं है. हमारे ज्यादातर नेता सादा जीवन जीते हैं. सरकार पहले भी पार्टी दफ्तर में रह चुके हैं. एक तरफ जहां कुछ पूर्व मंत्री विधायक आवासों में शिफ्ट हो रहे हैं, दूसरी तरफ 3 अन्य विधायक- माणिक डे, नरेश जमातिया और मणिंद्र रिएंग अपने-अपने गांव लौट गए हैं.

    [object Promise]
    Manik Sarkar

    त्रिपुरा की कमान संभालने जा रहे बिप्लब देब ने कहा है कि माणिक सरकार को सरकारी आवास और दूसरी सुविधाएं पाने का हक है. विपक्ष के नेता को कैबिनेट स्तर की सुविधाएं मिलती हैं. उनके लिए सारी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी.

    [object Promise]
    Manik Sarkar

    बता दें कि बतौर मुख्यमंत्री, माणिक सरकार की संपत्ति देश के अन्य मुख्यमंत्रियों के मुकाबले बेहद कम थी. वह न सिर्फ अपनी सैलेरी का ज्यादा हिस्सा पार्टी को दान कर देते थे बल्कि सरकार द्वारा मिलने वाली ज्यादातर सुविधाएं भी नहीं लेते थे. सरकार की पत्नी जमीन जायदाद की मालिक हैं लेकिन जमीन एक बिल्डर को सौंपे जाने से मामला विवादों में घिर गया. वहां निर्माणधीन इमारत का काम अभी पूरा नहीं हुआ है.

    Read More : कभी पकड़ती थी अपराधियों को अब खुद मोस्ट वॉटेंड की सूची में

     

  • जानिए जेतली की पत्नी कितनी है अमीर, 4 साल में कितनी कम हुई संपत्ति ?

    [object Promise]
    सत्ता में आने के बाद अकसर नेताओं की संपत्ति कई गुणा बढ़ जाती है लेकिन केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेतली इस मामले में विपरीत है। उनकी संपत्ति पिछले 4 साल में करीब 1.61 करोड़ रुपये कम हो गई है जबकि उनकी पत्नी संगीता जेतली की संपत्ति बढ़ी है। नामांकन के साथ दिए गए शपथपत्र में खुलासा हुआ कि जेतली के पास पत्नी संगीता जेतली के मुकाबले ज्यादा गहने हैं।

    जेतली दंपत्ति की कुल संपत्ति 111.40 करोड़ 
    शपथपत्र के मुताबिक वित्त मंत्री और उनकी पत्नी की कुल संपत्ति करीब 111.40 करोड़ रुपये है। 32 करोड़ 70 लाख 52 हजार 223 रुपये की चल संपत्ति है। वहीं अचल संपत्ति 35 करोड़ 60 लाख रुपये है। संगीता जेतली के पास 1 करोड़ 41 लाख 81,333 रुपये की चल और 41 करोड़ 70 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। वर्ष 2014 में जेतली की कुल संपत्ति 71.56 करोड़ रुपये और पत्नी की 41.46 करोड़ रुपये थी। इसमें उनकी चल संपत्ति 36.86 करोड़ रुपये और पत्नी की 46.16 लाख रुपये थी जबकि अचल संपत्ति 34.70 करोड़ रुपये और पत्नी की 41 करोड़ रुपये थी। उन्होंने लोकसभा चुनाव में अपना दिल्ली का पता दिया था लेकिन राज्यसभा चुनाव का नामांकन पत्र उन्होंने गुजरात के पते से दाखिल किया है।

    [object Promise]
    Jetli

    वित्त मंत्री के पास हैं चार बैंक खाते
    वित्त मंत्री के पास चार बैंक खाते हैं जिसमें एक स्टेट बैंक और तीन एचडीएफसी बैंक में हैं। बैंक में 1.30 करोड़ रुपये जमा हैं। उन पर करीब 42 लाख 22 हजार 338 रुपये की देनदारी है। उनकी पत्नी पर 9 करोड़ 13 लाख 95 हजार 133 रुपये की देनदारी है। इसमें करीब 8.67 करोड़ रुपये का लोन है। वित्त मंत्री के पास दो मर्सिडीज और एक फॉर्च्युनर है।

    पत्नी से ज्यादा हैं गहने 
    जेतली के पास 3.1 किलोग्राम सोना व 15.8 किलोग्राम चांदी है। इसके अलावा 45 लाख रुपये के हीरे भी हैं। उनके पास मौजूद ज्वैलरी का कुल मूल्य 1.32 करोड़ रुपये है जबकि उनकी पत्नी के पास महज 24 लाख रुपये के ही सोने चांदी के जेवरात हैं। वित्त मंत्री के पास हरियाणा के फरीदाबाद में 3600 स्क्वायर फीट का प्लाट भी है। इसके अलावा गुड़गांव में उनके और पत्नी के साझे में भवन है। इसकी कीमत दो करोड़ 87 लाख से ज्यादा आंकी गई है। इसका बाजार मूल्य छह करोड़ है।

    Read More : अजमेर शरीफ में सचिव के मुंह पर पोती कालिख, और की चप्पल से धुनाई

  • भाजपा को उमर अब्दुल्ला ने मारा ताना, आपने मुझे गलत साबित कर दिया, शुक्रिया

    [object Promise]

    श्रीनगर : उत्तर प्रदेश और बिहार के उपचुनावों में बीजेपी के खराब प्रदर्शन पर पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने अपने ही एक ट्वीट का हवाला देते हुए बीजेपी पर तंज कसा कि भाजपा के मेरे प्यारे दोस्तों, मुझे गलत साबित करने के लिए कठिन श्रम और लगातार प्रयास करने के लिए आपका शुक्रिया! मैं सच्चे मन से आपका कृतज्ञ हूं। आपका विपक्षी साथी।

    गोरखपुर ने अगस्त में मरे बच्चों को दी उपचुनाव में श्रद्धांजलि

    दरअसल, उमर अब्दुल्ला ने विपक्षी दलों के लचर रवैये को देखते हुए एक साल पहले 10 मार्च, 2017 को ट्वीट किया था कि इस हिसाब से तो हमलोगों (विपक्षी दलों) को वर्ष 2019 (लोकसभा चुनाव) के बारे में भूल जाना चाहिए और 2024 की योजना अभी से बनानी शुरू कर देनी चाहिए।

    41 लाख बैंक अकाउंट SBI ने किए बंद, जानियें इसमें कहीं आपका खाता तो नहीं

    भाजपा को गोरखपुर, फूलपुर (उत्तर प्रदेश) और अररिया (बिहार) लोकसभा सीटों के लिए हुए उपचुनावों में झटका लगा है। उत्तर प्रदेश की दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी और अररिया में विपक्षी राजद का प्रदर्शन बेहतर रहा है। उमर अब्दुल्ला ने इससे पहले एक और ट्वीट कर राजद नेता तेजस्वी यादव और  मीसा भारती को बधाई दी थी।

    उन्होंने लिखा कि बेहतरीन (चुनाव) परिणाम के लिए तेजस्वी यादव और मीसा भारती को बधाई। डिनर (सोनिया गांधी द्वारा दिल्ली में 13 मार्च को विपक्षी दलों को दिया गया रात्रिभोज) पर आप दोनों से मुलाकात बेहतरीन रही थी।

  • छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में किया विस्फोट, 9 जवान शहीद, 6 की हालत गंभीर

    [object Promise]

    रायपुर ; छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार 13 मार्च को नक्सली हमला हुआ है। नक्सलियों ने एंटी लैंडमाइन वाहन को आईईडी ब्लास्ट कर उड़ा दिया है। इस विस्फोट में सीआरपीएफ की 212वीं बटालियन के 9 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं छह जवान घायल हैं। घायलों में से 4 जवानों की हालत गंभीर है। घटना दोहपह 12.30 बजे की है।

    इसलिए बेटी ने मां की कर दी हत्या, जानिये !

    ताजा जानकारी के मुताबिक यहां के किस्टाराम के पलौदी के जंगलों में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है। नक्सलियों और जवानों के बीच फायरिंग जारी है। बात दें कि इस घटना को लेकर आईबी को पहले से सूचना थी। सीआरपीएफ के जवान ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल को रवाना किया गया है। पुलिस बल शवों और घायलों को जंगल से निकालने की कोशिश में लगे हैं। घटना जंगल के भीतर दुर्गम इलाके में हुई है।

    [object Promise]
    [object Promise]सीआरपीएफ के अधिकारियों के मुताबिक घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया है। तकरीबन 100 से ज्यादा नक्सलियों ने जवानों पर हमला किया है।  सूत्रों के मुताबिक इस हमले के पीछे पीपल्स लिबरेशन ग्रुप का हाथ बताया जा रहा है।

    बता दें कि पिछले साल 2017 के अप्रैल महीने में  भी सुकमा में नक्सलियों के घात लगाकर हमला किया था। जिसमें सीआरपीएफ के 25 जवान शहीद हो गए थे। ये सभी जवान सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन के थे। जब यह हमला हुआ सीआरपीएफ के जवान टीम रोड ओपनिंग के लिए जा रहे थे।

    इसके अलावा 25 मई 2013  में भी छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक हजार से ज्यादा नक्सलियों ने कांग्रेस के परिवर्तन यात्रा पर हमला कर दिया। इस हादसे 25 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें कांग्रेस नेता विद्याचरण शुक्ल, महेंद्र कर्मा और नंदकुमार पटेल भी मारे गए थे। वहीं, 6 अप्रैल 2010 में दंतेवाड़ा जिले के चिंतलनार में सीआरपीएफ के 75 जवानों को मार दिया गया था।

  • सोनिया की डिनर Diplomacy गठबंधन बनने से पहले ही दरकने लगी है

    [object Promise]

    New Delhi, कांग्रेस के वरिष्ट नेता और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की संयोजक सोनिया गांधी की डिनर डिप्लोमेसी नाकाम होती-सी दिख रही है क्योंकि प्रतिपक्षी मजबूत क्षत्रप ममता बनर्जी ने इस राजनीतिक डिनर से फिलहाल कन्नी काट लिया है। दरअसल, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी आज विपक्षी दलों के नेताओं के लिए डिनर का आयोजन किया है। इसे 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी पार्टियों की एकता के तौर पर देखा जा रहा है। इस डिनर के जरिए कांग्रेस की कोशिश बदले हालात में उन दलों को भी साथ करने की है जिन्हें भाजपा से परहेज है। वैसे इस डिनर में बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती आएंगी या नहीं इसका उन्होंने खुलासा नहीं किया है।

    इधर सोनिया गांधी की दावत के बाद इसी तरह का एक डिनर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सुप्रीमो शरद पंवार भी प्लान कर रहे हैं। सेत्रों की मानें तो वह इस डिनर में कांग्रेस को भी निमंत्रित करेंगे। जहां कांग्रेस और एनसीपी मिलकर भाजपा के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के तेवर बदले-बदले से लग रहे हैं। उनके सोनिया के डिनर में शामिल ना होने की खबरें सामने आई है। खबर है कि सोनिया के डिनर में तृणमूल कांग्रेस की तरफ से ममता खुद तो शामिल नहीं होंगी लेकिन सुदीप उनका प्रतिनिधित्व करने के लिए शिरकत करेंगे।

    दीदी के बारे में बताया जा रहा है कि वे क्षेत्रीय पार्टियों को इकट्टा कर फेडरल फ्रंट बनाने के फिराक में हैं और यही कारण है कि वे इस सानिया की डिनर से दूरी बना ली हैं। ममता ने फिलहाल तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के एंटी-कांग्रेस और एंटी-बीजेपी फ्रंट को अपना समर्थन दिया है। जस्टिस लोया की मौत मामले में बसपा विपक्षी दलों के साथ खड़ी नजर आई यूपी में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने खुलकर बसपा उम्मीदवार के समर्थन का एलान किया है। इससे बसपा नेताओं के डिनर में शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि बसपा प्रमुख मायावती और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के डिनर में हिस्सा लेने की संभावना नहीं के बाराबर है।

    डिनर में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के अलावा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी के शामिल होने की खबर है। जानकार सूत्रों की मानें तो सोनिया के डिनर में 17 विपक्षी दल साथ आएंगे। सभी साथ मिलकर संसद भवन के अंदर और बाहर भाजपा को घेरने के लिए साझा रणनीति बनाएंगे।

    Read More : नवरात्रि घटस्थापना से लेकर नवरात्रि पारण तक की तिथि, शुभ मुहूर्त

  • 1700 से ज्यादा सांसद और विधायकों पर क्रिमिनल केस, सुप्रीम कोर्ट में केंद्र खुलासा !

    [object Promise]

    नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने खुलासा किया है कि देशभर के 1700 से ज्यादा सांसद और विधायकों पर क्रिमिनल केस चल रहा है.

    [object Promise]
    Delhi-Supreme-Court-Central-Government-Disclosure-MP-MLAs-Criminal-Case

    इसमें गोवा और महाराष्ट्र के नेताओं की गिनती शामिल नहीं है. सुप्रीम कोर्ट में सौंपे गए हलफनामे के मुताबिक इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर है. यूपी के 248 सांसद-विधायक ट्रायल का सामना कर रहे हैं.

    वहीं तमिलनाडु के 178, बिहार के 144 और पश्चिम बंगाल के 139 माननीयों पर केस चल रहा है. सुप्रीम कोर्ट में सौंपे जवाबी हलफमाने में केंद्र ने कहा है कि साल 2014 से 2017 के बीच करीब 1,765 जन प्रतिनिधियों के खिलाफ 3,816 मामले लंबित हैं.

    जिनमें से 125 मामलों का निपटारा एक साल के भीतर हुआ है. पिछले तीन सालों में 771 मामलों में सुनवाई पूरी हो गई है लेकिन अभी भी 3,045 मामले लंबित हैं.