Category: national

  • बिहार की 94 लाख आबादी झेल रही गरीबी की मार

    बिहार बीते कई दिनों से चर्चा का केंद्र बना हुआ है। जातिगत सर्वे को लेकर सदन में चल रही चर्चा पर नीतीश कुमार ने बीते दिन सेक्स ज्ञान दिया तो मानों हंगामा मच गया। नीतीश की सोशल मीडिया से लेकर मेन स्ट्रीम मीडिया में खूब खिल्ली उड़ी। 24 घंटे के भीतर नीतीश कुमार ने अपने बयाना के लिए माफी मांगी। वही अब जातिगत सर्वे के आधार पर बिहार के सबसे गरीब परिवारों का खुलास हुआ है। सर्वेक्षण रिपोर्ट में बिहार की आबादी और कौन कितना गरीब है इस बात का खुलासा हुआ है। 

    जानें बिहार में कितनी आबादी गरीब:

    बिहार सरकार द्वारा जारी आकड़े की माने तो बिहार की कुल आबादी 13 करोड़ से ज्यादा है। इसमें से 94 लाख आबादी गरीबी है। इनकी मासिक आय 6000 रूपये से भी कम है। यानी दिन का 200 या उससे कम इनकम। इतने पैसे में इन लोगों का गुजारा करना संभव नहीं है। बिहार सरकार ने गरीबी और गरीब की आय के जो आकड़े सार्वजनिक किये हैं उससे एक बात स्पष्ट हो गई है। कि विपक्ष केंद्र की मोदी सरकार की जो आलोचना यह कहकर करता है कि मोदी राज में अमीर और अमीर हुआ है और गरीब और गरीब कहीं न कहीं सही है। 

    बिहार में किसकी कितनी आबादी – 

    ब्राह्मण 3.65 प्रतिशत

    राजपूत 3.45 प्रतिशत

    भूमिहार 2.86 प्रतिशत

    पिछड़ा वर्ग 27.13 प्रतिशत

    पिछड़ा वर्ग उपसमूह 36 प्रतिशत

    एसटी 21 प्रतिशत

    अन्य पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग की कुल आबादी 63 प्रतिशत

    सवर्णों की कुल आबादी 15.53 प्रतिशत

    बिहार में किस समुदाय के कितने गरीब:

    एससी समुदाय में 42.93 फीसदी

    अनुसूचित जनजाति 42.70 फीसदी 

    पिछड़ा वर्ग में 33.16 फीसदी 

    अत्यंत पिछड़े वर्ग 33.59 फीसदी 

    सामान्य वर्ग 25.09 फीसदी 

    जाति के आधार पर गरीबी का प्रतिशत:

    राजपूत 24.89 फीसदी 

    ब्राह्मण 25.32 फीसदी

    भूमिहार 27.58 फीसदी

    मुसलमान 25.84 फीसदी

    यादव 35.87 फीसदी

    कुशवाहा 34.32 फीसदी

    बिहार की सबसे अमीर जाति:

    कायस्थ 13.83 फीसदी लोग गरीब हैं। 23 हजार 639 परिवार गरीब। 

    कायस्थ कुल आबादी- 1 लाख 70 हजार 985 आबादी। 

  • तिहाड़ में होगा सीएम हाउस, केजरीवाल की गिरफ्तारी………….?

    शराब घोटाले के मामले नेआम आदमी पार्टी की नीदें उड़ा दी हैं। मनीष सिसोदिया और संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद अनुमान लगाया जा रहा है अलगा नम्बर दिल्ली के मुखिया अरविंद केजरीवाल का है। क्योंकि केजरीवाल को ईडी ने पेशी का निमंत्रण भेज दिया है। वही अब सवाल यह भी उठता है कि यदि केजरीवाल की गिफ्तारी हुई तो दिल्ली की कमान किसके हाथ में होगी। इसी संदर्भ में जानकारी मिली है कि आप नेता दिल्ली की बागडोर केजरीवाल के हाथ में रखने के लिए न्यायालय से तिहाड़ जेल में सीएम हाउस और सचिवालय बनाने की इजाजत मांगने की योजना बना रहे है। 

    क्या आया आप मंत्री का बयाना :

    आम आदमी पार्टी के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा- एक के बाद एक आम आदमी पार्टी के नेता की गिरफ्तारी हो रही है। यह सब सत्ता हासिल करने का षड्यंत्र है। यदि दिल्ली के मुखिया की गिरफ्तारी होती है तो वह पद का त्याग नहीं करेंगे। वह लोग यही चाहते हैं कि केजरीवाल सीएम पद से इस्तीफ़ा दें और सत्ता पर वह लोग कब्जा जमा लें। 

    हमनें इसका सल्यूशन निकाल लिया। विधायक दलों की बैठक में यह निष्कर्ष निकला है कि हम जेल में ही सरकार चलाएंगे। उन्होंने कहा मुझे लगता है हम जल्द ही जेल में होंगे और जेल से ही सरकार चलेगी। हम और आतिशी दोनों का जेल जानें का समय आ गया है। हम कोर्ट से इजाजत लेंगे और जेल में ही मीटिंग करेंगे जरूरत पड़ी तो कई बड़े नेता भी जेल में जाएंगे। उन्होंने दावा किया है कि सीएम जल्द ही जेल की हवा खाएंगे। 

  • Why Is Everyone Reading The Decameron Right Now?

    Dropcap the popularization of the “ideal measure” has led to advice such as “Increase font size for large screens and reduce font size for small screens.” While a good measure does improve the reading experience, it’s only one rule for good typography. Another rule is to maintain a comfortable font size.

    Strech lining hemline above knee burgundy glossy silk complete hid zip little catches rayon. Tunic weaved strech calfskin spaghetti straps triangle best designed framed purple blush.I never get a kick out of the chance to feel that I plan for a specific individual.

    Separated they live in Bookmarksgrove right at the coast of the Semantics, a large language ocean. A small river named Duden flows by their place and supplies it with the necessary regelialia. It is a paradisematic country, in which roasted parts of sentences fly into your mouth.

    A wonderful serenity has taken possession of my entire soul, like these sweet mornings of spring which I enjoy with my whole heart. Even the all-powerful Pointing has no control about the blind texts it is an almost unorthographic life One day however a small line of blind text by the name of Lorem Ipsum decided to leave for the far World of Grammar. The Big Oxmox advised her not to do so, because there were thousands of bad Commas, wild Question Marks and devious Semikoli, but the Little Blind Text didn’t listen.

    On her way she met a copy. The copy warned the Little Blind Text, that where it came from it would have been rewritten a thousand times and everything that was left from its origin would be the word “and” and the Little Blind Text should turn around and return to its own, safe country.

    A wonderful serenity has taken possession of my entire soul, like these sweet mornings of spring which I enjoy with my whole heart. I am alone, and feel the charm of existence in this spot, which was created for the bliss of souls like mine. I am so happy, my dear friend, so absorbed in the exquisite sense of mere tranquil existence, that I neglect my talents.

    But nothing the copy said could convince her and so it didn’t take long until a few insidious Copy Writers ambushed her, made her drunk with Longe and Parole and dragged her into their agency, where they abused her for their projects again and again. And if she hasn’t been rewritten, then they are still using her.

    A busy man keeps working while he waits. | Image: Unsplash

    Far far away, behind the word mountains, far from the countries Vokalia and Consonantia, there live the blind texts. Separated they live in Bookmarksgrove right at the coast of the Semantics, a large language ocean. A small river named Duden flows by their place and supplies it with the necessary regelialia.

    A collection of textile samples lay spread out on the table – Samsa was a travelling salesman – and above it there hung a picture that he had recently cut out of an illustrated magazine and housed in a nice, gilded frame. It showed a lady fitted out with a fur hat and fur boa who sat upright, raising a heavy fur muff that covered the whole of her lower arm towards the viewer.

    Gregor then turned to look out the window at the dull weather. Drops of rain could be heard hitting the pane, which made him feel quite sad. “How about if I sleep a little bit longer and forget all this nonsense”, he thought, but that was something he was unable to do because he was used to sleeping on his right, and in his present state couldn’t get into that position. However hard he threw himself onto his right, he always rolled back to where he was.

    The will to win, the desire to succeed, the urge to reach your full potential these are the keys that will unlock the door to personal excellence.

    One morning, when Gregor Samsa woke from troubled dreams, he found himself transformed in his bed into a horrible vermin. He lay on his armour-like back, and if he lifted his head a little he could see his brown belly, slightly domed and divided by arches into stiff sections.

    A wonderful serenity has taken possession of my entire soul, like these sweet mornings of spring which I enjoy with my whole heart. Even the all-powerful Pointing has no control about the blind texts it is an almost unorthographic life One day however a small line of blind text by the name of Lorem Ipsum decided to leave for the far World of Grammar. The Big Oxmox advised her not to do so, because there were thousands of bad Commas, wild Question Marks and devious Semikoli, but the Little Blind Text didn’t listen.

    His room, a proper human room although a little too small, lay peacefully between its four familiar walls. A collection of textile samples lay spread out on the table – Samsa was a travelling salesman – and above it there hung a picture that he had recently cut out of an illustrated magazine and housed in a nice, gilded frame.

    It showed a lady fitted out with a fur hat and fur boa who sat upright, raising a heavy fur muff that covered the whole of her lower arm towards the viewer. Gregor then turned to look out the window at the dull weather. Drops of rain could be heard hitting the pane, which made him feel quite sad.

  • Earthquake in Delhi NCR : फिर पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, लोग डरे हुए घरों से बाहर निकले

    दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में आज सोमवार को एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। अचानक से आए भूंकप से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 4 बजकर 16 मिनट पर दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा, मेरठ और आसपास के इलाकों में लोगों को तेज झटके महसूस हुए।

    

    रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई. झटके इतनी तेज थे कि लोग अपने घरों से बाहर निकलकर भागने लगे. लोग झटका लगते ही सीढ़ियों की सहारे नीचे की ओर भागे। दोपहर का समय होने की की वजह से कामकाजी लोग दफ्तरों में थे। इस भूकंप का केंद्र भी नेपाल ही था।

  • Israel-Hamas Conflict: पाकिस्तान हमास के साथ, कश्मीर और हमास ………….?

    Israel-Hamas Conflict: इजराइल हमास के मध्य युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा। गाजा में मौत का तांडव मचा हुआ है। युद्ध में आम नागरिकों की मौत हो रही है। वही कई देश इजराइल – हमास युद्ध को धार्मिक रूप दे रहे हैं। मुस्लिम देश लगातार फ़लस्तीन का समर्थन कर रहे हैं। बीते दिनों में हिज्बुल ने इजराइल को युद्ध रोकने की चेतावनी देते हुए बयाना दिया था युद्ध नहीं रोका गया तो युद्ध का दायरा बढ़ सकता है। वही अब मुस्लिम देश पकिस्तान का हमास प्रेम उमड़ा है। 

    पाकिस्तानी धार्मिक पार्टी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम पाकिस्तान (JUI-F) के चीफ मौलाना फजल-उर-रहमान ने कतर में हमास नेताओं इस्माइल हानियेह और खालिद मशाल से मुलाकात की और हमास के लोगों को एकजुट होने का संदेश दिया। फजल-उर-रहमान ने हमास को इंगित करते हुए कश्मीर का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा- हमास और कश्मीर में अन्याय हो रहा है। यह अन्याय उन लोगों के मुँह पर जोरदार तमाचा है जो अन्य देशों में मानवाधिकार के उल्लंघन पर बड़ी-बड़ी दलीलें देते हैं और उन देशों की निंदा करते हैं। 

    उन्होंने आगे कहा- आज गाजा की जो दशा है उसके जिम्मेदार विकसित देश हैं। विकसित देशों के हाथ गाजा के निर्दोषों के खून से सने हुए हैं। फलीस्तीन के लोग अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। वह लोग अपनी जमीन के लिए लड़ रहे हैं। आम नागरिकों की मौत हो रही हैं और विकसित देश तमासा देख रहे हैं। मौन साधे हुए इजराइल की हिंसक गतिविधियों को समर्थन दे रहे हैं। 

    बता दें 7 अक्टूबर से 4,800 बच्चों सहित 9,770 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। गाजा में बढ़ती मौत के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गुस्सा बढ़ गया है। वाशिंगटन से लेकर बर्लिन तक हजारों लोग सड़कों पर युद्ध विराम की मांग कर रहे हैं। लेकिन इजराइल गाजा पर आत्मघाती हमला करने से रुक ही नहीं रहा है। अगर हमला ऐसे ही चलता रहा तो विश्व को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। क्योंकि बीतते समय के साथ इजराइल और हमास का युद्ध धार्मिक रूप लेता जा रहा है। 

  • Fire Crackers: इन राज्यों में नहीं जलेंगे पटाखे

    Fire Crackers: दिवाली का पर्व आने वाला है। पूरा देश 12 नवम्बर को दिवाली का पर्व मनाएगा। वही वायु प्रदूषण ने सभी राज्यों में हाहाकार मचा रखा है। सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली पर पटाखे जलाने के संदर्भ में निर्देश जारी किये हैं। कई राज्यों में पटाखे बैन किये गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक़ देश में ध्वनि प्रदूषण और वायु प्रदूषण रोकने के लिए राज्यों को सख्ती बरतने की जरुरत है। वही आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे की किस राज्य में पटाखे जलाए जाएंगे और किस राज्य में पटाखे जलाने पर प्रतिबंध लगा है। 

    जानें किन राज्यों में पटाखे प्रतिबंधित:

    दिल्ली:

    दिल्ली भीषण वायु प्रदूषण की मार झेल रहा है। दिल्ली में अभी लोगों को स्वांस लेना मुश्किल है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल ने कहा है दिल्ली में पटाखे प्रतिबंधित रहेंगे। दिल्ली-एनसीआर के पुलिस अधिकारियों को पटाखों के लिए लाइसेंस जारी नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। 

    पंजाब :

    पंजाब सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के लिए दिवाली, गुरुपर्व, क्रिसमस और नए साल पर केवल ‘ग्रीन’ क्रैकर्स की बिक्री की अनुमति दी है। हालांकि इसके लिए कई नियम हैं। पंजाब में रात 8 से 10 बजे तक ही पटाखे फोड़ने की अनुमति दी है। वही दिवाली पर रात 11:55 बजे से रात 12:30 बजे तक फोड़ने की अनुमति है। 

    बिहार :

    बिहार में मुजफ्फरपुर और हाजीपुर में सभी प्रकार के पटाखों की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लेकिन हरित पटाखों के लिए छूट दी गई है। लोग हरित पटाखे जला सकते हैं। हरित पटाखों का उपयोग केवल रात 8 बजे से 10 बजे तक किया जा सकता है। 

    महाराष्ट्र:

    दिवाली पर पटाखे केवल शाम 7 बजे से रात 10 बजे के बीच ही फोड़े जा सकते हैं। कोर्ट के मुताबिक वह पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध नहीं लगाएगी। 

    कर्नाटक:

    कर्नाटक में पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगा है। प्रतिबंध केवल रात 8 बजे से 10 बजे के बीच लागू होगा। 

    यूपी:

    यूपी समेत अन्य सभी राज्यों में सुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों के उपयोग के निर्देश जारी किये हैं। पॉल्यूशन फैलाने वाले पटाखे पूरे देश में प्रतिबंधित हैं। 

  • राजस्थान में राहुल का जलवा, कांग्रेस की सत्ता वापसी

    राजस्थान में राहुल का जलवा, कांग्रेस की सत्ता वापसी

    [ad_1]

    Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में चुनावी दौर चल रहा है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही सत्ता में आने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। बीजेपी का दावा है जनता कांग्रेस के कारनामों से परेशान हो चुकी है। राजस्थान की जनता से सत्ता परिवर्तन का विचार बना लिया है। वही कांग्रेस का दावा है गहलोत के काम से जनता संतुष्ट है हम सत्ता में वापसी करेंगे। वही अब कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए नया दांव चलने जा रही है। 

    सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के बड़े नेताओं का राजस्थान में तांता बंधने वाला है। राहुल,प्रियंका और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई बड़े नेताओं की लगभग 20 सभाएं राजस्थान में होंगी। मिली जानकारी के मुताबिक 16 नवंबर को राहुल गांधी राजधानी जयपुर में रोड शो करेंगे। राहुल का राजस्थान का कार्यक्रम अभी लगभग 4 दिन का तय हुआ है इसे जरूरत के हिसाब से बढ़ाया भी जा सकता है। 

    प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे 2-2 दिन प्रचार करने राजस्थान आएंगे। बता दें इससे पहले मल्लिकार्जुन खरगे ने जोधपुर में सभा को संबोधित किया था और उससे कुछ समय पहले प्रियंका गांधी दौसा और झुंझुनूं में सभाएं कर चुकी हैं। राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा के समय राजस्थान को 16 दिन का समय दिया था। राजनीति के जानकारों का कहना है अगर राहुल गांधी अपनी जमीनी रणनीति से राजस्थान की जनता को सम्बोधित करेंगे तो कांग्रेस का पलड़ा पुनः भारी हो सकता है और मोदी मैजिक की धमक फीकी लग सकती है। 

    अभी तक कांग्रेस एमपी, छत्तीसगढ़, तेलंगाना के चुनावी प्रचार में जुटी थी। हालांकि अब कांग्रेस का ध्यान राजस्थान पर है। कांग्रेस एकजुटता के साथ राजस्थान में जनता को लुभाने का जाल फेंकेगी और सत्ता में वापसी के लिए हर संभव प्रयास करेंगी। 

    [ad_2]

  • एलियन ने किया अपहरण, मुझे कुछ याद नहीं, महिला की आपबीती

    एलियंस क्या वास्तव में होते हैं। क्या वह आसमान से उतर का धरती पर आते हैं। क्या एलियंस के पास कोई अलौकिक शक्ति होती है। क्या वह मनुष्य से नफरत करते हैं। क्या वह धरती पर मनुष्य के साथ एक्सपेरिमेंट करने आते हैं। ऐसी पता नहीं कितनी बातें आपने एलियंस के विषय में सुनी होंगी।

    वास्तव में एलियंस का सच क्या है इसकी अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। कई वैज्ञानिकों ने एलियंस के अस्तित्व को भ्रामक बताया है तो कई रिसर्च सेंटर आज भी एलियंस पर खोज करने में लगे हुए हैं। वही आज हम आपको एक ऐसी खबर बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे और आप कहेंगे यदि एलियंस होते नहीं है तो फिर ये काम हुआ कैसे –

    क्या है मामला-

    विज्ञान के कई जानकारों ने एलियंस के अस्तित्व को भ्रामक को मनगढ़त कहानी बताया है लेकिन ग्लेन बलाइदे नाम की महिला ने एलियंस को लेकर बड़ा दावा किया है। महिला के मुताबिक एलियंस होते हैं। आज से 30 वर्ष पूर्व उसे दूसरे ग्रह के कुछ लोगों ने किडनैप कर लिया था। वह लोग एलियंस ही थे। उनको लेकर जो दावे किये जाते हैं कि वह नहीं होते हैं यह झूठ है क्योंकि मैंने देखा है कि एलियंस होते हैं। 

    महिला ने आगे कहा- जब मैं कैद से आजाद हुई तो मुझे कुछ भी याद नहीं था। मैं 18 वर्ष की थी एलियंस मुझे उठाकर ले गए। जब मुझे उसने किडनैप किया तो मैं अपने दोस्तों के साथ बाहर घूम रही थी। जिस जगह वह लोग मुझे ले गए वह जगह लाल रंग की थी। बाहर से एक रोशनी आती हुई दिखाई देती है जिसके पीछे मैं भागती थी। उसके अलावा मुझे अन्य कोई बात याद नहीं है। 

  • दिल्ली में आया भूकंप

    दिल्ली-NCR भूकंप के झटकों से हिला। 

  • कोर्ट में मौत केस की सुनवाई के दौरान बोल पड़ा मृतक

    सुप्रीम कोर्ट में एक मृतक केस की सुनवाई चल रही थी कि अचानक से मृतक ने कहा मैं जिन्दा हूँ और बवाल मच गया। मामला पीलीभीत का है जहां एक विशेष अनुमति याचिका पर सुनवाई हो रही थी। तभी 11 साल का लड़का कोर्ट के सम्मुख पेश हुआ। लड़के ने दलील दी की जो सुनवाई हो रही है वह उसके मृत होने की हो रही है। यह केस झूठा है मैं जिन्दा हूँ यहाँ जो मामला चल रहा है वह मेरी ही मृत्यु का है। लड़के की बात सुनकर अदालत में हंगामा मच गया। 

    क्या है मामला:

    लड़का 2013 से अपने मामा के घर रहता था। उसका पिता उसकी माँ के साथ हिंसक व्यवहार करता था। उसकी माँ ने पिता का घर छोड़ दिया और लड़का अपने मामा लोगों के साथ ख़ुशी से रहने लगा। लड़के ने कहा- पिता ने उसकी मृत्यु का झूठा केस बनवाया क्योंकि वह उसके मामा और नाना को फ़साना चाहते थे। मामा और नाना को बचाने के लिए आज लड़के को कोर्ट में पेश होना पड़ा। 

    लड़के के बयाना के बाद अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार, पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधिकारी भी नोटिस जारी किया। मामले की अगली सुनवाई जनवरी 2024 में होगी। लड़के की माँ की मौत पिता की हिंसा से हो चुकी है। मायके पक्ष नेअपने दामाद के खिलाफ आईपीसी की धारा 304-बी (दहेज हत्या) के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। 

    दामाद ने अपने ससुर और उनके चार बेटों पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने उनके पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 504 (जानबूझकर अपमान) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया।