Category: national

  • BJP के 3 विधायकों की पिछले 6 दिन में मौत, मचा हड़कंप

    [object Promise]

    नई दिल्ली. BJP के लिए पिछला सप्ताह बुरा साबित हुआ. पिछले 6 दिनों बीजेपी के 3 विधायकों की मौत हो गई. उत्तराखंड के बीजेपी विधायक मगनलाल शाह का निधन हो गया है.  मगनलाल 55 वर्ष के थे. मोली जिले की थराली विधानसभा सीट से विधायक शाह की रविवार रात इलाज के दौरान चमोली के निकट जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में मौत हो गई. उन्हें सांस लेने में तकलीफ, फेफडों में संक्रमण और न्यूमोनिया के कारण गत 19 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

    इससे पहले कि 21 फरवरी को यूपी के बिजनौर की नूरपुर सीट से विधायक लोकेन्‍द्र सिंह की सड़क हादसे में और राजस्थान के नाथदेवड़ा सीट से बीजेपी विधायक कल्याण सिंह ने अमेरिका के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था.

     

  • अब बच्चे पढ़ेंगे अश्लील सामग्री महाराष्ट्र के स्कूलों में

    [object Promise]

    पिछले कुछ समय से महाराष्ट्र की भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लिए जाने वाले अपने निर्णयों से विवादों में आई हुई है। कुछ समय पूर्व 59.52 लाख रुपए खर्च करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से सम्बन्धित पुस्तकें खरीदने का निर्णय करने के लिए राज्य के शिक्षा विभाग की आलोचना हो चुकी है।

    और अब महाराष्ट्र सरकार राज्य के मिडल स्कूलों के पुस्तकालयों के लिए ‘बाल नचिकेता’ पर आधारित पुस्तकें खरीद कर विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई है जिसकी सामग्री बच्चों के लिए आपत्तिजनक है। ‘बाल नचिकेता’ पुस्तक को सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए खरीदा गया है। विपक्षी दलों के अनुसार इस पुस्तक में बच्चों के लिए अनुपयुक्त ‘कौमार्य भंग’, ‘शारीरिक सुख’, ‘यौनेच्छा’ जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया है।

    इस पुस्तक में दी गई पौराणिक (माईथोलोजिकल) कथाओं में इस तरह के वाक्य शामिल हैं,‘‘ऐसे सम्राटों और देवताओं के उदाहरण मौजूद हैं जिन्होंने विवाह किए बगैर शारीरिक सुख का उपभोग किया।’’ तथा ‘‘उन्होंने कोहरा छाई रात्रि में सम्बन्ध बनाए।’’ एक अन्य कहानी में ऋषि पराशर से वार्तालाप करते हुए मत्स्यगंधा कहती है,‘‘हे ऋषि अपना कौमार्य गंवा देने के बाद मुझे कौन स्वीकार करेगा?’’ इसी कहानी में इस प्रकार की पंक्तियां भी हैं जैसे,‘‘उसके शरीर की लय को देख कर ऋषि पराशर में यौनेच्छा जागृत हुई’’ तथा ‘‘उसने कामुकता के वशीभूत उसका हाथ थाम लिया।’’

    पुस्तकों की खरीद सम्बन्धी यह विवाद यहीं पर समाप्त नहीं होता क्योंकि विपक्ष ने यह आरोप भी लगाया है कि बाजार में 20 रुपए में मिलने वाली यह पुस्तक सरकार ने 50 रुपए में खरीदी है। इस पुस्तक के प्रकाशक ‘भारतीय विचार साधना’ को ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ के निकट समझा जाता है। जब बच्चे इन किताबों में कौमार्य भंग, शारीरिक सुख, यौनेच्छा, कामुकता आदि शब्द पढ़ेंगे तो वे मोबाइल पर इनके अर्थ तलाशेंगे और कहेंगे कि हमारे शास्त्रों में ऐसा कहा गया है और हमारे ऋषि-मुनि ऐसा करते रहे हैं तो हम भी ऐसा क्यों न करें।

    Read More बीजेपी नेता के घर लिख रहे थे बोर्ड परीक्षा की कॉपी, पुलिस ने 58 लोगों को पकड़ा

  • नहीं रहीं “रूप की रानी”, “नागिन सी आंखों वाली”, बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी

    [object Promise]

    दुबई। बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में शुमार श्रीदेवी का हृदय गति रुक जाने के कारण अचानक निधन हो गया। निधन के समय वह दुबई में थीं। वह वहाँ एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने गयी थीं। उनका पार्थिव शरीर मुंबई लाया जायेगा जहां उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

    नहीं रहीं रूप की रानी, नागिन सी आंखों वाली, बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी

    55 वर्षीय श्रीदेवी को पहली फीमेल सुपरस्टार भी कहा जाता था। पद्मश्री से सम्मानित की जा चुकीं श्रीदेवी ने फिल्म निर्माता निर्देशक बोनी कपूर से विवाह किया था। श्रीदेवी को अपने सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए कई बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख जताया है। उनके निधन से बॉलीवुड में भी शोक की लहर है। मुंबई में उनके घर के बाहर प्रशंसकों की भीड़ लगना शुरू हो गयी है।

    श्रीदेवी के परिवार से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि विवाह समारोह के बाद कुछ संबंधी दुबई से भारत लौट आए थे लेकिन श्रीदेवी और उनकी छोटी बेटी खुशी दुबई में रूक गई थीं। श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी अपनी फिल्म की शूटिंग की वजह से मुंबई में ही थीं।

    सबके दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा चांदनी यानी श्रीदेवी अब नहीं रहीं। शनिवार को देर रात दुंबई में उनका निधन हो गया। श्रीदेवी को अचानक हार्ट अटैक आया और उन्हें बचाया नहीं जा सकता। दुबई में अभिनेत्री श्रीदेवी फैमिली वेडिंग अटेंड करने पहुंची थीं। उनकी निधन की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। फैंस सहित पूरा बॉलीवुड सदमें में है।श्रीदेवी के परिवार के करीबियों से मिली जानकारी के मुताबिक अंतिम संस्कार के लिए श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुंबई लाया जाएगा।

    श्रीदेवी के निधन के बाद अंधेरी में उनके घर के बाहर भारी तादाद में रात से ही उनके फैंस जमा हो गए हैं। मुंबई पुलिस ने श्रीदेवी के घर के बाहर की सुरक्षा बढ़ा दी है। श्रीदेवी की मौत की खबर से पूरा बॉलीवुड दुखी है।

    Akhilesh Yadav

    Saddened by the loss of Sridevi. My deepest condolences to her family and loved ones.

      पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सचिन तेंदुलकर ने श्रीदेवी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि इस दुख को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। हम उन्हें देख कर बड़े हुए हैं। इस सच को सहन करना हमारे लिए बहुत ही कठिन है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

    I have no words to express how i feel. We have grown up seeing her. It is difficult to digest that she is not with us. My heartiest condolences to her family: Sachin Tendulkar on #Sridevi.

    Shocked to hear of passing of movie star Sridevi. She has left millions of fans heartbroken. Her performances in films such as Moondram Pirai, Lamhe and English Vinglish remain an inspiration for other actors. My condolences to her family and close associates #PresidentKovind

    Saddened by the untimely demise of noted actor Sridevi. She was a veteran of the film industry, whose long career included diverse roles and memorable performances. My thoughts are with her family and admirers in this hour of grief. May her soul rest in peace: PM @narendramodi

     It is a very sad event. It is a loss to the film industry and to India. I have watched many of her films. She used to live in the same area. : GC Ghosh, resident of Andheri on passing away of actress
    #Sridevi

    अंतिम संस्कार के लिए श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुंबई लाया जाएगा। अंधेरी में उनके घर के बाहर भारी तादाद में रात से ही उनके फैंस जमा हो गए हैं।  अपनी फेवरेट अभिनेत्री की मौत की खबर सुनकर फैंस दुखी हैं। जैसे ही उन्हें ये खबर मिली भारी संख्या में श्रीदेवी के फैंस उनके घर के बाहर इकट्ठा हो गए। फैंस का कहना है कि वो ये सुनकर अभी भी शॉक्ड हैं और उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि अभिनेत्री अब इस दुनिया में नहीं रहीं।

     

  • संसद में अटेंडेंस और सवाल पूछने के मामले में राहुल फिसड्डी, ये नेता भी पीछे नहीं

    [object Promise]

    नई दिल्लीः कई राजनेता भले ही सुर्खियों में ज्यादा रहते हो लेकिन संसद में उनकी सक्रियता उम्मीद से काफी कम रहती है। देश के सांसदों-विधायकों पर नजर रखने वाली संस्था पीआरएस ने कुछ आकड़े पेश किए हैं जिनके मुताबिक कई सासंदों की संसद में उपस्थिति का राष्ट्रीय औसत 80 प्रतिशत और बहस में हिस्सा लेने का 57.5 और सवाल पूछने की सक्रियता केवल 231 प्रति सांसद रहा। हालांकि आकड़ों के मुताबिक सोनिया गांधी संसद में काफी सक्रिय रहीं। संसद में उनकी अटेंडेंस 71% रही। वहीं इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी फिसड्डी साबित हुए। 47 वर्षीय राहुल गांधी की संसद में 54 प्रतिशत उपस्थिति रही। इतना ही नहीं उन्होंने अब तक सिर्फ 11 बहसों में ही हिस्सा लिया।

    सुब्रह्मण्यम स्वामी बोले, श्रीदेवी की हत्या की गई

  • हार्ट अटैक से नहीं बल्कि श्रीदेवी की मौत इस एक वजह से हुई, सच जानकर रह जाएंगे हैरान

    [object Promise]
    [object Promise]
    sridevi_

    कार्डिएक अरेस्ट और हार्ट अटैक, ये दोनों ही दिल से जुड़ी बीमारी होती हैं। ये दोनों ही बीमारी व्यक्ति के मौत का कारण बन सकती हैं। गौरतलब है कि हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी की दुबई में कार्डिएक अरेस्ट के कारण मौत हो गई। एनबीटी से खास बातचीत में सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि कार्डिएक अरेस्ट (हृदय गति रुकना) और हार्ट अटैक में अंतर होता है। डॉक्टर के मुताबिक बदलती जीवनशैली और टेंशन के कारण दिल की बीमारियों का खतरा अब बढ़ गया है।

    कार्डिएक अरेस्ट और हार्ट अटैक में अंतर

    हार्ट मसल्स में जब ब्लड की सप्लाई किसी कारण से डिस्टर्ब हो जाती है या फिर प्रभावित हो जाती है, तो उस स्थिति में हार्ट अटैक पड़ता है। लेकिन इस स्थिति में दिल शरीर के दूसरे हिस्सों को ब्लड सप्लाई करता रहता है।

    कार्डिएक अरेस्ट में दिल अचानक ही शरीर में ब्लड पंप करना बंद कर देता है, जिसके कारण व्यक्ति अचानक बेहोश हो जाता है या सांस लेना बंद कर देता है। मेडिकल साइंस की भाषा में इसे इलेक्ट्रिक कंडक्टिंग सिस्टम का फेल होना कहा जाता है।

    शुरू के 10 मिनट में इलाज

    कार्डिएक अरेस्ट की स्थिति में व्यक्ति को अगर 10 मिनट के अंदर मेडिकल सुविधा मिल जाए तो व्यक्ति को बचाया जा सकता है। कार्डिएक अरेस्ट की स्थिति में दिल और सांस रुक जाने के बाद भी दिमाग जिंदा रहता है। अगर किसी व्यक्ति को पहले हार्ट अटैक पड़ चुका है, तो उसे कार्डिएक अरेस्ट होने की आशंका बढ़ जाती है।

    अचानक होता है कार्डिएक अरेस्ट

    कार्डिएक अरेस्ट का कोई लक्षण नहीं होता है। सामान्य रूप से कार्डिएक अरेस्ट अचानक ही होता है, इससे पहले शरीर कोई चेतावनी नहीं देता है। 30 साल की उम्र के बाद ऐसिडिटी या अस्थमा के दौरे पड़ना कार्डिएट अरेस्ट का संकेत है।

    इन बातों का रखें ध्यान

    • 30 सेकंड से ज्यादा सीने में दर्द होना
    • सीने के बीचों-बीच भारीपन
    • हल्की जकड़न या जलन महसूस होना
    • थकावट के समय जबड़े में दर्द होना
    • सुबह के समय सीने में बेचैनी होना
    • थकावट के समय सांस फूलना
    • बिना वजह पसीना और थकावट होना

  •  पीके-मोदी का साथ 2019 के चुनाव में फिर एक बार देखने को मिलेगा !

    [object Promise]

    नई दिल्ली,  2019 में लोकसभा चुनाव होने वाले है ऐसे में बीजेपी पर इतिहास दोहराने का दबाव रहेगा। अब सवाल ये उठता है कि क्या प्रधानमंत्री उसी रणनीतिकार के साथ दोबारा काम करेंगे जिसने उन्हें 2014 चुनाव में प्राचंड़ बहुमत दिलाई थी। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 2019 के लोकसभा चुनावों में प्रशांत किशोर, नरेंद्र मोदी के चुनाव अभियान की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही में दोनों दिग्गजों की मुलाकात हुई थी। संभावनाएं हैं कि प्रशांत एक बार फिर मोदी के चुनावी रथ के सारथी बन सकते हैं।

    [object Promise]
    pk-modi2

    प्रशांत ने बनाई है अपनी अलग पहचान
    पिछले कुछ सालों में प्रशांत ने अपनी अलग ही पहचान बना ली है। पहले तो 2012 में गुजरात विधानसभा चुनाव और फिर 2014 में लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की जीत के बाद प्रशांत किशोर पर सबकी नजर थी। लेकिन कुछ ऐसे कारण बने की मोदी और प्रशांत की राह अलग हो गई।

    सूत्रों के मुताबिक पिछले छह महीने से एक दूसरे के संपर्क में हैं। दोनों के बीच सीधा संवाद हुआ। इस बैठक में लोकसभा चुनाव में मोदी टीम में प्रशांत किशोर की भूमिका पर चर्चा हुई। खबरों के अनुसार प्रशांत किशोर की मुलाकात बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से भी हुई है।

    [object Promise]
    pk-modi3

    अमित शाह और प्रशांत के बीच हुआ था मनमुटाव
    आपको बता दें कि 2014 लोकसभा चुनाव में प्रशांत किशोर के बीजेपी से अलग होने का कारण अमित शाह और उनके बीच मनमुटाव बताया जा गया था। किशोर अगर का बार फइर बीजेपी के साथ काम करते हैं तो जाहिर सी बात है कि वह सीधे पीएम मोदी के प्रचार अभिययान की कमान खुद संभालेंगे।

    बता दें कि पीएम मोदी एंड टीम से अलग होने के बाद प्रशांत नीतीश कुमार के संपर्क में आए और महागठबंधन के लिए काम किया जिसके आगे खुद बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद साल 2016 में किशोर कांग्रेस से जुड़े। हाल ही में वो आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस के लिए काम कर रहे थे।

    Read More  : हार्ट अटैक से नहीं बल्कि श्रीदेवी की मौत इस एक वजह से हुई, सच जानकर रह जाएंगे हैरान

  • मुंबई पहुंचने के बाद यहां रखा जाएगा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, तस्वीरें आई सामने

    [object Promise]

    मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी की मौत को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। कहा जा रहा हैं कि श्रीदेवी की मौत हार्ट अटैक से नहीं, बल्कि बाथटब में डूबने की वजह से हुई। श्रीदेवी के खून में अल्कोहल भी पाया गया है। श्रीदेवी की मौत शनिवार रात 11:30 बजे हुई थी। 54 साल की श्रीदेवी पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ वहां भांजे मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने गई थीं।

    बेटियों को शादी के लिए नहीं आत्मनिर्भर बनाने के लिए पढ़ाएं : स्वाती सिंह

    हार्ट अटैक से नहीं बल्कि श्रीदेवी की मौत इस एक वजह से हुई, सच जानकर रह जाएंगे हैरान

    ऐसा कहा जा रहा है कि मंगलवार सुबह दुबई से मुंबई लाया जा सकता है। मुंबई स्थित भाग्य बंगलो में उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले स्थित पवनहंस मुक्तिधाम में किया जाएगा। उनकी आखिरी ख्वाहिश के मुताबिक, विदाई में इस्तेमाल होने वाली हर चीज सफेद रंग की होगी।

    दुबई में विदेशी नागरिकों की स्वाभाविक मौत पर भी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने में एक-दो दिन लगते हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही डेथ सर्टिफिकेट जारी किया जाता है। यूएई में भारतीय एम्बेसडर नवदीप सूरी और दुबई में भारतीय कॉन्स्युलेट विपुल जरूरी कार्यवाही में जुटे हैं।

  • कांग्रेस को 27 सीटों पर बढ़त, NPP 14 सीटों पर आगे- बीजेपी हुई पस्त

    [object Promise]

    नई दिल्ली :  मेघालय की 60 सदस्यीय विधानसभा सीट के लिए गत 27 फरवरी को मतदान हुआ था  था। जहां आज वोटो की गिनती शुरू हो गई है। राज्य के कुल 18.9 लाख मतदाताओं में से 75 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था।

    मेघालय विधानसभा चुनाव नतीजे 2018 लाइव अपडेट:

    – कांग्रेस-26, एनपीपी-12, बीजेपी 8 सीटों पर आगे, अन्य को 13 सीटों पर बढ़त
    – बीजेपी महासचिव और पूर्वोत्तर के प्रभारी राम माधव ने कहा है कि राज्य में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। ऐसे में चुनाव नतीजों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही किसी तरह के गठबंधन पर कोई फैसला लिया जाएगा, उन्होंने कहा कि हम मेघालय में गैर कांग्रेसी सरकार बनाने में सफल होंगे।
    – अभी तक पेश हुए रुझानों में कांग्रेस-27, एनपीपी-14, बीजेपी 7 सीटों पर आगे, अन्य को 11 सीटों पर बढ़त
    – कांग्रेस-22, एनपीपी-15, बीजेपी+ 6 सीटों पर आगे, अन्य को 13 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है।
    – अब तक के पेश हुए नजीतों के मुताबिक कांग्रेस-24, एनपीपी-13, बीजेपी+ 6 सीटों पर आगे, अन्य को 14 सीटों पर बढ़त
    – कांग्रेस- 18 सीटों पर आगे, एनपीपी को 13 और बीजेपी+ को 5 सीटों पर अब मिली बढ़त।
    – यहां बीजेपी के हित के रुझान देखने को नहीं मिल रहे हैं, अब तक के रुझानों में बीजेपी को 3, कांग्रेस  15, एनपीपी के हक में 10 सीटें आई हैं।
    – रुझानों के मुताबिक एनपीपी- 11, कांग्रेस- 9 और बीजेपी को 4 सीटों पर बढ़त, अन्य 7 सीटों पर आगे है।
    – अब तक के रुझानों में एनपीपी 8 सीट, कांग्रेस 7 सीट, बीजेपी 3 सीट और अन्य  2 सीटों पर आगे
    – चुनाव नतीजों में एनपीपी 8 सीट, कांग्रेस 7 सीट, बीजेपी 3 सीट और अन्य  2 सीटों पर आगे
    – मेघायल में अभी तक 3 बीजेपी, कांग्रेस 3,  1 एनपीपी व अन्य 2 सीटों  के रुझान सामने आए हैं।
    – विधानसभा चुनाव के नतीजों में पहला रुझान  बीजेपी के के पक्ष में आया है।

     

  • रामेश्वरम में आज समंदर में विलीन हो जाएंगी श्रीदेवी की अस्थियां, जानें कौन करेगा विसर्जित

    [object Promise]

    बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी की अस्थियां रामेश्वरम में विसर्जित करने के लिए शुक्रवार 2 मार्च को ही को चेन्नई लाई गई है। अस्थियां शनिवार 3 मार्च को रामेश्वरम में समुद्र में विसर्जित की जाएंगी।

    श्रीदेवी की अस्थियां कोई और नहीं बल्कि पति बोनी कपूर लेकर आए हैं। हवाई अड्डा सूत्रों की मानें तो पति बोनी कपूर एक कलश में अस्थियां लेकर यहां आए हैं। अस्थियों को शनिवार को रामेश्वरम में समुद्र में विसर्जित किया जाएगा। श्रीदेवी का अंतिम संस्कार भी तमिलनाडू के पंडितों द्वारा करवाया गया था।

    गौरतलब है कि श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई के एक पांच सितार होटल में बाथटब में डूबने से हुई थी। पहले तो ऐसी खबरें आई थी कि श्रीदेवी का निधन कार्डिएक अरेस्ट से हुआ लेकिन  फारेंसिक रिपोर्ट में यह बात साफ हुई कि मौत की डूबने की वजह से हुई थी। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर निधन के 72 घंटे बाद मंगलवार रात करीब 10.30 बजे दुबई से मुंबई पहुंचा था। बुधवार को विले पार्ले सेवा समाज श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ।

    श्रीदेवी ने तकरीबन 300 फिल्मों में काम किया था। उन्हें 2013 में पद्मश्री से भी नवाजा गया था। श्रीदेवी सुपरहिट फिल्म जुदाई (1997) के बाद फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गई थीं। उन्होंने करीब 15 साल के बाद इंग्लिश विंग्लिश (2002) से फिर फिल्मों में एंट्री मारी।  इसके बाद उन्होंने दक्षिण भारतीय स्टार विजय के साथ पुली (2015) की। श्रीदेवी एक बार शाहरुख खान की फिल्म जीरो में कैमियो रोल करते दिखेंगी, जो दिसंबर 2018 में रिलीज होगी।

  • ईडी के समन के खिलाफ कार्ति चिदंबरम पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, कल होगी सुनवाई

    [object Promise]

    नई दिल्ली, 5 मार्च: आईएनएक्स मीडिया घोटाला मामले में फिलहाल कार्ति चिदंबरम सीबीआई कस्टडी में हैं। पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम ने ईडी के समन को रद्द करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। कार्ति का इस याचिका में ईडी की जांच रोकने की अपील की गई है।

    बसपा-सपा गठबंधन पर योगी आदित्यनाथ ने ली चुटकी, दोनों ही पार्टियों की तुलना सांप और छछूंदर से की

    सुप्रीम कोर्ट कार्ति चिदंबरम की याचिका पर मंगलवार (6 फरवरी) को सुनवाई करेगा। वकील शैली भसीन द्वारा मामले की जल्द सुनवाई की गुहार के बाद प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि याचिका पर मंगलवार को सुनवाई की जाएगी।

    SSC पेपर लीक धांधली पर राजनाथ सिंह का बयान, वापस घर जाएं छात्र, पूरी हो गई है मांग

    सीबीआई ने कार्ति को 28 फरवरी को चेन्नई हवाईअड्डे से उस समय गिरफ्तार कर लिया गया था, जब वह लंदन से लौट रहे थे। कार्ति चिदंबरम पर ये आरोप है कि उन्होंने 2007 में विदेशी निवेश प्रमोशन बोर्ड (एफआईपीबी) से निवेश के लिए मंजूरी दिलाने के लिए मुंबई की आईएनएक्स मीडिया से कथित तौर पर 3.5 करोड़ रुपये की घूस ली थी। आईएनएक्स मीडिया का नाम बदलकर अब 9एक्स मीडिया हो गया है और उस समय इसका संचालन पीटर और इंद्राणी मुखर्जी करते थे, दोनों ही शीना बोरा हत्याकांड में आरोपी हैं।