Category: national

  • श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर, सुरंग से जुड़ेंगे देश के चारों धाम

    नई दिल्ली,  सरकार ने केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री को जोडऩे वाली चार धाम संपर्क मार्ग परियोजना के तहत एक सुरंग के निर्माण के प्रस्ताव को आज मंजूरी दे दी जिसकी लागत 1,384 करोड़ रुपये होगी। इस सुरंग से धरासु से यमुनोत्री की दूरी करीब 20 किलोमीटर कम हो जाएगी और आने-जाने में एक घंटे की बचत होगी।

    सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में निर्णय लिया गया। उसने कहा, ”समिति ने 4.5 किलोमीटर लंबी सिल्क्यारा मोड-बरकोट सुरंग के निर्माण को मंजूरी दे दी।  सुरंग के अगले चार साल में तैयार हो जाने का अनुमान है।

    इसके अलावा मंत्रिमंडल ने भारत और मोरक्को के बीच रेल क्षेत्र में सहयोग संबंधी समझौते को भी मंजूरी प्रदान कर दी। इसके तहत दोनों देशों के बीच रेलवे क्षेत्र में दीर्घकाल में सहयोग और गठजोड़ करेंगे। इस सहयोग समझौते पर 14 दिसंबर 2017 को हस्ताक्षर किया गया था। इस सहयोग समझौते के तहत प्रशिक्षण और कर्मचारी विकास, विशेषज्ञ अभियान, अनुभव एवं कर्मियों के आदान प्रदान तथा आपसी तकनीकी एवं विशेष आदान प्रदान के क्षेत्रों में तकनीकी सहयोग को बढ़ावा दिया जायेगा।

    उल्लेखनीय है कि रेल मंत्रालय ने विभिन्न देशों की सरकारों एवं राष्ट्रीय रेलवे के साथ रेल क्षेत्र में तकनीकी सहयोग के संबंध में सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये हैं। इसके तहत हाई स्पीड कारिडोर, वर्तमान मार्गो पर गति को बढ़ाने, विश्व स्तरीय स्टेशनों का विकास, रेलवे आधारभूत ढांचे के आधुनिकीकरण जैसे क्षेत्रों में सहयोग शामिल हैं ।

    Read More : अगर आपका बैंक डूबा तो आप भी हो जाएंगे कंगाल, जानिए इसकी वजह

  • PM मोदी ने नवी मुंबई एयरपोर्ट की रखी आधारशिला

    [object Promise]

    मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 16,700 करोड़ रुपए के नवी मुंबई हवाई अड्डे की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुरानी सरकारों का स्वभाव था लटकाना, अटकाना, भटकना। करीब-करीब 10 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स ऐसे ही लटके, अटके, भटके हुए थे। उनको हमने कार्यान्वित किया, धन का प्रबंध किया और आज तेज गति से वो काम आगे चल रहे हैं। उसी में से एक नवी मुंबई एयरपोर्ट का काम है।

    इस महानगर को 21 साल इस पुराने सपने के साकार होने का इंतजार था। मुंबई की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए वर्ष 1997 में 3000 करोड़ रुपए से एक अन्य हवाई अड्डे की योजना बनी थी लेकिन राजनीतिक अनिर्णय की स्थिति, पर्यावरण अनापत्तियों और फंडिंग के मुद्दों समेत कई कारकों से इस परियोजना में बड़ा विलंब हो गया। सरकारी सिडको और जीवीके ग्रुप यह हवाई अड्डा बनाएंगे। वैसे इस हवाई अड्डे के लिए जरूरी पूरी जमीन 2,268 हेक्टेयर अबतक पूरी अधिग्रहीत नहीं हुई है। इसके बन जाने से मुंबई के छत्रपति अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दबाव काफी कम हो जाएगा।

  • पहला जीएसटी घोटाला : सरकार को लगा 50 करोड़ का चूना

    [object Promise]

    गुरुग्राम, देश में जीएसटी के नाम पर फर्जी कंपनी बनाकर सबसे बड़ा घौटाला करने के मामला सामने आया है। ये घोटाला साइबर सिटी गुरुग्राम में हुआ है। इस घौटाले से सरकार को करीब 50 करोड़ का चूना लगाया गया। गुरुग्राम पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    हैरानी की बात ये है कि चूना लगाने वाली कंपनी ने अपना जो पता दिया है, उस पते पर नाई की दुकान है, धोखाधड़ी करने वाले डीलरों का पर्दाफाश करते हुए हरियाणा आबकारी एवं कराधान विभाग ने गुरुग्राम के सदर थाने में केस दर्ज करवाया है। अधिकारी ने शिकायत में कहा कि उनके पास नया बाजार दिल्ली निवासी विजय ने गुरुग्राम के सेक्टर-.40 में एक कंपनी मैसर्स विपिन अन्टरप्राइजेज के नाम पर बनाई ।

    इसका वैट के तहत रजिस्ट्रेशन कराया गया। यह पूरा प्रोसेस ऑनलाइन किया गया। उक्त कंपनी का वर्ष 2016-17 में ऑनलाइन रिटर्न भी भरा गया। जिसमें प्रदेश के अंतर्गत 44.88 करोड़ रुपए की खरीदारी दिखाई गई,जब्कि प्रदेश के बाहर से 29.31 करोड़ रुपए की खरीददारी दिखाई गई।

    इसी वर्ष में 44.78 करोड़ रुपए की बिक्ररी दिखाई गई। आरोपी द्वारा 49.16 करोड़ रुपए का जीएसटी रिफंड क्लेम किया गया है। ऐसे में जब जांच की गई तो पता चला कि रजिस्ट्रेशन के वक्त ऑनलाइन दस्तावेज दिए गए लेकिन उनकी हार्ड कापी कार्यालय में जमा नहीं करवाई गई।

    Read More : रोटोमैक के मालिक विक्रम कोठारी हिरासत में, नहीं चुकाया बैंकों से लिया करोड़ों का लोन

  • PNB घोटालाः केंद्रीय एजेंसियों ने नीरव मोदी के खिलाफ जांच तेज की

    [object Promise]

    नई दिल्लीः अरबपति हीरा कारोबारी नीरव मोदी व उसके मामा मेहुल चोकसी के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने 22 करोड़ रुपए मूल्य के आभूषण जब्त किए हैं। वहीं आयकर विभाग ने सात संपत्तियों को कुर्क किया है तो सीबीआई ने उसकी कंपनी के चार वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ की। केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के वी चौधरी ने 11,400 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी मामले में पीएनबी व वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।

    गीताजंलि जेम्स के पूर्व MD दावा: चौकसी ने नकली हीरे अधिक मूल्य पर बेचे

    गीतांजलि समूह की 7 संपत्तिया जब्त
    प्रवर्तन निदेशालय के मुखिया कर्नल सिंह भी पीएनबी धोखाधड़ी मामले में मनी लांड्रिंग निरोधक जांच के सिलसिले में मुंबई गए है जो कि इसी एजेंसी की विशेष टीम कर रही है। इस मामले में अब जब्त किए गए रत्न व आभूषणों का कुल मूल्य 5,671 करोड़ रुपए है। मामले की अनेक एजेंसियों द्वारा जांच के बीच आयकर विभाग ने मुंबई में गीतांजलि समूह व इसके प्रवर्तक मेहुल चोकसी की सात संपत्तिया जब्त की। प्रवर्तन निदेशालय ने नीरव मोदी के मुंबई स्थित आवास की तलाशी ली। पंजाब नेशनल बैंक के 11,400 करोड़ रुपए के कथित घोटाले के मामले में एजेंसी द्वारा धन शोधन के लिए की जा रही जांच के तहत पांचवे दिन भी छापेमारी जारी रही।

  • अवनि एयरबेस से मिग-21 उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

    [object Promise]
    नयी दिल्ली. भारतीय वायुसेना यानी कि इंडियन एयर फोर्स की फ्लाइंग ऑफिसर अवनि चतुर्वेदी एक बार फिर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने गुजरात के जामनगर एयरबेस से अकेले मिग-21 उड़ाया है. ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला बन गई हैं. आइए जानें इस खास मौके पर जाबांज अवनि चतुर्वेदी की निजीजिंदगी के बारे में…

    अवनि चतुर्वेदी मध्यप्रदेश रीवा की रहने वाली हैं. इन्होंने राजस्थान की वनस्थली यूनिवर्सिटी से कम्प्यूटर साइंस से बीटेक किया है. अवनी के पिता मध्य प्रदेश सरकार में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर हैं. वहीं इनके भाई आर्मी में हैं.

    किसी खतरे से नहीं घबराती

    अवनी बचपन से ही आर्मी आदि की बातों में काफी ज्यादा रुचि रखती थी. वह इस सेक्टर की हर चीज के बारे में काफी बारीकी से जानने की कोशिश करती थी. इसके अलावा वह अपनी लाइफ में किसी खतरे से नहीं घबराती थीं.

    कॉलेज का वो दिन अच्छे से याद

    अवनि को अपनी कॉलेज लाइफ का वो दिन आज भी अच्छे से याद है, जब उन्हें फ्लाईंग क्लब में विमान में उड़ने का मौका मिला. इसके बाद ही उन्होंने तय किया था कि वह भारतीय वायुसेना में फाइटर प्लेन में पायलट बनेंगी.

    टेनिस खेलना और चित्रकारी पसंद

    इसके बाद जाबांज अवनी चतुर्वेदी ने हैदराबाद की वायु सेना अकादमी से अपनी ट्रेनिंग पूरी की. अवनी को एक स्पोर्ट लाइफ में काफी इंट्रेस्ट हैं. अवनी टेनिस खेलना पसंद करती हैं. इसके अलावा उन्हें चित्रकारी करना भी बहुत पसंद है.

    लड़ाकू स्क्वाड्रन में शामिल हुई

    अवनी चतुर्वेदी भारत की पहली महिला लड़ाकू पायलटों में से एक है. यह जून, 2016 में भारतीय वायु सेना के लड़ाकू स्क्वाड्रन में शामिल हुई थीं. अवनि के साथ मोहना सिंह और भावना कंठ भी इस मिशन में शामिल हुई थीं.

     

  • गीताजंलि जेम्स के पूर्व MD दावा: चौकसी ने नकली हीरे अधिक मूल्य पर बेचे

    [object Promise]

    गीताजंलि जेम्स के पूर्व एमडी ने दावा किया है कि मेहुल चौकसी ने अधिक मूल्य और जाली हीरे बेचे हैं। पूर्व एमडी श्रीवास्तव ने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी ने नकली हीरों को असली हीरों के रूप में बेचा। मेहुल चौकसी की गीताजंलि जेम्स ने पंजाब नेशनल बैंक द्वारा जारी किए गए नकली लैटर आॅफ अंडरटेकिंग (LOU) बनाए हैं।

    नकली हीरों को असली बताकर उपभोक्ताओं को बेचा
    इन आरोपों के बाद अब एक वरिष्ठ पूर्व अधिकारी ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने अपने हीरों की गुणवत्ता के बारे में झूठ बोला और नकली हीरों को असली बताकर पेश किया। कंपनी के पूर्व एमडी संतोष श्रीवास्तव के अनुसार चौकसी द्वारा बेचे गए भारी संख्या में हीरे लैब में बनाए गए।जिसका कोई भी मूल्य नही, उसने उपभोक्ताओं को भारी कीमत पर बेचा।

    गिब्बस के मजाक पर अश्विन का “गुगली” जैसा जवाब

    C ग्रेट के हीरे को A ग्रेड की दर पर बेचा गया
    श्रीवास्तव ने एक एजेंसी को बताया कि ये हीरे ब्रॉंड वेल्यू और प्रमाणपत्र के नाम पर प्रीमियम की दर पर बेचे गए। प्रमाणपत्र भी जाली थेे। खरीदारी में जो हीरा ग्रेड ए का दावा किया गया वह वास्तव में सी ग्रेड का था। वह 2013 तक गीताजंलि में रिटेल कारोबार का प्रमुख था। श्रीवास्तव के आरोपों से गीतांजलि के उपभोक्ताओं की रात की नींद हाराम हो सकती है।

    श्रीवास्तव के अनुसार गीताजंलि में बेचे गए हीरे के लिए चार्ज किया गया प्रीमियम बहुत अधिक था। लैब में बनाए गए हीरे के लिए चार्ज किया गया प्रीमियम बहुत अधिक था। लैब में बनाए गए हीरे की वैल्यू उसकी विक्री के मूल्य की तुलना में केवल 5-10 प्रतिशत थी। एजेंसी के ​अधिकारी गीताजंलि जेम्स के अधिकारियों तक पहुंचे, मगर कंपनी ने इस संबंध में कोई बयान नही दिया।

    श्रीवास्तव ने 6 साल चौकसी की कंपनी में वॉइस प्रेजिडेंट के रूप में काम किया

    श्रीवास्तव मुम्बई का रहने वाला है और उसने IIT (BHU)से मैटालिजिकल की है। उसने 2007 से 2013 तक तक चौकसी के साथ काम किया है। श्रीवास्तव ने चौकसी की कंपनी में वॉइस प्रेजिडेंट के रूप में काम किया था और संगठन में तेजी से आगे बढ़े।

    2008 में उन्हें कंपनी का प्रेजिडेंट बनाया गया। 2009 में उनको रिटेल बिजनेस का एमडी नियुक्त किया गया। उस समय तक श्रीवास्तव के लिए सबकुछ अच्छा चल रहा था, मगर जब कंपनी में उन्होंने फ्रॉड की शिकायतें मिली तो परेशान हो गए। श्रीवास्तव ने कहा कि चौकसी के साथ जो शिकायतें की गई थी उनमें फ्रैंचाइजी मालिकों के साथ समझौतों से पीछे हटना,अकांउट की किताबों में गलत एंटि।यां लिखना और उपभोक्ताओं को अधिक मूल्य पर उत्पाद बेचना और बाद में ये फ्रेंचाइजी को बेचना भी शामिल था।
    होलाष्टक के दौरान नहीं करें शुभ कार्य, वरना हो जाएगी होली की खुशियां खराब

    शिकायत करने पर श्रीवास्तव को मिलने लगी धमकियां

    श्रीवास्तव को शिकायतें करने पर धमकियां मिलनी शुरू हो गई, आप अपने काम पर ध्यान रखें,ये सब चौकसी के कहने पर उनसे कहा गया। ऐसी परिस्थितियों में श्रीवास्तव के ​लिए काम करना मुश्किल हो गया और 2013 में वह चौकसी से अलग हो गए। इस्तीफा देने के 5 महीने बाद ही कंपनी के प्रबंधों द्वारा उनके खिलाफ दर्ज कराई गई जालसाजी और धमकी देने के मामले में स्थानीय पुलिस ने तलब किया। श्रीवास्तव इससे घबराए नहींं।

    श्रीवास्तव ने कहा कि मेरे छोड़ने के शीघ्र बाद फ्रैंचाइजी ने चौकसी के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराना शुरू कर दिया था, और मुझसे कहा कि फ्रैंचाइजी के खिलाफ मेरी मदद करो। जब मैंने ऐसा करने से मना करने से मना कर दिया तो मुझे धमकी दी गई कि आपको ऐसे केसों में घसीटा जाएगा कि आप कभी भी जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे। चौकसी ने अपनी धमकी पर अमल किया और पुलिस ने मुझे बुलाया।

    श्रीवास्तव ने कहा कि मेरे मामले को आर्थिक अपराध शाखा को सौंपा गया। जब जांच में मुझे बेकसूर पाया गया तो कुछ ही दिनों में मुझे पुलिस हिरासत से छोड़ा गया। श्रीवास्तव द्वारा गीताजंलि में अपने कार्यकाल के दौरान उपलब्ध कराए गए नंबरों के अनुसार ब्रांड के रूप में 5 हजार करोड़ के जेवर बेचे गए। ये स्पष्ट नहीं हो सका कि कितने नकली बेचे गए।

  • क्या कांग्रेस का दामन थामेंगे महानायक अमिताभ बच्चन, अटकलों का बाजार गर्म ?

    [object Promise]

    नयी दिल्ली : बॉलीवुड के महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन के कांग्रेस में जाने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. ‘जी हां’ ऐसे कयास सिर्फ इसलिए लगाये जा रहे हैं क्योंकिब उन्होंने ट्विटर पर कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं को फॉलो करना शुरू किया है, जिसके चलते दल में उनकी अचानक जागी दिलचस्पी को लेकर कई तरह की अटकलें लगने लगी हैं.

    पहले उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के आधिकारिक ट्विटर आकउंट को फॉलो किया, फिर पी चिदंबरम, कपिल सिब्बल, अहमद पटेल, अशोक गहलोत, अजय माकन, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट और सीपी जोशी को इस महीने से फॉलो करना शुरू किया.

    हाल में उन्होंने मनीष तिवारी, शकील अहमद, संजय निरूपम, रणदीप सुरजेवाला, प्रियंका चतुर्वेदी और संजय झा को भी ट्विटर पर फॉलो करना शुरू किया. कांग्रेस और विपक्ष के कुछ नेताओं के प्रति अचानक जगे उनके इस प्रेम से खुद पार्टी भी हैरत में है. आपको बता दें कि बच्चन अब राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनकी बेटी मीसा भारती, जदयू के नीतीश कुमार, सीताराम येचुरी, उमर अब्दुल्ला, सुप्रिया सुले और राजद के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को भी फॉलो कर रहे हैं.

    Read More : नीरव मोदी की नौ बेशकीमती इम्पोर्टेड कारें जब्त

  • चंद्रबाबू नायडू की मोदी सरकार को धमकी, अविश्वास प्रस्ताव है आखिरी रास्ता

    [object Promise]

    अमरावतीः देश में आम चुनावों का बिगुल बजने से पहले भाजपा के सामने बड़ा चुनौती खड़ी हो गई है वह अपने सहयोगियों की ही नाराजगी। आम बजट में आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने से आहत तेलुगू देशम पार्टी अपनी सहयोगी भाजपा से इन दिनों थोड़ी खफा-खफा चल रही है। हालांकि बीच में खबरें आई थी कि सब ठीक हो गया है लेकिन आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू ने आज कहा कि वे मोदी सरकार के खिलाफ अन्य पार्टियों के समर्थन में अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के लिए तैयार हैं ताकि दक्षिणी राज्य को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि उनका यह कदम अंतिम उपाय होगा।

    PNB घोटालाः केंद्रीय एजेंसियों ने नीरव मोदी के खिलाफ जांच तेज की

    हालांकि इससे पहले नायडू ने विपक्षी वाईएसआर कांग्रेस और जन सेना द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाने पर विचार करने की मांग को खारिज कर दिया था। वहीं नायडू जल्द ही इस मामले पर सर्वपक्षीय बैठक बुला सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा हमारी मांगें पूरी कर देती है तो हमारा साथ बना रहेगा अपितु हम अन्य पार्टी के साथ अविश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे लिए  राज्य के हितों की रक्षा करना सर्वोपरि है। केंद्र पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारे सरकार ने पिछले चार साल से कुछ नहीं किया। नायडू ने मांग रखी कि केंद्र या तो हमे विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करे या विशेष आर्थिक पैकेज मुहैया कराए।

    गीताजंलि जेम्स के पूर्व MD दावा: चौकसी ने नकली हीरे अधिक मूल्य पर बेचे

  • PNB ने उठाया बड़ा कदम, 18 हजार कर्मचारियों का किया तबादला

    [object Promise]

    नई दिल्लीः पंजाब नैशनल बैंक में हुए 11400 करोड़ रुपए के महाघोटाले के बाद बैंक ने कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। बैंक ने अपने 18 हजार कर्मचारियों का तबादला कर दिया है। बता दें कि अभी तक सीबीआई ने तीन कर्मचारी और बैंक के जनरल मैनेजर को गिरफ्तार किया है। पीएनबी इस मामले से जुड़े अपने 18 कर्मचारियों को पहले ही निलंबित कर चुका है।

    UP Investors Summit से प्रदेश हुआ मालामाल,PM मोदी ने भी दिया डिफेंस कॉरिडोर का बेहतरीन तोहफा

    CVC ने दिया था निर्देश
    केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के निर्देश पर बैंक ने कार्रवाई शुरू की है। बता दें कि  सीवीसी ने मंगलवार को बैंकों के लिए एडवाइजरी जारी की थी। एडवाइजरी में कहा गया था कि एक ही जगह पर कई सालों तक तैनाती से घोटाले में मदद की आशंका दिखती है। इसमें कहा गया था कि 21 फरवरी तक 3 साल से ज्यादा वक्त से एक ही पोस्ट और ब्रांच में तैनात बैंक अफसर और 5 साल से ज्यादा वक्त से एक ही ब्रांच में काम कर रहे क्लर्कों की लिस्ट बनाई जाए। इसके बाद तबादलों का सिलसिला शुरू होगा।

    दिल्ली मुख्य सचिव पर हमले की मेडिकल रिपोर्ट, चेहरे और कंधे पर चोट के निशान

    बैंक के 3 अधिकारी गिरफ्तार
    गौरतलब है कि सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक के जनरल मैनेजर राजेश जिंदल को गिरफ्तार कर लिया है। जिंदल पीएनबी की मुंबई स्थित ब्रैडी हाउस ब्रांच में 2009 से 2011 के बीच मुंबई ब्रांच के हेड थे। बता दें कि इसी ब्रांच से घोटाले का खुलासा हुआ था। सीबीआई ने एक्शन लेते हुए मंगलवार को देर रात राजेश जिंदल को गिरफ्तार किया। जिंदल फिलहाल पीएनबी मुख्याल में महाप्रबंधक (ऋण) के पद पर तैनात है। गौरतलब है कि इससे पहले घोटाले के मामले में पीएनबी के तीन और अधिकारी गिरफ्तार हो चुके हैं।

  • अगर आपका बैंक डूबा तो आप भी हो जाएंगे कंगाल, जानिए इसकी वजह

    [object Promise]

    नई दिल्ली, पंजाब नेशनल बैंक में हुआ महाघोटाला आम आदमी के बैंको में जमा पैसे की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे है। क्योंकि इस महाघोटाले में बैंक कर्मचारियों के शामिल होने से आम आदमी चिंता और भी बढ़ जाती है। इस महाघोटाले के बाद हर आदमी की जुबान पे एक ही बात हैं कि अगर वो बैंक डूब जाता है, जिसमें आपका खाता है तो क्या हमारे पैसे सुरक्षित हैं।

    इस आम आदमी की चिंता का सवाल का उत्तर हम आपको बतो रहे हैं  कि इस समय की व्यवस्था में बैंक में रखा आपका पैसा कितना सुरक्ष‍ित है। बैंक में रखे आपके पैसों को निक्षेप बीमा और प्रत्यय गारंटी निगम (DICGC) इंश्योंरेंस कवर देता है। ये बीमा भी तब ही मिलता है, जब कोई बैंक इसके लिए प्रीमियम भरता है। अच्छी बात यह है कि लगभग सभी सरकारी और निजी बैंकों ने यह इंश्योंरेंस लिया हुआ है। लेक‍िन बुरी खवर यह है कि बीमा कंपनिया भी बैंक में रखे आपके पूरे पैसे सुरक्ष‍ित नहीं रखती है।

    (DICGC)  के मुताबिक बैंक में आपने चाहे जितने भी पैसे रखें हों, आपके सिर्फ 1 लाख रुपये ही इंश्योर्ड होते हैं। इसका मतलब यह है कि अगर आप ने किसी बैंक  में 1 लाख रुपए से ज्यादा रखे हैं, तो उसमें से सिर्फ आपके 1 लाख रुपये को ही बीमा कवर प्राप्त है। बैंक में रखे आपके लाखों रुपयों की डूबने की नौबत तब आती है, जब कोई बैंक दिवालिया हो जाता है।

    जब कोई बैंक जमाकर्ताओं का पैसा लौटाने में सक्षम नहीं होता, तब ये बीमा कवर आपके काम आता है. लेकिन बैंक में अगर आपने 1 लाख रुपये से ज्यादा पैसे रखे हैं, तो बैंक के दिवालिया होने की सूरत में आपको सिर्फ 1 लाख रुपये ही मिलेंगे। डिपोजिट इंश्योंरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) को 1961 में लाए गए इसी नाम के कानून की बदौलत बनाया गया है। अच्छी बात यह है कि आज तक ऐसी कोई नौबत नहीं आई है। अगर बैंक दिवालिया होने की कगार पर हो तो आरबीआई संभाल लेता है।

    Read More : बिना कपड़ों के दूल्हा दुल्हन ने रचाई शादी, देखें तस्वीरें